Home Blog Page 283

एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक देशी तमन्चा व कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:-
थाना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा चेकिग के दौरान इस्लामपुरा के पास से दो आरोपियों राजन शर्मा पुत्र जयराम शर्मा निवासी सिधारी हाईडिल पठान टोला थाना सिधारी आजमगढ, अमन सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह निवासी दौलतपुर बैठौली थाना सिधारी जनपद आजमगढ को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से एक चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल तथा एक देशी तमन्चा 303 बोर व एक जिन्दा कारतूस 303 बरामद किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-209/20 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आरोपियों का चालान माननीय न्यायालय में पेश जा रहा है । आरोपियों से पुछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी राजन शर्मा ने लगभग डेढ साल पहले कस्बा मुबारकपुर के घास मण्डी से यह मोटरसाईकिल चोरी की थी तभी से अब तब नम्बर प्लेट बदलकर चलाता था ताकि पुलिस से बच सके ।

विशेष चुनावी अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने एक i10 कार से 12 लाख रुपए किए बरामद पूछताछ जारी

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना अध्यक्ष सजेती श्री रावेन्द्र कुमार मिश्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ उप चुनाव विधानसभा को प्रभावित करने की दशा में धन व चुनाव सामग्री व प्रचार प्रसार तथा मतदाताओं को लुभाने जैसी वस्तुओं को रोकने हेतु टोल टैक्स अलियापुर में चेकिंग के दौरान एक कार i10 यूपी 78 बीपी 9329 से 12 लाख रुपए नकद बरामद किये गये। कार में सवार 2 व्यक्तियों की पहचान फुजैल जमीर पुत्र जमीरुल हसन, रेहान खान पुत्र इरसान अली के नाम से हुई है । दोनों व्यक्तियों ने गाडी के कागजात और 12 लाख रुपए के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। कार सवार व 12 लाख रुपए को सुरक्षा की दृष्टि से थाना सजेती लाया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है ।

आज इन राशियों के लोगो को रहना है सावधान हो सकती है बड़ी हानि…..

राशिफल-10-अक्टूबर2020-शनिवार
🍁💐🌳🏵️🍀🌺🥀🌸🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

🐚🌸🥀🌺🍀🏵️🌳💐🍁

वृष:-

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा।

💐🌳🏵️🍀🌺🥀🥀🌸🐚

मिथुन:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

🐚🌸🥀🍁🌺🍀🏵️🌳💐

कर्क:-

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

💐🌳🏵️🍀🌺🍁🥀🌸🐚

सिंह:-

चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🐚🌸🥀🍁🌺🍀🍀🏵️💐

कन्या:-

सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

🌳🏵️🍀💐🌺🍁🥀🌸🐚

तुला:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

🐚🌸🥀🍁🌺💐🍀🏵️🌳

वृश्चिक:-

दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

🏵️🍀💐🌺🍁🥀🌸🐚🐚

धनु:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

🐚🌳🌸🥀🍁🌺💐🍀🏵️

मकर:-

पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

🍀💐🌺🍁🥀🌸🌳🐚🐚

कुंभ:-

सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

🏵️🌳🌸🥀🍁🌺💐💐🍀

मीन:-

भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है।

🍀💐🐚🌺🍁🥀🌸🌳🏵️

कुदरत का करिश्मा अलौकिक बच्चे का हुआ जन्म ……

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शाहजहांपुर:- शाहजहांपुर में एक अदभुत बच्चे ने जन्म लिया है। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा कहते हैं । प्रकृति भी नित नयी नयी लीलायें दिखाया करती है ।
सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग में ऐसी घटनायें घटा करती थी । जैसे सहस्त्राजुन के एक हजार भुजायें थीं। रावण के दस सिर थे , शिशुपाल के तीन आंखें थी । आज वही करिश्मा जिला शाहजहां पुर में देखने को मिला है । आपको बता दें एक अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ है। इस बच्चे के शरीर में दो सर है, वहीं चार हाथ हैं और केवल दो ही पैर हैं। दो शरीरों वाले इस बच्चे के शरीर में 4 हाथ हैं। आपको बता दें कि हरदोई के बेहटा गोकुल क्षेत्र के रहने वाले यासीन ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर शाहजहाँपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यासीन की पत्नी ने इस अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। वही नर्सिंग होम के डॉक्टर का कहना है कि उनके नर्सिंग होम में इस बच्चे ने जन्म लिया है। अस्पताल महिला का पूरा खर्च खुद वहन करेगा।

वही अनोखा बच्चा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे बच्चे को देखने आ रहे हैं । दर्शकों की भीड़ लगी हुई है । लोग इसे ईश्वर का अवतार कहते हैं लेकिन विज्ञान इसे विकृत अंग कहता है।

80 किलो गांजा के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, लग्जरी कारों में लाते थे गांजा

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

कानपुर नगर :- थाना अध्यक्ष पनकी श्री अतुल कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ठीम ने भौती बाईपास मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान चन्द्रशेषर पुत्र तुरसनपाल,प्रमोद कुमार पुत्र सोवरन सिंह,किशन पुत्र शिवराज सिंह,सुभाष पुत्र तुरसनपाल को 80 किलो ग्राम गांजा, 2 वैगनआर जी सी 25 जे 1282, और वाहन फोई क्रिस्टा सी जी 04सी यू 5555 के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि हम लोग उड़ीसा, छत्तीसगढ़,बार्डर रायगढ़ से 2300/-रुपये किलो ग्राम खरीदकर लग्जरी कारों में लाकर कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, औरैया आदि जनपदों मे 6000/-रुपये से 7000/-रुपये किलो ग्राम बेंच कर मुनाफा कमाते हैं। अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु भेजा जा रहा है ।

हैदरगंज: मारपीट, अश्लील हरकत और जातिगत गाली गलौज करने पर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या :-
हैदरगंज दलित युवक व उसके परिवार के लोगों को घर में घुसकर मारने पीटने और अश्लील हरकत करने की तहरीर पर दूसरे समुदाय के लोगों पर कई धाराओं में हैदरगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
मामला थाना क्षेत्र के बैतीकला का बताया गया है । जहां निवासी जग्गू राम ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसका 16 वर्षीय लड़का कुलदीप व्यायाम के लिए सुबह लगभग 5 बजे सरकारी ट्यूबवेल पर साइकिलिंग करने के लिए गया हुआ था । इसी दौरान गांव के दूसरे संप्रदाय के हाली का लड़का आकर उसके पुत्र की साइकिल में अपनी साइकिल लड़ा दिया । विरोध करने पर उसके पुत्र को जातिसूचक गाली और अपशब्द कहने लगा। जिसके बाद कुलदीप घर चला आया । वहीं देर शाम 7 बजे के आसपास दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग आकर उसके घर के सामने रुके बाइक से हाली और बिस्मिल्लाह ने उतर कर गाली गलौज करते हुए साथ आए लोगों से मारने पीटने की बात कही । उक्त लोगों की बात सुनकर साथ आए लोगों ने घर में घुसकर उसके पुत्र कुलदीप सहित उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कि । इससे भी जी ना भरा तो घर के अंदर उसकी पुत्री महिलाओं के साथ अश्लील हरकत भी उक्त लोगों द्वारा किया गया । थाने पर तहरीर मिलते ही तत्काल पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया ।
संबंध में प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला दो संप्रदायों के बीच होने के चलते सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई ।पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कुलदीप को इलाज के लिए भेज दिया । वही जग्गू राम की तहरीर पर बिस्मिल्लाह पुत्र मंजूर अली, नासिर खान उर्फ हाली सहित अन्य के खिलाफ धारा 323, 504, 452, 354 ख, 3(2)(VA) एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों के पीछे पुलिस टीम लगी हुई है।

अगर आप भी करते हैं ATM का उपयोग तो हो जाइए सावधान….आपका ATM भी हो सकता है हैक … हैकर्स के ATM हैक करने के नए तरीके को जान आप भी हो जाएंगे हैरान….

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना नौबस्ता प्रभारी निरीक्षक श्री कुंज विहारी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जितेंद्र उर्फ धीरु पुत्र ज्ञान सिंह, बजरंग बहादुर सिंह उर्फ सावन सिंह तथा बदरुद्दीन को एक सफारी गाड़ी UP 78Q 2626, 2 चिमटानुमा डिवाइस, 1एटीएम कार्ड, 1 लैपटॉप, 65,000/-रुपये नकद,एक क्लोनिंग डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया । अपराधियों ने एटीएम को लूटने का नया तरीका खोज निकाला था जिससे वे रोज लूट की वारदात को अंजाम देते थे। अपराधियों से पूछताछ करने पर मालुम हुआ कि इनके द्वारा चिमटानुमा डिवाइस बिहार से प्राप्त की गई है । इनके द्वारा पहले एटीएम में 500/-रुपये का ट्रान्जेक्शन किया जाता है जब पैसा बाहर आता है तो यह शटर को रोक लेते हैं तथा उसमें चिमटानुमा डिवाइस फंसा देते हैं इसके बाद 10,000/-रुपये का ट्रान्जेक्शन करते हैं नीचे से जो पैसा कैसेट से उठकर बाहर आता है वह डिवाइस में फंस जाता है उस डिवाइस को बाहर निकाल कर पैसा बाहर निकाल लिया जाता है चूंकि सेसर व नोट के बीच डिवाइस फंसा होता है जिसके कारण एटीएम सेसर उस ट्रान्जेक्शन को पढ़ नहीं पाता है और यही प्रक्रिया ये लोग बार-बार करते हैं तथा दो या ढाई लाख रुपए तक निकाल लेते हैं । एन सी आर कम्पनी के एटीएम का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करते हैं जिसमें सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता है । ज्यादातर ये अपराधी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में लूट की बारदात को अंजाम देते हैं। अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है ।

जानिए कैसा होगा आज आपका दिन ,जानिए आज के अपने राशिफल में

राशिफल-9-अक्टूबर-2020-शक्रवार
💐🐚🌺🏵️🍁🥀🥀🌸🌳
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।

🌳🌸🥀🍁🍀🏵️🌺🐚💐

वृष:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।

💐🐚🌺🏵️🍀🍁🥀🌸🌳

मिथुन:-

प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।

🌳🌸🥀🍁🍀🏵️🌺🐚💐

कर्क:-

व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।

💐🐚🌺🏵️🍀🍁🥀🌸🌳

सिंह:-

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।

🌳🌸🥀🍁🍀🏵️🌺🐚💐

कन्या:-

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।

💐🐚🌺🏵️🍀🍁🥀🌸🌳

तुला:-

यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

🌳🌸🥀🍁🍀🏵️🌺🐚💐

वृश्चिक:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

💐🐚🌺🏵️🍀🍁🥀🌸🌳

धनु:-

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।

🌳🌸🥀🍁🍀🏵️🌺🐚💐

मकर:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।

💐🐚🌺🏵️🍀🍁🥀🌸🌳

कुंभ:-

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।

🌳🌸🥀🍁🍀🏵️🌺🐚💐

मीन:-

धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🐚🌺🏵️🍀🍁🥀🌸🌸🌳

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो, कांकेर हमलावरों को गिरफ्तार करो …बैनर तले सभी पत्रकारों द्वारा एकजुट होकर किया जा रहा है अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

अम्बिकापुर : कांकेर जिले में हुए पत्रकार कमल शुक्ला पर हमले के विरोध में अंबिकापुर के पत्रकारों द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो , कांकेर हमलावरों को गिरफ्तार करो के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
हिंद स्वराष्ट्र न्यूज़ पत्रकारों पर हो रहे इस प्रकार की निंदनीय घटनाओं की कड़ी निंदा करता है और पत्रकारों द्वारा किए जा रहे हैं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का समर्थन करता है।
गौरतलब है कि पत्रकार कमल शुक्ला के साथ मारपीट कि घटना घटित हुई थी जोकि काफी निंदनीय है। इस प्रकार की घटना जिसमें पत्रकारों पर हमले किए जाते हैं ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आखिर कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार होता रहेगा । आखिर कब सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लाएगी?
कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की बात कहीं गई थी। इस कानून को आखिर कब लाया जाएगा क्या किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है कांग्रेस सरकार??

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हुआ निधन, बेटे चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट करके दी है. वे 74 साल के थे. जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. जिन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इस बात की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी.

चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं.:

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 55 वर्षीय ग्रामीण की हुई मौत

गिरधर कुमार
लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम रघुनाथपुर में निवासरत 55 वर्षीय ग्रामीण की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई । इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार फ्रांसिस लकड़ा घर के करीब स्थित खेत में गया हुआ था । इसी दरमियान अचानक ही मौसम के खराब होने एवं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धान के खेत में घायल होकर बेहोश होकर गिर पड़ा । घटना स्थल के करीब खेल रहे बच्चों द्वारा इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई । जिस पर ग्रामीणों द्वारा घायल व्यक्ति को खेत से फ्रांसिस लकड़ा के घर पर लाया गया एवं प्राथमिक उपचार हेतु गोबर का लेप घायल व्यक्ति के शरीर पर लगाकर इलाज हेतु अम्बिकापुर के हॉलीक्रॉस अस्पताल में ले जाया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा व्यक्ति के मौत की पुष्टि कर दी गई ।

28 वर्षीय विवाहित युवती ने छत के पंखे में लटक कर दी जान,पूरे परिवार में मचा कोहराम

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या:-
तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर निवासी बेल्डिंग मैटीरियल करोबारी राम शंकर जयसवाल की विवाहिता बेटी अर्चना 28 वर्ष ने साड़ी के फंदे से छत के पंखे में लटक कर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय कारोबारी अपने पड़ोसी धर्मेंद्र जयसवाल के घर बच्चा पैदा होने की खुशी में आयोजित बरही कार्यक्रम में गया था। युवती अर्चना को छोड़ पूरा परिवार कार्यक्रम में व्यस्त था।
बताया गया है कि मौका पाकर युवती ने घटना को अंजाम देकर मौत को गले लगा लिया। मृतका युवती की शादी सुल्तानपुर जिले में हुई थी। लेकिन ससुराल से आपसी संबंध ठीक न होने के कारण ससुराल पक्ष से कोर्ट द्वारा विवाह बिच्छेदन कर लिया गया था। पंचायतनामा कराकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

युवाओं व खेलप्रेमियों का उत्साहवर्धन करने भरी नदी पैदल पार करके ग्रामीणों के बीच पहुंचे प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह

अम्बिकापुर प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह हमेशा से ही ग्रामीणों के बीच जनसेवक के रूप में पहुंचते रहे हैं आज इसी बीच लखनपुर क्षेत्र के पटकुरा गांव में युवाओं व ग्रामीणों द्वारा फ़ुटबॉल मैच प्रतियोगिता में आमंत्रित करने पर युवाओं व ग्रामीणों के उत्साहवर्धन के लिए कोसों दूर अपनी गाड़ी छोड़कर भरी नदी को पैदल पार करके ग्रामीणों के बीच पहुंचे। अपने जननेता को ग्रामीण अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए और उनका आतिशी स्वागत किया। प्रदेश सचिव का इतना सरल स्वभाव देखकर ग्रामीणों के आंख भर आये


इस अपनत्व से शैलेंद्र प्रताप सिंह भी गदगद हो गए और उन्होंने ग्रामीणों को अपने घर का सदस्य बताया। औऱ उन्होंने यह भी कहा कि दिन रात किसी भी परिस्थितियों में आपलोगों के साथ हमेशा खड़े रहूंगा।
अपने जनप्रतिनिधि से ऐसा सुनकर क्षेत्र वासीयों में खुशी का माहौल है।

550 ग्राम चरस के साथ मिच्चू कुरैशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन की अगुवाई में कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा टॉपटेन/जिलाबद्ल अभियुक्त मिच्चू पुत्र सईद कुरैसी निवासी मुहल्ला खटिकान को 550 ग्राम चरस व चोरी की मोटर साइकिल यू0पी0 92 आर 9228 के साथ गिरफ्तार किया गया है। शातिर अपराधी 21 मामले दर्ज है,अपराधी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला शातिर अपराधी हुआ गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
उन्नाव
:- पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल नेतृत्व में थाना सफीपुर के उप निरीक्षक श्री अरुण कुमार तिवारी और उनकी पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले शातिर अपराधी सोनू उर्फ शुभम को मोहल्ला शांति नगर से गिरफ्तार किया । शातिर अभियुक्त पर धारा 354क/506 व 7/8 पक्सो एक्ट के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

क्या कहती है आपकी ग्रह दशा में,जानिए अपने राशिफल में

राशिफल-8-अक्टूबर-2020-गुरुवार
🌸💐🥀🍁🍀🏵️🌺🌺🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। उत्साह बना रहेगा।बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव कम होंगे।

🐚🌺🌳🏵️🍀🍁🥀💐🌸

वृष:-

कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

🌸💐🥀🍁🍀🏵️🌳🌺🐚

मिथुन:-

अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।

🐚🌺🌳🏵️🍀🍁🥀💐🌸

कर्क:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

🌸💐🥀🍁🍀🏵️🌳🌺🐚

सिंह:-

कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।

🐚🌺🌳🏵️🍀🍁🥀💐🌸

कन्या:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।

🌸💐🥀🍁🍀🏵️🌳🌺🐚

तुला:-

आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है।

🐚🌺🌳🏵️🍀🍁🥀💐🌸

वृश्चिक:-

आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।

🌸💐🥀🍁🍀🏵️🌳🌺🐚

धनु:-

मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।

🐚🌺🌳🏵️🍀🍁🥀💐🌸

मकर:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

🌸💐🥀🍁🍀🏵️🌳🌺🐚

कुंभ:-

नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

🐚🌺🌳🏵️🍀🍁🥀💐🌸

मीन:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।

💐🥀🍁🍀🏵️🏵️🌳🌺🐚

कोरोना अपडेट : आज अम्बिकापुर में मिले कुल 49 नए मरीज, जाने कहा कहा मिले कोरोना संक्रमित

अम्बिकापुर : आज मिले पॉजिटिव केस की संख्या 49 रही। 38 मरीजों को उपचार के बाद आज डिस्चार्ज किया गया। 43 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। आज कुल 1480 सैंपल की जांच की गई।

लेमरू हाथी रिजर्व से नहीं होगा किसी गांव का विस्थापनः वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, हाथी-मानव संघर्ष की आशंका निराधार, बेहतर होगा नियंत्रण

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि लेमरू एलिफेंट रिजर्व से किसी भी गांव का विस्थापन नहीं होगा। उन्होंने विस्थापन की आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि न तो कोई गांव विस्थापित होगा न ही किसी के निजी और सामूहिक वनाधिकार पर कोई प्रभाव पड़ेगा। एलिफेंट रिजर्व से मानव- हाथी संघर्ष की आशंका को भी उन्होंने निराधार बताया और कहा कि इसके विपरीत हाथी रिजर्व मानव-हाथी संघर्ष को नियंत्रित करने में मदद करेगा। श्री अकबर ने जोर देकर कहा कि भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार आदिवासियों और वनवासियों के सभी के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और कोई भी कार्य उनके हितों के खिलाफ नहीं किया जाएगा।
वन मंत्री श्री मोहम्म्द अकबर ने एक बयान जारी कर उस समाचार को असत्य बताया है जिसमें लेमरू एलीफेंट रिजर्व के कारण किसी गांव का विस्थापन या मानव हाथी संघर्ष बढ़ने की आशंकाएं बतायी गई हैं। श्री अकबर ने जोर देकर कहा है कि लेमरू एलीफेंट रिजर्व का गठन ’सरंक्षण रिजर्व’ के रूप में किया जा रहा है, जिसके तहत न कोई गांव विस्थापित होगा और न ही किसी भी तरह निजी वन अधिकार या सामुदायिक वन अधिकार पर इसका प्रभाव पड़ेगा। रिजर्व क्षेत्र में आने वाले गांवों को हेबीटेट विकास की अतिरिक्त राशि भी मिलेगी जिससे मानव हाथी संघर्ष पर नियंत्रण अधिक बेहतर होगा।
श्री अकबर ने इस तरह के समाचारों को गुमराह करने वाला बताया की एलीफेंट रिजर्व से हाथी एक ही क्षेत्र में एकत्रित किए जाएंगे। इस तरह का कोई भी कार्य कभी नहीं किया जाता। हाथी लंबी दूरी तय करने वाला प्राणी है और वह हमेशा एक जगह नहीं रहता है। 2011 में तमोरा पिंगला और सेमरसोत दोनों सरगुजा सर्कल और बादलखोल रायगढ़ सर्कल में एलीफेंट रिजर्व का गठन किया गया था और पिछले दस सालों में वहां मानव हाथी संघर्ष पर प्रभावी नियंत्रण में सहायता मिली है। उक्त क्षेत्र अभ्यारण है जबकि लेमरू का गठन संरक्षण रिजर्व के रूप में किया जा रहा है।

error: Content is protected !!