Home Blog Page 272

कुख्यात सरगना ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की 99 लाख 39 हजार 600 सौ रुपये की सम्पत्ति हुई कुर्क

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:-
थाना जीयनपुर उत्तर प्रदेश का टाप 10 अपराधी व जनपद आजमगढ़ का कुख्यात आपराधिक माफिया गैंग D-11 का लीडर अभियुक्त ध्रव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की 99,39,600 रूपये की संपत्ति कुर्क की गई है ।

हम आप को बताते चलें कि कुख्यात अपराधी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ का एक संगठित अपराधी है जो अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए पूर्वांचल में सक्रिय है यह गैंग जनपद स्तर पर पंजीकृत है जिसका नंबर D-11 है ।अपराधी स्वयं इस गैंग का लीडर है तथा गैंग में कुल 8 सक्रिय सदस्य है अभियुक्त कुंटू सिंह पंजीकृत गैंग के सदस्यों के अतिरिक्त भी जनपद आजमगढ़ में आसपास के जनपदों के कुख्यात अपराधियों से गठजोड़ कर अपराध करता रहता है । अपराधी कुंटू सिंह के जीवन यापन का साधन प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिखता है तथा अक्सर आर्थिक भौतिक लाभ के लिए अपराध को अंजाम देकर जेल में ही रहता है । किंतु अभियुक्त ने जेल के अंदर से ही अपने अपराधिक गैंग का संचालन करते हुए अवैध रूप से धनार्जन कर नामी बेनामी संपत्ति अर्जित कर ली है। अपराधी कुंटू सिंह का जनपद आजमगढ़ व आसपास के जनपदों में भय व आतंक व्याप्त है । जिस कारण उसके विरूद्ध जनता का कोई भी व्यक्ति गवाही देने को तैयार नहीं होता है । चुनावी प्रक्रिया में अपराधी द्वारा वोटरों को भी धमकाया जाता है।

क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं जाने अपने आज के राशिफल में…..

राशिफल एवं पंचांग:-18 नवंबर 2020, बुधवार
🐚🌺🍁🔥🌳🏵️🍀💐🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-बुधवार
🌸💐🍀🏵️🔥🔥🍁🌺🐚
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🐚🍁🍁🔥🍀💐💐🌸🌳
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक

राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
🌳🌸💐🍀🔥🐚🐚🌺🏵️
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-नैऋत्य
चंद्र स्थिति-धनु
मुहूर्त-भद्रा
🏵️🌺🐚🔥💐💐🌸🌳🍁
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।

आज का उपाय-मंदिर में कांस्य पात्र दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌳🌸💐🐚🐚🌺🏵️🍀

आज का राशिफल
🍀🏵️🌺🐚💐

मेष:-

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शत्रु परास्त होंगे।
🏵️🌸🔥🌳🍁🍀🌺🐚💐

वृष:-

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा ।
💐🐚🌺🍀🍁🌳🔥🌸🏵️

मिथुन:-

किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
🌸🔥🌳🌳🍁🍀🌺🐚💐

कर्क:-

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के साथ सुख-शांति बनी रहेगी। विवाद को तूल न दें। जल्दबाजी से हानि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
🐚🌺🌺🍀🍁🌳🔥🏵️🌸

सिंह:-

कोई धार्मिक स्थल का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
🏵️🔥🔥🌳🍁🍀🌺💐🐚

कन्या:-

आपकी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी निकट के व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रियजनों से रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🐚💐🌺🍀🍁🌳🔥🌸🏵️

तुला:-

किसी ईर्ष्यालु व्यक्ति द्वारा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेशादि शुभ फल देंगे।
🏵️🌸🔥🌳🍁🍀🌺💐🐚

वृश्चिक:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। गलतफहमी के कारण विवाद संभव है।
🐚💐🌺🍀🍁🌳🔥🌸🏵️

धनु:-

जल्दबाजी में व्यापारिक व्यवहार न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कारोबार मनमाफिक चलेगा। लाभ होगा।
🌳🍁🍁🍀🍀🌺🌺💐🐚

मकर:-

फिजूलखर्ची अधिक होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शत्रुभय रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। मान कम होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
💐🌺🌺🏵️🍀🌸🍁🔥🌳

कुंभ:-

परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया काम मिलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों व संबंधियों से संबंध सुधरेंगे। चोट व रोग से शारीरिक कष्ट संभव है।
🔥🍁🌸🌸🍀🏵️🌺🐚💐

मीन:-

आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने में विलंब हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।
💐🐚🌺🏵️🍀🌸🌳🍁🔥

इंसानियत शर्मसार..बच्चे की चाह में 6 साल की बच्ची की हत्या कर कलेजा खा गए दंपत्ति…..

उत्तरप्रदेश:- अंधविश्वासी दंपति ने छह साल की मासूम की गैंगरेप के बाद हत्या करवा दी। निःसंतान चाचा-चाची के लिए भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर गांव की ही एक बच्ची को अगवा कर लिया और उसके साथ रेप किया। दरिंदगी यही नहीं रुकी बल्कि रेप के बाद उसके सारे अंग काटकर निकाल लिए। इसके बाद निर्दयी दंपति बच्ची का कलेजा भी खा गए। दिल दहलाने वाली यह घटना घाटमपुर इलाके के एक गांव में रविवार को हुई। शनिवार की रात छह साल की बच्ची घर के बाहर पड़ोसी की बेटी संग खेल रही थी। परिजनों को देर रात जानकारी हुई कि गांव का युवक अंकुल उसे पटाखा दिलाने के बहाने ले गया है। तलाशने पर भी बच्ची नहीं मिली। रविवार सुबह भद्रकाली मंदिर के पास गन्नूलाल के खेत में कुत्ते एक बच्चे का शव नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने बच्ची को पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। शव के अंग गायब थे और उसके बगल में नमकीन और बिस्कुट के पैकेट पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने चार घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया। एसपी और डीआईजी के आश्वासन पर शव को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया। बच्ची के पिता ने अंकुल, वंशलाल, कमलराज, बाबूराम और सुरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने अंकुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे उसने बताया कि चाचा परशुराम और चाची सुनैना के कहने पर बच्ची को अगवा किया उससे रेप का प्रयास किया और विरोध करने पर गला दबाकर मार दिया। उसने एक-एक अंग निकालकर कूड़े में फेंक दिए जाने की बात भी कही। उसने बताया कि बच्ची का कलेजा उसने चाचा-चाची को दे दिया था। उनका मानना है कि ऐसा करने से उन्हें संतान की प्राप्ति हो जाएगी। सोमवार को मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के मुकदमे में गैंगरेप की धारा भी बढ़ा दी है।

सीएम ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वारदात को संज्ञान में लेते हुए अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

कोयले की हेरा फेरी कर ओडिशा भेज रहे ट्रक ड्राइवर और मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लखनपुर
महान टू कोल माइंस से कोयला लेकर ओडिशा ले जाने के लिए निकले वाहन से लोड कोयला की अदला – बदली का मामला सामने आया है। ओडिशा की कंपनी के प्रतिनिधि की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मेसर्स ठाकुर प्रसाद साव एंड संस झारसुगड़ा ओडिशा के प्रतिनिधि ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 नवम्बर को महान 2 से कोयला लोड होकर 14 नवम्बर को गाड़ी खदान से झारसुगड़ा के लिए निकली। वाहन चालक एवं वाहन मालिक के द्वारा ट्रेलर वाहन में लोड कोयले को अफरा तफरी कर ओडिशा न ले जाकर लखनपुर जुनाडीह रोड में कोयला को बेचने के फिराक में थे। अंबिकापुर नमनाकला निवासी सिंह ने बताया है कि महान 2 खदान में डीओ नंबर 06293 के कोयला को सही मात्रा एवं क्वालिटी के साथ पहुंचाने की ड्यूटी है। ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 4530 के चालक महान 2 खदान से झारसुगड़ा प्लांट में जाना था पर वाहन के चालक द्वारा वाहन को रूट से 25 किलोमीटर आगे ले जाकर वाहन मालिक के साथ मिल कर कोयले की हेराफेरी करने की नीयत से वाहन को खड़ा किया गया था। वाहन लखनपुर के आगे ईंट भट्ठा के पास मिली। उसने कहा है कि निश्चित रूप से अच्छे कोयले को बदल कर हेराफेरी करने की नियत से कंपनी को खराब माल खपाने की कोशिश में थे। इस पर वाहन चालक ओम प्रकाश सिंह और वाहन मालिक प्रिंस वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

दीपावली मनाने गांव गए शिक्षक के घर में हुई सेंधमारी

शुभम शुक्ला
बिलासपुर
में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अब चोरों ने दो शिक्षकों के घर को निशाना बनाया है।
सिविल लाइन और मस्तुरी क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातें, देर रात ताला तोड़कर घुसे चोर
एक शिक्षक को रिश्तेदार ने फोन कर दी सूचना, दूसरे को पड़ोसी ने पहुंचने पर बताया
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अब चोरों ने दो शिक्षकों के घर को निशाना बनाया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक दीपावली मनाने के लिए अपने गांव गए थे। चोर ताला तोड़कर मकान से गहने, नगदी सहित गुल्लक ले गए। वहीं मस्तुरी क्षेत्र निवासी शिक्षक के फार्म हाउस से चोर गहनों के साथ बर्तन, पंखे तक ले गए।
सिविल लाइन के डीडी नगर निवासी दुष्यंत कुमार रजक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं। 14 नवंबर की दोपहर 12 बजे मकान में ताला बंद कर परिवार सहित दीपावली मनाने गांव पेंड्रा गए थे। मकान की देखरेख के लिए चाबी अपने मामा राम नरेश निर्मलकर को दे गए। 16 नवंबर की शाम करीब 4.30 बजे मामा राम नरेश ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की सूचना दी।

रायपुर में घूमने निकले दंपति को कार ने रौंदा,महिला की मौत पति की हालत गंभीर

शुभम शुक्ला
रायपुर
में त्योहारों के समय में एक परिवार पर गम के बादल घिर आए। समता कॉलोनी इलाके में रहने वाली एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। सोमवार शाम उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दरअसल वह रविवार को अपने पति के साथ स्कूटर पर घूमने निकली थी। सिविल लाइंस स्थित गुरु तेग बहादुर भवन के पास एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में कार महिला को रौंदते हुए चली गई थी। महिला के पति को गिरने की वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान रेणु खटवानी के तौर पर की गई। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रेणु के पति सुनिल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 17 नवम्बर 2020 मंगलवार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-मंगलवार
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक

राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-धनु
मुहूर्त-मूल प्रारंभ
🌺🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।

आज का उपाय- 250 ग्राम बताशे बहते जल में प्रवाहित करें।

वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌺💐🍁🌳🍀🌸🐚🔥

आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी। शैक्षणिक व शोध इत्यादि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
💐🍀🏵️🌳🔥🔥🍁🌺🐚

वृष:-

भूमि व भवन संबंधी क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है।
🐚🌺🍁🔥🌸🌳🏵️🍀💐

मिथुन:-

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बाहरी वातावरण सुखद रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
🍀🏵️🌳🌸🔥🍁🍁🌺🐚

कर्क:-

चोट व दुर्घटना आदि से शारीरिक व आर्थिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। हताशा का अनुभव होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

🍁💐🔥🔥🌸🌸🌳🏵️🍀

सिंह:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

🏵️🌳🌸🐚🔥🌺💐🍁

कन्या:-

कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। काम में मन लगेगा।

🍁💐🌺🔥🐚🌸🍀🌳🏵️

तुला:-

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दूर से बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। किसी व्यक्ति से विवाद संभव है। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बताएं।
🏵️🌳🍀🌸🐚🔥🌺💐🍁

वृश्चिक:-

शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने से मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी सहायता करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

🍁💐🌺🔥🐚🌸🍀🌳🏵️

धनु:-

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। दुष्ट व्यक्तियों से सावधान रहें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।

🏵️🌳🍀🌸🐚🔥🌺💐🍁

मकर:-

डूबी हुई रकम प्राप्ति होने के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। व्यापार- व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा।

💐🌺🔥🐚🌸🍀🌳🏵️

कुंभ:-

नए संबंध बनाने से पहले विचार कर लें। अपरि‍चितों पर अधिक भरोसा ठीक नहीं। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तंगी रहेगी। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। मन में दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा।

🏵️🌳🍀🌸🐚🔥🍁🌺💐

मीन:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट उपहार की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🌺🍁🔥🐚🌸🍀🌳🏵️🏵️

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी अपनी लहर मिले 1110 नए मामले 17 की मौत..

शुभम शुक्ला
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,110 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,11,644 हो गई है। राज्य में इस अवधि में 17 और संक्रमितों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक छत्तीसगढ़ में 2,604 लोगों की जान इस महमारी में जा चुकी है। राज्य में सोमवार को 140 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,174 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,110 मामले आए हैं जिनमें रायपुर जिले से 79, दुर्ग से 64, राजनांदगांव से 103, बालोद से 31, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से 14, धमतरी से नौ, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से 29, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से 77, रायगढ़ से 126, कोरबा से 163, जांजगीर-चांपा से 136, मुंगेली से छह, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से चार-चार, सरगुजा से 41, कोरिया से 24, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से दो, जशपुर से 10, बस्तर से 15, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 25, सुकमा से सात, कांकेर से 36, नारायणपुर से एक, बीजापुर से 16 तथा अन्य राज्य से तीन मरीज शामिल हैं।

नदी में पिकप गिरने से सात मजदूरों की हुई मौत….पीएम मोदी ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना….

हिमाचल प्रदेश:- हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा सड़क हादसाहो गया जिस हादसे मे पिकअप नदी में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडी के पास पुलघराट इलाके में सुकेत खड्ड नदी में पिकअप के गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना देर रात करीब 3 बजे की हैं। हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
चालक बल्ह के किसी टेंट हाउस ठेकेदार का कर्मचारी बताया जा रहा है। हादसे में मरने वाले सभी लोग बिहार से आए मजदूर बताए जा रहे हैं जिनकी पहचान की जा रही है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ठाकुर पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में गिरी गाड़ी से शव बाहर निकाला गया।
चालक को अस्पताल भर्ती करवाया गया है जिसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर देर रात ही बस स्टैंड पर बिहार से आकर उतरे थे और उसके बाद इन्हें लेने ठेकेदार की गाड़ी आई लेकिन पुल घराट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। जिससे पीछे बैठे सभी सात लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को जोनल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है और उनके परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, “हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क हादसे की खबर से अत्यंत दुख हुआ है। सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।”

जानिए क्या है भाई दूज मनाने के पीछे की मान्यता

मृण्मयी पाण्डेय
अम्बिकापुर

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यदेव और उनकी पत्नी छाया की दो संताने थी। यमराज और यमुना। भाई और बहन दोनों में बड़ा ही स्नेह था। बहन यमुना हमेशा चाहती थी भाई यमराज उनके घर आकर भोजन ग्रहण किया करें। लेकिन हमेशा काम में व्यस्त रहने वाले यमराज बहन की विनती को टाल देते थे।

एक बार बहन यमुना ने कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर अपने घर के दरवाजे पर भाई यमराज को देखकर अत्यंत प्रसन्न हुई। बहन यमुना ने बहुत ही प्रसन्न मन से भाई यमराज को भोजन करवाया। बहन के स्नेह और प्यार को देखकर भाई यमदेव ने वर मांगने को कहा।

तब बहन ने वरदान के रूप में यमराज से यह वचन मांगते हुए कहा कि आप हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भोजन करने आएं। साथ ही इस तिथि पर जो बहने अपने भाई को टीका लगाकर उन्हें भोजन खिलाएं उनमें आपका भय न हो।

तब यमदेव ने बहन यमुना को यह वरदान देते हुआ कहा कि आगे से ऐसा ही होगा। तब से यही परंपरा चली आ रही है कि हर वर्ष जो बहने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर भोजन कराएंगी उसे और उसके भाई को कभी भी यमदेव का भय नहीं सताएगा।

मध्यप्रदेश में हर साल 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की याद में मनाई जाएगी जनजातीय गौरव दिवस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में हर साल 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा स्वतंत्रता सैनानी और आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमारी जनजाति परंपरा भारत की मूल परंपरा है, इसको कभी मुरझाने नहीं दिया जाएगा। कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हम सब एक है हमारी संस्कृति बहुरंगी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘महान आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन। जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपने जीवन की अंतिम सांस तक लडने वाले महान नायक पर प्रदेश व देश को युगों-युगों तक गर्व रहेगा। एक और अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, आज 15 नवम्बर को मध्यप्रदेश में आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाकर हम सब उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आइये, संकल्प लें कि उनके सपनों के समर्थ समाज और राज्य एवं राष्ट्र के निर्माण में हम सब अपना हरसंभव योगदान देंगे।

जशपुरनगर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के रिक्त पदों की पात्र अपात्र सूची जारी

जशपुर कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार के दिशा निर्देश में जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष के रिक्त पदों को भरे जाने हेतु विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था।

श्री सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पद पर अभ्यर्थियों के द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसे जिले के वेबसाईट पर अवलोकन किया जा सकता है। इस प्रकाशित सूची पर आगामी 20 नवम्बर 2020 तक दावा आपात्ति आमंत्रित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी दावा आपत्ति मय अभिलेख रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के पश्चात किसी भी माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति कोई विचार नही किया जाएगा।

बलरामपुर की ककनेसा जलाशय के लिए 8.81 लाख रूपए स्वीकृत

बलरामपुर राज्य शासन ने बलरामपुर जिले के ककनेसा जलाशय योजना की पुनरीक्षित लागत हेतु 8 करोड़ 80 लाख 94 हजार स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना से क्षेत्र में 223 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से ककनेसा जलाशय योजना के कार्याें को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। योजना के अंतर्गत निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य लागत में मितव्ययता और गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या विशेष है आज आपकी जिंदगी में,जाने अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-16 नवम्बर 2020 सोमवार
🍁🐚💐🔥🌳🍀🌺🏵️🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-सोमवार
🌸🏵️🌺🍀🌳🔥💐🐚🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा/(द्वितीया-क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक

🍁🐚💐🔥🌳🍀🌺🏵️🌸
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक

राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक

दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
मुहूर्त-भाई दूज/यम द्वितीया
🌸🏵️🌺🍀🌳🔥💐🐚🍁
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।

आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।

आज का उपाय-भाई को तिलक कर भोजन कराएं व यमुना स्नान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🍁🐚💐🔥🍀🌺🏵️🏵️🌸
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा।

🌳🔥💐🍀🍁🌺🌸🏵️🐚

वृष:-

स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स समय का लाभ ले सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धनार्जन सुगम होगा। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है।

🐚🏵️🌸🌺🍁🍀💐🔥🌳

मिथुन:-

पारिवारिक मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ता‍व मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन इत्यादि मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

🔥💐🍀🍀🍁🌺🌸🏵️🐚

कर्क:-

समय शीघ्र ही बदलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

🌸🌺🍁🍀🍀🌳💐💐🔥

सिंह:-

अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव में कमी रहेगी। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें।

💐🌳🌳🐚🍀🏵️🍁🌺🌸

कन्या:-

आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। दूसरों की बातों में न आएं।

🌸🌺🍁🏵️🍀🐚🌳🔥💐

तुला:-

रुका पैसा मिल सकता है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। वाहनादि का प्रयोग संभलकर करें।

🔥🌳🐚🍀🏵️🏵️🍁🌺🌸

वृश्चिक:-

व्ययवृद्धि होगी। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।

🌺🍁🍁🏵️🍀💐🐚🌳🔥

धनु:-

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।

🌳🐚💐🍀🍀🏵️🍁🌸🌺

मकर:-

कम मेहनत से ही कार्यसिद्धि होगी। काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रमाद न करें।

🍁🏵️🏵️🍀🍀🔥💐🐚🌳

कुंभ;-

नए मित्र बनेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🌳🐚💐🔥🍀🌺🏵️🌸🍁

मीन:-

किसी अपने नजदीकी से कहासुनी हो सकती है। हृदय को ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में उत्साह की कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

🍁🌸🏵️🌺🍀🔥💐🐚🌳

सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही… 8 लाख की अवैध शराब के साथ किया पिता पुत्र को गिरफ्तार….

अम्बिकापुर :- सरगुजा क्षेत्र के दरिमा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए पिता पुत्र से लगभग ₹8 लाख की शराब जप्त की है, इस कार्रवाई में शराब परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वैन को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। सरगुजा रेंज में अवैध मादक पदार्थों के विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम चलाई जा रही है, इसी क्रम में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सरगुजा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक द्रव्य विक्रेताओं पर सबसे बड़ी कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है।आपको बताते चले कि दिवाली की पूर्व रात्रि को करजी निवासी विनोद जायसवाल के घर व दुकान में छापेमारी की कार्यवाही की गई थी जिसमें 11 पेटी गोवा शराब के अलावा कई ब्रांडेड शराबे सिग्नेचर,रेड लेवल ,ब्रांडेड प्राइस, वैट-39 जैसी कई अन्य शराब बरामद की गई। जिसके बाद आरोपी विनोद जायसवाल और उसके पुत्र सागर जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था।
सरगुजा एसपी टी.आर. कोशिमा ने बताया कि दोनों आरोपी पिता-पुत्र मध्य प्रदेश से महंगी ब्रांडेड शराब लाकर अंबिकापुर में उसकी तस्करी किया करते थे। जिसके खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही शराब की तस्करी में प्रयुक्त होने वाली वैन को भी पुलिस ने जप्त किया है। आगे इसकी भी जांच की जा रही है कि आरोपी पिता-पुत्र मध्य प्रदेश में कहा से शराब लाया करते थे।

खाद्य मंत्री ने किया सरगवां गौठान में गोवर्धन पूजा,,, सीसी रोड, बॉउंड्री वाल और शौचालय निर्माण की दी स्वीकृति

अम्बिकापुर :- खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज अंबिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत आदर्श गौठान सरगवां में विधि विधान से गोवर्धन पूजा कर भगवान श्री कृष्ण से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने गोवर्धन पूजा के बाद गौठान के गायों का माल्यार्पण कर घास,चना एवं गुड़ खिलाया। इस अवसर पर मंत्री श्री भगत ने आदर्श गौठान गांव के प्रवेश मार्ग पर प्रवेश बोर्ड, 200 मीटर तक सीसी रोड, धान खरीदी केंद्र सरगवां में बाउंड्री वाल व शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की ।
खाद्य मंत्री श्री भगत ने इस अवसर पर प्रदेश वासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में गौठान निर्माण का उद्देश्य है कि हमारे सभी किसान भाई आर्थिक रूप से सक्षम हो व सभी पशुओं का समुचित देखभाल हो सके। विभिन्न आजीविका मूलक कार्य संचालित होने से अब गोठान ग्रामीण आजीविका का केंद्र बन रहे हैं। प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही मान्य मुख्यमंत्री जी ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए किसानों के लिए यह योजना लाया है और इस योजना से सभी किसान बंधु तीव्र गति से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के गोबर का उचित मूल्य दिलाने गोधन न्याय योजना लागू की गई है। गौठान में उचित दर पर गोबर बेचकर पशुपालकों को आय का साधन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गोठानो में महिलाएं वर्मी कम्पोष्ट का निर्माण कर रही है जिससे एक ओर तो महिलाओं को आय प्राप्त हो रहा है दूसरी ओर किसान खेतों में उपयोग करेंगे जिससे रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी।
इस अवसर पर मंत्री श्री भगत ने महेश्वरी स्वयं सहायता समूह द्वारा गौठान में निर्मित 150 किलोग्राम वर्मी कम्पोष्ट खरीदा। महिलाओ ने बताया कि अब तक 60 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया जा चुका है। खाद को वन विभाग, उद्यान विभाग सहित किसानों को विक्रय किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री संजय सिंह, सरपंच श्रीमती मीना हरिना, जनपद सीईओ श्री एस एन तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

दरिंदगी की हद पार 6 साल कि अबोध बच्ची की हत्या करके, निकाल कर ले गया दोनों फेफड़े

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना घाटमपुर क्षेत्र के अन्तर्गत भदरस गांव निवासी करन कुरील की 6साल की बेटी श्रेया उर्फ भूरी शनिवार शाम को लापता हो गई । माता पिता ने बहुत खोजबीन की लेकिन बच्ची नहीं मिली सुबह बच्ची का शव गांव के बाहर सरसों के खेत में पाया गया। बच्ची की धारदार हथियार से हत्या करके हत्यारे उसके दोनों फेफड़े निकाल कर अपने साथ ले गये । उत्तर प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का आखिर अंत कब होगा । प्रदेश में आए दिन कोई ना कोई बच्ची, युवती या महिला के साथ घटना घटती रहती है । भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । अब तो बच्चों का घर के बाहर खेलना भी मुमकिन नहीं है क्यों की डर बना रहता है कहीं कोई घटना न घट जाय । बच्ची की हत्या की खबर चारों तरफ़ फैल गई आस पास के लगभग हज़ारों लोगों की भीड़ जमा हो गई । गांव के लोगों का कहना है कि जब तक बड़े अधिकारी मौके पर नहीं आते तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। इस बात की सूचना मिलते ही सुबह घाटमपुर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मौके की स्थिति को देखते हुए फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर बुलाई गई । सुबह करीब 9 बजे एसएफएल टीम और डॉग स्वक्वायड के लोग पहुंचे। खोजी कुत्ता कोई संकेत नहीं दे पाया । डॉग स्क्वायड यूनिट के प्रभारी का कहना है कि उनके पहुंचने से पहले हजारों लोग घटना स्थल से गुजर चुके थे। इस नाते खोजी कुत्ते को मौके पर कोई स्मेल (गंध) नहीं मिल पाई इस लिए कुत्ता खोजने में अस्मर्थ है। पुलिसिया कार्रवाई जारी है ।

जानिए क्या कुछ विशेष है आज आपकी जिंदगी में कहां रखें सावधानी, आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 15 नवम्बर 2020 रविवार
🥀🌺💐🍁🏵️🔥🌸🍀🌳
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-रविवार

🌳🍀🌸🔥🏵️🍁🌺🌺🥀

तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-नागव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला

🥀🌺🍁🏵️🔥🌸🍀🌳💐

शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32

राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक

दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-ईशान
चंद्र स्थिति-वृश्चिक

💐🌳🍀🌸🔥🏵️🌺🌺🥀

मुहूर्त-अन्नकूट/अमावस्या

यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।

आज का उपाय- किसी विप्र को भोजन कराएं और अन्न दान दें।

वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌳🍀🌸🔥🏵️🍁💐🌺🥀

आज का राशिफल:-
🌳🍀🌸🔥🏵️

मेष:-

किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।

🌺💐🍁🏵️🔥🌸🍀🍀🌳

वृष:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें।

🌳🍀🥀🌸🔥🏵️🍁💐🌺

मिथुन:-

कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें।

🌺💐🍁🏵️🔥🌸🥀🍀🌳

कर्क:-

गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

🌳🍀🥀🌸🔥🏵️🍁💐🌺

सिंह:-

आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी।

💐🍁🏵️🔥🌸🌸🥀🍀🌳

कन्या:-

पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

🌳🍀🥀🌸🌺🔥🏵️🍁💐

तुला:-

कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

💐🍁🏵️🔥🌺🌸🥀🍀🌳

वृश्चिक:-

जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। व्यावसायिक प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।

🌳🍀🥀🌸🌺🔥🏵️🍁💐

धनु:-

आय में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट व रोग से हानि संभव है।

💐🍁🏵️🔥🌺🌸🥀🍀🌳

मकर:-

भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है।

🌳🍀🥀🌸🌺🔥🏵️🍁💐

कुंभ:-

पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। प्रमाद न करें।

💐🍁🏵️🔥🌺🌸🥀🍀🌳

मीन:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।

🌳🍀🥀🌸🌺🔥🏵️🍁💐

आज इन राशियों पर होगी धनवर्षा, जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग :-14नवम्बर2020-शनिवार
🐚🍀🥀🌳🌳🏵️🌸🔥🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-हेमंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार

🍁🔥🌸🏵️🌳🥀🍀🐚🌺

तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)-आननंद
करण (सूर्योदयकालीन)-शकुनि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला

🌺🐚🥀🥀🌳🏵️🌸🔥🍁

शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक

राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पश्चिम
चंद्र स्थिति-तुला

🍁🔥🌸🏵️🌳🥀🐚🌺🍀

मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/महालक्ष्मी पूजन/दीपमालिका प्रज्ज्वलन

🍀🌺🐚🥀🌳🏵️🌸🔥🍁

दीपावली पूजन शुभ मुहूर्त:-
🍁🔥🌸🏵️🌳🥀🐚🌺🍀

दोपहर : 14 बजकर 17 मिनट से शाम 16 बजकर 7 मिनट तक।

शाम : 17.28 से 19.07 तक।

रात्रि : 20.47 से 1.45 तक।

🍀🌺🐚🥀🌳🏵️🌸🔥🍁

यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।

आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।

आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती चढ़ाएं।

वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🍁🔥🌸🏵️🌳🌺🥀🍀🐚

आज का राशिफल
🏵️🌸🔥🍁🍁

मेष :-

आज आपका खुद पर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और कामों को आगे बढ़ कर हाथ में लेंगे जिससे सफलता मिलेगी। आपके परिवार और दांप मेंत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी ।आज आपको धन लाभ होगा।

🏵️🌸🔥🍁🌳🌺🥀🍀🐚

वृष:-

आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको तलाश थी, आज आपको वैसा ही नतीजा मिल सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

🐚🍀🥀🌺🌳🍁🔥🌸

मिथुन :-

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। । परिवार के लोग आपको खुशी देने का प्रयास करेंगे। आमदनी में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है क्योंकि आपके खर्चे भी दूसरी तरफ ज्यादा रहेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए आज सच में दिवाली होगी।

🏵️🌸🔥🍁🌳🌺🥀🍀🐚

कर्क :-

आज परिवार में सुख शांति रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी माँ जी आशीर्वाद आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी होंगे जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा इसलिए थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें।

🐚🍀🥀🌺🌳🍁🔥🌸🏵️

सिंह :-

आज बिजनेस में ज्यादा एफर्ट लगाने का दिन है। आपके लाभ की गति भी बढ़ेगी। इनकम में बढ़ोतरी से दिन बेहतर रहेगा और कोई नया आईडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने को विचार हो सकता है।

🏵️🌸🔥🍁🌳🌺🥀🍀🐚

कन्या :-

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है जिसकी वजह किसी बड़े बुजुर्ग का स्वस्थ हो सकता है। आप अपने साहस के बल पर कई चुनौतियों का सामना करेंगे। आज कहीं यात्रा पर ना जाएं और परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। काम को और बढ़िया बनाने के लिए थोड़े प्रयास करें।

🐚🍀🥀🌺🌳🍁🔥🌸🏵️

तुला:-

आपके लिए दिन बहुत बढ़िया है लेकिन मेहनत करें और भाग्य के सहारे ना बैठे रहें। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल रहेंगे जिससे मन को संतुष्टि रहेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिलेंगे ।आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए त्यौहार के दिन शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

🏵️🌸🔥🍁🌳🌺🥀🍀🐚

वृश्चिक :-

आज का दिन कुछ नया सिखाएगा। खर्चों को किस तरह नियंत्रित किया जाए, इसके लिए एक सही बजट की प्लानिंग करें क्योंकि इन खर्चों से आने वाले समय में आपको दिक्कत हो सकती है। कोई भी ऐसी बात ना बोलें, जो आपके किसी अपने को कष्ट दे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। किसी नए वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। काम के सिलसिले में आज आपको फुर्सत नहीं होगी।

🐚🍀🥀🌺🌳🍁🔥🌸🏵️

धनु :-

आपके लिए आज का दिन पैसों को देने वाला होगा, जिससे आपको खुशी होगी। कोई ऐसा साधन मिल सकता है, जो अचानक से आपको धन प्रदान कर दे। आपका अटका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। इससे आप अपने कर्ज को चुकाने में भी सफल होंगे और आप की कोई अभिलाषा भी पूरी होगी।दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा ।

🏵️🌸🔥🍁🌳🌺🥀🍀🐚

मकर :-

आज तगड़ा मुनाफा होने की संभावना है। ध्यान रखें खर्च अधिक होने की संभावना है । अपने विरोधियों पर आप प्रबल रहेंगे । आप का मनोबल बढ़ेगा। आंशिक धन लाभ के योग बनेंगे। आज परिवार में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा और सभी मिलजुल कर त्योहार मनाएंगे।

🐚🍀🥀🌺🌳🍁🔥🌸🏵️

कुंभ :-

आज आप का भाग्य साथ देगा ।आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे लेकिन आज यात्रा ना करें। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन खुश रहेगा और दूसरों के लिये प्रेम की भावना बढ़ेगी, जिससे परिवार और दांपत्य जीवन दोनों में ही खुशी का माहौल रहेगा।

🏵️🌸🔥🍁🌳🌺🥀🍀🐚

मीन :-

आज के दिन सावधानी से रहे । अपने काम को बिल्कुल साइडलाइन ना करें और अगर आपके कामों में रुकावट आ रही है तो उसे इग्नोर करें। आज भाग्य आप का भरपूर साथ देगा ।आज अपार सफलता मिलने की संभावना है । पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

🐚🍀🥀🌺🌳🍁🔥🌸🏵️

दिवाली के ठीक पहले बड़ा हमला : SI समेत 3 जवान शहीद , 3 स्थानीय लोग भी मारे गये… जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 8 सैनिक ढेर….

नई दिल्ली :- दिवाली के ठीक पहले पाक सीमा में हुई गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गये हैं, वहीं तीन स्थानीय नागरिकों की भी मौत हुई है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने एलओसी के पास अलग-अलग इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान द्वारा मोर्टार और अन्य हथियारों से गोले दागे गए, जिससे जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोवाल शहीद हो गए। शहीद हुए जवानों में एक बीएसएफ एसआई और दो जवान शामिल हैं, वहीं अंधाधुंध फायरिंग में तीन आम नागरिकों की भी मौत हुई है। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के सात से आठ जवान मार गिराए हैं। पाकिस्तान के मारे गए जवानों में 2-3 एसएसजी कमांडर भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर उल्लंघन में पहले बीएसएफ एसआई राकेश डोवाल शहीद हुए इसके बाद सेना के दो अन्य जवान भी इस गोलाबारी में शहीद हो गए। वहीं, तीन आम नागरिकों के मारे जाने की भी खबर है जबकि एक अन्य नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

error: Content is protected !!