Home Blog Page 264

कोरोना को शिकस्त देकर 07 व्यक्ति लौटे घर कोविड अस्पताल में 38 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

अम्बिकापुर संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के 65 वर्षीय पुरूष, सुभाषनगर निवासी 66 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरूष, केनाबांध के 26 वर्षीय पुरूष, लखनपुर के 50 वर्षीय पुरूष एवं सूरजपुर के 50 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 28 दिसम्बर की स्थिति में 38 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 28, सूरजपुर जिले के 2 तथा बलरामपुर जिले के 8 मरीज शामिल हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 17 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 06 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 11 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 04 मरीज को उच्च रक्तचाप, 06 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 1 सिजिरीयन डिलेवरी तथा 07 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

नरवा विकास से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से किसान खरीफ फसल के साथ मौसमी सब्जी के उत्पादन में ले रहे रूचि

अम्बिकापुर शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत नाला सफाई सह नाला बेड सुधार के हो रहे कार्यों से जिले में भू-जल संरक्षण में बढ़ोत्तरी के साथ ही वनांचल की बंजर एवं अनउपजाऊ भूमि भी उपयोगी बन रही है। जिले में नरवा विकास के अंतर्गत नालों के संरक्षण तथा संवर्धन एवं भूमि कटाव को रोकने संबंधी किए जा रहे विभिन्न कार्य भू-जल के संरक्षण और संवर्धन में काफी मददगार साबित हो रहे है। वन क्षेत्रों में नाला उपचार के लिए स्टॉप डैम, बोल्डर चेक डैम, गेबियन संरचना, इत्यादि भू-जल आवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण जल संसाधन विभाग की सहायता से तेजी से किया जा रहा है। इन अवसंरचनाओं के निर्माण से वर्षा के जल को रोककर उसका उपयोग सिंचाई एवं भू-जल संरक्षण के लिए किया जा रहा है।
कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के कारण ग्रामीण अर्थव्यस्था को उबारने में मनरेगा के अंतर्गत ग्रामों में स्वीकृत किए गए कार्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। नरवा विकास के अंतर्गत अम्बिकापुर विकासखंड के चिखलाडीह, नर्मदापारा, नवापारा, कंचनपुर, घंघरी, भफोली आदि दर्जन भर गांव में नर्मदापारा एनीकट योजना से लाभ लिया जा रहा है। इस एनीकट से किसानों को अधिक से अधिक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा कर जल संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। इससे वनांचल के लोगों को धान, गन्ना, मटर, सरसों आदि के लिए बरसात के पानी पर निर्भर रहने की आवश्यकता न पड़े। एनीकट का प्रभाव समीपस्थ जल स्त्रोतों पर भी नजर आ रहा है। एनीकट के बन जाने से आसपास के कुआं, डबरी, तालाब में भी लगभग 15 से 25 सेंटीमीटर तक जल भराव में वृद्धि हुई है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए जल आसानी से मिलने लगा है। फलस्वरूप किसान खरीफ के साथ-साथ रबी फसलों एवं नदी किनारे के उपजाऊ भूमि पर मौसमी साग-सब्जी की खेती कर अपने आय में दोगुना बढ़ोत्तरी कर रहे है। एनीकट निर्माण से ग्रामीण लोगों के आजीविका संवर्धन, स्व-रोजगार की प्राप्ति, आय में वृद्धि एवं जीवन स्तर में सुधार हुआ है। लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण लोगों के सब्जी-बड़ी का कार्य प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों रूप से लाभ दायक सिद्ध हुआ है। जिसमें प्रत्यक्ष रूप से मजदूरी भुगतान एवं अप्रत्यक्ष रूप से उनके सिंचाई क्षेत्रफल के रकबे में बढ़ोत्तरी, जल स्तर में वृद्धि एवं भूमि कटाव में रोकथाम सहित अन्य लाभ शामिल है। इससे आसपास के क्षेत्र में वनों के पुनरूत्पादन में भी वृद्धि हुई है। वन्यप्राणियों के पेयजल सहित आसपास के ग्रामीणों के निस्तार की अच्छी सुविधा उपलब्ध हो रही है।
ग्रामीण किसानों एवं उनके परिवार के आजीविका का मुख्य साधन खेती एवं मजदूरी है। बरसात के आठ माह बाद जो नाला सूख जाता था, एनीकट बनने से इसमें वर्ष भर जल का भराव बना रहता है। इससे उन्हें सिंचाई हेतु जल की प्राप्ति सम्भव हो रही है। जिससे किसानो का धान, गेहूं, चना, सहित सब्जी के उत्पादन में भी रूचि बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें दूसरी जगह आजीविका की तलाश में जाना नहीं पड़ता है। उन्हें अपने खेत में ही रोजगार मिल गया है। नरवा विकास कार्य से आम नागरिक बहुत खुश है और नदी किनारे की भूमि में नवीन तकनीकि से खेती कर अपने आय में वृद्धि एवं अपने परिवार के सदस्यों का भरण पोषण कर रहे है।

पढ़ना लिखना अभियान का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

अम्बिकापुर पढ़ना लिखना अभियान के तहत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक श्री डी राहुल वेंकट के मार्गदर्शन में स्वान में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। 28 से 30 दिसंबर 2020 तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज गीत से (अरपा पैरी के धार) किया गया।
पढ़ना लिखना अभियान के नोडन अधिकारी श्री प्रशांत कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षक मण्डल की ओर से निधी अग्रवाल ने प्रशिक्षण से अपेक्षा पर चर्चा एवं सुझाव दिया। इस अवसर पर वातावरण निर्माण, स्वयंसेवकों की भूमिका, प्रौढ़ मनोविज्ञान, कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्रदान की। डॉक्टर मंजीत कौर ने व्यवस्थित प्रशिक्षण के तरीके, श्री विनय शील ने वातावरण निर्माण का कार्यक्रम मे महत्व, श्री चुन्नी लाल शर्मा के द्वारा स्वयंसेवकों के दायित्व, श्रीमती धारा यादव के द्वारा प्रौढ़ मनोविज्ञान श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा कर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी गई। प्रशिक्षक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने ब्लॉक के स्वयंसेवकों को पढ़ना लिखना अभियान के पठन-पाठन हेतु प्रेरित कर प्रशिक्षित करेंगे। सरगुजा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभागी भी वैबेक्स लिंक से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पढ़ना लिखना अभियान के तहत कक्षा संचालित करने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों को निःशुल्क स्वयंसेवी भावना से साक्षरता की कक्षाएं लेनी है। इस हेतु स्वयसेवकों को जिले व राज्य स्तर से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रीय हित के इस पुनित कार्य में सभी से सहयोग की अपेक्षा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा की ओर से गई है।
सरगुजा जिले से जिला परियाजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, रिसोर्स पर्सन श्रीमती मीना शुक्ला, श्रीमती पुष्पा सिंह, डॉ. एल.एस. चौहान, श्री ओंकार नाथ तिवारी, सभी ब्लॉक के ब्लॉक परियोजना अधिकारी व कुशल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

गोधन न्याय योजना गोपालकों के लिए बना अतिरिक्त आय का जरिया अब तक 1 करोड़ 12 लाख से अधिक राशि गोबर विक्रेताओं के खाते में अंतरित

अम्बिकापुर गोबर अब पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण अतिरिक्त आय का जरिया बन गया है। गोधन न्याय योजना के तहत गोबर के विक्रय से राशि प्राप्त होने से पशुपालकों को आर्थिक संबल मिल रहा है। सरगुजा जिले के 158 गौठानों में 10 वें चरण के अंतर्गत अब तक कुल 56184.36 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है जिसके एवज में 1 करोड़ 12 लाख 36 हजार 827 रूपए की राशि का भुगतान पंजीकृत पशुपालकों के खाते में अंतरित किया गया है। सरगुजा जिले में अभी तक 56184.36 क्विंटल गोबर क्रय किया गया है तथा 40 हजार 377 किग्रा वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। सरगुजा जिले में क्रय गोबर के शत प्रतिशत उपयोग हेतु वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के अलावा गोबर से निर्मित अन्य उत्पादों जैसे दीया, गोबर गमला, तुलसी चौरा, गौकाष्ठ, धूप अगरबत्ती, मूर्ति आदि का निर्माण महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है जिससे समूह की महिलाओं को लगभग 84000.00 रूपये का लाभ मिल चुका है। सरगुजा जिले में अभी तक 40 हजार 377 किग्रा वर्मी कम्पोस्ट उद्यान विभाग, वन विभाग तथा किसानों को विक्रय किया गया है। जिसके एवज में 323640 रूपये गौठान समितियों के खाते में अंतरित किया गया है। वर्मी कम्पोस्ट के अधिकतम विक्रय मूल्य प्राप्त करने हेतु उसमें आवश्यक सूक्ष्मजीव मिलाकर उसकी गुणवत्ता बढाई जा रही है एवं विक्रय हेतु विभिन्न कम्पनियों से चर्चा चल रही है। सरगुजा जिले में 40 हजार 377 किग्रा वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से प्राप्त 3 लाख 23 हजार 640 रूपये स्व-सहायता समूहों एवं गौठान समिति को प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पिछले दिनों वर्मी कम्पोस्ट विक्री हेतु पूर्व निर्धारित 8 रूपए प्रतिकिलों की दर में 2 रूपए वृद्धि करते हुए 10 रूपए प्रति किलों ग्राम कर दिया गया है। सरगुजा में कुल स्वीकृत 2 हजार 573 वर्मी टैंक के विरूद्ध 2 हजार 33 वर्मी टैंक बन चुके हैं।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई जल जीवन मिशन की बैठक वर्ष 2024 तक जिले के 1 लाख 92 हजार घरों में घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने बनी कार्ययोजना

कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आकाष छिकारा एवं वनमण्डलाधिकारी श्री जेआर भगत की उपस्थिति में जिला जल एवं स्वच्छता समिति जल जीवन मिषन की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। जिसमें जिला जल एवं स्वच्छता समिति, जिला-सूरजपुर द्वारा जल जीवन मिषन के मार्गदर्षिका अनुसार जिला सूरजपुर के 481 ग्राम पंचायतों के 544 ग्रामों के कुल 3704 बसाहटों में कुल 1 लाख 92 हजार 383 घरों में वर्ष 2024 तक कार्यरत घरेलू नल कनेक्षन प्रदान करने हेतु सूरजपुर जिले की वर्ष 2020-21 से वर्ष 2023-24 तक की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसकी लागत 129296.00 लाख की तैयार की गई है। जिसमें जिले के 544 ग्रामों की आंतरिक संरचना की कुल लागत 66945.81 लाख रूपये तथा 12 समूह जल प्रदाय योजनाओं की हेड वर्क की लागत 62350.30 लाख रूपये की तैयार की गई है। जिसके अनुसार जिले की जिला कार्ययोजना का अनुमोदन जिला जल एवं स्वच्छता समिति, जिला-सूरजपुर द्वारा प्रदान किया गया है।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग श्री समर बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आर.एस.सिंह, जिला षिक्षा अधिकारी श्री विनोद राय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री विष्वनाथ रेड्डी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री मुक्तानंद खुंटे सहित अन्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।

ड्राइविंग लाइसेंस बनना हुआ आसान ,जाने बिना एजेंट के खुद से कैसे करें अप्लाई

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं. वैसे ड्राइविंग लाइसेसं एक तय प्रक्रिया के तहत ही जारी किया जाता है. लाइसेंस जारी हो जाने का अर्थ यह होता है कि ट्रांसपोर्ट विभाग वाहन चलाने के लिए आपको योग्य मानता है. बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस दो तरह से जारी किए जाते हैं. सबसे पहले वाहन चालक को लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाता है. हालांकि लर्निंग लाइसेंस बनवाने को लेकर लोग काफी दुविधा में रहते हैं. उन्हें कंफ्यूजन रहती है कि लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी क्या उन्हें परमानेंट लाइसेंस बनवाने वाली प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है यानी ड्राइविंग टेस्ट देना होता है. लेकिन ऐसा नहीं है बता दें कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाता है बल्कि ऑनलाइन टेस्ट लिया जाता है. दरअसल ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पहली बार लाइसेसं हासिल करने के लिए कंप्यूटर पर ही एक टेस्ट दिया जाता है. इस टेस्ट में अगर आप पास हो जाते हैं तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाता है. वहीं अगर टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो न केवल फीस जब्त हो जाती है बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिलता है…

ऐसे करें आवेदन
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद सरल है. इसके लिए राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं. https://parivahan.gov.in/sarathiservice10/stateSelection.do पर जाएं.

यहां राज्यों की लिस्ट दी गई है.
सबसे पहले अपना राज्य का नाम सेलेक्ट करें. इसके बाद लर्नर के लिए ऑप्शन होता है.
वहां क्लिक करने पर पूरा फॉर्म खुल जाएगा.
फॉर्म भरने के बाद एक नंबर जेनरेट होगा जिसे सेव कर लें. यहां आपको उम्र प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ, अटैच करना होगा.
इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद अपना फोटो और डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करना होगा.
इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुक करना होता है. स्लॉट का सेलेक्शन करने के दौरान फीस भरनी होती है. इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर एक मैसेज आएगा

पहले बीवी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट फिर खुद झूल गया फांसी पर

मेरठ पहले पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फिर खुद झुल गया फांसी पर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत की नींद सुला दिया. इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ इलाके का है. जहां पर गृह क्लेश के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी. इस वारदात से इलाके में सनसनी का माहौल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें शख्स ने पत्नी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाने की बात लिखी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. सभी तथ्यों पर बारीकी से छानबीन कर रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का स्पष्ट रूप से खुलासा हो पाएगा.

आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग:-28 दिसंबर 2020, सोमवार
🎯🍀🎠🐚🏵️🌺💐🔥🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-सोमवार
🔥💐🌺🏵️🐚🎠🍀🎯🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
🌸🎯🍀🎠🐚🏵️🌺💐🔥
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-पश्चिम
चंद्र स्थिति-मिथुन
मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/अमृतसिद्धि योग/रवियोग
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
🔥🌺🌺🏵️🐚🎠🎯🌸🌸
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बताशे चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎠🏵️🌺💐🌸🍀🔥🐚🐚
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका दिन सामान्य रहेगा। खर्च ज्यादा हो सकता है। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। किसी कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी की बातों से आपको ठेस लग सकती है। ज्यादा तनाव न लें।
💐🐚🔥🍀🌺🏵️🏵️🎠🎯

वृष:-

आज किसी मित्र की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। नए काम से लाभ होगा। विवाद से दूर रहें। आपको लाभ होगा। शुभ सूचना मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। नौकरीपेशा की किसी से अनबन होने की आशंका है।
🎠🎠🏵️🍀🔥🐚💐🌸🌸

मिथुन:-

जोखिम से जुड़े कार्यों को टालें। किसी को झूठ बोलकर परेशान न करें। आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस में आप का काम पूरा होगा। अफसर से मुलाकात हो सकती है। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। लेनदेन करते समय सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। छात्रों को परिश्रम करना होगा।
🌸💐🐚🔥🍀🏵️🎯🌺🌺

कर्क:-

आपका काम अच्छा चलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। मतभेद दूर होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपकी पुरानी बीमारी उभर सकती है। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। सभी आपसे प्रभावित होेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
🌺🏵️🏵️🍀🔥🐚💐🌸🎠

सिंह:-

आज किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। नुकसान हो सकता है। परिवार का वातावरण कुछ तनाव से भरा रहेगा। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। निवेश संबंधी प्रस्ताव मिल सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। खर्च ज्यादा होगा।
🎠🌸💐🐚🔥🏵️🌺🌺🎯

कन्या:-

आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अप्रिय सूचना मिल सकती है। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय पूरी सावधानी रखें। अपरिचित से दूरी बनाए रखें।
🎯🏵️🏵️🔥🐚🌸🎠🎠🍀

तुला:-

आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नई जानकारी मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। आपको शुभ सूचना मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🍀🎠🌸🐚🔥🏵️🎯🌺💐

वृश्चिक:-

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपको दफ्तर के अलावा पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खऱाब हो सकती है। इलाज में ज्यादा खर्च होगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। आपको अपने व्यवहार को नियंत्रित रखना होगा। खर्च ज्यादा होगा। बातचीत करते समय सावधान रहें।
💐🌺🎯🏵️🔥🐚🎠🎠🍀

धनु:-

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। दान-धर्म में मन लगेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आपको शुभ सूचना मिलेगी। नए काम से लाभ होगा।
🍀🎠🐚🔥🏵️🎯🌺💐🌸

मकर:-

संतान पक्ष को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। कारोबार में कुछ घाटा हो सकता है। तनाव की अधिकता रहेगी।
🌸💐🌺🎯🏵️🐚🎠🍀🍀

कुंभ:-

आपको आज कामयाबी मिलेगी। आपके किसी से मतभेद दूर होंगे। सेहत ठीक रहेगी । परिवार के सदस्यों का किसी कार्य में सहयोग मिलेगा। आपकी सराहना होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दफ्तर में जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। काम पूरा कर पाएंगे। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। आज का दिन अच्छा रहेगा।
🍀🎠🐚🏵️🌺💐💐🌸🔥

मीन:-

आज किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। आपकाे कर्ज की रकम वापस लेने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी सलाह देने से बचें। यात्रा को आज टालने का प्रयास करें। जोखिम न लें। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी मित्र से मुलाकात होगी।
🔥🌸💐🌺🏵️🐚🎠🍀🎯

कारोबारी के घर डाका डालना वाला निकला कारोबारी का ही कर्मचारी

रायपुर कारोबारी मनोहर के घर हुई लूटकांड का पुलिस ने 12 दिन बाद खुलासा कर दिया है। डाका डालने वाले शातिर कारोबारी का हा पूर्व कर्मचारी था। पुलिस ने इस मामले में दो लूटेरे रवि भोषले और दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में 15 दिसंबर की शाम लाखों रुपये के जेवहरात लूटे गये थे। लूट में दो नकाबपोश युवक के शामिल होने की खबर मिली थी। दोनों घटना के दौरान एक महिला के हाथ-पांव बांधकर जख्मी कर दिया गया था। रियायशी इलाके में हुए इस लूटकांड ने पुलिस के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी थी।
दरअसल 15 दिसंबर की शाम कारोबारी मनोहर आडवाणी घर से बाहर गये हुए थे, जबकि घर में उनकी पत्नी पार्वती मौजूद थी। तभी सूनापन का फायदा उठाते हुए दो लूटेरे घर में दीवार फांदकर दाखिल हो गये और फिर घर में मौजूद महिला के हाथ-पांव बाध दिये और फिर अलमारी में रखे लाखों के गहने और अन्य कीमती समान लूटकर फरार हो गये। लूट की वारदात के दौरान महिला से मारपीट भी की गयी थी, जिसमें वो लहूलुहान हो गयी थी। पुलिस ने इस लूटकांट की तफ्तीश शुरू की। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर 10 अलग-अलग टीम बनायी गयी।

अम्बिकापुर में दिव्यांगजनों का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर, देवीगंज रोड में गुरुवार को सक्षम के द्वारा दिव्यांगजन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रान्त कुटुंब प्रबोधन प्रमुख और शिशु मंदिर के अध्यक्ष माननीय सुभाष अग्रवाल ने प्रसिद्ध पर्वत्तारोही अरुणिमा सिन्हा के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात की, जो अस्थि बाधित होते हुए माउन्ट एवरेस्ट जैसे पर्वतों की चढ़ाई कर चुकी हैं। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे सक्षम के जिला अध्यक्ष और दवाई दुकान के व्यवसायी सुभाष गोयल ने की। उन्होनें दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को सराहा और समाज को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। विशिष्ट अतिथि सरगुजा विभाग प्रचारक ठाकुर राम ने स्वामी रामभद्राचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की दृष्टि बाधित होते हुए भी अपनी विद्वता से उन्होंने वेद, पुराण, शास्त्रों का ज्ञानार्जन किए। मुख्य वक्ता के रूप में रामजी राजवाड़े सक्षम प्रांत संगठन मंत्री उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में अष्टावक्र की विद्वता का उल्लेख करते हुए बताया की मिथिला के राजा जनक ने अपने यहाँ सभी धर्माचार्यों का सम्मान करने हेतु राजकीय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किए थे, जिसमें अष्टावक्र को भी आमंत्रित किया गया था, उनका शरीर आठ अंगों से मुड़ा हुआ था, आयोजन में शास्रार्थ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी को परास्त करके शास्रार्थ में परास्त होने वालों को मिलने वाले दण्ड विधान को खत्म कराया।

दिव्यांगजनों के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिव्यांगजनों ने अपनी आपबीती जीवन पर विचार व्यक्त किए। समारोह में अस्थि बाधित डॉक्टर नीरज वर्मा जो एक शिक्षाविद हैं, उन्होनें अपने जीवन के संघर्ष को बताया। दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने जीवन में संघर्ष करते हुए, दिव्यांगता को अपनी कमजोरी न बनाकर पीएचडी किए और आज लेक्चरर पद में पदस्थ हैं। अस्थि बाधित मनोज पांडे शिक्षक हैं और उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में दिव्यांगता को अभिशाप ना मानकर इसे अपने हौसलों से हराकर व्याख्याता के रूप में पदस्थ हैं। उन्होनें भी अपने जीवन के अनुभवों को समारोह में साझा किया। बतौली के अस्थि बाधित नंद किशोर गर्ग बिजली एक्सीडेंट में अपने दोनों हाथ गंवा चुके थे, अपने साथ हुए दुर्घटना को बताते हुए उन्होनें कहा कि दोनों हाथ गंवाने के बाद भी उन्होनें हिम्मत नहीं हारी और आज एक सफल व्यवसायी के रूप में स्थापित हैं। अस्थि बाधित रीतू अग्रवाल एक सामाजिक संस्था चलाती हैं।
दृष्टिबाधित नरेंद्र जायसवाल एक शिक्षक हैं। सम्मान समारोह में 5 दिव्यांगजनों को जिन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी मेहनत से नया मुकाम हासिल किए, सक्षम संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करके उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष गोयल को सक्षम संस्था का सरगुजा जिला अध्यक्ष बनाया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन अरविन्द मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रबोध पत्रिका के संभाग प्रमुख खेमलाल खूंटे, विभाग संपर्क प्रमुख नरेंद्र सिन्हा, जिला कार्यवाह अजय मिश्रा, सह जिला व्यवस्था प्रमुख संतोष गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, आकाश गुप्ता, वेदांत तिवारी, शानू कश्यप, रामसेवक साहू, श्याम शर्मा, भूपेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं

आज का राशिफल एवं पंचांग:-27 दिसंबर 2020, रविवार
🍀🌺💐💐🎉🏵️🔥🎯🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-रविवार
🌸🔥🔥🏵️🎉💐🌺🌺🍀
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
🍀🌺🌺💐🎉🏵️🔥🌸🎯
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-दक्षिण
चन्द्र स्थिति-वृषभ
व्रत/प्रदोष व्रत
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।

आज का उपाय- विष्णु मंदिर में तिल व गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌺💐🐚🎉🎯🌸🌸🍀🏵️
आज का राशिफल
🏵️🍀🌸🎉💐

मेष:-

विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा दिन है। आपको कोई बेकार के काम में उलझाने की कोशिश करेगा । इससे दूर रहें। जरूरी फैसले लेते समय परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलेगी।

💐🎉🔥🌺🐚🎯🌸🍀🏵️

वृष:-

आज आप किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। वे काम करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं। इस तरीके से आप मानसिक रूप से संतुलित होने तक अपने ध्यान को बांट पायेंगे। आपको आर्थिक लाभ होगा। आपका काम ठीक चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें। सेहत पर असर पड़ सकता है।
🏵️🍀🌸🎯🐚🔥🔥🎉💐

मिथुन:-

आज आपका किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन इससे बचकर रहें। अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे ।
💐🎉🔥🐚🎯🌸🍀🏵️🌺

कर्क:-

वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी की सेहत खराब होने के चलते आप तनाव में रखें। आज आप और आपके साथी के बीच कुछ तथ्यों पर असहमति हो सकती है । किसी काम नुकसान होने की आशंका है। कुछ दिनों से आप परेशानियों से जूझ रहें, यह कुछ दिन और चल सकता है।
🌺🏵️🍀🌸🎯🐚🎉🎉💐

सिंह:-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। अधिक खर्च न करके बचत पर ध्यान दें। आज आप सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी जिम्मेदारी पूरी हो रही है, इससे आपको मानसिक संतोष होगा।
💐🎉🎯🎯🌸🍀🏵️🌺🔥

कन्या:-

आज आपको पूरी योजना बनाकर काम करना चाहिए। इसी से आपकी काम करने की प्रवृति में बदलाव आएगा। आज आपकी सभी जिम्मेदारी पूरी होंगी। नई योजना पर निवेश करने के संकेत मिल रहे हैं। प्रभु की आराधना करें। आप अपने करीबी लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🔥🌺🏵️🍀🌸🎉🎉💐🐚

तुला:-

आप किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। आपका दिन सामान्य रूप से बीतेगा। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी पूरी करनी है। इसे आप बेहतर ढंग से कर सकते हैं। जीवन की चुनाैतियों से निपटने के लिए आप अपनी योग्यताओं और कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं ।
🐚💐🎉🌸🍀🏵️🌺🔥🎯

वृश्चिक:-

सकरात्मक बातचीत से विचारों को गति मिलेगी । जो आपके पास है उस पर आपको संतोष रहना चाहिए। किसी भी चीज के लिए लालच न करेें। आपकी आत्मा एवं अंतर्मन आपको गलत विचारों से दूर रखने का संकेत देगा। विचारों में नकारात्मकता न आने दें। काबिल और अनुभवी लोगों से संपर्क बनाकर रखे ।
🎯🔥🌺🏵️🍀🎉💐💐🐚

धनु:-

आज विवाद होने की आशंका है। आज आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। आप कई तरह के बातों को एक साथ सोच रहे हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर सकेंगे। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।
🐚💐🎉🍀🏵️🔥🎯🌸🌸

मकर:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे । आज आपके समाजसेवा से जुड़े कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे।इसके लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है । धन लाभ होने की प्रबल संभावना है ।
🌸🎯🔥🏵️🍀🎉💐🐚🐚

कुंभ:-

छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जिम्मेदारी पूरी कर पाने में कुछ असमर्थता रहेगी। धन लाभ होगा ।फंसा हुआ पुराना पैसा मिलने की प्रबल संभावना है । नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांस हैं ।
🌺💐💐🎉🏵️🔥🎯🌸🌸

मीन:-

आज आपके सामने कुछ बड़ी चुनौती या विपरीत स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जोखिम वाले कार्य से दूर रहें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दिन व्यस्तता में बीतेगा।
🌸🎯🔥🏵️🎉💐🌺🐚🍀

ग्राम केरता में गन्ना काटने गई महिला की मिली अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका।।

सूरजपुर में शुक्रवार को एक महिला का अर्द्ध-नग्न हालत में शव उसके घर से 5 किमी दूर गन्ने के खेत में मिला है। शव से कुछ दूर ही महिला के कपड़े पड़े मिले हैं। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। महिला एक दिन पहले गन्ना काटने के लिए गई थी, इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं था। डॉक्टरों ने सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे हैं।

प्रतापपुर क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी 45 साल की महिला गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे केरता के पास नयापारा स्थित खेत में गन्ना काटने गई थी। शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके नंबर पर कॉल किया। किसी ने मोबाइल रिसीव किया, लेकिन फिर कट करने के बाद स्विच ऑफ कर दिया। अगले दिन उसका शव खेत पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला को खेत में घसीटा गया, चेहरे पर मिले चोट के निशान
पुलिस ने बताया कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। साथ ही महिला को खेत में घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। महिला के शरीर के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। उसके अंत: वस्त्र भी शव से कुछ दूर पड़े मिले। शव के पास में ही गन्ना काटने वाली हंसिया भी रखी मिली है। हालांकि डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। अब पोस्टमार्टम के साथ ही मेडिकल कॉलेज से आने वाली रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है।

भाजपा नेताओं ने काटा राष्ट्रीय ध्वज के रंग में बना केक,,,कांग्रेसियों ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की करी मांग…

25 दिसम्बर को काटे गए केक पर बवाल मच गया है। कांग्रेस एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।
अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने कल काटा था तिरंगे के रंग का केक।
2010 में सोनिया गांधी के जन्मदिन पर ऐसा ही केक कटा था, जिस पर दर्ज हुई थी एफआईआर।

रायपुर :- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रायपुर में कांग्रेस नेताओं ने 2010 में तिरंगा केक काट दिया था। एफआईआर हो गई थी। 10 साल बाद कांग्रेस को ऐसा ही मौका मिल गया है। शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर वैसा ही केक काटा है। अब कांग्रेस भड़की हुई है। जिला कांग्रेस के नेताओं ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत सौंपकर केक काटने वाले भाजपा नेताओं पर एफआईआर की मांग की है।
एक दिन पहले दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन था। भाजपा ने इसे बड़े उत्साह से मनाया। उसी दौरान राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा केक काटा गया। केक काटने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी और संजू नारायण सिंह ठाकुर जैसे नेता शामिल थे।
उसकी तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं को 10 साल पुरानी घटना याद आ गई। उन्होंने इसे मौके की तरह लिया। रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे और रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए।
उन्होंने सिविल लाइन थाने को आवेदन देकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। शिकायत सौंपने वालों में कांग्रेस के शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे, ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी, शीत श्रीवास, शेखर साहू, जी. श्रीनिवास, यश साहू, मुरली साहू, शिव वर्मा आदि शामिल थे।

मास्क बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग…. एक व्यक्ति की मौत..

दिल्ली :- पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में मास्क बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग जाने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई वहीं दो अन्य व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गए।
मिली जानकारी के अनुसार आग सुबह 3:30 बजे लगी जिसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दिल्ली फायर सर्विस निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग कारखाने की तीसरी मंजिल में लगी थी जहां मशीनरी और मास्क बनाने का कच्चा माल रखा गया था। जिसके बाद दमकल की कर्मियों ने कारखाने के दरवाजे को तोड़कर तीन लोगों को रेस्क्यू किया जिसमें से एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था बेहोश व्यक्ति को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतक की पहचान जुगल किशोर के रूप में हुई है।

किसके सितारे होंगे आज गर्दिश में,,किसको रहना है सावधान जाने आज के राशिफल मे…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-26 दिसंबर 2020, शनिवार
🌸🔥🎯🌺🎉🐚🐚💐🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- शिशिर
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🏵️💐🐚🎉🎯🔥🔥🌸🍀
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
🍀🌸🔥🎯🎉🐚💐🌺🌺
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-नैऋत्य
चन्द्र स्थिति-वृषभ
मुहूर्त-त्रिपुष्कर योग

यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में काला कंबल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🐚🍀🎉🌸🌺🎯🔥🔥
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

आज का दिन मिला जुला रहेगा। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। कार्य ज्यादा होने की वजह से थकान रहेगी। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।
🌺🐚🎉🌸💐💐🔥🏵️🎯

वृष:-

ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। किसी कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। जोखिम न लें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। छात्रों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। बुद्धिजीवियों से मुलाकात होगी।
🎯🏵️🔥💐🌸🎉🐚🌺🍀

मिथुन:-

सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा।
🍀🌺🎉🎉🌸🔥🔥🏵️🎯

कर्क:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यों में कामयाबी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🎯🏵️🔥🌸🎉🍀🍀🐚💐

सिंह:-

आज अचानक किसी विवाद से घिर सकते हैं। आपके सहयोग से किसी मित्र के काम पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। आपको जोखिम लेने से बचना होगा। महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपका काम आगे बढ़ेगा। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे।
💐🐚🍀🎉🌸🔥🏵️🎯🌺

कन्या:-

जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। पदोन्नति के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ज्यादातर कार्य पूरे कर पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी।
🌺🏵️🏵️🔥🌸🎉🍀🐚💐

तुला:-

आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। किसी काम में लाभ होगा। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आपकी सराहना होगी। आपका मन शांत रहेगा। सकारात्मक रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा काम बदलने पर विचार कर सकते हैं।
💐🐚🍀🎉🌸🔥🏵️🌺🎯

वृश्चिक:-

आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ऑफिस से जुड़े कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। आपको विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे। वाहन आदि खरीद सकते हैं।
🎯🌺🏵️🌸🎉🎉🍀🐚💐

धनु:-

आज आपको किसी व्यक्ति के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आपका आज किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। शांत रहने का प्रयास करें। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं काे काफी परिश्रम करना होगा।
💐🐚🍀🎉🌸🏵️🌺🎯🔥

मकर:-

आज अकस्मात धन लाभ हो सकता है। आपका दिन अच्छी बीतेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जोखिम लेने से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आज बेहद उत्साहित रहेंगे।
🔥🎯🌺🏵️🌸🎉🍀🐚💐

कुंभ:-

बोलचाल के दौरान सावधान रहें। निजी चर्चा हर किसी के साथ न करें। सार्वजनिक स्थलों पर सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करेंगे। आपकी सेहत सुधरेगी। छात्रों को परिश्रम करना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी।
💐🐚🍀🎉🌸🏵️🌺🎯🔥

मीन:-

आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं। विरोधियों पर नजर रखें। आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। किसी से विवाद होने की आशंका है। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
🔥🎯🌺🏵️🌸🎉🍀🐚💐

कैसा रहेगा आपका आज का दिन जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-25 दिसंबर 2020, शुक्रवार
🐚🌸🍀💐🌺🎯🎉🏵️🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-शुक्रवार
🔥🏵️🎉🎯🌺💐🍀🌸🐚
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
🐚🍀🍀💐🌺🎯🎉🏵️🔥
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत-मुहूर्त-मोक्षदा एकादशी व्रत/गीता जयंती-सर्वार्थसिद्धि योग-मूल समाप्त

यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में इत्र अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🏵️🎉🎯🌺💐🍀🐚🌸
आज का राशिफल
🎉🎉🎉🎉🎉

मेष:-

बेवजह खर्च में कमी आएगी। कोर्ट के लंबित मामले आगे बढ़ेगें।नौकरी के मामले में सफलता मिलेगी।जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शत्रु पक्ष आज आपको परेशान करने का प्रयास करेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आज का दिन ठीक रहेगा। व्यवसायियों की स्थिति सामान्य रहेगी।
🎉🌸🐚🍀💐🌺🎯🏵️🔥

वृष:-

आपके लिए जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियाें में सुधार आएगा।आज सभी लोग आपके अनुकूल होंगे। कारोबार में आपको अकस्मात लाभ होगा। आपके निर्धारित हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। जोखिम न लें। यात्रा करते समय सावधान रहें।
🔥🏵️🎯🌺💐🍀🐚🌸🎉

मिथुन:-

दोस्तों और परिजनों की आपको किसी काम में मदद मिलेगी। ऑफिस में सतर्क रहकर काम करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बेवजह के खर्च में कमी आएगी। नए संबंध बनेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज का दिन शानदार रहेगा ।
🎉🐚🐚🍀💐🌺🎯🏵️🔥

कर्क:-

रिश्तों के मतभेद दूर होंगे। नए काम मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम वाला होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। व्यवसायियों को नए कार्य में सफलता मिल सकती है। अपनी दिनचर्या में सुधार करने का प्रयास शुरू कर दें।
🔥🏵️🎯🌺💐🍀🐚🎉🌸

सिंह:-

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अपने लंबित मामलों पर ध्यान दें। मित्रों के साथ दिन गुजर सकता है। शुभ सूचना मिलेगी। नई योजना शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी।
🌸🎉🐚🍀💐🎯🎯🏵️🔥

कन्या:-

व्यवसाय में नए निवेश के अवसर मिलेंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगी। पुराने कार्य के अच्छे नतीजे मिलेंगे, नया काम मिल सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। सामाजिक जीवन में आपका प्रयास सराहनीय रहेगा। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। जरूरी फैसले लेने से बचें।
🔥🏵️🎯💐🍀🐚🎉🌸🌺

तुला:-

आफिस में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक की स्थिति अच्छी रहेगी। लोगों की मदद कर सकते हैं। परिजनों की सलाह से काम करें। स्वास्थ्य को लेकर के लापरवाही न बरतें। आज के दिन आपकी चिंता दूर होगी। कारोबारियों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी।
🌺🌸🎉🐚🍀💐🎯🏵️🔥

वृश्चिक:-

परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। खर्च कम होने और आर्थिक स्थिति सुधरने से आप खुश रहेंगे। कुछ दिनों से चल रहा तनाव कम होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके लिए सभी काम के लिए अनुकूल दिन है। मित्र आपसे सलाह ले सकते हैं।
🔥🏵️🎯💐🍀🐚🎉🌸🌺

धनु:-

आज का दिन शानदार है। आपके सभी काम पूरे होंगे। निजी क्षेत्र में काम करने वालों की आज मैनेजमेंट से सराहना मिलेगी। धन लाभ के योग मिल हैं। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिणाम देने दिन रहेगा। आज आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा पाएंगे।
🌺🌸🎉🐚🍀💐🎯🏵️🔥

मकर:-

आपकी आर्थिक हालत अच्छी रहेगी।। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को नौकरी मिलने के संकेत हैं। आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके मित्र कुछ कामों में आपकी सहायता करेंगे। रकम के लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🔥🏵️🎯💐🍀🐚🎉🌸🌺

कुंभ:-

आपकी सेहत कुछ खराब रह सकती है ।कारोबार पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी। आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नई योजना बन सकती है। आर्थिक हालत सुधरेगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी।
🌺🌸🎉🐚💐🎯🎯🏵️🔥

मीन:-

आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। ऎसे में किसी से बात करने से आपको दूर चाहिए।आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निवेश में शानदार सफलता मिल सकती है। हर काम पूरे होंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🔥🎯🎯💐🐚🎉🌸🌺🍀

CliQer ने शुरू की हाइपर लोकल डिलीवरी सर्विस, 45 मिनट में होगी डिलीवरी

अंबिकापुर ई-कॉमर्स वेबसाइट Cliqer.in के हाइपरलोकल डिलीवरी सेवा के लिए नए ऑफिस का उद्घाटन और मोबाइल ऐप का लॉन्चिंग कैट के जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र तिवारी व यूनाइटेड काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस सरगुजा के अध्यक्ष श्री सुजान बिंद द्वारा किया गया,इस सेवा से ग्राहकों को शहर के लोकल दुकानों से 45 मिनट में किराना , ताजी सब्जियां, मिठाईयां- केक , दवाइयां, फूड डिलीवरी ,स्टेशनरी, डेयरी, जैसे उत्पादों की डिलीवरी हो सकेगी , मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, इस मोबाइल ऐप की खास बात यह है कि, कंपनी के साथ जो दुकाने लिस्टेड नहीं है उनके प्रोडक्ट भी आप ऑनलाइन कस्टम आर्डर करके मंगा सकते हैं, यदि आपको कोई टिफिन भेजना है, किसी पसंदीदा दुकान से कोई खाने की वस्तु मंगाना है तो आप कस्टम ऑर्डर में जाकर ऑर्डर दे सकते हैं,ग्राहक कंपनी के व्हाट्सएप्प नंबर व 9753872100 के जरिए भी ऑर्डर कर सकते हैं ,क्लिकर के डिलीवरी ब्वॉय मात्र 45 मिनट में आपका टास्क कंप्लीट करके देंगे,, यह सेवा प्रारंभिक दौर में सिर्फ अंबिकापुर में उपलब्ध है l क्लिकर के फाउंडर – लव कुमार दुबे ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वह सब कुछ जो हम अपने पड़ोस के या आसपास के दुकान से लेने की उम्मीद करते हैं, वह सब हमने लाइव कर दिया है, अभी हमने शहर के 50 दुकानों के साथ टाइअप करके ट्रायल वर्जन स्टार्ट किया है, यह सर्विस सुबह 9:00 बजे से रात 11:00 बजे तक मिलेगी, क्लिकर मोबाइल ऐप के जरिए स्नेक्स, आइसक्रीम, स्ट्रीट फूड, फल ,सब्जियां, ग्रॉसरी का सामान मंगवाया जा सकता है, कंपनी अपने फ्रेंचाइजी मॉड्यूल के जरिए और अधिक शहरों में विस्तार कि करेगी l इसमें हम युवाओं को अपने शहर में स्वरोजगार उपलब्ध करने का अवसर देंगे, इसमें मात्र ₹29500 में क्लिकर होम डिलीवरी व्यवसाय शुरू किया जा सकता है, फ्रेंचाइजी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट www.cliqer.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है l कार्यक्रम में श्री संजय ठाकुर, प्रशांत श्रीवास्तव ,अंकुर सिन्हा, सुभाष साहू ,अक्षय तिवारी , ज्योति साहू ,रचित मिश्रा, मुकेश कुमार, सुरेश बुनकर ,सुमित ठाकुर, विकास तिवारी ,आयुषी गुप्ता, प्रिया शर्मा व कंपनी के सभी कर्मचारी उपस्थित थे

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया..

अम्बिकापुर :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला आरओपी वर्ष 2020-21 में स्वीकृत मानव संसाधनों की संविदा भर्ती हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि में वृद्धि कर दी गई है।
अब अभ्यर्थी 28 जनवरी 2021 तक को सायं 5ः30 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय अम्बिकापुर में आवेदन कर सकते हैं। संविदा नियुक्ति से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.सरगुजा.जीओव्ही.इन का अवलोकन कर सकते हैं।

जाने क्या कहती है आपकी ग्रह दशाएं,,, देखे आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-24 दिसंबर 2020, गुरुवार
🎉🎯🐚🌺💐🏵️🍀🌸🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-गुरुवार
🔥🌸🍀🏵️💐🌺🎯🎯🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
🎉🎯🌺💐🍀🌸🌸🔥🐚
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-उत्तर
चंद्र स्थिति-मेष
मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को पीले वस्त्र भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌸🍀🏵️💐🌺🎉🎉🐚🎯
आज का राशिफल
🎉🎉🎉🎉🎉

मेष:-

आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दफ्तर के कार्य समय पर पूरे होंगे। अफसर सराहना करेंगे। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। किसी मित्र से शुभ सूचना मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर होंगी। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे।।
🐚🎉🔥🌺💐🏵️🍀🍀🌸

वृष:-

रूके हुए काम पूरे होंगे। जोखिम न लें। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🌸🍀🏵️🎯💐🌺🔥🎉🐚

मिथुन:-

युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। काम अच्छा चलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतें। किसी अपरिचित से ज्यादा मेलजोल न करें। वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है।
🎉🔥🌺💐🎯🏵️🍀🍀🌸

कर्क:-

आज किसी से विवाद होने की आशंका है। आपको आज काफी सावधान रहना होगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। व्यवहार में चिड़चिड़ापन झलकेगा। क्रोध को नियंत्रित करें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।
🌸🍀🏵️🐚🎯💐🌺🔥🎉

सिंह:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं। आपको आनंद आएगा। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे
स्वास्थ्य में सुधार होगा।
🔥🌺💐🎯🐚🏵️🍀🌸🌸

कन्या:-

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। आपको अकस्मात लाभ हो सकता है। आमदनी के अवसर आएंगे। दिन भर खुश रहेंगे। खर्च ज्यादा होगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा।
🍀🎉🏵️🐚🎯💐🌺🔥🔥

तुला:-

आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सेहत का ध्यान रखें । परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। युवाओं को परिश्रम करना होगा। विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। आपके खर्चे नियंत्रित होंगे।
🔥🌺💐🎯🌸🐚🏵️🎉🍀

वृश्चिक:-

आज किसी की कुटिलता के कारण आपको नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। धन लाभ होने की संभावना है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति के मामले की प्रगति धीमी रहेगी। विवाद को टालें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
🎉🏵️🐚🌸🎯🎯💐🌺🔥

धनु:-

बिना वजह की विवाद का सामना कर सकते हैं। आपकी परेशानी बढ़ेगी। तनावग्रस्त रहेंगे। अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। नुकसान होने की आशंका है। आपका काम आगे बढ़ेगा। दफ्तर का माहौल कुछ दिक्कत भरा रहेगा। ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी ।
🔥🌺💐🎯🍀🌸🐚🏵️🎉

मकर:-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके परिवार में किसी को कामयाबी मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। दफ्तर के काम से यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। दिनचर्या सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार होगा।
🎉🏵️🐚🌸🍀🎯💐🌺🔥

कुंभ:-

आज किसी कार्य काे न टालें। बाहर जाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें। आमदनी के अवसर मिलेंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत सुधरेगी।
🔥🌺💐🎯🍀🌸🐚🏵️🎉

मीन:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता में कमी रहेगी। शत्रुता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी लाभ में वृद्धि के योग हैं। प्रमाद न करें।
🏵️🎉🎯🌺💐🍀🌸🐚🐚

सौतेली मां के आतंक से तंग लड़की ने छोडा घर, शरण देने वाले रिश्तेदार को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार.. युवती ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज मांगा न्याय..

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना गोविंद नगर पुलिस चौकी फैक्ट्री एरिया की रहने वाली लड़की कु०प्रीती पुत्री अशोक कुमार निवासी 140 मिनी एल.आई.जी गुजैनी कानपुर ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, माननीय जिला अधिकारी कानपुर नगर तथा माननीय पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर को पत्र भेजकर गुहार लगाई है कि मेरी सौतेली मां श्रीमती ऊषा देवी मुझे वैश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर करती है । विरोध करने पर मारती पीटती है ।मेरी सौतेली मां एक चरित्र हीन महिला है । मेरी सौतेली मां ऊषा देवी के व्यभिचार में ओमशान्ती,जयकरन सिक्योरटी गार्ड,मिश्रा जी नामद व्यक्ति जो के पी एल फैक्ट्री में कार्यरत हैं ,भी शामिल रहते हैं । श्री मती ऊषादेवी ,जयकरन, मिश्रा जी,ओमशांती व श्वेता तिवारी एक राय होकर धंधा करने के लिए मजबूर करते हैं ,मारते पीटते हैं तथा मुझे बेचने की योजना बना रहे थे,जिसका पता चलने पर मैं चुपचाप घर से निकल गई और काफी दिनों तक इधर-उधर भटकती रही तभी मैं अपने एक दूर के रिश्तेदार श्री देशराज जो गांव रजपुरवा थाना रसूलाबाद में रहते हैं, के घर पहुंची तो उन्होंने मेरी दुर्दशा देखकर एक बेटी की तरह मुझे अपने घर में शरण दी और एक बेटी की तरह मेरी रक्षा की इस बात का पता चलने पर मेरी सौतेली मां ने श्री देशराज व उनके पुत्र कपिल के नाम एक झूंठा प्रार्थना पत्र पुलिस में दिया है, जिससे पुलिस ने श्री देशराज को उनके घर से उठाकर अपनी कस्टडी में रखा हुआ है और लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रही है जब की मुझे किसी ने बहलाया फुसलाया नही है और न ही किसी ने भगाया है । मेरी रिपोर्ट लिख कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें ।

error: Content is protected !!