Home अपराध फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने के जुर्म में शोशल मीडिया में चर्चित...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने के जुर्म में शोशल मीडिया में चर्चित किरण यादव को पुलिस ने डाला जेल में…

0

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
विहार:-
हाजीपुर सदर के SDPO राघव दयाल ने बताया कि दो दिसंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द बोले गए थे । वीडियो वायरल करने को लेकर FIR दर्ज की गई थी और पुख्ता पहचान करके किरण यादव निवासी चंदपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । खुद को सोशल वर्कर बताने वाली किरण यादव वैशाली जिले के चांदपुरा की रहने वाली हैं । वे लगातार सामाजिक और राजनितिक मुद्दों पर पोस्ट करती रही हैं । पिछले एक-दो साल में ही किरण यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों की संख्या में फ़ॉलोअर्स बढ़े हैं ।
इस दौरान किरण यादव कई बार विवादों में भी रही हैं । लेकिन सोशल मीडिया पर इस बार के विवाद ने किरण यादव को सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here