Home Blog Page 299

कैसा होगा आज आपका दिन,जानिए कैसे मंगलमय हो सकता है आपका दिन

राशिफल (14 अगस्त, 2020)
🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है । जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृष राशि :-

अपने फ़ैसले बच्चों पर ना थोपें ना उन्हें नाराज़ करें । बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें।आज धनागम के शुभ संकेत है ।
पत्नी से अनबन हो सकती है ।जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मिथुन राशि:-

आज दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है ।कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कर्क राशि :-

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें । साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा । आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

सिंह राशि :-

किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा । और आप हर काम में अव्वल रहेंगे।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कन्या राशि:-

आज किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे । बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

तुला राशि:-

आज कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृश्चिक राशि :-

आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। नही तो आप के वरिष्ठ आप से नाराज़ हो सकते हैं ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

धनु राशि :-

नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी ।आज धनागम की पूर्ण संभावना है । अपने घर के वातावरण में कोई बदलाव ना करें । आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मकर राशि :-

आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज कहीं से आप को धन मिल सकता है । अगर आप अपना नज़रिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कुम्भ राशि :-

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन राशि :-

जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व समाजसेवी पार्षद गीता सिन्हा द्वारा बगीचा अस्पताल का किया गया औचक निरीक्षण

जशपुर
बगीचा
नगर पंचायत के समाजसेवी पार्षद श्रीमती गीता सिन्हा द्वारा बगीचा हॉस्पिटल के कमियों को आए दिन पूरा करने में कार्यरत रहती हैं।
आज नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता को हॉस्पिटल में सभी कमियों के बारे में अवगत कराया गया तथा श्री गुप्ता द्वारा गंभीरता लेते हुए सभी समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया गया है। तथा आज जीवनदीप समिति के बैठक में यह सभी बात रखी गई।

अब राशन की तरह तय मात्रा में मिलेगा पेट्रोल और डीजल, बाइक और कार को कितना मिलेगा तेल

दिल्ली
देश में कोरोना महामारी अपनी चरम सीमा पर है जिसका असर अब पेट्रोल डीजल पर भी पड़ने लगा है जिसके कारण लोगों की परेशानियां अब और बढ़ सकती हैं।
कोरोना वायरस की वजह से मिजोरम में तेल के टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई है. इस वजह से राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब स्थानीय लोगों को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जाएगा.

अब राशन की तरह की ही तय मात्रा में पेट्रोल और डीजल मिलेगा। इसके लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।

मिजोरम सरकार ने वाहनों के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की मात्रा तय कर दी है. अब राज्य में स्कूटर के लिए सिर्फ 3 लीटर, बाइक के लिए 5 लीटर और कार के लिए 10 लीटर पेट्रोल-डीजल कि मात्रा तय की है।
पिकअप ट्रक और मिनी ट्रक में केवल 20 लीटर डीजल ही भरवाया जा सकता है।
सिटी बस और अन्य ट्रक की लिमिट 100 लीटर तय की गई है। पेट्रोल-डीजल केवल वाहनों में भी भरवाया जा सकता है. गैलन या किसी अन्य सामान में तेल भरवाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

थाना चमन गंज पुलिस ने देशी तमंचे और कारतूस के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार बिना कागज़ात की मोटर साइकिल भी की बरामद

आचार्य अजय दीक्षित
कानपुर :- थाना चमन गंज पुलिस ने देशी तमंचे और कारतूस के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार बिना कागज़ात की मोटर साइकिल भी की बरामद।।
वाहन चेकिंग के दौरान दलेल पुरवा चौराहे पर एस.ओ.राजबहादुर की अगुवाई में चमन गंज पुलिस ने एक शातिर अपराधी को मुखबिर की सटीक सूचना पर एक देशी तमंचा तथा दो कारतूस,बिना कागज़ात के एक काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है । पकड़े गये शातिर अपराधी की पहचान बेकन गंज निवासी यूसुफ़ हुसैन के रुप में हुई है । पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है ।

जशपुरनगर : कलेक्टर, एसपी ने चेकपोस्ट और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम का किया आकस्मिक निरीक्षण

जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने आज लोदाम चेकपोस्ट और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम का किया आकस्मिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बाहर से आने वाले एवं जाने वाले का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए नहीं पाए गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम का निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ड्यूटी से नदारत पाए गए। और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम में भी लापरवाही देखी गई। कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए आयुर्वेद औषाधालय इचकेला के फार्मेसिस्ट श्री मनोज कुमार डहरे तत्काल निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रोजाना सैंपल जांच क्षमता अब 11 हजार के करीब

रायपुर
शुभम शुक्ला

कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए शासन द्वारा सैंपल जांच की सुविधा लगातार बढ़ाए जाने के फलस्वरूप अब प्रदेश में रोजाना सैंपल जांच की क्षमता 11 हजार के करीब पहुंच गई है। अभी एम्स रायपुर के साथ ही प्रदेश के सभी छह शासकीय मेडिकल कॉलेजों में आरटीपीसीआर, 16 केंद्रों में ट्रू-नाट मशीनों से और सभी जिलों में रैपिड एंटीजन किट से सैंपलों की जांच की जा रही है। कोविड-19 की पहचान के लिए प्रदेश में 11 अगस्त तक कुल तीन लाख 88 हजार 852 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से तीन लाख एक हजार 29 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर तकनीक से, 29 हजार 797 की जांच ट्रू-नाट विधि से और 58 हजार 206 सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन किट से किए गए हैं।

प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में स्थापित बीएसएल-2 लैब में रोजाना आरटीपीसीआर जांच की कुल क्षमता 4500 है। वहीं विभिन्न जिलों के 16 केंद्रों में स्थापित ट्रू-नाट मशीनों से रोज 2040 सैंपलों की जांच की जा सकती है। रैपिड एंडीजन किट से भी सभी 28 जिलों में प्रतिदिन 4450 सैंपलों की जांच की जा सकती है। आगामी 8-10 दिनों में सभी जिलों में ट्रू-नाट विधि से सैंपल जांच शुरू हो जाएगी। इसके लिए लैबों में मशीन स्थापना का काम तेजी से जारी है। प्रदेश के तीन निजी लैबों द्वारा भी सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। वहीं दो अस्पतालों में ट्रू-नाट विधि से कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल जांच की अनुमति दी गई है।

कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान के लिए जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही प्रभावितों के इलाज के लिए विशेषीकृत कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। कोविड-19 के लक्षणरहित और हल्के लक्षण वाले मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश भर के 176 कोविड केयर सेंटर्स में 20 हजार 750 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अभी कुल लगभग 25 हजार बिस्तरों के लक्ष्य के साथ इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रदेश के 30 विशेषीकृत कोविड अस्पतालों में 3384 मरीजों के इलाज की व्यवस्था है। गंभीर मरीजों के लिए यहां 479 वेंटिलेटर्स के साथ 445 आईसीयू और 296 एचडीयू (High Dependency Unit) बिस्तर हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 166 क्वारेंटाइन सेंटर्स में भी 4261 बिस्तर हैं। रायपुर और बिलासपुर के कुछ निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 के इलाज की अनुमति दी गई है।

गुंडों का मुखबिर है प्रेमनगर का SI मंत्रीराम मिंज

प्रशान्त पाण्डेय
सूरजपुर
जिले के प्रेमनगर थाना अंतर्गत ग्राम महेशपुर में आदिवासियों की झोपडिय़ों को अवैध कब्जा बताकर ध्वस्त कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के गवटिया के बेटे तोषण चौबे व साथियों द्वारा झोपड़ियों को जबरदस्ती ध्वस्त कर दिया गया था। इस बात की सूचना मिलने पर हमने प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा इस बात की जांच करने की बात कही गई तथा कुछ ही देर में SI मंत्री राम मिंज ने घटना से हमारी टीम को अवगत कराया। इस केस में नया मोड़ तब आता है जब गांव में आदिवासियों की झोपड़ी तोड़ने वाला गुंडा खुद हमारे संपादक को फोन करके धमकाने की कोशिश करता है जिसपर संपादक द्वारा पूछा जाता है कि मेरा नंबर कहां से मिला तब तोषण चौबे द्वारा बताया जाता है मुझे नंबर प्रेम नगर थाना से प्राप्त हुआ है और थाने से SI मंत्री राम मिंज ने मुझे तुम्हारा नंबर दिया है जिस बात की सच्चाई जानने के लिए संपादक द्वारा मंत्री राम मिंज को फोन किया गया तो मंत्री राम मिंज ने बताया कि नंबर उन्होंने ही दिया है। अब सवाल यह उठता है क्या प्रेम नगर पुलिस का यह अधिकारी गुंडों का दलाल है। पैसा सरकार से लेता और स्वामी भक्ति गुंडों की करता है । इस घटना के बाद यदि संपादक और संपादक के परिवार के किसी भी सदस्य को कोई हानि तोषण चौबे द्वारा पहुंचाया जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
मंत्री राम मिंज की स्वामी भक्ति गुंडों के साथ है और वह गुंडों का दलाल है ऐसा कहां जाना गलत नहीं होगा क्योंकि पुलिस कि जिम्मेदारी किसी भी सूचना देने वाले की गोपनीयता को बनाए रखने की हैं लेकिन यहां पर मंत्री राम मिंज द्वारा नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। मामले की सूचना देने वाले का नाम ऐसे व्यक्ति को बताया और उसका संपर्क नंबर दिया जो इस घटना का अपराधी हो सकता है।
इस संबंध में हमारी टीम में एसपी सूरजपुर से बात की जिस पर उन्होंने इस घटना पर जांच कराने की बात कही है।
आज बात एक पत्रकार की है तब भी पुलिस के इस अधिकारी ने पत्रकार को भी नहीं छोड़ा तो आम जनता के साथ क्या क्रूरता पूर्वक दुर्व्यवहार किया जाता होगा उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। यह वही लोग है जो पैसा तो सरकार से लेते हैं लेकिन स्वामी भक्ति गुंडों की करते हैं आज अगर ऐसे पुलिस वाले नहीं होते तो विकास दुबे एनकाउंटर में इतने सारे पुलिस वाले वीरगति को प्राप्त नहीं होते। मंत्री राम मिंज वो जयचंद है जो पुलिस के लिए एक काला दाग है।
हम मंत्री राम मिंज के उपर उचित कार्रवाई की मांग करते हैं,ताकि ऐसे पुलिस वाले मुजरिमों का साथ देने से पहले सोचे और डरे।

प्रधानमंत्री आज करने जा रहे हैं इनकम टैक्स की नयी पॉलिसी की शुरुवात,टैक्स भरना होगा बेहद आसान

दिल्ली
आप करदाता है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ मंच की शुरुआत करेंगे. पीएम ने कहा कि इससे हमारी कर प्रणाली में सुधार आएगा और उसे सरल बनाने के प्रयासों को और बल मिलेगा. ये कदम ईमानदारी से टैक्स देने वालों को पुरस्कृत करने की दिशा होगा. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा-‘गुरुवार, 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ मंच की शुरूआत की जाएगी. यह हमारी कर प्रणाली में सुधार और उसे सरल बनाने के प्रयासों को और मजबूती देगा. यह कई ईमानदार करदाताओं के लिये फायदेमंद होगा जिनकी कड़ी मेहनत देश को आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करती है.’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ट्विटर के जरिए इस योजना को भारत के लिए सरल और पारदर्शी कराधान व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. बता दें कि ये कार्यक्रम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किए जाएगा, जिसमें विभिन्न उद्योग मंडल, व्यापार संगठन, चार्टर्ड एकाउंटेंट संघ और जाने-माने करदाता शामिल होंगे.

जनकपुर मुख्यमार्ग पे PWD कि लीपापोती महीने भर भी नहीं चल पायी

पप्पु बैगा
जनकपुर
कोरिया सहकारी बैंक के सामने जनकपुर के बेहद व्यस्त मुख्य सड़क में मरम्मत के बावजूद सड़क की दशा काफी खराब है व कई वर्ष से बेहद जर्जर हालत में है हालांकि बरसात में बड़े बड़े गड्ढे में पानी जमा होने से रोकने व सुविधाजनक आवागमन के लिए पीडब्लूडी के द्वारा माह भर पूर्व मरम्मत किया गया था लेकिन दुर्भाग्य से समस्या कम होने की जगह और भी विकराल हो गयी है, अब हालत यह है कि मोटरसायकल में पीछे बैठी महिलाओं को झटके लगने से सड़क में गिरने का डर बना रहता है वही गड्ढो की वजह से सड़क कहीं नजर नही आ रहा है गन्दे पानी के छींटे से वाहन सवारों व पैदल चलने वाले नागरिको के मध्य वाद विवाद की स्थित भी लगातार उतपन्न हो रही है माह भर से परेशान नागरिक पीडब्लूडी के निष्क्रियता से बेहद आक्रोशित है।

जानिए कैसा होगा आपका आज का राशिफल क्या है विशेष

राशिफल (13 अगस्त, 2020)
🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

आज आप को कोई खुशी का समाचार मिलेगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आज आप नए संपर्क बनाएंगे । वे आपके करिअर को एक नयी तेज़ी देंगे। आज आप की व्यस्त दिनचर्या होगी । आप का जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृष राशि:-

आज आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें , दुर्घटना होने की संभावना है । अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मिथुन राशि :-

आज आप को लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन फायदा होगा ।आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आयेगा । आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कर्क राशि:-

आज आप को लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि मिलने के प्रबल योग हैं । आज अपने भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

सिंह राशि:-

आज अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। आज किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कन्या राशि:-

आज आप को कहीं से धन मिलने की संभावना है।
बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें।
रोजी रोजगार के नये रास्ते खुलेंगे । जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

तुला राशि :-

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। दुर्घटना होने की संभावना है । आज आप के विरोधी जमकर आप का विरोध करेंगे , लेकिन कुछ कर नही पायेंगे । विरोधियों से होशियार रहें । ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें ।जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृश्चिक राशि :-

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। कुछ लोगों के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। इससे उनके मन को शांति मिलेगी।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

धनु राशि :-

धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में समझ-बूझ के उठाए गए आपके क़दम फलदायी होंगे। इससे आपको समय पर योजनाएँ पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही नई परियोजनाएँ शुरू करने के लिए सही समय है। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं का इज़हार कर सकेंगे।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मकर राशि :-

झगड़ालू स्वभाव को क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। आज धनागम के श्रोत खुलेंगे । ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिेए । आप अपने जीवनसाथी की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों आसान बना पायेंगे ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कुम्भ राशि :-

दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे । भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे । जिससे हानि हो सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन राशि:-

मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्यों को जांच ले । नही तो भारी नुक्सान होगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

जहरखुरानी से 48 वर्षीय ग्रामीण ने की आत्महत्या

रघुनाथपुर संवाददाता :-गिरधर कुमार
पुलिस चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा अंतर्गत ग्राम गंगापुर धनौली पारा के 48 वर्षीय ग्रामीण द्वारा कीटनाशक दवाई का सेवन कर आत्महत्या कर ली । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गंगापुर धनौली पारा निवासी तिल साय आत्मज केंदल नगेसिया की पहली पत्नी की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई थी तिलसाय का पुनः विवाह ग्राम सपड़ा निवासी से किया गया था । अक्सर पति तिल साय द्वारा अधिक शराब सेवन के कारण पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था जिससे तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई । 3 वर्ष पूर्व मृतक तिलसाय का मानसिक हालत सही न होने के कारण इलाज चल रहा था । इलाज के दरमियान वह स्वस्थ हो गया था । तिलसाय द्वारा रक्षा बंधन के एक दो दिन पूर्व अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया जा रहा था । इस दरमियान तिलसाय द्वारा फांसी लगाने का भी प्रयास किया गया था किंतु ग्रामीणों द्वारा देखकर बीच बचाव किया गया । दिनांक 11 अगस्त 2020 की रात्रि 10:00 से 12 अगस्त 2020 के प्रातः 6:00 के मध्य तिलसाय द्वारा कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया गया था । जिसकी जानकारी पुलिस चौकी रघुनाथपुर को मिलसाय नागेश द्वारा दी गई । पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

शव का पोस्टमार्टम करवाने हेतु भटकते रहे मृतक के परिजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में चिकित्सक के न होने की स्थिति में एवं लुण्ड्रा स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सको के नदारद रहने पर पोस्टमार्टम करवाने के लिए मृतक के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।अंत मे मृतक का पोस्टमार्टम धौरपुर में किया गया ।

“रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रघुनाथपुर एवं आसपास के ग्रामीणजन एवं मृतक के परिवार पोस्ट मार्टम हाउस का निर्माण जल्द ही पूर्ण करवाने की कर रहे है मांग”

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में पोस्ट मार्टम हाउस का निर्माण कार्य प्रारंभ है । रघुनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम हाउस न होने की परिस्थिति में
रघुनाथपुर व आसपास गाँव के ग्रामीणजनों को पोस्टमार्टम करवाने हेतु लुंड्रा व धौरपुर पर निर्भर रहना पड़ता है । रघुनाथपुर में पोस्टमार्टम हाउस के निर्माण हो जाने से मृतक के परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ एवं आने जाने में लगने वाले अतिरिक्त समय से मुक्ति मिल सकेगी ।

सुशांत सिंह राजपूत की परछाई रहे शख्‍स का दावा, डॉगी फज की बेल्ट से हुआ एक्‍टर का मर्डर

महाराष्ट्र
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असिस्टेंट बॉय रहे अंकित आचार्य ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अंकित का दावा है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनका मर्डर हुआ है. बता दें कि अंकित आचार्य ने सुशांत के साथ तीन साल तक काम किया. बीते साल जुलाई में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था.

अंकिन ने कहा कि एक्टर का गला घोंटने के लिए उनके डॉग फज की बेल्ट का इस्तेमाल किया गया.

असिस्टेंट बॉय अंकित आचार्य ने कहा कि वह सुशांत के साथ 24 घंटे रहा करते थे. लेकिन पिछले साल जुलाई में उन्हें रिया चक्रवर्ती की वजह से नौकरी से निकाला दिया गया. रिया ने सुशांत के पूरे स्टाफ को चेंज कर दिया था.

छत्तीसगढ़ के लिए एक राजनीतिक आपदा की तरह है कांग्रेस सरकार :- विष्णुदेव साय

बनमाली यादव

रायपुर छत्तीसगढ़ को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल बताया है। साय ने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के लिए एक राजनीतिक आपदा से जरा भी कम नहीं है। कर्ज के बोझ से प्रदेश दबा जा रहा है, कानून-व्यवस्था सरेआम दम तोड़ रही है, कोरोना का संक्रमण विस्फोटक हो चला है और लोग अब क्वारेंटाइन सेंटर्स ही नहीं, इलाज के दौरान कोविड अस्पतालों में आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहे हैं और शराब के गोरखधंधे में भी गबन होना प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है। इन सबके बावजूद, राज्य सरकार और कांग्रेस को अपनी विफलताओं पर जरा भी कोफ़्त नहीं होना बेहद शर्मनाक है। आपको बता दें कि अर्थव्यवस्था को देखते हुए
साय ने यह भी कहा कि कर्ज लेकर प्रदेश सरकार राज्य को कंगाली की अंधी सुरंग में धकेल रही है। 18 महीनों में ही रिकॉर्ड तोड़ कर्ज लेकर राज्य सरकार ने यहाँ के अर्थतंत्र को पस्त कर दिया है। कर्ज लेकर राज्य सरकार जिन योजनाओं को लागू करने का ढोंग रच रही है, वे योजनाएँ भी इक साल में ही दम तोड़ रही हैं। किसानों के पिछले खरीफ सत्र के धान-मूल्य की अंतर राशि की दूसरी किश्त देने तक के लिए सरकार के खजाने में पैसे नहीं हैं, जब अंतर राशि के भुगतान के लिए कर्ज लिया ही तो सरकार अब किसानों की शेष अंतर राशि का किश्तों के बजाय एकमुश्त भुगतान करे। दूसरी तरफ चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी के लिए पंजीयन की प्रक्रिया सरकार शुरू करने जा रही है। पिछला भुगतान नहीं कर पाने वाली सरकार अगली खरीदी के लिए राशि कहाँ से जुटा पाएगी, यह भी साफ नहीं है। साय ने कटाक्ष किया कि दम तोड़तीं नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी, गौठान, रोका-छेका, गौ-धन न्याय योजना, लाउड स्पीकर से पढ़ाई जैसी तमाम योजनाओं के लिए तो सरकार के पास न तो फंडिंग का स्रोत दिख रहा है, न ही सरकार इन योजनाओं के लिए आर्थिक प्रावधान को लेकर एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है |

कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिले में नवाचार के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को मंत्री डाॅ. टेकाम ने सराहा, डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली समीक्षा बैठक

बनमाली यादव
जशपुर
कोरोना काल संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं सहकारिता विभाग के मंत्री डाॅ. श्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, आदिम जाति विभाग, और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में बच्चों को शिक्षा देने वाली नवाचार पद्धति माध्यम की सराहना करते हुए इसे अन्य विकासखंडो में भी संचालित करने के लिए कहा। आदिमजाति विभाग द्वारा निर्माणाधीन भवनों को शीघ्र पूर्ण करने कहा। वन अधिकार प्राप्त पट्टो के हितग्राहियों को भूमि में लाख की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्री विनय भगत, माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के सदस्य श्री पवन अग्रवाल, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, जिला पंचायत सीईओ श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आकांक्षा त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर, राजीवगांवधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक श्री विनोद पैंकरा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्री टेकाम को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह स्वरूप गणेश जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया।
मंत्री डाॅ. टेकाम ने समीक्षा में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए कोरोना महामारी के दौरान बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों, गणवेश-पाठ्य पुस्तक, छात्रवृत्ति, सूखा राशन एवं सायकल वितरण के संबंध में जानकारी ली।  जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन.कुजूर ने बताया कि जिले में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने एवं उनकी नियमित पढ़ाई जारी रखने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न माध्यम, केबल टीव्ही, मोटर सायकिल गुरूजी, मोहल्ला क्लास, लाॅउडस्पीकर शिक्षा तथा राज्य शासन की पढई तुहर दुआर योजना के तहत् वर्चुअल कक्षा का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में सायकल वितरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। सूखा राशन का वितरण बच्चों के घर-घर जाकर पहुंचाया जा रहा है।
बीईओ जशपुर श्री एम.जेड.यू. सिद्दीकी ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र जशपुर में नवाचार करते हुए सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए केबल टीव्ही के द्वारा 1100 घरों के बच्चों को जोड़कर लगभग 2200 बच्चों को केबल टीव्ही के माध्मय से शिक्षा से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र जशपुर में केबल कनेक्शन 2600 घरों उपयोग किया जा रहा है। जिसके देखते हुए नगरपालिका क्षेत्र जशपुर के 6000 बच्चों को इस नवाचार माध्यम से शिक्षा प्रदान किया जाएगा। साथ ही कोई भी बच्चा कोरोना महामारी के दौरान अपनी शिक्षा से वंचित न हो इसके लिए मोटर सायकिल गुरूजी के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर मोटरसायकल पर ही बोर्ड रखकर किसी सुरक्षित स्थान पर निश्चित संख्या में बच्चों की कक्षाएं ली जा रही है। श्री सिद्दकी ने बताया कि बगीचा विकासखंड में पहाड़ी कोरवा बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ने के लिए गिटार, हारमोनियम एवं अन्य वाद्य यंत्र का भी उपयोग किया जा रहा है। जिससे बच्चें पढ़ाई के साथ-साथ संगीत में भी रूचि लेकर शिक्षा से जुड़े रहे। इसके अलावा लाउडस्पीकर के माध्यम से भी बच्चों की कक्षाएं ली जा रही है।
श्री टेकाम ने आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग की समस्त योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने विभाग के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए निर्मित किए जा रहे समस्त आश्रम-छात्रावास भवनों एवं अन्य निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पोस्ट-मैट्रिक एवं प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन के संबंध में उन्होंने जानकारी ली और बच्चों के खातों को बैंक से पुष्टि कराकर छात्र-छात्राओं के खातों में सीधे छात्रवृत्ति प्रदान करने की बात कही। उन्होंने अल्पसंख्यक एवं अंतर्राज्यीय छात्रवृत्ति का भी समय पर भुगतान करने कहा। वन अधिकार पट्टा की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों की जांच कराकर उन्हें योजना से लाभांवित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जिन हितग्राही को वन अधिकार पत्र प्राप्त हो गया है उनके आय को बढ़ाने के लिए उन्हें प्राप्त भूमि पर लाख की खेती करने का सुझाव देने की बात कही। श्री टेकाम ने सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत् स्वीकृत कार्याें के प्रगति के संबंध में जानकारी ली और कार्याेें को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मंत्री डाॅ. टेकाम ने सहकारिता विभाग से खाद-बीज, ऋण वितरण, धान उठाव, चबुतरा निर्माण, गोधन न्याय योजना के संबंध में जानकारी ली और सोसायटी के लिए स्थान का चिन्हांकन चबुतरा निर्माण शीघता से पूर्ण करा लें। सहकारिता विभाग के अधिकारी श्री तिग्गा ने बताया कि जिले में 8907 किसानों को 7776 मीट्रिक टन खाद का वितरण कर दिया गया है। 11,123 क्विंटल धान बीज का वितरण किया गया है। जिले में खरीफ फसल के लिए 20 करोड़ 21 लाख 67 हजार ऋण वितरण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सहाकारी समितियों से धान उठाव का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 17 सोसायटी संचालित है एवं 7 नए सोसायटी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। गोधन न्याय योजना के तहत् जिले में गोबर खरीदी एवं भुगतान के संबधों में जानकारी ली। श्री तिग्गा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के 64 गौठान एवं 5 नगरीय क्षेत्र में 5 अगस्त तक 849 क्विंटल गोबर खरीदी की गई जिसके एवज में हितग्राहियों को 1 लाख 69 हजार का भुगतान उनके खाते में पैसे ट्रांसफ़र किया गया है।

रायगढ़ : कोरोना संक्रमित मरीजों का केआईटी परिसर में होगा इलाज

रायगढ

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुये आज शहर के समीप केआईटी (किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी)परिसर में कोविड अस्पताल बनाये जाने हेतु 300 बेड तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने केआईटी परिसर के मुख्य भवन तथा अध्यापन कक्ष में सभी आवश्यक सुविधा सहित 300 बेड की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने भवन में पूरे परिसर की साफ-सफाई तथा पानी की आपूर्ति के लिये नगर निगम के अधिकारियों को तथा भवन में डॉक्टर, नर्सेस तथा संक्रमित मरीजों के लिए अलग-अलग शौचालय तथा स्नानगृह तैयार करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुये दो दिनों के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने को कहा। केआईटी प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि भवन में सीसीटीवी कैमरे लगे हुये है। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सीसीटीवी कैमरे और लाईट, पंखे सहित सभी विद्युत उपकरणों की जाचं कर चालू करने के निर्देश दिये ताकि यहां इलाज के लिये आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी को सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम छोटे खैरा में जहां सर्वाधिक संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये है वहां विशेष कैम्प का आयोजन कर गांव के बच्चों, बुजुर्ग सहित सभी लोगों के सेम्पल प्राप्त कर जांच कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने रायगढ़ शहर में सेम्पलों की जांच का दायरा बढ़ाने और कन्टेमेन्ट क्षेत्र के निवासियों तथा छोटे-छोटे व्यवसायी, शासकीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों तथा अन्य कारोबार से जुड़े लोगों का रेण्डम सेम्पल एकत्र कर जांच कराने के निर्देश दिये, इसी प्रकार कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने वाले सर्दी, खांसी, और बुखार जैसे लक्षण पाये जाने वाले व्यक्तियों तथा संक्रमित पाये गये मरीजों के प्रायमरी कान्टेक्ट में आने वाले व्यक्तियों की भी सेम्पल जांच करने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सक तथा आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग तथा केआईटी प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित थे।

जांजगीर-चांपा : कोविड-19 संक्रमित पाए जाने पर जिले में- 6 नए कंटेनमेंट जोन घोषित, जोन में आवागमन प्रतिबंधित

जांजगीर चांपा

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री यशवंत कुमार ने भारत सरकार के गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन के जारी मार्गदर्शन के परिपालन में नगर पंचायत शिवरीनारायण के नटराज चौक के आसपास, तहसील पामगढ़ के ग्राम -मुलमुला के वार्ड क्रमांक 02, ग्राम मुड़पार के वार्ड क्रमांक 09, मालखरौदा तहसील के ग्राम चांटीपाली के वार्ड क्रमांक- 05, नगर पालिक परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक- 08 और नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक -06 में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति पाए जाने के कारण इन नगर व गांव के चिन्हांकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

कंटेंनमेंट जोन में अति आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे। वाहनों के आवागमन पर भी पूर्ण का प्रतिबंध लगाया गया है। अति आवश्यक होने पर पृथक से आदेश प्रसारित किया जाएगा।कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य निगरानी, सैंपल की जांच आदि की व्यवस्था की जाएगी। कानून-व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र में केवल एक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था हेतु पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एसओपी अनुसार पीपीई कीट, मास्क उपलब्ध करवाने, घरों का एक्टिव सर्विलांस, मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी सीएमएचओ को दी गयी है।
कंटेनमेंट क्षेत्र में सेनेटाइज के लिए शिवरीनारायण, राहौद, अड़भार, नया बाराद्वार और चांपा के सीएमओ को जिम्मेदारी दी गयी है।

ब्रेकिंग न्यूज:- पूर्व सीएम रमन सिंह की पत्नी कोरोना संक्रमित

शुभम शुक्ला
रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना संक्रमित मिली हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी खुद रमन सिंह ने ट्वीट करके दी है। वीणा सिंह को डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रह है । उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों को टेस्ट कराने की भी सलाह दी है।

रायपुर : ग्राम भाटापारा मंदलोर,अभनपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव

रायपुर
शुभम शुक्ला

भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर में थाना अभनपुर अंतर्गत ग्राम भाटापारा मंदलोर,अभनपुर थाना अभनपुर में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में उत्तर में रास्ता तथा दक्षिण में पुनउ देवांगन का मकान एवं पूर्व में बाड़ी और पश्चिम में खाली मैदान तक की परिसीमाएं निर्धारित की गई है।

इसी तरह थाना अभनपुर अंतर्गत ही ग्राम बंजारी में 01 और नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में बनमाली का किराना दुकान तथा उत्तर में बाड़ी एवं दक्षिण में मुख्य मार्ग,करमा धु्रव का मकान और पूर्व में दिनेश पिता लखन सिंह राजपूत का मकान तक की परिसीमाएं निर्घारित की गई है।
कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे।कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

अम्बिकापुर : सफाई कामगारों के लिए स्व रोजगार स्थापित करने का सुनहरा अवसर : 25 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर
अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर द्वारा संचालित योजनाओं के तहत स्व रोजगार स्थापित करने हेतु सफाई कामगारों से 25 अगस्त 2020 तक शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन कार्यालयीन समय में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित अम्बिकापुर सरगुजा में जमा कर सकते हैं।
महिला अधिकारिता योजना तथा स्कीम अपटू के तहत पांच-पांच लाख रूपए की लागत से ईकाई स्थापित करने हेतु राशि उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन करने के लिए आवेदक को स्वच्छकार, सफाई कर्मचारी, राष्ट्रीय स्वच्छकार मुक्ति एवं पुनर्वास योजना का आश्रित, पंजीकृत सहकारी समिति सफाई कर्मचारी हो। सर्वे रिपोर्ट अनुसार सफाई कामगार वर्ग का हो। संबंधित जिले का मूल निवासी हो। आवेदक, हितग्राही की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो। आयु या जन्म तिथि संबंधी स्कूल का प्रमाण पत्र, अंकसूची, शपथ पत्र देना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित अम्बिकापुर में संपर्क कर सकते हैं।

अम्बिकापुर : गोधन न्याय योजना : अब तक 2859 पशुपालकों से 6737 क्विंटल गोबर की खरीदी

अंबिकापुर

गोधन न्याय योजना के तहत सरगुजा जिले के 2859 पशुपालकों से 10 अगस्त तक 6737.44 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। पशुपालकों द्वारा जनपदों में स्थित 86 तथा नगरीय निकायों में स्थित 3 गोठानो में गोबर की बिक्री कर रहे हैं। गोठानों में गोबर की खरीदी गोठान प्रबंध समिति एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
जिला नोडल अधिकारी श्री यशपाल प्रेक्षा ने बताया है कि अम्बिकापुर जनपद के 313 पशुपालको से 1277.58 क्विंटल, लखनपुर जनपद के 280 पशुपालको से 500.62 क्विंटल, उदयपुर जनपद के 485 पशुपालको से 478.40 क्विंटल, लुण्ड्रा जनपद के 462 पशुपालको से 1576.38 क्विंटल, सीतापुर जनपद के 352 पशुपालको से 900.78. क्विंटल, बतौली जनपद के 490 पशुपालको से 565.04 क्विंटल तथा मैनपाट जनपद के 367 पशुपालको से 804.80 क्विंटल, नगर निगम अम्बिकापुर के 95 पशुपालकों से 618.51 क्विंटल, नगर पंचायत लखनपुर के 7 पशुपालकों से 7.27 क्विंटल तथा नगर पंचायत सीतापुर के 8 पशुपालकों से 8.06 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।
उल्लेखनीय है कि गोवंश की सुरक्षा और संवर्धन के साथ ही अतिरिक्त आय के रूप में गोबर खरीदी करने गोधन न्याय योजना की शुरुआत हरेली पर्व 20 जुलाई से की गई है। इससे पशुपालकों को गोबर की बिक्री से जहां आय प्राप्त होगी वहीं खुले में पशुओं को छोड़ने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगेगी। राज्य शासन द्वारा परिवहन, लोडिंग एवं अनलोडिंग सहित 2 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदने का निर्णय लिया गया है। खरीदे गए गोबर को गोठान में ही स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कम्पोष्ट खाद तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!