Home Blog Page 298

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 19 लाख किसानों को मिलेगी 1500 करोड़ की दूसरी किस्त

बनमाली यादव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 1500 करोड़ की दूसरी किश्त की राशि का ऑनलाइन अंतरित करेंगे। इस अवसर पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2018 के प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में 232.81 करोड़ की राशि उनके खातों में और साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को दूसरे पखवाड़े में बेचे गए गोबर की राशि भी मिलेगी।
बता दें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 5750 करोड़ की अनुदान सहायता राशि दी जा रही है, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 1500 करोड़ की राशि राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई को दी गई थी। वहीं इस योजना के तहत दूसरी किश्त के रूप में 1500 करोड़ की राशि 20 अगस्त को प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में गोधन न्याय योजना के तहत दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। इस योजना के तहत 2 अगस्त से 15 अगस्त तक खरीदे गए गोबर की राशि भी विक्रेताओं को उनके खातों में अंतरित की जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश के 114 विकासखण्डों के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2018 सीजन में 728 समितियों के 11 लाख 46 हजार 626 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 232 करोड़ 81 लाख रूपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल यह राशि सीधे तेंदूपत्ता संग्राहकों के खाते में आर.टी.जी.एस. के जरिए अंतरित करेंगे। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरित करने के लिए संबंधित जिलों में जिला स्तर पर और 114 विकासखण्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विकाखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि प्राप्त करने वाले 10 संग्राहक सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2018 सीजन में प्रदेश की 880 प्राथमिक वन समितियों द्वारा कुल 14.85 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया था। संग्रहण पारिश्रमिक की दर वर्ष 2018 में 2500 रूपए प्रति मानक बोरा थी। वर्ष 2018 में 11 लाख 98 हजार 673 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 371.15 करोड़ रूपए की राशि संग्रहण पारिश्रमिक के रूप में वितरित की गई थी। इन 880 समितियों में से 854 समितियों के तेंदूपत्ता का निर्वर्तन निविदा के माध्यम से किया गया है। इनमें से 728 समितियां लाभ की स्थिति में रहीं। तेंदूपत्ता व्यापार से शुद्ध लाभ की 80 प्रतिशत राशि प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरण करने का प्रावधान राज्य शासन की नीति में है।
लाभ की स्थिति वाले 728 समितियों के 11 लाख 46 हजार 626 तेंदूपत्ता संग्राहकों को कुल 232.81 करोड़ रूपए की राशि प्रोत्साहन पारिश्रमिक के रूप में वितरित की जाएगी। ये समितियां प्रदेश के 114 विकासखण्डों के अंतर्गत स्थित है। जिन संग्राहकों के बैंक खातों का विवरण प्राप्त हो गया है, उनके खाते में यह राशि सीधे एक्सिस बैंक के माध्यम से आर.टी.जी.एस से भेजी जाएगी। जो कि हितग्राहियों को इसका समुचित विकास और लाभ होगा |

इन उपायों को अपनाकर आज आपको मिल सकता है धन लाभ बस रखे ये सावधानियां

राशिफल (18 अगस्त, 2020)
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:–

ऊर्जा के अपने ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। आज विशेष रूप से धनागम होगा । मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें ।क्यों की दुर्घटना के 70प्रतिशत चांस हैं ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृष राशि:–

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आज धन हानि होने की संभावना है । आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। आज भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मिथुन राशि :–

आज दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। आपका कोई क़रीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। आज धनागम के नये नये श्रोत खुलेंगे यदि आप नई जानकारी और क्षमताएँ विकसित करने की थोड़ी ज़्यादा कोशिश करेंगे, तो आपको बहुत लाभ होगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कर्क राशि :–

आपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं ।। क्यों की आज आप को कहीं से प्रचुर मात्रा में धन मिलने की संभावना है । आज आपको कुछ सबसे बढ़िया अवसर नये लोगों के माध्य से मिलेंगे।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

सिंह राशि :–

खाते-पीते वक़्त सावधान रहें। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कन्या राशि :–

दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

तुला राशि :–

सेहत अच्छी रहेगी। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृश्चिक राशि :–

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन उन्हे काफी फायदा होगा । आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

धनु राशि :–

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। आज धन हानि होने की संभावना है । तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है । व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मकर राशि ;–

आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। आज आप को बहुत बड़ा फायदा होने वाला है । आज फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कुम्भ राशि :–

ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे । आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है । वैवाहिक जीवन के सबसे ज़्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मीन राशि :–

आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। आज धन हानि होने की संभावना है ।आज ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा । विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है । दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जायेगा । आज के दिन आप वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

पुलिसकर्मियों कि खैर नहीं,अब प्राइवेट एजेंसी करेगी देश भर के थानों के कामकाज की जांच, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब थानों की कार्यप्रणाली जानने और पुलिसकर्मियों के कामकाज का आंकलन करने के लिए प्राइवेट एजेंसी से इनके कामकाज का मूल्यांकन कराने का फैसला लिया है।
गृह मंत्रालय ने यह पता लगाने के लिए कि देश में सर्वश्रेष्ठ थाना कौन सा है। थानों में लोगों को क्या दिक्कतें और क्या सहूलियतें आ रही हैं। इनके बारे में पता लगाने की जिम्मेदारी प्राइवेट एजेंसी को सौंपने का फैसला लिया है। कंपनी देशभर के लगभग 15 हजार थानों का सर्वे करेगी। इसमें एनसीआरबी रिपोर्ट से मदद ली जाएगी साथ ही शिकायतकर्ता और थाने के आसपास के इलाके के लोगों से बातचीत करके उनका फीडबैक लिया जाएगा।
ये एजेंसी लोगों से पूछेगी कि पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों का लहजा कैसा है। लोगों से किस तरह पुलिसकर्मी थाने में पेश आते हैं। किसी घटना के कितनी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है। क्या थाने में रिश्वत से काम निकलता है या निष्पक्षतापूर्वक केस हल किया जाता है। इन जैसे तमाम सवालों का जवाब लेने के बाद थाने को रैंकिंग मिलेगी। कंसलटेंट कंपनी को टेंडर मिलने के 75 दिन बाद अपनी फाइनल रिपोर्ट जमा करानी होगी। प्राइवेट कंपनी को टेंडर देने की औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।

नशीली कफ सिरप के साथ चार आरोपी गिरफ्तार,जनकपुर पुलिस की कार्रवाई

पप्पु बैगा
जनकपुर (कोरिया)।
जिले के जनकपुर पुलिस ने नशीली सिरप के साथ चार आरोपियों को धर दबोचा है उनके कब्जे से 21नक कफ सिरप दो मोटरसाइकिल जप्त किया गया है।आपको बता दें कि जनकपुर पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों के द्वारा क्षेत्र में नशीली दवाओं गोरख धंधा किया जा रहा है सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विवेक कुमार खलखो ने टीम बनाकर नजर रखे हुए थे जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नशीली कफ सिरप के साथ बॉर्डर क्रॉस कर के जनकपुर की ओर आ रहे हैं पुलिस ने संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ की उनकी गाड़ियों की जांच की गई तो उनके कब्जे से 21 नग शीली कफ सिरप बरामद किया गया ।आज दिनांक 16/08/2020 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जनकपुर क्षेत्र के चार लड़के मोटरसाइकिल से सीधी ,म0प्र की ओर जाकर नशीली दवा लेकर चांटी बैरियर की ओर से आने वाले है। कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय चन्द्रमोहन सिंह के दिशानिर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ0 पंकज शुक्ला व श्रीमान् अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार ऊके के मार्ग दर्शन पर ग्राम चांटी आबकारी बैरियर थाना जनकपुर जाकर आरोपियों का घेराबंदी करते हुए आरोपी गण 1- अजय सिंह बघेल पिता जयराम सिंह बघेल 2 -सत्यम शर्मा पिता माधवधर 3- अंकित शर्मा पिता स्व हेमन्त शर्मा 4- निशान्त कुमार सिंह पिता जमादार सिंह सभी साकिन जनकपुर को नशीली दवा के साथ 02 मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (C) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों के पास से 21 नग नशीली कफ सिरप प्रत्येक सीसी में 100-100 एम.एल.नशीली दवा (WINCIREX COUGH SYRUP) तथा 02 मोटरसाइकिल सहित जप्ती की कार्यवाही की गई उपरोक्त आरोपी गण को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार खलखो, सउनि एल0सी0 कश्यप, सउनि अजय बघेल, प्र0आर0 रविन्द्र कुरें, हिरत राम, विनोद टोप्पो, आर0 दीपनारायण तिवारी, आर0 नीरज पंजियार, आरo धर्मेश जायसवाल, आर0 भूनेश्वर राजवाड़े. आर० अजय एक्का,आर0 सुनील तिर्की, आर0 ओमप्रकाश राजवाड़े, आर० रघुनंदन सिंह,आर0अजय कुमार निकुंज की सराहनीय भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ में राज्य के प्रवासी व्यक्तियों और श्रमिकों के बनेंगे नए राशन कार्ड

बनमाली यादव
रायपुर/बेमेतरा ।
कोविड-19 कोरोना काल में राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने राज्य के सभी कलेक्टर को बीते दिनों एक पत्र जारी कर राज्य के प्रवासी व्यक्तियों और श्रमिकों के नवीन राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 की संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से वापस आए छत्तीसगढ़ के प्रवासी व्यक्तियों, श्रमिकों जिनके पास केन्द्र अथवा राज्य सरकार की किसी भी योजना के अंतर्गत राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए केन्द्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना लागू की गई थी। यह योजना केवल दो माह के लिए लागू की गई थी। आपको बता दें कि राशन कार्ड विहीन ऐसे प्रवासी व्यक्तियों, श्रमिकों को निरंतर खाद्यान्न वितरण एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिनके परिवार में पूर्व से राशन कार्ड जारी है, तो सदस्य के रूप में इनका नाम जोड़ा जाएगा। यदि इन प्रवासी व्यक्तियों, श्रमिकों के परिवार में राशन कार्ड जारी नहीं है, तो छत्तीसगढ़ राशन कार्ड नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार नवीन राशन कार्ड जारी किये जाएंगे।
इसी संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने प्रदेश के श्रमिकों के लिए लॉकडाउन के दौरान कई प्रकार की नई योजनाओं का शुभारभ किया। जिससे लोगों का आय का साधन भी बना रहे और सरकार द्वारा लोगों को आवश्यकता अनुसार उचित आवश्यक सेवा सुविधा का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
जिसके चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। 

भारी बारिश का क़हर.. मिट्टी का आशियाना ढहने से पति पत्नी की दब कर मौत..

अंबिकापुर 17 अगस्त 2020। लगातार हो रही तेज बारिश ने एक बूजूर्ग दंपत्ति का आशियाना ख़त्म कर दिया। मिट्टी का घर ढह गया और उसमें दब कर बूजूर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। घटना घाटबर्रा गाँव की है। मिट्टी के इस घर ढहने से क़रीब दस बकरियों की भी मौत हो गई।
घटना बीति रात की है जबकि इलाक़े में तेज बारिश हो रही थी।घाटबर्रा गाँव के मंझवारपारा में 65 वर्षीय बोखा राम और उनकी पत्नी 60 वर्षीया गौरी बाई मिट्टी का मकान बनाकर रह रहे थे। दंपत्ति के पास बकरियाँ भी थी जिसे वे घर के एक हिस्से में रखते थे। देर रात जबकि लगातार हो रही बारिश ने तेज़ी पकड़ी तभी मिट्टी का घर ढह गया और उसके मलबे में दबने से पति पत्नी समेत कई बकरियों की मौत हो गई।
मृतकों के शव बहुत मुश्किलों से निकाले जा सके। ऐसा प्रतीत होता है कि, देर रात जब मिट्टी का यह घर गिरा तो बूजूर्ग दंपत्ति गहरी नींद में रहे होंगे और उन्हे खुद को बचाने का भी अवसर नहीं मिला होगा। घटना से इलाक़े में शोक का माहौल है।

JEE MAIN and NEET 2020: सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने की याचिका खारिज की, निर्धारित तिथियों में ही होंगी परीक्षाएं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में जेईई मेन 2020 प्रवेश परीक्षा के 1 सितंबर से और नीट 2020 परीक्षा के 13 सितंबर को आयोजन को स्थगित करने की याचिका को खारिज कर दिया गया है। याचिका के खारिज किये जाने से दोनो ही परीक्षाओं के लिए निर्धारित तिथि के अनुसार ही एनटीए परीक्षाएं आयोजित करेगा।उच्चतम न्यायालय में दायर याचिका में मांग की गयी है कि देश भर कोविड-19 महामारी के बीच परीक्षाओं का आयोजन न किया जाए और इनकी फिलहाल निर्धारित तिथियों को स्थगित किया जाए। बता दें कि दोनो ही परीक्षाओं को आयोजित करने वाली बॉडी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2020 परीक्षा का आयोजन अगले माह के पहले सप्ताह यानि 1 सितंबर से 6 सितंबर तक किया जाना है। वहीं, एजेंसी ने नीट 2020 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को आयोजित किये जाने की घोषणा की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनो ही परीक्षाओं के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। याचिका के अनुसार, छात्र-छात्राओं की इतनी बड़ी संख्या के फिजिकल रूप से परीक्षाओं में सम्मिलित होने से महामारी के संक्रमण बढ़ने का खतरा होने की संभावना है।बता दें कि जहां ओर देश भर के कई छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने नीट 2020 और जेईई मेन 2020 प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन को फिलहाल निर्धारित तिथियों पर आयोजित न किये जाने और स्थगित करने को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका की गयी है, वहीं दूसरी ओर कई छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के एक दूसरे समूह ने परीक्षाओं के आयोजन को स्थगित न करने को लेकर याचिका दायर की गयी है। गुजरात पैरेंट्स एसोशिएशन द्वारा दायर की गयी इस याचिका में मांग की गयी है कि दोनो प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित तिथि और समय पर ही किया जाए।

आज का राशिफल जानें क्या कहते है आपके सितारे….

राशिफल (17 अगस्त, 2020)
🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:–

जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आप पाएंगे कि आज लंबे वक़्त से अ‍टके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निबटाने में क़ामयाब हो रहे हैं। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी का आज पूर्ण सहयोग मिलेगा ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृष राशि :–

आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है । शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मिथुन राशि :–

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आप सारी पुरानी दुविधाएँ ख़त्म करने में भी सफल रहेंगे । एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कर्क राशि:–

आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार की ख़ुशी और उत्साह की वजह साबित होगी। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए । ऐसा करना आपके लिए हितकारी है ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

सिंह राशि :–

जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कन्या राशि:–

आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। आज लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

तुला राशि:–

शकी स्वभाव के चलते आपको हार का मुँह देखना पड़ सकता है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृश्चिक राशि :–

दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा । व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀

धनु राशि :–

आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- नहीं तो नुक़सान हो सकता है। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मकर राशि :-+

ऊर्जा के अपने ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। आपके कामकाज में आपको काफ़ी फ़ायदा हो सकता है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कुम्भ राशि :-

आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन राशि :–

सोचने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौक़े मिलेंगे ।जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जाएगा।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

सूरजपुर में बुजुर्ग महिला का मिला शव,हत्या का अंदेशा

घनश्याम प्रजापति
सूरजपुर
-बसदेई के पास ग्राम पं. उचडीह में आज एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली है। जिसकी उम्र लगभग 60-65 वर्ष अ। लाश के मुह पर गमछा बांधा हुआ था, जिससे किसी अन्यत्र जगह हत्या कर यहां फेंकना प्रतित हो रहा है। अभी तक आस-पास के लोगों द्वारा लाश की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की सूचना मिलते ही सूरजपुर के पुलिस कप्तान श्री राजेश कुकरेजा और कोतवाली निरिक्षक श्री धर्मानंद शुक्ला घटना स्थल पर पहुंचे और बसदेई चौकी प्रभारी लोकेश पांडेय द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है

ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुओं को रखा जाएगा गौठानों में : राज्य शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

रायपुर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में रखा जाएगा। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में रखा जाएगा। रात्रि में भी इन पशुधन को गौठान में रखा जाएगा। पशुधन की देख-रेख की जिम्मेदारी गौठान समिति की होगी। गौठान में पशुधन से प्राप्त गोबर पर गौठान समिति का स्वामित्व होगा। खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में पहुंचाने की जिम्मेदारी पंचायत सचिव की होगी। पशुधन विभाग द्वारा गौठान में पशुधन को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करायी जाएगी। गौठान में पशुधन के लिए चारे की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी गौठान समिति को दी गई है। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं सचिव कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के सभी संभागायुक्तों, सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र भेजकर राज्य के सभी गौठानों में शासन के निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। गरूवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 4 हजार 23 गौठान बनाए गए हैं। इन गौठानों की गतिविधियों को विस्तार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर गौ-पालन, गौ सुरक्षा तथा पशुपालकों को आर्थिक लाभ दिलाने के लिए 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है।

बलौदाबाजार कोरोना के 7 नये मरीज़ों की पहचान

बलौदबाजार स्वतन्त्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को देर रात कोरोना के 7 मरीजों की पहचान की गई है। इसमें 3 मरीज़ बलौदाबाजार शहर, 2 मरीज़ सिमगा विकासखण्ड के ग्राम लांज़ा, 1 मरीज़ कसडोल शहर के वार्ड 5 बाजार रोड और बिलाईगढ़ के ग्राम पवनी स्थित नारायण पैथोलॉजी से हैं। बलौदाबाजार शहर में एक मरीज़ कान्हा विहार, एक मरीज़ रामसागर तालाब के समीप वार्ड 12 और 1 बलौदाबाजार के अन्य वार्ड निवासी हैं। इसमें 4 महिला और 3 पुरुष हैं। इन्हें मिलाकर सक्रिय मरीज़ों की संख्या 110 हो गई है। एक मरीज़ को कल छुट्टी भी दी गई। इस प्रकार जिले में अब तक 532 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से केवल 2 लोगों की मौत हुई है। बाकी 420 लोगों का इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

रायपुर
बाढ़ आपदा प्रबंधन और क्षति का आंकलन करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सर्तक रहने के निर्देश दिए है साथ ही उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति पर नजर रखते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी आवश्यक उपाए सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने बारिश को देखते हुए प्रभावित इलाकों में यदि कहीं कोई क्षति हुई है तो उसका शीघ्र आंकलन करने और प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता मुहैया कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है बारिश को देखते हुए सभी नियंत्रण कक्ष पूरी तरह मुस्तैद रहे, नदी-नालों के पानी के स्तर पर निरंतर नजर रखी जाए, बारिश के दौरान जल जनित रोगों को देखते हुए सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य केन्द्रों में जल जनित रोगों, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और सर्पदंश आदि की दवाएं और एंटीडोट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे। आपदा प्रबंधन दल मुस्तैद रहे और समय पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एन्ड्राइड एप तैयार : गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है यह एप

रायपुर कोरोना संकट काल में ऑनलाईन शिक्षा को आसान बनाने के लिए ‘पढ़ई तुंहर दुवार‘ कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग और एनआईसी ने मिलकर एक एन्ड्राइड एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी इंटरनेट उपलब्ध होने पर अपने पाठ्यक्रम से संबंधित कन्टेंट डाउनलोड कर सकेंगे और डाउनलोड किए गए वीडियो और अन्य कन्टेंट जब इंटरनेट उपलब्ध नहीं हो, तब भी ऑफलाईन देखे जा सकेंगे। यह एप दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। इस एप को गुगल प्ले स्टोर से नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। https://play.google.com/store/apps/details?id=in.cgschools.learningapp
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्कूलों के विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई के लिए ऑनलाईन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लॉकडाउन के दौरान माह अप्रैल में पढ़ई तुंहर दुवार की वेबसाइट लॉन्च की थी। ऑनलाइन शिक्षा की योजना ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ का लाभ लगभग 22 लाख बच्चों को मिल रहा है तथा 2 लाख शिक्षक-शिक्षिकाएं इस व्यवस्था से जुड़े हैं।

सूरजपुर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

सूरजपुर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवनगर ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदरपुर के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण। जहां उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था, पौधारोपण, डॉक्टर एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सहित मुख्यालय में निवास करने संबंधी स्थिति का अवलोकन कर निरीक्षण किया। जहां अस्पताल परिसर साफ सुथरा पाया गया एवं पौधे भी रोपित किया पाया गया। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में सीढ़ी बनाने के लिए जो नींव खोदी गई है कार्य प्रारंभ कर अपूर्ण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा टी.बी. मरीजों की जानकारी लेते हुए प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी एसएमएस के माध्यम से देने कहा है।

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, पौधारोपण आदि की स्थिति को देखकर डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर अच्छा कार्य करे, मुख्यालय में ही निवास करने तथा साफ सफाई व्यवस्था में ध्यान रखते हुए निरंतर प्रगति लाने लोगों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूक करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सूरजपुर श्री पुष्पेंद्र शर्मा ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सिंह, जनपद पंचायत सीईओ रामानुजनगर, लोक निर्माण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अंबिकापुर में छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के स्वाद के लिए शुरू किया गया गढ़ कलेवा

छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों के लिए सरगुजा जिले में
गढ़ कलेवा की शुरुआत की गई है, इसका उद्घाटन नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया द्वारा जिला पंचायत के पास कलेक्ट्रेट कैंपस में किया गया।
गढ़ कलेवा में सभी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मिलेंगे जिसमें
ठेठरी,खुर्मी, अरसा,सलोनी, दलपापड़,बड़ा, आदि बहुत सारे पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर जिले के कलेक्टर श्री संजीव झा, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी, व जिला पंचायत के सीईओ श्री कुलदीप शर्मा मौजूद थे।

कानपुर काकादेव में डबल पुलिया के पास खुलेआम बेंचा जा रहा है गांजा, मामले को लेकर पुलिस प्रशासन मौन

आचार्य डा.अजय दीक्षित
कानपुर
काकादेव में डबल पुलिया के पास पुलिस की सरपरस्ती में धड़ल्ले से गांजा बेंचा जा रहा है।गांजे की छोटी पुड़िया 30 रुपये में तथा बड़ी पुड़िया 50 रुपये में बेंची जा रही है । यहां पर प्रतिदिन हजारों पुड़िया गांजा बेंचा जा रहा है । जहां गांजा बिकता है, वहां से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात है । कोचिंग मंडी के छात्र,बच्चे, बुजुर्ग तथा युवा नशे के शिकार हो रहे हैं । लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है ।नशे के सौदागर युवाओं की नशों में गांजे के धुंयें का जहर घोल रहे हैं । युवाओं को नशे की लत का शिकार बनाया जा रहा है । नशे के सौदागरों के खिलाफ अभी तक पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नही की है ।

जानिए कैसा होगा आपका दिन,आज का राशिफल

राशिफल (16 अगस्त, 2020)
🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

आज धनागम के प्रबल योग है । एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है
वाहन आदि खरीदने का विशेष समय है । अगर आप आयल का विजनेश करना चाहते हैं तो खुल कर करिये। विशेष लाभदायक है ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृष राशि:-

मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे । धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है। आज अचानक कही से आप को फायदा होने वाला है ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मिथुन राशि :-

अपने ऊँचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें, इससे बेहतर होगा कि आप कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कर्क राशि:-

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है।
आज अचानक दुर्घटना होने की संभावना है ।सम्हल कर चलने की जरूरत है ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

सिंह राशि :-

आज आपके पास अपनी गल्ती सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए ग़लत भावना थी आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। धनागम के नये श्रोत खुलेंगे ।बर्षों से चला आ रहा जमीनी विवाद सुलझेगा । ससुराल पक्ष से खुशी की खबर मिलने की प्रबल संभावना है ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कन्या राशि:-

आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आप को कहीं से धन मिलने के योग हैं ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

तुला राशि:-

अपनी सेहत का ख़याल रखें। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है । आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

वृश्चिक राशि:-

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आज बडी मात्रा में आपको कहीं से फ़ायदा होने वाला है ।आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

धनु राशि:-

आपमें से कुछ लोगों को आज महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मकर राशि :-

आज मनपसंद काम करने का दिन है। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आज के दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू देखने को मिलेगा ।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

कुम्भ राशि :-

आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। आज आपके पैसों में इजाफा होने के आसार हैं। इसका कारण अतीत में किया कोई निवेश हो सकता है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

मीन राशि :-

शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है।आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀

15 अगस्त की शुभकामनाएं जनकपुर कोरिया

पप्पू बैगा

1 भरतपुर सोनहत विधायक प्रतिनिधि श्री अंकुर प्रताप सिंह जनकपुर

2 परी कलेक्शन संगम चौक ग्रामीण बैंक के सामने जनकपुर जिला कोरिया (छ.ग.)

3 श्री दुर्गा कंस्ट्रक्शन जनकपुर
स्वंतत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाओं सहित 15 अगस्त विशेष

प्रशान्त पाण्डेय

1 श्रीमती मृण्मयी पाण्डेय
प्रधान संपादक हिंद स्वराष्ट्र

2 श्री उजियार सिंह खरसेंगा
सरपंच नमना

3 श्रीमती नौशीन इरम
BDC झेत्र क्रमांक 3

4 श्री ज्योत सिंह
सरपंच लक्ष्मणपुर

5 श्रीमती सरिता अंगिरा
सरपंच बनकोम्बो

6 श्री पुष्पेन्द्र सिंह
सरपंच केदारपुर

7 श्री महाबली पंडों
सरपंच महोरा

8 श्रीमती सोमारी बाई
सरपंच रघुनाथपुर

9 श्री रोशन कुमार पावले
सरपंच अभयपुर

10 श्री बुधमान सिंह
सरपंच कोटेय

11 श्री बागर साय
सरपंच मेड्रा

12 श्रीमती जया देवी सिंह
सरपंच हस्तिनापुर

13 कांग्रेस परिवार जशपुर

कानपुर :- स्वारुप नगर पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार चोरी की स्कूटी व सोने की चेन सहित नकदी की बरामद

डॉ अजय दिक्षित

कानपुर स्वरुप नगर थाना क्षेत्र के के.डी.ए. चौराहे पर आज पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी,इसी दौरान पुलिस को स्कूटी पर सवार आते हुए कुछ संदिग्ध नज़र आये । पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो स्कूटी पर सवार संदिग्ध भागने लगे तभी स्कूटी अनियंत्रित होके पलट गई ।
इसके बाद पुलिस ने तीनों की घेराबंदी करते हुए उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए शातिर लुटेरे राजू कश्यप उर्फ राहुल,अस्फाक और फैसल हैं । ये लंबे समय से इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे ।इन तीनों ने कल एक महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था । वहीं पकड़े गये शातिर लुटेरों के पास से लूटी गयी सोने की चेन और चोरी की स्कूटी बरामद की गई है ।साथ ही साथ 3800/रुपये नक़द बरामद किये गये हैं । पकड़े गये लुटेरों को जेल भेजा जा रहा है ।

error: Content is protected !!