Home Blog Page 273

क्रुणाल पांड्या को डीआरआई द्वारा मुंबई इंटरनेशन एयरपोर्ट पर रोका गया, सोना और कुछ अन्य कीमती सामान को लेकर की जा रही पूछताछ।।।

मुम्बई :- क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) द्वारा मुंबई इंटरनेशन एयरपोर्ट पर रोका गया। क्रिकेट के पास से गोल्ड और कुछ अन्य कीमती चीजें मिली हैं। डीआरआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पास तय मात्रा से ज्यादा का गोल्ड बरामद हुआ है। फिलहाल कस्टम के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी इतना ज्यादा सोने होने के कागजात मांग रहे हैं।

क्रुणाल मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य हैं। वे हार्दिक पंड्या के बड़े भाई हैं। क्रुणाल टूर्नामेंट पूरा होने के बाद भारत वापस लौट रहे थे। उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 का खिताब जीता है।

बता दें कि ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या आईपीएल 2020 के लिए यूएई में थे और चैंपियन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद वे बृहस्पतिवार को स्वदेश लौटे हैं।

​​​​​​​छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के आवेदन 15 दिसम्बर तक होंगे जमा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक मुख्य परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए परीक्षा आवेदन पत्र सामान्य शुल्क के साथ 15 दिसम्बर तक जमा होंगे। स्वाध्यायी और अवसर परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ 31 दिसम्बर तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन पत्र मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। शुल्क गत वर्ष अनुसार ही निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि समस्त छात्र निर्धारित समय-सीमा में मुख्य परीक्षा 2020-21 के लिए आवेदन करें

आज का राशिफल एवं पंचांग

आज का पंचांग एवं राशिफल:- 13नवम्बर-2020-शुक्रवार
🍁🔥🌸🏵️🐚🍀🌳🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-शुक्रवार

🌳🍀🐚🏵️🌸🔥🍁🏵️🌸

तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला

🍁🔥🌸🏵️🐚🍀🌳🌸🏵️

शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक

राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक

दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-दक्षिण
चंद्र स्थिति-तुला
मुहूर्त-प्रदोष – व्रत-धनत्रयोदशी

🌳🍀🐚🏵️🌸🔥🍁🏵️🌳

यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

आज का उपाय-श्रीयंत्र व चांदी क्रय करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🔥🌸🏵️🐚🌳🌳🍁🔥

आज का राशिफल
🌳🐚🏵️🔥🍁🍀🌺🥀

मेष:-

राजमान व यश में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🐚🍀🥀🌺🌳🍁🔥🏵️🌸

वृष:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी।

🏵️🔥🍁🌳🌺🌺🥀🍀🐚

मिथुन:-

राजभय रहेगा। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। कुसंगति से बचें। हानि होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

🐚🍀🥀🌺🌸🌳🍁🔥🏵️

कर्क:-

वै‍वाहिक प्रस्ताव विवाह के उम्मीदवारों का इंतजार कर रहा है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अनहोनी की आशंका रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🔥🍁🌳🌸🌸🌺🥀🍀🐚

सिंह:-

सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।

🐚🍀🥀🌺🌸🏵️🌳🍁🔥

कन्या:-

परिवार के छोटे सदस्यों की अध्ययन तथा स्वास्‍थ्य संबंधी चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश संभव है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। उत्साह की कमी महसूस करेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

🔥🍁🌳🏵️🌸🌺🥀🍀🐚

तुला:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पस्त होंगे। उनकी एक नहीं चलेगी। किसी मांगलिक-आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। हल्की हंसी-मजाक से बचें। कार्यक्षेत्र में उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी।

🐚🍀🥀🌺🌸🏵️🌳🍁🔥

वृश्चिक:-

सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अज्ञात भय रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा प्रबल होगी।

🔥🍁🌳🏵️🌸🌺🥀🍀🐚

धनु:-

शत्रु सक्रिय रहेंगे। सावधानी आवश्यक है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करे। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा संभव है।

🐚🍀🥀🌺🌸🏵️🌳🍁🔥

मकर:-

शत्रु कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाहन व मशीनरी के कार्यों में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। समय पर किसी कार्य का भुगतान नहीं कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय साधारण रहेगा।

🔥🍁🌳🏵️🌸🌺🥀🍀🐚


कुंभ:-

सुख के साधन जुटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मी विशेषकर महिला वर्ग से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। किसी बात का विरोध हो सकता है। कष्ट व भय बने रहेंगे। विवेक से कार्य करें।

🐚🍀🥀🌺🌸🏵️🌳🍁🔥

मीन:-

दुष्टजनों से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट से बाधा तथा हानि संभव है। बेचैनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।
🔥🍁🌳🏵️🌸🌺🥀🍀🐚

समाज की मुख्यधारा से जुड़ने 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण….

दंतेवाड़ा:- जिले में चलाये जा रहे नक्सली उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू के तहत आज एक इनामी नक्सली सहित 11 नक्सलियोंं ने टेटम कैंप में एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही नवनिर्मित टेटम कैम्प के पास पुलिस ने एक 5 किलो का जिंदा बम बरामद किया।
आत्मसमर्पित नक्सली अपने साथ 3 भरमार बंदूक और 3 आईईडी भी लेकर आये। विगत 4 माह में लोन वर्राटु अभियान के तहत 52 इनामी माओवादियों सहित कुल 195 माओवादी मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए आत्मसमर्पित नक्सलियोंं को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया गया।
नवनिर्मित टेटम कैम्प को ध्वस्त करने नक्सलियो ने 5 किलोग्राम का बम लगा रखा था। जिसे बम निरोधक दस्ता द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया है।

5 ऐसे आहार जो आपको सर्दियों में तरोताजा और स्वस्थ बनाएंगे।

सर्द मौसम में व्यायाम करके अपने शरीर को गर्म व ऊर्जावान बनाए रखने के साथ ही अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना भी जरूरी है जिनकी कम मात्रा लेने पर भी शरीर को भरपूर कैलोरी मिले।

5 ऐसे आहार जो आपको सर्दियों में तरोताजा और स्वस्थ बनाएंगे।

1) सलाद

आपके सुबह व शाम के भोजन में सलाद के लिए एक सुरक्षित स्थान होना चाहिए। यदि आप कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला फूड लेना चाहते हैं तो सलाद आपके लिए बेहतर विकल्प है। सलाद के लिए प्रयोग में आने वाली कच्ची सब्जियों व फलों में एंटी ऑक्सीडेंट, नेचुरल एंजाइम्स और फाइबर्स होते हैं जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही भोजन के पाचन में भी सहायक होते हैं। इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। यदि आप सेहत के प्रति जागरूक हैं तो आपको रोजाना कम से कम एक बड़ा कप हरी सलाद खानी चाहिए।

2) छिलके वाली दालें

छिलके वाली दालों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। प्रोटीन के साथ ही दालों में फोलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी आदि होता है। इनका रोजाना सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है जिससे आपका वजन नियंत्रित होता है।

3) पीले व खट्टे फल

फलों में सबसे अधिक गुणकारी खट्टे फल होते हैं। पीले व नारंगी रंग के फलों में बीटा केरोटिन व एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। खट्टे फल विटामिन सी, कैल्शियम, मिनरल, फाइबर्स आदि का प्रमुख स्रोत होते हैं जो शरीर के विकास के लिए उपयोगी होते हैं। नींबू में मौजूद पेक्टिन शरीर में जमा वसा को गलाता है और पाचन प्रक्रिया को भी धीमा करता है जिससे खाने के बाद भी लगने वाली भूख शांत होती है।खट्टे फलों का सेवन डाइबीटिज, कैंसर, एनीमिया, मोतियाबिंद, अस्थमा, किडनी में पथरी आदि रोगों में लाभदायक होता है। इन फलों को निरंतर सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्घि होती है।

4) तरल, जूस व ड्रिंक

भोजन के पूर्व या पश्चात यदि आप तरल पदार्थ लेने के आदी हैं तो इस सर्द मौसम में भी आप छाछ, लस्सी, दही व फ्रूट जूस का सेवन कर सकते हैं। दही, छाछ व ताजे फलों का रस आपके शरीर के लिए गुणकारी होता है। खट्टे फलों में नींबू का रस वजन कम करने, डेंटल केयर, बुखार, रक्त शुद्धि आदि में सहायक होता है।भोजन के बाद ली जाने वाली छाछ में दूध की अपेक्षा फैट की मात्रा कम होती है। यदि हम लिक्विड में नारियल पानी की बात करें तो इसमें पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, शर्करा व वसा की कम मात्रा होती है।

5) अंकुरित अनाज

अंकुरित किए जाने से अनाज में पोषक तत्वों की मात्रा दुगुनी हो जाती है। चना, मूंग, सोयाबीन, मटर आदि को अंकुरित करके खाया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में नाश्ते में अंकुरित अनाज को शामिल करना स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर है। भरपूर अंकुरित अनाज का सेवन आप सूप या सलाद के साथ भी कर सकते हैं।सुलभ, सस्ता, बनाने में आसान व पौष्टिक होने के कारण अंकुरित अनाज का सेवन आपके शरीर के लिए लाभदायक होता है। विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट आदि की भरपूर मात्रा होने के कारण अंकुरित अनाज हमारे भोजन के पाचन में भी सहायक होता है।

आज के दिन क्या है आपके लिए विशेष जाने अपने राशिफल में…

आज का पंचाग एवं राशिफल:- 12नवम्बर 2020-दिन गुरुवार
🌳🐚🍀🍀🍁🌺🏵️🌸🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-गुरुवार

🔥🌸🏵️🌺🍁🍀🐚🌳🥀

तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)-विषकुंभ
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-तुला

🥀🌳🐚🍀🍁🏵️🏵️🌸🔥

शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक

राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक

दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-नैऋत्य
चंद्र स्थिति-कन्या
मुहूर्त-गौवत्स द्वादशी/ धनत्रयोदशी (मतांतर)
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।

आज का उपाय-विष्णु मंदिर में स्वर्ण दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🔥🌸🏵️🌺🍁🍀🥀🐚🌳

आज का राशिफल
🍁🌺🏵️🔥🌸🔥

मेष:-

मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से परिचय होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।

🌳🌸🏵️🐚🔥🥀🍀🌺🍁

वृष:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह तथा प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यस्तता रहेगी। जीवन सुखमय बीतेगा।

🍁🌺🍀🥀🔥🐚🏵️🌸🌳

मिथुन:-

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। हड़बड़ी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🌳🌸🏵️🐚🔥🥀🍀🌺🍁

कर्क:-

आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। अच्‍छी खबरें प्राप्त होंगी।

🌺🍀🥀🔥🐚🏵️🌸🌸🌳

सिंह:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

🌳🌸🍁🏵️🐚🔥🥀🍀🌺

कन्या:-

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता, उत्साह व संतुष्टि रहेंगे। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी।

🌺🍀🥀🔥🐚🏵️🍁🌸🌳

तुला:-

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई कारोबारी बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।

🌳🌸🍁🏵️🐚🔥🥀🍀🌺

वृश्चिक:-

शत्रु परास्त होंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। काम में मन लगेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

🌺🍀🥀🔥🐚🏵️🍁🌸🌳

धनु:-

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

🌳🌸🍁🏵️🐚🔥🥀🍀🌺

मकर:-

व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

🍀🥀🔥🐚🏵️🍁🌸🌸🌳

कुंभ:-

घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। नए मित्र बनेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।

🌳🌸🌺🍁🏵️🐚🔥🥀🍀

मीन:-

चोट व दुर्घटना से हानि तथा पीड़ा का योग बनता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें, क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक‍ शिथिलता रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

🍀🥀🔥🐚🏵️🍁🌺🌸🌳

मुख्यमंत्री ने किया दरिमा सहित 23 तहसीलों का शुभारंभ…. जाने कौन कौन से गांव किए गए है दरिमा तहसील में शामिल…

रायपुर:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दरिमा सहित प्रदेश के 53 तहसीलों का शुभारंभ राजधानी रायपुर से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, विधायक श्री मोहन मरकाम, श्री धनेंद्र साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की प्रथमिकता लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना है। इन तहसीलों के प्रारंभ होने से अब लोगों को सहूलियत होगी। जो गाँव तहसील के अंतिम छोर में थे उनके लिये दूरी कम हो जाएगी। इसके साथ ही तहसील आने में समय और धन की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नए तहसील भवन के लिए 19 करोड 20 लाख रुपये तथा एक एक वाहन के लिए 1 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति दी।
अंबिकापुर से अलग हुये दरिमा तहसील में ये गांव होंगे शामिल- ग्राम टपरकेला, सोनबरसा, रकेली, कुनियाकला, कल्याणपुर, नवानगर, नवापारा कला, कुम्हरता, पंपापुर, ससकालो, नवगई, खजूरी, करैया, महुआटिकरा, किशुनपुर, लिबरा, कलगसा, दरिमा, कोटेया, छिदंकालो, नवापारा खुर्द, भालू कछार, बरगवां, परसापाली, मोतीपुर, बरगई, बड़ा दमाली, नान दमाली, कर्रा, अड़ची, शिवपुर, परसोड़ी खुर्द, हरिहरपुर, बरटिकरा, कंठी, कतकालो, सोहगा, कुबेरपुर, पोड़िपा, रेवापुर, लवईडीह, सखौली, आमादरहा, बरकेला, मोहनपुर, पोड़ीकला, महेशपुर, तिहपटरा, खाला सहित बकालो को भी किया गया शामिल।

सुप्रीम कोर्ट से मिली अर्नब गोस्वामी को अग्रिम जमानत ,,, हाई कोर्ट को फटकार लगाते हुए कही यह बड़ी बात…

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अर्णब गोस्वामी एवं दो अन्य आरोपियों नीतीश शारदा और प्रवीण राजेश सिंह को 50000 के बांड पर अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को जमानत के आदेश पर तत्काल अमल लाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। खुदकुशी के लिए उकसाए जाने के आरोप मामले में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदिरा बनर्जी की बेंच ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि अगर कोर्ट इस केस में दखल नहीं देता है, तो वो बर्बादी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। कोर्ट ने कहा कि ‘आप विचारधारा में भिन्न हो सकते हैं लेकिन संवैधानिक अदालतों को इस तरह की स्वतंत्रता की रक्षा करनी होगी वरना हम विनाश के रास्ते पर चल रहे हैं। अगर हम एक संवैधानिक अदालत के रूप में कानून नहीं बनाते और स्वतंत्रता की रक्षा नहीं करते हैं तो कौन करेगा?’
जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि ‘हो सकता है कि आप उनकी (अर्णब) विचारधारा को पसंद नहीं करते। मुझ पर छोड़ें, मैं उनका चैनल नहीं देखता लेकिन अगर हाईकोर्ट जमानत नहीं देती है तो नागरिक को जेल भेज दिया जाता है। हमें एक मजबूत संदेश भेजना होगा। पीड़ित निष्पक्ष जांच का हकदार है। जांच को चलने दें, लेकिन अगर राज्य सरकारें इस आधार पर व्यक्तियों को लक्षित करती हैं तो एक मजबूत संदेश को बाहर जाने दें।’

50 लाख के मादक पदार्थों के साथ शातिर तस्कर रितेश जायसवाल अपने 11 साथियों के साथ गिरफ्तार…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शाहजहांपुर
:-थाना खुटार पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डेढ़ क्विंटल गांजा और 16 क्विंटल भांग व 50,000/-रुपये नकद के साथ 12 तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है । जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये है । पकड़े गये 11 तस्कर जनपद बाराबंकी के हैं और इनका सरगना रितेश जायसवाल जनपद शाहजहांपुर का है । यह 11 तस्कर जिला बाराबंकी से गांजा,भांग खरीदकर लाते हैं और उनकी पैकिंग करके शाहजहांपुर के सरकारी भांग ठेके पर सप्लाई करते थे । विगत कई वर्षों से इन तस्करों का धंधा फल-फूल रहा था । शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज शातिर तस्कर दबोचे गये। इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

फांसी के फंदे पर लटका मिला पत्नी का शव, पति हिरासत में।

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
बाराबंकी:-
मवई थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा में घर के कमरे में फांसी के फंदे पर तहमद के सहारे एक महिला का शव लटका मिला। हम आप को बताते चलें कि पकड़िया गांव निवासी राजकरन यादव ने अपनी बेटी गीता यादव की शादी करीब 18 साल पहले संडवा गांव के वेद प्रकाश के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और पत्नी में लड़ाई झगडा होना शुरू हो गया । इसके चलते गीता अपने मायके चली आई । मायके में करीब 15 साल से गीता रह रही थी। इसी बीच साल भर पहले सामाजिक सुलह-समझौते के बाद गीता फिर अपने ससुराल आ गई । लेकिन फिर भी दोनों में खटपट बनी रही । मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे वह घर के कमरे में तहमद के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
मायके वालों को ग्राम प्रधान ने फोन पर घटना की सूचना दी। मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पति व उनके मौसेरे भाई और मौसी ने हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटका दिया। उधर, पुलिस ने शव को तब तक फंदे से नीचे नहीं उतारा, जब तक फोरेंसिक टीम नहीं पहुंची। वही आरोपी पति का कहना है कि वह घटना के समय नेवरा कस्बे में सामान खरीदने गया हुआ था। पुलिस टीम ने बताया कि मायके वालों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पति को हिरासत में लिया गया है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानिए आज का अपना राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल- 11 नवंबर- 2020 – बुधवार
🌳🌸🌺🍁🏵️🐚🔥🥀🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण

मास- कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-बुधवार

🍀🥀🔥🐚🏵️🍁🌺🌸🌳

तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला

शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक

राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक

🌳🌸🌺🍁🏵️🐚🔥🥀🍀

दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-कन्या
मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग
व्रत-रमा एकादशी

🔥🐚🏵️🍁🌺🌺🌸🌸🌳

यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।

आज का उपाय-किसी बटुक को हरे फल दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌳🌸🍀🌺🍁🥀🏵️🐚🔥

आज का राशिफल
🥀🍁🌺🍀🌸🌳

मेष:-

अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें। यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है।

🔥🐚🏵️🌳🌸🍀🌺🍁🥀

वृष:-

जल्दबाजी से चोट लग सकती है। कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है।

🍁🌺🍀🌸🌳🏵️🐚🐚🔥

मिथुन:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

🐚🥀🏵️🌳🌸🍀🌺🌺🍁

कर्क:-

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं। बेवजह तनाव रह सकता है। सिर में चोट लग सकती है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा। आय बनी रहेगी।

🍁🌺🍀🔥🌸🌳🏵️🥀🐚

सिंह:-

सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🐚🥀🏵️🌳🌸🔥🍀🌺🍁

कन्या:-

शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें।
🍁🌺🍀🔥🌸🌳🏵️🥀🐚

तुला:-

किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

🐚🥀🏵️🌳🌸🔥🍀🌺🍁

वृश्चिक:-

शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

🍁🌺🍀🔥🌸🌳🏵️🥀🐚

धनु:-

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।

🐚🥀🏵️🌳🌸🔥🍀🌺🍁

मकर:-

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश होगा। आय होगी। जोखिम न उठाएं।

🍁🌺🍀🔥🌸🌳🏵️🥀🐚

कुंभ:-

विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

🥀🏵️🌳🌸🔥🍀🍀🌺🍁

मीन:-

ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
🍁🌺🍀🔥🌸🌳🐚🏵️🥀

मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के. के. ध्रुव की बड़ी जीत…

बिलासपुर:- मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है, कांग्रेस प्रत्याशी के.के.ध्रुव चुनाव जीत गए। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को बड़े अंतर से हराया। केके ध्रुव 33 हजार वोटों से चुनाव जीते। मरवाही उपचुनाव को लकेर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अब 70 सीटों के साथ एक चौथाई बहुमत में आने वाली सरकार बनने जा रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर सीएम भूपेश बघेल ने बधाई दी।

नाली निर्माण में लापरवाही का मामला,, कलेक्टर ने दिए लखनपुर विकासखंड के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस

अम्बिकापुर:- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आज यहां जिला पंचायत सभा कक्ष में नरवा कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद सीईओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी तथा तकनीकी सहायक शामिल हुए। कार्यशाला में कलेक्टर ने जिले के विकासखण्डों में नरवा कार्यक्रम के तहत बनाए जा रहे संरचनाओं की जानकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सभी एसडीओ से ली। उन्होंने लखनपुर विकासखण्ड के एसडीओ द्वारा नालो में संरचना निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीओ प्रत्येक नाले में बनाई जा रही संरचनाओं का स्वयं निरीक्षण करें और जहां गलतियां हैं उन्हे सुधारे संरचना निर्माण में एक बार गलती होने के बाद उसकी पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि वाटर शेड के अवधारणा को समझे और पुरे सरगुजा की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर योजनावद्ध तरीके से संरचनाओं का निर्माण करें। वाटर शेड के तहत विभिन्न संरचना निर्माण के लिए जो नियम बनाए गए हैं उसी के अनुरूप ही संरचनाओं का निर्माण करें। कलेक्टर ने कहा कि एसडीओ अपने अनुभाग में एक संरचना को अपनी उपस्थिति में मानक बनाए तथा उसी के अनुरूप अन्य संरचनाओं का निर्माण कराएं।
कार्यशाला में राज्य कार्यालय से आए विशेषज्ञों के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से नरवा कार्यक्रम के तहत जल संचय के विभिन्न संरचनाओं का विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ संरचना निर्माण में आने वाले समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा, आईसीआरजी के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री नमिता मिश्रा उपस्थित थे।

प्रदेश में 23 नये तहसील बनाए गए, कल किया जाएगा मुख्यमंत्री द्वारा इन नए तहसीलों का शुभारंभ……

रायपुर 10 नवंबर 2020 प्रदेश में 23 नये तहसील बनाए गये है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नये तहसीलों का प्रकाशन राजपत्र में भी किया गया है। इन 23 नये तहसीलों का शुभारंभ 11 नवंबर को मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा। नए तहसील के घोषणा से सुदूर क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें अपने किसी भी कार्य के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा।

गौ हत्या करने वाले 5 अपराधियों को गोमांस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़:-थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा बिन्द्राबाजार के ग्राम मंगरावा रायपुर में बेलाल के घर के बरामदे में उसके परिवार के सदस्य तथा अन्य व्यक्ति को गाय काटकर उसका मांस बेचते पुलिस ने गिरफ्तार किया । मौके से 3 क्विन्टल 40 कि0ग्रा0 600 ग्राम गौ मांस व दो गाय की ताजा खाल खून लगा हुआ व दो गाय का सिर खुन लगा हुआ व दो इलेक्ट्रानिक मशीन तराजू व चार दाँव व 05 चाकू व 04 रेती व लकड़ी का गोल ठेहा दो व एक देशी रिवाल्वर 32 बोर व एक खोखा कारतूस 32 बोर व एक जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किये गये। अपराधियों की पहचान असरफ पुत्र शमसुद्दीन, शमसुद्दीन पुत्र मोहम्मद, सितारा पत्नी शमसुद्दीन निवासीगण मंगरावा रायपुर, थाना गम्भीरपुर आजमगढ़, समीर पुत्र मारूफ निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ व एक बाल अपचारी माजीद पुत्र निशार अहमद निवासी मगरावा रायपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार व उच्चतम न्यायालय के आदेशो निर्देशों का पालन करते हुए जेल भेजा जा रहा है ।

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का पंचांग एवं राशिफल -10 नवंबर- 2020- मंगलवार
🌺🍀🔥🥀🌸🌳🌳🐚🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-मंगलवार

🏵️🐚🌳🌸🔥🔥🍀🌺🍁

तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला

🍁🌺🍀🔥🌸🌳🐚🏵️🥀

शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक

राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक

दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-उत्तर
चंद्र स्थिति-सिंह
मुहूर्त-भद्रा
🥀🏵️🐚🌳🌸🔥🍀🌺🍁

यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।

आज का उपाय- हनुमान मंदिर में
बेसन के लड्डू चढाएं।

वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🐚🌳🍁🌸🥀🔥🍀🌺

आज का राशिफल
🌸🍁🌳🐚🏵️

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

🌺🏵️🐚🍀🔥🥀🌳🍁🌸

वृष:-

फालतू खर्च होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। चोट व रोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

🌸🍁🌳🥀🔥🍀🐚🏵️🌺

मिथुन:–

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। प्रमाद से बचें।

🌺🏵️🐚🍀🔥🥀🌳🍁🌸

कर्क:-

चोट व रोग से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🌸🍁🌳🥀🔥🍀🐚🏵️🌺

सिंह:-

मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

🌺🏵️🐚🍀🔥🥀🌳🍁🌸

कन्या:-

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। अकारण क्रोध व उत्तेजना रह सकते हैं। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न उठाएं।

🌸🍁🌳🥀🔥🍀🐚🏵️🌺

तुला:-

भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।

🌺🏵️🐚🍀🔥🥀🌳🍁🌸

वृश्चिक:–

चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका बनती है। आशंका-कुशंका के चलते कार्य प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। झंझटों से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

🌸🍁🌳🥀🔥🍀🐚🏵️🌺

धनु:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी।

🌺🏵️🐚🍀🔥🥀🌳🍁🌸

मकर:-

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।
🌸🍁🌳🥀🔥🍀🐚🏵️🌺

कुंभ:-

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

🌺🏵️🐚🍀🔥🥀🌳🍁🌸

मीन:-

नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।
🍁🌳🥀🔥🍀🐚🏵️🏵️🌺

खाद्य मंत्री ने किया अम्बिकापुर-सीतापुर एनएच निर्माण कार्य का निरीक्षण,अप्रैल तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश….

अम्बिकापुर:- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज अम्बिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क का पूरा निर्माण कार्य अप्रैल 2021 तक हर हाल में पूरा करें।
खाद्य मंत्री ने एनएच के अधिकारियों के साथ जहां-जहां काम चल रहा है उन स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलियों के निर्माण में भी गति लाने के निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि जिन स्थानों पर खुदाई हो गई है वहां तेजी से निर्माण पूरा करें तथा जहां खुदाई नही हुई है वहां गड्ढे की मरम्मत कराएं। इन्होंने कहा कि सड़क गुणवत्तापूर्ण बने और शीघ्रता से बने। मेरी पहली प्राथमिकता सरगुजा के सड़कों को लेकर है। अच्छी सड़क से जहां आवागमन में सहूलियत होती है वही धूल से निजात मिलती है और दुर्घटना में भी कमी होती है।
उल्लेखनीय है कि अम्बिकापुर से शिवनगर एवं अम्बिकापुर से सीतापुर एनएच का नवनिर्माण किया जा रहा है। चौड़ीकरण के साथ सीसी रोड बनाया जा रहा है। समय पर काम पूरा करने समय समय पर खाद्य मंत्री द्वारा निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय मे पूरा करने के निर्देश दिए जाते रहे है।

4 लाख 20 हजार रुपये की हेरोइन बरामद, तस्कर कयूम चढ़ा पुलिस के हत्थे


आचार्य डॉ अजय दीक्षित

आजमगढ़:-थाना बरदह पुलिस ने 4.20 लाख रूपये की (42 ग्राम हेरोईन) बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया । हम आप को बताते चलें कि संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान सरायमोहन स्थित बेसो नदी पर खड़े एक व्यक्ति ने अचानक पुलिस बल को देखकर पीछे मुडकर तेज कदमों से बेसो नदी पुल की ओर भागने लगा जिसे वादिल बाबा स्थान के पास घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कयूम पुत्र नईम निवासी ग्राम बक्सपुर थाना बरदह जिला आजमगढ बताया । जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक पन्नी मे 42 ग्राम हेरोइन बरामद की गई । तस्कर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर धारा 8/21 NDPS ACT के तहत अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि बरामद हेरोइन मै वाराणसी से लाकर आसपास के इलाकों में फुटकर बेचता हूँ । बेचने से प्राप्त पैसे से मै अपना तथा अपने परिवार के लोगो का भरण पोषण करता हूं ।

पुलिस मुठभेड में 25000 का ईनामियां अपराधी हुआ घायल

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:- थाना दीदारगंज व थाना फूलपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने ₹25000 के इनामी बदमाश मुकेश गौतम पुत्र राम रूप निवासी भादू थाना दीदारगंज को गिरफ्तार किया । हम आप को बताते चलें कि सायंकालीन वाहन चेकिंग के दौरान पुष्प नहर की पुलिया पर 2 मोटर साईकिल सवारों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की दोनों मोटरसाइकिल सवार भागने की कोशिश करने लगे । थाना दीदारगंज व थाना फूलपुर पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से जब इनको घेरने की कोशिश की गई तो इनके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई ।जबाबी फायरिंग में शातिर साइबर अपराधी मुकेश गौतम को दाहिनी टांग में गोली लगी तथा उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया ।
मुकेश गौतम के पास से एक तमंचा, 3 एटीएम कार्ड व नगदी तथा एक चोरी की पल्सर गाड़ी बरामद हुई। यह अपराधी डी-71 पंजीकृत गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा यह थाना कप्तानगंज एवं तहबरपुर के साइबर अपराधो में वांछित चल रहा है इस पर विभिन्न थानों के आधा दर्जन से अधिक साइबर क्राइम के मुकदमे पंजीकृत है। भागे हुए अपराधी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अपराधी पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

जानिए कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए अपने राशिफल में

आज का पंचांग एवं राशिफल:-9 नवंबर 2020-सोमवार
🌺🏵️🌸🐚🍀🔥🥀🌳🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

विक्रम सम्वत: 2077
शक सम्वत: 1942 शार्वरी
दिन काल: 10:50:52
मास अमांत: आश्विन
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
🍁🌳🥀🔥🍀🐚🌸🏵️🌺

तिथि: अष्टमी – 06:52:56 तक, नवमी – 29:29:55 तक

नक्षत्र: आश्लेषा – 08:42:43 तक
पक्ष: कृष्ण

योग: ब्रह्म – 25:29:04 तक
🌺🏵️🌸🐚🍀🔥🥀🌳🍁

वार: सोमवार

सूर्योदय: 06:39:23
सूर्यास्त: 17:30:16
चन्द्रोदय: 24:57:59
चन्द्रास्त: 13:46:00
चन्द्र राशि: कर्क – 08:42:43 तक

शुभ समय : 11:43:08 से 12:26:32 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त: 12:26:32 से 13:09:55 तक, 14:36:42 से 15:20:06 तक

🐚🍀🔥🥀🥀🌳🌳🍁🍁

राहु काल: 08:00:45 से 09:22:07 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 10:16:21 से 10:59:45 तक
यमघण्ट: 11:43:08 से 12:26:32 तक
🍁🌳🥀🔥🍀🐚🌸🏵️🌺

यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।

आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।

आज का उपाय-मंदिर में श्वेत अकाव के पुष्प अर्पित करें।

वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🍁🌺🌳🏵️🥀🌸🔥🍀🐚
आज का राशिफल
🍁🌺🌳🏵️🥀

मेष:-

डूबी हुई रकम प्राप्ति की संभावना बनती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बुद्धि के कार्य करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे। प्रमाद न करें।

🐚🍀🔥🌸🥀🏵️🌳🌺🍁

वृष:-

कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। आर्थिक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि के योग हैं। जोखिम न लें।

🍁🌺🌳🏵️🥀🌸🔥🍀🐚

मिथुन:-

नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🐚🍀🔥🌸🥀🏵️🌳🌺🍁

कर्क:-

दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें। क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

🍁🌺🌳🏵️🥀🌸🔥🍀🐚

सिंह:-

काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

🐚🍀🔥🌸🥀🏵️🌳🌺🍁

कन्या:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।

🍁🌺🌳🏵️🥀🌸🔥🍀🐚

तुला:-

शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

🐚🍀🔥🌸🥀🏵️🌳🌺🍁

वृश्चिक:-

कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेशादि सोच-समझकर करें। बाहर लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवन सुखमय गुजरेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें।

🍁🌺🌳🏵️🥀🌸🔥🍀🐚

धनु:-

स्वास्थ्य पर खर्च होगा। लापरवाही न करें। कार्य करते समय चोट लग सकती है। गृहिणियां विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें। अकारण विवाद हो सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धनहानि की आशंका है। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा।

🍀🔥🌸🥀🏵️🌳🌺🌺🍁

मकर:-

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🌺🌳🐚🏵️🥀🌸🔥🔥🍀

कुंभ:-

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।

🔥🌸🍁🥀🏵️🐚🐚🌳🌺

मीन:-

योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

🐚🍀🏵️🥀🍁🌸🌸🔥🔥

error: Content is protected !!