Home Blog Page 311

सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर , महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

आचार्य डा.अजय दीक्षित
कानपुर देहात :– थाना अकबरपुर,चौकी रानियां के पास सड़क पार करते सयय तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला की हुई मौत। थाना अकबरपुर,चौकी रानियां के अन्तर्गत फतेहपुर रोशनाई,आर्यनगर की रहने वाली थी महिला। चौकी के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आती हुई कार ने उसे टक्कर मार दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उस महिला की मौत हो गई । इमरजेंसी ड़ियुटी पर तैनात डा.निशांत पाठक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । रानियां चौकी इंचार्ज श्री गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया दुर्घटना के बाद कार चालक फरार है, लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही है,जल्द ही वह पकड़ा जायेगा ।और उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी ।

ब्रेकिंग न्यूज़ :-16 हजार शिक्षाकर्मी संविलियन भूपेश सरकार की मुहर, दो वर्ष सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों का होगा संविलियन

*बनमाली यादव*

रायपुर: छत्तीसगढ़ में ससंदीय सचिवों की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। आपको बता दें कि कैबिनेट के इस बैठक में मंत्रिमंडल के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। बैठक के दौरान दो वर्ष एवं उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षकों का संविलियन का अनुमोदन किया गया है।

*इन अहम फैसलों पर भी लगी मुहर*

गोधन न्याय योजना के तहत 2 रुपये में होगी गोबर की खरीदी

मंत्रिपरिषद की बैठक में गोबर को 2 रुपये में खरीदने पर लगी मुहर

16 हजार 278 शिक्षकों के संविलियन पर मंत्रिमंडल की मुहर.

1 नवंबर 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी माने जाएंगे सभी शिक्षक

यात्री बसों को जून महीने के देय मासिक कर में छूट की अनुमति मिली

जुलाई 2020 से नवंबर 2020 तक 5 किलो चावल प्रति राशन कार्ड निशुल्क वितरण करने का फैसला

राज्य के सीधी भर्ती के सभी पदों में 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में नियुक्ति होगी

इंद्रावती नदी घाटी के विकास के लिए इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा

CGPSC में अध्यक्ष के पद पर टामन सिंह सोनवानी की नियुक्ति का अनुमोदन

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला को प्रमुख सचिव पद पर

3 वर्ष के लिए शहीद संविदा नियुक्ति का अनुमोदन किया गया

जनकपुर (कोरिया ) जानलेवा साबित हो रहा 15 टोली की सड़क । गाड़ी चलाना भी हो रहा मुश्किल

पप्पू बैगा
जनकपुर

साईं मंदिर से शिव कृपा गेस्टहाउस की ओर जाने वाली। सड़कों पर बने गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। ये दुर्घटना का सबब बनते जा रहे हैं। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतने को मजबूर होना पड़ रहा है।

सड़को की हालत बेहद खराब हो चली है। जगह-जगह गड्ढा युक्त सड़कें जानलेवा बन गई हैं। बरसात में तो यह और भी खतरनाक हो गई हैं। इन गड्ढों में पानी भरने के बाद पता नही चल रहा कि कितना बड़ा गड्ढा है। कई बार इन पानी भरे गड्ढों के चक्कर में दुर्घटनाएं भी हो रही है। वहीं पैदल चलने वालों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सड़क के किनारे पैदल भी नही चल पा रहे हैं। कई बार तो लोगों के कीचड़ से कपड़े खराब हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मंदिर जाने वालों को हो रही है

अब तो बरसात का सीजन भी शुरू हो गया है। विभाग भी फिलहाल इन गड्ढों को ठीक करने में कोई रुचि नही दिखा रहा है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

जनकपुर( कोरिया )के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत खोहरा में 3 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त 52 हजार एक्सिस कियोस्क संचालक द्वारा हड़पने का मामला

जनकपुर
पप्पू बैगा

जनपद पंचायत भरतपुर के ग्राम खोहरा का मामला जहां फूलसाय, इंद्रपाल और जमुना प्रसाद का 2018-2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था, जहां इन ग्रामीणों ने बताया कि हमारे पास पहले से ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनकपुर का खाता था जिसका एटीएम भी हमारे पास था। ग्राम खोहरा के सचिव और रोजगार सहायक के द्वारा जनपद कार्यालय जनकपुर में बुलाकर बताया गया कि इस खाते में आपका आवास का पैसा नहीं आ पाएगा और आपको एक्सिस बैंक में खाता खुलवाना पड़ेगा जिसका एटीएम भी आपको दिया जाएगा।। एक्सिस बैंक में खाता खोलने के बाद इन ग्रामीणों के खाते में फूलसाय, इंद्रपाल, और जमुना प्रसाद के खाते में प्रथम किस्त राशि ₹52000 आया मगर यह पैसा हितग्राहियों को नहीं मिला जिसके कारण इनके घर का निर्माण कार्य आज तक चालू नहीं हो सका।।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई अधिकारियों के पास की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि हमारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था जिसकी राशि एक्सिस बैंक के खाते में प्राप्त हुआ था एक्सिस बैंक से हमको एटीएम कार्ड एवं पासवर्ड मिला था। हमारे एटीएम कार्ड को श्री विजय यादव (कियोस्क संचालक) ग्राम खिरकी द्वारा ले लिया गया एवं एटीएम से संपूर्ण राशि आहरण कर एटीएम वापस लौटा दिया गया।।

प्रश्न चिन्ह इस बात पर भी लगाया जा सकता है कि आखिर ग्रामीणों के पास जनकपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारक है और इनके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम भी था फिर आखिर क्यों ऐसे बैंक में इनका खाता खुलवाया गया जो कि बैकुंठपुर मुख्यालय में है (एक्सिस बैंक)। जबकि जनकपुर में क्षेत्रीय ग्रामीण बैक जनकपुर भी है।

ग्रामीणों का आज भी हौसला नहीं टूटा है और उन्हें आशा है कि उच्च अधिकारियों की नजर शायद इन गरीबों पर पड़े, और इन्हें न्याय मिल सके।

सोचने वाली बात यह है कि थोड़े पैसों के लिए किसी गरीब का आवास ही छीन लिया जा रहा है, क्योंकि उन गरीबों की अगली प्रधानमंत्री आवास की किस्त अब तक नहीं आएगी जब तक विभाग द्वारा इनके घर के कार्य की फोटो अपलोड नहीं की जाएगी। और जब इन गरीबों को पैसा मिला ही नहीं तो घर का काम भी चालू नहीं हुआ। सोचने वाली बात यह है कि आखिर अभी तक इन हितग्राहियों को इंसाफ क्यों नहीं मिल पाया।

कानपुर, महराजपुर पुलिस को मिली बडी सफलता देशी शराब की 92 बोतलों को किया जब्त!!

————-
आचार्य डा.अजय दीक्षित
कानपुर
————-

थाना महराज पुर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम,महुआ,ग्राम पंचायत घर के पास तीन युवकों द्वारा देशी शराब बेंचे जाने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस द्वारा छापा मारने पर देशी शराब की 92 क्वाटर बरामद की गईं । वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से तीनों युवक भाग निकले।
पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों युवक इसी गांव के रहने वाले हैं,छोटू पुत्र सन्तोष,रजत पुत्र अमर सिंह,तथा अखिलेश सिंह पुत्र धर्मपाल आदि लोग थे । जिनके द्वारा शराब बेंची जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शराब की बोतलें बरामद कर ली गईं हैं तथा भागे हुए अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है ।

सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और अध्यक्ष पद से हटाया गया

राजस्थान

राजस्थान के सियासी संकट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पलड़ा भारी दिख रहा है. आज फिर बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुल 102 विधायकों ने हिस्सा लिया. हालांकि, सचिन पायलट आज भी इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें उप मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया. इसके साथ ही विशवेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है.

सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री के पद से बर्खास्त किए जाने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया है. उनकी जगह पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. माना जा रहा है कि सचिन को अभी पार्टी से इसलिए निष्कासित नहीं किया गया है, क्योंकि कांग्रेस अभी भी उनके जवाब का इंतजार कर रही है.

राजस्थान सियासत में आज क्या-क्या हुआ

1- सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया. इसके साथ ही विशवेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया.

2- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और उन्हें मंत्री मंडल में हुए बदलाव की जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक गहलोत के पास 106 विधायकों का समर्थन है.

3- राजस्थान कांग्रेस दफ्तर में अध्यक्ष के कमरे से सचिन पायलट का नाम हटा दिया गया. उनकी जगह नए अध्यक्ष गोविंद सिंह के नाम की प्लेट लगाई गई.

4- सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच मतभेद सुलझाने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर सचिन पायलट से बात की और लगातार उन्हें मनाने की कोशिश की. सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने सचिन से कहा कि राहुल जी और सोनिया जी को आपसे खास लगाव है और वे दोनों चाहते हैं कि आप पार्टी में बने रहें.

5- जयपुर में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई और इस बैठक में ये प्रस्ताव पास किया गया कि बागी विधायकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. कल से ही अशोक गहलोत के साथ सभी विधायक फेयरमॉन्ट होटल में ठहरे हुए थे और आज गहलोत इस होटल से निकल चुके हैं.

6- सूत्रों के मुताबिक आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 102 विधायक शामिल हुए और उन्होंने एकमत से सचिन पायलट और उनके समर्थकों को पार्टी से हटाने की मांग की.

7- राजस्थान में जारी सियासी उथलपुथल के बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा है कि आज शाम तक राजस्थान संकट सुलझ जाएगा और अशोक गहलोत और सचिन पायलट अपने बीच के मतभेदों को सुलझा लेंगे.

8- विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले आयकर विभाग ने अशोक गहलोत के करीबियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कल भी अशोक गहलोत के करीबियों के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी.

9- बीजेपी प्रवक्ता शहनवाज़ हुसैन ने कहा कि सचिन पायलट का सरकार बनने के बाद से ही तिरस्कार हो रहा था. वह अपनी मर्ज़ी से एक तबादला भी नहीं करा पा रहे थे.

10- सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है कि राहुल गांधी ने सचिन पायलट को मनाने की कोशिश की थी और दो दिन पहले तक राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच संपर्क हो रहा था, हालांकि राहुल गांधी सचिन पायलट को मनाने में सफल नहीं हुए.

पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हुआ चौंकाने वाला खुलासा…

कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिकरू गांव के नरसंहार में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. इसमें पता चला है कि दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों को बड़ी बेदर्दी से मारा था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि CO देवेंद्र मिश्रा समेत सभी पुलिसकर्मियों की हत्या करने के लिए धारधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया. पुलिसकर्मियों को सिर्फ मारना ही नहीं बल्कि बदला लेने का मकसद दिखाई पड़ता है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक CO देवेंद्र मिश्रा को 4 गोली मारी गईं जिसमें से तीन उनके शरीर से आर-पार हो गई. 1 गोली उनके सिर में, एक छाती में और 2 पेट में लगी थी.

इसके अलावा विकास दुबे और उसके साथियों ने सीओ देवेंद्र मिश्रा को गोलियां मारने के बाद उनके पैर को भी काट दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सभी गोलियां प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गईं.

इसके अलावा 3 पुलिसकर्मियों के सिर पर और 1 के चेहरे पर गोली मारी गई. सभी 8 पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये साफ होता है कि बेहद बेरहमी से सभी की हत्या की गई.

कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिपाही सुल्तान को दो गोलियां मारी गईं. अन्य पुलिसकर्मियों को आठ से दस गोलियां मारी गईं जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर शरीर पर गोलियों के निशान देखकर दंग रह गए. पुलिसकर्मियों के सिर, चेहरे, हाथ, पैर, सीने और पेट में गोलियां लगीं. वहीं सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र के चेहरे पर एक गोली लगने से वाइटल ऑर्गन बाहर आ गया और उन्होंने तुरंत दम तोड़ दिया.

डॉक्टरों के अनुसार यही हाल अन्य पुलिसकर्मियों का भी हुआ होगा. ज्यादातर गोलियां शरीर के शरीर के पार हो गईं. तीन पुलिसकर्मियों के शरीर में गोलियों के टुकड़े मिले जो हड्डियों से टकराने से कई टुकड़ों में बंट गए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर पुलिस हत्याकांड में विकास दुबे और उसके साथियो ने रायफल से गोलियां चलाईं. पोस्टमार्टम के दौरान मिले गोलियों के टुकड़ों को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा

पाकिस्तानियों ने भी किया चीन का विरोध, गाया भारतीय राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’

नई दिल्ली:
भारत का राष्ट्रीय गीत पाकिस्तानी, ऐसा होना दुर्लभ है लेकिन रविवार को लंदन में ऐसा होते दिखा. चीनी दूतावास के बाहर एक विरोध प्रदर्शन में कुछ पाकिस्तानियों को भारतीयों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते और भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाते देखा गया.

प्रदर्शन का आयोजन चीन की विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ भारतीय प्रवासी समूहों द्वारा किया गया था. इसमें पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजकिया भी शामिल हुए जो अपने देश के बारे में ‘कड़वी सच्चाई’ बोलने में विश्वास करते हैं. उन्होंने भारतीयों के साथ मिलकर ‘बॉयकॉट चीन’ और ‘चीन मुर्दाबाद’ के नारे लगाए.

आजकिया ने कहा, ‘आज जीवन में पहली बार मैंने वंदे मातरम गया.’ उनके साथ अमजद अयूब मिर्जा भी थे, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर से ताल्लुक रखते हैं और पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा पीओके के लोगों के उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं. कुछ लोग कराची के थे और ईरान के भी कई लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए. यह सभी चीन द्वारा उनके मामलों में दखल देने से परेशान हैं.

मिर्जा ने कहा, ‘मैं इसमें भाग लेने के लिए ग्लासगो से आया हूं. मैं पीओके से हूं, पाकिस्तानी कब्जे में रहने वाला एक भारतीय हूं. चीनी सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) के माध्यम से गिलगित-बाल्टिस्तान में कहर बरपा रहे हैं और पाकिस्तानी सरकार उनके साथ मिलकर इसमें हाथ बंटा रही है.’

भारतीयों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ पोस्टर और तख्तियां ले रखी थीं जिसमें जिनपिंग से उनके अति महत्वाकांक्षी शक्ति के खेल को नियंत्रित करने की बातें लिखी थीं. प्रवासी भारतीयों ने ऐसे ही प्रदर्शन अमेरिका, कनाडा और दुनिया के अन्य हिस्सों में भी किए.

चीन से बढ़ती नाराजगी लंदन की सड़कों पर भी दिखाई दी. शनिवार रात को मध्य लंदन में चीनी दूतावास की इमारत पर ‘फ्री तिब्बत, फ्री हांगकांग, फ्री उइगर’ लिखी एक तस्वीर देखी गई.

चीन द्वारा झिंजियांग में जातीय उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ मानवाधिकारों के गंभीर हनन के लिए अमेरिका ने चीन की सरकार और उसके अधिकारियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं.

दुनिया ने हांगकांग के लोगों के खिलाफ चीन के ‘क्रूर, व्यापक हमलों’ की निंदा की है. भारतीयों ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा भारतीय क्षेत्र लद्दाख के गलवान में घुसपैठ और भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया है.

जापान से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक के देशों ने ड्रैगन के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है. इस सबसे साफ है कि अब धीरे-धीरे चीन के तानाशाही शासन के खिलाफ शिकंजा कस रहा है.

यूनिवर्सिटीज के लिए नई गाइडलाइन जारी,4 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन क्लासेज

शुभम दुबे

ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी

वहीं कोरोना काल में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थान को बंद कर दिया है. इस दौरान राज्य में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. नवंबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी और अगले साल यानी मार्च-2021 में परीक्षाएं होंगी. सभी पोस्ट-ग्रेजुएशन कक्षाओं के लिए कक्षाएं 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी.

 कोरोना संकट में पूरी हुई थी परीक्षा

जहां एक ओर कोरोना संकट के कारण सीबीएसई और आईसीएसई जैसे राष्ट्रीय बोर्ड अपनी परीक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ रहे, वहीं यूपी बोर्ड ने न केवल परीक्षाओं को समय पर पूरा किया बल्कि लॉकडाउन के दौरान रिकॉर्ड समय में 1.2 लाख शिक्षकों द्वारा 56 लाख छात्रों की 3.5 करोड़ आंसरशीट का मूल्यांकन भी किया था.

4 अगस्त से ऑनलाइन क्लासेज शुरू होगीं

शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष को छोड़कर स्नातक और स्नातकोत्तर की शेष कक्षाओं में 4 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। स्थितियां सामान्य होने पर एक अक्तूबर से विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में कक्षाएं संचालित कर पठन-पाठन किया जाएगा।
स्नातक में नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य स्थिति सामान्य होने पर एक अक्तूबर से शुरू होगा। 15 जून 2021 तक वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

तैयार हो जाइए देश में होने फिर हो सकता है संपूर्ण लॉकडाउन

दिल्ली
शुभम दुबे

देश में जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 8.5 लाख के करीब पहुंच गए हैं.
वहीं आने वाले दिनों में बेंगलुरु और पुणे समेत कई शहरों के अधिकारी अलग-अलग अवधियों के लिए लॉकडाउन पुन: लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु ने रविवार का लॉकडाउन लगा रखा है।

असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और बिहार जैसे राज्यों ने अलग-अलग अवधियों में क्षेत्रवार लॉकडाउन की घोषणा की है।

महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 13 से 23 जुलाई तक व्यापक लॉकडाउन की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने मुंबई के आसपास के क्षेत्रों में भी इसी तरह बंद की घोषणा की थी।

UP में सब रहेगा बंद

कोरोना संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण करने के लिए यूपी  की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब नया फॉर्मूला खोजा है। प्रदेश में शुक्रवार रात से 55 घंटे के लॉकडाउन lockdown  के बाद अब हर हफ्ते दो दिन का लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया है। मिनी लॉकडाउन के तहत प्रदेश में अब सिर्फ पांच दिन कार्यालय तथा बाजार खुलेंगे। यानी कोरोना के संक्रमण काल तक प्रदेश में फाइव डे वीक के तहत काम होगा।शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी रहेगी। आवश्यक चीजें बेचने वाली दुकानें खोलने की अनुमति है। इन दो दिनों में बड़े पैमाने पर सफाई और सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा।

कर्नाटक में लॉकडाउन लगाने की घोषणा

कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना के तेजी बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को बेंगलुरू शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 14 जुलाई से एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन lockdown again लगाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा कि राज्य में रोजाना कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बीच विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर यह कदम उठाया गया है।

बिहार मे फिर से लगा लॉकडाउन

बिहार में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फिर से 11 जिलों में लॉकडाउन lockdown again लगाया गया है। यहां कई जिलों में अलग-अलग समय तक के लिए लॉकडाउन लगाया है। पटना के साथ  कैमूर, बक्सर, नवादा, खगड़िया, सुपौल, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, नालंदा, भागलपुर, बेगूसराय और मधेपुरा में लॉकडाउन लागू है। पटना में 10 से 16 जुलाई तक, बेगूसराय 11 से 16 जुलाई तक, नालंदा 11 से 15 जुलाई तक, मुंगेर 10 से 16 जुलाई तक, मधेपुरा में 10 से 16 जुलाई तक, खगड़िया में 10 से 14 जुलाई तक, मुजफ्फरपुर में हफ्ते में दो दिन बंदी, बक्सर में 10 से 12 जुलाई तक, नवादा में 10 से 12 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

जानिए आज कैसे खुलेगी आपकी किस्मत, ,,, देखिए आज का राशिफल

राशिफल (14 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मेष राशि :-

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:-

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। माता-पिता के साथ अपनी ख़ुशियाँ साझा करें। उन्हें महसूस करने दें कि आपके लिए उनकी कितनी अहमियत है, इससे उनका अकेलेपन का एहसास अपने आप ख़त्म हो जाएगा। हमारी ज़िंदगी का क्या फ़ायदा, अगर हम एक-दूसरे का जीवन आसान न बना सकें। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की ज़रूरत है। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी और अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :-

दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :-

अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे, इसलिए ऐसे निर्णय लें जो ज़रूरी हों और आने वाले समय में आपको सही दिशा दे सकें। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे । किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताज़ा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। यह अच्छा वक़्त है जो आपके लिए क़ामयाबी और ख़ुशहाली लाएगा। इसके लिए आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुज़ार होना चाहिए। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :—

आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को ख़ुश करने के लिए ख़ुद को तनाव से नहीं थकाएँ। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी ज़िंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की ज़रूरत है । कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

दो दिवसीय लॉक डॉउन में मिलेंगी ये सारी सुविधाएं….

अम्बिकापुर
अनुविभागीय दंडाधिकारी अंबिकापुर श्री अजय त्रिपाठी जी के आदेश अनुसार नगर निगम क्षेत्र अंबिकापुर में दो दिवसीय लॉक डाउन की घोषणा की गई है।
Covid-19 एक संक्रमित बीमारी है जो वैश्विक स्तर पर महामारी का रूप ले चुका है भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि इससे बचने के लिए सभी संभावित उपाय अमल में लाए जाएं।
नगर निगम क्षेत्र अंबिकापुर में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है इसे देखते हुए शहर के सम्मानित जनप्रतिनिधियों नागरिकों व्यापारियों संघों के प्रतिष्ठान को सप्ताह में लगातार दो दिन बंद रखे जाने का आग्रह किया गया है।
इस सूची में कुछ आवश्यक चीजों को इस दो दिवसीय लॉकडाउन में छूट मिली है।

ब्रेकिंग न्यूज़:- अम्बिकापुर कलेक्ट्रेट हुआ सील…

सरगुजा

जिले में कोरोना के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और कलेक्टोरेट में पदस्थ कर्मचारी के पिता के पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्ट्रेट कोर्ट को दो सप्ताह के लिए बंद करने के आदेश जारी किया है.

बता दें कि रविवार रात 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए कंपनी बाजार निवासी पॉजिटिव व्यक्ति की पुत्री कलेक्ट्रेट में कार्यरत है. इसे देखते हुए सरगुजा कलेक्ट्रेट संजीव झा ने कर्मचारी के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों का सैंपल लेकर टेस्ट करने का आदेश दिया है. इसके अलावा कलेक्ट्रेट में बढ़ती लोगों की भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट कोर्ट को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया है. साथ ही सोमवार को होने वाली टीएल बैठक को भी स्थगित कर दिया है.

कानपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज 61 नये कोरोना पाज़िटिव केस मिलने के बाद कुल केसों की संख्या हुई 1751

आचार्य डा.अजय दीक्षित

कानपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अशोक शुक्ला ने बताया आज 61 नये कोरोना पाज़िटिव मिलने के बाद कुल केसों की संख्या 1751 हो गई है । वहीं 34 कोरोना मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 1112कोरोना मरीज उपचार के बाद ठीक होकर अपने घर गये । वहीं आज एक कोरोना मरीज की मौत हो गई अब तक मौतों का आंकड़ा 86 है ।जनपद में कुल एक्टिव केस 553 हैं ।
जनपद में नये कोरोना केस पुलिस लाइन,टी.पी.नगर,आवास विकास कालोनी,नवीन नगर,किदवाई नगर,बकरमंडी, गंगा गंज,पनकी,बिरहनारोड़,पर्मठ,उद्योग नगर, हरजिंदर नगर,बर्रा,दबौली, काकादेव,आई आई टी,काहूकोठी,नौबस्ता,गीतानगर,हालसी रोड़, आदि जगहों से मिले हैं ।

अभिषेक बच्चन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज…

नई दिल्ली: इन दिनों पूरा देश बच्चन परिवार के लिए दुआएं मांग रहा है. क्योंकि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. इस खबर ने लोगों के मन में कई और आशंकाएं भर दीं. लेकिन रविवार शाम को अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट करके अपने फैंस से ताजा हेल्थ अपडेट शेयर किए. उन्होंने यह भी साफ किया कि आराध्या और ऐश्वर्या घर पर ही रहेंगे. रविवार दोपहर सेे ही सोशल मीडियाा पर अभिषेक की अस्पताल से छुट्टी होने की जानकारी सामने आई थी. लेकिन इस ट्वीट में उन्होंने साफ किया कि वह घर नहीं जा रहे हैं.
अभिषेक ने ट्वीट किया, ‘ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. दोनों होम क्वारंटाइन पर रहेंगे. बीएमसी को उनकी जानकारी दे दी है. बाकी घर के सभी सदस्य और मेरी मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद’.

सुशांत सिंह सुसाइड केस: फोरेंसिक टीम से मिली मुंबई पुलिस, जांच में सामने आई ये बात

मुंबई

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आने वाले 10 से 15 दिनों में फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट को मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा.

धीरे-धीरे अपने अपनी फाइनल रिपोर्ट की ओर बढ़ रही पुलिस

अब फोरेंसिक अधिकारियों से की मुलाकात

जिनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड होगा उन्हें बुलाएंगे पुलिस स्टेशन

मुंबई: मुंबई पुलिस अब सुशांत सिंह  सुसाइड मामले में धीरे-धीरे अपने अपनी फाइनल रिपोर्ट की तरफ आगे बढ़ रही है. हमारे पास मौजूद एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक शनिवार को इस केस से जुड़े आला अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम से जुड़े पांचो अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की है. 
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आने वाले 10 से 15 दिनों में फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट को मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक इस केस में अगर जरूरत हुई तो जो कुछ बचे खुचे लोग हैं, जिनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जा सकता है उन्हें इन्हीं 15 से 20 दिनों में पुलिस स्टेशन बुलाया जाएगा. 
इसमे सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है कि पुलिस के सूत्रों के मुताबिक फोरेंसिक टीम से मुलाकात के बाद ऐसा कुछ भी इस मामले में पता नहीं चला है जिसे “सनसनीखेज” कहा जा सकता है.

आपको बता दें कि बीते दिनों ही सुशांत सिंह सुसाइड मामले में पुलिस ने सलमान खान की पूर्व मैनेजर रहीं रेश्मा शेट्टी से शुक्रवार को 5 घंटे पूछताछ की है. सलमान खान से अलग होकर रेश्मा शेट्टी ने अपनी अलग टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार क्लाइंट हैं. पुलिस को इस बात का अंदाजा था कि चूंकि रेशमा शेट्टी कई बॉलीवुड कलाकारों का काम देखती हैं, तो उन्हें यह पता हो सकता है कि क्या सुशांत सिंह को लेकर किसी तरह की घेरेबंदी बॉलीवुड में की जा रही थी.

रेश्मा शेट्टी ने पुलिस को बताया है कि आज तक वो सिर्फ 2 बार ही सुशांत सिंह से हैं. न उन्हें सुशांत सिंह की मानसिक स्तिथि के बारे में कोई जानकारी है और न ही इस बात का अंदाजा है कि इंडस्ट्री में जानबूझकर सुशांत सिंह को निशाना बनाया जा रहा था. बता दें, सुब्रमण्यम स्वामी से पहले भी शेखर सुमन से लेकर बहुत से बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े लोग इस मामले में CBI जांच की मांग कर चुके है, लेकिन फिलहाल इंतेजार मुंबई पुलिस की फाइनल रिपोर्ट का किया जा रहा है.

सचिन पायलट आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल, कांग्रेस उन्हें मनाने में पूरी तरह से हुई नाकाम

सचिन पायलट आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों ने रविवार की देर रात ये बड़ी जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सचिन पायलट बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. कांग्रेस पायलट को मनाने में नाकाम हो गई है.

पायलट का दावा मेरे पास 30 विधायकों का समर्थन

बता दें कि रविवार को पायलट ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनके पास तीस विधायकों का समर्थन है और राजस्थान की अशोक गहलोत की सरकार अल्पमत में है. हालांकि, उन्होंने तीस विधायकों के ए नहीं बताए हैं. वहीं कांग्रेस ने इन दावों खारिज कर दिया है. कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि रविवार की रात अशोक गहलोत की बैठक में 90 विधायक शामिल हुए हैं.

आज ही होनी है कांग्रेस के विधायक दल की बैठक

यहां महत्वपूर्ण ये है कि आज यानी सोमवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. ये बैठक सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बुलाई गई है. इसको लेकर सीएम ने विधायकों को व्हिप भी जारी किया है. इस बैठक में सचिन पायलट शामिल नहीं होंगे. पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि अब अशोक गहलोत के साथ काम करना मुश्किल है.

दोनों गुटों के अपने-अपने दावे

जहां एक तरफ सचिन पायलट ने दावा किया कि उनके पास तीस विधायकों का समर्थन है तो वहीं अशोक गहलोत के खेमे के विधायक राजेंद्र गुड्डु ने दावा किया कि कुछ बीजेपी के विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि हमारे जितने विधायक जाएंगे उससे ज्यादा विधायक हम बीजेपी से लाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश जारी है. किसके दावों में कितना दम है ये आज होने वाली विधायक दलों की बैठक में साफ हो जाएगा.

राजस्थान विधानसभा की सीटों का गणित

राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं. बहुमत के लिए 101 सीटों की जरूरत है. कांग्रेस के पास 107 विधायक हैं. बीजेपी के पास 72 और अन्य के पास 21 विधायक हैं.

जनकपुर(कोरिया) चांगभखार, कोटाडोल व सोनहत में बनेंगी टू लेंन कि 3 बड़ी सड़कें, क्षेत्र के लिए होगी बड़ी उपलब्धि।

पप्पू बैगा
जनकपुर

छत्तीसगढ़ शासन ने 3 सड़को के लिए दी सहमति।

जनकपुर कोरिया ,,छत्तीसगढ़ शासन ने ए बी डी (एरिया बेस्ट डेवलोपमेन्ट) प्रोजेक्ट के तहत कुल 1274 किलोमीटर की 31सड़को के निर्माण के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दिया है, इस परिजेक्ट मे कोरिया जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की 3 सड़के मनेंद्रगढ़ केल्हारी जनकपुर मांडी सराई126 किमी कोटाडोल रामगढ़ 17 किमी. बिहारपुर बदरा सोनहत 31 किमी मार्ग कुल लम्बाई लगभग 180 किलोमीटर की सहमति मिल गई है,इन सड़कों की सहमति मिलने के बाद जनकपुर चांगभखार, कोटाडोल रामगढ़ और सोनहत क्षेत्र से बिहार पुर का क्षेत्र टू लेंन सड़को से जुड़ेगा ये क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी वही इन 3 सड़को की सहमति मिलने के बाद विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत व सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत व मंत्री ताम्रध्वज साहू को धन्यवाद ज्ञापित किया है, उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की जनता प्रति समर्पित विधायक गुलाब कमरो ने इन सड़कों की स्वीकृति को लेकर काफी प्रयास किया था, पूर्वती सरकार के कार्यकाल से इन सड़कों की मांग ने जोर पकड़ लिया था लेकिन पूर्व सरकार व विधायको की उदासीनता के कारण इन मांगों पर ध्यान नही दिया गया, विधायक गुलाब कमरो ने शुरू से ही छोटी व बड़ी मांगों पर गम्भीरता से काम किया और उसका नतीजा यह हुआ कि लंबे समय से बहु प्रतीक्षित कई मांगों को स्वीकृति मिली और कार्य भी शुरू हो गए।

विधायक ने मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष को दिया धन्यवाद।

विधायक गुलाब कमरो ने सड़को की सहमति प्रदान करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित सांसद ज्योत्स्ना चरण दास महंत व पी डब्लू डी मंत्री ताम्रध्वज साहू जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कोरिया जिले को गोद लेकर सिर्फ छलने का काम किया, गोद लेकर जिले का पालन पोषण नही किया और जिला विकास कार्यो से अछूता रह गया लेकिन भूपेश बघेल व डॉ चरणदास महंत ने सरकार बनने के साथ ही जिले में विकास की गति बढ़ाने का कार्य किया है जो निरन्तर जारी रहेगा क्षेत्र वासियो में खुसी की लहर। जिले में उक्त 3 बड़ी सड़को की स्वीकृति से क्षेत्र वासियो में खुसी की लहर है, क्षेत्र वासियो ने खुले दिल से विधायक गुलाब कमरो जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ब्रेकिंग न्यूज :- अब यहाँ पर भी लागू होगा कम्प्लीट लॉक डाउन,न राशन दुकान खुलेंगे और न ही सब्जी,2 दिन…..

Banmali Yadav

>सरगुजा :-छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना अलग-अलग जिलों से दर्जनों नए मामले सामने आ रहे हैं। आज भी प्रदेश में कुल 150 मामले सामने आए हैं। इनमें से 96 मरीज राजधानी रायपुर से हैं। इसी बीच खबर आई है कि अंबिकापुर में दो दिनों तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस संबंध में एसडीएम श्री अजय त्रिपाठी जी ने आदेश जारी कर दिया है।
शहर में बढ़ते कोरोना वायरस रूपी महामारी के संक्रमण प्रभाव को कम करने के लिए अब अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सप्ताह में 2 दिनों का कम्प्लीट लॉक डाउन करने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि कम्प्लीट लॉक डाउन की अवधि में किराना और सब्जी दुकानों भी बंन्द रखने के आदेश जारी हुए है।जारी आदेश में यह फैसला भी लिया गया है कि आवश्यक सेवा देने वाले जैसे शासकीय कार्यालयों को लॉक डाउन के नियमो से पृथक रखा गया है। अम्बिकापुर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी आदेश पत्र में सम्पूर्ण लॉक डाउन के लिए मंगलवार और बुधवार दो दिन निर्धारित किये गए है।पत्र में बताया गया है कि शहर के जनप्रतिनिधियो,तथा वरिष्ठजनों,व्यापारिक संगठनों के द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने सप्ताह में दो दिनों का लॉक डाउन घोषित करने का आग्रह किया था । जो कि इसे व्यापक तरीके से पारित की गई नियमों का पालन, अनुसरण करना ही हमारा सार्थकता को अभिव्यक्त करता है |

आज क्या करें ऐसा जिससे मिलेगा आपको धन लाभ, देखे आज का राशिफल

राशिफल (13 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित
कानपुर,उत्तर प्रदेश

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मेष राशि:–

आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:–

चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :–

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :–

अपने जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक़्त एक-दूसरे के साथ बिताएँ और ख़ुद की स्नेही जोड़े की छवि को मज़बूत करें। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज़्यादा खुलापन और आज़ादी मिलेगी। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. किसी नज़दीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ़ से मिली अच्छी ख़बर के साथ दिन की शुरुआत होगी। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :–

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा ।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :—

मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। जीवनसाथी ज़िंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। ख़ुद को एक ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा इंसान बनाएँ, जो ज़िंदगी की राह अपनी मेहनत और काम से बनता है। साथ ही इस राह में आने वाले गड्ढों और दिक़्क़तों से दिल छोटा न करें। आपको पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :–

अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :–

कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की ज़रूरत है। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :–

लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी का इलाज अपनी मुस्कान से करें, क्योंकि यह सभी परेशानियों की सबसे कारगर दवा है। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। बहन की शादी की ख़बर आपके लिए ख़ुशी का सबब लेकर आएगी। हालाँकि उससे दूर होने का ख़याल आपको उदास भी कर सकता है। लेकिन आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :—-

ख़ुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :–

दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज़ होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आएगी। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

error: Content is protected !!