अम्बिकापुर आज 48 नय पॉजिटिव केस,67 हुए डिसचार्ज , 57 होम आईसोलेशन में
, कुल जांच 2538, रिक्त बेड संख्या 697
अम्बिकापुर में आज मिले 48 नए कोरोना मरीज , इन इलाकों में मिले संक्रमित
बस स्टैंड एवं गुदरी बाजार से 400 लोगों का लिया गया सैम्पल
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार तथा सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में नगर निगम अम्बिकापुर के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल टीम द्वारा कोविड -19 सैम्पल जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा के चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल के नेतृत्व में प्रतीक्षा बस स्टैंड एवं गुदरी बाजार में 400 लोगों का कोविड-19 जांच हेतु सैम्पल लिया गया। सैम्पल को आर टीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित वायरोलॉजी लैब भेजा गया।
सैम्पल जाँच के दौरान डॉ प्रणव ठाकुर, लैब टेक्नीशियन श्री नवीन सिंह, श्री प्रवीण कुमार, श्री संदीप, श्री कृष्ण कुमार और श्री जीवन राम मौजूद थे।
अम्बिकापुर, आपदा पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील के ग्राम रामपुर निवासी शिषमती पति रतिराम की मृत्यु 17 अप्रैल 2018 को पानी में डूबने से, ग्राम सलका के ब्रिज कुमार आत्मज भुवन प्रसाद की मृत्यु 19 जून 2019 को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से, तहसील लुण्ड्रा के ग्राम करेसर निवासी हीरामनी बाई की मृत्य 29 अक्टूबर 2019 को कुआं के पानी में डूबने से तथा ग्राम चटकपुर निवासी राजकुमारी की मृत्यु मछली नदी के पानी में डूबने से 19 अगस्त 2018 को हो गई थी। अपर कलेक्टर ने उक्त चारों प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को वितरित करने के लिए चार-चार लाख रूपए के अनुदान राशि की स्वीकृत की है। उक्त प्रकरणों में स्व. शिषमती की पुत्री प्रमिला पोर्ते, स्व. ब्रिज कुमार की माता हीरामनी, स्व. हीरामनी बाई के पति सीटन राम तथा स्व. राजकुमारी के पुत्र झनक साय को विररित करने के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। उपरोक्त सभी प्रकरणों में अनुदान राशि की स्वीकृति छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधान के तहत किया गया है।
आखिर यह किसकी पत्नी बनेगी,कौन होगा इसका पति
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
यमुना के किनारे धर्मस्थान नामक एक नगर था। उस नगर में गणाधिप नाम का राजा राज करता था। उसी में केशव नाम का एक ब्राह्मण भी रहता था। ब्राह्मण यमुना के तट पर जप-तप किया करता था। उसकी एक पुत्री थी, जिसका नाम मालती था। वह बड़ी रूपवती थी। जब वह ब्याह के योग्य हुई तो उसके माता, पिता और भाई को चिन्ता हुई। संयोग से एक दिन जब ब्राह्मण अपने किसी यजमान की बारात में गया था और भाई पढ़ने गया था, तभी उनके घर में एक ब्राह्मण का लड़का आया। लड़की की माँ ने उसके रूप और गुणों को देखकर उससे कहा कि मैं तुमसे अपनी लडकी का ब्याह करूँगी। होनहार की बात कि उधर ब्राह्मण पिता को भी एक दूसरा लड़का मिल गया और उसने उस लड़के को भी यही वचन दे दिया। उधर ब्राह्मण का लड़का जहाँ पढ़ने गया था, वहाँ वह एक लड़के से यही वादा कर आया।
🥀🍁🌳🌳🏵️🍀🌺🐚🐚
कुछ समय बाद बाप-बेटे घर में इकट्ठे हुए तो देखते क्या हैं कि वहाँ एक तीसरा लड़का और मौजूद है। दो उनके साथ आये थे। अब क्या हो? ब्राह्मण, उसका लड़का और ब्राह्मणी बड़े सोच में पड़ गये।
दैवयोग से हुआ क्या कि लड़की को साँप ने काट लिया और वह मर गयी। उसके बाप, भाई और तीनों लड़कों ने बड़ी भाग-दौड़ की, ज़हर झाड़नेवालों को बुलाया, पर कोई नतीजा न निकला। सब अपनी-अपनी करके चले गये।
🐚🌺🍀🏵️🍁🍁🥀💐🌸
दु:खी होकर वे उस लड़की को श्मशान में ले गये और क्रिया-कर्म कर आये।
तीनों लड़कों में से एक ने तो उसकी हड्डियाँ चुन लीं और फकीर बनकर जंगल में चला गया।
दूसरे ने राख की गठरी बाँधी और वहीं झोपड़ी डालकर रहने लगा।
तीसरा योगी होकर देश-देश घुमने लगा।
एक दिन की बात है, वह तीसरा लड़का घूमते-घामते किसी नगर में पहुँचा और एक ब्राह्मणी के घर भोजन करने बैठा। जैसे ही उस घर की ब्राह्मणी भोजन परोसने आयी कि उसके छोटे लड़के ने उसका आँचल पकड़ लिया। ब्राह्मणी से अपना आँचल छुड़ता नहीं था। ब्राह्मणी को बड़ा गुस्सा आया। उसने अपने लड़के को झिड़का, मारा-पीटा, फिर भी वह न माना तो ब्राह्मणी ने उसे उठाकर जलते चूल्हें में पटक दिया। लड़का जलकर राख हो गया। ब्राह्मण बिना भोजन किये ही उठ खड़ा हुआ। घरवालों ने बहुतेरा कहा, पर वह भोजन करने के लिए राजी न हुआ। उसने कहा जिस घर में ऐसी राक्षसी हो, उसमें मैं भोजन नहीं कर सकता।
इतना सुनकर ब्राम्हणी का पति भीतर गया और संजीवनी विद्या की पोथी लाकर एक मन्त्र पढ़ा। जलकर राख हो चुका लड़का फिर से जीवित हो गया।
यह देखकर ब्राह्मण सोचने लगा कि अगर यह पोथी मेरे हाथ पड़ जाये तो मैं भी उस लड़की को फिर से जिला सकता हूँ। इसके बाद उसने भोजन किया और वहीं ठहर गया। जब रात को सब खा-पीकर सो गये तो वह ब्राह्मण चुपचाप वह पोथी लेकर चल दिया। जिस स्थान पर उस लड़की को जलाया गया था, वहाँ जाकर उसने देखा कि दूसरे लड़के वहाँ बैठे बातें कर रहे हैं। इस ब्राह्मण के यह कहने पर कि उसे संजीवनी विद्या की पोथी मिल गयी है और वह मन्त्र पढ़कर लड़की को जिला सकता है, उन दोनों ने हड्डियाँ और राख निकाली। ब्राह्मण ने जैसे ही मंत्र पढ़ा, वह लड़की जी उठी। अब तीनों उसके पीछे आपस में झगड़ने लगे।
🌸💐🥀🍁🏵️🍀🐚🐚🌳
अब यह बताओ कि वह लड़की किसकी स्त्री होनी चाहिए?”
🌳🐚🍀🏵️🥀🥀💐🌸🌺
“जो वहाँ कुटिया बनाकर रह रहा है, उसकी।” ?
या “जिसने हड्डियाँ रखीं उसकी ?
या जिसने विद्या सीखकर जीवन-दान दिया उसकी ?
या जो राख लेकर रमा रहा शमशान में उसकी ?
31 क्वार्टर देशी शराब तथा। एक मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:- थाना चकेरी चौकी प्रभारी सनिगवां ने हाइवे सिटी क्षेत्र गोल चक्कर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे । मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोका जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 31 क्वार्टर देशी शराब के पौवे मस्तीह ब्रांड के और एक मोटरसाइकिल यूपी 78 एफ एस 0622 बरामद की गई है । अभियुक्त की पहचान पप्पू राजपूत पुत्र मोतीलाल के नाम से हुई है । अभियुक्त को गिरफतार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
टाप 10 अपराधी हिस्ट्रीशीटर पिंकू सैनी उर्फ सुरेश सैनी पर चला पुलिस का चाबुक,हुआ गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:- थाना हरवंश मोहाल प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम ने धारा- 354,452,323 चल रहे शातिर अपराधी पिंकू सैनी उर्फ सुरेश सैनी पुत्र राजकुमार सैनी निवासी 67/115 दौलत गंज कैनाल रोड कानपुर नगर को मुरे कम्पनी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया । अपराधी के खिलाफ विभिन्न थानों में धारा:- 307,4/25,18/20,302 आदि के तहत 18 मुकदमे दर्ज हैं । विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है ।
1 किलो 500 ग्राम गाँजा के साथ युवक गिरफ्तार…..
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:- थाना देवगांव प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने देखा कि
गड़ौली नहर पुलिया पर एक व्यक्ति झोला लेकर बैठा था। पुलिस वालों को आता देख पुलिया से उतर कर भागने लगा तभी पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया । पकडे गये आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र सुभाषराम निवासी नरायनपुर थाना केराकत जिला जौनपुर के नाम से हुई। जामा तलाशी के दौरान गया पकड़े गये व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 230/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पुलिस टीम ने वाहन चोरों के गैंग को किया गिरफ्तार…बदमाशों के कब्जे से 4 मोटरसाइकिलें व 2 तमन्चा और 4 चाकू हुए बरामद
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आगरा:-थाना प्रभारी एत्माददौला व उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर बताये हुए स्थान पर जाकर देखा कि 4 मोटरसाइकिलों पर 8 बदमाश बैठे हुए है । पुलिस टीम को देखते ही बदमाश इधर उधर भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर कर 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया । 1 अपराधी पुलिस से बचकर भाग गया । भागे हुए अपराधी की तलाश जारी है । पकड़े गए अपराधियों के पास से 4 मोटरसाइकिलें , 2 तमन्चे 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 4 चाकू बरामद हुए हैं । शातिर अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है ।
कैसा रहेगा आपका आज का दिन जानिए अपने राशिफल में….
राशिफल-11-अक्टूबर-2020-रविवार
🐚🌸🌺🍀🏵️🌳💐🍁🥀
आचार्य डा.अजय दीक्षित
मेष:-
विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
🥀🍁💐🌳🏵️🍀🌺🌸🐚
वृष:-
नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।
🐚🌸🌺🍀🏵️🌳💐🍁🥀
मिथुन:-
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🥀🍁💐🌳🏵️🍀🌺🌸🐚
कर्क:-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।
🐚🌸🌺🍀🏵️🌳💐🍁🥀
सिंह:-
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
🥀🍁💐🌳🏵️🍀🌺🌸🐚
कन्या:-
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।
🐚🌸🌺🍀🏵️🌳💐🍁🥀
तुला:-
कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।
🥀🍁💐🌳🏵️🍀🌺🌸🐚
वृश्चिक:-
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।
🐚🌸🌺🍀🏵️🌳💐🍁🥀
धनु:-
घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
🥀🍁💐🌳🏵️🍀🌺🌸🐚
मकर:-
फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।
🐚🌸🌺🍀🏵️🌳💐🍁🥀
कुंभ:-
एकाएक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें ।
🍁💐🌳🏵️🍀🌺🌸🌸🐚
मीन:-
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
🐚🌸🥀🌺🍀🏵️🌳💐🍁
राममंदिर निर्माण के लिए कार्यशाला में हलचल तेज, बड़े पत्थरों को ले जाने का कार्य शुरू
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या :- राम मंदिर निर्माण को लेकर कार्यशाला में हलचल तेज हो गई है। कार्यशाला में दशकों से रखे पत्थरों को निर्माण स्थल पर ले जाने का कार्य शुरू हो गया है।
पत्थरों को ले जाने से पहले वैदिक रीति-रिवाज से पूजन किया गया। बता दें कि मंदिर निर्माण का ठेका एल एंड टी कंपनी को दिया गया है। इन पत्थरों को मशीनों के सहारे परिक्रमा पथ से निर्माण स्थल ले जाया जा रहा है।
कार्यशाला में दशकों से पत्थरों को तराशने का काम चल रहा है। रामलला के दर्शन के लिए आने वाले इस कार्यशाला में जरूर जाते हैं। लंबी अदालती लड़ाई के बाद वो समय आ गया है जब इन पत्थरों का इस्तेमाल मंदिर निर्माण में होगा।
राममंदिर कार्यशाला के प्रभारी मनोज सोमपुरा ने बताया कि जल्द ही पत्थरों को रामजन्मभूमि परिसर में पहुंचा दिया जाएगा। रामघाट क्षेत्र स्थित मंदिर निर्माण कार्यशाला में रखे गए पत्थरों को भी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचाए जाने की तैयारी है।
प्रदेश में कल के मुकाबले आज कम रहा कोरोना का कहर,आज मिले कल से कम कोरोना संक्रमित
प्रदेश में आज में मिले 2688 नए मरीज। कल के मुकाबले संक्रमितों में कमी देखने को मिल रही है।


48 नए कोरोना मरीजों के साथ आंकड़ा पहुंचा 3245…सरगुजा में कुल एक्टिव केसेज 745
अंबिकापुर में आज कोरोना के कुल 48 नए केस,10 हुए डिस्चार्ज,29 होम आइसोलेशन में।

इस साल नवरात्रि में मंदिरों में बलिपूजा, सामूहिक यज्ञ तथा कन्या भोज का नहीं होगा आयोजन ,,,नवरात्र में विभिन्न आयोजनों से संबंधित बैठक सम्पन्न
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नवरात्रि पर्व के आयोजन के संबंध में विभिन्न मंदिरों के पुजारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में कोरोना महामारी के संक्रमण के रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया कि जिन मंदिरों में बलिपूजा होती है वहां इस वर्ष बलिपूजा नहीं की जाएगी, मंदिरों में सामूहिक यज्ञ नहीं होगा केवल पुजारी द्वारा ही यज्ञ किया जाएगा, मंदिरों में नवरात्रि के अंतिम दिन आयोजित होने वाले कन्या भोजन का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही किसी प्रकार की सभा, जूलूस या भीड़ बढ़ाने वाले कार्यक्रम का आयोजन भी नहीं होगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वर्तमान तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए मंदिर में देवी दर्शन का आयोजन आनलाईन माध्यम से कराएं जाएंगे। इसके लिए फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन आरती एवं देवी दर्शन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सभी मंदिरों में एक रजिस्टर रखा जाएगा जिसमें मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के नाम, पता, मोबाईल नम्बर तथा मंदिर प्रवेश के समय दर्ज किया जाएगा ताकि कोरोना संक्रमण की पहचान के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग आसानी किया जा सके।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों में आरती, शंख ध्वनि, घण्टा ध्वनि के साथ ही वाद्ययंत्र बजा सकते हैं लेकिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को टीका लगाना, कलेवा बाधना, प्रसाद वितरण, चरणामृत तथा पंचामृत आदि देने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन मंदिरों के आस-पास खुले जगह हैं वहां एलईडी टीव्ही लगाकर देवी दर्शन करा सकते हैं जिससे मंदिर में भीड़ कम होगी। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से सभी मंदिरों में सीसीटीव्ही कैमरा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि अभी से यहां लिए गए निर्णय के बारे में सोशल मिडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को जानकारी दें ताकि नवरात्रि के समय कम से कम लोग मंदिर आएं।
किसान अधिकार सम्मेलन वर्चुअल रैली में बगीचा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता
बगीचा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने
वर्चुअल किसान सम्मेलन में भाग लिया इस रैली को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, पीएल पुनिया, व मोहन मरकाम द्वारा संबोधित किया गया।
केंद्र सरकार द्वारा किसान बिल, किसान उत्पादन व्यापार एवं वाणिज्य विधेयक 2020, किसान मूल्य कृषि सेवा विधेयक 2020, आवश्यक वस्तु विधेयक 2020 के विरोध मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बगीचा में ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल पास किया गया है जो भारतीय कृषि एवं भारतीय किसानों को नष्ट कर देगी। प्रतिक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए इस बिल को संसद में पारित किया गया था जिसका किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध किया गया था।
कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और जब तक इस बिल को वापस नहीं लिया जाता तब तक कांग्रेस देशभर में किसान विरोधी बिल का विरोध करते रहेगी।
पूर्व राजपरिवहन निगम सीआईडीसी के सेवा के दौरान आकस्मिक निधन के शिकार हुए कर्मचारियों को न्याय दिलाने परिजनों का उपवास नवें दिन भी जारी…..
शुभम शुक्ला
रायपुर
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू एवं जिलाध्यक्ष सुखीराम धृतलहरे ने बताया कि अन्य योजनाओं में सरकार द्वारा करोड़ों राशि व्यय की जा रही है, जबकि पूर्व राज्य परिवहन निगम के मृत कर्मचारियों के 75 आश्रित परिवारों के सदस्यों को जब अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाएगी तो उसमें रुपए 15600 न्यूनतम मानदेय के आधार पर लगभग ₹ 01करोड़ 40 लाख राशि का व्यय भार आएगा। जोकि शासन द्वारा किए जा रहे अन्य व्ययों से बहुत कम है। संगठन ने राज्य शासन से मांग की है कि पूर्व राज्य परिवहन निगम वर्तमान सीआईडी के आकस्मिक निधन हुए कर्मचारी साथियों के परिजनों के क्रमिक उपवास का आठवां दिन भी बीत जाने पर शासन द्वारा कोई सुध नहीं ली गई है। कलेक्टर कार्यालय एवं मंत्रालय के अफसरों के लापरवाही के कारण ही अनुकंपा नियुक्ति पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है। वर्ष 2011 में अनुकंपा नियुक्ति के लिए शिक्षाकर्मी के पद पर नियुक्ति की गई। वर्ष 2013 में सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश की अवहेलना करते हुए सीआईडी सी के कर्मचारियों को नियुक्ति से वंचित कर दिया गया। निगम मंडलों के बोर्ड की बैठक द्वारा दिसंबर 2019 में लिए गए निर्णय के उपरांत भी आज तक अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया है। हताश होकर संगठन के तत्वाधान में परिजनों द्वारा उपवास किया जा रहा है। मांगी जल्दी पूरी नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
आज के उपवास में शामिल हुए परिजनों में भूपेंद्र साहू, देवीलाल शुक्ला, मोहम्मद जुनेद, के के पांडे, विवेक चौहान, जगजीत सिंह, प्रेम नारायण साहू, देवेंद्र शर्मा, साकेत शर्मा द्वारा उपवास किया गया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम अनुकंपा नियुक्ति के आदेश को जारी करने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में संगठन के प्रांत अध्यक्ष राकेश साहू, जिलाध्यक्ष सुखीराम धृतलहरे, उपाध्यक्ष गजेश यदु, महामंत्री प्रकाश शुक्ला, भीम लाल मोटघरे, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, ज्वाला कश्यप, प्रांतीय पदाधिकारी बेनी राम गायकवाड, पेंशनर संघ के सीएल साहू, अनीस अहमद बारी, भूपेंद्र शुक्ला, नारायण प्रसाद शर्मा, प्रेम लाल धुर्वे, शफीक खान, संतोष कुमार खुसरो, दीपक गोस्वामी, संजय शुक्ला, एसएन सेन एवं अन्य कर्मचारी साथी उपवास के इस आंदोलन में उपस्थित रहे।
मुस्लिम लड़की से प्यार करना पड़ा भारी,हिंदू लड़के को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़के की हत्या सिर्फ इस लिए कर दी गई क्योंकि लड़का हिंदू था और लड़की मुस्लिम। लड़की के कट्टर विचारधारा वाले भाई को मैं बिल्कुल भी मंजूर नहीं था कि उसकी बहन का नाम किसी हिंदू लड़के से जोड़ा जाए इसलिए लड़की के भाई ने बड़ी क्रूरता पूर्वक अपने दोस्त के साथ मिलकर हिंदू लड़की की हत्या कर दी । लड़के की हत्या का आरोप लड़की के भाई और परिवार वालों पर है. मामले में पुलिस ने अब तक 3 नाबालिग समेत कुल 5 आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों की पहचान मनवार हुसैन और मोहम्मद राज हसन है। इसके अलावा तीन आरोपी नाबलिग हैं।
अगर आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो यह खबर आपके लिए हैं बहुत जरूरी… आज से भारतीय रेलवे ने किया यह बड़ा बदलाव..
नई दिल्ली: कोरोना काल में यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे ने टिकटों के आरक्षण को लेकर बड़ा बदलाव किया है, जो आज से लागू हो गया है।
नए बदलाव के तहत अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से चलने के आधे घंटे पहले जारी किया जाएगा. बता दें कि पिछले कुछ महीने से कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए रेलवे ने यह समय दो घंटे कर दिया था।
एक बयान में भारतीय रेलवे ने कहा, “कोविड-19 महामारी आने से पहले के दिशा-निर्देशों के तहत पहली आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार की जाती थी, ताकि उपलब्ध बर्थ द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने तक ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किए जा सकें.”रेलवे ने बताया, “यात्रियों की सुविधा के लिए जोनल रेलवे के अनुरोध के हिसाब से इस मामले पर विचार किया गया और तय किया गया कि दूसरी आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर ली जाए.” रेलवे ने बताया, “अब नए नियम के हिसाब से ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग सुविधा दूसरी आरक्षण तालिका के तैयार होने से पहले उपलब्ध होगी. इसके लिए सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव किया गया है.”
IAS समीर विश्नोई बनाए गए छत्तीसगढ़ के चीफ इंफॉर्मेशन सिक्यूरिटी आफिसर, चिप्स के साथ होगा अतिरिक्त प्रभार
नई दिल्ली:- राज्य सरकार ने चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई को चीफ इंफॉर्मेशन सिक्यूरिटी आफिसर नाॅमिनेट किया गया है। समीर 2009 बैच के आईएएस हैं। चिप्स के साथ उनका यह अतिरिक्त प्रभार होगा। नेशनल क्रिटिकल इन्फार्मेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर भारत सरकार द्वारा पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक एवं प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राज्य का मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) नामांकित किया है।
राज्य सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में नेशनल क्रिटिकल इन्फार्मेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर भारत सरकार द्वारा चिप्स के उपाध्यक्ष को राज्य का मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी नामांकित किया गया था, अब आदेश में संशोधन करते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राज्य का मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) नामांकित किया गया है।
पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता 90 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
श्रावस्ती:- अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे के कुशल नेतृत्व मे थाना मल्हीपुर प्रभारी नि0 श्री दद्दन सिंह व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गस्त क्षेत्र भ्रमण पर थे तभी मुखबिर की सटीक सूचना मिली कि बहराइच की तरफ से एक बुलेरो गाड़ी आ रही है जिसमें कुछ संदिग्ध वस्तु है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बहराइच-मल्हीपुर मार्ग बहद ग्राम बंजारनपुरवा के पास नाका बन्दी किया गया। कुछ समय बाद बहराइच की तरफ से 01 बुलेरो गाड़ी आती दिखायी दी। गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया वाहन रुकते ही एक व्यक्ति गाड़ी से उतर कर खेत की तरफ भाग गया तथा 03 व्यक्तियों को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1-सूरज पुत्र विजय कुमार 2-सुखदेव पुत्र रामनरेश पासी 3-विजय कुमार पुत्र सिद्धनाथ शुक्ला निवासीगण बरगदही थाना पयागपुर जनपद बहराइच बताया गया तथा जामा तलाशी के दौरान एक बुलेरो गाड़ी नंबर यूपी 43 वाई 4910 से 90 किलो ग्राम गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 90 लाख) बरामद किया गया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मल्हीपुर पर मु0अ0सं0 294/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल रवाना किया जा रहा है तथा फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर दी गयी है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा महोदय द्वारा उपरोक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को 10 हजार व पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे…
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
जालौन:- पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल निर्देशन में थाना नदीगांव पुलिस द्वारा अपराधी रानू पुत्र कमल सिंह उर्फ कमलेश नि0 मु0 कटरा कस्वा व थाना नदीगांव जनपद जालौन को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 कारतूश के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।