हिंद स्वराष्ट्र बिलासपुर : “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा सहयोगी संगठन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति का शासन से आदेश जारी करवाने व माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी याचिकाओं का निराकरण किये जाने के लिए विधिसम्मत ढंग से उचित पहल करने तथा काउंसलिंग के माध्यम से “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करवाने के लिए कारगर पहल की हैं।
गौरतलब हैं कि माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर के डिवीज़न बैंच ने 1 जुलाई 2025 को दिए अपने महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगे स्टे को हटा दिया हैं, इससे स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया हैं। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने राज्य शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी स्टे को 1 जुलाई 2025 को माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ द्वारा हटा दिए जाने के बाद प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में अब कोई क़ानूनी बाधा नहीं हैं, अतः राज्य शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा लोक शिक्षण संचालनालय त्वरित कार्यवाही कर 15 जुलाई 2025 के पूर्व काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूर्ण कर, प्रदेश में “टी एवं ई संवर्ग” में रिक्त प्राचार्य के समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करें।
उल्लेखनीय हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह तथा उनके सहयोगियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित अन्य माननीय मंत्रीगणों, माननीय सांसदगणों, माननीय विधायकगणों तथा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़,अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, विभागीय उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात करके अनेकों बार ज्ञापन सौंप कर प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने तथा प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में बाधित सभी क़ानूनी मामलों का उचित समाधान किए जाने के लिए लगातार पहल किया हैं, इसी का प्रतिफल हैं कि माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के सभी मामलों में सुनवाई के बाद 1 जुलाई 2025 को अपना निर्णय दे दिया हैं। माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ बिलासपुर ने 1 जुलाई 2025 को दिए अपने महत्वपूर्ण फ़ैसले में प्राचार्य पदोन्नति पर लगी हुई स्टे को हटा दिया हैं, तथा अनेकों याचिकाओं को खारिज कर दिया हैं। माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय दिए जाने के बाद अब प्राचार्य पदोन्नति के मार्ग में कोई क़ानूनी बाधा नहीं हैं। अब शासन द्वारा निर्बाध ढंग से प्राचार्य पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती हैं।
“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने माननीय हाई कोर्ट छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राचार्य पदोन्नति के मामले में लगी स्टे को हटा दिए जाने के बाद राज्य शासन, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि, प्रदेश में “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर 15 जुलाई 2025 तक निष्पक्ष ढंग से काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर पदस्थापना आदेश जारी करने की मांग की हैं।
“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मांग की हैं कि विभाग में 35/40 वर्षों की सेवा करने के बाद भी बिना प्राचार्य पदोन्नति पाएं प्रत्येक माह 150/200 की संख्या में वरिष्ठ नियमित व्याख्याता एवं वरिष्ठ प्रधान पाठक रिटायर्ड हो रहें हैं, अतः वरिष्ठ व्याख्याता,वरिष्ठ प्रधान पाठकों की पीड़ा को देखते हुए अविलम्ब प्राचार्य पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित कर, निष्पक्ष ढंग से काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर, पदस्थापना आदेश जारी करें।
प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग,संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ से मांग की हैं कि दिनांक 30.04.2025 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गए प्राचार्य पदोन्नति के आदेश की सूची में आज की स्थिति में रिटायर्ड हो चुके लोगों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची में से वरिष्ठता के अनुसार पात्र लोगों को पदोन्नति सूची में शामिल करने की मांग की हैं।
प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से मांग कर कहा हैं कि 15 जुलाई 2025 तक प्राचार्य पदोन्नति की नियमानुसार काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करके “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य के रिक्त समस्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी किया जावें। ताकि प्राचार्यविहीन विद्यालयों में पदोन्नति के बाद पूर्णकालिक प्राचार्य के पदस्थ होने से विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता में वृद्धि के साथ शिक्षा का स्तर और ऊँचा हो सकेगा।
प्राचार्य पदोन्नति से स्टे हटा, 15 जुलाई तक काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर प्राचार्य के रिक्त पदों पर पदस्थापना आदेश जारी करने प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने शासन से की मांग…
7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में आयोजित होगा मंत्री, सांसद, एवं विधायकों का प्रशिक्षण शिविर, ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को लेकर आज वित्त एवं जिला प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने मैनपाट के कर्मा रिसोर्ट में प्रशानिक अधिकारियों की बैठकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, डीएफओ अभिषेक जोगावत, जिला सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, सर्व एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वित्त एवं जिले प्रभारी मंत्री चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7, 8 और 9 जुलाई को तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण स्थल कार्यक्रम की तैयारी, सड़कों की मरम्मत, चिकित्सा व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, हैलिपैड व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, मजिस्ट्रेट ड्यूटी, पार्किंग व्यवस्था, पानी व्यवस्था, पास व्यवस्था, ट्रांसपोर्टिंग, डोम पंडाल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तड़ित चालक (लाइटनिंग अर्रेस्टर) की अनिवार्य व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रियल ड्यूटी तैनात करने के निर्देश दिए।
जिले में अब तक 293.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून 2025 से अब तक 293.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 30 जून 2025 को तहसील बलरामपुर में 37.4 मि.मी., डौरा-कोचली में 34 मि.मी., कुसमी में 43 मि.मी, सामरी में 26 मि.मी., चांदो में 35.6 मि.मी., शंकरगढ़ में 46 मि.मी., रामानुजगंज में 40.2 मि.मी., रामचंद्रपुर में 4.3 मि.मी., राजपुर में 11 मि.मी., वाड्रफनगर में 1.2 मि.मी., रघुनाथनगर में 3.3 मि.मी. तथा चलगली में 12.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित तिथि को कुल 24.5 मि.मी. वर्षा हुई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक तहसील बलरामपुर में 313 मि.मी., डौरा-कोचली में 349.4 मि.मी., कुसमी में 648 मि.मी., सामरी में 420.9 मि.मी., चांदो में 434.8 मि.मी. शंकरगढ़ में 324.7 मि.मी., रामानुजगंज में 262.4 मि.मी., रामचंद्रपुर में 201.4 मि.मी., राजपुर में 117.8 मि.मी., वाड्रफनगर में 208.5 मि.मी., रघुनाथनगर में 170.7 मि.मी. एवं चलगली में 72.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, देखें आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त सिंह ठाकुर द्वारा आज दो अलग आदेश जारी कर बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश में जयनगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह को रक्षित केंद्र भेजा हैं वहीं रूपेश कुंतल एक्का को जयनगर थाने का प्रभारी बनाया गया हैं। वहीं दूसरे आदेश में प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले किए गए हैं।
देखें आदेश :









अमिताभ जैन ही बने रहेंगे मुख्य सचिव, केंद्र सरकार ने विदाई के स्थान पर दिया एक्सटेंशन…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव फिलहाल अमिताभ जैन ही बने रहेंगे। सोमवार की दोपहर हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने के फैसले पर सहमति जता दी है। सोमवार को CS अमिताभ जैन को विदाई दी जानी थी। मुख्य सचिव पद की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे थे। पहला 1992 बैच के सुब्रत साहू, दूसरा 1993 बैच के केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए अमित अग्रवाल और तीसरा नाम 1994 बैच के मनोज पिंगुआ का था। दोपहर बाद जो निर्णय आया उसने सभी को चौंका दिया। माना जा रहा था कि साय कैबिनेट की बैठक में अमिताभ जैन की विदाई होगी और नए मुख्य सचिव का स्वागत किया जाएगा,लेकिन आखिरी वक्त पर केंद्र से एक्सटेंशन दिए जाने की मंज़ूरी मिलने की खबर आ गई। छत्तीसगढ़ गठन के बाद यह पहला मौका है कि जब किसी मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिला है।
मुख्यमंत्री साय की कैबिनेट बैठक खत्म, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
1 मंत्रिपरिषद ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते हुए इसके दायरे को और विस्तृत कर दिया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा।
खरीफ 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था, उनके द्वारा खरीफ 2025 में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का आदि फसल की खेती की जाती है, तो उन्हें भी अब कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
2 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भविष्य में सेवानिवृत्ति के समय पेंशन भुगतान संबंधी दायित्वों के बेहतर वित्तीय प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ पेंशन फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
3 मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं राजकोषीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे राज्य के राजस्व में असामान्य वृद्धि/कमी का समुचित प्रबंधन एवं आर्थिक मंदी के समय वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी।
4 मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में लॉजिस्टिक सेक्टर के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस पॉलिसी से छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा तथा निर्यात अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
राज्य की भौगोलिक स्थिति का लाभ लेते हुए लॉजिस्टिक सेक्टर तथा ई-कॉमर्स की राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को लॉजिस्टिक हब की स्थापना के लिए निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। राज्य की भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश के उद्योगोें, व्यापारियों और किसानों को सस्ती भंडारण सुविधा मिलेगी। प्रदेश में लॉजिस्टिक में लगने वाले लागत कम होने से व्यापार, निवेश एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस नीति के माध्यम से ड्राई पोर्ट/इन्लैंण्ड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहित करने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा स्थानीय उत्पादकों को निर्यात बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। राज्य के प्रचुर वन संसाधन, वनोपज एवं वनौषधि उत्पाद के निर्यात हेतु इको सिस्टम तैयार होगा। यह पॉलिसी राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी साथ ही राज्य को लॉजिस्टिक्स एवं निर्यात क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका में स्थापित करेगी।
5 मंत्रिपरिषद द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के कुछ कानूनों के प्रावधानों का गैर-अपराधीकरण करने के लिए छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जन विश्वास विधेयक से व्यवसाय व जीवनयापन में सहजता बढ़ेगी। अनावश्यक न्यायालयीन प्रकरणों और उनमें होने वाले व्यय में कमी आएगी।
6 मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के विभिन्न विभागों/निगम/मण्डल/कम्पनी/बोर्ड के पूर्व निर्मित एवं जर्जर भवनों तथा इनके स्वामित्व की अनुपयोगी शासकीय भूमि के व्यवस्थित विकास और सदुपयोग के लिए रिडेव्हलपमेंट योजना अंतर्गत 7 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें शांति नगर रायपुर, बीटीआई शंकर नगर रायपुर, कैलाश नगर राजनांदगांव, चांदनी चौक फेस-2 जगदलपुर, सिविल लाइन कांकेर, क्लब पारा महासमुंद, कटघोरा कोरबा शामिल हैं।
7 मंत्रिपरिषद द्वारा वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के अंतर्गत उच्च श्रेणी पंजीयन लिपिक/रिकार्ड कीपर से तृतीय श्रेणी कार्यपालिक, उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति के लिए विहित 05 वर्ष की न्यूनतम अर्हकारी सेवा को केवल एक बार के लिए न्यूनतम अर्हकारी सेवा 02 वर्ष निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
बकरी चुराते समय बकरी मलिक की हत्या एवं लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : मई के महीने में ग्राम गेरसा टोंगरीपारा में बकरी चोरी के दौरान बकरी मलिक के जग जाने पर लाठी डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या और बकरियों के लूट मामले में सीतापुर पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वहीं इस हत्या और लूटकांड के अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
क्या हैं मामला :
प्रार्थी भानु नागवंशी साकिन गेरसा टोंगरीपारा थाना सीतापुर का दिनांक 08/05/25 को चौकी केरजू आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी भानु नागवंशी की दादी तिलासो बाई दिनांक 08/05/25 के सुबह लगभग 04-05 बजे प्रार्थी एवं अन्य लोगो के घर आकर बताई कि दिनांक 07/05/25 के रात्रि मे दादी तिलासो और उसका लड़का रैदु नागवंशी घर में सोये थे कि दिनांक 08/05/25 के रात्रि करीब एक-डेढ़ बजे 03-04 अज्ञात व्यक्ति घर के सामने का लकडी के दरवाजा को लात मार कर तोड़कर घर अन्दर घुसकर जबरन घर के अन्दर से बकरियों को लूट कर जे जा रहे थे जिसका विरोध करने पर उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लड़का रैदु नागवंशी के सिर में डण्डा एवं लकड़ी का फाड़ी से मारकर गंभीर चोट कारित कर हत्या कर दिये है घटना को तिलासो देखी है। घटना के दौरान बीच बचाव करने पर आरोपियों द्वारा तिलासो कों सिर व पैर में डण्डा से मारपीट कर चोट पहुंचाये है और घर के अन्दर रखें बकरियों में से करीब 04-05 बकरियों को जबरन बल पुर्वक लूट कर ले गये है जिसकी कीमत करीबन 100000/- रूपये होगा। सुबह आस पड़ोस के लोग रैदू नागवंशी के घर जाकर देखे तो रैदू नागवंशी मृत हालत में जमीन पर पड़ा था। मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध चौकी केरजू थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 177/25 धारा 103(1), 309, 332, 115(2), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम कों मामले मे सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले मे शामिल आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश पुलिस टीम कों थाना कोतवाली जिला जशपुर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना कोतवाली जिला जशपुर के अपराध क्रमांक 105/25 धारा 303 (2) बीएनएस के आरोपी मोहम्मद चाँद आत्मज मो. अहमद अंसारी उम्र 24 वर्ष साकिन बिमड़ा थाना बगीचा जिला जशपुर से पुछताछ के दौरान बताया कि थाना तपकरा में वर्ष 2023 में बैटरी चोरी के मामले में पकडे जाने पर अपने साथियो के साथ जेल गया था, जेल से छूटने के बाद मोहम्मद चाँद अपने आर्टिका कार क्रमांक सीजी/11/एम/2651 को स्वयं बुकिंग लेकर चलाता था, पिछले महिना मई माह में अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर रात्रि में बकरी चोरी करने के लिये आर्टिका कार क्रमांक सीजी/11/एमए/2651 से ग्राम गेरसा सीतापुर गये थे जहां घर का एक लडका जग गया तब आरोपी एवं उसके साथीगण डर गये और पकडे जाने से बचने के लिए मौक़े पर रखे लकडी की फाड़ी एवं डण्डा से रैदू नागवंशी कों मारपीट कर मौक़े से बकरी लेकर आपनी आर्टिका वाहन मे भरकर भाग जाना बताया है, आरोपी का आर्टिका कार क्रमांक सीजी/11/एमए/2651 थाना कोतवाली जिला जशपुर के प्रकरण मे जप्त है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं, मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिनका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही के थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रामकरण राजवाड़े, आरक्षक निर्मल यादव, धन्यकेश्वर यादव, सैनिक विनायक लकड़ा, रमेश विश्वकर्मा सक्रिय रहे।
तहसीलदारों का तबादला, देखें आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र रायपुर : जिले के पांच तहसीलदारों, एक नायाब तहसीलदार और भू अभिलेख शाखा के 3 अधिकारियों के तबादले रायपुर कलेक्टर द्वारा किए गए हैं। जारी आदेश में तहसीलदार तिल्दा ज्योति मसीयारे को तहसीलदार आरंग, तहसीलदार आरंग सीता शुक्ला को तहसीलदार अभनपुर, तहसीलदार अभनपुर राम प्रसाद बघेल को तहसीलदार तिल्दा,
विकांत सिंग राठौर ना० तहसीलदार अभनपुर को तहसीलदार गोबरानवापारा, राजकुमार साहू तहसीलदार गोबरानवापारा को
भू-अभिलेख रायपुर (राजस्व प्रगति समीक्षा हेतु संलग्न), सृजन सोनकर तहसीलदार गोबरानवापारा को अति० तहसीलदार खोरपा, अभनपुर, प्रकाश सोनी अति० तहसील खोरपा अभनपुर को अति० तहसीलदार रायपुर, सुर्यकांत कुंभकार अधीक्षक, भू-अभिलेख रायपुर को अति० तहसीलदार खरोरा
और लवन कुमार मण्डन, सहा. अधी. भू-अभिलेख रायपुर को नायब तहसीलदार गोबरानवापारा बनाया गया है।
देखें आदेश :

शराबी इनोवा चालक की लापरवाही से वृद्धा की मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंठी में कल रविवार की दोपहर शराब के नशे में धुत्त एक तेज रफ्तार इनोवा कार सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। अचानक हुए इस हादसे में एक वृद्ध महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 60 वर्षीय वृद्धा शिवंती की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं घायल हीरामणि और 5 वर्षीय आर्यन का इलाज जारी हैं। कल दोपहर इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने शराबी कर चालक की जमकर धुलाई कर दी थी और इनोवा कर को भी पलट कर विरोध जताया था इसके बाद मामले में पुलिस द्वारा हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। पुलिस द्वारा इनोवा कार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं देर रात इलाज के दौरान वृद्धा की मौत से ग्रामीणों का आक्रोश फिर भड़क गया और ग्रामीणों ने सोमवार को महिला के शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना हैं कि इस जगह पर पहले भी हादसे हो चुके हैं लेकिन शासन द्वारा इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया जिसका हर्जाना आज वृद्ध महिला को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने शासन से मृतक वृद्ध महिला के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की मांग की हैं साथ ही घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की हैं। ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
खबर का असर : रिकॉर्ड से पैतृक जमीन दूसरे के नाम मामले में पीड़ित की जमीन पीड़ित के नाम हुई वापस…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : हिंद स्वराष्ट्र की खबर का एक बार फिर असर हुआ हैं, जहां पीड़ित के ताऊ द्वारा पीड़ित से लूटी गई पूरी जमीन पीड़ित के नाम पर वापस आ गई हैं। दरअसल जिले के भैयाथान तहसील के ग्राम कोयलारी निवासी प्रभात दुबे आत्मज जनार्दन दुबे की 14 पैतृक भूमि, खसरा न 140/1, 133, 141, 206/2, 332/1, 186/3, 186/4, 241/2, 32/3, 490, 394/1, 191/1, 378/2, 473 पर उनके व उनके भाइयो का नाम दर्ज था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और सांठगांठ से यह भूमि उनके ताऊ मधुसूदन दुबे के नाम पर दर्ज हो गई थी। पीड़ित द्वारा इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। जिसकी खबर को हिंद स्वराष्ट्र द्वारा 19/06/2025 और 25/06/25 को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रिकॉर्ड को सुधार दिया गया है और प्रभात दुबे और उनके भाइयों के नाम से हटी जमीन उनके नाम पर वापस आ गई है।
हमारे द्वारा चलाई गई पहली खबर :
दूसरी खबर :
प्रीमियम शराब दुकान का विरोध तेज, वकील ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिख रखी शराब दुकान पर तत्काल रोक लगाने की मांग…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : बीच शहर में खुले प्रीमियम शराब दुकान से जहां एक ओर शराब प्रेमियों में खुशी की लहर हैं वही दूसरी ओर इसका विरोध भी तेज हो गया है। इसी बीच शहर के बीचों बीच खुले इस शराब दुकान के विरोध में समाजसेवी और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा हैं और इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की हैं।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा हैं कि “अंबिकापुर नगर निगम को कई बार स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। परंतु गौरतलब है कि शहर के बीचोबीच दुर्गा मंदिर के पास गांधी चौक, में माननीय विधायक राजेश अग्रवाल विधानसभा अंबिकापुर व एडिशनल एस.पी. सरगुजा के शासकीय निवास के बगल में “सी. मार्ट बिल्डिंग में शराब दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है।
एक ओर जहाँ दुर्गा मंदिर है, वहीं ओर दूसरी ओर न्याय का मंदिर जिला एवं एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर स्थित है। इसी गाँधी चौक से होकर नेशनल हाईवे गुजरता है तथा कुछ ही दूरी पर जिला मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर परिसर भी है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वर्ष 2016 के आदेशानुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजकीय राजमार्गों के किनारे 500 मीटर तक की दूरी पर शराब दुकान नहीं खोली जा सकती है।
अंबिकापुर शहर के बीचो बीच, गांधी चौक स्थित सी-मार्ट में प्रीमियम शराब दुकान खुलने से एक ओर जहां युवाओं और विद्यार्थियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा, वहीं शहर के बीचों बीच होने से भीड़ भाड़ एवं भगदड़ जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होगी। तथा दुर्गा मंदिर के पास होने से दर्शको श्रद्धालु भक्तों पर भी नकरात्मक असर पड़ेगा।
अतः श्रीमान् से निवेदन है कि तत्काल सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अंबिकापुर शहर के बीचों बीच स्थित गांधी चौक के पास ‘सी-मार्ट” में खोले जाने वाले प्रीमियम शराब दुकान पर रोक लगाने का आदेश देने की कृपा करें, जो जनहित के लिए आवश्यक एवं अनिवार्य है।”

युवती को काम दिलाने का झांसा देकर मानव तस्करी, 7 आरोपी गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अम्बिकापुर से मानव तस्करी का एक मामला निकलकर सामने आया हैं जहां एक युवती को काम दिलाने का झांसा देकर आरोपियों द्वारा पैसे लेकर उसकी जबरन शादी करवा दी गई और शादी के बाद युवती के साथ पिता–पुत्र द्वारा लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा 7 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैं जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
दरअसल प्रार्थीया द्वारा दिनांक 21/06/25 को थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि लगभग 06 माह पूर्व प्रार्थी की चचेरी बहन काम की तलाश मे प्रार्थिया के पास आई थी, कुछ दिन अंबिकापुर के होटल मे प्रार्थिया के साथ काम करने के बाद प्रार्थिया की बहन अलग अलग जगह काम करते हुए बंडाबहरा अंबिकापुर स्थित एक होटल मे वेटर का काम करने लगी होटल मालिक द्वारा होटल के पास मे ही दिये गये किराये के कमरे मे रहती थी कि दिनांक 05/06/25 को प्रार्थिया और उसके अन्य साथी चचेरी बहन से मिलकर आये थे, कि दिनांक 19/06/25 को प्रार्थिया के मोबाईल नम्बर पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक द्वारा फोन कर बोला गया कि प्रार्थिया की बहन उसके पास है, एक लाख रूपये दो और अपनी बहन को ले जाओ फिर उसके बाद प्रार्थिया की बहन से उसका बात कराया गया, तब प्रार्थिया अपनी चचेरी बहन से पूछताछ की तो इसकी बहन बताई कि चठिरमा अम्बिकापुर निवासी काबिल अंसारी उसकी पत्नी हीना और रामेश्वरी सोनवानी पीड़िता कों अधिक पैसे का काम दिलाने का झांसा देकर उत्तरप्रदेश ले जाकर एक लाख रूपये में बेच दिए है, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध कमांक 184/25 धारा 143(2), 87, 3 (5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे विशेष पुलिस टीम का गठन कर पीड़ित युवती कों तत्काल बरामद कर मामले के आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना मामले की प्रार्थिया से पुछताछ कर कथन दर्ज किया जाकर आरोपियों के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर मामले मे शामिल आरोपियों कों दिनांक 21/06/25 कों गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) काबिल अंसारी पिता समीम अंसारी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम बांहो कुदा थाना रंका जिला गढ़वा झारखण्ड हा.मु. चठिरमा बैरियर के पास थाना गांधीनगर (02) हीना पति काबिल अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी टपरकेला थाना लखनपुर (03) रामेश्वरी सोनवानी पति ज्ञानचंद सोनवानी उम्र 51 वर्ष निवासी टपरकेला थाना लखनपुर का होना बताये, मामले के आरोपी काबिल अंसारी का दिनांक 21/06/25 से पुलिस रिमांड लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया कि आरोपी काबिल अंसारी का जानपहचान भिंड मध्यप्रदेश निवासी सुरेन्दर कुशवाहा से करीब 02 वर्ष पूर्व हुआ था, जो शादी के लिए लड़की खोजने गढ़वा झारखण्ड आया था वही काबिल अंसारी का मुलाक़ात सुरेन्द्र कुशवाहा से हुआ था, बातचीत के दौरान सुरेन्दर आरोपी से बोला था कि कोई लड़की मिलेगी तो बताना शादी के लिए गांव के लड़को से शादी करा देगें और उसके बदले अच्छा पैसा भी दिलवाउंगा फिर उसने अपना मोबाईल नंबर भी दिया था, कि इसी दौरान आरोपी की पत्नी की सहेली (पीड़िता) लगभग 20-22 दिन पहले आरोपी के घर आई थी, तब आरोपी पीड़िता को देखकर उसकों शादी के लिए बेचकर पैसा कमाने की योजना होने की जानकारी अपनी पत्नी हीना कों बताया, और बाद मे अपनी सास रामेश्वरी कों भी रुपये का लालच देकर घटना मे शामिल कर लिया।
बाद मे सुरेन्दर कुशवाहा के कहने पर आरोपी काबिल अंसारी उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी के साथ मिलकर पीड़िता कों कानपुर उत्तरप्रदेश ले गए जो आरोपी काबिल, सुरेन्दर कुशवाहा से संपर्क किया तब सुरेन्दर बोला कि अपनी सास रामेश्वरी कों लड़की की माँ बनाकर औरया उत्तरप्रदेश भेज दो, तब आरोपी अपनी सास रामेश्वरी के साथ पीड़िता कों औरया उत्तरप्रदेश भेज दिया जहा पर सुरेन्दर कुशवाहा एवं उसका साथी सकील मिला जो रामेश्वरी से कुछ बात किये फिर सभी आरोपीगण पीड़िता कों शादी करने की बात बोले जो पीड़िता द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा पीड़िता कों जान से मारने की धमकी देकर जबरन विवाह हेतु हामी भरवाया गया, मौक़े पर रामेश्वरी लड़की (पीड़िता) की माँ बनकर लड़के वालो से मिली थी, उसके बाद मंदिर मे शादी हेतु लड़का सुमित राठौर और उसके पिता राकेश राठौर आये और पीड़िता का सुमित राठौर से माला डलवाकर मंदिर मे जबरन शादी करवा दिए, इसके बदले मे सुरेन्दर कुशवाहा रामेश्वरी कों 40000/- रुपये दिया था और बाद मे रामेश्वरी आते समय पीड़िता का मोबाइल ले आई थी जिससे पीड़िता किसी से संपर्क ना कर सके, तब आरोपी काबिल रामेश्वरी से नगद रकम और पीड़िता का मोबाइल लेकर उसमे से सिम निकालकर फेक दिया। आरोपी काबिल अंसारी के निशानदेही पर मामले मे शामिल आरोपी सुरेन्दर कुशवाहा एवं सकील कों पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (04) सुरेन्दर कुशवाहा आत्मज संजय कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी लहार मड़ियापुरा थाना लहार भिंड मध्यप्रदेश (05) सकील खान आत्मज ईयाद अली उम्र 38 वर्ष निवासी राजपुर जिला कानपुर उत्तरप्रदेश का होना बताये, आरोपियों से पूछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए 70 हजार रुपये नगद रकम लेकर पीड़ित युवती का सुमित राठौर से जबरन विवाह कराकर राकेश राठौर के साथ ग्राम सरावन उत्तरप्रदेश भेजना स्वीकार किया गया, जिसमे से 40000/- रुपये काबिल की सास रामेश्वरी कों देना बताया था, 30000/- शेष रकम मे से 20000/- स्वयं रखना एवं 10000/- अपने साथी सकील कों देना बताया है, आरोपियों के कब्जे से नगद रकम 3100/- रुपये बरामद किया गया है, आरोपियों के निशानदेही पर पीड़िता कों सुमित राठौर एवं उसके पिता राकेश राठौर के कब्जे से दस्तयाब कर पीड़िता से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो बताई कि पीड़िता का मंदिर मे जबरन शादी करने के बाद लड़के वाले पीड़िता कों अपने ग्राम सरावन उत्तरप्रदेश ले आये, पीड़िता के द्वारा लड़का सुमित राठौर कों घटना के बारे मे सब कुछ बताये जाने के बाद भी आरोपी सुमित राठौर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित करता था, साथ ही सुमित राठौर एवं अन्य लोगो के घर मे ना रहने पर सुमित का पिता राकेश राठौर भी पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, इस दौरान पीड़िता ग्राम सरावन से भागने का प्रयास की जो आरोपी सुमित राठौर और उसके पिता राकेश राठौर पीड़िता कों पकड़कर घर वापस लाकर मारपीट किये थे, पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपियों कों पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नामा (06) सुमित राठौर आत्मज राकेश राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी सरावन थाना गौहन जिला जालौन उत्तरप्रदेश (07) राकेश राठौर आत्मज गौरी शंकर राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी सरावन थाना गौहन जिला जालौन उत्तरप्रदेश का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी काबिल अंसारी, हीना एवं रामेश्वरी कों प्राप्त नगद रकम 40000/- रुपये मे से रामेश्वरी अपना हिस्सा 10000/- रुपये रख ली थी, बाकी पैसा कों आरोपीगण खाने पिने व घूमने मे खर्च कर दिए है, आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 04 नग मोबाइल एवं 01 नग प्रार्थिया से लिया गया मोबाइल एवं अन्य आरोपियों से 3100/-रुपये नगद बरामद किया गया है, प्रकरण में धारा 137(2), 140(3), 142, 144(2), 64(2)(ड), 69 बी.एन.एस. जोड़कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक धीरज गुप्ता, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, महिला आरक्षक सुमन तिग्गा, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, अनिल सिंह, अतुल शर्मा, संजीव चौबे, अनुज जायसवाल, रमेश राजवाड़े एवं थाना गोहन उत्तरप्रदेश से प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र राय सक्रिय रहे।
पुराने रंजिश में युवक का अपहरण कर 5 करोड़ फिरौती की मांग, 2 आरोपी गिरफ्तार…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : अंबिकापुर शहर में अपहरण और फिरौती के तौर पर 5 करोड़ रुपयों की मांग की वारदात सामने आई है। इस मामले में गांधीनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों द्वारा जमीन दिखाने के नाम पर युवक को बुलाया गया था और उसका अपहरण कर उसे जशपुर की ओर ले गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी निवासी नमनाकला हाउसिंग बोर्ड थाना गाँधीनगर द्वारा दिनांक 26/06/25 कों थाना गांधीनगर आकर गुम इंसान रिर्पोट दर्ज कराई कि सूचक का पति शंकर दयाल रवि दिनांक 25/6/25 को घर से दोपहर करीब 11:30 बजे काम करने जा रहा हूं कहकर घर से अपने नेक्सोन कार सफेद रंग का क्रमांक सीजी/15/डीवी/7100 से निकले थे, जो अभी तक वापस नही आये है आस पास नाते रिस्तेदार में पता साजी करने पर पता नही चला है तथा गुम इंसान शंकर दयाल रवि द्वारा धारित मोबाईल नम्बर भी बंद और कभी चालू बता रहा है। सूचक की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे गुम इंसान क्रमांक 47/25 कायम कर जांच मे लिया गया।
मामले कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस टीम कों मामले मे त्वरित कार्यवाही कर गुमइंसान कों बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के सम्बन्ध मे लगातार पता तलाश किया जा रहा था, जांच दौरान पुलिस टीम कों दिनांक 26/06/25 को गवाहो के कथन पर गुमशुदा को फिरोती हेतु किडनैप किये जाने की जानकारी मिली जो गुमशुदा के पतासाजी दौरान साड़बाड़ मंदिर के पास होने की जानकारी प्राप्त हुई, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौक़े पर रवाना होकर घेराबंदी की गई जो मौक़े पर आरोपियों के कब्जे से अपहृत शंकर दयाल रवि कों सकुशल बरामद किया गया, घेराबंदी के दौराना कुछ आरोपीगण पुलिस को देखकर मौक़े से भाग गए और उनमे से एक व्यक्ति कों पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम (01) मोती राम यादव आत्मज दशरथ राम उम्र 45 वर्ष निवासी रामपुर थाना मणिपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पुछताछ किये जाने पर बताया कि मामले मे शामिल आरोपी द्वारा जमीन बिक्री करने की बात पर शंकर दयाल रवि से संपर्क कर अपने अन्य तीन साथियों के साथ दिनांक 25/06/25 को नमनाकला थाना गांधीनगर में आकर शंकर दयाल रवि कों जमीन मालिक से मिलाने की बात बोलकर अपहृत के कार टाटा नेक्सान कमांक सीजी/15/डीव्ही/7100 से मिलवाने लेकर गये। उसके बाद अपहृत शंकर दयाल रवि को कटटा दिखाकर उसी के कार के पीछे हाथ व चेहरा बांधकर बैठा कर कही अन्यत्र लेकर चले गये। फिर जशपुर तरफ लेकर गये जहां बहादुर जायसवाल अपने अन्य साथियो के साथ एक बलोनो कार से आकर गुमशुदा को एक कमरे में ले जाकर मारपीट कर पूर्व जमीन विवाद की बात पर 05 करोड़ रूपये की मांग करने लगा और सादे स्टाम्प पर हस्ताक्षर कराया। कि दिनांक 26/06/25 को आरोपीगण रूपये की मांग करने लगे और रास्ते में बहादुर जायसवाल फिर से कागज में हस्ताक्षर करवाया। अपहरण करने वाले आरोपीगण अपहृत को उसके मोबाईल से कॉल करके घर पर बातचीत कराकर रूपये की मांग किये उसके बाद साड़बार मंदिर के पास ले जाकर अंगूठी, चैन व ब्रेसलेट निकलवाकर रख लिये। जिसके बाद तकनिकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दिये जाने पर अपहृत शंकर दयाल रवि की बरामदगी की गई थी, जांच दौरान गुमशुदा शंकर दयाल रवि को आरोपी बहादुर जायसवाल, मोतीराम यादव व अन्य आरोपियों द्वारा अपहरण कर मारपीट कर फिरौती की मांग करना पाया गया, आरोपियों के विरूद्ध प्रथम दृष्टंया अपराध घटित करने का साक्ष्य पाये जाने से थाना गांधीनगर मे मामले मे अपराध क्रमांक 369/25 धारा 140(2), 140(3) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं अपहृत का कथन लेख कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, आरोपी मोतीराम यादव से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया। जो आरोपी मोतीराम यादव के कथन/मेमोरण्डम पर आरोपी बहादुर जायसवाल के संलिप्तता का साक्ष्य पाया गया। जो आरोपी बहादुर जायसवाल को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (02) बहादुर जायसवाल आत्मज स्व. अमृत जायसवाल उम्र 65 वर्ष निवासी सत्तीपारा थाना अंबिकापुर का होना बताया, जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, दोनों आरोपियों के पेश करने पर घटना दिवस को उपयोग किये मोबाईल मय सीम जप्त किया गया है एवं अपहृत से जबरन हस्ताक्षर कराये सादे स्टाम्प को भी बहादुर जायसवाल के कब्जे से जप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना दौरान पाया गया कि आरोपीगण योजना बनाकर अपहृत को पूर्व जमीन विवाद के कारण रूपये उगाही करने हेतु अपहरण किये है जो प्रकरण में धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी गयी है, आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया जाता है, मामले मे अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, शेष आरोपियों का सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है फरार आरोपियों कों जल्द गिरफ्तार कर लिया जायगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक दीनदयाल सिंह, विकाश सिंह, अरविन्द उपाध्याय, घनश्याम देवांगन, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।
पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पत्नी को मरा समझ आत्मग्लानि में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, पति की मौत, पत्नी का इलाज जारी…
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले के शंकरगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम मानपुर में पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वही इस घटना के बाद आत्मग्लानि में पति ने भी खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मानपुर निवासी अनुरंजन एक्का उम्र 34 वर्ष और उसकी पत्नी सुमित्रा एक्का 32 वर्ष के बीच गुरुवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पति पत्नी खाना खाकर सोने चले गए। इसी बीच भोर 4 बजे पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो कर गिर गई इसी बीच पत्नी को मरा समझकर वह घर से भाग गया और थोड़ी देर बाद खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग लगाने के बाद उसकी चीज पुकार सुनकर परिजन और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने अनुरंजन को मृत घोषित कर दिया वही उसकी पत्नी सुमित्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती करवाया गया हैं।
खबर का असर : विश्रामपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा लाइन अटैच…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : हिंद स्वराष्ट्र की खबर का एक बार फिर असर देखने को मिला है, जहां पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा द्वारा विश्रामपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा पर कार्यवाही करते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया है। आपको बता दे कि थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा के कार्य प्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे थे और उनके थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए थे उनके थाना क्षेत्र में कबाड़, नशीली इंजेक्शन, सट्टा और चोरी की घटनाएं बार-बार घटित हो रही थी। विगत 3 महीने में चैन स्नैचिंग की 2 घटनाएं घटने के बाद भी अपराधियों को पकड़ पाने में वो नाकाम रहे थे। जिसपर नाराजगी दिखाते हुए थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा को लाइन अटैच कर दिया गया हैं और उनके स्थान पर प्रकाश राठौर को विश्रामपुर थाना प्रभारी बनाया गया हैं।
IG सरगुजा दीपक कुमार झा द्वारा सूरजपुर जिले का किया वार्षिक निरीक्षण, थाना कार्य में लापरवाही TI अलरिक लकड़ा को लगाई फटकार …
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा द्वारा दिनांक 26 एवं 27.06.2025 को जिला सूरजपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र सूरजपुर में परेड कि सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षक दौरान आईजी द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारीयों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया। वेषभूषा व परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। डॉग स्क्वार्ड का जायजा लेते हुए डॉग मास्टर को डॉग के खानपान, ट्रेनिंग और समय-समय पर उपचार कराने के निर्देश दिए।
वार्षिक निरीक्षण दौरान रेंज आईजी ने शासकीय वाहनों का निरीक्षण कर वाहन चालक आरक्षकों का समय-समय पर नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने, समय पर वाहनों का सर्विसिंग कराने, दुर्घटना से बचाव के लिए वाहनों में रेडियम लगवाने और वाहन के बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए। वाहन चालकों से वाहन का पहिए खोलने का टास्क दिए जाने पर रिस्पांश टाईम में पहिया खोलने पर चालकों को पुरस्कृत किया। शासकीय वाहनों की अद्यतन स्थिति, रख रखाव एवं लॉक बुक सहित उनके दस्तावेजों का विस्तृत अवलोकन किए। इस दौरान रिकॉर्ड संधारण को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
रक्षित केन्द्र के आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा एवं मैग्जीन रूम का निरीक्षण
रक्षित केंद्र के स्टोर शाखा में रखे सामग्रियों के रख रखाव एवं सही समय पर जवानों को वितरण हेतु निर्देश दिए एवं अन्य उपयोगी उपकरणों को समय समय पर मरम्मत कराने एवं मेंटेन रखने हेतु निर्देश दिए। साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा नियमित रूप से साफ सफाई व मेंटेन रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मैग्जीन रूम, एनडीपीएस का मालखाना का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
दरबार में अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होते हुए सुनी गई उनकी समस्या
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के सतत मार्गदर्शन एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी द्वारा रक्षित केंद्र सूरजपुर में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू होते हुए रेंज आईजी द्वारा उनके समस्याओं को सुना, जिनमें अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दरबार में अपने समस्याओं को पेश किया। उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। रेंज आईजी दीपक कुमार झा ने दरबार में अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत और सुदृण बनाए रखने की दिशा में जिम्मेदारीपूर्वक संवेदनशील होकर कार्य करें, अपराधों की रोकथाम और लॉ-इन-ऑडर बनाए रखने हेतु समन्वय के साथ बेहतर कार्य करें तथा पेडिंग मामलों के निराकरण में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों पर उचित कार्यवाही करने की जिम्मेदारी हम पर है, व्यक्ति अपेक्षा लेकर अपनी समस्या बताने पुलिस के पास आता है ऐसे हरएक समस्या और शिकायतों को शालिनता से सुने और फौरन एक्शन लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें। अधिकारी व जवानों को फिटनेश पर ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि यदि हम स्वस्थ्य नहीं है तो जनता की सेवा और सुरक्षा कैसे करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने और खेलकूद-फिजिकल एक्टिविटी करने के निर्देश दिए।
आईजी सरगुजा ने फलदार वृक्ष का पौधारोपण किया
आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा व उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाईन में फलदार वृक्ष का पौधारोपण किया। इस दौरान आईजी ने रक्षित निरीक्षक को रोपे गए पौधे की देखभाल करने और पुलिस लाईन में व्यापक रूप से वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए और कहा कि पेड-पौधों पर ही हमारा जीवन निर्भर है, हम सभी को एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
जनता की सेवा, सुरक्षा एवं उनके शिकायतों को प्राथमिकता में रखें और करें निराकरण
आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना-चौकी प्रभारियों की पुलिस लाईन में बैठक ली और उनसे परिचय प्राप्त किया। उन्होंने पुलिसिंग की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए कहा कि जनता की सेवा, सुरक्षा एवं उनके शिकायतों को प्राथमिकता में रखे और निराकरण करें, इसमें कोई भी लापरवाही न बरते, पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें, कोई भी निर्दाेष व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही न हो यह सुनिश्चित करें, नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाए, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटे और जिले में बेहतर पुलिसिंग करें। उन्होंने कहा कि आज साइबर अपराध एक बड़ी समस्या है जिससे निपटने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें, तकनीकी क्षेत्र में अपना ज्ञान बढ़ाये, कोई भी कठिन कार्य करने से हमेशा नए चीजे सीखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले में अपराध निराकरण और शिकायतों का निकाल काफी अच्छी है, यहां पुलिस की अच्छी टीमवर्क है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, डीएसपी रितेश चौधरी, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, डीएसपी अनूप एक्का, आईजी स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा, रीडर सुभाष गुप्ता, जिले के थाना-चौकी प्रभारी व अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आईजी द्वारा थाना विश्रामपुर व सीएसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, थाना कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए लगाई फटकार
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने गुरूवार, 26 जून 2025 को थाना विश्रामपुर का निरीक्षण किए। जहाँ उन्होंने थानों में संधारित पंजियों, शस्त्रागार, मालखाना और सीसीटीएनएस कक्ष का बारीकी से अवलोकन किए। थाना कार्य में अत्यधिक लंबित प्रकरण पाए जाने व समय सीमा पर निकाल नहीं होना थाना कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए आईजी ने थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा सहित विवेचकों को जमकर फटकार लगाते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि अपराधों के निराकरण में तेजी लाने, जप्ती माल कोयला, कबाड, मोटर सायकल का निराकरण न्यायालय से जल्द कराने, अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सतत निगरानी बनाए रखें थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रभारी का मुख्य दायित्व होता है। इसके अलावा उन्होंने ने नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर का भी निरीक्षण किए। सीएसपी कार्यालय के दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया और सुधार के निर्देश दिए।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, जानें योजना से जुड़ी सभी जानकारियां…
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अभियान से ग्रीन एनर्जी मिशन को बढावा देकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने मे मदद होगी साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। भारत सरकार ने सौर रूफटॉप क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने और आवासीय घरों को अपनी बिजली पैदा करने के लिए सशक्त बनाने के लिए 29 फरवरी, 2024 को मंजूरी दी है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल घरों को रोशन करने के लिए नहीं है बल्कि यह योजना सूरज की ऊर्जा को अपनाने के तेज और किफ़ायती तरीक़े के बारे में भी है। एक किलोवाट प्रणाली के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60,000 रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना से बिजली के बिल में कमी, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना न केवल स्थायी ऊर्जा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण को बचाने की ओर भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
शासन द्वारा लाभार्थी को सब्सिडी प्रदान की जाएगीः– यह योजना भारत के घरों पर बिजली बिल की वित्तीय बोझ कम करने और पर्यावरणीय स्थिरता में भी योगदान देने की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण पर काम करती है। इस योजना के तहत 2 किलोवाट क्षमता तक की प्रणालियों के लिए सौर इकाई लागत का 60 और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के बीच की प्रणालियों के लिए अतिरिक्त प्रणाली लागत का 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। सब्सिडी की सीमा 3 किलोवाट क्षमता तक सीमित रखी गई है।
पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना से 1 करोड़ लोगो को इस योजना के तहत लाभ मिलेंगा, इस योजना के तहत प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएँगी । सोलर पैनल खरीदने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएँगी। सरकार द्वारा बैंक से सोलर पैनल खरीदने के लिए लोन उपलब्ध कराने के लिए सहायता व मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कौन ले सकता है लाभः- पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ का मूल निवासी होना आवश्यक है। इस योजना में आवेदक का उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। इस योजना में मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। यह योजना वर्ग के लोगों के लिए मान्य है। आवेदक बैंक खाते से जुड़ा आधार कार्ड योजना, मूलनिवासी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली का बिल, पासपोर्ट साइज़ फोटो, शपथ पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। लोगों को अपनी जमीन या घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी मुहैया कराती है । इस योजना से लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसान और आम लोग अपने घरों के टॉप पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल शून्य कर सकते हैं और सरप्लस एनर्जी बेचकर कमाई भी कर सकते हैं।
खाद के भण्डारण एवं वितरण में गड़बड़ी, गोदाम प्रभारी को निलंबित कर एफआईआर के निर्देश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशन में जिले में खाद के भण्डारण एवं वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सेवा सहकारी समितियों को खाद का वितरण विपणन संघ (मार्कफेड) के गोदामों से किया जाता है। हाल ही में, खाद की कुछ मात्रा में कमी देखने को मिली थी, जिसके बाद विपणन संघ के जिला विपणन अधिकारी द्वारा अम्बिकापुर खाद गोदाम का भौतिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन में डी0ए0पी में 115.6 मे.टन, एन.पी.के. 161 मे.टन और यूरिया में 186.075 मे.टन खाद की कमी पाया गया।
मामले की जानकारी कलेक्टर भोसकर के संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाद गोदाम प्रभारी अर्पण तिर्की, जो मूल पद क्षेत्र सहायक हैं, उनको निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही, अर्पण तिर्की के खिलाफ थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने इस घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए खाद के भण्डारण और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
15 निरीक्षक, 24 उप निरीक्षक और 6 सहायक उप निरीक्षकों के तबादले, देखें आदेश…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा आज आदेश जारी कर 15 निरीक्षकों, 24 उप निरीक्षकों और 6 सहायक उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
देखें आदेश :




लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तबादले, 14 औषधि निरीक्षक और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के हुआ तबादला…
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 14 सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य अधिकारियों एवं औषधि निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में सहायक औषधि नियंत्रक सरगुजा रमिला भगत को बस्तर भेजा गया है।
देखें आदेश :

