Home Blog Page 285

कोरोना को मात देकर 15 व्यक्ति लौटे घर, कोविड अस्पताल में 42 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

अम्बिकापुर संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत अम्बिकापुर के 50 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, सेन्ट्रल जेल के 58 वर्षीय पुरुष, गंगापुर के 27 वर्षीय पुरूष, अजिरमा के 33 वर्षीय पुरुष, जशपुर के 49 वर्षीय पुरुष, नारायणपुर के 40 वर्षीय पुरूष, भिटटी के 70 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 09 वर्षीय बालक, 10 वर्षीय बालिका, 40 वर्षीय महिला, लखनपुर के 50 वर्षीय पुरूष एवं राघुनाथपुर के 74 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 5 अक्टूबर की स्थिति में 42 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 23, कोरिया जिले के 05, जशपुर जिले के 03 सूरजपुर जिले के 05 तथा बलरामपुर जिले के 06 मरीज हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 936 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 894 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए है। कोविड-19 वार्ड में भर्ती 27 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 09 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है एवं 07 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 09 मरीज को उच्च रक्तचाप, 05 मरीज को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप, 1 मरीज को ऑपेशन हुआ है, 01 का सामान्य प्रसव हुआ है तथा 9 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

बगीचा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में मौन सत्याग्रह कर राष्ट्रपति के नाम SDM के हांथो सौंपा गया ज्ञापन

बगीचा: उत्तरप्रदेश में जंगल राज बरकरार इस्तीफा दो योगी सरकार इस कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस बगीचा द्वारा उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में युवती के साथ हुए दुष्कर्म पर आरोपियों को सजा की मांग की है तथा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में 4/10/2020 को मौन सत्याग्रह आंदोलन किया।
इसमें उत्तरप्रदेश सरकार को इस्तीफा देने के लिए राष्टपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।
साथ ही ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हाथरस में जिस प्रकार आधी रात को शव को जला दिया गया यह अत्यंत निंदनीय है इसकी हम कड़ी निंदा करते है। योगी सरकार को तत्काल इस्तीफ़ा देना चाहिए। उत्तरप्रदेश सरकार अपराधी को छोड़कर पीड़ित परिवार को बंदी बना लिया है यह अत्यंत निंदनीय है।

वीरांगना महारानी दुर्गावती जनजाति समाज की आदर्श – इन्दर भगत

जनजाति गौरव समाज लुण्ड्रा द्वारा महारानी दुर्गावती जयंती समारोह सम्पन्न

महान गोंड़ वीरांगना महारानी दुर्गावती जी की जयंती के अवसर पर लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम झेराडीह में जनजाति गौरव समाज लुण्ड्रा द्वारा जयंती समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजाति गौरव समाज के प्रदेश प्रवक्ता इन्दर भगत ने महारानी दुर्गावती जी के जीवन परिचय व उनके अप्रतिम शौर्य गाथा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कालिंजर राजा कीर्तिसिंह के यहाँ 5 अक्टूबर 1524 को दुर्गाष्ठमी को उनका जन्म हुआ, जिसके कारण दुर्गा जी के नाम पर उनका नामकरण दुर्गावती हुआ, दुर्गा के समान तेज, शौर्य एवं साहस के कारण महोबा के गोंड़ राजा संग्राम सिंह के पुत्र राजा दलपत शाह से उनका विवाह हुआ, राजा दलपत शाह की मृत्यु के पश्चात अपने 3 वर्ष के पुत्र वीर नारायण को राज्यगद्दी में बैठाकर स्वयं सरंक्षिका के रूप में कुशल शासन की, एवं 24 जून 1564 को मुगल सेना से लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुईं। उन्होनें आगे कहा कि वे जनजाति समाज की आदर्श थीं, मात्र 40 वर्ष के जीवन एवं लगभग 16 साल के राज्य संचालन में उन्होनें अपनी जनता के हितों के लिए अनेक हितकारी कार्य कीं, जिसका उदाहरण आज भी अवशेष के रूप में गढ़ मंडला क्षेत्र में मिलता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रानी दुर्गावती जी के छायाचित्र में दीप प्रज्जवलन से हुआ। वरिष्ठ अतिथि रघुराज सिंह द्वारा जनजाति समाज मे अपनी संस्कृति एवं रीति रिवाज के संरक्षण पर बल देने का आह्वाहन किया गया। सुश्री इन्दुमती द्वारा रानी दुर्गावती की जीवनी से प्रेरणा लेने की बात की गयी एवं जनजाति समाज में वृद्धाश्रम प्रथा कभी नहीं आने देने की बात कही गयी। कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल सिंह पैंकरा द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर होते रहने की बात कही गयी। मंजीत सिंह, चमनलाल पैंकरा द्वारा सभा के सम्मुख अपने विचार प्रस्तुत किये गये। आभार प्रदर्शन कार्तिक सिंह व मंच संचालन ठाकुर दयाल पैंकरा द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया ।

कार्यक्रम में जिला सह सचिव देवलाल सिंह पैंकरा, अमरदेव, रामशरण सिंह, चितरंजन, अभिमन्यु सिंह पैंकरा, नवलसाय सिंह, दुर्गाशंकर दास, विकास, रविता, पूर्णिमा, जशोदा, शबीना, प्रियंका, गायत्री, संतोषी, रंगीन, कमलेश्वर सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

आई.पी.एल सट्टा खिलाने वाले गिरोह पर चला पुलिस का चाबुक 3 आरोपी गिरफ्तार 1 मौके से फरार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना ग्वालटोली प्रभारी निरीक्षक श्री कौशल किशोर दीक्षित की अगुवाई में पुलिस टीम ने दौराने दबिस मुखबिर की सटीक सूचना पर
मकान नंबर 10/477 खलाशी लाइन ग्वाल टोली से सट्टा लगाते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार एक आरोपी गौरव पुत्र श्रवण कुमार मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है । आरोपियों की पहचान रविन्द्र सिंह उर्फ चिंटू पुत्र जसवीर सिंह, हर्ष वर्मा उर्फ रजा पुत्र अशोक कुमार, सोनू सिंह उर्फ आकाश पुत्र अंजनी सेठ के नाम से हुई । जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से उन्तीस लाख,पांच हजार,पांच सौ बीस रुपए (2905520/-) रूपये, एक रजिस्टर जिसमें सट्टे का हिसाब किताब लिखा है । 6 मोबाइल फोन सट्टे में प्रयुक्त बरामद किये गये । अभियुक्तों से पूंछ ताछ कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

अम्बिकापुर की खस्ता हाल सड़कों पर लीपापोती का कार्य शुरू….

अम्बिकापुर: अम्बिकापुर की खस्ता हाल सड़कों पर नगर निगम द्वारा लीपापोती का कार्य इन दिनों जोरों सोरों से किया जा रहा है जिससे सड़कें पहले से भी ज्यादा खस्ता होती जा रही है। कुछ दिनों पहले सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए उसमें मिट्टी डलवाया गया था जिससे सड़कों पर चलने वाले लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पढ़ रहा था क्योंकि मिट्टी डालने से सड़कों पर धूल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगो का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। इसी लीपापोती क्रम में आगे बढ़ते हुए अब नगर निगम अंबिकापुर द्वारा सड़कों पर जहां-जहां गड्ढे हैं वहां डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है चुकीं डामरीकरण के कार्य से सड़कों की हालत सुधरनी चाहिए थी परंतु सड़कों की हालत सुधरने के बजाय और खस्ता होती जा रही है क्योंकि नगर निगम द्वारा सड़क पर बिटूमिन की बहुत ही पतली सी परत बिछाई जा रही है

जिसका महीने भर भी टीक पाना असम्भव सा लग रहा है। हर वर्ष लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं सड़कों कि मरम्मत के नाम पर लेकिन सड़कों की हालत खराब ही रहती हैं।

आज इन सावधानियों को अपनाकर मिल सकती हैं अप्रत्याशित सफलता…..

राशिफल-5-अक्टूबर-2020-सोमवार
🐚🥀🌳💐🌺🍀🌸🍁🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह चिड़चिड़ापन रह सकता है। धनागम होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

🏵️🍁🌸🍀🌺💐🌳🥀🐚

वृष:-

ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

🐚🥀🌳💐🌺🍀🌸🍁🏵️

मिथुन:-

व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दूसरों पर भरोसा न करें। आशंका-कुशंका के चलते कोई बड़ी गलती हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी।

🏵️🍁🌸🍀🌺💐🌳🥀🐚

कर्क:-

नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन पर विचार हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्‍य कमजोर रह सकता है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से लगेगा कि अपमान हुआ है।

🐚🥀🌳💐🌺🍀🌸🍁🏵️

सिंह:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। कुसंगति से बचें। धनहानि हो सकती है।

🏵️🍁🌸🍀🌺💐🌳🥀🐚

कन्या:-

अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है।

🐚🥀🌳💐🌺🍀🌸🍁🏵️

तुला:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक मित्र व संबंधी अतिथियों के रूप में घर आ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। बुरे लोगों की पहचान जरूरी है। उनसे दूर रहें।

🏵️🍁🌸🍀🌺💐🌳🥀🐚

वृश्चिक:-

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।।

🐚🥀🌳💐🌺🍀🌸🍁🏵️

धनु:-

दूर से दु:खद समाचार प्राप्त होगा, धैर्य रखें। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। दौड़धूप होगी। विवाद से क्लेश होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। धनहानि की आशंका बनती है।

🏵️🍁🌸🍀🌺💐🌳🥀🐚

मकर:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

🥀🌳💐🌺🍀🌸🍁🍁🏵️

कुंभ:-

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

🏵️🍁🐚🌸🍀🌺💐🌳🥀

मीन:-

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

💐🌺🍀🌸🐚🐚🍁🍁🏵️

महिलाओं को शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाने वाला शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर थाना कल्यानपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री रविशंकर त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आई आई टी गेट कल्यानपुर के पास से शातिर अपराधी
गौरव गुप्ता पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी सर्राफा बाजार कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया । पुलिस द्वारा बताया गया कि लखनऊ की रहने वाली एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर व शादी का झांसा देकर होटल गलैक्सी रुम संख्या 302 कल्यानपुर में लाकर अवैध कमरा लेकर बलात्कर की घटना को अंजाम दिया था । जो मुकदमा संख्या 1375/2020 धारा 376/323थाना कल्यानपुर में दर्ज था । अपराधी से पूंछ ताछ के दौरान पता चला कि अपराधी महिलाओं को गुमराह कर शादी का झांसा देकर होटलों में ले जाकर अवैध संबंध बनाता था ।अपराधी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाकाबंदी कर अपराधी की तलाश कर रहे पुलिस टीम पर अपराधि ने कि फायरिंग,जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

प्रयागराज थाना नवाबगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कानपुर वाराणसी मुख्य मार्ग पर राजधानी ढाबा के पास संदिग्ध बदमाश की चेकिंग की जा रही थी। वाराणसी की तरफ से एक मोटरसाइकिल आ रही थी जिसे पुलिस टीम ने रोकना चाहा लेकिन वह रुका नहीं बल्कि पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए आगे बढ़ गया जिसका पीछा करते हुए पुलिस टीम आगे बढ़ी श्रृंगवेरपुर चौकी प्रभारी ने अपराधी की घेराबंदी की अपराधी मोटरसाइकिल से गिर गया और पुलिस पर फायर करने लगा पुलिस ने जबाबी कार्यवाही करते हुए अपराधी पर फायरिंग की जिससे अपराधी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। पुलिस ने अपराधी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अपराधी के पास से एक तमंचा 315 बोर , 2 जिंदा कारतूस , एक खोखा कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । अपराधी की पहचान सद्दे उर्फ़ रिजवान पुत्र बदरुद्दीन निवासी पलहान थाना मांधाता जिला प्रतापगढ़ के नाम से हुई है ।शातिर अपराधी के विरुद्ध पहले से ही हत्या,लूट आदि के 3 मुकदमे दर्ज हैं ।अपरधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है ।

आज इन राशियों का खुलेगा भाग्य, जानिए आज के राशिफल में

राशिफल-4-अक्टूबर-2020-रविवार
🏵️🍁🥀🐚🌳🌸🍀🌺💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

💐🌺🍀🌸🌳🐚🥀🍁🏵️

वृष:-

किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जल्दबाजी न करें। विवाद की स्थिति नहीं बनने दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आलस्य हावी रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। भ्रम की स्थिति बन सकती है।

🏵️🍁🥀🐚🌳🌸🍀🌺💐

मिथुन:-

भागदौड़ अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। बेवजह नकारात्मकता रहेगी। आलस्य हावी रहेगा।

🌺🍀🌸🌳🐚🥀🍁🏵️

कर्क:-

नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त हो सकता है। निवेश में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा।

🏵️🍁🥀🐚🌳🌸🍀🍀🌺

सिंह:-

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। हानि पहुंचाने के प्रयास करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

🌺🍀🌸💐🌳🐚🥀🍁🏵️

कन्या:-

कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। लाभ होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है।

🏵️🍁🥀🐚🌳💐🌸🍀🌺

तुला:-

घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

🌺🍀🌸💐🌳🐚🥀🍁🏵️

वृश्चिक:-

उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि में सोच-समझकर निवेश करें।

🏵️🍁🥀🐚🌳💐🌸🍀🌺

धनु:-

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी निर्णय को लेने में विवेक का प्रयोग करें। परिवार के साथ जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पुराना रोग उभर सकता है।

🌺🍀🌸💐🌳🐚🥀🍁🏵️

मकर:-

पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आशंका-कुशंका रहेगी। आलस्य न करें।

🏵️🍁🥀🐚🌳💐🌸🍀🌺

कुंभ:-

आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं, प्रयास करते रहें। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🌺🍀🌸💐🌳🐚🥀🍁🏵️

मीन:-

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम तथा बाहर जाने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनागम होगा।

🏵️🍁🥀🐚🌳💐🌸🍀🌺

मंत्री प्रतिनिधि की उपस्थिति में सोनगरा गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्माण परिचर्चा का किया गया आयोजन

सोनगरा गौठान विकासखंड प्रतापपुर में शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि श्री कुमार सिंहदेव की उपस्थिति में वर्मी कंपोस्ट निर्माण परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमे कृषि विज्ञान केंद्र अजरिमा से आये वैज्ञानिक श्री वीरेंद्र तिग्गा द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण की बारीकियों को महिला स्वयं सहायता समूह को विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही उन्होनें कहां कि आने वाले दिनों में इनके द्वारा बटेर पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन, मछ्ली पालन गौठान में ही करके अतिरिक्त आय का जरिया बंनाने की बात कहकर प्रोत्साहित किया। जिस पर खुषी जाहिर करतेे हुए मंत्री प्रतिनिधि द्वारा विधायक मद से राशि दिलवाने की बात कही गई।

ज्ञात हो कि खाद निर्माण की प्रक्रिया स्थानीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि महिला समूह द्वारा प्रथम चरण के खाद निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है, अब खाद का सैम्पल लाभांडी रायपुर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है, विधायक प्रतिनिधि द्वारा महिलाओं को कृषि पंचाग का वितरण और 20 किलों केचुआ का वितरण किया गया है।

करछना थाना पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को 1 देशी तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के कुशल निर्देशन में करछना पुलिस ने हत्या के अपराधी दिनेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की कुछ दिन पहले शनीराम निषाद निवासी शेमरहा की हत्या उक्त अपराधी ने किया था । मृतक खेत में चारपाई पर लेटा हुआ था । मृतक के चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि की मेरी पत्नी के साथ शनी राम निषाद के अवैध संबंध थे जिसके चलते मैंने उसकी हत्या कर दी। अपराधी के पास से एक देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। अपराधी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है

पाक्सो एक्ट में वांछित अपराधी गिरफ्तार, अपहृत किशोरी को भी बचाया गया

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

अयोध्या :- बीकापुर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी 22 सितंबर की शाम घर से अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के अचानक लापता हो जाने के मामले में थाने में सूचना देने के बाद कोतवाली पुलिस ने गांव के ही निवासी चार आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, गाली गलौज और फोन से धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया था। लापता किशोरी को खजुरहट तिराहा के पास से दो आरोपियों गुड़िया निवासी नंदरौली कोतवाली बीकापुर एवं राम कुमार कुशवाहा निवासी गडारी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के साथ बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर मु0अ0स0 708/20 धारा 363/376 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है।

आज इन राशियों का होगा भाग्योदय और इन राशियों को रखनी होगी सावधानी

राशिफल-3-अक्टूबर-2020-शनिवार
🌺🥀🐚🌳🍀🍀💐🌸🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें। भाग्य का साथ मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।

🌸🏵️💐🍀🍁🌳🐚🥀🌺

वृष:-

अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा। सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें।

🌺🥀🐚🌳🍁🍀💐🏵️🌸

मिथुन:-

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कारोबार से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। अज्ञात भय रहेगा। अनहोनी की आशंका रहेगी।

🏵️💐🍀🍁🌳🐚🥀🥀🌺

कर्क:-

काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इच्‍छाशक्ति प्रबल करें। फालतू खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

🌺🥀🌸🐚🌳🍁🍀💐🏵️

सिंह:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अज्ञात भय रहेगा। पारिवारिक सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🏵️💐🍀🍁🌳🐚🌸🥀🌺

कन्या:-

नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रमाद से बचें।

🌺🥀🌸🐚🌳🍁🍀💐🏵️

तुला:-

भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़े काम में हाथ डाल पाएंगे।

💐🍀🍁🌳🐚🐚🌸🥀🌺

वृश्चिक:-

राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता मिलेगी। आलस्य हावी रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। लाभ होगा।

🥀🌸🐚🏵️🏵️🌳🍁🍀💐

धनु:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बि‍लकुल न करें।

🍀🍁🍁🌳🏵️🐚🌺🌸🥀

मकर:-

समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय-व्यापार से मनोनुकूल लाभ होगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे।

🥀🌸🌺🐚🏵️🌳🍁💐🍀

कुंभ:-

पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।

🍀💐🍁🌳🏵️🐚🌺🌸🥀

मीन:-

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। पारिवारिक चिंताओं में कमी होगी। प्रमाद न करें।

🥀🌸🌺🐚🏵️🌳🍁💐🍀

थाना चमनगंज का टाप टेन अपराधी मो.इमरान आधा किलो चरस के साथ हुआ गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर
:- क्षेत्राधिकारी शीशामऊ श्री त्रिपुरारी पांडेय की अध्यक्षता में थाना चमनगंज प्रभारी निरीक्षक श्री राजबहादुर सिंह और उनकी पुलिस टीम ने टुकनिया पुरवा चौराहे के हलीम कालेज की तरफ से शातिर अपराधी मो. इरफान पुत्र स्व.मो. जब्बार निवासी 88/475 टुकनिया पुरवा चमनगंज कानपुर नगर को आधा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना हाजा का टाप टेन अपराधी है ।
इसके खिलाफअन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं ।
शातिर अपराधी पर एन डी पी एस एक्ट की धारा 8/20 पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।
चमनगंज पुलिस टीम का ये सराहनीय कार्य है ।

आज पीसीसी सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए अनाचार के विरूद्ध मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि व मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया

उत्तरप्रदेश के हाथ रस में हुए निंदनीय अपराध का प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी निदा की है। मोदी सरकार भी पर जमकर बरसे शैलेन्द्र प्रताप सिंह।
उत्तरप्रदेश पुलिस ऒर प्रशासन के द्वारा आधी रात को बिना परिजनो के अंतिम संस्कार किया गया इसका कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों को फांसी की सजा देने के मांग कि।
कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका के साथ उ.प. सरकार द्वारा इस प्रकार सौतेला व्यवहार किया गया तो तथा कांग्रेस नेता को पीड़ित परिजन से मुलाकात नहीं करने दिया गया,
शैलेंद्र प्रताप सिंह जी ने योगी सरकार के कार्यों कि कड़ी निंदा की है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

नाबालिग बच्ची से दुराचार करने वाला व्यभिचारी शातिर अपराधी गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:-
थाना जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने मुखबिर की खास सूचना पर बलात्कारी दानिस रजा पुत्र फखरुद्दीन निवासी नौशहरा को अपनी पुलिस टीम के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय सगड़ी के पास गुमटी के पीछे से गिरफ्तार किया ।उक्त अपराधी ने अपने मुख से कबूल किया कि मैंने बच्ची को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल से अपनी टेंट हाउस की दुकान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और लड़की को धमकी दी कि ये बात किसी से न बताये अगर बताओगी तो जान से मार देंगे ।

शातिर अपराधी के ऊपर धारा-376ऐ.बी./506आईपीसी व एस एम 16 पाक्सो एक्ट पंजीकृत करके जेल भेजा जा रहा है ।

आज इन राशियों के खुल रहे हैं भाग्य,जानिए अपने राशिफल में क्या है आज आपके लिए खास

राशिफल-2-अक्टूबर-2020-शुक्रवार
💐🍁🌳🏵️🐚🐚🌺🌸🥀
आचार्य डॉअजय दीक्षित

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े।

🌸🌺🐚🍀🏵️🌳🌳🍁💐

वृष:-

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी।

🍁🌳🥀🏵️🍀🍀🐚🌺🌸

मिथुन:-

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। योजना में परिवर्तन हो सकता है।

🌸🌺🐚🍀💐🏵️🥀🌳🍁

कर्क:-

अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।

🍁🌳🥀🏵️💐🍀🐚🌺🌸

सिंह:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें। रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

🌸🌺🐚🍀💐🏵️🥀🌳🍁

कन्या:-

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🍁🌳🥀🏵️💐🍀🐚🌺🌸

तुला:-

स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। शरीर साथ नहीं देगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। उत्साह बढ़ेगा।

🌸🌺🐚🍀💐🏵️🥀🌳🍁

वृश्चिक:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी।

🍁🌳🥀🏵️💐🍀🐚🌺🌸

धनु:-

परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में विवेक का प्रयोग करें। धनार्जन होगा।

🌸🌺🐚🍀💐🏵️🥀🌳🍁

मकर:-

आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय-व्यापार लाभदायक रहेगा। पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें।

🍁🌳🥀🏵️🏵️💐🍀🐚🌺

कुंभ:-

धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

🌸🌺🐚🍀💐🏵️🥀🌳🍁

मीन:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🌳🥀🏵️💐🍀🍀🐚🌺🌸

बहुत बड़े नाटक के बाद फौजी युवक ने गांव की युवती से मंदिर में रचाया ब्याह

अयोध्या हैदरगंज थाने में बहुत बडे नाटक के बाद फौजी युवक ने गांव की युवती से थाने के पीछे मंदिर में शादी किया ।जिसका गवाह आसपास के लोगों के अलावा ग्रामीण बने ।

ग्रामीणों के हस्तक्षेप के चलते दोनों की शादी संपन्न हुई ।
युवती ने मंगलवार की शाम थाने में तहरीर देकर फौजी युवक के खिलाफ 4 वर्षों से शोषण करने का आरोप लगाया था । जिसके बाद ग्रामीणों के हस्तक्षेप के चलते दोनों की शादी संपन्न हुई ।
जानकारी देते हुए करौंदी ग्राम प्रधान दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि गांव की 18 वर्षीय युवती संगम पुत्री राजित राम और गांव के ही फौजी सदानंद पुत्र राम नयन के बीच 4 वर्षों से मेल मिलाप था । मंगलवार की शाम गांव के बाहर बाग में बुलाकर जब संगम ने सदानंद पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह शादी से इंकार कर गया ।

इस दौरान बाग में पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को काफी समझाया बुझाया परंतु नहीं माने । इसी बीच युवती ने अपनी आपबीती ग्रामीणों को बताया । वही ग्रामीणों के साथ मौजूद युवती के माता-पिता ने युवती को अपने घर ले जाने से मना कर दिया। युवती अपने प्रेमी और अपने मां-बाप के मुंह फेर लेने के बाद हैदरगंज थाने पहुंच गई और थाने पर इसकी शिकायत कर दिया । इसी दौरान सैकड़ों ग्रामीण फौजी सदानंद को भी थाने ले आए । रात भर ग्रामीणों के साथ युवती और सदानंद के बीच वार्तालाप चलती रही। जिसके बाद सुबह युवती के साथ हैदरगंज थाने के पीछे बने मंदिर पर दोनों की विधि विधान के साथ शादी संपन्न हुई ।

थाना चकेरी पुलिस द्वारा 1 शातिर अपराधी को 1 अदद पिस्टल, 1 अदद तमन्चा व 1 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

कानपुर नगर:- थाना चकेरी प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम ने ग्राम वाजिद पुर बम्बा पुलिया मोड़ के पास शातिर अपराधी वारिस फिरदौस पुत्र जावेद अहमद निवासी ई.36 संजय नगर जाजमऊ कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया । जामा तलाशी के दौरान अपराधी के पास से 1 पिस्टल 32बोर, 2 देशी तमंचे 315 बोर तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल यूं.पी.78 एफ.बी. 4338 होंडा साइन बरामद की गई है ।पूंछ ताछ के दौरान शातिर अपराधी जावेद फिरदौस ने बताया कि वह पिस्टल और तमंचे मैं तस्लीम पुत्र अज्ञात निवासी नाला रोड़ चमन गंज से सस्ते दामों में खरीद कर ग्रामीण क्षेत्रों में मंहगे दामों में बेंच देता हूं। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

राहुल गांधी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार….

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका को ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने पहली बार रोका तो दोनों कार से उतरकर पैदल ही आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद पुलिस ने फिर रोका और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। पुलिसवाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल के हाथ में चोट लगी है।

राहुल ने कहा, “पुलिस ने मुझे धक्का दिया, लाठी चार्ज किया, मुझे जमीन पर गिराया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी ही चल सकते हैं? क्या सामान्य आदमी नहीं चल सकता। हमारी गाड़ियां रोकी गई थीं, इसलिए हमने पैदल चलना शुरू किया। मैं गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलना चाहता हूं, ये मुझे रोक नहीं पाएंगे।”

राहुल ने पुलिस से पूछा कि किस धारा में आप मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं, जनता और मीडिया को बताइए? पुलिस ने कहा कि सर, वो सबको बता दिया जाएगा। आपने धारा-188 का वॉयलेशन किया है।

error: Content is protected !!