Home Blog Page 296

राशिफल: आज इन राशियों का खुलेगा भाग्य, धन लाभ के है योग

राशिफल (26 अगस्त, 2020)
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🌈🌈
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:–

आज माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे । थोड़ा-सा मोलभाव और चतुरता काफ़ी फ़ायदा पहुँचा सकती है। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। आज व्यापार में मुनाफा होना संभव है ।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

वृष राशि:–

माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा । अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

मिथुन राशि:–

आज बहुत होशियारी से निवेश करें। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी । दफ़्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें। आज धन हानि और मान हानि होने की प्रबल संभावना है ।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

कर्क राशि :–

जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। आपको ख़ुश रखने के लिए माता-पिता और दोस्त पूरी कोशिश करेंगे। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं । वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

सिंह राशि :–

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा आज लें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए- बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। धनागम जरुर होगा ।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🌈🌈

कन्या राशि :–

आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आज आप की मन स्थिति रहेगी । आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

तुला राशि:–

आज बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। आज आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

वृश्चिक राशि :–

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे ।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑

धनु राशि:–

आज अपने डर के इलाज का वक़्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ़ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि ज़िंदगी को भी कम करता है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए ग़लत भावना थी आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा । आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। दिन वाक़ई रोमानी है। ख़ुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑

मकर राशि :–

दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। लेकिन ज़्यादा पैसे ख़र्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुँचेंगे। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। आपका जीवनसाथी आज काफ़ी रोमानी मिज़ाज में है।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

कुम्भ राशि :–

आज इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है । अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

🛑🛑🛑🛑🛑🛑

मीन राशि:–

भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे ।
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑

कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने अधिकारियों से बैठक में लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा और दिए निम्न निर्देश

बनमाली यादव

जशपुर: जशपुर जिले के कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कोरोना संक्रमण की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, एसडीएम बगीचा श्री रोहित व्यास, पत्थलगांव एसडीएम श्री दशरथ सिंह राजपूत, जशपुर एसडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास, फरसाबहार एसडीएम श्री चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, ज्योति बबली कुजूर, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री बसंत बुनकर, डिपीएम श्री गनपत नायक एवं सभी सीईओ उपस्थित थे।
इस अहम बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। उन्होने अधिकारियों को चेक पोस्ट पर बाहर से आने वाले श्रमिकों, यात्रियों का प्राथमिकता से स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए है साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-हाॅस्पिटल में आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज करने के लिए कहा है ताकि कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से पीपीईकीट, आक्सीमीटर और कोरोना सें संबंधित दवाईओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंनेे कहा कि होमक्वारेंटाईन की सुविधा देने से पूर्व फार्म अनिवार्य रूप से भरा लें और अपने स्तर से पुष्टि कर लें कि होम क्वारेंटाईन के दौरान बाथरूम एवं अलग से कमरे की व्यवस्था है या नहीं। साथ ही हेामक्वारेंटाईन के दौरान नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा हो पाएगी या नहीं। इसके उपरांत ही अनुमति दे.
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने नगरीयनिकाय के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जशपुर शहरी क्षेत्र में 23 अगस्त से 30 अगस्त तक लाॅकडाउन के दौरान लोगों की जरूरत को देखते हुए जरूरी सुविधाएं पेट्रोल, गैस, दूध, मेडिकल की छूट प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान व्यापारी आधे शटर उठाकर सामान विक्रय करते पाए जा रहे है तो उनके उपर चालान काटने के निर्देश नगरीय निकाय के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी |

आखिर कब तक होगा पत्रकारों पर अत्याचार, पत्रकार की गोली मारकर हत्या

शुभम दुबे
उत्तर प्रदेश
में अपराधी बेखौफ हैं। एक ओर पुलिस पुराने अपराधियों के एनकाउंटर में लगी है तो दूसरी ओर अपराधियों में कानून का डर ही खत्म होता जा रहा है। बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में पत्रकार रतन सिंह को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. बदमाशों ने देर शाम अपने मित्र के घर से लौट रहे पत्रकार का पीछा किया जान बचाने के लिए पत्रकार ने गांव के प्रधान के घर मे जाकर जान बचाने की कोशिश की, पर बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार दी.पत्रकार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बलिया पुलिस ने फेफना के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी.


मामले की गंभीरता को देखता हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया. साथ ही आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है.

बलिया पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पत्रकार रतन सिंह की उनके पट्टीदारों ने लाठी-डंडे और गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में नामजद 10 आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना का कारण पिछले साल 26 दिसंबर को दोनों पक्षों में हुई मारपीट है.

पुलिस की माने तो इस मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. रतन सिंह पर दर्ज मुकदमा गलत पाया गया था. इसी में 5 अभियुक्तों पर रतन सिंह की हत्या का आरोप है. प्रभावी कार्यवाही न करने पर प्रभारी निरीक्षक फेफना को निलंबित कर दिया गया है.

Big breaking सुरजपुर के लटोरी में मिले 5 कोरोना संक्रमित

नरेन्द्र पाण्डेय
लटोरी

अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र में 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इन पांच लोगों में 4 लटोरी के है जबकि 1 अनुजनगर का है।
यह पहला मामला है जब लटोरी क्षेत्र में कोरोना ने दस्तक दी है।
कोरोना संक्रमित मिलने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल अभी संक्रमितों को इलाज के लिए अम्बिकापुर लाया जा रहा है।

बड़े स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने पर सफर होगा महंगा, रेलवे अब अलग से लेगा इन सब का चार्ज

दिल्ली बड़े रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को स्टेशन यूजर फीस चुकाना पड़ सकती है. रेलवे की ओर से ये कदम एयरपोर्ट के यूजर डेवलपमेंट फीस की तर्ज पर उठाया जा सकता है. आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों से अलग से UDF वसूला जाता है, जो फिलहाल 281 रुपये है. रेलवे भी टिकट बुकिंग के साथ ही यात्रियों से स्टेशन यूजर फीस वसूलेगी जिससे टिकट की कीमत बढ़ जाएगी.

कब से लगेगी स्टेशन यूजर फीस?
सूत्रों के मुताबिक रेलवे मंत्रालय इस साल के अंत तक यानी दिसंबर 2020 तक स्टेशन यूजर फीस को नोटिफाई भी कर देगा. लेकिन इसे लागू तभी किया जाएगा, जब बड़े रेलवे स्टेशनों को रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत प्राइवेट प्लेयर नया और आधुनिक बनाकर शुरू कर देगा. जिन स्टेशनों को रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा है, उनमें मुंबई, जयपुर, हबीबगंज, चंडीगढ़, नागपुर, बिजवासन, आनंद विहार वगैरह शामिल हैं. इन बड़े स्टेशनों पर आने वाले समय में स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस ली जाएगी।

निजी कंपनियां करेंगी कमाई
दरअसल, सरकार स्टेशनों को रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत आधुनिक और यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाओं वाला बना रही है. इन प्रोजेक्ट्स को PPP (Public Private Partnership) के तहत तैयार किया जा रहा है. जहां निजी कंपनियों को बिडिंग प्रक्रिया यानी बोली के जरिए आमंत्रित कर रीडेवलपमेंट का जिम्मा दिया जाएगा. इसके बदले में ये निजी कंपनियां स्टेशनों पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाकर और स्टेशन यूजर फीस के जरिए कमाई करेंगी. आपको बता दें कि रेलवे ने मुंबई CST के लिए भी बिडिंग प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है.

सुशांत सिंह के साथ खेल रही थी रिया चक्रवर्ती ऐसे ऐसे डबल गेम

केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष जांच टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले में सभी संभावित दृष्टिकोण से जांच कर रही है. इस बीच दिवंगत अभिनेता के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए दावा किया है, उन्होंने (रिया) सुशांत के परिवार के साथ कभी भी सहयोग नहीं किया और वह दोहरा खेल (डबल गेम) खेल रही हैं. वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा, रिया ने परिवार के साथ सहयोग नहीं किया है, जब वह दुर्घटना हुई थी, तब उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना भी नहीं जताई थी. इसके अलावा, जब सीबीआई जांच के लिए अनुरोध किया गया था, तो उन्होंने इसका जमकर विरोध किया. उन्होंने बेशक सीबीआई जांच के समर्थन में वीडियो पोस्ट किया हो, लेकिन उनकी कानूनी टीम ने इसका कड़ा विरोध किया।केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष जांच टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले में सभी संभावित दृष्टिकोण से जांच कर रही है. इस बीच दिवंगत अभिनेता के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए दावा किया है, उन्होंने (रिया) सुशांत के परिवार के साथ कभी भी सहयोग नहीं किया और वह दोहरा खेल (डबल गेम) खेल रही हैं. वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा, रिया ने परिवार के साथ सहयोग नहीं किया है, जब वह दुर्घटना हुई थी, तब उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना भी नहीं जताई थी. इसके अलावा, जब सीबीआई जांच के लिए अनुरोध किया गया था, तो उन्होंने इसका जमकर विरोध किया. उन्होंने बेशक सीबीआई जांच के समर्थन में वीडियो पोस्ट किया हो, लेकिन उनकी कानूनी टीम ने इसका कड़ा विरोध किया।सुशांत के परिवार के अधिवक्ता ने पूछा, संदीप ऐसे ही अचानक कैसे सामने आ सकते हैं. परिवार का कोई भी व्यक्ति संदीप को नहीं जानता था. जब वह लंबे समय तक उनके संपर्क में नहीं थे, तो वह अचानक वहां कैसे पहुंच गए? सिंह ने आगे कहा, सुशांत के घर दो लॉकर टूटे हुए थे. अब हम नहीं जानते कि इसे किसने तोड़ा. क्या वह रिया थी, या उनके घर का कर्मचारी था या कोई और था, यह जांच का विषय है. यह तब सामने आएगा जब सीबीआई मामले में आगे बढ़ेगी. सुशांत मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने सोमवार को एक बार फिर अभिनेता के साथ रहने वाले पिठानी और उनके कर्मचारी नीरज सिंह से पूछताछ की. इसके साथ ही एजेंसी ने एक बार फिर वाटर स्टोन रिजॉर्ट का दौरा किया, जहां बॉलीवुड स्टार दो महीने तक रुके थे.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, पिठानी और सिंह मुंबई के सांताक्रूज इलाके में डीआरडीओ गेस्ट हाउस में एक दिन पहले पूछताछ में शामिल हुए थे. सीबीआई के सूत्र ने कहा कि रविवार को एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती के साथ ब्रेक-अप के बाद सुशांत के व्यवहार के बारे में अभिनेता के निजी कर्मचारी दीपेश सावंत, पिठानी और सिंह से भी पूछताछ की थी. उनसे सवाल पूछे गए कि क्या रिया ने सुशांत के वित्तीय और पेशेवर फैसले लिए थे या नहीं और क्या वास्तव में उन्होंने दिवंगत अभिनेता को उनके परिवार से दूर रखा था. सूत्र ने कहा कि सीबीआई अब पूछताछ के लिए और लोगों को बुलाएगी जिसमें रिया, उनके पिता इंद्रजीत, भाई शोविक और मां संध्या शामिल हैं. सीबीआई रिया से पूछ सकती है कि उन्होंने आठ जून को सुशांत के फ्लैट को क्यों छोड़ा था और 34 वर्षीय अभिनेता के साथ उसके ब्रेकअप की वजह क्या थी. इस बीच रिया की कानूनी टीम ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री और उनके परिवार को सीबीआई से समन नहीं मिला है. सुशांत 14 जून को मुंबई के अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है.

क्या कहते हैं आपके सितारे,जाने आज का राशिफल

राशिफल (25 अगस्त, 2020)
🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए । दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे।
आज आप को व्यापार में मुनाफा होगा । नौकरी का आफर मिल सकता है । आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।

💅🌷💅💅💅💅💅💅

वृष राशि :-

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

मिथुन राशि:-

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

कर्क राशि :-

पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

सिंह राशि :-

आज अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। तनाव से भरा दिन रहेगा । नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

कन्या राशि :-

बिना किसी की सलाह लिये आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। धनागम होने की संभावना है । वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें । दुर्घटना होने की संभावना है ।यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

तुला राशि :-

आज आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ बितायें । आज आप वाहन खरीदना चाहेंगे । नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

🌈🌈🌈🌈🌈💅🌈🌈

वृश्चिक राशि:-

आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें, सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। आज धनागम जरुर होगा । व्यापारियों को आज अच्चा खांसा फायदा होगा । वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है।
आज क्रोध को अपने काबू में रखें ।लडाई झगड़ा से दूर हें अन्यथा जेल जाना पड़ सकता है ।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

धनु राशि:-

आज दौड़-भाग भरा दिन रहेगा । अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। धनागम करायेगा । पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

मकर राशि:-

आज का दिन आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं ।आज व्यापारियों को व्यापार में काफी फायदा होगा। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा ।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈💅

कुम्भ राशि :-

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप को फायदा होगा । घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है।

💅💅💅💅💅💅💅💅

मीन राशि:-

आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी ।

शहर में फिर कोरोना विस्फोट,36 नए मरीज मिले, एसपी और कलेक्टर के करीब पहुंचा कोरोना

बनमाली यादव

रायगढ़ अब शहर में कोरोना ने ऐसा कहर बरपा रहा है, ऐसा ही आज रायगढ़ जिले में फिर से 36 मरीज मिलने की खबर है। सबसे ज्यादा मरीज कृष्णनगर से मिले हैं। ज्यादातर कोरोना मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट बताया जा रहा है। शहर के ज्यादातर इलाका तो पहले से ही कोरोना की चपेट में है अब एसपी और कलेक्टर कार्यालय भी चपेट में आ गए हैं।
शहर के कृष्णा नगर जहां हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहां सोमवार को 07 मरीज मिले हैं। वहीं कलेक्टर ऑफिस से 03, एसपी ऑफिस से 02, एसएसबीएच ऑफिस से 02, गेरवानी के पावर प्लांट से 02, छुहिपाली ट्रांसपोर्ट नगर, चक्रधरनगर, शांतिनगर लैलूंगा, जुनाडीह, गमेकेला से 01- 01 मरीज मिले हैं।
वहीं, 9 लोगों की सूचना नए लिस्ट सामने आई है। जिसमें कबीर चौक से 03, गायत्री रोलिंग मिल हंडी चौक, डीपी पॉवर, पटेलपाली, भूपदेवपुर, कसेरपारा से 01-01 मरीज सामने आए हैं। शहर के एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट में कोरोना मरीज मिलने से लोगों में दहशत है। क्योंकि अब इन जगहों पर भी लोगों का आना जाना प्रतिबंधित हो जाएगा। वहीं आपको बता दें कि
हंडी चौक रायगढ़ से एक, गेरवानी गायत्री रोलिंग मिल, एक कबीर चौक से तीन, पटेलपाली से एक, भूपदेवपुर से एक, केसर परिसर रायगढ़ से एक और डीबी पावर प्लांट में एक कोरोना मरीजों की सामने आने की सीएमएचओ से सूचना मिल रही है।”

DGP के आदेश की अवहेलना करता सूरजपुर पुलिस

प्रशान्त कुमार
सूरजपुर

एक ओर जहां डीजीपी साहब पुलिस कि छवि को आम जनता के सामने सुधारने और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि आप लोगों के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार ना करे। उनके सख्त आदेश भी हैं कि पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार से आम जनता पर कोई भी अत्याचार किया जाता है तो उसके खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाए। जबकि कुछ पुलिस वाले ही उनके आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

आवेदक का नहीं कराया गया मेडिकल जांच
एक मामला सामने आया है जो कि सूरजपुर का है जहां ग्राम पचिरा निवासी मनेश्वर कुर्रे को रास्ते में रोककर बाइक की चाबी छीन कर मारपीट की गई तथा जेब से 1500 रुपए भी छीन लिए गए, और यह सब करने वाले कोई गुंडा नहीं बल्कि सूरजपुर कोतवाली थाने का हेड कांस्टेबल अदिप प्रताप सिंह था। जब पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने कि कोशिश की गई तब उसकी बात किसी ने नहीं सुनी और तो और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने मेडिकल जांच करवाने से भी इंकार कर दिया और ना ही किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही कि गई है। क्या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साहब डीजीपी साहब के आदेश की अवहेलना नहीं कर रहे हैं? क्या किसी की पीड़ित के साथ उचित न्याय नहीं किया जाना चाहिए?
अपने विभागीय कर्मचारी को बचाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर डीजीपी साहब के आदेश को साथ ही साथ भारतीय कानून को नजरंदाज कर रहे हैं जो बेहद निंदनीय है।
क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए ही बने हैं और पुलिस उस कानून से परे हैं।
आम जनता के साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार पुलिस प्रशाशन के प्रति आम जनता के विश्वास को तोड़ने वाला है।

जानिए कैसे चमकाएं अपनी किस्मत,अपनी राशिफल में

राशिफल (24 अगस्त, 2020)
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार, नौकरी आदि से धनागम होना निश्चित है । विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का अहम सहयोग मददगार रहेगा। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

वृष राशि :-

अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। पुरानी उधारी मिलने की पूर्ण संभावना है ।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

मिथुन राशि:-

आज जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

कर्क राशि :-

आज रात के समय आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे ।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷🛶

सिंह राशि :-

आप अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें। अपने प्परिवार को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं । बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

कन्या राशि :-

सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। अगर आप अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

तुला राशि :-

आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

वृश्चिक राशि:-

आज आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।

🛶🛶🛶🛶🌷🌷🛶🌷

धनु राशि:-

आज व्यापार में अच्छा खांसा मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

मकर राशि:-

आज जो लोग पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। मान सम्मान दांव पे लग सकता है । होशियार रहें । दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

कुम्भ राशि:-

आज निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। अपने परिवार को बताकर और अपने कामों से जताकर महसूस कराते रहें कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। इससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी और इस ख़ुशी को दोगुना करने के लिए उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ। नए संपर्क आप आज बनाएंगे, वे आपके करिअर को एक नयी तेज़ी देंगे। जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

मीन राशि :-

जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। जो आप के लिए लाभकारी होगा । आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जन्म दिन की शुभकामनाएं स्वीकार करने सहित कई योजनाओं की दी जानकारी


बनमाली यादव

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोवेल कोरोना वायरस के कारण अपने जन्मदिन की शुभकामनाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से मुलाकात होकर उनसे शुभकामनाएं स्वीकार की और सभी लोगों को उनकी शुभेच्छाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।
कोरोना संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विकासखण्ड मुख्यालय में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाईन मिलाकर की और सबका अभिवादन एवं शुभकामनाएं स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान विभिन्न जिलों में वर्षा की स्थिति और फसलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने केक काटकर के मुख्यमंत्री को अवतरण दिवस की बधाई दी।कोटा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे लोग मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मना रहे हैं। मालखरौदा के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि आज के दिन मालखरौदा में सात हजार पौधों का रोपण किया गया है। महासमुंद में जनप्रतिनिधियों ने 65 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। रायपुर पश्चिम विधायक   विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हवन कराया। आपको बता दें कि
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों से वहां बाढ़ की स्थिति की जानकारी भी ली और उनसे कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को स्कूल और पंचायत भवनों में सुरक्षित रखने और प्रशासन को उनके भोजन की आदि की व्यवस्था करने के आदेश नहीं दिए । उन्होंने आवश्यक होने पर उपचार आदि सुविधा की सुविधाएं लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को चर्चा के दौरान तीजा, गणेश चतुर्थी, नवाखाई पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बस्तर में कोरोना से बहुत बेहतर ढंग से लड़ाई लड़ी गई है। अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। इससे बचाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की राशि किसानों और पशुपालकों को दी गई है,इससे कृषि कार्यो में मदद मिलेगी और त्यौहारों के समय खर्च की व्यवस्था भी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहकों को वर्ष 2018 के तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन की राशि के रूप में 232 करोड़ रूपए की राशि दी गई है। राज्य सरकार लोगों को अधिक से अधिक आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर चार हजार रूपए की गई। वहीं महुआ की खरीदी 30 रूपए प्रति किलो की दर पर की गई है। काजू की खरीदी भी की जा रही है। प्रसंस्करण के बाद काजू बेचने से होने वाले लाभ की राशि भी संग्रहकों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डी.एम.एफ. की राशि का उपयोग शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर न सिर्फ बस्तर को अपितु छत्तीसगढ़ को समृद्धि के रास्ते पर ले जाएंगे।
कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड के जनप्रतिनिधियों ने राम वन गमन पथ में भरतपुर के सीतामढ़ी-हरचैका को शामिल करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। सोनहत विकासखण्ड के कटघोड़ी में बिजली की समस्या की जानकारी जनप्रतिनिधियों ने दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां विभाग से सर्वे कराकर आवश्यक होने पर बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।
बिलासपुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के गठन और नगर निगम बिलासपुर की सीमा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा महोत्सव का आयोजन अब इस नवगठित जिले में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नए जिले के गठन की लोग बड़े लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब इस नए जिले की गठन के बाद यहां शासकीय कार्यालय तेजी से खुल रहे हैं। निर्माण कार्यो में भी गति मिली है। मरवाही में स्वर्गीय श्री बिसाहूदास महंत के नाम से उद्यानिकी महाविद्यालय खोला जाएगा। जांजगीर-चांपा जिले के जनप्रतिनिधियों ने वहां यूरिया खाद की कमी की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को अधिक कीमत में खाद मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वालों की यदि जानकारी है तो जिला प्रशासन को दे। कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में यूरिया की कमी नहीं है। किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया खाद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले में गोधन न्याय योजना का अच्छा क्रियान्वयन हुआ है।
मुंगेली जिले के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जिले के तीन विकासखण्डों पथरिया, लोेरमी और मुंगेली के कुछ गांवों में अतिवृष्टि से फसल और घरों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर के माध्यम से ऐसे गांवों का जल्द सर्वे कराकर फसल और घरों को हुए नुकसान का मुआवजा संबंधित लोगों को किया जाएगा। पाटन के जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल फोन पर मुख्यमंत्री जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड के जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर वहां सिंचाई डेम के लिए सर्वे कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान जनप्रतिनिधियों से आव्हान किया कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए अपना सक्रिय सहयोग दे। सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी विकसित किए जा रहे हंै। जनप्रतिनिधि गांवों में गौठानों को विकसित करने में भी सहयोग दें। गौठानों को मवेशियों के लिए डे-केयर संेटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। मवेशियों को गौठानों में रखने से फसलें सुरक्षित रहेंगी। वहां तैयार होने वाले वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। लोगों की आय भी बढ़ेगी और हम स्वच्छता में भी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि 13 दिसम्बर 2005 के पहले जो लोग वन भूमि पर काबिज थे उनका हक दिलाने की भी हर संभव कोशिश करें

देश में शुरु होने जा रहा है गधी के दूध का डेयरी, गाय,भैंस के साथ गधी के दूध का आनंद उठा सकेंगे लोग

शुभम दुबे
देश में पहली बार गधी का दूध भी बिकने जा रहा है। शोध के अनुसार गधी का दूध इंसानों के लिए न सिर्फ बेहद फायदेमंद होता है बल्कि शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक करने के लिए भी बेहद खास होता है। हरियाणा के हिसार में गधी के दूध की भी डेयरी खुलने वाली है। एक लीटर दूध की कीमत 7000 रुपये तक हो सकती है।
जानकारों का कहना है कि कई बार गाय या भैंस के दूध से छोटे बच्चों को एलर्जी हो जाती है लेकिन हलारी नस्ल की गधी के दूध से कभी एलर्जी नहीं होती. इसके दूध में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजीन तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित करते हैं.

सुरु होने वाला है डेयरी

राष्ट्रीय अशव अनुसंधान केंद्र NRCE हिसार में गधी के दूध की डेयरी शुरू होने जा रही है. एनआरसीई हिसार में हलारी नस्ल की गधी के दूध की डेयरी शुरू होने जा रही है। जिसके लिए एनआरसीई ने 10 हलारी नस्ल की गधी पहले ही मंगा ली हैं।
फिलहाल इनकी ब्रीडिंग की जा रही है।
हलारी नस्ल की गधी के दूध को दवाओं का खजाना कहा जाता है,क्योंकि इसके दूध में कैंसर, मोटापा, ऐलर्जी जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है।

एक राज्य से दूसरे राज्य के आवागमन के नियमों पे सरकार ने किया संशोधन,देखे पूरी जानकारी

रायपुर नोवेल कोरोना वायरस के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य तथा एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन पे पास बनवाकर ही आवागमन की अनुमति थी लेकिन सरकार ने अब पास की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए E-Pass का उपयोग किया जाएगा।

मवेशियों में लंफी स्किन डिसीस बीमारी के मिलने से पशु पालकों में मचा हड़कंप

रघुनाथपुर संवाददाता:- गिरधर कुमार
बलरामपुर
जिले के मवेशियों में एक नई बीमारी के लक्षण दिखाई देने से पशु पालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में शासकीय पशु औषधालय बटवाही में पदस्थ पशु चिकित्सक श्री कुजूर से चर्चा के दरमियान उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लुंड्रा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के पशुपालकों के मवेशियों में एक नई बीमारी लंफी स्किन डिजीस के लक्षण दिखाई दे रहे हैं । इस बीमारी का वैक्सीन नहीं होने के कारण चिकित्सक लक्षण अनुसार उपचार कर रहे हैं । पशु चिकित्सक द्वारा पशुपालकों से संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की हिदायत दी गई है । संक्रमित पशुओं के संक्रमण से स्वस्थ पशुओं में संक्रमण का खतरा बना रहता है। संक्रमित पशुओं में 104 से 105 डिग्री बुखार का होना, लसीका ग्रंथि में सूजन, पशुओं के शरीर में गांठ बन जाना एवं मक्खियों के संपर्क से घाव में तब्दील हो जाना,दूध में कमी पशुओं में तनाव,त्वचा की एलर्जी , भूख में कमी, अत्यधिक लार गिरना,आंखों में लालिमा का होना आदि प्रमुख लक्षण है । लुंड्रा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के 35 से 40 मवेशियों में संक्रमित बीमारी के लक्षण दिखाई देने के पश्चात पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक वैक्सीन एवं मेडिसिन दिया जा चुका है । वर्तमान समय में संक्रमित पशुओं के हताहत होने की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है ।

यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करें: खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत

अम्बिकापुर नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री श्री अृमरजीत भगत ने कल अम्बिकापुर में विभिन्न निजी उर्वरक विक्रेता संस्थानों तथा सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण कर रासायनिक उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण की स्थिति का जायजा लिया। मंत्री श्री भगत ने निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को किसानों को हर हाल में रासायनिक उर्वरक विशेषकर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस साल बीते वर्ष की तुलना में अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरक विशेषकर यूरिया का भण्डारण हुआ है। इसके बावजूद भी किसानों को यूरिया के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार सहकारी समितियों से यूरिया खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी समिति में यूरिया उपलब्ध नहीं है तो आस-पास की सोसायटियों से मंगाकर किसानों को उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने यूरिया खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।
कालाबाजारी रोकने के दिए निर्देश
मंत्री श्री भगत ने भारतमाता चौक के पास विजय ट्रेडिंग, प्राथमिक तिलहन उत्पादक सहकारी समिति तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नमनाकला का निरीक्षण कर भण्डारण एवं वितरण की जानकारी ली। उन्होंने निजी उर्वरक विक्रेताओं से खाद क्रय करने वाले किसानों से भी चर्चा की। इस मौके पर उप संचालक कृषि को बिना क्रेडिट कार्ड धारी किसानों को खाद लेने में हो रही दिक्कत का भी समाधान करने के निर्देश दिए गए। किसानों का क्रेडिट कार्ड तत्काल बनवाने के भी निर्देश दिए गए। यहां यह उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले के सहकारी समितियों में अब तक 96 हजार 790 क्विंटल यूरिया का भण्डारण कर 51 हजार 537 क्विंटल का वितरण किया गया। समितियों में 5 हजार 253 क्विंटल यूरिया शेष हैं। निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

मूक-बधिर विद्यार्थी गढ़ रहे ईको-फ्रेंडली गणेश जी की सुंदर प्रतिमाएं

शुभम शुक्ला
रायपुर
कोविड-19 महामारी ने लोगों के लिए नई परिस्थितयां उत्पन्न कर दी हैं। इस दौर में लोगों को पारिस्थितिक संतुलन का महत्व समझ आने लगा है। ऐसे में स्थानीय वस्तुओं के लिए लोगों का रूझान बढ़ रहा है। लोग अपने घर से ही आजीविका के कई साधन तलाश रहे हैं। इन परिस्थितियों के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों को भी तैयार किया जा रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए शिक्षण संस्थाएं बंद होने के कारण समाज कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में संचालित दिव्यांग महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को तराशकर उनके हुनर को निखारने का काम किया जा रहा है।

वीडियो कॉल के माध्यम से सीख रहे मूर्तिकला

दिव्यांग बच्चे अपने-अपने घरों में रहते हुए शिक्षकों की मदद से विडियों कॉल के माध्यम से विभिन्न कलाकृतियां बनाना सीख रहे हैं। गणेशोत्सव के लिए शिक्षक श्री चंद्रपाल पांजरे और श्री कृष्णा दास ने विद्याथियों को मिट्टी से इको फ्रेंडली गणेश की मूर्तियां बनाना सिखाया है। इससे बच्चों में रचनात्मकता के विकास के साथ उनके समय का सदुपयोग भी हो रहा है। आगे चलकर उनका यही हुनर उनके लिए आत्मनिर्भरता का पर्याय बन सकता है। राजधानी के माना स्थित दिव्यांग महाविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से मान्यता यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र दिव्यांग महाविद्यालय है जहां दृष्टिबाधित, अस्थिबाधित बच्चे शास्त्रीय गायन और तबला बादन तथा मूक-बधिर चित्रकला की विधिवत शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

हो रहा है अपने कौशल का विकाश

दिव्यांग महाविद्यालय में मूर्तिकला सीख रहे 17 विद्यार्थियों में से कुम्हारी निवासी बी.एफ.ए.(बैचलर ऑफ फाइन आटर््स) की मूकबधिर छात्रा सुश्री नेहा दुबे और कोरबा निवासी मूकबधिर छात्र श्री हेमप्रकाश साहू ने भी ऑनलाइन कक्षा में सीखकर गणेश की सुंदर प्रतिमाएं तैयार की है।
सुश्री नेहा के पिता श्री पी.एन.दुबे ने बताया कि नेहा ने घर के पास रखी काली मिट्टी से गणेश की दो प्रतिमाएं बनाई है। जिसमें से एक प्रतिमा 200 रूपये में बिक गई और एक प्रतिमा की घर में पूजा कर रहे हैं। अभी कॉलेज बंद है ऐसे में नेहा वाट्सअप और वीडियो कॉल के माध्यम से अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लेती रहती है। वह सभी प्रकार की प्रतिमाएं बना लेती है, नहा का ये हुनर उसके भविष्य के लिए सहायक होगा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस पर विशेष लेख: किसान हितैषी मुख्यमंत्री के रूप में मिली पहचान

शुभम शुक्ला
रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए उठाए गए कदमों से उन्हें किसान हितैषी मुख्यमंत्री के रूप में नई पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों को सहेजते हुए मुख्यमंत्री ने जमीनी हकीकतों पर केन्द्रित विकास का छत्तीसगढ़ी माडल विकसित किया, जिसके केन्द्र में किसान, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और जरूरतमंद लोग हैं। उन्होंने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा दिया। उन्होंने अपने छत्तीसगढ़ी माडल में छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के विकास को गांवों के उत्थान का माध्यम बनााया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े हैं इसलिए वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नब्ज को भली भांति पहचानते हैं। किसानों की कठिनाईयों, उनकी आवश्यकताओं और खेती-किसानी की उन्हें गहरी जानकारी है। वे गांव की सामाजिक आर्थिक स्थिति और वहां के जनजीवन से भी बखूबी वाकिफ हैं। सक्रिय राजनीति में रह कर भी वे हमेशा गांव, किसान, मजदूर से जुड़े रहे। यही कारण है कि विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद जब उन्होंने मुख्यमंत्री का पद सम्हाला तो सबसे पहले गांव, किसान और मजदूर की ओर ध्यान दिया। पिछले डेढ़ साल में उन्होंने जमीनी हकीकतों पर आधारित अनेक व्यावहारिक योजनाएं शुरू की, जिनके परिणाम जल्द ही दिखने लगे। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए किसानों, आदिवासियों और वनवासियों की जेब में 70 हजार करोड़ रूपए डाले गए, जिसके कारण लॉकडाउन के दौरान, जब देश के दीगर हिस्सों में आर्थिक गतिविधियां थमी हुई थी, तब छत्तीसगढ़ आर्थिक मंदी से अछूता रहा।
सबसे पहले उन्होंने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 25 सौ रूपए धान की कीमत देने, कर्जमाफी और सिंचाई कर की माफी का वादा निभाया, इसके चलते खेती से विमुख हो रहे लोगों ने फिर से खेती की ओर रूख किया। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सुराजी गांव योजना लागू की। देश दुनिया में पहली बार गोबर की खरीदी के लिए गोधन न्याय योजना शुरू की। उनके इस साहसिक कदम ने पशुपालकों को आर्थिक संबल दिया। गांवों में गौठान और रोकाछेका की व्यवस्था ने दूसरी और तीसरी फसल की राह खोल दी। गौठानों में खरीदे जाने वाले गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर इसकी बिक्री सहकारी समितियों के माध्यम की जाएगी, इससे प्रदेश जैविक खेती की ओर बढ़ेगा, वहीं ग्रामीणों को सतत रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने पांच वर्षों में प्रदेश में वर्तमान सिंचाई क्षमता दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में किसानों को मुश्किल दौर से बचाने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ की शुरूआत की। इस योजना में राज्य सरकार किसानों को आदान सहायता राशि के रूप में चार किश्तों में 5750 करोड़ की राशि दे रही है। इसकी 15-15 सौ करोड़ की दो किश्ते दी जा चुकी हैं। धान उपजाने वाले किसानों को धान की अच्छी कीमत हमेशा मिलती रहे किसान समर्थन मूल्य पर ही आश्रित न रहें, इसके लिए उन्होंने धान से एथनाल बनाने पर काम शुरू करने की पहल की है। इसके लिए निजी कम्पनियों से एमओयू भी किया जा चुका है।
गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सुराजी गांव योजना में नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को सहेजने का काम शुरू किया। छत्तीसगढ़ के हर गांव में गौठानों का निर्माण लक्ष्य है। गौठानों में पशुधन के लिए चारे पानी का इंतजाम कर डे-केयर की सुविधा दी जा रही है। गांव के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए गौठानों में युवाओं की आर्थिक गतिविधि के लिए एक एकड़ जमीन की व्यवस्था की गई है। नरवा कार्यक्रम में 13 सौ नालों के पुनर्जीवन के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इन योजनाओं के पूरा होने पर सतही जल का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा, इससे भूजल का स्तर बढ़ेगा वहीं पर्यावरण सुधरेगा। गांवों में बाड़ी कार्यक्रम और घुरवा के जरिए जैविक खाद और जैविक सब्जी और फल का उत्पादन हो सकेगा।

कैसा होगा आपका पूरा दिन जानिए राशिफल विशेष में…

राशिफल (23 अगस्त, 2020)
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
आचार्य डा.अजय दीक्षित
🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

मेष राशि:-

ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है । आज आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपके घर के लोगों को आज आपके साथ की जरुरत हो सकती है, उनके लिए समय निकालने की कोशिश करें।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

वृष राशि:-

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

मिथुन राशि :-

आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

कर्क राशि :-

आज दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। मानवीय मूल्यों को ख़ुद में संजोना आपको पहचान दिलाएगा। इससे आपके जीवन में अच्छा तालमेल पैदा होगा। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रहेगी ।जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

सिंह राशि :-

आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है ।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

कन्या राशि :-

सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहे हैं । जीवनसाथी की सेहत गड़बड़ हो सकती है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

तुला राशि :-

आज आप को आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक लाभ होगा । आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आज आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावना है ।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

वृश्चिक राशि :-

आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है । ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। भविष्य की चिंता से अधिक चिंतन की आवश्यकता होती है, इसलिए बेवजह चिंता करने की बजाय आप कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

धनु राशि:-

अपने जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा ।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

मकर राशि :-

आज आर्थिक रुप से आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

कुम्भ राशि :-

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना होने की संभावना है ।आज आप को नौकरी के आफर मिल सकते हैं ।फंसी हुई उधारी वापस मिलने की पूर्ण संभावना है ।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

मीन राशि:-

बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे। बच्चों की यह क्षमता क़ुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। तल्ख़ बर्ताव के बावजूद आपको जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। आज व्यापार आदि में लाभ जरूर होगा । आज जितना हो सके लोगों से दूर रहें। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें ।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🌷

कोरिया भरतपुर विकासखंड में मिला एक कोरोना पाजटिव। कंटेनमेंट जोन घोषित। इलाके को किया गया सील।

पप्पु बैगा
कोरिया जिले के भरतपुर विकासखंड में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
गौरतलब है कि भरतपुर में एक कोरोना पोजिटिव मिलने से पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
संक्रमित के उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

गणेश चतुर्थी आज…मूर्ति,पंडाल की ऊँचाई-चौड़ाई और विसर्जन संबंधी नियम जारी जाने जिला प्रशासन के क्या हैं आदेश…..

बनमाली यादव

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव की दृष्टि से होने वाले गणेशोत्सव के संबंध में आदेश जारी किये है। जिसका वैकल्पिक एवं उक्त नियमों का अनुसरण तथा पालन करना होगा |आपको बता दें कि इस निर्देश में निम्न बातों का अनुसरण करना होगा।
जारी आदेश के तहत मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 4&4 फीट से अधिक न हो एवं मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15&15 फीट से अधिक नहीं होना चाहिये। पंडाल के सामने कम से कम 5000 वर्ग फीट की खुली जगह हो, पंडाल एवं सामने 5000 वर्गफीट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित न हो। मंडप/पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल न हो।
दर्शकों एवं  आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाये जायेंगे। किसी भी समय में मंडप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक न हो। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर संधारित करेगी जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा ताकि उनमें से किसी भी व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट टे्रसिंग किया जा सके। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति 4 सीसीटीवी लगायेगा, ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट टे्रसिंग किया जा सके। मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मॉस्क के नहीं जायेगा, ऐसा पाये जाने पर संबंधित एवं समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सेनेटाईजर थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर, हेंडवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी। थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार पाये जाने अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य या विशेष लक्षण पाये जाने पर पंडाल में प्रवेश नहीं देने की जिम्मेदारी समिति की जायेगी।
व्यक्ति अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेसिंग आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था बांस बल्ली से बेरिकेटिंग लगाकर कराया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति, जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने के कारण संक्रमित हो जाता है तो ईलाज का संपूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाला व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जायेगा। कन्टेनमेंट जोन मेें मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी। यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जाता है तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी। मूर्ति स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के भोज, भंडारा, जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी।
मूर्ति स्थापना के समय स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात किसी भी प्रकार के वाद्ययंत्र ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे आदि बजाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रसाद, चरणामृत या कोई भी खाद्य एवं पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिये एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए पिकअप, टाटाएस (छोटा हाथी) से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा और न ही वाहन में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त साज-सज्जा, झांकी की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए 4 से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं वे मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे। पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पंडाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कहीं रोकने की अनुमति नहीं होगी।
विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित रूट मार्ग एवं तिथि व समय का पालन करना होगा। शहर के व्यस्त मार्गो से मूर्ति विसर्जन हेतु वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय मार्ग में कहीं भी स्वागत, भंडारा, प्रसाद वितरण पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। सूर्यास्त के पश्चात एवं सूर्योदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी। उपरोक्त शर्तो के साथ घरोंं में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी, यदि घर से बाहर मूर्ति स्थापित किया जाता है तो कम से कम 7 दिवस पूर्व नगर निगम के संबंधित जोन कार्यालय में निर्धारित शपथ पत्र मय आवेदन देना होगा एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी। उपरोक्त सभी शर्तो के अतिरिक्त भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेशानुसार जारी एसओपी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। उक्त आदेश एवं शर्तो का उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी। जो इन सभी निर्देशों व नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा |

error: Content is protected !!