अम्बिकापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, मामला सिंगरौली मध्यप्रदेश कि रहने वाली युवती का है जिनसे आरोप लगाया है कि लखनपुर थाना क्षेत्र निवासी बाल गोविंद साहू ने शादी का झासा देकर काफी समय से युवती का शोषण किया पर जब युवती ने शादी की बात की तो लखनपुर निवासी बाल गोविंद साहू साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया जिसकी शिकायत महिला थाना अम्बिकापुर में कि गई है।
महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 के मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
सिंगरौली की युवती ने लखनपुर के युवक पर शादी का झासा देकर शोषण करने का लगाया आरोप…. महिला थाना में अपराध दर्ज
जाने कैसा होगा आज आपका दिन,जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल एवं पंचांग:-23 दिसंबर 2020, बुधवार
🏵️🐚🌸🍀🎉🎯💐🌺🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
🔥🌺💐🎯🎉🍀🌸🐚🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
🐚🌸🍀🍀🎯🎯💐🌺🔥
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-मेष
मुहूर्त-पंचक समाप्त/वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🎉🍀🍀🏵️🏵️🌸🐚🐚
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
आज किसी के साथ विवाद हो सकता है। अपने काम को लेकर ढिलाई न बरतें। आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आज अफसरों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। इलाज में खर्च होगा।
🔥🏵️🌺🍀🍀🎉💐💐🎯
वृष:-
सेहत की स्थिति कमजोर रहेगी। निवेश से लाभ होगा। आपका काम अच्छा चलेगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आपका किसी से पुराना मतभेद सुलझेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में रूझान बढ़ेगा। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। युवाओं को लाभ होगा ।चिंता दूर होगी।
🐚🎉🍀🌸🌸🌺🌺🏵️🔥
मिथुन:-
बातचीत करते समय सावधान रहें। शत्रु पक्ष से नुकसान संभव है। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। आपका काम आगे बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें। आज यात्रा को टालें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लग सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे ।
🏵️🌺🎯🌸💐🍀🍀🎉🐚
कर्क:-
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम रखें। किसी की उलझन दूर कर सकेंगे । पुराने निवेश से लाभ होगा ।
🎉🍀🔥💐🌸🎯🌺🌺🏵️
सिंह:-
आपको आज किसी काम में नुकसान संभव है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। विरोधियों की हरकतों पर नजर रखें। आपका काम आगे बढ़ेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अनावश्यक खर्च हो सकता है।
🎯🎯🌸🐚💐💐🔥🍀🎉
कन्या:-
आपकाे लाभ होगा। बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। आपके काम समय पर पूरे होंगे। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सहयोगियों की मदद से जिम्मेदारी पूरी होगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे ।
🍀🔥💐🏵️🐚🌸🎯🌺🌺
तुला:-
आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। कारोबार को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। आप आज काफी उत्साहित रहेंगे। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं।
🌺🎯🌸🐚🎉🏵️💐🔥🍀
वृश्चिक:-
निवेश से लाभ होगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। अपने काम को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। आपका दिन अच्छा रहेगा।
🔥💐🏵️🎉🐚🌸🎯🎯🌺
धनु:-
आपका कारोबार अच्छा चलेगा। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बाहर जाते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
🍀🌸🐚🐚🎉🏵️🏵️💐🔥
मकर:-
आज ज्यादा जिम्मेदारी की वजह से बेहद तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपका किसी से विवाद होने की आशंका है। सेहत बिगड़ सकती है। घऱ-परिवार में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। आपको शत्रुओं से आज सतर्क रहना होगा। अधिक खर्च होगा। किसी रिश्तेदार के यहां से जरूरी सूचना मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। आपका कारोबार सामान्य रहेगा ।
🔥💐🏵️🎉🌺🐚🌸🎯🍀
कुंभ:-
अपरिचित व्यक्ति से सतर्क रहें। अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। आपका काम आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। बाहर का खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारिक जिम्मेदारियों को पूरी करेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।
🎯🌸🌸🐚🌺🎉🏵️💐🔥
मीन:-
आपका काम आगे बढ़ेगा। दिन अच्छा बीतेगा। मित्रों के सहयोग से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा । आपको कारोबार में लाभ होगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे।
🎉🌺🐚🐚🌸🎯🎯🍀🍀
जल जीवन मिशन की बैठक सम्पन्न…571 ग्रामों के ग्राम कार्य योजना हेतु 1130 करोड़ 94 लाख रूपए का अनुमोदन ….
अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आज यहां जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत मिशन अंतर्गत आई.एम.आई.एस. में इन्द्राज नल जल प्रदाय योजनाओं का भौतिक सत्यापन, ग्राम कार्य योजना एवं जिला कार्य योजना अंतर्गत आई.एम.आई.एस. फॉरमेट के अनुसार नल जल प्रदाय योजनाओं का अनुमोदन किया गया। इसमें जिले के 571 ग्रामों में नलजल प्रदाय के लिए ग्राम कार्य योजना हेतु 1130 करोड़ 94 लाख रूपए का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही जिला कार्य योजना का भी अनुमोदन किया गया।
बैठक में बताया गया कि रैक्ट्रो फिटिंग योजना के तहत 76 ग्रामों के लिए 36 हजार 130 परिवारों के लिए 129 करोड 85 लाख रूपए, एकल ग्राम योजना के तहत 274 ग्रामों के लिए 380 करोड़ 12 लाख रूपए तथा बहुग्राम योजना के तहत 221 ग्रामों के लिए 283 करोड़ 13 लाख रूपए की लगात से कार्य योजना तैयार किया गया है।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओं श्री विनय कुमार लंगेह, सहायक कलेक्टर श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर द्वय श्री ए.एल. धु्रव एवं सुश्री संतन देवी जांगडे़, सदस्य सचिव एवं कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री प्रदीप खलखो सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का शत् प्रतिशत करें क्रियान्वयन- कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा
सूरजपुर :- आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली गई। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री जे.आर.भगत, अपर कलेक्टर श्री एस.एन.मोटवानी, अनुविभागीय अधिकारी सहित समस्त विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, हाट बाजार क्लिनीक योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना जैसे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओ की प्रगति की जानकारी ली तथा इस ओर प्राथमिकता से कार्य करते हुए शत् प्रतिषत क्रियान्वयन करने के निर्देष दिये हैं। वर्मी कम्पोष्ट का संबंधित विभाग को विक्रय सुनिष्चित करने निर्देषित किया। कलेक्टर ने जिले के पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली, जिसमें लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने निर्देष दिये हैं। उन्होनें नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड, दुर्घटना से मृत हुए व्यक्तियों को सहायता राशि का वितरण, कोविड वैक्सिनेशन के साथ अन्य कार्यो की जानकारी ली तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूरजपुर को हाईटेक बस स्टैण्ड में वन, एनआरएलएम हेतु कक्ष एवं पुलिस सहायता केन्द्र हेतु कक्ष सुरक्षित करने निर्देषित किया है, जिससे स्थानीय समूहों द्वारा निर्मित की जा रही सामग्रियों का विक्रय हेतु स्थान आबंटन किया जा सके। कलेक्टर ने दुर्घटना में मृत एवं गंभीर व्यक्तियों के लिए जारी की जाने वाली सहायता राशि के वितरण की जानकारी ली, और निराकृत प्रकरण व लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने कहा है।
श्री शर्मा ने वन अधिकारी पत्र, सामुदायिक वन अधिकार पत्र से लाभांवित हितग्राहियों की जानकारी ली एवं शेष हितग्राहियों को लाभांवित करने कहा है। संबंधित विभाग प्रमुखों को लोक सेवा गारण्टी के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए समय पर निराकरण करने के निर्देष दिये हैं। इसके साथ ही समस्त नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई का विषेष ध्यान देने अधिकारियों को निर्देषित किया है।
बस और ट्रक में भीषण टक्कर.. 3 की मौत, 22 घायल…..…
मध्यप्रदेश :- देर रात हुए भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ जब बनारस से इंदौर जा रही बस ट्रक से जा टकराई। घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गये और अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। शवों को निकालने के लिए बस के आगे का हिस्सा काटना पड़ा। मृतकों में बनारस के माखन यादव, रीवा के ज्ञानपाल सिंह और सुंदर खेरवार शामिल हैं।
घटना रात करीब तीन बजे की है हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसका गेट बंद हो गया। घायल यात्री बस के अंदर ही फंसे गए पुलिस ने गढ़ाकोटा से जेसीबी बुलाई और बस के पीछे का गेट और इमरजेंसी खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। अगले हिस्से में फंसे लोगों निकालने के लिए गैस कटर से बस की बॉडी काटी गई। सुबह छह बजे तक घायलों को बस से निकालने का काम जारी रहा। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। पहले तो गढ़ाकोटा से 108 एम्बुलेंस आई, लेकिन घायलों की संख्या को देखते हुए रहली, शाहपुर, पथरिया से भी 108 एम्बुलेंस और जननी एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को पहले गढ़ाकोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फिर सागर रेफर किया गया। बस में सवार घायल यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ को बीएमसी और कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराके क्रिस्चियन बनाने वाले 3 बेधर्मी गिरफ्तार…
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:- धर्म परिवर्तन कि एक और नापाक कोशिश हुई असफल, जबरन धर्म परिवर्तन कराने आए 3 लोगो को पड़ोसियों ने किया पुलिस के हवाले।। आपको बता दें कि दीदार गंज क्षेत्र के अन्तर्गत अशोक कुमार यादव पुत्र अच्छेलाल मूल निवासी ग्राम डिह कैथोली ने धर्म परिवर्तन करा रहे व्यक्तियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाया कि हिन्दुओं को लोभ देकर क्रिस्चियन धर्म मे परिवर्तन कराया जा रहा है। जिसपे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 3 लोगो को के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए किया न्यायालय के समक्ष पेश।
प्राप्त जानकारी अनुसार बालचंद जायसवार पुत्र रामआधार निवासी ग्राम रामपुर नदी थाना मडियाहूं जनपद जौनपुर, गोपाल प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम बलुआ, बीर आदमपुर थाना आदमपुर जनपद वाराणसी व नीरज कुमार पुत्र मनधारी निवासी ग्राम तिवारिया थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ गाँव के त्रिभुवन यादव पुत्र रामअचल यादव के घर आकर त्रिभुवन यादव से क्रिस्चियन धर्म कबूल करने के लिए जोर जबरदस्ती की क्रिस्चियन धर्म में जाने को कहा व प्रार्थना करने के लिए भी कहा जब त्रिभुवन यादव ने ईसाई धर्म की प्रार्थना करने से मना किया तो बेधर्मियों ने गाली –गलौज व धमकी देना शुरू कर दिया । त्रिभुवन यादव ने शोर मचाना शुरू कर दिया इससेे बेधर्मी भागने लगे। पड़ोसियों ने बेधर्मियों को पकड़ा।
बेधर्मियों के पास से बाइबिल व ईसाई धर्म से सम्बन्धित दस्तावेज भी बरामद हुए है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेधर्मियों पर मुकदमा पंजीकृत कर धारा 504/506 भादवि व 3/5 उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय भेजा गया ।
जाने कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल एवं पंचांग:-22 दिसंबर 2020, मंगलवार
🏵️🌺🐚🎯🌸🍀🔥💐🦋
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार-मंगलवार
🦋💐🔥🍀🌸🎯🐚🌺🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
🏵️🌺🐚🎯🌸🍀🔥💐🦋
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-ईशान
चंद्र स्थिति-मीन
मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🦋💐🔥🍀🌸🎯🐚🌺🏵️
आज का राशिफल
🎉🎉🎉🎉🎉
मेष:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों के साथ मतभेद दूर होंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा।
🔥🎯💐🌸🐚🏵️🌺🎉🎉
वृष:-
लेनदेन के दौरान कुछ विवाद की स्थिति बनने की आशंका है। ऑफिस के सहयोगियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपको रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
🍀🌺🏵️🏵️🐚🌸💐🎯🔥
मिथुन:-
आपको व्यवसाय में लाभ होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। विवाद की स्थिति से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। छात्रों को काफी परिश्रम करना होगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है।
💐💐🌸🌸🐚🏵️🎉🍀🌺
कर्क:-
आज दफ्तर में किसी से अनबन की आशंका है। आपको अपने व्यवहार को नियंत्रित रखना होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिल पाने में संदेह है। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
🎉🏵️🏵️🐚🌸🔥💐💐🎯
सिंह:-
आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नए काम से फायदा होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। आपका धर्म-कर्म में मन लगेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें।
🎯💐🔥🌸🐚🌺🏵️🎉🍀
कन्या:-
आज आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दफ्तर की सभी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। मित्रों और सगे संबंधियों सॆ मुलाकात होगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। कारोबार में उन्नति होगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🏵️🏵️🌺🐚🌸🔥💐🎯🎯
तुला:-
आपका कार्य आगे बढ़ेगा। फील्ड में काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। आज आपकी सामाजिक रूप से सराहना होगी। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। बाहर के खानपान को टालें। बिना वजह खर्च न करें।
🎯🍀💐🔥🌸🐚🌺🏵️🎉
वृश्चिक:-
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों को विशेषज्ञों की मदद मिलेगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेंगे।
🎉🏵️🌺🐚🌸🔥💐🍀🎯
धनु:-
ऑफिस में काम आसानी से पूरे होंगे। अफसर आपकी सराहना करेंगे। आपके व्यवहार में सरलता रहेगी। आपका रूझान आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काम का दबाव कुछ कम रहेगा।
🎯🍀💐🔥🌸🐚🌺🏵️🎉
मकर:-
किसी के ऊपर आज आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपको नुकसान होने की आशंका है। जरूरी फैसले सोच समझकर लें। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। आज आपका ज्यादा खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी।
🎉🏵️🌺🐚🌸🔥💐🍀🎯
कुंभ:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी काम में लाभ होगा। परिवार की जरूरतों को जुटाएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। नए काम से लाभ होगा। किसी विवाद का हिस्सा न बनें।
💐🔥🌸🌸🐚🌺🏵️🏵️🎉
मीन:-
अनजाने शत्रुओं के चलते आपको नुकसान हो सकता है। आपको आज किसी काम में घाटा हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। छात्रों को मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान होगा। नयी जानकारी मिलेगी ।
🎉🏵️🌺🐚🎯🌸🍀🔥💐
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का निधन, छत्तीसगढ़ में 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान।।
रायपुर :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था,जहां आज उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। कल ही उन्होंने अपना 93 वा जन्मदिन मनाया था। 93 साल के मोतीलाल वोरा अपने आखिरी समय तक कांग्रेस पार्टी में ऐक्टिव रहे, कांग्रेस पार्टी में उन्होंने दो दशक तक कोषाध्यक्ष रहने के अलावा कई अहम जिम्मेदारिया निभाई। मोतीलाल वोरा को लोग प्यार से बाबू भी बुलाते थे। बतौर कोषाध्यक्ष वे पार्टी की पाई पाई का हिसाब रखते थे और एक पैसा भी फिजूल खर्च नहीं होने देते थे।
उनके दुखद निधन पर राज्य शासन द्वारा दिनांक 24/12/2020 से दिनांक 2020 तक तीन दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है, राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहाँ पर नियमित रूप से राष्ट्रीय घ्वज फहराये जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेगें तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित नहीं किया जाएगा।

वैन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर इलाज के दौरान हुई मौत…
अम्बिकापुर :- रविवार की देर शाम बनारस रोड चठिरमा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैन ने बाइक सवार युवक को पीछे से ठोकर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम चठिरमा निवासी सिद्धांर्थ कुमार डे (29) है। मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम चठिरमा निवासी सिद्धांर्थ कुमार डे अपनी बाइक से अंबिकापुर से चठिरमा अपने घर जा रहा था। रविवार शाम साई स्कूल के पास पहुंचा ही था कि वैन ने उसे टक्कर मार दी इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को आनन-फानन मे अंबिकापुर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं वैन चालक घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैन चालक की तलाश में जुट गई है।
पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने पेशा कानून के संबंध में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से की परिचर्चा
सूरजपुर :- पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री आज सूरजपुर जिले के ग्राम लटोरी में आयोजित पेशा कानून के संबंध में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से परिचर्चा की। परिचर्चा के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री पारसनाथ राजवाड़े, लुंड्रा विधायक डाॅ. प्रीतम राम, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पेशा कानून के संबंध में सभी विकासखंड से आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से बिंदुवार परिचर्चा कर सुझाव आमंत्रित किया गया जिसमें प्रमुख रुप से ग्राम सभा, ग्राम सभा में पंचायत की भूमिका, ग्राम सचिव, ग्राम सभा में निर्णय, ग्राम सभा का अध्यक्ष, बैठक की गणपूर्ति, बैठक की कार्यवाही, ग्राम सभा बैठक आयोजन की कार्यवाही, ग्राम सभा की स्थाई समितियां, ग्राम सभा के नियम पर आपत्ति, ग्राम सभा की संयुक्त बैठक, ग्रामसभा कोष, ग्राम सभा द्वारा विवाद समाधान के परंपरागत प्रथा, ग्राम सभा द्वारा सामुदायिक संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण, ग्राम सभा द्वारा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन, कार्यक्रमों और परियोजनाओं का अनुमोदन, ग्राम सभा द्वारा गरीबी उन्मूलन एवं अन्य कार्य कार्यक्रमों के हितग्राहियों का चयन, विकास परियोजनाओं के लिए अनुसूचित क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण एवं प्रभावित व्यक्तियों के लिए पुनर्वास करने से पहले ग्राम सभा का परामर्श, परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों का पुनर्वास, अनुसूचित क्षेत्रों में लघु जल निकाय की योजना और प्रबंधन उचित स्तर पर पंचायत को सौंपने संबंधी उपबंध, अनुसूचित क्षेत्रों में गौण खनिजों के लिए सर्वेक्षण लाइसेंस या खनन पट्टे प्रदान करने से पहले उचित स्तर पर ग्राम सभा या पंचायतों की अनुमति को अनिवार्य किए जाने के संबंध में, नीलामी द्वारा गौण खनिजों के दोहन के लिए रियायत प्रदान करने के लिए उपयुक्त स्तर पर ग्राम सभा या पंचायतों की पूर्व सिफारिश अनिवार्य किए जाने के संबंध में, किसी भी नशीले पदार्थ की बिक्री और खपत को विनियमित करने या प्रतिबंधित करने की शक्ति के संबंध में, लघु वनोपज का स्वामित्व, अनुसूचित क्षेत्र में भूमि के अतिक्रमण को रोकने और अनुसूचित जनजाति की किसी भी अवैध रूप से अतिक्रमण भूमि को पुर्नस््थापित करने के लिए उचित करवाई करने की शक्ति के संबंध में, अनुसूचित जनजातियों को धन उधार पर नियंत्रण की शक्ति के संबंध में, बाजार नियंत्रण की शक्ति, सामाजिक क्षेत्र के सभी संस्थानों कर्मचारियों पर नियंत्रण की शक्ति, श्रम शक्ति, अंधविश्वास जादू टोना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई चर्चा उपरान्त सभी 19 ब्लाकों के प्रतिनिधियों से लिखित सुझाव आमंत्रित किया गया।
पेसा कानून के संबंध में परिचर्चा में शामिल होने आए पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने सभी आदिवासी समाज प्रतिनिधियों से परिचर्चा कर सुझाव आमंत्रित किए तथा उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में पेषा कानून को शामिल किया था जिससे आदिवासियों को उनका नैसर्गिक अधिकार प्राप्त हो सके। हमारी प्राथमिकता निचले स्तर को जोड़ना है जिससे उनका अधिकार प्राप्त हो सके। उन्होंने प्रतिनिधियों से परिचर्चा कर सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए सषक्त कानून बनाने के लिए सर्व सहमति से सुझाव आमंत्रित किया तथा ग्रामसभा को अधिक से अधिक अधिकार प्रदान करने की बात कही। समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी स्पष्टता से अपने -अपने सुझाव रखी। पंचायत मंत्री ने धारा 170 ख के संबंध में कहा कि संस्कृति ,जल जंगल जमीन आपकी है उसको बचाना मेरा धर्म है और इसका अधिकार आपको मिले इसका शत-प्रतिशत पक्षधर हूं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जागरूक है संवेदनशील भी। हम सब मिलकर सशक्त और मजबूत पेसा कानून बनाएंगे तथा इस बात का उन्होंने मंत्रिमंडलीय समिति में रखने की बात कही।
पेशा कानून के परिचर्चा में शामिल होने आए स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि जो सुझाव आए हैं आपकी अच्छी पहल है जिससे राज्य में सशक्त पेशा कानून बनेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पारंपरिक संस्कृति, रीति रिवाज के आधार पर पेसा कानून बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं इसे सभी से सुझाव लेकर वास्तविक धरातल पर उतारा जाएगा जिससे आदिवासियों को वास्तविक अधिकार मिल सके। आदिवासियों के लिए बेहतर कानून बने इसमें आपकी भागीदारी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। हम आपके सुझाव को मॉडल पेसा कानून बनाएंगे तथा बस्तर से लेकर सरगुजा के आदिवासियों के लिए इस कानून के माध्यम से न्याय दिलाएंगे।
क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं
आज का राशिफल एवं पंचांग 21 दिसंबर 2020 सोमवार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
🌺🦋🐚💐🎯🌸🌸🍀🔥 विक्रम संवत् 2077, शक संवत 1942, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, सप्तमी
सूर्योदय : सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 05 बजकर 29 मिनट पर
तिथि – सप्तमी– शाम 04.14 पीएम तक, तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद – रात 11.03 पीएम तक, तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद
योग– सिद्धि – पूर्वान्ह 11.52 एएम तक, तत्पश्चात व्यतिपात
पक्ष – शुक्ल
सूर्य राशि – धनु राशि पर
चंद्र राशि – शाम 4.29 तक कुंभ राशि पर तत्पश्चात मीन राशि पर
अभिजित मुहूर्त – पूर्वान्ह 11:59 एएम से 12:40 पीएम तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:03 पीएम से 02:44 पीएम तक
निशिथ काल – रात 11:52 पीएम से 12:47 एएम तक (22 दिसंबर)
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05.19 पीएम से 05:43 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:21 एएम से 06:16 एएम तक (22 दिसंबर)
अमृत काल – दोपहर 02:23 पीएम से 04:07 पीएम तक
त्योहार/व्रत/जयंती – —
राहुकाल– सुबह 08:27 एएम से 09:45 एएम तक
यमगण्ड– पूर्वान्ह 11:02 एएम से 12:19 पीएम तक
गुलिक काल– दोपहर 02:54 पीएम से 04:11 पीएम तक
दुर्मुहूर्त काल– दोपहर 12:40 पीएम से 01:21 पीएम तक तत्पश्चात दोपहर 02:44 पीएम से 03:25 पीएम तक
भद्रा – दोपहर 02:44 पीएम से 03:25 पीएम (22 दिसंबर)
पंचक – पूरा दिन
🌸🌸🎯🌺💐🏵️🐚🦋🦋
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष:-
व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वित्तीय निवेश शुभ रहेगा। कौशल का प्रयोग करें। आलस्य से बचें। कैरियर आगे बढ़ेगा।। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। संतों के सत्संग का फायदा मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। भौतिक साधनों पर व्यय होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
🐚🏵️💐🔥🌺🎯🌸🍀🍀
वृष:-
आमदनी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। दोस्तों की मदद कर पाएंगे। परिश्रम का फल मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अफसर प्रसन्न रहेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप का काम आगे बढ़ेगा। विवाद दूर होंगे।
🌸🎯🦋🌺🔥💐🏵️🏵️🐚
मिथुन:-
कारोबार में बढ़ोतरी होगी। बचत संंबंधी निवेश लाभ देंगे। पारिवार का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। छात्र में उत्साह रहेगा। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। फायदे के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। (और जानें)
🍀💐🔥🌺🦋🎯🌸🌸
कर्क:-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपने कार्य पर ध्यान दें। अप्रिय खबर मिल सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी। जोखिम न लें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी ।
🌸🎯🦋🌺🐚🏵️🔥💐🍀
सिंह:-
वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। कार्य में मन लगेगा। नौकरीपेशा का किसी से विवाद हो सकता है। कोई नया काम कर पाएंगे। आलस्य न करें। शत्रु परास्त होंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। धार्मिक आयोजन हो सकता है। बुजुर्गों की संगत का लाभ मिलेगा। दिन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
💐🔥🏵️🐚🌺🦋🎯🎯🌸
कन्या:-
साझेदारों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक कमजोरी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जोखिम न लें। वाहन चलाते समय दुर्घटना की आशंका है। परेशानी बढ़ेगी। कानूनी मामले स्थिर रहेंगे। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। विवाद न करें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। कलह हो सकता है।
🎯🦋🍀🌺🐚🏵️🔥🔥💐
तुला:-
कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। परिवार के लोग साथ देंगे। किसी से मतभेद बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा सौदा लाभ देगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
🔥🌸🏵️🐚🌺🍀🍀🦋🎯
वृश्चिक:-
किसी कार्य में जोखिम ले सकते हैं। भौतिक साधनों पर व्यय होगा। व्यवसाय की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दफ्तर में अच्छा माहौल रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। रिश्तेदारों का आगमन होगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा।
🦋🍀💐🌺🐚🏵️🏵️🌸🔥
धनु:-
नौकरीपेशा की पदोन्नति संभव है। आय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अच्छे से काम कर पाएंगे। खुशखबरी मिलेगी। फैसला लेने की क्षमता कम हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज किस्मत का साथ मिलेगा। कैरियर आगे बढ़ेगा।
🌸🏵️🎯🐚🌺💐🍀🦋🦋
मकर:-
उत्साह से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक थकान व कमजोरी रह सकती है। आज ज्यादा भागदौड़ रहेगी। विवाहित जीवन सुखमय बीतेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रयास करने से रुका हुआ धन मिल सकताहै। कारोबार से लाभ होगा। अनुभवी लोगों की मदद मिलेगी। दफ्तर की जिम्मेदारी बखूबी पूरी कर पाएंगे।
💐🔥🌺🐚🎯🎯🏵️🌸🌸
कुंभ:-
आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में नए लोगों से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार के लोगों के बारे में सोचेंगे। मित्रों तथा संबंधियों का मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। नई योजना बनाएंगे।छात्रों का दिन ठीक रहेगा।
🦋🎯🍀🍀🐚🌺🔥🔥💐
मीन:-
बिना वजह खर्च होगा। कारोबार में हानि होने की आशंका है। बुजुर्गों की बात मानें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सतर्क रहें। विवाद हो सकता है। दफ्तर में माहौल ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🌺🌸🐚🍀🏵️🏵️🎯🎯🦋
जानिए क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 20 दिसंबर 2020, रविवार
🦋🎯💐🏵️🔥🍀🐚🌸🌺
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-रविवार
🌺🌸🐚🍀🔥🏵️💐🎯🦋
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पश्चिम
चन्द्र स्थिति-कुंभ
🦋🎯💐🏵️🔥🍀🐚🌸🌺
व्रत/मुहूर्त-त्रिपुष्कर योग/स्कंद षष्ठी
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- विष्णु मंदिर में सवा किलो गुड़ दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🐚🍀🦋🔥🏵️🏵️💐🎯🎯
आज का राशिफल
🦋🦋🦋🦋🦋
मेष:-
व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वित्तीय निवेश शुभ रहेगा। कौशल का प्रयोग करें। आलस्य से बचें। कैरियर आगे बढ़ेगा।। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। संतों के सत्संग का फायदा मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। भौतिक साधनों पर व्यय होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
💐🌺🏵️🌸🔥🦋🍀🐚🐚
वृष:-
आमदनी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। दोस्तों की मदद कर पाएंगे। परिश्रम का फल मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अफसर प्रसन्न रहेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप का काम आगे बढ़ेगा। विवाद दूर होंगे।
🐚🍀🦋🔥🌸🎯🏵️🌺💐
मिथुन:-
कारोबार में बढ़ोतरी होगी। बचत संंबंधी निवेश लाभ देंगे। पारिवार का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। छात्र में उत्साह रहेगा। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। फायदे के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।
🏵️🎯🎯🌸🔥🦋🍀🐚🐚
कर्क:-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपने कार्य पर ध्यान दें। अप्रिय खबर मिल सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी। जोखिम न लें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आमदनी बढ़ोतरी होगी।
🐚🍀🦋💐🔥🌸🎯🌺🏵️
सिंह:-
वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। कार्य में मन लगेगा। नौकरीपेशा का किसी से विवाद हो सकता है। कोई नया काम कर पाएंगे। आलस्य न करें। शत्रु परास्त होंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। धार्मिक आयोजन हो सकता है। बुजुर्गों की संगत का लाभ मिलेगा। दिन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
🌺🎯🌸🔥💐🦋🍀🐚🐚
कन्या:-
साझेदारों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक कमजोरी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जोखिम न लें। वाहन चलाते समय दुर्घटना की आशंका है। परेशानी बढ़ेगी। कानूनी मामले स्थिर रहेंगे। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। विवाद न करें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। कलह हो सकता है।
🍀🦋💐🔥🏵️🌸🌸🎯🌺
तुला:-
कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। परिवार के लोग साथ देंगे। किसी से मतभेद बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा सौदा लाभ देगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
🌺🎯🌸🏵️🔥💐🦋🍀🍀
वृश्चिक:-
किसी कार्य में जोखिम ले सकते हैं। भौतिक साधनों पर व्यय होगा। व्यवसाय की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दफ्तर में अच्छा माहौल रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। रिश्तेदारों का आगमन होगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा।
🐚🍀🦋💐🔥🏵️🌸🎯🌺
धनु:-
नौकरीपेशा की पदोन्नति संभव है। आय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अच्छे से काम कर पाएंगे। खुशखबरी मिलेगी। फैसला लेने की क्षमता कम हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज किस्मत का साथ मिलेगा। कैरियर आगे बढ़ेगा।
🌸🏵️🔥💐🦋🍀🐚🐚
मकर:-
उत्साह से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक थकान व कमजोरी रह सकती है। आज ज्यादा भागदौड़ रहेगी। विवाहित जीवन सुखमय बीतेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रयास करने से रुका हुआ धन मिल सकताहै। कारोबार से लाभ होगा। अनुभवी लोगों की मदद मिलेगी। दफ्तर की जिम्मेदारी बखूबी पूरी कर पाएंगे।
🐚🍀🦋💐🔥🏵️🌺🎯🌸
कुंभ:-
आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में नए लोगों से मुलाकात होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार के लोगों के बारे में सोचेंगे। मित्रों तथा संबंधियों का मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। नई योजना बनाएंगे।छात्रों का दिन ठीक रहेगा।
🌺🏵️🔥🔥💐💐🦋🍀🐚
मीन:-
बिना वजह खर्च होगा। कारोबार में हानि होने की आशंका है। बुजुर्गों की बात मानें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सतर्क रहें। विवाद हो सकता है। दफ्तर में माहौल ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🍀🦋💐🌸🌸🔥🏵️🎯🌺
गुंडों की दबंगई एक वृद्ध महिला को जमकर पीटा,, घायल हालत में महिला पहुंची थाने,,पुलिस ने नहीं लिखी एफ आई आर…
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या:- इनायत नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम अस्थना में दबंग गुंडे ताहिर पुत्र नसीर खां, कादिर पुत्र नासिर ने एक वृद्ध महिला एवं उसके बेटे को पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया । घटना के बाद परिजन घायल महिला को लेकर इनायत नगर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने घायल महिला एवं उसके परिजनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर तो भिजवा दिया किंतु शिकायत मिलने के बावजूद भी इनायत नगर पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा ।
इनायत नगर थाना क्षेत्र के अस्थना गांव में महिला छप्पर में रहकर गुजर बसर करती है। महिला की भूमि पर गांव के एक विशेष संप्रदाय के कुछ लोगों की नियत खराब हो गई और उन्होंने उसकी भूमि पर अपना कब्जा करना चाहा । उसी गांव के ताहिर और कादिर अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और महिला के छप्पर को गिराने लगे जब वृद्ध महिला ने विरोध किया तब उक्त दबंगों ने लाठी-डंडों से महिला के सिर पर कई वार कर दिए और पीट-पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया इससे भी जी नहीं भरा तो उसके बेटे को भी डंडों से जमकर पीटा। गांव के लोगो ने मौके पर पहुंच कर वृद्ध महिला की जान बचाई । महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उसके कान का टप और नाक की सोने की कील भी छीन ले गए हैं और छप्पर सहित गृहस्थी के सामान में भी जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल महिला को इनायत नगर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। महिला सोनपति ने मामले में मुकदमा कायम किए जाने हेतु इनायत नगर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन इनायत नगर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा।
प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह का कहना है कि हमें तहरीर ही नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।
आज का राशिफल एवं पंचांग
आज का राशिफल एवं पंचांग:-19 दिसंबर 2020, शनिवार
🌺🎯🏵️🐚🔥🌸💐🦋🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- हेमंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🍀🦋💐🌸🔥🐚🏵️🎯🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षल
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-दक्षिण
चन्द्र स्थिति-कुम्भ
🌺🎯🏵️🐚🔥🌸💐🦋🍀
व्रत/मुहूर्त- श्रीपंचमी/श्रीराम जानकी विवाह/पंचक प्रारंभ
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🎯🦋💐🌸🔥🐚🐚🏵️
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🌺
मेष:-
आज अपने जीवनसाथी के साथ आज किसी भी व्यर्थ का विवाद करने से बचें । बेहतर होगा कि शांत रहे। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा साथ बीतेगा। आपका काम अच्छा चलेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।
🐚🔥🍀🌸💐🦋🎯🌺🌺
वृष:-
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। आपको कारोबार क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा। आप अपने परिवार के लोगों के लिए बेहतर सामान खरीदना चाहते हैं । आज ज्यादा खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। आप में आत्मविश्वास पैदा होगा क्योंकि आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।
🦋🏵️💐💐🌸🌸🍀🔥🐚
मिथुन:-
आपकी काफी महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा। आपको आज अपने सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। थोड़ी से मेहनत और धीरज के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकती है। वाणी पर संयम रखें।
🔥🍀🌸🌺💐🎯🏵️🦋🦋
कर्क:-
वे काम करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं। मानसिक रूप से संतुलित रहने के लिए आपको प्रभु की आराधना करनी चाहिए। आपको कैरियर या निजी जीवन को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। काराेबारियों को लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपके काम आगे बढ़ेंगे। छात्रों को लाभ होगा।
🐚🏵️🎯💐🌺🌸🌸🍀🔥
सिंह:-
अनुभवी लोगों से संपर्क बनाकर रखे । सकारात्मक बातचीत से विचारों को गति मिलेगी । जो आपके पास है उस पर आपको संतोष रहना चाहिए। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत विचारों से दूर रखने का संकेत देगा। विचारों में नकारात्मकता न आने दें। परिवार के लोगों का ख्याल रखें।
🦋🌺💐💐🎯🎯🏵️🐚🐚
कन्या:-
आपको कोई परिचित फालतू के काम में उलझाने की कोशिश करेगा । इससे दूर रहने के लिए आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की हाथों की कठपुतली न बनें । सोचसमझ कर काम करें, इससे आप परेशानियों से भी बच जायेंगे। अपने पार्टनर के साथ आज घूमने के लिए जाएं।
🐚🏵️🔥🎯🍀💐🌸🌺🦋
तुला:-
अपने मन को नियंत्रित करके रखें। आज आप सकारात्मक रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी तरह का नुकसान हो सकता है। आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर सकेंगे। योग का अभ्यास करें और दूसरों से सलाह न लें, क्योंकि दूसरों की सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे। आपका दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगा।
🌺🌸💐🍀🎯🔥🔥🏵️🐚
वृश्चिक:-
आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी पूरी करनी है। इसे आप बेहतर ढंग से कर सकते हैं। जीवन की चुनातियों से निपटने के आप किसी भी दबाव में या जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, जिससे आपको कोई नुकसान हो । आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं । विवादों से दूर रहें।
🔥🦋🎯🍀🍀💐🌸🌺🌺
धनु:-
आज आपके समाजसेवा से जुड़े कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे।इसके लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आज आपके दिन की शुरुआत बेहतर रहेगी। आपका अपने पार्टनर के साथ खूब हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🌸💐🐚🍀🏵️🎯🎯🦋🔥
मकर:-
किसी तनाव या काम के कारण आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है। लेकिन इसके लिए आप जानकार से सहायता लें। समय रहते इस समस्या पर ध्यान दें। आज आप गरीबों की मदद करें। आपकी चिंता दूर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।
🎯🏵️🌺🍀🐚🐚💐💐🌸
कुंभ:-
आज आपकी दफ्तर में किसी सहयोगी से कुछ बातों पर असहमति हो सकती है । आज बोलने में सावधानी और नियंत्रण रखें । अपनी बातचीत का विषय अपने और सामने वाले तक ही सीमित रखें। आपकी अपने करीबी लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।
🌸💐🔥🐚🦋🍀🌺🏵️🎯
मीन:-
आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करना चाहिए। इसी से आपकी प्रवृति में बदलाव आएगा। आपके काम का ढंग सही होगा। रूके कामों के पूरा होने के संकेत मिल रहे हैं। आप जिसे अपना मानते हैं, वह आपकी गुप्त बातों को उजागर कर सकता है। कुछ कार्यों के पूरा होने से आपको आत्मसंतोष होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🎯🏵️🌺🍀🦋🐚🔥💐🌸
क्या अब हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पत्रकारों को आना पड़ेगा आगे..कोतवाली पुलिस की लापरवाही का मामला
अम्बिकापुर/ प्रशान्त पाण्डेय क्या अब मीडिया को ही सभी काम के लिए आगे आना होगा तब जाकर पीड़ित को न्याय मिल पाएगा क्या पुलिस अपने काम को खुद नहीं कर सकती या करना नहीं चाहती।
कुछ ऐसे ही सवाल पुलिस को कटघरे में खड़े करते हैं जिसमें पुलिस अपना काम नहीं करती मजबूरन पत्रकारों को आगे आकर लोगों को उनका हक दिलाना पड़ता है।
दिनांक 12,12,2020 को पीड़ित का बाइक चोरी हो जाता है उसकी शिकायत लेकर पीड़ित कोतवाली थाना जाता है लेकिन वहां कोतवाली पुलिस द्वारा प्रार्थी फरियाद भी नहीं सुनी जाती और नहीं उसका एफ आई आर दर्ज किया जाता है यहां तक की आवेदन की पावती तक देना भी कोतवाली अंबिकापुर के पुलिस जरूरी नहीं समझते।
अगर इस बीच प्रार्थी के चोरी हुए बाइक से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती तो कोतवाली पुलिस किसे पकड़ती। इस घटना में हिंद स्वराष्ट्रकी दखल के बाद प्रार्थी के आवेदन पर बाइक चोरी का अपराध दर्ज किया गया।
दिनांक 12:12 2020 को लूंड्रा विकासखंड के पटोरा से एक परिवार किसी काम को लेकर अंबिकापुर आता है वह अपनी दुपहिया वाहन क्रमांक CG 15 CS 2785 को घड़ी चौक स्थित कलाकेंद्र मैदान में खड़ा करता है और वहां से दिनदहाड़े पीड़ित विमल कुमार पांडेय की वाहन गायब हो जाती है। जिसकी सूचना तत्काल 112 पर दी जाती है मौके पर पुलिस पहुंचकर कई सीसीटीवी फुटेज खंगालती है जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वाहन को ले जाते भी देखा जाता है कोतवाली पुलिस चोर को चोरी करने का पूरा मौका देती है। यदि उसी समय पुलिस सक्रियता दिखाती तो शायद आज चोर सलाखों के पीछे होता। लेकिन कोतवाली पुलिस पीड़ित के शिकायत पत्र पर पावती देना भी मुनासिब नहीं समझी।
हिंद स्वराष्ट्र न्यूज के दखल के बाद कल दिनांक 17,12,2020 को एफ आई आर लिखा जाता है अब सोचने वाली बात यह है कि एफ आई आर लिखने में इतने दिन का समय लिया गया है तो चोरी की गई बाइक को ढूंढने में पुलिस को कितना समय लगेगा।


फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने के जुर्म में शोशल मीडिया में चर्चित किरण यादव को पुलिस ने डाला जेल में…
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
विहार:- हाजीपुर सदर के SDPO राघव दयाल ने बताया कि दो दिसंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द बोले गए थे । वीडियो वायरल करने को लेकर FIR दर्ज की गई थी और पुख्ता पहचान करके किरण यादव निवासी चंदपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । खुद को सोशल वर्कर बताने वाली किरण यादव वैशाली जिले के चांदपुरा की रहने वाली हैं । वे लगातार सामाजिक और राजनितिक मुद्दों पर पोस्ट करती रही हैं । पिछले एक-दो साल में ही किरण यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों की संख्या में फ़ॉलोअर्स बढ़े हैं ।
इस दौरान किरण यादव कई बार विवादों में भी रही हैं । लेकिन सोशल मीडिया पर इस बार के विवाद ने किरण यादव को सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है ।
आदिवासियों के साथ खेला जा रहा है धर्म परिवर्तन का गंदा खेल, प्राचीन जनधारा से हटाने की जा रही है पुरजोर कोशिश…
जशपुर:- आदिवासियों को उनकी संस्कृति से अलग करने के लिए बहुत बढ़ा षड्यंत्र मिशनरियों द्वारा किया जा रहा है। मासूम आदिवासियों को डरा धमका कर बहला-फुसलाकर उन्हे अपनी संस्कृति और धर्म को त्यागने के लिए मजबूर किया जा रहा हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें सरपंच और तीन शासकीय शिक्षकों ने आदिवासी ग्रामीणों से हिंदू देवता श्री राम के बारे में विवादित टिप्पणि की और भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए।
आदिवासियों को जो कि हिंदू है उन्हें हिंदू मानने से इनकार किया और उन पर हिंदू धर्म त्यागने के लिए दबाव डाला गया। जशपुर जिले का ऐसा पहला मामला नहीं है।पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
जशपुर जिले के गोड़ाम्बा पंचायत में ग्रामीणों ने अपने पंचायत में रामकथा सुनने के लिए दिन तारीख तय करने के लिए सभा बुलाई तो ग्राम पंचायत के सरपंच ने बीच मीटिंग में ही हिंदू धर्म और भगवान श्री राम के प्रति अभद्र टिप्पणी कर ग्रामीणों से ही भगवान राम कौन था राम के पिता कौन था कहते हुए अभद्र टिप्पणी करने लगा और तीन शासकीय शिक्षक जो कि सविधान की किताब साथ लेकर आये थे वे भी सरपंच का सर्मंथन करते हुए कहने लगे कि आदिवासी हिन्दू नहीं है यहां के आदिवासी अपने आप को हिन्दू नहीं मान सकते और न ही मानेंगे।
सरपंच और शिक्षकों ने बच्चो को हिंदू धर्म के प्रति भड़काया
सरपंच जयशंकर और साथ में आये दुलदुला ब्लॉक के तीन शिक्षक भी बच्चों को सही चीज सीखाने के बजाय रामकथा का विरोध कराने में लग गए, जिसमें शिक्षक नरेंद्र, गणेश साय, परमानन्द साय ने ग्रामीणों को हिंदू धर्म को लेकर भ्रमित, अपने आराध्य के प्रति अपशब्द सुनकर ग्रामीण भी भड़क गए और शिक्षकों की पिटाई कर दी जिसमें एक शिक्षक परमानंद साय मौके से भाग निकला।
जब सरपंच से पूछा गया कि आपको कब पता चला कि आदिवासी ग्रामीण हिन्दू नहीं है तो उनका कहना था कि अभी 2 माह पहले पता चला कि आदिवासी हिन्दू नहीं है बाकी खोज चल रहा है। हालाकि जशपुर जिले में अभी से नहीं बल्कि कई वर्षों से नाटक के माध्यम से रामकथा किया जाता है और जशपुर जिले के आदिवासी रामकथा का नाट्य रूपांतरण बहुत शौक से देखते आ रहे हैं लेकिन जिले की भोली भाली जनता को धर्म के विपरीत भ्रमित करने के लिए एक नया संगठन पैर पसारने लगा है जिसमें कुछ ग्रामीणों के अलावा शासकीय तकबा भी शामिल हो चुका है। बहरहाल अब देखने वाली बात है कि जशपुर जिले में ये लोग धार्मिक उन्माद फैलाने वाले गैंग जशपुर जिले की भोली भाली जनता को बरगलाने में कहां तक सफल होते हैं, और हिंदुओं को टुकड़ों में बाटने के लिए कैसे और कितने षड्यंत करते हैं।
गौरतलब है कि भारत देश में ईसाई मिशनरियों के आने से पूर्व भी आदिवासी थे जो विधिवत हिंदू धर्म की एवं हिंदू देवताओं की उपासना करते थे परंतु ईसाई मिशनरियों द्वारा अपने धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए भोले-भाले आदिवासियो के साथ धर्म परिवर्तन का गंदा खेल खेला जा रहा है, सोचने वाली बात यह है कि ईसाई मिशनरी भारत में करीब 200 से ढाई सौ वर्ष पूर्व आए थे और हजारों साल पहले से भारत में आदिवासियों का इतिहास है तब फिर कूटनीति वाले मिशनरी आदिवासियों को हिंदू क्यों नहीं मानते हैं? इसका एक ही कारण है अपने मिशनरी धर्म में भोले-भाले आदिवासियों को धर्म परिवर्तन कराना।
क्या है खास आज आपके जीवन में, जाने आज के राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-18 दिसंबर 2020, शुक्रवार
💐🎯🔥🐚🦋🍀🍀🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-शुक्रवार
🏵️🌺🍀🦋🐚🔥🎯💐🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-नैऋत्य
🌸💐🔥🐚🦋🍀🌺🏵️
चंद्र स्थिति-कुंभ
मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/पंचक प्रारंभ/भद्रा
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🍀🌸🦋🐚🐚💐🔥🎯
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐
मेष:-
आज आपका दिन खुुशनुमा रहेगा। आप अपने दिन को बेहतरीन कोशिश करेंगे। इसका आपको अच्छा फल भी मिलेगा। उन्नति के द्वार खुलेंगे। व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़ा लाभ होगा। दूसरों के विवाद में न पड़ें। यात्रा अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। परिजनों से आप काफी खुश होंगे।
🎯🔥💐🐚🏵️🦋🌸🍀🌺
वृष:-
आज आपको किसी के व्यवहार से ठेस लग सकती है। तनाव कुछ ज्यादा रहेगा। आपके कार्य अधूरे रह सकते हैं। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से आपको बेहद सावधान रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों का ध्यान रखना होगा।
🌺🍀🌸🦋🏵️🐚💐🔥🎯
मिथुन:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने की संभावना है। आप किसी दिक्कत को आसानी से दूर कर सकेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप शत्रुओं पर आज हावी रहेंगे। संपत्ति को लेकर कोई अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।
🔥💐🐚🏵️🦋🌸🍀🌺
कर्क:-
आपका दिन बेहद व्यस्तता से भरा होगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। आज ज्यादा काम होने के चलते आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको अपने खानपान में बदलाव लाना चाहिए। कुछ मामलों में परेशान हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई को लेकर दिक्कत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा।
🍀🎯🌸🦋🏵️🐚🐚💐🔥
सिंह:-
आज का दिन ठीक रहेगा। व्यवसाय में अच्छे लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काराेबार को लेकर दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्राें को गंभीरता से विचार कर अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने की जरूरत है। संतान पक्ष से लाभ होगा।
🔥💐🐚🌺🏵️🦋🌸🎯🍀
कन्या:-
आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी। आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। धन संंबंधी स्थिति पहले से बेहतर होगी। कैरियर में नए मौके मिलेंगे। कानूनी मामले स्थिर बने रहेंगे। सामाजिक कार्य करेंगे। आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में नए बदलाव लाने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। किसी मित्र की मदद मिलेगी।
🎯🌸🦋🏵️🌺🐚💐💐🔥
तुला:-
आज का दिन बेहतर रहेगा। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक जीवन में भी कामयाबी मिलेगी। यात्रा कर सकते हैं। परिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी सेहत में सुधार आया। वाणी संयम रखें। जोखिम न लें।
💐🍀🐚🌺🏵️🦋🌸🌸🎯
वृश्चिक:-
आज आप बेहद व्यस्त रहेंगे। आपके घर में कुछ आयोजन हो सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में सफलता का योग है। मित्रों के साथ समय गुजरेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज तनाव से खुद को मुक्त रखने की कोशिश करें।
🎯🌸🦋🔥🏵️🌺🐚🍀💐
धनु:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य की व्यस्तता के चलते तनाव में रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। युवा कैरियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह जरूर लें। आज कोई भी जरूरी निर्णय लेने से बचें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ तनाव हो सकता है।
💐🍀🐚🌺🏵️🔥🦋🌸🎯
मकर:-
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। सेहत को लेकर खर्च हो सकता है। किसी को उधार देना पड़ सकता है। व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काफी काम करने के बाद भी सही परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी। यात्रा न करें। जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरे पल बिता पाएंगे। अपरिचितों से सावधान रहना होगा।
🎯🌸🦋🔥🏵️🌺🐚🍀💐
कुंभ:-
युवाओं को कैरियर को लेकर आपको मौका मिल सकता है। कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बनी रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। आपका काम अच्छा चलेगा।
💐🍀🐚🌺🏵️🔥🦋🌸
मीन:-
आज कोई अच्छी सूचना मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप जोखिम लेंगे तो सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान में सावधानी बरतें। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे।
🎯🌸🦋🔥🏵️🌺🐚🍀💐
बाइक और बोलेरो में जोरदार टक्कर…मौक़े पर ही 3 युवको की दर्दनाक मौत…बाइक भी जलकर हुई खाक…
दरभा :- NH30 के दरभा ब्लॉक के कामानार में हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों को मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा की ओर से आ रही एक बोलेरो वाहन ने जगदलपुर से मोटरसाइकिल में आ रहे तीन युवकों को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक मोटरसाइकिल से छिटककर दूर जा गिरे और मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और देखते ही देखते मोटरसाइकल जल कर खाक हो गई। मृतकों की पहचान कूकानार निवासी सोमनाथ पिता सदन उम्र 17 वर्ष व उमेश उम्र 26 वर्ष व रामाराम के आकाश उम्र 15 वर्ष की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उमेश, आकाश व सोमनाथ मोटरसाइकिल में सवार होकर जगदलपुर से अपने घर की ओर कूकानार आ रहे थे लगभग 6 बजे कामानार के पास विपरीत दिशा की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो क्रमांक CG17 D1826 ने टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही तीनो की मृत्यु हो गई। तीनो युवकों के शव को दरभा के अस्पताल में मरचुरी में रखवाया गया है।
प्रभारी सचिव श्री पी. दयानंद ने ली जिले में संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक,,, शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को लाभ दिलाने की कहीं बात…
सूरजपुर :- संचालक समाज कल्याण संचालनालय एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री पी. दयानंद ने जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासन की समस्त महत्वकांक्षी योजनाओं की जिला पंचायत सूरजपुर सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, जिला वन मंडल अधिकारी श्री जे.आर. भगत, अपर कलेक्टर श्री एस.एन.मोटवानी, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री पुष्पेंद्र शर्मा सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जिले के प्रभारी सचिव श्री दयानंद ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मनरेगा, हॉट बाजार क्लिनीक योजना, जल जीवन मिशन योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, आत्मानंद आदर्श अंग्रेजी माध्यम स्कूल, गणवेश वितरण, वन अधिकार पत्र, सुपोषण अभियान सहित कोविड-19 से बचाव हेतु व्यवस्था एवं जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से संचालित कार्यों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने मनरेगा अंतर्गत संचालित विकास कार्यों के पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने कहा। उन्होंने गौठानों में निर्देषों के अनुरूप की गई व्यवस्था, चारागाह की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, वर्मी कंपोस्ट निर्माण की जानकारी लेते हुए गौठान में उचित प्रबंधन करने निर्देष दिये हैं। प्रभारी सचिव ने सीएमएचओ डाॅ आर.एस.सिंह से कोविड-19 वायरस से ग्रसित, उपचारित मरीज एवं मृत हुए मरीजों की जानकारी लेते हुए उपचार के लिए जिला अंतर्गत की गई व्यवस्थाओं से ं अवगत हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कोरोना वायरस से संबंधित सभी जानकारी दी गई तथा इस पर प्रभारी सचिव ने सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए कार्य करने के लिए कहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित आत्मानंद आदर्श अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं गणवेश वितरण की जानकारी ली । शिक्षकों की भर्ती अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहां की अंग्रेजी माध्यम स्कूल का ढ़ाॅचा खड़ा करना ही शासन का उद्देष्य नहीं है, वरन् वहाॅ अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्ता युक्त षिक्षा प्रदाय करना शासन का उद्देष्य है। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से पानी की व्यवस्था की जानकारी ली जिस पर मुख्य अभियंता ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को डोर टू डोर पानी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। प्रभारी सचिव पी दयानंद ने जिले में कुपोषित बच्चों की जानकारी लेते हुए सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन एवं गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। प्रभारी सचिव श्री दयानंद ने धान खरीदी उपार्जन केंद्र एवं संग्रहण केंद्र की जानकारी लेते हुए पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष वर्तमान तक खरीदी गई धान की जानकारी ली तथा धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसकी उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है एवं सही समय में धान का उठाव करने निर्देशित किया है। उन्होंने वन अधिकार पत्र के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र हितग्राहियों की जानकारी ली । प्रभारी सचिव श्री पी. दयानंद ने नरवा के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली जिसमें जिले में विकासखंड वार संचालित नरवा कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने खनिज विकास निधि से संचालित विभिन्न विकास कार्यों के मदो की जानकारी ली तथा समय पर कार्यों को पूर्ण करने कहा है।
समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी सचिव श्री पी दयानंद ने सभी अधिकारियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत् क्रियान्वयन के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने गौठान व्यवस्था, कोविड-19 की उचित व्यवस्था, धान खरीदी की तैयारी एवं उचित संचालन की सराहना की तथा किसानों को भुगतान सही हो, कस्टम मिलिंग की उचित व्यवस्था करने कहा है तथा कोरोना काल में सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए निरंतर अच्छा कार्य करने के लिए कहा है जिससे शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक हितग्राहियों को लाभ मिल सके।