Home Blog Page 300

अम्बिकापुर : नगर निगम के सभी वार्डों में किया जाएगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : स्वास्थ्य शिविर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना

अम्बिकापुर

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम अम्बिकापुर के सभी वार्डो तथा सब्जी बाजारों में स्वास्थ्य शिविर लगाई जाएंगी। स्वस्थ्य शिविर से संबंधित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस सिसोदिया, डॉ सुशील एक्का, डॉ पुष्पेंद्र राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
डॉ सिसोदिया ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में सर्दी, खांसी सर दर्द, गले मे खराश, सांस लेने में तकलीफ एवं बुखार की निःशुल्क जांच उपचार किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रथम चरण में कुल 10 वार्ड का आगामी दिनांकवार आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिनांक 13 अगस्त 2020 को वार्ड क्रमांक 02 गुरूदेव रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड के भगवानपुर स्कूल, दिनांक 14 अगस्त को वार्ड क्रमांक 30 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के ज्ञानकुंज स्कूल में, दिनांक 16 अगस्त को वार्ड क्रमांक 48 बिशुनपुर वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र में, दिनांक 17 अगस्त को वार्ड क्रमांक 12 माता राजमोहिनी वार्ड के संत हरकेवल आश्रम, दिनांक 18 अगस्त को वार्ड क्रमांक 13 मंगल पाण्डेय वार्ड के पीडीएस भवन में, दिनांक 19 अगस्त को वार्ड क्रमांक 01 भगवानपुर वार्ड के आदिवासी पारा स्कूल, दिनांक 20 अगस्त को महात्मा गांधी वार्ड के केनाबांध हाई स्कूल में, दिनांक 21 अगस्त को वार्ड क्रमांक 22 शहीद वीर नारायण वार्ड के सामुदायिक भवन चांदनी चैक, दिनांक 22 अगस्त को वार्ड क्रमांक 10 बाल गंगाधर तिलक वार्ड के आंगनबाड़ी इन्दिरा नगर, दिनांक 23 अगस्त को वार्ड क्रमांक 07 वीर सवरकर वार्ड के प्राथमिक शाला गांधीनगर, दिनांक 24 अगस्त वार्ड क्रमांक 38 जाकिर हुसैन वार्ड के बरेजपारा सामुदायिक भवन, दिनांक 25 अगस्त 2020 को वार्ड क्रमांक 19 भगवान महावीर वार्ड के पुलिस लाईन स्कूल में एवं दिनांक 26 अगस्त को वार्ड क्रमांक 47 गंगापुर वार्ड के प्राथमिक शाला स्कूल में आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कलाकेन्द्र स्थित सार्वजनिक सब्जी बाजार, गुदरी बाजार एवं थोक सब्जी मण्डी नया बस स्टेण्ड में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 पी0एस0सिसोदिया ने शिविर में समस्त वार्डवासी से मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। शिविर में आमजन जिन्हें सर्दी, खांसी बुखार, सांस लेने में तकलीफ तथा स्वाद व सूंघने के क्षमता का अभाव हो तो वार्ड पार्षद से सम्पर्क कर स्वास्थ्य शिविर में जाकर स्वास्थ्य जांच का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

गोधन न्याय योजना : 2 से 15 अगस्त तक खरीदे गए गोबर का भुगतान 20 अगस्त को

जांजगीर चांपा

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी का जनपद सीईओ को निर्देश,
वर्मी खाद तैयार करने आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें – जिला पंचायत सीईओ

गोधन न्याय योजना के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक खरीदे गए गोबर का भुगतान 20 अगस्त को सीधा विक्रेताओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि गत 5 अगस्त को
गोठान में गोधन न्याय योजना के तहत 20 जुलाई से 1 अगस्त तक खरीदे गए गोबर का भुगतान किया जा चुका है। इस संबंध में आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि एनजीजीबी योजना के तहत गोठान का निर्माण किया गया है। वर्तमान में गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोठान में 20 जुलाई से गोबर खरीदी की जा रही है। इस गोबर को 15 दिन तक रखने के उपरांत उसे अब वर्मी कम्पोस्ट में डालने का समय आ गया है, इसलिए इसकी तैयारी की जाए, ताकि बेहतर खाद तैयार हो सके। वर्मी कम्पोस्ट में गोबर डालने के पहले केंचुए की व्यवस्था स्व सहायता समूह, प्रगतिशील किसान, बीज निगम आदि से खरीदी कर की जाए। पशुपालकों का पंजीयन करने के बाद उसका खाता सहकारी बैंक में खुलवाया जाए। प्रत्येक गोठान में कम से कम 5 वर्मी कम्पोस्ट टैंक का निर्माण जरूर किया जाए। उन्होंने जनपद सीईओ से शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गोठान एवं चारागाह का प्रस्ताव भेजने कहा।

योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता बरतने वाले सरपंचों के खिलाफ होगी कार्रवाई-
14 वें वित्त आयोग मद की राशि की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अनियमितता की गई है, उसकी जांच कर प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय भेजा जाए। धान चबूतरा के निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने कहा गया।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि गोठान में बनाए जाने वाले शौचालय का निर्माण समय सीमा में परा किया जाए। एसबीएम के माध्यम से बनाए जाने वाले वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप, शोकपीट निर्माण की जानकारी भी जपं सीईओ से ली गई।
जिले को मिला 9 हजार आवास निर्माण का लक्ष्य-
वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले को पीएम आवास ग्रामीण के तहत 9 हजार आवास निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसलिए योजना के तहत ऐसे परिवार जिनके पास कोई जमीन नहीं है, ऐसे भूमिहीन परिवारों की जानकारी तीन दिवस में तैयार कर उसे भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास योजना के ब्लॉक समन्वयकों को लगातार फील्ड में जाने के निर्देश दिए

पुलिस के लिए जनता के मन में सम्मान और अपराधियों के मन में भय हो: गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के मुख्यालय पेन्ड्रा में कलेक्टर कार्यालय में गृह (पुलिस) विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री श्री साहू ने कहा कि पुलिस विभाग की कार्य शैली ऐसी होनी चाहिए कि जनता के मन में पुलिस के लिए सम्मान हो और अपराधियों के मन में पुलिस के लिए भय हो। उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिसबल को सजग होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट जाए तो अपराधों की गुत्थी आसानी से सुलझायी जा सकती है। इसके साथ ही जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों से सम्मानजनक और सहानुभूतिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में पुलिस विभाग की बेहद अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में बलवृद्धि एवं बलों की क्षमता के विकास हेतु शासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। गृह मंत्री ने जिले में सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक श्रीमती रेणु जोगी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

वन मंत्री ने किया ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन किया। उन्होंने हाथियों से सुरक्षा और जन जागरूकता के लिए इस निर्देशिका के प्रकाशन पर वन विभाग तथा वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

वन मंत्री श्री अकबर ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी रायपुर के वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति द्वारा प्रकाशित यह सचित्र निर्देशिका निश्चित रूप से ’मानव-हाथी द्वन्द’ को कम करने में प्रभावी तथा कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रमों के तहत विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिससे जन- धन तथा फसल हानि को कम किया जा सके।
इस सचित्र निर्देशिका में बताया गया है कि हाथी एक बहुत ही शांत, समझदार तथा सामाजिक प्राणी होता है। इनके स्वभाव को समझकर तथा जन-जागरूकता से मानव-हाथी द्वन्द को कम किया जा सकता है। जहां भी हाथियों की उपस्थिति की सूचना मिले तथा हाथी विचरण क्षेत्र में टूटे हुए बिजली के खम्भे अथवा बिजली के झूलती हुई तार दिखने की स्थिति में तत्काल वन विभाग एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति के श्री ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित संस्था से जुड़े लोग उपस्थित थे।

दुकानों के खोलने का नया नियम

होटल, रेस्टोरेंट,ठेले एवं पान दुकान को प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित करने की अनुमति

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए चेम्बरऑफ कामर्स कांकेर द्वारा दिये गये प्रस्ताव अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकरी श्री के.एल. चौहान द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों को कांकेर शहर में 12 अगस्त से आगामी आदेश पर्यन्त प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक तथा होटल, रेस्टोरेंट, ठेले (गुपचुप, चाट, नास्ता) एवं पान दुकानों को प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। मेडिकल स्टोर्स, पैथालॉजी लैब, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, दुग्ध दुकान और फल दुकान को समय सीमा के बंधन से मुक्त रखा गया है।
अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों जैसे मेडिकल स्टोर्स, पैथालॉजी लैब, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, दुग्ध दुकान और फल दुकान को छोड़कर शेष सभी प्रतिष्ठान एवं दुकान कांकेर शहर में सप्ताह में एक दिन मंगलवार को बंद रहेगी। कांकेर शहर के साप्ताहिक बाजार में केवल सब्जी विक्रय की अनुमति होगी तथा अन्य वस्तुओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी। संचालन हेतु अनुमति प्राप्त प्रतिष्ठान तथा दुकान में बिना मास्क लगाये सामग्री का विक्रय नहीं किया जायेगा एवं बिना मास्क लगाये ग्राहकों को सामग्री भी नहीं दिया जायेगा। प्रतिष्ठान व दुकान संचालकों को सोशल, फिजीकल डिस्टेंसिंग के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी दिशा निर्देशों को कड़ाई से पालन करना होगा। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु शासन तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय कांकेर से पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की शर्ते यथावत रहेंगी।

आज कैसी होगी आपकी किस्मत,जानिए आज के राशिफल में

राशिफल (12 अगस्त, 2020)
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि :-

आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। घर में किसी भी तरह का बदलाव न करें । साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। आपको या आपके जीवनसाथी को चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृष राशि :-

आज आप को कहीं से धन प्राप्त हो सकता है ।इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज फायदा होने की संभावना है। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मिथुन राशि:-

अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे । दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कर्क राशि:-

आज आप को धन हानि होने की पूर्ण संभावना है ।
काम तनावभरा और थकाऊ होगा । आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा लोग उठाने की कोशिश करेंगे । जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

सिंह राशि :-

आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपको आर्थिक हानि हो। आज नौकरी या व्यापार के नए प्रस्ताव आएंगे । आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कन्या राशि :-

किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफ़ी उपयोगी रहेगी। अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिलेगा। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

तुला राशि :-

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृश्चिक राशि:-

आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज़्यादा करने का वादा न करें । आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है।संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

धनु राशि :-

आर्थिक योजनाओं से बचें।
आज आप को धन की हानि होगी । ऐसे लोगों के साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं।जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मकर राशि :-

आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कुम्भ राशि:-

आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकते हैं। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। सहकर्मियों का रुख़ बहुत मददगार रहेगा। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन राशि :-

आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है।आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आज आप को लाभ होगा ।उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

हिंद स्वराष्ट्र की खबर का असर:- हिंद स्वराष्ट्र की मुहिम और SDO चंदेल जी की सक्रियता से चालू हुआ दो साल से बंद नल जल योजना

पप्पू बैगा
जनकपुर
ग्राम पंचायत भगवानपुर
के डोंगरी टोला मोहल्ले में
शासन द्वारा लोगो के पेयजल की व्यवस्था के लिए
भारी भरकम राशि खर्च कर नल जल योजना द्वारा
पूरे मोहल्ले में नल विस्तारीकरण किया गया था नल
जल विस्तारीकरण के बाद इस योजना को जैसे भूल
ही गए थे।जबकि इस नल जल योजना से मोहल्ले के
करीब 100 आदिवासी परिवारों को इसका लाभ मिलता।

खबर पूर्व खराब हालत में नल

हिंद स्वराष्ट्र में खबर लगने के बाद सुधरा हुआ नल

अभी हाल में पदस्थ phe sdo चंदेल साहब को जब इसकी
जानकारी दी गयी तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए इस काम को शीघ्र चालू करने की बात कही और उन्होंने अपने पूरे स्टाफ सहित इस कार्य को मुहिम बनाकर दो दिन के अंदर चालू कर दिया।आज ग्राम पंचायत भगवानपुर के डोंगरी टोला के कई परिवारो के चेहरे पर मुस्कान है।ग्राम पंचायत भगवानपुर के लोगो ने phe विभाग के प्रति आभार प्रकट किया है।

वह खबर जिसने दो साल पुरानी नल को सुधरवाया और लोगो को पीने का पानी दिलवाया

*शासन की कोई भी महत्वाकांक्षी योजना कागज से निकल कर* *धरातल में कितना कामयाब होता है, ये ग्रामीण इलाका में देखने को मिलता है। आज हम बात करेंगे नल जल के बारे में।*

*https://www.hindswarashtra.com/?p=2307*

शासन की कोई भी महत्वाकांक्षी योजना कागज से निकल कर धरातल में कितना कामयाब होता है, ये ग्रामीण इलाका में देखने को मिलता है। आज हम बात करेंगे नल जल के बारे में।


*सच की आवाज,,, हिंद स्वराष्ट्र*

*ताजा खबरों की अपडेट पाने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से*👇🏻

*https://chat.whatsapp.com/J3F15pNzHB9CZDYH2jdlEu*

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की तबियत में नहीं हो रहा है सुधार, ब्रेन सर्जरी के बाद वेंटिलेटर में रखे गए हैं !!

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है. ये सर्जरी खून के थक्के को हटाने के लिए की गई है. आर्मी अस्पताल ने मंगलवार को जारी बुलेटिन में बताया कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वह अभी वेंटिलेटर पर हैं.

प्रणब की तबियत में सुधार नहीं

ब्रेन सर्जरी के बाद प्रणब मुखर्जी की तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ है, अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति और बिगड़ गई है. पूर्व राष्ट्रपति अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. दिल्ली के आर्मी अस्पताल ने कहा कि उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है.

बुलेटिन के मुताबिक प्रणव मुखर्जी को गंभीर हालत में 10 अगस्त 2020 को दिन में 12.07 बजे दिल्ली कैंट स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच में पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमा हुआ है. इमर्जेंसी में सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. मेडिकल जांच में वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ही सोमवार को बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं. मगर बाद में जानकारी मिली कि पूर्व राष्ट्रपति दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति एक छोटी सी ब्रेन सर्जरी करवाने अस्पताल गए थे. जब कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाए गए।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दिल्ली में हुई सफल ब्रेन सर्जरी

बता दें कि प्रणब मुखर्जी के कोरोना पॉजिटिव होने पर तमाम वरिष्ठ लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इनमें, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल हैं.

राजधानी के सिटी कोतवाली के बंदी गृह में भगवान श्री कृष्ण जी का अवतरण मध्य रात्रि में होगा भगवान का जन्मोत्सव

बनमाली यादव

रायपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इसी संदर्भ में जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति के संयोजक माधवलाल यादव ने बताया कि विगत 3 वर्षों से सिटी कोतवाली के बंदी गृह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मउत्सव मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव की खास बात यह है कि वासुदेव और माता देवकी की भूमिका में समिति के सदस्य स्वयं होते हैं। रात्रि में पुलिस विभाग के कर्मचारी बंदी गृह में भगवान के जन्म होते ही अचेत अवस्था में चले जाने का अभिनय करते हैं। तत्पश्चात वासुदेव जी भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में रखकर मथुरा से वृंदावन अर्थात सदर बाजार के श्रीगोपाल मंदिर ले जाते हैं। यह दृश्य बेहद मार्मिक, भाव विभोर कर देने वाला और हृदय को बेहद संतुष्टि देने वाला होता है। इस दृश्य को देखने शहर की महिलाएं पुरुष बड़ी संख्या में रात्रि में सिटी कोतवाली में उपस्थित होते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कम संख्या में उपस्थित होने का आग्रह समिति के पदाधिकारियों ने किया है, सीमित पदाधिकारी मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस बार भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को मनाएंगे। यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि भगवान श्रीकृष्ण के कारागार में जन्म लेते ही कोरोना नामक कंस का अंत देश से हो जाएगा।
माधव यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 12 अगस्त को होगी । क्योंकि देश के कुछ हिस्सों में दो तिथि होने की वजह से 11 अगस्त को भी जन्माष्टमी मनाई जा रही है तो जिन हिस्सों में या जो लोग 11 अगस्त को जन्माष्टमी मना रहे हैं वह लोग भी अपना श्रीकृष्ण का सिंगार झूला सजावट और पूजा करते हुए वीडियो समिति के दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं। अभी इस प्रतियोगिता में गुजरात, बेंगलुरु, कवर्धा, कांकेर, जगदलपुर, डोंगरगांव राजनांदगांव , गरियाबंद  जिला रायपुर से बड़ी संख्या में महिला समूह और परिवारिक लोगों ने अपना पंजीयन इस आनलाइन प्रतियोगिता के लिए करा लिया है। पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। जो पंजीयन नहीं करा पाएंगे वे सीधे अपना 2 मिनट का वीडियो 13 अगस्त तक भेज सकते हैं।
 प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सिर्फ इतना ही करना है कि भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का विशेष श्रृंगार झूला की साज सज्जा, पूजा करते हुए प्रतिभागियों को एक जैसी वेशभूषा अथवा एक ही रंग के कपड़े धारण करना है। और कान्हा जी का सिंगार, झूला, पूजा की गतिविधियों को प्रदर्शित करते हुए वीडियो और दो फोटो खींचकर समिति के व्हाट्सएप नंबर 9575003333 पर भेजना है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रुप में  11000 रुपए नगद व प्रशस्ति पत्र, द्वितीय 7000 रुपए नगद, तृतीय 5000 रुपए नगद व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।माधवलाल यादव ने बताया कि संस्था के पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के हाथों कोरोना संक्रमण को रोकने संघर्ष करने वाले पुलिस ,डॉक्टर और सफाई कर्मियों के अलावा साहसिक कार्य करने वाले बच्चे प्रवीण सूची में आए हुए छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए योगी सरकार का नया प्लान

शुभम दुबे
उत्तरप्रदेश

कोरोना को रोकने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है. कोरोना की रोकथाम के लिए यूपी के 6 जिलों में 12 अधिकारी नामित किए गए हैं. इस सूची में 12 IAS और पीसीएस अधिकारियों के नाम हैं।
अधिकारी कोरोना को रोकने के लिए जिले के अधिकारियों के साथ प्लान और क्रियान्वयन पर काम करेंगे. इसमें सूबे के कई प्रमुख जिलों के नाम हैं. जिसमें प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर का नाम है.

प्रयागराज के लिए शिव सहाय अवस्थी, सत्येंद्र कुमार का नाम है.

गोरखपुर के लिए प्रेम रंजन सिंह, राज कमल यादव, अरविंद कुमार चौहान लखनऊ के लिए

कानपुर के लिए सुनील कुमार वर्मा,अमित पाल को नियुक्त किया गया है.

ओ,टी,अटेण्डेंट के पद हेतु आवेदकों को प्रस्तुत करनी होगी प्रधानाध्यापक से प्राप्त अंकसूची

कोंडागांव
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ओ.टी.अटेण्डेंट के रिक्त 02 पदो पर भर्ती हेतु पूर्व में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गए थे। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक आर्हता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई थी। जिसमें अधिकांश अभ्यर्थियों द्वारा ग्रेडिंग पद्धति से 8वीं उत्तीर्ण कि अंकसूची आवेदन के साथ संलग्न की गई थी। जिससे अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा में प्राप्त पूर्णांक एवं प्राप्तांक ज्ञात नहीं हो पा रहे है। गठित चयन समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होने ग्रेडिंग पद्धति की अंकसूची प्रस्तुत की है वे अपने सम्बधिंत विद्यालय के प्रधानाध्यापक से 8वीं उत्तीर्ण की पूर्णांक एवं प्राप्तांक का प्रमाण पत्र प्राप्त कर उसे विज्ञप्ति के प्रकाशित होने के सात दिवस के अंदर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव में स्वयं उपस्थित हो कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

गृहमंत्री ने पाक्सो एक्ट प्रकरण में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा की

शुभम शुक्ला

गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पाक्सो एक्ट प्रकरण में त्वरित कार्रवाई के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला की प्रशंसा की है। मंत्री श्री साहू ने इस संबंध में दिए गए प्रशंसा-पत्र में कहा है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना पलारी में दर्ज पाक्सो एक्ट प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुए टीम गठित कर त्वरित अनुसंधान कराया गया, जिसके फलस्वरूप सभी 11 आरोपियों को 10 घंटे में गिरफ्तार किया गया। यह आपके प्रोफेशनल एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण संभव हुआ है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा के पात्र है।

व्यवहार न्यायालय में पदस्थ कर्मचारी की हृदय गति रुकने से हुई मौत

पप्पू बैगा
जनकपुर
।कोरिया जिले के विकासखंड भरतपुर मुख्यालय जनकपुर के व्यवहार न्यायालय में पदस्थ रीडर ओमप्रकाश सोनी जी का हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह अपने परिवार वालों से फोन बातचीत किए थे ।न्यायालय ना पहुंचने पर न्यायालय के कर्मचारियों द्वारा कार्यालय के आलमारी की चाबी लेने के लिए उनके रूम में गए तो देखा कि रूम का दरवाजा हल्का खुला हुआ है। आवाज लगाने पर जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तब दरवाजा खोल कर देखा गया तो व्यवहार न्यायालय में पदस्थ रीडर ओम प्रकाश सोनी का मृत शरीर नीचे पड़ा हुआ था।

जिसकी सूचना तत्काल पुलिस थाना जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में दिया गया मौके पर पुलिस एवं चिकित्सक पहुंचे चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित किया गया है। उनके परिवार वालों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई।

रूस ने बनाई कोरोना वैक्सीन, पुतिन का दावा- बेटी को दी पहली खुराक!!

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया लड़ रही है, लेकिन एक और लड़ाई भी है जिसकी होड़ में इस वक्त पूरी दुनिया है, वो है कोरोना की वैक्सीन बनाने की होड़. वैक्सीन बनाने की इस रेस में रूस बाजी मारता दिख रहा है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि उनके देश ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है और उसे रजिस्टर्ड भी करा लिया गया है. कोरोना वैक्सीन रजिस्टर्ड कराने वाला रूस दुनिया का पहला देश बन गया है.

राष्ट्रपति पुतिन ने बताया ऐतिहासिक

राष्ट्रपति पुतिन ने ये भी बताया कि इस वैक्सीन को उनकी दो बेटियों में से एक बेटी को दिया भी जा चुका है और वो बेहतर महसूस कर रही है. राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि टेस्ट के दौरान वैक्सीन ने अच्छे नतीजे दिए, उन्होंने दावा किया कि इस वैक्सीन से कोरोना वायरस से लंबे समय तक सुरक्षा हो सकेगी. उन्होंने कहा कि वैक्सीन सभी जरूर टेस्ट से होकर गुजरी है. रूस की सरकार ने ऐलान किया है कि इस वैक्सीन को सबसे पहले मेडिकल कर्मचारियों और अध्यापकों को दिया जाएगा. साथ ही उन लोगों को भी ये वैक्सीन दी जाएगी जिनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होगा. रूस अपने देश में अक्टूबर से पूरी आबादी के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत करेगा.

लॉकडाउन में श्रमिकों को मिला नरेगा से काम : जुलाई माह में ही पूर्ण कर लिया वित्तीय वर्ष का 95 प्रतिशत लक्ष्य

शुभम शुक्ला
नरेगा अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ में वित्तीय वर्ष 2020-21 की तैयारी पूर्व से ही कर ली गई थी और इस वर्ष के लिए 9 लाख 90 हजार मानव दिवस का रोजगार देने का लक्ष्य अनुमानित था माह मार्च में पूरे विश्व में कोरोना नाम की महामारी फैल रही थी जिससे हमारा देश भी अछूता न रहा और बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में मार्च माह 2020 के अंतिम सप्ताह तक लॉकडाउन की प्रक्रिया लागू हुई।

कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने लॉकडाउन कारगर सिद्व हुआ जबकि अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी होने लगी थी। माह अप्रैल 2020 में नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ हो चुका था लेकिन हम योजना का संचालन नहीं कर पा रहे थे। 20 अप्रैल 2020 से छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हमने जनपद पंचायत नवागढ़ के समस्त ग्राम पंचायतों में रोजगार मूलक कार्यो को स्वीकृत कराकर कार्य प्रांरभ करना शुरू किया। ग्रामीण मजदूर अब महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने लगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यस्था में सुधार आने लगा साथ ही वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य का 95 प्रतिशत माह जुलाई 2020 में ही प्राप्त कर लिया गया हैं। लॉकडाउन अवधि में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं मजदूर: लॉकडाउन में रोजगार के लगभग सभी साधन बंद थे । वही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी येाजना के माध्यम से विकासखण्ड क्षेत्र में ग्रामीण अंचल के अधिकतम परिवारों को उनके मांग अनुसार रोजगार देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में परिसम्पत्ति सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न तालाब गहरीकरण कार्य, नया तालाब निर्माण, कच्ची नाली निर्माण, निजी डबरी निर्माण एवं हितग्राही मूलक कार्यो को प्राथमिकता देते हुए 1000 से अधिक हितग्राहियों के निजी भूमि में मेंड़ बंधान के कार्य स्वीकृत किये गये हैं। इसका प्रतिफल यह हुआ कि मानव दिवस सृजन के साथ-साथ इन परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार का लाभ प्रदाय किया गया

अरपा नदी के पचरीघाट पर बैराज के लिए 49 करोड़ रूपए मंजूर

शुभम् शुक्ला
रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर जिले में अरपा नदी पर पचरीघाट के पास बैराज निर्माण के लिए 48 करोड़ 97 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। इस योजना से जल संरक्षण, पेयजल एवं भू-जलसंवर्धन का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। बैराज निर्माण के कार्य को पूर्ण कराने के लिए जलसंसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जलसंसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। बैराज निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

अम्बिकापुर :पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक :रामगढ़ प्राचीनतम नाट्यशाला और मेघदूतम की रचना स्थली के रूप में विख्यात

छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक महत्व के अनेक स्थल हैं। सृष्टि निर्माता ने छत्तीसगढ़ को अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से नवाजा है। दक्षिण कौशल का यह क्षेत्र रामायण कालीन संस्कृति का परिचायक रहा है। ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक महत्व की ऐसी ही एक स्थली रामगढ़, सरगुजा जिले में स्थित है। सरगुजा संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर उदयपुर विकासखण्ड मुख्यालय के समीप रामगढ़ की पहाड़ी स्थित है। दूर से इस पहाड़ी का दृश्य बैठे हुए हाथी के सदृश्य प्रतीत होता है। समुद्र तल से इसकी ऊॅचाई लगभग 3 हजार 202 फीट है।

महाकवि कालिदास की अनुपम रचना ‘‘ मेघदूतम’’ की रचना स्थली और विश्व की सर्वाधिक प्राचीनतम् शैल नाट्यशाला के रूप में विख्यात ‘‘रामगढ़’’ पर्वत के साये में इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोए रखने और इसके संवर्धन के लिए हर साल आषाढ़ के पहले दिन यहां रामगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। प्राकृतिक सुषमा से सम्पन्न रामगढ़ पर्वत के निचले शिखर पर अवस्थित ‘‘सीताबेंगरा’’ और ‘‘जोगीमारा’’ गुफाएं प्राचीनतम शैल नाट्यशाला के रूप में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। ये गुफाएं तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व मौर्यकाल के समय की मानी जाती हैं। जोगीमारा गुफा में मौर्य कालीन ब्राह्मी लिपि में अभिलेख तथा सीताबेंगरा गुफा में गुप्तकालीन ब्राह्मी लिपि में अभिलेख है। जोगीमारा गुफा में भारतीय भित्ति चित्रों के सबसे प्राचीन नमूने अंकित हैं।

पुरातात्विक दस्तावेजों के रूप में मूर्तियों, शिलालेखों एवं ताम्रपत्रों का बड़ा महत्व है। रामगढ़ मंे ऐसे महत्व की वस्तुएं उपलब्ध है। जोगीमारा गुफा में लगभग 8 मूर्तियां संग्रहित हैं। इन मूर्तियों का आकार, प्रकार एवं ऊंचाई तथा आकृतियों के उत्कीर्ण करने की शैली से स्पष्ट होता है कि ये मूर्तियां राजपूत शैली में निर्मित की गई हैं। राजपूत शैली में चेहरे का उभार, ऊंचाई, लम्बी नाक, क्षीण कटि, नितम्बों का उभार, जांघों एवं पिंडलियों का उन्नत्तोदर क्षेत्र अर्द्धकोणाकार पंजे आदि परिरक्षित होते हैं। मूर्तियों के मुख मण्डल पर चिंतन की मुद्रा राजपूत शैली से अलग भाव भंगिमा लगती है। इन तथ्यों से ये मूर्तियां लगभग 2 हजार वर्ष पूर्व की लगती हैं।
रामगढ़ पहाड़ी के ऊर्ध्व भाग में दो शिलालेख मौजूद हैं। प्रस्तर पर नुकीले छेनी से काटकर लिखे गए इस लेख की लिपि पाली और कुछ-कुछ खरोष्टी से मिलती जुलती है। लिपि विशेषज्ञों ने इसे एक मत से पाली लिपि माना है। इस पर निर्मित कमलाकृति रहस्यमय प्रतीत होती है। यह आकृति कम बीजक ज्यादा महसूस होता है।
भगवान राम के रामगढ़ आने का प्रमाण आध्यात्म रामायण के अनुसार यह है कि महर्षि जमदग्नि ने राम को भगवान शंकर द्वारा दिया गया वाण ’’प्रास्थलिक’’ दिया था। जिसका उपयोग उन्होंने रावण के विनाश के लिए किया था। रामगढ़ के निकट स्थित महेशपुर वनस्थली महर्षि की तपोभूमि थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि वनवास के दौरान भगवान राम महर्षि जमदग्नि के आश्रम आए थे तथा ऋषि की आज्ञा से कुछ दिनों तक रामगढ़ में वास किया था।
रामगढ़ को महाकवि कालीदास की अमरकृति मेघदूतम् की रचनास्थली मानी जाती है। संस्कृति अकादमी भोपाल द्वारा इस ओर विशेष ध्यान देने पर रामगढ़ पुरातात्विक दृष्टि से विशेष अध्ययन का केन्द्र बन गया। लगभग 10 फीट ऊपर ’’कालीदासम’’ खुदा हुआ मिला। तीनों शब्दों को एक कड़ी में पिरोने पर उन्होंने आशय लगाया कि कवि कालीदास ने मेघदूत की रचना यहीं पर की होगी।
सीताबेंगरा के ही पार्श्व एक सुगम सुरंग मार्ग है, जिसे हाथी पोल कहते हैं। इसकी लम्बाई लगभग 180 फीट है। इसका प्रवेश द्वार लगभग 55 फीट ऊंचा है। इसके अंदर से ही इस पास से उस पार तक एक नाला बहता है। इस सुरंग में हाथी आसानी से आ-जा सकता है। इसलिए इसे हाथी पोल कहा जाता है। सुरंग के भीतर ही पहाड़ से रिसकर एवं अन्य भौगोलिक प्रभाव के कारण एक शीतल जल का कुण्ड बना हुआ है। कवि कालीदास ने मेघदूत के प्रथम श्लोक में जिस ’’यक्षश्चक्रे जनकतनया स्नान पुण्योदकेषु’’ का वर्णन किया है वह सीता कुण्ड यही है। इस कुण्ड का जल अत्यन्त निर्मल एवं शीतल है।

कालिदास युगीन नाट्यशाला और शिलालेख, मेघदूतम् के प्राकृतिक चित्र, वाल्मीकी रामायण के संकेत तथा मेघदूत की आधार कथा के रूप में वर्णित तुम्वुरू वृतांत और श्री राम की वनपथ रेखा रामगढ़ को माना जा रहा है। मान्यता यह है कि भगवान राम ने अपने वनवास का कुछ समय रामगढ़ में व्यतीत किया था। रामगढ़ पर्वत के निचले शिखर पर ”सीताबेंगरा“ और ”जोगीमारा“ की अद्वितीय कलात्मक गुफाएँ हैं। भगवान राम के वनवास के दौरान सीताजी ने जिस गुफा में आश्रय लिया था वह ”सीताबेंगरा“ के नाम से प्रसिद्ध हुई। यही गुफाएँ रंगशाला के रूप में कला-प्रेमियों के लिए तीर्थ स्थल है। यह गुफा 44.5 फुट लंबी ओर 15 फुट चौड़ी है। 1960 ई. में पूना से प्रकाशित ”ए फ्रेश लाइट आन मेघदूत“ द्वारा सिद्ध किया गया है कि रामगढ़ (सरगुजा) ही श्री राम की वनवास स्थली एवं मेघदूत की प्रेरणा स्थली है।


सीताबेंगरा के बगल में ही एक दूसरी गुफा है, जिसे जोगीमारा गुफा कहते हैं। इस गुफा की लम्बाई 15 फीट, चौड़ाई 12 फीट एवं ऊंचाई 9 फीट हैं। इसकी भीतरी दीवारे बहुत चिकनी वज्रलेप से प्लास्टर की हुई हैं। गुफा की छत पर आकर्षक रंगबिरंगे चित्र बने हुए हैं। इन चित्रों में तोरण, पत्र-पुष्प, पशु-पक्षी, नर-देव-दानव, योद्धा तथा हाथी आदि के चित्र हैं। इस गुफा में चारों ओर चित्रकारी के मध्य में पांच युवतियों के चित्र हैं, जो बैठी हुई हैं। इस गुफा में ब्रह्मी लिपी में कुछ पंक्तियां उत्कीर्ण हैं।
सरगुजा अपने अतीत के गौरव और पुरातात्विक अवशेषों के कारण भारत में ही नहीं, अपितु एशिया में भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सरगुजा चारों ओर अपने गर्भ में अनेक ऐतिहासिक तथ्यों को संजोए हुए है। इन ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थानों में से जो कुछ तथ्य प्राप्त हुए हैं, उन्हें देख सुनकर सहसा विश्वास नहीं होता है।

अटल पेंशन योजना में आये हैं कुछ नये अपडेट, बैंक में पता करें नहीं तो लग सकती है पेनाल्टी

आपका अटल पेंशन योजना में निवेश प्रभावित हो सकता है. लॉकडाउन के दौरान पिछले कुछ महीने इस योजना के लिए पैसे नहीं काटे गए हैं. लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस योजना को जारी रखने के लिए लोगों को अपना अकाउंट 30 सितंबर से पहले नियमित करने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर सब्सक्राइबर्स को जुर्माना देना पड़ सकता है. दरअसल कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अटल पेंशन योजना में ऑटो-डेबिट सुविधा को जून 2020 तक सस्पेंड कर दिया था. जिससे लोगों के हाथ में अपना घर चलाने के लिए पैसे रहें. इसके बाद 1 जुलाई से ऑटो-डेबिट सुविधा फिर से शुरू की गई, और सब्सक्राइबर्स को 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया. जिसमें वो अपना बकाया योगदान चुका सकें और अपना APY खाता भी नियमित कर सकें, जिससे पेनाल्टी से बचा जा सके.

इन सब्सक्राइबर्स को डरने की जरूरत नहीं

सरकार के इस फरमान से क्या आपको घरबाने की जरूरत है, इसे ऐसे समझें. दरअसल अटल पेंशन योजना में ऑटो डेबिट सुविधा को अपैल में सस्पेंड किया गया था, लेकिन ये अप्रैल मध्य तक लागू नहीं हुआ. इसका मतलब ये कि बहुत संभव है कि ज्यादातर सब्सक्राइबर्स ने अप्रैल का अपना योगदान भर दिया हो. ऐसे में उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. दूसरी बात, अगर सब्सक्राइबर तिमाही या छमाही आधार पर अपना APY में भुगतान करता है, और ये भुगतान अप्रैल में ऑटो डेबिट हो चुका है तो ऐसे सब्सक्राइबर्स को डरने की जरूरत नहीं है. उन्हें न तो पेनाल्टी भरनी पड़ेगी और न ही APY अकाउंट को नियमित करने की जरूरत होगी. ऐसे सब्सक्राइबर्स के लिए ऑटो डेबिट सुविधा अगली तिमाही यानि जुलाई से सितंबर के लिए अपने आप शुरू हो जाएगी. सब्सक्राइबर का भुगतान कटा है या नहीं, ये खाता की डिटेल में जाकर चेक कर सकते हैं.

किन सब्सक्राइबर्स के लिए परेशानी ?

हालांकि ऐसे सब्सक्राइबर्स को अलर्ट हो जाना चाहिए जो मासिक, तिमाही या छमाही पेमेंट करते आए हैं, और जिनका भुगतान मई या जून में कटता है. ऐसे में पूरी संभावना है कि इन सब्सक्राइबर्स का APY में भुगतान नहीं हुआ हो. क्योंकि यही दो महीने थे जब अटल पेंशन योजना में ऑटो डेबिट सुविधा पूरी तरह से सस्पेंड थी. ऐसे सब्सक्राइबर्स को तुरंत चेक करना चाहिए कि उनकी पेमेंट गई है या नहीं, अगर किश्त नहीं गई है तो उसका भुगतान तुरंत करें ताकि पेनाल्टी से बचा जा सके।

APY किश्त कटी है या नहीं ऐसे चेक करें ?
अटल पेंशन योजना में सारी किश्तें समय पर गईं हैं या नहीं, ये चेक करने के लिए APY ट्रांजैक्शन निकालें या इसमें रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट निकालें. इससे ये साफ हो जाएगा कि सब्सक्राइबर की किश्त कब तक कटी है. दूसरा तरीका है मोबाइल SMS अलर्ट को चेक करें. अगर जुलाई में दो बार किश्त कटने का मैसेज हो तो समझ जाएं कि दूसरी पेमेंट बकाया थी और अब वो कट गई. इसकी पूरी जानकारी लेने के लिए https://npslite-nsdl.com/CRAlite/EPranAPYOnloadAction

सुशांत सिंह राजपूत के पैसों पर रिया चक्रवर्ती ऐसे करती थी ऐश!!

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच करने मुंबई गए पटना के नगर पुलिस उपाधीक्षक आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी शुक्रवार की देर रात पटना पहुंच गए. उन्हें रिसीव करने के लिए खुद पटना हवाई अड्डे पर पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय मौजूद थे. पटना लौटने के बाद आईपीएस अधिकारी तिवारी ने पत्रकारों से ज्यादा बात नहीं की लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि बीएमसी ने उन्हें मुंबई में क्वारंटीन नहीं करता, तो चार-पांच दिन में जांच में और प्रगति होती तथा कुछ और लोगों से पूछताछ की जाती. कुछ और सबूत जुटाए जाते.

इधर, बिहार पुलिस ने CBI को जांच रिपोर्ट सौंपी है. बिहार पुलिस की एसआईटी जांच में कई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आई हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुसीबत से बचने के चक्कर में सुशांत की जान गई. सुशांत रिया की चालाकियों को जान चुके थे. सुशांत के पैसों पर रिया ने कब्जा कर लिया था. सुशांत के पैसों से रिया अपने परिवार वालों के नाम पर प्रॉपर्टी खरीद रही थीं. सुशांत को जब इस बात का अहसास हुआ तो उनके साथ बुरा बर्ताव होने लगा. सुशांत रिया से पीछा छुड़ाना चाहते थे लेकिन सच पर पर्दा बनाए रखने के लिए सुशांत को दवा के डोज दिए जा रहे थे।

मुंबई में एसआईटी को उठानी पड़ी काफी परेशानी

शिवसेना के गढ़ में एसआईटी ने अपना ठिकाना बनाया था लेकिन मुंबई पुलिस इस ठिकाने को नहीं खोज पाई. इस रिपोर्ट की मानें तो मुंबई पुलिस पटना एसआईटी की टीम को नॉनवेज खिलाने के बहाने उनका ठिकाना जानना चाहती थी. मुंबई पुलिस ने पटना एसएसपी से भी संपर्क किया था, बेहतर सुविधा दिलाने के नाम पर एसआईटी का ठिकाना जानना चाहती थी. मुंबई पुलिस के अधिकारी SIT से सुशांत केस को छोड़ सभी मुद्दों पर बात करते थे. सुशांत का मुद्दा सामने आने पर बात टाल देते थे।

इस व्यक्ति ने चुनाव जीतने के लिए की सारी हदें पार!!

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंडा क्षेत्र में एक शख्स को नेता बनने की इतनी धुन सवार हुई कि वो इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो गया. उसने अपने दोस्त से उसकी पत्नी को ‘उधार’ लिया और चुनाव जीतने के बाद उसी से निकाह कर लिया. जब हमने इस खबर की सच्चाई जानने की कोशिश की तो पता चला कि ये मामला दो साल पुराना है. लेकिन इसे आज सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

ये है पूरा मामला

दरसअल, जिस नगर पंचायत सीट से शख्स अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने के ख्वाब देख रहा था वो पिछड़े वर्ग के लिए रिजर्व हो गई तो उसे अपने सपनों पर पानी फिरता दिखने लगा. फिर उस आदमी ने इसकी काट निकालने के लिए अपने दोस्त से उसकी पत्नी को चुनाव लड़वाने के लिए ‘उधार’ मांग लिया.

संयोग से वो महिला नगर पंचायत चुनाव जीत कर चेयरमैन बन गई. इसके बाद सियासत हासिल करने के दीवाने इस शख्स ने अपने दोस्त की पत्नी को लौटाने की बजाय उससे निकाह कर लिया. इसके बाद महिला के परेशान पति ने अपनी पत्नी वापस पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. फिर कोर्ट ने कुंडा थाना पुलिस से रिपोर्ट तलब की।
महिला के पति ने कोर्ट को बताया कि वो अपने दोस्त के साथ पार्टनरशिप में ठेकेदारी का काम करता था. उन दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती थी. उसने कहा कि हम एक-दूसरे के घर भी आते-जाते थे. साल 2018 में हुए निकाय चुनाव में उसका दोस्त अपनी पत्नी को नगर पंचायत के चैयरमैन पद के लिए चुनाव लड़वाना चाहता था लेकिन सीट पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो गई. अब सामान्य जाति का होने के कारण वो अपनी पत्नी को चुनाव नहीं लड़वा सकता था. फिर उसने दोस्ती का वास्ता देकर मेरी पत्नी को चुनाव लड़वाने की बात रखी तो मैं मना नहीं कर पाया.

पीड़ित पति ने आगे बताया कि इसके साथ ये बात तय हुई कि चुनाव होने तक मैं अपनी पत्नी की दोस्त से कोर्ट मैरिज करवा दूं और बाद में मेरी पत्नी वापस आकर पहले की तरह मेरे और बच्चों के साथ रहेगी.

उसने आगे कहा कि मैंने दोस्त की बात पर विश्वास करके अपनी पत्नी की कोर्ट मैरिज उससे करवा दी और फिर मेरी पत्नी चुनाव भी जीत गई. लेकिन चैयरमैन बनने के बाद मैंने कई बार अपने दोस्त से कहा कि अब मेरी पत्नी को वापस भेज दो लेकिन वो चैयरमैन पद की व्यस्तता की बात कह कर टालता रहा.

फिर बाद में मालूम हुआ कि मेरे दोस्त ने मेरी पत्नी के साथ निकाह कर लिया जबकि पहले से वो शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे. पीड़ित पति का कहना था कि उसने अभी अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया, फिर भी वो मेरी पत्नी को वापस करने से मना कैसे कर सकता है. शरीयत के मुताबिक भी शौहर के मौजूद होते हुए किसी और मर्द के साथ उसकी पत्नी का निकाह जायज नहीं है.

error: Content is protected !!