अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2012 एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा व निगरानी हेतु आज नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य दूकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महामाया महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान में खाद्यान्न की साफ-सफाई ठीक से नहीं रखने तथा सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित फुन्दुरडिहारी द्वारा संचालित दुकान बंद पाए जाने के कारण दोनों दुकानों पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि अधिनियम के अंतर्गत कोई भी पात्र हितग्राही खाद्यान्न से वंचित न हो यह सुनिश्चित कराएं।
श्री बाबरा ने दुकानों के निरीक्षण के दौरान दुकानों में टोल फ्री नम्बर का प्रदर्शन करने, खाद्यान्न की बेहतर सफाई एवं रख-रखाव करने, शुद्धता पूर्वक वजन करने तथा दुकानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से स्थापित करने निर्देशित किया। इस दौरान उन्होने दुकान में उपस्थित हितग्राहियों से भी चर्चा कर खाद्यान्न की गुणवत्ता, खाद्यान्न की मात्रा व मूल्य की जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि दुकान में सही मात्रा,मूल्य एवं गुणवत्ता का खाद्यान्न मिल रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक सहित खाद्य निरीक्षक एवं श्री प्रवीण गुप्ता उपस्थित थे।
खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने किया पीडीएस दुकानों का निरीक्षण दो दुकान संचालकों पर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
जनकपुर (कोरिया )भरतपुर विकासखंड में प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन
पप्पू बैगा
कोरिया
भरतपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर व भाजपा जिला अध्यक्ष जी के निर्देशन पर जिले भर में भाजपा ने धान खरीदी को लेकर कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनकपुर जय स्तंभ चौक पर धरना प्रदर्शन एवं हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम 7 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा भरतपुर अंतर्गत तीनों मंडल जनकपुर कोटाडोल कुंवारपुर एकजुटता होकर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी और धान किसान विरोधी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। सत्ता के लालच में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए झूठी और लुभावनी घोषणा की जब सत्ता में आने के बाद घोषणा पूरी करने की वजह लोगों को गुमराह कर रही उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ न्यूनतम 20 क्विंटल धान खरीदा जाए साथ ही कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में ₹25 क्विंटल धान खरीदने का घोषणा किया था उसे पूरा करें। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय पुल में डेढ़ गुना अधिक चावल खरीदने की घोषणा की है अब केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में 700000 टन चावल खरीदी केंद्र से चावल के इस मद में ₹9000 हाल ही में प्रदान किया गया 6000000 टन चावल के लिए 90 टन धान की जरूरत होगी प्रदेश सरकार प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने को कहा प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का रकबा घटाने की कोशिश कर रही है अपने वादे में खरी नहीं उतर पाने से लोगों को गुमराह कर रही है। गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि हमने हमारी सरकार यदि छत्तीसगढ़ में आती है तो हम बेरोजगारों को बेरोजगार भत्ता किसान पेंशन योजना कर्जमाफी बिजली बिल हाफ लेकिन एक भी आज तक वायदे पूरा नहीं हुआ है जिस संबंध में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किसानों के हित में अनुविभागीय अधिकारी भरतपुर की अनुपस्थिति में तहसीलदार भरतपुर को राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान प्रमुख रुप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष सम्माननीय श्री अशोक सिंह जी जिला पंचायत सदस्य रवि शंकर जी जनकपुर मंडल अध्यक्ष सम्मानीय श्री पवन शुक्ला जी जनकपुर मंडल महामंत्री मणि पांडे , नरेश यादव जी कोटाढोल मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद यादव, जिला मंत्री श्रीमती पिंकी सिंह , रानू यादव ज्योति सिंह, लल्ला यादव, इंद्रभान यादव, जगन्नाथ यादव, प्रसाद यादव व गांव से आए हुए किसान बंधु उपस्थित रहे।
पूर्वा राज्यपाल एवं सीबीआई के निदेशक अश्वनी कुमार ने की आत्महत्या
दिल्ली नगालैंड के पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीबीआई निदेशक अश्वनी कुमार ने शिमला स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला के ब्राक हास्ट स्थित आवास में उनका शव लटका पाया गया।
पूर्व आईपीएस अधिकारी ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
फिलहाल एसपी शिमला मोहित चावला की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले में जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जिंदगी से तंग आकर अगली यात्रा पर निकल रहा हूं। खुदकुशी की इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।
70 वर्षीय अश्वनी कुमार का जन्म सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में हुआ था। वह आईपीएस अधिकारी थे और सीबीआई व एसपीजी में विभिन्न पदों पर रहे।
अगस्त 2008 से नवंबर 2010 के बीच वह सीबीआई के निदेशक रहे। अश्वनी कुमार सीबीआई के पहले ऐसे प्रमुख थे जिन्हें बाद में राज्यपाल बनाया गया। मार्च 2013 में उन्हें नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। हालांकि वर्ष 2014 में उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद वह शिमला में एक निजी विश्वविद्यालय के वीसी भी रहे।
चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नही हमले की निष्पक्ष जांच करा संलिप्त लोगो पर हो कार्यवाही : संजय गुप्ता
कोरिया
पप्पू बैगा
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल शुक्ला पर की गई हमला की कड़ी निंदा करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता ने बताया कि पत्रकार कमल शुक्ला पर हमला नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला कर चौथे स्तम्भ को कमजोर करना है, उक्त घटनाओं की जितनी भी निंदा की जाए कम है। आज जन्हा पूरा देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा वंही हमारे पत्रकार साथीगण अपनी जान जोखिम में डाल कार्य कर रहे है ऐसे में प्रदेश सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान करना छोड़ उनके ऊपर जानलेवा हमले करवा रही है । आज प्रदेश की सरकार निरंकुश हो चुकी है और उनके जांच एजेंसियों उनके इशारे पर
ही कार्य कर रही हैं, चुनाव पूर्व सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर खूब दम्भ भर रही थी कि जल्द से जल्द प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा और दिनों दिन बढ़ रहे घटनाओं पर अंकुश लगेगा लेकिन सत्ता में आते ही अपने लोकलुभावने वादे स्वयं भूल गई ।
मैं छत्तीसगढ़ की सरकार से मांग करता हूँ कि उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कराए और घटना में संलिप्त लोगों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए। प्रदेश में जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लाये जिससे आये दिन हो रहे पत्रकारों के विरुद्ध घटनाओं पर विराम लग सके।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण करके हस्ताक्षर करके नदारत 18 कर्मचारियों को थमाया नोटिस
बनमाली यादव
जशपुर- कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी का अवलोकन करके डाॅक्टर और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपस्थिति पंजी में कई कर्मचारियों द्वारा नियमित हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है।
जिस पर कलेक्टर ने रुष्टता जताई है और समझाईश देते हुए ड्यूटी अनुसार प्रतिदिन अस्पताल आने के उपरांत रजिस्टर पर अपना हस्ताक्षर करने के सख्त निर्देश दिए है। आपको बता दें कि उन्होंने एक्शन लेते हुए सफाई कर्मचारी कुमारी रजनी, विजय लक्ष्मी, लाछोराम प्रधान, मनोज कांत, अरविन्द एक्का, राजकुमारी, ललिता एवं सुलेनिमा कुजूर, स्टाॅप नर्स राधिका प्रजापति, कुमारी नायसा बायनो, अमृता तिर्की तथा भृत्य पार्वती बाई, वार्ड बाय आनंद राम, एस काउंसलर श्रीमती पी.जे बखला, फार्मेसिस्ट सुनिता टोप्पो, एनएलटी रितू दूबे, लेबटेक्निसियन वर्षा यादव, पंचकर्म सहायक बलराम साहू, को उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं पाए जाने के कारण नोटिश दिया गया है।
वहीं इस दौरान
कलेक्टर ने जिला अस्पताल के कोविड नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करके चेकलिस्ट का अवलोकन करके मरीजों की सुविधा के लिए दी गई सामग्री मशीन की जानकारी ली। उन्होंने टूªनाॅट मशीन का भी निरीक्षण करके प्रतिदिन होने वाले कोरोना टेस्ट की जानकारी लेते हुए टेस्ट की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने जिले में डायलिसिस यूनिट प्रारंभ करने के लिए स्थान का चिन्हाकंन कर आईएस विभाग को इस्टीमेंट बनाने के दिए निर्देश। इस अवसर पर स्टेनो श्री अजय सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
जनकपुर का एटीएम मशीन खराब, बड़ी मशक्कत के बाद निकलते हैं पैसे, उपभोक्ता परेशान ……….
पप्पू बैगा
कोरिया जिला के विकासखंड भरतपुर के जनकपुर में दो एटीएम मशीन लगे होने के बावजूद भी लोग होते हैं परेशान, होता है घंटों बर्बाद।
हम आपको बता दें कि जनकपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो एटीएम हैं और दोनों एटीएम का काम यहां के बैंक अधिकारियों में बंटा हुआ है। जिसमें से आप एक एटीएम पर मात्र पैसा ही जमा कर सकते हैं उस एटीएम पर बैंक के द्वारा कभी पैसे नहीं डाले जाते। और वही दूसरा एटीएम पैसे आहरण करने के लिए बनाया गया है, जिस की दयनीय स्थिति है, जिसका टच स्क्रीन अच्छे से काम नहीं करता है। यदि पैसे निकालने हो तो एटीएम का टच ही काम नहीं करता है। और बार-बार एटीएम ट्रांसलेशन के उसी प्रक्रिया से गुजरने के बावजूद भी कोई जरूरी नहीं कि आपको पैसे मिल ही जाएंगे।
हम आपको बता दें कि जनकपुर के एटीएम के खुलने और बंद होने का कोई भी समय निर्धारित नहीं है जो कि लगभग सुबह 11:30 बजे खोला जाता है और शाम होते ही बंद कर दिया जाता है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या यहां के बैंक अधिकारी इस मामले में कोई सुधार करते हैं या वही कुर्सी तोड़ते हुए बैठे रहते हैं। हम आपको बता दें कि एक ही एटीएम में पैसे निकलने से एक ही एटीएम में भीड़ रहती है और दूसरा एटीएम बिल्कुल खाली रहता है जो आप वीडियो में देख सकते हैं। यहां पर एटीएम के अंदर बैंक ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा पा रहा है और ना ही मशीन का डिस्प्ले सुधारा जा रहा है जो की लगभग साल भर से खराब हैं।
बॉलीवुड के ड्रग्स माफियाओं के लिए बड़ी राहत, ड्रग्स केस में फंसी रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत
महाराष्ट्र
रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के मुचलके पर जमानत मिली है. रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा. वहीं रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी. जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा उन्हें हाजिर होना होगा।
ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कई दिनों से जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को सर्शत जमानत दे दी है. वहीं रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल कोर्ट ने रिजेक्ट की है. सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है. एनसीबी ने कहा है कि जिन्हें भी कोर्ट ने बेल दी है वो उसके खिलाफ अपील करेगी।
शर्तों के साथ में रिया को बेल
रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा. वहीं रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी. जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. बता दें, रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है
यूपी पुलिस एवं S TF की संयुक्त ऑपरेशन में पकड़े गए 14 अपराधी, सीपीयू ,मॉनिटर सहित 208630 रुपए नगद बरामद, किसी बड़ी वारदात की थी तैयारी
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
प्रयागराज:-पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना औद्योगिकक्षेत्र पुलिस व STF प्रयागराज की संयुक्त टीम द्वारा 14 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर कब्जे से 14 मोबाइल, 08 आधार कार्ड, 02 ड्राइविंग लाइसेंस, 26 मॉनिटर, 26 सीपीयू, नगद 208630/- रुपये व अन्य सामान बरामद किया गया । अभियुक्तों की पहचान अशोक कुमार नौटियाल,सुनील कुमार, सुधांशु गुप्ता, मनीष चंद्र,अमितकुमार,प्रियंका,आनंद कुशोहा, अभिषेक करें,मुकेश तिवारी,वैभव श्रीवास्तव,हर्ष वर्धन,इरसाद,संदीप,शारस्वत केशरवानी के नाम से हुई है ।
अपराधियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गोहान में जुवा खेलते 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
गोहान उत्तरप्रदेश
पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में थाना गोहान पुलिस ने रंगेहाथ जुआं खेलते हुए मोहित पुत्र भिखारी,अमन पुत्र कमलाकांत, अमित कुमार पुत्र राम कुमार, दिलीप कुमार पुत्र रामसुंदर को रुपये 2390/-के साथ फड पर जुआं खेलते हुए गिरफ्तार किया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
केजरीवाल को यूपी पुलिस ने बाइक चोरी के जुर्म में किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर :- थाना पनकी प्रभारी निरीक्षक श्री अतुल कुमार सिंह और उनकी टीम ने 5 शातिर वाहन चोरों को भाटिया तिराहे से 08 चोरी की मोटरसाइकिल व एक कटी हुई मोटरसाइकिल के पार्ट सहित अरविंद राठौर उर्फ केजरीवाल , शिवपाल, रोहित राठौर उर्फ विजय राठौर ,सुधीर कुमार व रईस को गिरफ्तार किया है
।उक्त अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
कुख्यात लुटेरा रिजवान उर्फ लेंगडा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:- थाना अनवरगंज के प्रभारी निरीक्षक श्री गंगाधर चौहान की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने थाना मूलगंज का एच एस 36 ऐ शातिर अपराधी रिजवान आलम उर्फ लंगड़ा निवासी 89/13 सोहनलाल का हाता बांसमंडी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त शातिर अपराधी किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने की फिराक में था। तलाशी के दौरान अपराधी के पास से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है । शातिर अपराधी के ऊपर लगभग 1 दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में धारा – 307,3/25,392/411,110जी,गैंगेस्टर एक्ट आदि मुकदमे दर्ज हैं । अपराधी पर विधिक कार्यवाही की जा रही है
कैसा होगा आज आपका दिन जानिए अपने राशिफल में
राशिफल-7-अक्टूबर-2020-बुधवार
🐚🌺🌳🏵️🌸🍀🍁🥀💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें।
💐🥀🍁🍀🌸🏵️🌳🌺🐚
वृष:-
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा।
🌺🌳🏵️🌸🍀🍁🥀🥀💐
मिथुन:-
शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
🥀🍁🐚🍀🌸🏵️🏵️🌳🌺
कर्क:-
किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
🌳🏵️💐🌸🌸🍀🐚🍁🥀
सिंह:-
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
🥀🍁🐚🍀🌸🌺💐🏵️🌳
कन्या:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी।
🌳🏵️💐🌺🌸🍀🐚🍁🥀
तुला:-
विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है।
🐚🌸🍀🌺💐🏵️🏵️🌳🌳
वृश्चिक:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
🥀🏵️💐🍁🌺🍀🍀🌸🐚
धनु:-
यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
🌸🍀🌺🌳🍁💐💐🏵️🥀
मकर:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पायेंगे ।
🍁🌳🐚🌺🌺🍀🍀🌸🌸
कुंभ:-
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
🥀🍀🏵️🌺🌺💐🐚🌳🍁
मीन:-
किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
🌳🐚💐🌺🌸🏵️🏵️🍀🥀
कोरोना के निकले आज इतने केस…इन इलाकों में मिले मरीज …जाने कही आपके घर के पास तो नहीं पहुंच गया कोरोनावायरस
अम्बिकापुर : आज अम्बिकापुर में कुल 74 पॉजिटिव केस मिले तथा 183 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, 39 लोगो को होम आईसोलेशन में रखा गया है। आज 1075 सैंपल जांच के लिए लिए गए । अम्बिकापुर में कुल बेड कि संख्या 334 जिनमे से रिक्त बेड संख्या 198 हैं।

बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत कि सजा…
दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने एक बच्चे की अपहरण और हत्या के दोषी व्यक्ति को मंगलवार को मौत की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि यह एक क्रूर और जघन्य अपराध था और इसमें नरमी नहीं बरती जा सकती हैं। अदालत ने अपराधी जीवक नागपाल को मौत की सजा सुनाई जो दिल्ली के रोहिणी में रहता था और पीड़ित का पड़ोसी था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने कहा कि इस तरह के कृत्य के लिए दोषी के प्रति नरमी नहीं बरती जा सकती है और उसे आजीवन कारावास की सजा देना पर्याप्त नहीं है और मौत की सजा देने के अलावा दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है। न्यायाधीश ने कहा कि वर्तमान मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद मेरा मानना है कि 12 वर्ष से भी कम उम्र के निर्दोष बच्चे की हत्या का कृत्य क्रूरतापूर्ण तथा जघन्य है।
आपको बता दे की दोषी ने 18 मार्च 2009 को बच्चे का अपहरण किया था और फिरौती मांगने के लिए उसके पिता को कई संदेश भी भेजे थे। उसने चेतावनी दी थी कि अगर फिरौती की मांग पूरी नहीं की गई तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी और उनके घर को बर्बाद कर दिया जाएगा। उसके बाद दोषी जीवक नागपाल ने बच्चे पर किसी वस्तु से प्रहार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और हत्या के बाद बच्चे के शव को एक सूखे नाले में फेंक दिया था।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर …..राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम हुआ सीलबंद……
अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित स्ट्रांग रूम में रखे गए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के 1300 बैलेट यूनिट को झारखंड स्थानातंरित करने के बाद सीलबंद किया गया।
सबसे पहले संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित स्ट्रांग रूम को राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया तथा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बॉक्स के सील का निरीक्षण किया गया। स्ट्रांग रूम से 1300 बैलेट यूनिट को ट्रक में लोड कराया गया। इसके पश्चात राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही स्ट्रांग रूम को सीलबंद किया गया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन के लिए लाए गए ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में केन्द्रीय पुलिस बल की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।
कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान हेतु प्रचार वाहन को विधायक ने दिखाई हरी झंडी
कोण्डागांव
प्रचार वाहन गांव-गांव घुमकर कोरोना के प्रति जागरूकता प्रसार का करेगा कार्य
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी प्रयास के तहत् कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का सघन सर्वे कर उनकी कोरोना की जांच करायी जायेगी। इसके तहत् कोण्डागांव जिले में 05 अक्टूबर को विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम के द्वारा कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखायी गयी। उक्त वाहन कोण्डागांव जिले के विभिन्न ग्रामों में अभियान का प्रचार-प्रसार करते हुए कोरोना से बचने के लिए जागरूकता फैलायेगा।
इस अवसर पर विधायक श्री मरकाम ने जनता से अपील कि कोरोना महामारी देश में तीव्र गति से फैल रही है, ऐसे में अपने एवं अपने परिवार की रक्षा के लिए मास्क, सेनेटाईजर अथवा साबुन के साथ भीड़ भाड़ वाले स्थानों में दूरी बनाकर चलें एवं अधिक से अधिक भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार कोरोना नियंत्रण के लिए वृहद रूप से प्रयास किये जा रहे हैं, इसी के तहत् प्रत्येक कोरोना पाॅजिटीव तक पहुंचकर कोरोना के सम्भावित प्रसार को रोकने के लिए सघन सामुदायिक सर्वे कराया जा रहा है। सभी इस अभियान में अपनी सहभागिता दें।
मौके पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जनता से अपील की कि सभी व्यक्ति कोरोना के प्रसार रोकने किये जा रहे सघन सामुदायिक सर्वे में अपनी सहभागिता दें एवं सर्दी खांसी अथवा अन्य किसी प्रकार के लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी टेस्ट सेंटर पहुंच जांच कराएं। जांच से डरे नहीं यह आपके और आपके परिवार की सुरक्षा हेतु आवश्यक है। जिले में निःशुल्क कोरोना एंटीजन टेस्ट हेतु दस सेंटर बनाए गये हैं।
ज्ञातव्य कोण्डागांव जिले में यह अभियान 05 से 12 अक्टूबर तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एवं मितानीन कार्यकर्ताओं द्वारा सघन प्रयास करते हुए जिले के प्रत्येक घर में पहुंचकर कोरोना के सम्भावित लक्षण वाले मरीजों की पहचान करते हुए उनकी कोरोना की जांच करवायी जायेगी। अब तक जिले में 1642 कोरोना केस पाये गये हैं जिनमें 1268 अब तक कोरोना से जंग जीत कर डिस्चार्ज हो चुके हैं जिले में अब केवल 374 एक्टीव मरीज बचे हैं, जबकि 10 लोगों की कोरोना से मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई है।
इस कार्यक्रम में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, सीईओ जिला पंचायत डीएन कश्यप, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 एस टोप्पो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोनल धु्रव सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं कोण्डागांव के गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।
कोविड केयर सेंटर में मरीजों के भोजन व्यवस्था की जिला प्रशासन की टीम प्रतिदिन कर रही जांच
कलेक्टर ने शिकायतों के चलते जांच दल का किया गठन
कोडांगांव जिला अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर भर्ती मरीजों एवं उनके देखभाल में लगे मेडिकल स्टाॅफ को साफ-स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के आदेशानुसार सीएमएचओ डाॅ टीआर कुंवर के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कोविड केयर कैंटीन में बनने वाले खाद्य सामग्रियों के रख रखाव, वैधता, गुणवत्ता की जांच एवं निगरानी की जा रही है। ज्ञात हो की खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोेमेन्द्र धुु्रव के नेतृत्व में टीम द्वारा मरीजों को प्रतिदिन दिये जाने वाले नास्ता एवं दिन-रात के भोजन का औचक निरीक्षण कर स्वयं चखकर एवं भौतिक रूप से परीक्षण किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप कैंटीन में निर्मित खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता में सुधार पाया गया है। परोसे जा रहे भोजन पर अस्पताल में भर्ती मरीजों व अधिकारियों-कर्मचारियों ने संतोष जताया है। पूर्व में मिली शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर टीम गठित कर कैंटीन संचालक को कड़ी फटकार लगाई गयी थी साथ ही कैंटीन में स्वच्छता एवं शुद्धता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया था। जिसके बाद कैंटीन परिसर में खाद्य सामग्रियों के रख-रखाव, स्वच्छता, भण्डारण, पैकिंग आदि में विशेष सावधानी बरती जा रही है। मरीजों की विशेष देख-भाल हेतु प्रतिबद्ध शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा अच्छे भोजन की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। शीघ्र ही कैंटीन में निर्मित भोजन का नमूना लेकर मोबाईल फूड टेस्टींग लैब या राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से भी जांच कराये जाने की तैयारी है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अतिरिक्त औषधि निरीक्षक सुखचैन सिंह ध्रुर्वे, सहित शकील मोहम्मद, एवं रामसिंह कंवर शामिल है।
इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन धु्रव ने बताया कि कलेक्टर द्वारा शिकायतों के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को प्रतिदिन कोविड केयर सेंटर में खाने की गुणवत्ता की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। टीम विगत 02 अक्टूबर से लगातार सुबह-शाम कैंटीन के खाने को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच कर रही है साथ ही आस-पास में गंदगी ना हो इसके लिए कैंटीन संचालक को निर्देश भी दिये जा रहे हैं।
अंबिकापुर नगर निगम के ठेले गुमटी हटाने के आदेश को वापस ना लेने पर गांधीनगर भगवानपुर व्यापारी संघ ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी
अंबिकापुर नगर निगम द्वारा अनाधिकृत रूप से नो वेडिंग जोन में लगाए गए ठेला गुमटी आदि को हटाने के संबंध में आदेश जारी किया गया था
जिसके विरोध में गांधीनगर भगवानपुर व्यापारी संघ ने आज निगम में नारेबाजी की तथा निगम की कार्रवाई ना रोकने पर मजबूरी में सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी इस संबंध में गांधीनगर भगवानपुर व्यापारी संघ द्वारा निगम में ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों को पूरी करने की बात कही गई है।
बिग ब्रेकिंग: हाथरस कांड के बहाने जातीय दंगा फैलाने की साजिश… दिल्ली दंगों में भी शामिल कट्टर इस्लामिक संगठन PFI के 4 सदस्य गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात पुलिस ने चरमपंथी कट्टर संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगी कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास हाथरस गैंगरेप मामले से जुड़ा भड़काऊ साहित्य और जातीय दंगा फैलाने के इरादे से बनाए गए सामग्री मिली है। इन कट्टरपंथी लोगों से इनके मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए गए हैं जिसमें भी बड़ी मात्रा दंगा भड़काने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री मिली है। सभी आरोपी दिल्ली से आए थे और जाति के दंगा भड़काने के इरादे से हाथरस जा रहे थे।
अपराधियों से चल रही है पूछताछ
पुलिस और खुफिया एजेंसियां आरोपियों से पूछताछ में जुटी हैं। पुलिस ने हाथरस के बहाने यूपी में जातीय हिंसा भड़काने की साजिश का खुलासा रविवार को ही किया था। इसमें का नाम भी सामने आया था। दिल्ली के दंगों में भी इस देशद्रोही संगठन का ही योगदान था।
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया एक चरमपंथी कट्टर इस्लामिक संगठन है। इसका हेड ऑफिस दिल्ली के शाहीन बाग में है। यह संगठन नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हुए दंगों में मुख्य भूमिका निभाई थी।
पुलिस को पहले से ही मिली थी खुफिया जानकारी
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया, “कुछ संदिग्ध लोगों के दिल्ली से हाथरस आने की जानकारी मिली थी। इस इनपुट पर इंटेलीजेंस एजेंसियों और हाथरस से लगे सभी इलाकों में अलर्ट कर दिया गया था। तथा इनकी तलाशी कि का रही थी।
सोमवार रात करीब 11 बजे मथुरा में टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (DL 01 ZC 1203) को रोका गया। कार में 4 लोग थे। पूछताछ के दौरान इनकी हरकतें संदिग्ध लगीं। इन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई और पूछताछ की गई तो पता चला कि ये PFI और CFI के सदस्य हैं और इनका उद्देश्य यूपी में जातीय दंगा भड़कने था।
पकड़े गए आरोपियों में से 3 उत्तरप्रदेश के और एक केरल का है
गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरनगर का अतीक, बहराइच का मसूद अहमद, रामपुर का आलम और केरल के मल्लपुरम का सिद्दीक शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि हाथरस के बहाने उत्तर प्रदेश में जातीय दंगे भड़काने की साजिश में और कौन-कौन शामिल है।
पकड़े गए इन चारों अपराधियों से पूछताछ जारी है सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि और भी कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
आज का राशिफल ….जाने क्या है आज आपके लिए खास…
राशिफल-6-अक्टूबर-2020-मंगलवार
🥀🍀🏵️🍁🌸🌺💐🐚🌳
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
🌳🐚💐🌺🌸🍁🏵️🍀🥀
वृष:-
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है।
🥀🍀🏵️🍁🌸🌺💐🐚🌳
मिथुन:-
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।
🌳🐚💐🌺🌸🍁🏵️🍀🥀
कर्क:-
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
🥀🍀🏵️🍁🌸🌺💐🐚🌳
सिंह:-
व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा।
🌳🐚💐🌺🌸🍁🏵️🍀🥀
कन्या:-
विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
🥀🍀🏵️🍁🌸🌺💐🐚🌳
तुला:-
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी।
🌳🐚💐🌺🌸🍁🏵️🍀🥀
वृश्चिक:-
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
🏵️🍁🌸🌺🌺💐🐚🐚🌳
धनु:-
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।
🌳🐚🥀💐🌺🍀🌸🍁🏵️
मकर:-
खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।
🏵️🍁🌸🍀🌺💐🥀🐚🌳
कुंभ:-
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
🐚🥀💐🌺🍀🌸🌸🍁🏵️
मीन:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
🏵️🍁🌸🍀🌺💐🌳🥀🐚