Home Blog Page 297

क्या कहते हैं आपके सितारे जाने आज के राशिफल में

राशिफल (22 अगस्त, 2020)
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:–

आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपकी मुलाक़ाता एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है।
नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है ।आज आप के दुष्मन परास्त होंगे ।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृष राशि:–

अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। व्यापार में आज आप को फायदा होगा ।आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें । आज अच्छी खुशखबरी मिलेगी ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मिथुन राशि:–

कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। आज आपके परिजन अपने साथ आपको किसी जगह ले जाएंगे।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कर्क राशि :–

आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आज धनागम की पूर्ण संभावना है । यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

सिंह राशि:–

आज आप को रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है।आज आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कन्या राशि:–

आज मनपसंद काम करने का दिन है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आज नौकरी,व्यवसाय में पूर्ण प्रगति की संभावना है । योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

तुला राशि:–

बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं । वाहन चलाते समय सावधानी बरतें दुर्घटना होने की प्रबल संभावना है ।ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है । असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृश्चिक राशि :–

आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। लेकिन चिंता न करें आज आप को व्यापार आदि में बहुत मुनाफा होगा । आज आप का तनाव से भरा दिन रहेगा । नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

धनु राशि:–

इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन व्यापार में मुनाफा होगा । मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मकर राशि :–

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। दिखावा करने से आज आपको बचना चाहिए ऐसा करेंगे तो आपके करीबी लोग ही आपसे दूर हो जाएंगे।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कुम्भ राशि:–

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी अच्छी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। इससे काम के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मीन राशि :–

अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएँ। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज आप किसी मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से मिल सकते हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

जानिए हरितालिका तीज को पूरे विस्तार से

आचार्य डॉ अजय दिक्षित
भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। हरतालिका तीज व्रत का उत्तर भारत में विशेष महत्व है। इस व्रत में महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की अराधना करती हैं।

हरतालिका तीज व्रत में मिट्टी से बनी शिव-पार्वती प्रतिमा का विधिवत पूजन किया जाता है। इसके साथ ही हरतालिका तीज व्रत कथा को सुना जाता है। मान्यता है कि कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर के लिए इस व्रत को रखती है। कहते हैं कि एक बार व्रत रखने के बाद इस व्रत को जीवनभर रखा जाता है। बीमार होने पर दूसरी महिला या पति इस व्रत को रख सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

शास्त्रों के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत में कथा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि कथा के बिना इस व्रत को अधूरा माना जाता है। इसलिए हरतालिका तीज व्रत रखने वाले को कथा जरूर सुननी या पढ़नी चाहिए।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

हरतालिका तीज व्रत कथा-
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

शास्त्रों के अनुसार, हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए बालकाल में हिमालय पर्वत पर अन्न त्याग कर घोर तपस्या शुरू कर दी थी। इस बात पार्वती जी के माता-पिता काफी परेशान थे। तभी एक दिन नारद जी राजा हिमवान के पास पार्वती जी के लिए भगवान विष्णु की ओर से विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे। माता पार्वती ने यह शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

पार्वती जी ने अपनी एक सखी से कहा कि वह सिर्फ भोलेनाथ को ही पति के रूप में स्वीकार करेंगी। सखी की सलाह पर पार्वती जी ने घने वन में एक गुफा में भगवान शिव की अराधना की। भाद्रपद तृतीया शुक्ल के दिन हस्त नक्षत्र में पार्वती जी ने मिट्टी से शिवलिंग बनकर विधिवत पूजा की और रातभर जागरण किया। पार्वती जी के तप से खुश होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

एक बार भगवान शिव ने पार्वतीजी को उनके पूर्व जन्म का स्मरण कराने के उद्देश्य से इस व्रत के माहात्म्य की कथा कही थी।

श्री भोलेशंकर बोले- हे गौरी! पर्वतराज हिमालय पर स्थित गंगा के तट पर तुमने अपनी बाल्यावस्था में बारह वर्षों तक अधोमुखी होकर घोर तप किया था। इतनी अवधि तुमने अन्न न खाकर पेड़ों के सूखे पत्ते चबा कर व्यतीत किए। माघ की विक्राल शीतलता में तुमने निरंतर जल में प्रवेश करके तप किया। वैशाख की जला देने वाली गर्मी में तुमने पंचाग्नि से शरीर को तपाया। श्रावण की मूसलधार वर्षा में खुले आसमान के नीचे बिना अन्न-जल ग्रहण किए समय व्यतीत किया।

तुम्हारे पिता तुम्हारी कष्ट साध्य तपस्या को देखकर बड़े दुखी होते थे। उन्हें बड़ा क्लेश होता था। तब एक दिन तुम्हारी तपस्या तथा पिता के क्लेश को देखकर नारदजी तुम्हारे घर पधारे। तुम्हारे पिता ने हृदय से अतिथि सत्कार करके उनके आने का कारण पूछा।

नारदजी ने कहा- गिरिराज! मैं भगवान विष्णु के भेजने पर यहां उपस्थित हुआ हूं। आपकी कन्या ने बड़ा कठोर तप किया है। इससे प्रसन्न होकर वे आपकी सुपुत्री से विवाह करना चाहते हैं। इस संदर्भ में आपकी राय जानना चाहता हूं।

नारदजी की बात सुनकर गिरिराज गद्‍गद हो उठे। उनके तो जैसे सारे क्लेश ही दूर हो गए। प्रसन्नचित होकर वे बोले- श्रीमान्‌! यदि स्वयं विष्णु मेरी कन्या का वरण करना करना चाहते हैं तो भला मुझे क्या आपत्ति हो सकती है। वे तो साक्षात ब्रह्म हैं। हे महर्षि! यह तो हर पिता की इच्छा होती है कि उसकी पुत्री सुख-सम्पदा से युक्त पति के घर की लक्ष्मी बने। पिता की सार्थकता इसी में है कि पति के घर जाकर उसकी पुत्री पिता के घर से अधिक सुखी रहे।

तुम्हारे पिता की स्वीकृति पाकर नारदजी विष्णु के पास गए और उनसे तुम्हारे ब्याह के निश्चित होने का समाचार सुनाया। मगर इस विवाह संबंध की बात जब तुम्हारे कान में पड़ी तो तुम्हारे दुख का ठिकाना न रहा।

तुम्हारी एक सखी ने तुम्हारी इस मानसिक दशा को समझ लिया और उसने तुमसे उस विक्षिप्तता का कारण जानना चाहा। तब तुमने बताया – मैंने सच्चे हृदय से भगवान शिवशंकर का वरण किया है, किंतु मेरे पिता ने मेरा विवाह विष्णुजी से निश्चित कर दिया। मैं विचित्र धर्म-संकट में हूं। अब क्या करूं? प्राण छोड़ देने के अतिरिक्त अब कोई भी उपाय शेष नहीं बचा है। तुम्हारी सखी बड़ी ही समझदार और सूझबूझ वाली थी।

उसने कहा- सखी! प्राण त्यागने का इसमें कारण ही क्या है? संकट के मौके पर धैर्य से काम लेना चाहिए। नारी के जीवन की सार्थकता इसी में है कि पति-रूप में हृदय से जिसे एक बार स्वीकार कर लिया, जीवनपर्यंत उसी से निर्वाह करें। सच्ची आस्था और एकनिष्ठा के समक्ष तो ईश्वर को भी समर्पण करना पड़ता है। मैं तुम्हें घनघोर जंगल में ले चलती हूं, जो साधना स्थली भी हो और जहां तुम्हारे पिता तुम्हें खोज भी न पाएं। वहां तुम साधना में लीन हो जाना। मुझे विश्वास है कि ईश्वर अवश्य ही तुम्हारी सहायता करेंगे।

तुमने ऐसा ही किया। तुम्हारे पिता तुम्हें घर पर न पाकर बड़े दुखी तथा चिंतित हुए। वे सोचने लगे कि तुम जाने कहां चली गई। मैं विष्णुजी से उसका विवाह करने का प्रण कर चुका हूं। यदि भगवान विष्णु बारात लेकर आ गए और कन्या घर पर न हुई तो बड़ा अपमान होगा। मैं तो कहीं मुंह दिखाने के योग्य भी नहीं रहूंगा। यही सब सोचकर गिरिराज ने जोर-शोर से तुम्हारी खोज शुरू करवा दी।

इधर तुम्हारी खोज होती रही और उधर तुम अपनी सखी के साथ नदी के तट पर एक गुफा में मेरी आराधना में लीन थीं। भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र था। उस दिन तुमने रेत के शिवलिंग का निर्माण करके व्रत किया। रात भर मेरी स्तुति के गीत गाकर जागीं। तुम्हारी इस कष्ट साध्य तपस्या के प्रभाव से मेरा आसन डोलने लगा। मेरी समाधि टूट गई। मैं तुरंत तुम्हारे समक्ष जा पहुंचा और तुम्हारी तपस्या से प्रसन्न होकर तुमसे वर मांगने के लिए कहा।

तब अपनी तपस्या के फलस्वरूप मुझे अपने समक्ष पाकर तुमने कहा – मैं हृदय से आपको पति के रूप में वरण कर चुकी हूं। यदि आप सचमुच मेरी तपस्या से प्रसन्न होकर आप यहां पधारे हैं तो मुझे अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार कर लीजिए।

तब मैं ‘तथास्तु’ कह कर कैलाश पर्वत पर लौट आया। प्रातः होते ही तुमने पूजा की समस्त सामग्री को नदी में प्रवाहित करके अपनी सहेली सहित व्रत का पारणा किया। उसी समय अपने मित्र-बंधु व दरबारियों सहित गिरिराज तुम्हें खोजते-खोजते वहां आ पहुंचे और तुम्हारी इस कष्ट साध्य तपस्या का कारण तथा उद्देश्य पूछा। उस समय तुम्हारी दशा को देखकर गिरिराज अत्यधिक दुखी हुए और पीड़ा के कारण उनकी आंखों में आंसू उमड़ आए थे।

तुमने उनके आंसू पोंछते हुए विनम्र स्वर में कहा- पिताजी! मैंने अपने जीवन का अधिकांश समय कठोर तपस्या में बिताया है। मेरी इस तपस्या का उद्देश्य केवल यही था कि मैं महादेव को पति के रूप में पाना चाहती थी। आज मैं अपनी तपस्या की कसौटी पर खरी उतर चुकी हूं। आप क्योंकि विष्णुजी से मेरा विवाह करने का निर्णय ले चुके थे, इसलिए मैं अपने आराध्य की खोज में घर छोड़कर चली आई। अब मैं आपके साथ इसी शर्त पर घर जाऊंगी कि आप मेरा विवाह विष्णुजी से न करके महादेवजी से करेंगे।

गिरिराज मान गए और तुम्हें घर ले गए। कुछ समय के पश्चात शास्त्रोक्त विधि-विधानपूर्वक उन्होंने हम दोनों को विवाह सूत्र में बांध दिया।

हे पार्वती! भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को तुमने मेरी आराधना करके जो व्रत किया था, उसी के फलस्वरूप मेरा तुमसे विवाह हो सका। इसका महत्व यह है कि मैं इस व्रत को करने वाली कुंआरियों को मनोवांछित फल देता हूं। इसलिए सौभाग्य की इच्छा करने वाली प्रत्येक युवती को यह व्रत पूरी एकनिष्ठा तथा आस्था से करना चाहिए ।

एम्स में 23 अगस्त तक नहीं होगा कोविड -19टेस्ट

बनमाली यादव

रायपुर  छत्तीसगढ़ लगातार दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।जो कि चिंताजनक स्थिति की ओर ले जाता है, इस बीच एम्स रायपुर ने 23 अगस्त तक कोरोना टेस्ट नहीं करने का निर्णय लिया है। एम्स की ओर से बताया गया कि विगत 6 महीने में 98556 लोगों की सैम्पलिंग अब तक की जा चुकी है,जिनमें 3776 पॉजिटिव केस 20 अगस्त तक सामने आए हैं। इसलिए प्रोटोकॉल के हिसाब से परिसर को सैनिटाइज किया जाना है। इस दौरान 21 से 23 अगस्त तक लैब बंद रहेगी। इसके बाद 24 अगस्त से टेस्ट फिर से शुरु हो जाएंगे।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना अनियंत्रित रूप से बढ़ता जा रहा है। विगत दिनों 700 से अधिक मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी 160 को पार कर चुका है। कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज और सैम्पलिंग में एम्स रायपुर का महत्वपूर्ण योगदान है इसे ध्यान में रखते हुए यह तीन दिन काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। जो कि किसी चुनौतीपूर्ण स्थिति से कम नहीं होगा! |

गुलाब कमरों जी द्वारा कर्रा में किया गया पंचायत भवन का भूमि पूजन

पप्पू बैगा

जनकपुर ,कोरिया ,सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री गुलाब कमरो जी के द्वारा नवीन ग्राम पंचायत कर्री में ग्राम पंचायत भवन 20 लाख की लागत का भूमिपूजन किया गया। जिसमें सांसद प्रतिनिधि रविप्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बैगा, विधायक प्रतिनिधि अंकुर , लालसाय सिंह, अमित गुप्ता, अवधेश सिंह, संजीव गुप्ता, बिज्जु बाबा , इस कार्यक्रम में सम्मलित हुए।

जनकपुर कोरिया ,,पत्रकार कल्याण संघ की जनकपुर इकाई की मांग को लेकर सी एम को लिखा पत्र।

पप्पू बैगा

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर प्रदेश भर के पत्रकार लगातार मांग करते अा रहें है।
लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रहा है, इसी बात को अवगत कराने के लिए छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण संघ जनकपुर के सदस्यों द्वारा प्रदेश के मुखिया सी एम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर इसे जल्द लागू करने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि पत्रकारों को जोखिमों को उठाकर समाज के हित में कई मुद्दों को सामने लाते रहें है।इस प्रकार के मुद्दों को उठाने में कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ता है। यहां तक की कई मामलों में कानूनी दावपेच से चौथे स्तंभ को फसाकर कमजोर करने का प्रयास किया जाता रहा है।जिसका प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है,समाज में कई तरह के असामाजिक मौजूद तत्वों से मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव झेलना पड़ता है। इन्हीं कारणों से सुरक्षा की कमी महसूस होती है । पत्रकारों की हत्या और उन पर होने वाले हमलों की रोकथाम के लिए ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’बनाने पत्रकारों की एक पुरानी मांग रही है।किन्तु पत्रकारों पर लगातर हमले जारी है और इस कानून का कहीं अता-पता नहीं। छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अंतिम सूचना यह थी कि इस कानून का मसविदा छत्‍तीसगढ़ की सरकार में लंबित है जिसने इसकी समीक्षा के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। पत्रकार कल्याण संघ के द्वारा प्रदेश के मुखिया से पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का मांग क़िया गया।

बनारस रोड के गड्ढे बन रहे हैं दुर्घटना का कारण….

अम्बिकापुर
सुभाषनगर में बाबरा पेट्रोलियम के पास मुख्य मार्ग मे एक पिकअप मार्ग में बने गड्ढे में जा फसा जिसे बाद काफी प्रयास के बाद निकला जा सका।
गौरतलब है कि बनारस रोड पर इस प्रकार के गड्ढे होने के कारण आए दिन लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है,तथा हालत ऐसी ही बनी रही तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

कलेक्टर श्री कावरे ने गढ़कलेवा के निर्माण कार्य का लिया जायजा : निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए यथाशीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कांवरे ने आज जिला कार्यालय के पास निर्मित्त किये जा रहे गढ़कलेवा निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी जषपुर श्री कृष्ण जाधव, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के. एस. मण्डावी, उपमंडलाधिकारी श्री एस.गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री आई. एल. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आर. एन. पाण्डे, आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री टी. एक्का सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि वन विभाग एवं डीएमएफ मद से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है। जहां महिलाएं अपने हाथों से बने स्थानीय व्यंजन का विक्रय कर सकेगें और लोगों को जशपुर में ही गढ़कलेवा के माध्यम से स्थानीय व्यंजन का लाभ मिलेगा। गढ़कलेवा परिसर में ही लघुवन संजीवनी हाट निर्माण भी किया जा रहा है। जहां स्थानीय वनोपज से औषधि सामग्री बांस एंव लकड़ी से बने अन्य वस्तुओं का विक्रय किया जाएगा। कलेक्टर श्री कावरे ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए यथाषीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जशपुरनगर कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप से बचाव के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कांवरे ने विगत दिवस अपने कार्यालय कक्ष में कोरोना महामारी का जिले में बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सुरक्षा एवं नियंत्रण के संबंध में बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.एस.मण्डावी , जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी. सुथार, डीपीएम श्री गणपत कुमार नायक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री कांवरे ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमितों के उपचार के लिए निर्मित किये जा रहे आईसोलेशन सेंटरों का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सेंटरों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने एवं अन्य आवश्यक चीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होनें संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क मंे आने वाले व्यक्तियो की जानकारी लेकर उनका जांच करने एवं संक्रमित मिले व्यक्ति के घर के आजू-बाजू 50-50 घरो के लोगों का एक्टिव सर्विलेंस करने की हिदायत दी।
श्री कावरे ने जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना जांच के लिए में सैम्पल कलेक्षन का कार्य प्रारंभ करने की बात कही। इसके लिए पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी को प्रषिक्षण प्रदान करते हुए उनके बचाव के लिए पीपीई किट सहित अन्य सभी आवश्यक चीजों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में कोरोना जांच के लिए जा रहे सैम्पल कलेक्षन का लक्ष्य बढ़ाने के सुझाव देते हुए प्रतिदिन 250 आरटीपीसीआर एवं 500 रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए सैंपल लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कावरे ने बाहर से आने वाले व्यक्तियों का अनिवार्यतः कोरोना जांच कराने एवं होम क्वारेंटाईन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

आज के दिन में क्या है आपके लिए ख़ास देखे अपना राशिफल

राशिफल (21 अगस्त, 2020)
♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:–

क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुँचा सकता है। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपको सफ़लता मिलेगी । आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

वृष राशि :–

किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। चारों तरफ से फ़ायदा होगा ।ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपका दिन अच्छा रहेगा ।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

मिथुन राशि:–

आज के दिन आपको आर्थिक फ़ायदा होगा । अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होग।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

कर्क राशि:–

आज गर्दन,कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे नज़रअंदाज़ न करें । ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते है । बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

सिंह राशि:–

आज बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी हो सकती है। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।आज लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं । अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

कन्या राशि:–

आज धन का आगमन आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

तुला राशि :–

आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

वृश्चिक राशि:–

आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगें । ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है ।

,♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

धनु राशि :–

आज आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा । बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

मकर राशि:–

आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। काम में आपको पेशेवर उपलब्धियाँ और फ़ायदा मिलेगा। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

कुम्भ राशि:–

आज आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। आज आप के दोस्त आपका उत्साह बढाएंगे। आज आपको पुराना धन मिल सकता है । कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

मीन राशि:–

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं । क्यों की आज आप को कहीं से धन प्राप्त होने वाला है । आप का भाई एक-दूसरे की ख़ुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने के लिए आगे आयेगा । याद रखें कि सहयोग जीवन का केंद्र-बिंदु है । आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️

बरसात के मौसम में भी मनरेगा के तहत रोजगार…

शुभम शुक्ला
राज्य शासन द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान राज्य में विभिन्न राज्यों से प्रवासी श्रमिकों के गांवों में आने पर उन्हें ऐसे समय में बरसात के मौसम में भी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके द्वारा काम की मांग किए जाने पर पौधारोपण, मुर्गी शेड, बकरी शेड, पक्का फर्श निर्माण, पंचायत भवन, धान चबूतरा निर्माण, गौठानों में वर्मी टांका एवं नाडेफ निर्माण, आगंनबाड़ी भवन निर्माण और प्रधानमंत्री आवास निर्माण के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य हितग्राही मूलक एवं आजीविका मूलक कार्यों में निरंतर रोजगार प्रदाय किए जा रहे हैं। कांकेर जिले में योजनांतर्गत 3 हजार 142 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

कोरोना महामारी काल में जहां जरूरतमंद परिवारों को काम की मांग के आधार पर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। वहीं जिले के पंजीकृत दिव्यांगजनों को भी मनरेगा के तहत रोजगार प्रदान कर मदद की जा रही है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक जिले में 2 हजार 108 परिवारों को 100 दिवस कार्य दिया जा चुका है। साथ ही जिले में एक वित्तीय वर्ष में गर्भवती माताओं को कम से कम 50 दिवस कार्य करने पर एक माह का मातृत्व भत्ता 5 हजार 910 रूपए प्रदान किया जा रहा है।

इस प्रकार कोरोना महामारी व बरसात के मौसम में भी जरूरतमंद लोगों और दिव्यांगजनों को काम की मांग करने पर निरंतर रोजगार प्रदाय किया जा रहा है, जिससें उन्हें आर्थिक मदद मिल रही है। वहीं दूसरी ओर गांव में परिसम्पतियों का निर्माण भी हो रहा है। ग्रामीणों के लिए गौठान और वहां मुर्गी शेड, बकरी शेड के निर्माण से आजीविका के नये आयाम विकसित हो रहे हैं।

गौठान से मिली तरक्की की नयी राह

शुभम शुक्ला

रायपुर महिलाओं को गौठानों से तरक्की की नई राह मिल गई है। कुछ महीनों तक रोजगार के अभाव में आर्थिक तंगी से जूझ रही बिलासपुर जिले की ग्राम परसदा की महिलाओं पर यह कहावत सही साबित हो रही है। ग्राम परसदा की गौठान में जय मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह की 10 महिलाएं जैविक खाद बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। साथ ही गांव की अन्य महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। शासन द्वारा समूह की 10 महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रशिक्षित होने के बाद अब ये महिलाएं खाद का उत्पादन कर रही हैं, जिससे उनके जीवन में आर्थिक समृद्धि आ रही है।
जय मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने 56 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया और उसमें से 36 क्विंटल खाद की बिक्री भी कर ली है। खाद बेचने से उन्हें 33 हजार रूपये प्राप्त हुए हैं। खाद की खरीदी उद्यानिकी विभाग द्वारा की गई है। अब समूह की महिलाओं ने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर से खाद बनाना शुरू कर दिया है। पूर्व में गोबर कम मात्रा में मिलने से वर्मी कम्पोस्ट बनाने का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा था लेकिन अब गोधन न्याय योजना के लागू होने से पर्याप्त मात्रा में गोबर मिल रहा है। राज्य शासन की गोधन न्याय योजना से यहां की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और भविष्य में इस योजना से और अधिक तरक्की करने की नयी आस उनमें जगी है। राज्य शासन को धन्यवाद देते हुए समूह की महिलाएं कहती है कि इन योजनाओं के चलते ही अब वे किसी पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं है।

एसडीआरएफ बचाव दल ने गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया :बाढ़ की स्थिति पर सत्त निगरानी के साथ बचाव एवं राहत हेतु बचाव दल सजग

बीजापुर जिले में जारी अनवरत बारिश के कारण नदी-नाले ऊफान पर हैं, इसे मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सत्त निगरानी रखे जाने सहित बाढ़ आपदा बचाव दल को तैनात किया गया है। जिले में 20 अगस्त को एसडीआरएफ के बचाव दल ने भैरमगढ़ तहसील अंतर्गत केतुलनार के मरकट्टी नदी में बाढ़ का पानी अधिक होने के फलस्वरूप केतुलनार निवासी गर्भवती महिला श्रीमती बसंती कश्यप पति श्री रतन कश्यप को मोटर बोट से नदी पार कराया और उसे अस्पताल भिजवाया। इस बारे में जिला सेनानी नगर सेना श्री संजय गुप्ता ने बताया कि जिले में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन मंे एसडीआरएफ और नगर सेना की बचाव दल को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। इस दौरान बचाव दलों ने 20 अगस्त को बाढ़ प्रभावित ईलाकों से तीन ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। बाढ़ बचाव दल ने भैरमगढ़ ईलाके के केतुलनार से गर्भवती महिला श्रीमती बसंती कश्यप सहित उसके पति श्री रतन कश्यप और एक अन्य ग्रामीण श्री बोदाराम कश्यप को रेस्क्यू कर नदी पार कराया। इस दौरान गर्भवती महिला के पैर में चोट को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार भी किया गया। वहीं उक्त गर्भवती महिला को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया गया। उन्होने बताया कि बाढ़ बचाव दलों द्वारा बाढ़ प्रभावित ईलाकों के ग्रामीणों को नदी-नाले और पुल-पुलिया मंे बाढ़ का पानी होने पर किसी भी स्थिति में पार नहीं करने की समझाईश दी जा रही है। वहीं ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिले में बाढ़ के हालात पर सत्त निगरानी रखी जा रही है और बाढ़ बचाव दलों को सजग रहने के निर्देश दिये गये हैं।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ देश का सबसे स्वच्छ राज्य ….सभी 27 जिले ODF ++ घोषित…. अंबिकापुर फिर 10 लाख तक की आबादी में बना नंबर वन….

रायपुर 20 अगस्त 2020। स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार छत्तीसगढ़ का भी डंका बजा है। छत्तीसगढ़ को सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा मिला है। वहीं छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां के सभी 27 जिले ओडीएफ ++ हो गये हैं।

1 से 10 लाख की आबादी वाले शहर में अंबिकापुर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है, जबकि 50 हजार से 1 लाख की आबादी में धमतरी, 25 से 50 हजार की आबादी में जशपुर और 25 हजार से कम आबादी वाले सिटी में पाटन को सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

इससे पहले आज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का ऐलान किया। इंदौर इस बार भी देश का सबसे साफ शहर बना है, वहीं गुजरात का सूरत शहर दूसरा और महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

अभाविप रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं ने नगर के एक मात्र वन वाटिका पार्क में सुरक्षा के लिए गार्ड, रात्रि के लिए स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन।।

रामानुजगंज का एकमात्र वन वाटिका पार्क जिसमे छात्र-छात्राओं तथा वरिष्ठ जनों के परिवारों का भी आना जाना होता है परंतु यह पार्क नशेड़ियों शराबियो तथा गजेडियो का अड्डा बना हुआ है कई छात्रों तथा रामानुजगंज वासियों द्वारा यह शिकायत भी आया है कि नशे की हालत में उनके साथ छेड़छाड़ तथा अभद्र व्यवहार किया जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घोर निंदा करती है तथा यह मांग करती है कि उस पार्क में सुरक्षा के लिए गार्ड रात्रि के लिए स्ट्रीट लाइट कि और ऐसे नशाखोरी के ऊपर रोक लगाया जाए ताकि आगे से नगर वासियों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
अतः नगर मंत्री आकाश तिवारी जी ने कहा कि इस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही अगर 7 दिन के अंदर हमारी मानगो को पूरा नही किया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । और जिसमे प्रमुख रूप से नगर मंत्री आकाश तिवारी नगर सह मंत्री उमेश कुशवाहा , मनोज प्रजापति , सोशल मीडिया प्रभारी निखिल सोनी, रिशु कश्यप, पिकु गुप्ता ,उपेन्द्र यादव ,अरविंद यादव, मिथलेश यादव , सत्या सिंह , रितेश अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

SSC, बैंकिंग और रेलवे के लिए नहीं देनी होगी अलग-अलग परीक्षा,एक ही परीक्षा से होगा चयन

नई दिल्ली: सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है. सरकार ने ‘राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी’ को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत अब युवाओं को केंद्र की सरकारकी नौकरियों के लिए अलग-अलग परीक्षा नहीं देनी होगी बल्कि इसके लिए सामान्य योग्यता परीक्षा ली जाएगी. जिससे देश के करोड़ों युवाओं को फायदा मिलेगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि आज कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के गठन का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।
क्या है सरकार का फैसला दरअसल, पहले सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को कई परीक्षाएं देनी पड़ती थीं, इसे समाप्त करने के लिए सरकार राष्ट्रीय भर्ती संस्था की स्थापना करेगी. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राष्ट्रीय भर्ती संस्था कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) लेगी जिसका करोड़ों युवाओं को फायदा मिलेगा.
इस फैसले के बाद रेलवे, बैंकिंग और SSC की प्राथमिक परीक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इन तीनों के लिए एक एजेंसी बनाई जाएगी. एक ही आवेदन, एक ही शुल्क, एक ही परीक्षा होगी. इस परीक्षा का स्कोर तीन साल के लिए मान्य होगा. अभी तक केवल दो भाषाओं में ही परीक्षा देने की इजाजत थी, लेकिन इसके जरिए परीक्षार्थी 12 भाषाओं में परीक्षा दे सकता है.

युवाओं के लिए काफी फायदेमंद
वर्तमान में, सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता की समान शर्तें निर्धारित किए गए विभिन्नपदों के लिए अलग-अलग भर्ती एजेंसियों द्वारा संचालित अलग-अलग परीक्षाओं में सम्मिलित होना पड़ता है. उन्होंन अलग-अलग परीक्षा शुल्क भी देना पड़ता है. इन परीक्षाओं में भाग लेने के लिए लंबी दूरियां तय करनी पड़ती हैं. अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं केवल उम्मीदवारों ही नहीं बल्कि संबंधित भर्ती एजेंसियों पर भी बोझ होती हैं. इन परीक्षाओं में औसतन, अलग से 2.5 करोड़ से 3 करोड़ उम्मीदवार शामिल होते हैं. ‘राष्ट्रीय भर्ती नीति’ लागू होने के बाद ये उम्मीदवार एक सामान्य योग्यता परीक्षा में केवल एक बार शामिल होंगे.
3 वर्षों के लिए वैध होगा स्कोर
उम्मीदवारों द्वारा सीईटी में प्राप्त स्कोर परिणाम घोषित होने की तिथि से 3 वर्षों के लिए वैध होंगे. वैध उपलब्ध अंकों में से सबसे उच्चतम स्कोर को उम्मीदवार का वर्तमान अंक माना जाएगा. उम्मीदवारों द्वारा सीईटी में भाग लेने के लिए अवसरों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी.

मानक परीक्षाएं
राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा गैर-तकनीकी पदों के लिए स्नातक, उच्च माध्यमिक (12वीं पास) और मैट्रिक (10 वीं पास) वाले उम्मीदवारों के लिए अलग से सीईटी का संचालन किया जाएगा. जिसके लिए वर्तमान में कर्मचारी चयन आयोग (SSC), रेलवे भर्ती बोर्ड और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा भर्ती की जाती है. सीईटी के अंक स्तर पर की गई स्क्रीनिंग के आधार पर, भर्ती के लिए अंतिम चयन के लिए अलग से विशेष परीक्षा ली जाएगी. जिसे संबंधित भर्ती एजेंसी द्वारा संचालित किया जाएगा. इन परीक्षाओं का पाठ्यक्रम सामान्य होने के साथ-साथ मानक भी होगा. यह उन उम्मीदवारों के बोझ को कम करेगा, जो वर्तमान में प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग सिलेबस के अनुसार अलग-अलग तैयारियां करते हैं।

अब शहर में गुंडों की जरूरत नहीं, पुलिस ही काफी है गुंडागर्दी करने को,सूरजपुर पुलिस आपकी सेवा में

प्रशान्त कुमार

सुरजपुर अब क्या अपना हक मांगना भी अपराध हो गया है?आम आदमी क्या करें जब पुलिस महकमा ही गुंडागर्दी में उतर आए?
जिले में अपनी हक की बात को शांतिपूर्वक तरीके से रखने कि कोशिश करने जा रहे मनोज पाण्डेय,तोरण प्रशाद आदि को पुलिस ने जबरजस्ती गिरफ्तार करने की कोशिश की,लोगों में आक्रोश एकतरफा कारवाही पर है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनके आवेदन पर कोई कार्यवाही ना करते हुए एकतरफा उनपर पुलिस द्वारा जादती कि जा रही है,

इस कहानी में नया मोड़ तब आता है जब ग्राम पचीरा निवासी मंदेश कुर्रे अपने एक साथी के साथ बाजार जा रहे थे अभी कोतवाली थाना के प्रधान आरक्षक अदिप प्रताप सिंह ने उन्हें रोका तथा उनकी बाइक से चाबी छीन ली और नाम पूछा नाम पूछने पर जब उन्होंने अपना नाम बताया तो जाति बद गाली देकर मारने लगा तथा जेब से 1500 रुपए भी छीन लिया।

पुलिस ने नहीं सुनी गुहार उल्टा अपने कर्मचारी को बचाने में करने लगी बहाने बजी

इस घटना की जानकारी देने के लिए मंदेश कुर्रे ने अजाक थाना सूरजपुर का दरवाजा खटखटाया लेकिन मामला पुलिस अधिकारी का था तो अजाक थाना सूरजपुर ने अपने हाथ खड़े कर लिए और सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करने की बात कही जब सूरजपुर कोतवाली थाने में शिकायत लेकर पहुंचे आवेदक की एफ आई आर दर्ज नहीं की गई और शिकायत लेकर वापस भेज देने लगे तब आवेदक ने अपनी मेडिकल जांच कराने के बारे में पूछ तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी भी प्रकार का मेडिकल जांच नहीं कराया जाएगा जिस दिन जांच की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी उसके बाद ही तुम्हारा मेडिकल जांच कराया जाएगा, इस पर आवेदक द्वारा पूछे जाने पर कि क्या 15 20 दिन बाद भी चोट के निशान आएंगे तब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने कहा हम जांच पूरी होने के बाद ही मेडिकल जांच कराएंगे।


इस प्रकार हरीश राठौर के द्वारा अपने विभाग के कर्मचारी को बचाने के लिए अलग पैतरों का प्रयोग किया जाने लगा अंततः मेडिकल जांच नहीं कराया गया।
जैसा कि हम सभी यह जानते हैं कि मार पिट की घटना में मेडिकल जांच कराना आवश्यक होता है लेकिन शायद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर को यह बात नहीं पता है या फिर पुलिस से गुंडा बने अपने कर्मचारी को बचाने के हरीश राठौर ने कानून को ताक पर रख कर एक फरियादी कि फरियाद को रौंद डाला।
पुलिस का काम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना होता है लेकीन सूरजपुर पुलिस खुद गुंडों के जैसे रास्ते चलते लोगों को मरती पीटती है और पैसा लुटती है,जबकि माननीय न्यायालय का आदेश है कि किसी पुलिस वाले को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी के बाइक से उसकी चाबी छीन ले फिर भी पुलिस द्वारा नियमों को ताक पर रखकर लोगों के साथ अत्याचार घटना आम हो चुकी है। जब बड़े अधिकारी ही इस प्रकार की घटनाओं पर अपने कर्मचारियों पर मेहरबान होते रहे तो कानून व्यवस्था ही खत्म हो जाएगी और एक आम नागरिक की जिंदगी बहुत ही कठिन हो जाएगी। इस घटना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर द्वारा आवेदक का मेडिकल जांच ना कराना तथा अपने कर्मचारी का पक्ष लेना बेहद निंदनीय घटना है जिसकी जांच होनी चाहिए तथा दोषियों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए चाहे वो वरिष्ठ अधिकारी हो या कोई कर्मचारी।

कैसा होगा आज आप का दिन, जानिए राशिफल में!!

राशिफल (19 अगस्त, 2020)
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

आचार्य डॉ अजय दिक्षित
मेष राशि:-

अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को बेहतर करेगा। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है।
ससुराल पक्ष से खुसखबरी मिलेगी । नौकरी में प्रमोशन के योग हैं । वैवाहिक जीवन में क्लेश सम्भव है ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृष राशि:-

नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ । व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। धनागम के पूर्ण योग है।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।छुट पुट दुर्घटना की संभावना है । आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मिथुन राशि:-

आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा । आज आप को हर ओर से मुनाफा होगा । आज आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे । आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कर्क राशि :-

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। आपके मानवीय मूल्य और सकारात्मक रवैया करिअर के मोर्चे पर आपको सफलता दिलाएंगे। सकारात्मक सोच क़ामयाबी देगी।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

सिंह राशि :-

आज जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। अन्यथा जेल जाने की संभावना है । आपके करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कन्या राशि:-

अपने जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक़्त एक-दूसरे के साथ बिताएँ । आज धन की हानि संभव है । ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आप के मन की शांति भंग करेगी । आपको ऐसी परियोजनाओं पर काम करना चाहिए, जो आगे चलकर मुनाफ़ा दें।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

तुला राशि :-

भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है । आज व्यवसाय में प्रचुर मात्रा मे धन की प्राप्ति होगी ।, अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

वृश्चिक राशि:-

आज यात्रा करने की प्रबल संभावना है ।आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

धनु राशि:-

स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें । बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी हो सकती है। आज वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे ।। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मकर राशि :-

आज आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे । लेकिन बाहर वाले करीबियों से दूर रहें अन्यथा हानि हो सकती है ।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

कुम्भ राशि :-

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

मीन राशि :-

आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। किसी से अचानक हुई मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आज वैवाहिक जीवन में कहासुनी होने की आशंका है।

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

राशन बांटने में हो रही है गरबड़ी…आखिर कब सुधरेंगे राशन दुकानदार ….

घनश्याम प्रजापति
सूरजपुर
सूरजपुर…
एक ओर जहां पूरा देश कोरोनावायरस से जंग लड़ रहा है। हर तरफ बेरोजगारी का आलम पसरा है। सरकार जहां गरीबों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए तथा कोई भी व्यक्ति भूखा ना मरे इस लिए राशन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त करते हुए हर व्यक्ति को राशन उपलब्ध करवा रही हैं वहीं दूसरी ओर राशन वितरकों द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी कर लोगो के साथ अन्याय किया जा रहा है। मामला पंपापुर झारपारा का हैं, वहां के ग्रामिणों में राशन आबंटन को लेकर काफी आक्रोश नजर आया। वहाँ के सरपंच तथा ग्रामिणों ने बताया की यहां राशन आबंटन जो समूह करती है। उसमे राशन वितरण में काफी गड़बड़ किया जा रहा है। ये पुरा मामला शासकीय उचित मुल्य की दुकान पंपापुर झारपारा का है। जो जांच का विषय है। ग्रामिणों ने बताया की उनके राशन कार्ड बुकलेट में 85 किलो राशन अंकित है, परंतु उन्हें केवल 40 किलो ही राशन आबंटित किया जा रहा है, ग्रामीण जब इस बात का विरोध करतें है तो जो समुह राशन वितरण करता है उनका कहना है कि सब लैपटॉप की खराबी है।

सरपंच ने बताया कि हम बार-बार शासन से आग्रह कर चुकें हैं की राशन वितरण का जिम्मा खुद हमें दिया जाये परंतु इस मामले में अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पत्रकार मनीष को मिली बड़ी राहत, पत्रकारों ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर किया सरगुजा पुलिस अधीक्षक और थानेदार पर कार्यवाही की मांग…


रायपुर प्रशान्त पाण्डेय
– छत्तीसगढ़ में जंगलराज सा प्रतीत होता है, पत्रकारों पर हमले, पत्रकारों पर झूठे मामले गड़ना पुलिस की शान और शौकत में शामिल हो चुकी है, इसी बीच पत्रकार मनीष कुमार के लिए बड़ी राहत दिखाई दे रही है, इधर सरगुजा पुलिस ने फेसबुक पोस्ट को हवाला देते हुए पत्रकार के ऊपर फर्जी मामला बना दिया।
रायपुर के वरिष्ठ पत्रकारों के द्वारा इसका विरोध किया गया और पुलिस महानिदेशक डी०एम० अवस्थी से ज्ञापन सौंपकर तत्कालीन सरगुजा पुलिस अधीक्षक तिलक राम कोशीमा व थानेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई।
पुलिस महानिदेशक ने उक्त मामले को सीआईडी जांच का आश्वासन दिया है, और जांच रिपोर्ट 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। जांच के दायरे में शिकायतकर्ता और पुलिस अधिकारी की भूमिका भी आएगी सामने।

देश भर के मीडिया घराने और एक्टिविस्ट का सपोर्ट पर स्थानीय पत्रकारों में मुंह मे पट्टी…

पत्रकार मनीष कुमार के समर्थन में जहां देश भर के बड़े मीडिया समूह और सोशल एक्टिविस्ट खड़े नज़र आये, लगातार ज्ञापन और उच्चाधिकारियों से मनीष कुमार के संदर्भ में बातचीत करते नज़र आये वहीं विडम्बना देखिये की हमेशा की तरह स्थानीय पत्रकार यानी सरगुजा प्रेस क्लब अभी तक ज्ञापन देने की प्लानिंग कर रहा है, यहां पर ये भी बताना वाज़िब होगा कि मनीष कुमार वह पत्रकार हैं जो पिछले कुछ महीने पहले अम्बिकापुर में पत्रकार और पुलिस विवाद की जानकारी मिलने पर रात में ही मामले सुलझाने थाने जा पहुंचे थे पर विडम्बना देखिये की नाम मात्र का प्रेस क्लब सिर्फ़ मूकदर्शक बने बैठे हैं, वो पत्रकार भी साथ खड़े नही दिख रहे जिनके लिए वो रात में थाने जा पहुंचे।

जशपुर :प्रवासी श्रमिकोें को रोजागर मुहैया कराने कुनकुरी में हुआ रोजगार मेले का आयोजन…

बनमाली यादव

जशपुर/कुनकुरी : लॉकडाउन के भंवर में फंसकर अन्य राज्यों से बेरोजगार होकर लौटे प्रवासी मजदूरों को अब अपने आप में सक्षम हो जाएं और रोजगार दिलाने की कवायद की जा रही है। जो इसी संदर्भ में जिले के
कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी के दौरान जिले में वापस आए प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विगत दिवस विकासखंड कुनकुरी के कन्याशाला में दोपहर 12 बजे रोजागर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसके तहत् विभिन्न कम्पनी में विभिन्न पदों पर योग्यतानुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सहायक संचालक जिला कौषल विकास प्राधिकरण श्री प्रकाष यादव ने बताया कि आयोजित रोजगार कैम्प लगभग 101 प्रवासी श्रमिकों ने रोजगार एवं स्वारोजगार प्राप्त करने के उपलब्ध अवसर का लाभ उठाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं 11 विभिन्न उद्योगों के नियोक्ता शामिल हुए।
 श्री यादव ने बताया कि कैंप में श्रम विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा प्रवासी मजदूरों को श्रम विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इसी प्रकार जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के प्रतिनिधि द्वारा श्रमिकों को शासकीय लोन की सुविधा की जानकारी देते हुए लोन हेतु 5 प्रवासी श्रमिकों का चयन किया गया। उन्होने बताया कि आयोजित कैम्प में सम्मिलित प्रवासी मजदूरों को इलेक्ट्रीषियन, सिक्युरिटी गार्ड, ड्राईवर, रिटेल, कम्प्यूटर आॅपरेटर, लेबर कार्य आदि क्षेत्रो में रोजगार हेतु विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा चिन्हांकित किया गया है।
यही वजह है कि अब प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया |जिसके तहत जिले में भी प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार मुहैया करा सके तथा आत्मनिर्भर हो सके | जिसके तहत जशपुर जिले के कुनकुरी में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

error: Content is protected !!