Home Blog Page 271

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने लिया हिरासत में…

मुंबई: ड्रग माफियाओं और बॉलीवुड के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को हिरासत में ले लिया। एनसीबी ने बताया है कि एजेंसी द्वारा भारती सिंह के अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में छापेमारी की गई थी, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया।

भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पर ड्रग्स लेने का आरोप है। एनसीबी दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि ड्रग्स पेडलर्स से खुफिया सूचना मिलने के बाद एनसीबी ने भारती और हर्ष के घर पर छापा मारा था, जहां से एजेंसी को तलाशी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिला था।

रायपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने दी अहिवारा को 2 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर :- प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के अहिवारा के लोगों को 2 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अहिवारा के वार्ड क्रमांक-4 में 49.44 लाख के लागत की आश्रय योजना अंतर्गत रैन बसेरा, वार्ड क्रमांक-12 में 49.22 लाख रुपए की लागत वाली राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत निर्मित मंगल भवन का लोकार्पण किया। वार्ड क्रमांक-15 में 25.03 लाख लागत से राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पौनी पसारी निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 8 में 23.69 लाख की लागत से गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक-4 में 34.07 लाख की लागत से राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पुष्प वाटिका का निर्माण कार्य तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग शाखा भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके साथ ही धमधा विकासखण्ड के नंदिनी-खुंदनी में भी विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सावित्री रात्रे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नटवरलाल ताम्रकार, एल्डरमेन सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद आदि उपस्थित थे।

रायपुर : विश्व मात्स्यिकी दिवस पर आज मुख्यमंत्री करेंगे मछुआरों को मोटरसायकल सह आईस बॉक्स का वितरण…

रायपुर :- विश्व मात्स्यिकी दिवस के मौके पर 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से मछुआ सम्मेलन का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 मछुआरों को मोटरसायकल सह आईस बॉक्स तथा 2 मछुआरों को ऑटो सह आईस बॉक्स का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 10 मछुआ हितग्राहियों को मछुआ आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त की अनुदान राशि का चेक भी प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वान्ह 11 बजे दीप प्रज्जवलन से होगा। इसके पश्चात् नाव, डोंगी एवं जाल का पूजन, राजगीत का गायन होगा। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

संचालक मछली पालन श्री व्ही.के. शुक्ला ने बताया कि मछुआ आवास निर्माण योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 चयनित हितग्राहियों को 40-40 हजार रूपए की प्रथम किस्त की अनुदान राशि का चेक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में 17 चयनित मछुआरों को मोटरसायकल सह आईस बॉक्स एवं ऑटो सह बॉक्स का वितरण किया जाएगा।

आज इन राशियों के लोग ना करे लापरवाही,,, हो सकती है बड़ी हानि…..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-21 नवंबर 2020, शनिवार
💐🌳🌸🎉🍁🔥🌺🍀🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-हेमंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🏵️🍀🌺🔥🍁🎉🌸🌳💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
💐🌳🌸🎉🍁🔥🌺🍀🏵️
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक

राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
🏵️🍀🌺🔥🍁🎉🌳🌳💐
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-वायव्य
चंद्र स्थिति-कुंभ
💐🌳🎉🍁🔥🌺🍀🏵️🌸
मुहूर्त-पंचक प्रारंभ-सहस्त्रार्जुन जयंती

यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।

आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।

आज का उपाय-जरूरतमंदों को काला कंबल दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🏵️🍀🌺🔥🍁🎉🌳💐
आज का राशिफल
💐🌳🎉🍁🔥

मेष:-

नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
🍁🌸🏵️🍀💐🌳🎉🔥🌺

वृष:-

किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूर से कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें।
🌺🔥🎉🌳💐🍀🏵️🌸🍁

मिथुन:-

पठन-पाठन व लेखन इत्यादि काम सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
🌸🏵️🍀💐🌳🎉🔥🔥🌺

कर्क:-

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। बेकार बातों पर ध्यान न दें। उत्साह में वृद्धि होगी।
🌺🔥🍁🎉🌳💐🍀🏵️🌸

सिंह:-

नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे।
🌸🏵️🍀💐🌳🎉🍁🔥🌺

कन्या:-

वैदिक कथाओं में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।
🔥🍁🎉🌳💐🍀🍀🏵️🌸

तुला:-

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। बोलचाल में हल्केपन को न वापरें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव रह सकता है। यथासंभव यात्रा टालें। जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🌸🏵️🍀🌺💐🌳🎉🍁🔥

वृश्चिक:-

नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। दूर से काम मिल सकता है। आर्थिक नीति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।
🔥🍁🎉🌳💐🌺🍀🏵️🌸

धनु:-

डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। दुष्टजन तथा ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय अनुकूल है।
🌸🏵️🍀🌺💐🌳🎉🍁🔥

मकर:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। अत: किसी भी काम को करते समय लापरवाही न करें।
🔥🍁🎉🌳💐🌺🍀🏵️🌸

कुंभ:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज न करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। रुके कार्य बनेंगे।
🌸🏵️🍀🌺💐🌳🎉🍁🔥

मीन:-

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। लाभार्जन होगा।
🔥🍁🎉🌳💐🌺🍀🏵️🌸

बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक में घुसी, 14 लोगों की मौके पर ही मौत,,,मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल….

प्रतापगढ़ :- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 6 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। मामला मानिकपुर थाना के देशराज इनारा का है, जहां बारात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में घुस गई। गुरुवार देर रात हुए इस भीषण सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ होगा।

सभी बाराती शेखपुर गांव में शादी-समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए जिससे 14 लोगों की मौत हो गई जिसमे 6 बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस कटर से काटकर सभी 14 लोगों के शव को बाहर निकाला। पुलिस को रेसक्यू करने में दो घंटे का समय लग गया। हादसा गुरुवार की रात 11 बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर मानिकपुर पुलिस स्टेशन के पास हुआ।

सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, 12 बाराती कुंडा कोतवाली के जिगरापुर चौसा गांव के रहने वाले हैं, जबकि बोलेरो चालक समेत दो लोग कुंडा इलाके के अन्य गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई बाइक सवार की मौके पर ही मौत

सूरजपुर
उदयपुर से सूरजपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत महंगई में सरकारी स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से जा रहे लोगों ने इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी किशन प्रजापति पुत्र शिव बालक प्रजापति 21 वर्ष मंगलवार की रात अपने नए घर कलीपुर से बाइक नंबर सीजी 12 एएक्स 0877 से उदयपुर मार्ग से होते हुए लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खुटिया के गौहानीपारा अपने मामा समयलाल प्रजापति के घर जा रहा था। रास्ते में महंगई हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

कोरोनावायरस ने फिर पकड़ी रफ्तार,राजधानी में 24 घंटे में 7500 से भी अभी केस,98 की मौत

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 7546 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5.1 लाख से अधिक हो गयी जबकि 98 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 8041 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले दिन आरटी-पीसीआर से 22,067 जांच समेत कुल 62,437 जांच की गयी। बुलेटिन में कहा गया कि शहर में त्योहार के मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच संक्रमण दर 12.09 प्रतिशत है।

आपको बता दें कि दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सबसे ज्यादा 8593 मामले आए थे और 85 मरीजों की मौत हो गयी थी। संक्रमण से 98 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 8,000 पार कर गई है।ताजा जानकारी के अनुसार संक्रमितों की कुल संख्या 5,10,630 है

मुख्यमंत्री ने मध्य भारत की पहली सर्वसुविधायुक्त टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी किया भूमिपूजन

रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर राजधानी रायपुर में मध्य भारत की सर्वसुविधायुक्त पहली टेनिस अकादमी का अपने निवास कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमिपूजन कर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी। कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सांस्कृतिक भवन से लगी 4 एकड़ भूमि में टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 17 करोड़ 75 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। अकादमी के निर्माण के लिए 15 माह का समय निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि टेनिस अकादमी के बनने से राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जा सकेगी। इस अकादमी के जरिए टेनिस जगत में छत्तीसगढ़ को नयी पहचान मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, खेल मंत्री श्री उमेश पटेल, ओलंपिक संघ के महासचिव श्री गुरूचरण सिंह होरा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया और खेल प्रेमियों को टेनिस अकादमी की सौगात के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। भूमिपूजन समारोह में खेल सचिव श्री अनिवाश चम्पावत ने टेनिस अकादमी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। खेल संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने समारोह में आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।
राजधानी रायपुर के लाभाण्डी क्षेत्र में बनने वाले टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी में एडमिन बिल्ंिडग, हॉस्टल बिल्ंिडग और एक मुख्य टेनिस कोर्ट तथा पांच प्रेक्टिस टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। टेनिस कोर्ट के निर्माण अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। टेनिस कोर्ट में अल्ट्राकुशन 8 लेयर सिंथेटिक सरफेस का उपयोग किया जाएगा। टेनिस स्टेडियम 6038 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। मुख्य टेनिस कोर्ट की दर्शक क्षमता 3 हजार एवं मुख्य भवन अंतर्गत वी.वी.आई.पी गैलरी की क्षमता 500 दर्शकों की होगी। मुख्य टेनिस कोर्ट और प्रेक्टिस कोर्ट में डे-नाईट मैच के लिए फ्लड लाईट सहित सभी सुविधाएं होंगी। इसके लिए 315 केव्हीए विद्युत सबस्टेशन एवं आपातकालीन विद्युत प्रवाह के लिए 165 केव्हीए क्षमता का डीजी सैट लगाया जाएगा।
टेनिस अकादमी में वाताअनुकुलन सहित सर्वसुविधा युक्त होगी। यहां एडमिन बिल्ंिडग के भू-तल में वेटिंग रूम, रिसेेप्शन, दो चेंजिंग रूम, दो हॉल, पार्किंग एरिया एवं प्रथम तल में जिम, डायनिंग एरिया, वेटिंग एरिया तथा द्वितीय तल में व्ही.आई.पी. लॉज का निर्माण किया जाएगा। हॉस्टल बिल्ंिडग के भू-तल में रिसेप्शन एवं वेटिंग रूम, अधीक्षक रूम, कार्यालय, व्ही.आई.पी. रूम और पार्किंग, प्रथम तल में कैरम रूम, टेबल टेनिस रूम, किचन, डायनिंग। द्वितीय तल में 17 रूम, हाऊस किपिंग एवं तृतीय तल में 17 रूम हाऊस किपिंग का निर्माण किया जाएगा साथ ही एक इंटरनेशनल टेनिस कोर्ट (सिंथेटिक कोर्ट) और 5 प्रेक्टिस कोर्ट (सिंथेटिक कोर्ट) का निर्माण किया जाएगा।

प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयासों से वर्षों पुरानी किसानों की मांग हुई पूरी प्रदेश सचिव ने पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव का जताया आभार

लखनपुर
अमलभट्टी में शुरू होगा नवीन धान खरीदी केंद्र किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के नवीन धान खरीदी केंद्रों में अमलभट्टी का नाम है अमलभट्टी केंद्र के अन्तर्गत इरगांवा बेलखरिखा तुरना जयपुर पर्री मुकुंदपुर मलगाँवा के किसानों की बहुत पुरानी मांग को लेकर प्रदेश सचिव द्वारा स्वास्थ्य एंव पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव जी व सहकारिता मंत्री प्रेम साय टेकाम को अवगत कराया था जिसमे वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके क्षेत्र वाशियों को सौगात देकर क्षेत्रवाशियों की परेशानी प्रदेश सचिव द्वारा दूर की गई।

वर्षों पुरानी मांग पूरी कर प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया अमलभट्टी में भूमि पूजन अमलभट्टी में नवीन धान खरीदी केंद्र का भूमिपूजन किया गया इस अवसर पर प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह ,वरिष्ठ कांग्रेसी भाग्वेंद्र प्रताप सिंह जी ,अमलभट्टी सरपंच रविन्द्र सिंह बेलखरिखा सरपंच जितेंद्र सिंह जयपुर सरपंच बनवारी , शिव गुप्ता, राम राजवाड़े ,भरत लाल देवकुमार आशिक खान देवलाल व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
प्रदेश सचिव ने पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव का आभार जताए व क्षेत्रवाशियों को बधाई दी

कैसा होगा आज आपका दिन जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-20 नवंबर 2020, शुक्रवार
🎉🍀💐🌺🌺🌳🔥🏵️🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-शुक्रवार
🍁🏵️🔥🌳🌺💐🎉🎉🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-गंड
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
🌸🎉💐🌺🌳🏵️🏵️🍁🍀
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक

राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
🍀🍁🏵️🌳🌺💐🎉🌸🔥
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पश्चिम
चंद्र स्थिति-मकर
🔥🌸🎉💐🌺🌳🏵️🍀🍀
मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/ गुरु मकर राशि में गोचर

यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।

आज का उपाय-किसी विप्र को खीर खिलाएं।

वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍀🏵️🌳🌺💐🎉🌸🔥🍁
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🎉

मेष:-

आज आपको आर्थिक दिक्कतों से राहत मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। विवाद की स्थिति से दूूर रहें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। संतान पक्ष से लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जरूरी सूचना मिलेगी।
🍀🌺🌺🔥🍁🎉🌸🌳💐

वृष:-

सामाजिक पक्ष मजबूत होगा। आपको काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। अपने कौशल से सभी कार्य पूरे करेंगे। आपका तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। माता-पिता की सेवा करें।
🌳🌸🎉🍁🔥🌺🏵️🍀🍀

मिथुन:-

छात्रों को आज कामयाबी मिलेगी। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। दफ्तर में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा। खानपान के दौरान सावधानी रखें। अपशब्दों का प्रयोग न करें।
🍀🏵️🌺💐🔥🍁🎉🌸🌳

कर्क:-

अचल संपत्ति से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त परिवार के लोगों की राय जरूर लें। उधार की रकम वापस मिल सकती है। अचानक आपको कहीं जाना पड़ सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। सेहत ठीक रहेगी। दफ्तर में किसी से विवाद की आशंका है।
🌸🎉🍁🔥💐🌺🏵️🍀🍀

सिंह:-

आज पारिवारिक जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। ज्यादातर काम पूरे कर पाएंगे। शुभ सूचना मिलेगी। वाहन चलाते समय सतर्कता रखें। चोट लग सकती है। आज जल्दबाजी में कोई जरूरी फैसला न करें। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। आपको किसी की बात से ठेस लग सकती है।
🍀🏵️🌳🌺💐🔥🍁🎉🌸

कन्या:-

कारोबार में उन्नति होगी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने पर विचार कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। बेवजह खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें। युवा अपने कैरियर से जुड़े फैसले सोच समझकर लें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🌸🎉🍁🔥💐🌺🌳🏵️🍀

तुला:-

आज काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। किसी कार्य को न टालें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।
🍀🏵️🌳🌺💐🔥🍁🎉🌸

वृश्चिक:-

जरूरी न हो तो यात्रा को टाल दें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काम को लेकर तनाव हो सकता है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें, नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी से लेनदेन करते समय पूरी तरह जांच परखकर कर लें। खुशखबरी मिल सकती है। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
🎉🍁🔥💐🌺🌳🏵️🍀

धनु:-

आज आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं। दफ्तर काफी काम हो सकता है। सहयोगियों के मदद से आपकी जिम्मेदारी पूरी होगी। कर्ज की रकम वसूल करने में दिक्कत हो सकती है। अपरिचितों से सतर्क रहें। बाहरी लोगों से निजी चर्चा न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🍀🏵️🌳🌺💐🔥🍁🌸🎉

मकर:-

युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। ऑफिस की जिम्मेदारी पूरी करेंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें। विरोधी हावी हो सकते हैं। यात्रा करते समय जरूरी कागजात साथ रखें। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद टालने का प्रयास करें।
🎉🌸🍁🔥💐🌺🌳🏵️🍀

कुंभ:-

आज सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। धन लाभ की स्थिति बन रही है। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। खर्च करने के दौरान बजट का ध्यान रखें। यात्रा को टालें। वाणी पर संयम रखें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🍀🏵️🌳🌺💐🔥🍁🌸🎉

मीन:-

सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुटिल प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं। अनजानों से ज्यादा बात न करें। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🎉🌸🍁🔥💐🌺🌳🏵️🍀

महाविद्यालय राजपुर के प्राचार्य द्वारा कॉलेज कैंपस में करवाए गए तंत्र-मंत्र के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन….

बलरामपुर :- शासकीय महाविद्यालय राजपुर के प्राचार्य के द्वारा कॉलेज कैंपस में गोवर्धन पूजा के दिन तांत्रिक बुलाकर एवं तंत्र – मंत्र कर संदिग्ध रूप में पूजा कराया गया, तथा कॉलेज परिसर में आश्चर्यजनक पदार्थ व वस्त्र भी पाए गए , जो संदिग्ध है। कॉलेज के प्राचार्य द्वारा हमेशा ही कोई ना कोई विवादित कार्य किया जाता है, जिससे कॉलेज के स्टाफ तथा छात्रों में भय का माहौल है।
इस संबंध मैं आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई राजपुर द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजपुर द्वारा समस्त विद्यार्थियों ने ज्ञापन सौंपा तथा जांच की मांग की गई। जिसमें अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर्यन जायसवाल, आशीष सोनी, पूर्व छात्र नेता अंकित अग्रवाल,आयुष जायसवाल, प्रियांशु सिंह, रजत सोनी, मयंक कश्यप उपस्थित थे।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दाई-दीदी क्लीनिक का किया शुभारंभ ….दाई-दीदी क्लीनिक के वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना…

रायपुर :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर महिलाओं के लिए क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए 03 स्पेशल मोबाइल दाई-दीदी क्लीनिक को अपने निवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने मोबाइल क्लीनिक के भीतर जाकर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया और अपने ब्लड प्रेशर की जांच भी करायी। इस दाई-दीदी स्पेशल क्लीनिक में डॉक्टर सहित सभी चिकित्सकीय स्टाफ महिलाएं होंगी और केवल महिलाओं का ही निःशुल्क इलाज किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि दाई-दीदी क्लीनिक देश में अपनी तरह का पहला क्लीनिक है, जो केवल महिलाओं का इलाज करेगा। वर्तमान में इसे रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है और आगे इसका विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकोच के कारण महिलाएं अपनी बीमारी को खुलकर नहीं बता पाती हैं। इस कारण उनकी बीमारी का सही उपचार नहीं हो पाता। अब दाई-दीदी क्लीनिक में महिला चिकित्सक और महिला स्टाफ होने से वे निःसंकोच अपना समुचित इलाज करा सकेंगी। इसमें महिलाओं को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्हें अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से इस क्लीनिक का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।

ट्रेलर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत…

बिलासपुर :- बिलासपुर के पंधी क्षेत्र में बुधवार देर शाम ट्रेलर के टक्कर से युवक की मौत हो गई। पीछे से टक्कर लगते ही युवक बाइक से उछलकर नीचे जा गिरा और ट्रेलर उसे कुचलता हुआ आगे चला गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकंडा के बंधवापारा निवासी भूपेंद्र यादव उम्र 18 वर्ष बुधवार की शाम मटियारी स्थित अपने मामा के घर जा रहा था तभी पंधि के पास विजय राइस मिल के सामने पीछे से आ रही ट्रेलर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और वो बाइक से उछलकर आगे जा गिरा और ट्रेलर उसका सिर कुचलते हुए आ चला गया।जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन थोड़ी दूर जाकर ट्रेलर फंस गया और चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के चाचा भीमबली कि शिकायत पर सीपत पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

नाबालिक ने 13 साल के बच्चे पर चढ़ाया ट्रैक्टर…. पिता और फूफा ने घटना छुपाने बच्चे को जिंदा जलाकर लाश तालाब में फेंका…..

बेमेतरा: बोरिया गांव में एक खौफनाक घटना सामने आई है। जिसमे एक 13 साल के बच्चे एलेश्वर साहू को दूसरे नाबालिग ने ट्रैक्टर चढ़ा कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब घटना का पता नाबालिक के पिता और फूफा को हुई तो उन्होंने अपने बच्चे को बचाने और मामले का खबर किसी को पता न चले, इसलिए घायल एलेश्वर को जिंदा जला दिया और उसके बाद लाश को तालाब में फेंक दिया।
बता दें बीते सोमवार को एक बच्चे की लाश तालाब में तैरती हुई मिली थी। बच्चे का शरीर पूरी तरह सड़कर पिघल गया था। पास ही के गांव खुरूसबोड़ में 10 नवंबर को एक गुमशुदगी की रिपोर्ट का पता चला। इसके बाद एक के बाद एक कड़ी खुलती गई और खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि 9 नवंबर को हत्या के आरोपी ओमप्रकाश साहू पिता हीराराम साहू (35 साल) ने अपने नाबालिग बेटे को ट्रैक्टर चलाने दिया था। इस दौरान 13 साल का बच्चा घायल हो गया। उसके सिर पर चोट आई।इससे दुर्घटना करने वाला नाबालिग डर गया और पिता को घटना की जानकारी से अवगत कराया। इस पर ओमप्रकाश साहू और उसका जीजा शिवकुमार साहू पिता पुनाराम घटना स्थल पर पहुंचे और बच्चे को बोरिया गांव के तालाब के पास पेट्रोल छिड़ककर जला कर मार दिया। मारने के बाद उस बच्चे के शव को दो सीमेंट के फेंसिंग पोल से बांधकर तालाब में फेंक दिया, ताकि शव बाहर न निकल आए। लेकिन शव सड़कर पानी के बाहर आ गया, जिसे गांव कोटवार ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। कपड़े और गले की माला से बच्चे की शिनाख्त की गई। इस वारदात में शामिल आरोपी पिता ओमप्रकाश साहू एवं शिवकुमार साहू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

30 वर्ष पहले बेंचा था गन्ना, आज तक नहीं मिला पेमेंट…85 वर्षीय किसान 28 दिन से बैठा है धरने पर, नहीं हो रही सुनवाई

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या:-
बीका पुर तहसील के अंतर्गत पातूपुर गांव का रहने वाला 85 वर्षीय गन्ना किसान रामतेज वर्मा ने मसौधा सुगर मिल को 30 साल पहले बेचे गए चार ट्राली गन्ने के पैसे का भुगतान ना होने पर 20 अक्टूबर से अपने खेत में खुले आसमान के नीचे अनिश्चितकालीन धरना पर पर बैठा है । आज 30 दिन हो गये हैं अभी तक योगी सरकार के कानों में आवाज नही पहुंची है । 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने बताया कि अभी तक तहसील और जिले का कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं आया है। केवल कोतवाली पुलिस ही हमारा हाल-चाल लेने के लिए आती रहती है। हम आप को बताते चलें कि बुजुर्ग गन्ना किसान के पिता त्रिवेणी वर्मा ने सन् 1990 – 91 में गन्ना सहकारी समिति मोती नगर मसौधा को 4 ट्राली गन्ना बेंचा था। 30 वर्ष बीत जाने के बाद भी चार ट्राली गन्ने का पैसा आज तक नहीं मिला है। जिसकी शिकायत कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे मजबूर होकर वह अपने खेत में 20 अक्टूबर से धरने पर बैठा हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग किसान से बातचीत करके समस्या का निराकरण कराया जाना चाहिए। ठंड शुरू हो जाने और बरसात हो जाने के चलते बुजुर्ग किसान को बहुत परेशानी हो रही है। वहीं क्षेत्र के जागरूक लोगों ने बुजुर्ग किसान के सेहत की चिंता करते हुए शासन प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।

क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं, जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-19 नवंबर 2020, गुरुवार
💐🐚🌺🍀🍁🌳🔥🌸🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- कार्तिक
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-गुरुवार
🏵️🌸🔥🌳🍀🌺🐚💐💐

तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
💐🐚🌺🍀🌳🔥🌸🏵️🍁

शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक

राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
🍁🏵️🌸🔥🌳🍀🌺🐚💐
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-दक्षिण
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत-सूर्यषष्ठी

यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।

आज का उपाय-मंदिर में बूंदी अर्पित करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🐚🌺🍀🌳🔥🏵️🏵️🍁
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

नौकरी में तनाव रहेगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें।
🍁🏵️🔥🌳🌺🌸🌸💐🍀

वृष:-

नजदीकी वातावरण सुखद रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
🍀💐🌸🐚🌺🌳🔥🏵️🍁

मिथुन:-

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
🍁🏵️🔥🌳🌺🐚🌸💐🍀

कर्क:-

फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। यात्रा यथासंभव टालें। जोखिम नहीं लें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। पुराना रोग परेशानी तथा बाधा का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें।
🍀💐🌸🐚🌺🌳🔥🏵️🍁

सिंह:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है।
🍁🏵️🔥🌳🌺🐚🌸💐🍀

कन्या:-

नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यस्थल पर सुधार या परिवर्तन संभव है। लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ फल देगा। शत्रुओं से सावधान रहें।
🍀💐🌸🐚🌺🌳🔥🏵️🍁

तुला:-

यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
🍁🏵️🔥🌳🌺🐚🌸💐🍀

वृश्चिक:-

राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। सहकर्मी साथ देंगे। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। आलस्य न करें।
💐🌸🐚🌺🌳🔥🔥🏵️🍁

धनु:-

चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।
🍁🏵️🔥🌳🍀🌺🐚🌸💐

मकर:-

कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में उपहार आदि देना पड़ सकते हैं। जल्दबाजी न करें।
💐🌸🐚🌺🍀🌳🔥🏵️🍁

कुंभ:-

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जोखिम न उठाएं। वाणी में संयम आवश्यक है।
🍁🏵️🔥🌳🍀🌺🐚🌸💐

मीन:-

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनलाभ सहज होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता बनी रहेगी।
💐🌸🐚🌺🍀🌳🔥🏵️🍁

अम्बिकापुर : निर्धारित शर्तो के साथ मिली सिनेमा घर एवं मल्टीप्लेक्स को संचालन की अनुमति

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में संचालित सिनेमा घर एवं मल्टीप्लेक्स को संचालन की अनुमति निर्धारित शर्तो के अनुसार दी गई है। यह व्यवस्था जिले के कन्टेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्र में संचालित सिनेमा घरों के लिए की गई है।
जारी आदेशानुसार सिनेमा घर के हॉल में व्यक्तियों के बैठक संख्या की क्षमता के आधार पर अधिकतम 50 प्रतिशत व्यक्तियों के लिए अनुमति दी जा रही है। बैठक व्यवस्था ऐसी रखी जानी है की व्यक्तियों के आगे-पीछे या अगल-बगल में पर्याप्त फिजिकल डिस्टेंस होना चाहिए। सिनेमा घर में एयर कंडीशनिंग उपकरणों की उपलब्धता होने पर उसका तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। सिनेमा घर में क्रॉस वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। सिनेमा घर में प्रवेश के समय व्यक्ति का हाथ सैनिटाईजर से सैनिटाईज करने अथवा साबुन से धोना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क पहनकर फिजिकल डिस्टेंसिंग रखना होगा। सिनेमा घर में कोरोना बीमारी का लक्षण नहीं होने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यदि व्यक्तियों में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार आदि पाए जाते हैं तो उन्हे सिनेमा घर में प्रवेश नहीं देने के लिए कहा गया है। सिनेमा घर में आने वाले व्यक्तियों द्वारा उपयोग किए गए मास्क को अपशिष्ट मानते हुए उनके समुचित निपटाने के व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। सिनेमा घर में फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान अनुकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। सिनेमा घर में फिल्म देखने के लिए आने वाले व्यक्तियों में से 65 वर्षीय से अधिक आयु के व्यक्तियों अन्य रोग से ग्रसित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह देने कहा गया है।

रायपुर : देश की पहली महिला स्पेशल क्लीनिक छत्तीसगढ़ में.… मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को दाई-दीदी क्लीनिक का करेंगे शुभारंभ…

रायपुर :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं के लिए स्पेशल क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे। महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली यह स्पेशल महिला मेडिकल मोबाइल क्लीनिक देश में अपनी तरह की पहली अनूठी क्लीनिक होगी। क्लीनिक की गाड़ियों में केवल महिला मरीजों को ही निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। दाई-दीदी क्लीनिक गाड़ियों में केवल महिला स्टाफ तथा महिला डॉक्टर, महिला लैब टेक्नीशियन एवं महिला एएनएम ही कार्यरत रहेंगे। इस क्लीनिक के शुरू होने से महिला श्रमिकों एवं स्लम क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं एवं बच्चियों को अपने घर के निकट ही महिला डॉक्टरों के माध्यम से इलाज की सुविधा मिलेगी।
इस क्लीनिक का संचालन मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के तीन बड़े नगर पालिक निगम रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर में महिलाओं के लिए एक-एक दाई-दीदी क्लीनिक शुरू की जा रही है। इस क्लीनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं की नियमित एवं विशेष जांच आदि की अतिरिक्त सुविधा होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से शहरों में स्थित आंगनबाड़ी के निकट पूर्व निर्धारित दिवसों में यह क्लीनिक स्लम क्षेत्र में लगाया जाएगा। इस क्लीनिक के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, बच्चों आदि के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक परियोजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि जनरल क्लीनिक में महिलाओं के लिए पृथक जांच कक्ष और काउंसलर नहीं होने से महिलाएं परिवार नियोजन के साधन, कॉपर-टी निवेशन, आपातकालीन पिल्स की उपलब्धता, गर्भनिरोधक गोलियां, साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली, गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन परामर्श, एसटीडी परामर्श में शर्म का अनुभव करती है। इस महिला क्लीनिक में डेडीकेटेड महिला स्टाफ होने से अब इस प्रकार के परामर्श निःसंकोच ले सकेंगी।

भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत, 17 घायल….

गुजरात :- गुजरात के वडोदरा में दिल दहला देने वाले दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। सुबह ट्रक और कंटेनर की भिडंत में 17 लोग बुरी तरह घायल भी हो गए हैं। ट्रक पर सवार लोग पावगढ़ दर्शनों के लिए जा रहे थे,तभी रोड पर खड़े कंटेनर को ड्राइवर देख नहीं पाया और ये हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में 5 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई जिसमे एक बच्चा भी शामिल हैं।
इस हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायल हुए लोगों का इलाज वडोदरा के सयाजी अस्पताल में किया जा रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी वडोदरा हादसे पर दुख जताया उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘वडोदरा के पास हुए सड़क हादसे के कारण हुए जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों। मैं दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति…’।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात: छत्तीसगढ़ में 3 नये राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का किया आग्रह

रायपुर :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नागपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य में तीन नये राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री नईदिल्ली के प्रवास के पश्चात नागपुर पहुंचे थे। उन्होंने यहां केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और राज्य में सड़क विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में भोपालपट्नम-तारलागुड़ा मार्ग के डामरीकरण, रायपुर शहर के टाटीबंध में फ्लाईओव्हर और पतरापाली कटघोरा मार्ग के उन्नयन के लिए श्री गडकरी को धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग और सैद्धांतिक राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, उन्नयन, पुर्ननिर्माण हेतु 11024.39 करोड़ रूपए के प्रस्तावित कार्यो को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
श्री बघेल ने भारतमाला योजना के अंतर्गत रायपुर- दुर्ग बायपास के भू-अर्जन के संबंध में केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा भू-स्वामियों को भू-अर्जन की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे भू-स्वामियों में रोष है। इन भू-स्वामियों को शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान कराने का भी उन्होंने आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि चांपा – कोरबा-कटघोरा मार्ग अत्यंत खराब स्थिति में है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग औद्योगिक नगरी कोरबा को जोड़ता है। जल्द ही सड़क निर्माण एजेंसी नियुक्त कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। इसके अलावा पिरियोडिकल रिनिवल में वर्ष 2020-21 में आबंटन 50 करोड़ रूपए किए जाने, रायगढ़-सरायपाली राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद पड़े कार्य को पुनः प्रारंभ कराने और रायपुर से धमतरी मार्ग के निर्माण की गति को तेज कराने का भी उन्होंने अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य में तीन नये राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। इनमें रायगढ़ – घरघोड़ा- धरमजयगढ़- पत्थलगांव मार्ग, अम्बिकापुर – वाड्रफनगर – बम्हनी – रेनूकूट – बनारस मार्ग और पंडरिया – बजाग – गाड़ासरई मार्ग शामिल हैं। श्री बघेल ने बताया कि ये मार्ग आदिवासी बहुल क्षेत्रों से गुजरते हैं। इसके अलावा ये मार्ग भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रस्तावित मार्गों को भी जोड़ते हंै। इन मार्गों में यातायात घनत्व की सघनता है। इन मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में वर्ष 2019-20 में चौड़ीकरण एवं उन्नयन हेतु चिन्हित पांच नई सड़कों को वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बताया कि ये सड़कें मार्च 2020 के अंत में लाॅकडाउन लगने के कारण स्वीकृत नहीं हो सके थे। उनकी फिर से स्वीकृति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों में मुंगेली से पण्डरिया मार्ग, मददंमुड़ा से देवभोग, अभनपुर से पोण्डमार्ग, झलमला-बालोद-शेरपार मार्ग, जयनगर में आरओबी निर्माण शामिल है। इन सड़कों की कुल लंबाई 148 किलोमीटर और इनकी कुल लागत 1414 करोड़ रूपए है। इन सड़कों के लिए डी.पी.आर. तैयार कर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग को भेजा गया है।

error: Content is protected !!