Home Blog Page 30

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई हादसे में 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर से लगे चठिरमा बैरियर के पास कल देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन सड़क से फिसल कर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच युवक– युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 1 युवक और 1 युवती की मौत हो गई हैं वहीं वाहन चालक और अन्य दो सवारों का इलाज जारी हैं। बताया जा रहा हैं कि घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शहर में रहकर पढ़ाई करने वाले पांच युवक–युवती अंबिकापुर से भटगांव जाने के लिए स्कॉर्पियो वाहन से निकले थे। वे चठिरमा चौक के पास पहुंचे ही थे कि तेज बारिश और वाहन के तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क किनारे साल के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। बताया जा रहा हैं कि हादसे के बाद एयरबैग भी खुल गए लेकिन उसके बावजूद सवारों को गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को मिशन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक ने मिशन अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज जारी हैं जहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज:

शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर तबादले:   कई जिलों के DEO, BEO बदले, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश में 183 अधिकारियों/ कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालकों के प्रभार में भी तबादले किए गए हैं। शासन द्वारा संजय गुप्ता को प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा नियुक्त किया गया हैं।

देखें आदेश :

मोंटफोर्ट स्कूल मे विद्यार्थियों के अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मोंटफोर्ट स्कूल प्रांगण में गुरुवार को वर्ष 2025 –26 की इन्वेस्टिचर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) अत्यंत भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। समारोह की शुरुआत ड्रम बैंड ,परेड और दीप प्रज्जवलन से हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
इस कार्यक्रम में सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा तथा दीपा झा अधिवक्ता उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर गैब्रेयल ने उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत हेतु सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि दीपक कुमार झा, विशेष अतिथि दीपा झा ,प्राचार्य ब्रदर गेब्रियल ,उप-प्राचार्य ब्रदर जेम्स तथा कैंपस सुपरवाइजर ब्रदर जॉन द्वारा छात्र परिषद के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों का भार सौंपा गया। चुने हुए बच्चों ने अपने कर्तव्य को पूरे निष्ठा के साथ निभाने, स्कूल के मूल्यों व अनुशासन को बनाए रखने सही और निष्पक्ष तरीके से काम करने की शपथ ली।


इसी के साथ-साथ हेड बॉय , हेड गर्ल व सभी हाउस कैप्टन (लड़के एवं लड़कियां) असिस्टेंट हाउस कैप्टन, और डिसिप्लीन कैप्टन को भी बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी बैज विद्यालय के प्राचार्य, मुख्य अतिथि दीपक कुमार झा और विशिष्ट अतिथि दीपा झा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किए गए। विद्यालय के प्राचार्य तथा मुख्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर गेब्रियल ने अपने उद्बोधन मे  गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी एवं इस अवसर पर उन सभी को धन्यवाद देने को कहा जो हमारे जीवन को प्रेरित करते हैं और हमारे जीवन को आकार देते हैं, विशेष रूप से हमारे अभिभावक एवं शिक्षक।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के भावपूर्ण गायन के साथ हुआ जिसने एकता और उद्देश्य की भावना को प्रतिध्वनित किया।
कार्यक्रम मे पधारे सम्मानीय अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार विद्यालय के नवनिर्वाचित हेड बॉय भावेश एवं हेड गर्ल शीना मेहता के द्वारा व्यक्त किया गया।
यह जानकारी विद्यालय के शिक्षक नितिन कर्ष के द्वारा दी गयी।

रिश्वतखोर पटवारी चढ़ा एसीबी के हत्थे, 15 हजार की मांग बनी गले का फांस…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले एक राजस्व पटवारी को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। राजस्व पटवारी द्वारा सीमांकन के नाम पर ₹15000 की रिश्वत की मांग की जारी थी। पीड़ित द्वारा जिसकी शिकायत अंबिकापुर एसीबी कार्यालय में की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व हल्का पटवारी महेंद्र कुजूर ने भूमि सीमांकन के लिए आवेदक राजेश यादव से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी और पैसे लिए बिना काम नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित राजेश यादव ने सरगुजा एसीबी टीम से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम शंकरगढ़ रेस्ट हाउस पहुंची और हल्का पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम शंकरगढ़ विकासखंड के रेस्ट हाउस में पटवारी महेंद्र कुजूर को अपने हिरासत में लेकर  पूछताछ कर रही है।

राज्य शासन की बड़ी कार्यवाही एक साथ 22 आबकारी अधिकारियों को किया गया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : प्रदेश में हुए 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। राज्य सरकार ने एक साथ 22 वाणिज्य कर आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया है, जिसका आदेश आबकारी विभाग ने जारी कर दिया है। उल्लेखनीय हैं कि राज्य में हुए 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने वर्तमान में पदस्थ 22 आबकारी अधिकारियों समेत 29 के खिलाफ 7 जुलाई को चार्जशीट पेश किया हैं। इन अधिकारियों पर वर्ष 2019 से 2023 के बीच पदस्थापना के दौरान 90 करोड़ रुपए कमीशन वसूलने का आरोप हैं।

ये 22 अधिकारी हुए निलंबित

1. जनार्दन कौरव, पिता पंचम सिंह, उम्र 50 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।
2. अनिमेष नेताम, पिता आनंद नेताम, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
3. विजय सेन शर्मा, पिता पीसी सेन शर्मा, उम्र 48 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
4. अरविंद कुमार पाटले, पिता नेवल सिंह पाटले, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
5.प्रमोद कुमार नेताम, पिता स्व. श्याम लाल नेताम उम्र 60 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
6. रामकृष्ण मिश्रा, पिता शैलेन्द्र मिश्रा, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
7. विकास कुमार गोस्वामी, पिता विनोद गोस्वाम, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
8. इकबाल खान, पिता महूम मोहम्मद स्माईल खान, उम्र 56 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।
9. नितिन खंडुजा, पिता रवीन्द्र खंडुजा, उम्र 53 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।
10. नवीन प्रताप सिंग तोमर, पिता भगवान सिंह तोमर, उम्र 43 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
11. मंजुश्री कसेर, पति रामचन्द्र सारस, उम्र 47 वर्ष, सहायक आबकारी अधिकारी।
12. सौरभ बख्शी, पिता राजीव बख्शी, उम्र 41 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
13. दिनकर वासनिक, पिता डॉ पीएल वासनिक, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
14. मोहित कुमार जायसवाल, पिता रामलाल जायसवाल, उम्र 46 वर्ष, अधिकारी जिला आबकारी।
15. नीतू नोतानी ठाकुर, पति मोहन दास नोतानी, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
16. गरीबपाल सिंह दर्दी, पिता दिलबाग सिंह दर्दी, उम्र 59 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।
17. नोहर सिंह ठाकुर, पिता गौतम सिंह ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।
18. सोनल नेताम, पिता एम. एस. नेताम, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त, आबकारी।
19. प्रकाश पाल, पिता सपन कुमार पाल, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
20. अलेख राम सिदार, पिता मुरलीधर सिदार, उम्र 34 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।
21. आशीष कोसम, पिता बृजलाल कोसम, उम्र 50 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी
22. राजेश जायसवाल, पिता हरीप्रसाद जायसवाल, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

रिश्वतखोरी और दुर्व्यवहार तहसीलदार निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : शिक्षक से रिश्वतखोरी और आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में सक्ती जिले के जैजैपुर तहसीलदार एनके सिन्हा को बिलासपुर संभागायुक्त सुनील कुमार जैन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित तहसीलदार एनके सिन्हा द्वारा शिक्षक दिलीप चंद्रा से राजस्व प्रकरण के निराकरण के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत अपने ड्राइवर दुर्गेश सिदार के खाते में दो किस्तों में ट्रांसफर करवाई गई थी। तहसीलदार द्वारा 24 मार्च को 15,000 और 26 मार्च को 5,000 रुपए अपने ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर करवाए गए थे। रिश्वत के बावजूद तहसीलदार द्वारा शिक्षक का कार्य नहीं किया गया था और फिर से पैसे की मांग की थी जिसका शिक्षक द्वारा वीडियो बना लिया गया था। जिसकी भनक लगते ही तहसीलदार ने पुलिस बुलाकर शिक्षक पर झूठा केस बनाते हुए जेल भेज दिया था। जिसके बाद रिश्वत की मांग की ऑडियो और दुर्व्यवहार का वीडियो शिक्षक द्वारा वायरल कर दिया गया, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने 4 जुलाई को तहसीलदार सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। तहसीलदार ने 8 जुलाई को जवाब दिया, जो असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद कलेक्टर ने रिपोर्ट संभागायुक्त को भेजी। संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन ने तहसीलदार एनके सिन्हा के आचरण को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विरुद्ध मानते हुए, उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में सिन्हा का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय सक्ती नियत किया गया है।

पार्किंग को लेकर वेलकम होटल संचालक की जमकर पिटाई, घटना CCTV में कैद…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर के गांधी चौक स्थित वेलकम होटल के सामने मंगलवार की दोपहर पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक युवकों ने होटल संचालक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में होटल संचालक को काफी चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। होटल संचालक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले 4 नामजद समेत अन्य युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर  लिया हैं और उनकी खोजबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के कुछ युवकों का समूह गांधी चौक स्थित सेहत भोजनालय में मंगलवार की दोपहर खाना खाने पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने अपनी गाडिय़ां वहां स्थित होटलों के सामने पार्क की थी। इसी बीच वेलकम होटल के कर्मचारियों समेत संचालक दीपक जायसवाल ने गाडिय़ां खड़ी करने को लेकर आपत्ति जताई। इस पर युवक नाराज हो गए। बहसबाजी के बाद गुस्साए युवकों ने होटल से बाहर खींचकर संचालक दीपक जायसवाल की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान होटल कर्मचारियों द्वारा बीच बचाव किया गया जिसपर  युवकों ने उनसे भी मारपीट की। इस घटना का वीडियो वहां खड़े लोगों ने मोबाइल पर बना लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

4 नामजद समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज
मारपीट में घायल होटल संचालक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने विकास सोनी, विशाल, राहुल सिंह, विहांस समेत अन्य के खिलाफ धारा 296, 351 (3), 215 (2), 3 व 5 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

मानवता शर्मसार : महिला की लाश को कचरा ढोने वाली गाड़ी में भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल, एएसआई सस्पेंड…

हिंद स्वराष्ट्र कोरबा : कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार करने का मामला निकलकर सामने आया हैं जहां अधजली हालत में मिली एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम के कचरा गाड़ी में अस्पताल भेजा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा बांकिमोंगरा थाना के एएसआई पृथ्वीराज मोहंती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गीता श्री विश्वास नामक महिला की लाश अधजली हालत में मिला जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जाना था, जिसके लिए पुलिस द्वारा शव वाहन की व्यवस्था न होने पर नगर निगम के कचरा ढोने वाली गाड़ी में महिला के शव को डालकर अस्पताल भेजवाया गया। इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया जिसके बाद इस वीडियो को देखकर लोगों के मन में पुलिस के प्रति आक्रोश भर गया। वीडियो वायरल होने के बाद जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को लगी, तत्काल मामले पर जांच बैठाई गई और प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए सहायक पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बाउंड्री वॉल निर्माण में अनियमितता RES के अधिकारियों समेत 10 के विरुद्ध अपराध दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शहर से लगे सकालों में सुअर फार्म के बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने, गुणवत्ताहीन निर्माण कराने और कार्य से अधिक रकम का भुगतान कंस्ट्रक्शन कम्पनी को करने के मामले में दायर परिवाद पर न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरईएस के अधिकारियों सहित ठेकेदार पर अपराध दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय हैं कि गोधनपुर निवासी रोहित सिंह द्वारा सीजेएम कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत कर बताया गया था कि वर्ष 2019 में सरगंवा में आरईएस विभाग द्वारा जारी किए गए बाउंड्रीवाल निर्माण के कार्य को मेसर्स आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 30.35 प्रतिशत कम दर पर प्राप्त किया था। ठेकेदार को 16.75 लाख में 450 मीटर बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंबिकापुर द्वारा अनुबंध कराकर प्रदान किया गया लेकिन उपरोक्त निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा सांठ-गांठ कर अनियमितता एवं भारी भ्रष्टाचार करते हुए अवैध एवं फर्जी तरीके से शासकीय राशि का गबन किया गया। शिकायत की जांच पर 5 लाख 20 हजार से अधिक का भ्रष्टाचार प्रमाणित पाया गया। जिसके बाद न्यायालय ने मामले में जांच कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया था। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद अंततः ठेकेदार मेसर्स आशीर्वाद कंस्ट्रक्शन प्रो. दीपांशु राज निवासी गोधनपुर पानी टंकी के पास के साथ उपेंद्र सिंह सेंगर तत्कालीन सहायक अभियंता, विवेक प्रताप सिंह राठौर उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग अंबिकापुर, आर.पी. कुटार कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंबिकापुर, डी.के. मिंज अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग लखनपुर, शैलेंद्र भारती अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग उदयपुर, अविनाश राज सिन्हा उप अभियंता जनपद पंचायत लखनपुर, जी.एम. सिंह अधीक्षण अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सरगुजा मंडल अंबिकापुर, मानस गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सरगुजा मंडल अंबिकापुर, फरहत खान उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सरगुजा मंडल अंबिकापुर के विरूद्ध भादवि की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया हैं।

ब्रेकिंग : सीएम को ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र मैनपाट : सरगुजा जिले के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन आज किसानों की खाद-बीज की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने निकले पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और उनके समर्थकों को पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर कमलेश्वरपुर थाने पहुंची। जिसके बाद थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मैनपाट में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं मंत्रियों विधायकों और सांसदों की उपस्थिति के बीच में कांग्रेस से पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को हिरासत में लिए जाने से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अपने समर्थकों के साथ मैनपाट में चल रहे भाजपा प्रशिक्षण शिविर स्थल की ओर बढ़ रहे थे। वे किसानों को हो रही खाद और बीज की किल्लत के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद भगत और उनके समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की जिसपर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें कमलेश्वरपुर थाने ले गई।

355 रिक्त पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 9 जुलाई को…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 9 जुलाई 2025 को जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 से दोपहर 3ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक-आवेदिका निर्धारित स्थल पर अपनी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एक सेट छाया प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है।
आयोजित प्लेसमेंट कैंप में फीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी,हवेली रेस्टोरेंट,अमित मोटर्स,आकाश एग्रो इण्डस्ट्रीज, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एण्ड फाईनेंस कंपनी, श्रीराम एग्रो एजेंसी,मॉ अम्बे ट्रेक्टर्स, आर्यन ट्रेडर्स,सुमित ट्रेडर्स, अश्रव सिक्योरिटी एच आर सर्विस प्रा.लि.कंपनी, जीनस पॉवर इन्फ्रास्टक्चर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बलरामपुर उपस्थित होंगे।
प्लेसमेंट कैंप में ऑफिस टीचर के 5, वेटर के 4, रिसेप्शनिस्ट के 1, क्लीनर के 2, वेल्डर के 7, लेथ मशीन ऑपरेटर के 1, हेल्फर के 2, शॉपवर्कस के 2, डीईएसओ के 6, टीएसएम के 4, बीओई के 2, एसएम के 2, कलेक्शन ऑफिसर के 2, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2, मैनेजर के 1, सेल्स बॉय के 1, काउंटर के 1 बॉय,कैशियर के 1, अस्सिटेंट नर्स के 100, एचआर एग्जीक्यूटिव के 5, ऑफिस अस्सिटेंट के 2, सिक्योरिटी गार्ड के 50, बिलिंग एग्जीक्यूटिव  के 5, टेक्नीशियन के 140, सुपरवाईजर के 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर में सम्पर्क नंबर 78312-99158, 75877-20774 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवापारा यूसीएचसी में बच्चे को दी गई कीमोथेरेपी-नई शुरुआत की ओर एक और कदम…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : नवापारा स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवापारा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पहल की गई, जब न्यूरोब्लास्टोमा (Neuroblastoma) से पीड़ित एक मासूम बच्चे को कीमोथेरेपी की चौथी साइकिल सफलतापूर्वक दी गई। यह पहला अवसर है जब नवापारा सीएचसी में किसी बाल कैंसर मरीज को कीमोथेरेपी दी गई है।
अब तक की प्रथा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को कीमोथेरेपी देना दुर्लभ माना जाता था. लेकिन नवापारा यूसीएचसी ने इस सोच को बदलते हुए एक नई मिसाल कायम की है। इस पहल का उद्देश्य है कि गंभीर कैंसर से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल या बड़े शहरों में न भटकना पड़े. बल्कि स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी व ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ.हिमांशु गुप्ता ने कहा यह सिर्फ इलाज नहीं है बल्कि एक उम्मीद की शुरुआत है। पहले बच्चों को कीमोथेरेपी के लिए मेडिकल कॉलेज या बड़े अस्पताल भेजना पड़ता था. लेकिन अब हम नानपारा सीएचसी में इस सुविधा की शुरुआत कर चुके हैं। यह हमारी टीम की सामूहिक मेहनत और सेवा भाव का परिणाम है।“
डॉ हिमांशु गुप्ता ने पूरी चिकित्सा टीम डॉक्टर्स स्टाफ नर्स तकनीशियन, फार्मासिस्ट और सफाई कर्मचारियों को इस सफल पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में और भी कैंसर मरीजों को यहां इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह कदम नवापारा सीएचसी को एक मॉडल कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर की दिशा में ले जाने वाला है।
यह सफलता जिला कलेक्टर विलास भोसकर के कैंसर देखभाल के मार्गदर्शन में कैंसर मरीजों के लिए अटूट समर्थन, जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों और केंद्र प्रभारी डॉ. शीला नेताम एवं नवापारा के समस्त स्टाफ नर्स की दृढ संकल्प सेवा तक पहुंच बढ़ाने के अथक समर्पण से संभव हुई है।
यह ऐतिहासिक विकास न केवल नवापारा यूसीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ के कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आता है।

मनेंद्रगढ़ में 13 जुलाई को लगेगा लर्निंग लाइसेंस RTO कैंप, साथ में स्कूल बसों की होगी फिटनेस जांच…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी :  जिले में सड़क सुरक्षा और परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार 13 जुलाई 2025 को विकासखंड मनेंद्रगढ़, डोमनापारा स्थित कोलस्टोर के पास गोंडवाना भवन में परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से विशेष RTO कैंप का आयोजन किया जाना है। इस शिविर के माध्यम से इच्छुक नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आम लोगों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय तक बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही इस दिन जिले में संचालित सभी स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की जाएगी ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

विद्युत विभाग की लापरवाही से स्कूटी सवार की हालत गंभीर, पुलिस ने किया अपराध दर्ज…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही निकल कर सामने आई है, जहां खुले में टूटे पड़े बिजली तार के कारण एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा 2 जुलाई की सुबह करीब 4 से 5 के बीच सदर रोड स्थित जयपुरी कुर्ती दुकान के सामने हुई। इस हादसे में स्कूटी सवार को गंभीर चोट आई हैं जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया हैं वहीं परिजनों के शिकायत पर पुलिस द्वारा विद्युत विभाग के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 22 बौरीपारा निवासी सुरेश सोनी नामक व्यक्ति सुबह स्कूटी से अपने घर से खरसिया नाका की ओर जा रहे थे इसी दौरान जयपुरी कुर्ती दुकान के सामने टूटे और खुले में पड़े बिजली तार में वे उलझ गए और इससे गंभीर सड़क हादसा हो गया और सुरेश सोनी 1 घंटे तक बेहोशी की हालत में घटनास्थल पर ही पड़े रहे। जिसके बाद राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया हैं। डॉक्टर के अनुसार उनके सिर की नस फट गई है और उनकी हालत काफी नाजुक है।

वहीं इस हादसे के बाद घायल के भतीजे अभिषेक सोनी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 और 125(ए) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर :  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29ए के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, पंजीकृत दलों की सूची से राजनीतिक पार्टी “छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी“ को हटाने का प्रस्ताव किया है। प्रस्तावित कार्रवाई करने से पहले, आयोग ने उक्त पार्टी को एक अभ्यावेदन/कारण बताने का अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रस्तावित कार्रवाई क्यों न की जाए। राजनीतिक दल “छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी“ को पत्र जारी कर कहा गया है कि यदि वह चाहे तो इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ को लिखित अभ्यावेदन दे सकते हैं। यदि कोई अभ्यावेदन हो, तो उसके साथ दल के अध्यक्ष या महासचिव का हलफनामा तथा सभी सहायक दस्तावेज संलग्न होने चाहिए, जिन पर दल भरोसा करना चाहता है। यह अभ्यावेदन 11 जुलाई 2025 तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाने चाहिए। यह भी कहा गया है कि दल के लिए सुनवाई की तारीख 11 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। ऐसी सुनवाई में दल के अध्यक्ष या महासचिव या प्रमुख का उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि उक्त तिथि तक दल से कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि दल के पास इस मामले में कहने के लिए कुछ नहीं है तथा आयोग दल को किसी अन्य संदर्भ के बिना उचित आदेश पारित करेगा।
बता दें भारत के व्यक्तिगत नागरिकों के किसी संघ, निकाय का राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्रावधानों द्वारा शासित होता है। जबकि, उक्त धारा 29ए के तहत चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दल के रूप में किसी संघ के पंजीकरण का उद्देश्य उसी धारा में बताया गया है, आर्थात जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रयोजनों के लिए उस भाग के प्रावधानों का लाभ उठाना, जिसका अर्थ है उक्त अधिनियम के तहत आयोग द्वारा आयोजित चुनावों में भागीदारी। जबकि “छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी“ उक्त धारा के तहत पार्टी द्वारा किए गए आवेदन पर, उक्त धारा 29ए के तहत एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत किया गया था। राजनीतिक दल का वर्तमान पता ज्ञात नहीं है। आयोग के अभिलेखों के अनुसार, उक्त पार्टी ने वर्ष 2019 से पिछले 06 वर्षों में लोक सभा या किसी राज्य विधान सभा या उप-चुनाव में किसी भी चुनाव में कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। उपरोक्त के मद्देनजर, यह स्वतः स्पष्ट है कि उक्त पार्टी ने उपरोक्त धारा 29ए के प्रयोजनों के लिए एक राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य करना बंद कर दिया है।

वन विभाग की दादागिरी अतिक्रमण हटाने के नाम पर राजस्व पट्टे के जमीन पर भी बुलडोजर चलाने का लगा आरोप…

हिंद स्वराष्ट्र सोनहत राजन पाण्डेय :  सोनहत विकासखण्ड में इन दिनों वन विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही काफी तेज है, सोनहत के ओदारी कुशहा चकदण्ड आदि जगहों पर कई लोगो के घर जो वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया जग था उसे तोड़ दिया गया। हालाकि बरसात में लोगो को घर से बेघर किये जाने को लेकर बेहद आक्रोश देखा जा रहा है लेकिन वह विभाग ने अपनी कार्यवाही लगातार जारी रखी है। लेकिन ग्रामीणों की माने तो अतिक्रमण हटाने की आड़ में अब वन विभाग दादागिरी पर उतारू हो गया है और वन विभाग द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर पट्टे की राजस्व भूमि पर भी बुलडोजर चला दिया जा रहा है ऐसा हम नही कह रहे है बल्कि यह आरोप ग्रामीणों ने लगाया है , और बाकायदा अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनहत से न्याय की गुहार भी लगाई है।
राजस्व पट्टे की जमीन पर चला दिया बुलडोजर
सोनहत विकासखण्ड के ग्राम चकदण्ड देवगढ़ वनपरिक्षेत्र का अमला अतिक्रमण हटाने गया हुआ था जहां  पर लखन लाल एवं अन्य 5 लोगो की सम्मिलित खाते की राजस्व भूमि खसरा नम्बर 336 पर वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोजर चलना प्रारम्भ कर दिया , जमीन मालिको के देवीदयाल ,निर्मला मुन्ना लाल रामचंद्र सहित अन्य ने बताया कि उनके द्वारा मना करने पर वन विभाग ने अमले ने उन्हें धमकाया और फटकार लगाई, जिस पर जमीन मालिक ने उन्हें जमीन का पट्टा दिखाया और जमीन के सभी दस्तावेज पट्टा बी 1 खसरा सहित पुराना अभिलेख भी दिखाया लेकिन जमीन मालिक का आरोप है कि वन कर्मियों ने कागज फेक दिया और कार्यवाही जारी रखी, और खसरा नम्बर 336 में बने खेत के मेड़ो को तोड़ दिया और बोई गई फसल पर पूरा बुलडोजर चला दिया जिससे ग्रामीणों और जमीन मालिक में भारी आक्रोश है

साल भर की खेती पर चला बुलडोजर परिवार में है 30 लोग
महिला निर्मला ने बताया कि खेत पर बुलडोजर चला देने से इस साल खेती नही हो पाएगी बहुत नुकसान कर दिया गया हम क्या खाएंगे, क्या बेचेंगे पूरे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है, 2023 में 70 क्विंटल धान इसी भूमि पर उगा कर बेचे थे, हमारा तो परिवार ही सड़क पर आ गया, निर्मला ने बताया कि हमने एस डीएम साहब को लिखित में शिकायत देकर जांच एवं कार्यवाही के साथ उचित मुवाबजे की भी मांग किया है, हमारे साथ न्याय होना चाहिए , निर्मला ने बताया कि कलेक्टर महोदया से भी मिलकर शिकायत करेंगे हमारे साथ हुए अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने की मांग करेंगे।
नोटिस वन भूमि की कार्यवाही राजस्व भूमि पर
पीड़ित परिवार ने बताया कि वन विभाग द्वारा वन भूमि में कब्जे के सम्बंध में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन कार्यवाही पट्टे की राजस्व भूमि पर कर दी और ग्रामीणों का आरोप है कि वन अमले ने राजस्व भूमि पर बुलडोजर चलाने के दौरान पीड़ित परिवार को काफी डराया और धमकाया भी जिसकी चौतरफी निंदा हो रही है।


पूर्व विधायक ने कहा पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो करेंगे आंदोलन
पूर्व विधायक ने गुलाब कमरो फोन पर पीड़ित परिवार से बात कर कार्यवाही का भरोसा दिया है इस दौरान गुलाब कमरो ने कहा कि  छत्तीसगढ़ सरकार पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि क्या यही विष्णुदेव जी का सुशासन है? पहले गरीबों के घर तोड़े गए अब वन भूमि का अतिक्रमण बता कर राजस्व भूमि पर बुलडोजर चला रहे हैं, गरीब ग्रामीणों के घर और खेतों सहित फसलों को जमीदोज किया जा रहा है, कमरो ने कहा कि पूर्व सरकार में एक भी घर नही तोड़े गए यहां तो गांव गांव में गरीब आदिवासियों पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्गों के लोगो को घर तोड़ बरसात में बेघर किया जा रहा है, सुशासन का वादा करके सबको घर देने के नाम पर आई सरकार घर तोड़ने का कार्य कर रही है, गुलाब कमरो ने कहा कि यदि सम्बंधित को न्याय नही मिला तो उन्हें न्याय दिलाने सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ी जाएगी, और  सम्बंधित परिवार को हुए नुकसान की क्षति पूर्ति की भी मांग शासन से करता हु।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार उठ रहे सवाल

वन विभाग ने अपने  नियमो कानूनों का हवाला देते हुए गरीब ग्रामीणों द्वारा वन भूमि पर किये गए अतिक्रमण को तो हटा दिया गया, ग्रामीणों के घर मकान जमीदोज कर दिए गए लेकिन सबसे अहम सवाल यह भी है कि क्या वन विभाग सत्ता धारी दल के लोगो के द्वारा वन भूमि पर जो भारी भरकम क्षेत्र में कब्जा किया गया है उसे हटाने की हिम्मत दिखायेगा? क्या सत्ता धारी दल के लोगो के द्वारा आस पास के क्षेत्र जंगलों में कई एकड़ जमीन में किये गए कब्जे सहित उसमें अवैध रूप से किये गए निर्माण कार्य को जमीदोज करने की हिमाकत वन विभाग कर सकेगा? यह सवाल अहम होता जा रहा है, सोनहत विकासखण्ड के अधिकांस वन भूमि  पर लोगो लंबे समय से काबिज हैं लेकिन विभाग की कार्यवाही सिर्फ गरीबों के आशियाने पर ही हुई, क्या सत्ता धारी दल के लोगो पर विभाग का नियम कानून काम नही करता, क्या सत्ता धारी दल के लोगो द्वारा वन भूमि पर किये गए अवैध कब्जे कार्यवाही के नाम पर विभाग का बुलडोजर पंचर हो जाता है? क्या विभाग की अपनी ही भूमि का ज्ञान नही जो राजस्व भूमि पर बुलडोजर चलाया जा रहा है? इस तरह के सवाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं,

सोनहत एसडीएम ने दिया जांच का भरोसा
आवेदन देने के बाद भूमि स्वामियों ने बताया कि एस डी एम साहब को आवेदन दिए हैं जिस पर साहब ने मौका जांच एवं जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही का भरोसा दिया है।

प्रधान पाठक की शर्मनाक करतूत, महिला टॉयलेट में वीडियो बनाने छुपाया मोबाइल,, शिक्षिका की शिकायत पर पहुंचा जेल…

हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : रायपुर के तिल्दा क्षेत्र से एक प्रधान पाठक की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां प्रधान पाठक द्वारा महिला शिक्षकों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने की नीयत से लेडिस टॉयलेट के अंदर मोबाइल रिकॉर्डिंग हालत में छोड़ी गई थी। प्रधान पाठक द्वारा यह कारनामा पिछले दो महीने से किया जा रहा था फिलहाल शिक्षिकाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी के माध्यमिक शाला में 1 जुलाई को स्कूल के लेडीज टॉयलेट के अंदर एक मोबाइल रिकॉर्डिंग हालत में स्कूल की शिक्षिका को मिला। टॉयलेट के अंदर मोबाइल मिलने की सूचना के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षिकाओं ने मामले की  शिकायत तिल्दा नेवरा थाने में की। घटना की शिकायत के बाद जांच में पहुंची पुलिस को पता चला कि मोबाइल स्कूल के प्रधान पाठक भूपेंद्र साहू का है। जिसके बाद पुलिस ने भूपेंद्र साहू को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में प्रधान पाठक द्वारा मोबाइल खुद के होने की बात कही उसने पुलिस को बताया कि उसी ने वीडियो बनाने के लिए मोबाइल को टॉयलेट में छुपाया था। यह शर्मनाक काम वह पिछले दो माह से कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक के मोबाइल, लेपटॉप को जब्त कर लिया है। तिल्दा पुलिस द्वारा आरोपी  प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू के खिलाफ आईटी एक्ट 66 डी, 77, 238 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया हैं।

4 लाख के लालच में थाना प्रभारी ने लिया कानून को हाथ !! थाना प्रभारी और 2 प्रधान आरक्षकों को SP ने किया निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : थाना कुसमी में पदस्थ प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा व प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप को थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक ललित यादव के द्वारा बिना किसी सूचना के मनमाने तरीके से पश्चिम बंगाल के आसनसोल भेजने के मामले में बलरामपुर एसपी द्वारा तीनों को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो बलरामपुर जिले के कुसमी थाना प्रभारी को चार लाख रुपए का लालच भारी पड़ गया हैं। दरअसल कुसमी क्षेत्र के एक व्यापारी के साथ धोखाधड़ी के मामले में आरोपी व्यापारी को पकड़ने और मामले के निपटान के एवज में थाना प्रभारी द्वारा व्यापारी के साथ 4 लाख रुपयों में डील की गई थी जिसके बाद थाना प्रभारी द्वारा व्यापारी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किए बगैर और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बगैर थाने के दो प्रधान आरक्षकों को पश्चिम बंगाल के आसनसोल भेजा गया था। जहां जाकर आरक्षकों द्वारा व्यापारी को हिरासत में ले लिया गया जिसकी सूचना व्यापारी के परिजनों द्वारा नजदीकी थाने में दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों आरक्षकों से FIR के संबंध में जानकारी मांगी गई जिसपर दोनों आरक्षकों द्वारा गोलमटोल जवाब दिया जाने लगा। आरक्षकों के जवाब से असंतुष्ट पुलिस द्वारा सीधे बलरामपुर पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया गया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इन तीनों पर कार्यवाही करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया हैं।

ब्राह्मण समाज की महिलाओं के प्रति  BJP कार्यकर्ता का आपत्तिजनक पोस्ट, ब्राह्मण समाज ने आवेदन सौंप पुलिस से की कार्यवाही की मांग…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर ब्राह्मणों में काफी आक्रोश हैं जिसे लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा बतौली और सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई हैं। दरअसल 27 जून को बीजेपी कार्यकर्ता दिनेश यादव जो कि बतौली क्षेत्र के लैगु कर्दना ग्राम का निवासी हैं उसके द्वारा ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया। जिसे ब्राह्मणों द्वारा अपमानजनक माना और उसपर कार्यवाही की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेश यादव और उसका भाई दोनों ही भाजपा के कार्यकर्ता है और दिनेश यादव ने अपने फेसबुक पर बीजेपी सरगुजा भी लिख रखा है। इस आईडी से दिनेश यादव ने ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली इसके विरोध में ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश हैं। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों ने इसे समाज के खिलाफ गंभीर अपराध बताते हुए इसकी शिकायत बतौली चौकी में की है। साथ ही ब्राह्मण समाज ने यह चेतावनी दी है कि यदि इस मामले पर कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी करेंगे क्योंकि दिनेश यादव द्वारा डाली गई पोस्ट ब्राह्मण समाज की महिलाओं के लिए काफी ज्यादा आपत्तिजनक है और सभी ब्राह्मणों की मान मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला है। ब्राह्मण समाज के रघुनाथपुर क्षेत्र से एवं बतौली, सीतापुर क्षेत्र के ब्राह्मणों द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर की मांग की गई है। इस दौरान ब्राह्मण समाज के प्रभुनाथ पाण्डेय, उमाशंकर उपाध्याय,लक्ष्मी नारायण तिवारी,राजेश पाण्डेय, राम प्रकाश शर्मा,पं. राकेश शर्मा,सुशिल कुमार,जगरनाथ तिवारी,रामकुमार दुबे, ललित मिश्रा,बी०एस० पाण्डेय,अरुण कुमार शर्मा,अखिलेश,अजीत पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

आशीष शील बने यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, टी.एस. सिंहदेव ने सौंपा नियुक्ति पत्र…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर दुबे के निर्देश एवं रेड क्रॉस के चेयरमैन आदितेश्वर शरण सिंह देव एवं प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह व इंटक प्रदेश महामंत्री रजनीश सेठ की अनुशंसा पर यूथ इंटक प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक में सर्व सहमति से आशीष शील को छत्तीसगढ़ यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। वहीं रेहान अलि को यूथ इंटक का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। जिसके बाद आज पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसमें भटगांव पूर्व विधायक पारस नाथ रजवाड़े, प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, विनय सिंह , एवं राजू सिंह तथा इंटक जिला अध्यक्ष अनुराग नामदेव ,भानु प्रताप सिंह , सौरव विश्वकर्मा, आर्यन चौबे, नितिन कुशवाहा, इंद्रजीत रजवाड़े, सरफराज अंसारी, रवि शुक्ला उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!