सूरजपुर :- प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आज यहां भरतपुर विधायक व विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री गुलाब कमरो ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार सवेंदनशीलता के साथ कार्य कर रही है,जिसका परिणाम है कि चुनाव पूर्व जो वायदे किये गए थे उन्हें न केवल पूरा किया गया है बल्कि धरातल में उसका लाभ दिखाई भी पड़ रहा है। श्री कमरों ने कहा कि देश की यह पहली सरकार है जिसने किसानों की चिंता करते हुए उनके मेहनत का सम्मान किया तथा 25 सौ रुपए में धान की खरीदी की है और उनका एक एक दाना को सरकार ने लिया है। राज्य सरकार ने 18 लाख किसानों का कर्ज माफ किया ,राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों को राहत पहुचाई। इस वर्ष करीब 3 लाख अधिक किसानों का धान खरीदने का लक्ष्य है। गौठान के माध्यम से महिलाओं को रोजगार,पशु पालकों को लाभ देने की दिशा में पहल की जा रही है। नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना भी गांव गरीब के लोगो के लिए बेहद कारगर साबित हुई है।इससे गांव के लोगो की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। राशन कार्ड से इलाज भी एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इसके अलावे उन्होंने राज्य सरकार की अनेक उपलब्धिया गिनाई और भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल के कुशासन पर ध्यानकर्षित किया और कहा कि कैसे उपेक्षा हो रही थी इसका उदाहरण उन्होंने अपने भरतपुर विधानसभा के रूप में दिया। उन्होंने सूरजपुर जिला प्रशासन की सराहना की और संभाग में सीएम का सबसे बेहतर कार्यक्रम यहां संपन्न होने पर बधाई दी। साथ ही नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना एवं गौठान कार्यक्रम में जिले की उपलब्धि पर जिला प्रशासन के कार्यो की सराहना की। उन्होंने ने कहा कि यह पहला अवसर है जब प्रदेश में छत्तीसगढियो की सरकार है। श्री कमरों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली तो अधिकारियों के मन मे यह था कि वे कामकाज को लेकर बात करेंगे पर लीक से हट कर मुख्यमंत्री ने न केवल उनका हाल चाल जाना बल्कि परिवार के सम्बंध में भी जानकारी ली जिससे अपनापन झलकता है। कलेक्टेªट के सभा कक्ष में आयोजित पत्रकारवार्ता में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के साथ साथ कांग्रेस के श्री रामकृष्ण ओझा, श्री अश्वनी सिंह, श्री जफर हैदर, श्री मनोज डालमियां, श्री अनुपम फिलिप, श्री आकाश साहू भी उपस्थित थे।
क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… जाने अपने राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-17 दिसंबर 2020, गुरुवार
🐚🌺🏵️💐🍀🌸🔥🎯🦋
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-गुरुवार
🦋🎯🔥🍀💐🏵️🌺🐚🐚
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
🐚🌺🏵️💐🔥🎯🦋🦋🌸
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-मकर
मुहूर्त-भद्रा/बुध गोचर
🌸🦋🎯🔥💐🏵️🌺🐚🍀
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी कन्या को स्वर्ण दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍀🐚🌺🏵️💐🔥🎯🦋🌸
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
आज दिन भर सकारात्मकता रहेगी। आप अपनी लगभग सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। दफ्तर सहयोगियों की मदद से अपने कार्य पूरी कर लेंगे। पारिवारिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। बाहर का खाने-पीने से बचें।
💐🍀🐚🌺🏵️🔥🦋🌸🎯
वृष:-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने से राहत मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।
🎯🌸🦋🔥🏵️🌺🐚🍀💐
मिथुन:-
पारिवारिक समस्या के चलते आज कुछ तनाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। आज आपको अपने कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर हो सकती है।
💐🍀🐚🌺🏵️🔥🦋🌸🎯
कर्क:-
धर्म-कर्म में मन लगेगा। नए लोगों से भेंट होगी। दिन खुशनुमा रहेगा। दिनचर्या बदलाव होगा। आज आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी जिम्मेदारी को टालने से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। यात्रा करते समय जरूरी कागजात साथ रें।
🎯🌸🦋🔥🏵️🌺🐚🍀💐
सिंह:-
कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। परिवार में विवाद होने की आशंका है। कलह से तनाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों की मदद से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।
💐🍀🐚🌺🏵️🔥🦋🌸🎯
कन्या:-
रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। नई योजना बनाकर उसमें निवेश कर सकते हैं। जोखिम ले सकते हैं। परिवार और समाज में पूछ-परख रहेगी। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार ठीक चलेगा।
🎯🌸🦋🔥🏵️🌺🐚🍀💐
तुला:-
किसी मित्र की मदद से काम पूरा होगा। किसी से विवाद संभव है। दफ्तर में बड़ी जवाबदारी मिल सकती है। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य के प्रति रूझान रहेगा। प्रतिष्ठा मिलेगी। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय चलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
💐🍀🐚🌺🏵️🔥🦋🌸🎯
वृश्चिक:-
शत्रुओं पर हावी रहेंगे। भौतिक सुख के संसाधन जुटेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश बड़ा लाभ दे सकता है। कैरियर को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम न लें।
🎯🌸🦋🔥🏵️🌺🐚🍀💐
धनु:-
जुआ, सट्टा जैसे व्यसनों से दूर रहें। अकस्मात लाभ के योग हैं। कारोबारी यात्रा अनुकूल रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समस्या से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
💐🍀🐚🌺🏵️🔥🦋🌸🎯
मकर:-
अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आपका कार्य ठीक चलेगा। विवादों से दूर रहें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। ज्यादा तनाव न लें। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे।
🌸🌸🦋🔥🏵️🌺🐚🍀💐
कुंभ:-
पुरानी बीमारी सामने आ सकती है। अचानक नए खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति के चलते नुकसान हो सकता है। किसी भी मित्र के उकसाने में न आएं। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। छात्रों का दिन ठीक रहेगा ।
🍀🐚🌺🏵️🔥🦋🦋🌸🎯
मीन:-
अप्रिय सूचना मिल सकती है। नए रिश्ते बनाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी जिम्मेदारी को पूरा कर पाने को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी बात के कारण तनाव बढ़ सकता है। आमदनी में निश्चितता रहेगी। जोखिम लेने से बचें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है।
🎯🌸🦋🔥💐🏵️🌺🐚🍀
मूसानगर थाने का चौकीदार रामबाबू गांव वालों से वसूलता है रंगदारी, लडकियों से करता है छेडखानी गांववाले परेशान पुलिस मौन ।।
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर देहात:-थाना मूसानगर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मूसानगर बांगर के रहने वालों ने बताया कि थाना मूसानगर का चौकीदार रामबाबू और उसके लड़के वीर सिंह_धर्म सिंह_रवि तथा चौकी दार का भाई राजू आये दिन गांव वालों से जबरदस्ती पैसे वसूलता है , पैसे ना देने पर मार पीट करता है । गांव वालों को को विभिन्न धाराओं में फंसाने की धमकी देता है । चौकीदार का रुतबा दिखाते हुए दबंगई करता है । गरीब लोगों को मार मार कर गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर देता है। काफी लोग गांव छोड़ कर चले गये । नाबालिग लड़कियों को मारता है उनके कपड़े फाड़ देता है । लोगों को गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर देता है । गांव वाले जब बिरोध करते हैं तो उनके साथ मारपीट करके फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है । चौकीदार रामबाबू गांव में जुंए का अडडा भी बनवाये हुए हैं और लोगों को जुंआ खिलवाता है । चौकीदार रामबाबू और उसके साथियों से पूरा गांव प्रताड़ित है । पुलिस प्रशासन मौन है आखिर क्या राज है जो पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है । अभी हाल ही में नाबालिग लड़कियों को बहुत मारा और लड़कियों के कपड़े फाड़ दिये । फिर भी पुलिस मूकदर्शक बनी है ।
क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं जाने अपने राशिफल में….
आज का राशिफल एवं पंचांग:-16 दिसंबर 2020, बुधवार
🎯🔥🌸🍀💐🏵️🌺🐚🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-बुधवार
🐚🌺🏵️💐🍀🌸🔥🎯🦋
तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
🦋🎯🔥🌸🍀💐🏵️🌺🐚
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-उत्तर
चंद्र स्थिति-धनु
मुहूर्त-वाहन क्रय मुहूर्त/व्यापार यात्रा मुहूर्त
यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मूंग दाल अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🦋🌺🎯🏵️🏵️💐🍀🌸🔥
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष :-
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में अधिक प्रयास करना पड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी झगड़े में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
🌸💐🌺🏵️🦋🐚🐚🔥🎯
वृष:-
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बढ़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विरोध करने का अवसर दूसरों को न दें। प्रसन्नता बनी रहेगी।
🎯🔥🐚🦋🏵️💐🌸🌸🍀
मिथुन :-
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नई योजना बनेगी। व्यवसाय में वृद्धि के लिए सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
🍀🌸💐🏵️🦋🐚🔥🎯🌺
कर्क:-
देव-दर्शन का कार्यक्रम बनेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रभावशालीव व्यक्तियों से परिचय बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।
🌺🎯🔥🐚🦋🏵️💐🌸🍀
सिंह :-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना से बाधा उत्पन्न होगी। नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में दखल न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें।
🍀🌸💐🏵️🦋🐚🔥🎯🌺
कन्या:-
शारीरिक कष्ट संभव है। शत्रु पस्त होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🍀🌸💐🏵️🐚🔥🎯🌺🦋
तुला :-
जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भय रहेगा। चोट व रोग से बचें। भूमि व भवन की खरीद-फरो्ख्त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
🦋🌺🎯🔥🐚🏵️💐🌸🍀
वृश्चिक :-
मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। राजभय है। जल्दबाजी न करें। वाणी में संयम रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन आदि में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🍀🌸💐🏵️🐚🔥🎯🌺🦋
धनु :-
किसी के उकसावे में न आएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें।
🦋🌺🎯🔥🐚🏵️💐🌸🍀
मकर :-
किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
🍀🌸💐🏵️🐚🔥🎯🌺🦋
कुंभ :-
कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। नौकरी व व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे।
🦋🌺🎯🔥🐚🏵️💐🌸🍀
मीन :-
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते थकान महसूस होगी। विवेक से कार्य करें। लाभार्जन सहज होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
🍀💐💐🏵️🐚🎯🎯🌺🦋
मुख्यमंत्री से कृषि व मेडिकल कॉलेज की मांग किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश दत्त तिवारी ने मुख्यमंत्री को हल भेंट किया
सूरजपुर कौशलेंद्र कुमार यादव ।किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश दत्त तिवारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले के लिए कई सौगात की मांग की जिसमें प्रमुख रुप से जिला मुख्यालय में उन्होंने मेडिकल कॉलेज व कृषि महाविद्यालय की स्थापना करने की बात कही उन्होंने लोधिमा गांव में कोल्ड स्टोरेज,ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था,कृष्णपुर में हाई स्कूल भवन निर्माण नमदगिरी में ग्रामीण थाना सहित नगर में मंगल भवन की मांग की है, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही है। श्री तिवारी ने तिलसिंवा स्थित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए किसानों की ओर से स्मृति स्वरूप हल भेंट किया। इस दौरान श्री तिवारी के साथ जिले के किसान कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिक्षक भर्ती हेतु प्राथमिकता क्रम निर्धारण 16 दिसम्बर से
अम्बिकापुर :- लोक शिक्षण सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षण संवर्ग के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती हेतु संभाग की प्राथमिकता का क्रम निर्धारित करने की प्रक्रिया 16 से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया है कि व्यापम द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों से शिक्षक पद पर चयन होगी। संभाग का क्रम निर्धारित करने की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन होगी तथा विभाग के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.इडूपोर्टल.सीजी.एनआईसी.इन पर जाकर भरी जा सकेगी। अभ्यार्थी पूर्व में दी गयी चयन परीक्षा के आधार पर अपने प्राथमिकता वेब पोर्टल पर भरेंगे। इस हेतु संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण, सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां से और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हेल्प डेस्क का सम्पर्क नम्बर 9399630099, 7974466765 है। अभ्यर्थी कार्यालय में उपस्थित होकर भी रजिस्ट्रशन करा सकते है। प्राथमिकता निर्धारित करने की अंतिम तिथि 28 दिसम्बर 2020 तक निर्धारित है।
मुख्यमंत्री ने श्री राम वन गमन पथ रथ और विराट बाईक रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना
सुरजपुर:- सूरजपुर में दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूूपेष बघेल के द्वारा श्री राम वन गमन पथ के अंतर्गत सूरजपुर के श्री राम मंदिर में पूजा अर्जना की गई एवं कोरिया से सूरजपुर पहॅुचे रथ एवं विराट बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया से प्रारंभ होकर एन.एच.43 टेगनी चैक (षिवप्रसादनगर के पास) सूरजपुर जिला सीमा पहुंचेगी इसके बाद सरगुजा जिले में प्रवेष करेगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता है, कि भगवान श्री राम छत्तीसगढ़ में अपने वनवास काल के दौरान निवास किये हैं। यहाॅ के लोग अच्छे पर्यटन के लिए विदेषों तक जाते हैं जबकि हमारे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की बहुत सारी संभावनाएॅ हंै जिसमें से एक संभावना श्री राम पभु के वन गमन पथ का है, और लगभग इसकी 1500 कि.मी. की लम्बाई है, इसे विकसित करने का राज्य सरकार ने संकल्प लिया है, और इसके अंतर्गत विकसित करने हेतु 9 जिलों का चयन भी किया गया है जहाॅ इसे विकसित करेंगें और यह पर्यटन, धार्मिक और हमारे संस्कृति के हिसाब से भी देखें तो बहुत ही उत्तम कार्य हो रहा है। छत्तीसगढ़ की एक विषेषता रही है, कि हर युग में छत्तीसगढ़ की महत्ता रही है, और हमने यह संकल्प लिया है, कि छत्तीसगढ़ इसी महत्व और हमारी संस्कृति को श्री राम वन गमन पथ के माध्यम से पुरी दुनिया तक पहुॅचायेंगें।
इस अवसर पर पंचायत मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, उच्च षिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेष पटेल, स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रषासन मंत्री डाॅ. षिव डहरिया, संसदीय सचिव द्वय श्री पारसनाथ राजवाड़े श्री चिंतामणी महराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सर्किट हाउस सूरजपुर में समाजों के प्रतिनिधि मंडल से की मुलाकात,,पण्डो समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को किया तीर धनुष भेंट
सुरजपुर :- सूरजपुर में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने सर्किट हाउस सूरजपुर में समाजों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। इस अवसर पर पंचायत मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, उच्च षिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेष पटेल, स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रषासन मंत्री डाॅ. षिव डहरिया, संसदीय सचिव द्वय श्री पारसनाथ राजवाड़े श्री चिंतामणी महराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने पण्डो समाज, रजवार समाज, मुस्लिम समाज, ईसाई समाज, कुम्हार समाज, साहू समाज, गोंड समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, सिक्ख समाज, ब्राम्हण समाज, यादव समाज, सोनी समाज, बंग समाज, उत्कल समाज, ठाकुर समाज, पनिका समाज, बियार समाज, चेरवा समाज, विष्वकर्मा समाज, हलवाई समाज सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात की। इस अवसर पर पण्डो समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को तीर धनुष भेंट की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी समाज एवं संगठन प्रमुखों से बड़ी आत्मीयता से बात करते हुए समाजों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके निदान करने के लिए उचित पहल करने की बात कही है।
जाने आज का अपना राशिफल
आज का राशिफल एवं पंचांग:-15 दिसंबर 2020, मंगलवार
💐🌺🏵️🦋🍀🐚🌸🔥🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-मंगलवार
🎯🔥🌸🐚🍀🦋🏵️🌺💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-गण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)-किंस्तुघ्न
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
💐🌺🏵️🦋🍀🐚🔥🔥🎯
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-धनु
🎯🔥🐚🍀🦋🏵️🌺💐🌸
मुहूर्त-मलमास (खरमास प्रारंभ)
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- बहते जल में 250 ग्राम बताशे प्रवाहित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🔥🌸💐🐚🍀🦋🏵️🌺
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐
मेष:-
आज का दिन मिला जुला रहेगा। किसी रिश्तेदार से विवाद होने की संभावना है। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। दिनभर कुछ उलझन से बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। काम का दबाव रहेगा।
🌺🏵️🦋🍀🐚💐🌸🔥🎯
वृष:-
आज सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबारियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। अपने विरोधियों से आज आपको सावधान रहना होगा। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें।
🎯🔥🌸💐🐚🍀🦋🏵️🌺
मिथुन:-
आज दंपत्तियों के बीच कुछ उलझन हो सकती है। सगे संबंधियों से पुराने मतभेद दूर होंगे। आपका काम अच्छा चलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। समय पर काम होंगे। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदरी रहेगी। दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य न करें ।
🏵️🦋🍀🐚💐🌸🔥🎯🎯
कर्क:-
आज सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके व्यवहार की सभी तारीफ करेंगे। बोलचाल के दौरान सतर्क रहें।नए काम से लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी मित्र से दिक्कतें दूर होंगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।
🎯🔥🌺🌸💐🐚🍀🦋🏵️
सिंह:-
आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका है। जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहें। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार से जुड़े कार्यों के लिए रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैंं। अनजान लोगों से सावधान रहें।
🏵️🦋🍀🐚💐🌸🌺🔥🎯
कन्या:-
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से आपको अच्छा खासा लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें।
🎯🔥🌺🌸💐🐚🍀🦋🏵️
तुला:-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। नए काम से आपको लाभ होगा। देर रात तक कार्य न करें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा।
🏵️🦋🍀🐚💐🌸🌺🔥🎯
वृश्चिक:-
अनजान भय से आप चिंतित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य तबियत बिगड़ सकती है। आपको धन लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। देर रात तक काम करने से बचें। जोखिम को टालें।
🔥🌺🌸💐🐚🍀🍀🦋🏵️
धनु:-
आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। दफ्तर के सहयोगियों की मदद से आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।
🦋🍀🎯🐚💐🌸🌺🔥🔥
मकर:-
बुजुर्गों का ख्याल रखें। आज आप दान, धर्म-कर्म से जुड़े कार्य करेंगे। आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके सारे कार्य मनमाफिक पूरे होंगे। दफ्तर में खुशखबरी मिलेगी। कुंवारों को रिश्ते की सूचना मिल सकती है। ज्यादा तनाव न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
🏵️🌺🌸💐🐚🎯🍀🍀🦋
कुंभ:-
अनजबियों से दूरी बनाकर रखें। आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। रिश्तेदारों से अच्छी चर्चा होग। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। आपका काम आगे बढ़ेगा। जोखिम लेने से बचें।
🦋🍀🎯🔥🐚💐🌸🌺🏵️
मीन:-
आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। दिनभर परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को न छिपाएं। सेहत ठीक रहेगी। आपको कहीं जाना पड़ सकता है। फील्ड में काम करने वालों को खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। आपको आज कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।
🏵️🌺🌸💐🐚🔥🎯🍀🦋
जिले के राम वन गमन पथ से कल निकलेगी बाईक रैली, 160 किलोमीटर की दूरी तय कर अन्य जिले को सौंपेंगे ध्वज,,,रामायण पाठ का भी होगा आयोजन ।।
अम्बिकापुर :- राज्य शासन के मंशानुरूप जिले के राम वन गमन पथ से विराट बाईक रैली का आयोजन 15 दिसम्बर को ग्राम लाछा से प्रातः 9 बजे निकलेगी। सरगुजा जिले में राम वन गमन पथ पर बाईक रैली करीब 160 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रैली के दौरान महत्वपूर्ण पड़ाव पर रामायण पाठ का भी आयोजन होगा।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि सूरजपुर जिले से समन्वय स्थापित करते हुए रथ यात्रा के साथ आने वाले 30 बाईकर्स से प्रतीक चिन्ह जिला प्रशासन की मौजूदगी में प्रातः 9 बजे ग्राम लाछा में उदयपुर विकासखण्ड के बाईकर्स प्राप्त करेंगे। यहां विधायक, पंचायत अध्यक्षों, जन प्रतिनिधियों द्वारा झंडा दिखाकर रैली प्रारम्भ करेंगे। रैली ग्राम लाछा से 9 बजे प्रस्थान कर देवगढ़, रामगढ़ होते हुए महेशपुर पहुंचेगी। रामगढ़ में सरगुजा जिले की मिट्टी रथ में रखी जाएगी। इस दौरान देवगढ़, रामगढ़, महेशपुर एवं मंगरैलगढ़ में रामायण पाठ का आयोजन होगा। महेशपुर में लखनपुर विकासखण्ड के बाईकर्स ध्वज ग्रहण कर दरिमा होते हुए मैनपाट पहुचेंगे। इसके पश्चात मैनपाट के बाईकर्स ध्वज लेकर मंगरैलगढ़ (सीतापुर) पहुचेंगे। मंगरैलगढ़ में सीतापुर विकासखण्ड के बाईकर्स ध्वज ग्रहण कर ग्राम गुतुरमा पहुचेंगे जहाँ ध्वज जशपुर जिला प्रशासन को सौंपेंगे। कलेक्टर ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को रैली के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 
उल्लेखनीय है कि राज्य के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर राम वन गमन पथ में 14 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक पर्यटन रथ तथा बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली 14 दिसम्बर को राज्य के उत्तर में स्थित कोरिया जिले के सीतामढ़ी हर चौका तथा दक्षिण में सुकमा जिले के रामाराम से एक साथ प्रारम्भ होगी जो विभिन्न गंतव्यों से हिट हुए 17 दिसम्बर की चंदखुरी रायपुर पहुचेगी। कोरिया जिले से 14 दिसम्बर को प्रारंभ होकर बाईक रैली सूरजपुर पहुंचेगी तथा 15 दिसम्बर को सरगुजा जिले से होते हुए जशपुर पहुंचेगी। बाईक रैली जशपुर से धरमजयगढ, रायगढ़, सारंगढ़, शिवरीनारायण, बलौदाबाजार, महासमुंद होते हुए 17 दिसम्बर को चंदखुरी पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री ने जिले को दी 304 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात ,,, ग्राम सड़क योजना के 96 करोड़ और क्रेडा विभाग के 34 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
सूरजपुर :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सूरजपुर के डीएव्ही पब्लिक स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 304.582 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 131.868 करोड़ रुपये के कुल 213 कार्यों का लोकार्पण तथा 172.714 करोड़ रूपये के कुल 78 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 15.64 करोड़ के 162 कार्य, नगर पालिका परिषद सूरजपुर के 3.18 करोड के 1 कार्य, क्रेडा विभाग के 26 लाख के 3 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 11.96 करोड़ के 2 कार्य, गृह विभाग के 21.38 करोड़ के 07 कार्य, ग्रामोद्योग विभाग के 1.09 करोड़ के 02 कार्य, लोकनिर्माण विभाग के 1.18 करोड़ के 1 कार्य, वन विभाग के 2.27 करोड़ के 31 कार्य, छत्तीसगढ़ रोड़ एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के 20.80 करोड़ के 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 53.788 करोड़ के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 38 लाख के 1 कार्य का लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 96.25 करोड़ के 16 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 2.85 करोड़ के 21 कार्य, क्रेडा के 34.48 करोड़ के 6 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 8.52 करोड़ के 15 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 27.70 करोड़ के 14 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2.914 के 6 कार्यो का भूमिपूजन किया है।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, उच्च षिक्षा एवं तकनीकी षिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेष पटेल, आदिम जाति कल्याण, स्कूल षिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रषासन मंत्री डाॅ षिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आर्थिक सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक श्री पारसनाथ राजवाडे़, संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज, विधायक लुंड्रा श्री प्रीतम राम, विधायक रामानुजनगर श्री बृहस्पत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्री के0के0 अग्रवाल सरगुजा संभाग के आयुक्त सुश्री जेनेविवा किण्डो, पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेष कुकरेजा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किया ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन,,, वाचटावर से देखी प्रकृति एवं शहर के नयनाभिराम दृश्य…
अम्बिकापुर :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेन ने आज यहां महामाया पहाड़ में वन विभाग द्वारा करीब 78 लाख रूपए की लागत से विकसित ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने पार्क का अवलोकन करते हुए वहां निर्मित वाचटावर में चढ़कर शहर एवं प्रकृति का नयनाभिराम दृश्य को देखा। मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन पार्क विकसित करने की तारीफ करते हुए कहा कि पार्क में बच्चों के लिए झूले इत्यादि की और व्यवस्था करें तथा इसकी हरियाली सदा बनाए रखें। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक श्री चिन्तामणी, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ राज्य वन औषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे।
उल्लेखनीय है कि महामाया पहाड़ स्थित ऑक्सीजन पार्क को वन विभाग द्वारा करीब 78 लाख रूपए की लागत से विकसित किया है। यहां वाचटावर, रामवाटिका, पगोड़ा, लॉन कार्पेट सहित बच्चों के प्ले एरिया आदि विकसित किया गया है। इस पार्क के विकसित हो जाने से महामाया पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
सात फेरों के बाद दुल्हन को मंडप में छोड़ कर भाग गया दूल्हा
बरेली:- थाना इज्जतनगर क्षेत्र के अन्तर्गत का मामला है। हम आपको बताते चलें कि पंचशील नगर के रहने वाले राम मोहन सागर का बेटा मेडिकल स्टोर चलाता है। उसकी बारात अशोक विहार में ओमपाल के घर आई थी। दोनों पक्षों ने राजीखुशी से रिश्ता तय किया था। लेकिन सात फेरों की रस्म सम्पन होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को मंडप में छोड़कर भाग गया। बाद में लड़की पक्ष वालों ने मामले की शिकायत इज्जतनगर थाना पुलिस से की। पता चला है कि सात फेरे होने के बाद रविवार सुबह जब दुल्हन विदा कराने की बारी आई तो दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। आपस में विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने के चलते दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई । उसके बाद दूल्हा बगैर दुल्हन बारात लेकर वापस चला गया। काफी लोग थाने पहुंचे। थाने में दूल्हे के पिता राम मोहन सागर ने बताया कि हम अब भी दुल्हन को विदा कराने के लिए तैयार हैं लेकिन लड़की पक्ष वाले लडकी को विदा नहीं कर रहे हैं । । ऊपर से गाली गलौज कर मुझे धमकाते हैं । हम तो अभी भी दुल्हन विदा कराने के लिये तैयार हैं ।
जाने क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं
आज का राशिफल एवं पंचांग:-14 दिसंबर 2020, सोमवार
🦋🍀🎯🔥🐚💐🌸🌺🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-सोमवार
🏵️🌺🌸💐🐚🔥🎯🍀🦋
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-चतुष्पद
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-ईशान
चंद्र स्थिति-धनु
🦋🍀🎯🔥🐚💐🌸🌺🏵️
व्रत-सोमवती अमावस्या
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-किसी पवित्र नदी में स्नान कर दीपदान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं
🏵️🌺🌸💐🐚🔥🦋🎯🍀
आज का राशिफल
🦋🦋🦋🦋🦋
मेष:-
आज नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपके सहयोगियों के साथ कुछ उलझन बढ़ेगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।
🍀🎯🦋🔥🐚💐🌸🌺🏵️
वृष:-
आज विरोधियों से सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा को स्थानांतण की सूचना मिल सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। इलाज में ज्यादा खर्च होगा।
🏵️🌺🌸💐🐚🔥🦋🎯🍀
मिथुन:-
युवाओं को काफी मेहनत करनी होगी। धर्म-कर्म में आज मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। नए काम में सफलता मिलेगी। जोखिम वाले कार्य करते समय सावधान रहें। आपको कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। धन लाभ होना निश्चित है ।
🍀🎯🦋🔥🐚💐🌸🌺🏵️
कर्क:-
अपरिचितों से दूरी बना कर रखें। नुकशान करने के फिराक में है । आज सगे संबंधियों या मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। दफ्तर में आप अपनी जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर पाएंगे। आका प्रभु की आराधना में मन लगेगा ।
🏵️🌺🌸💐🐚🔥🦋🎯🍀
सिंह:-
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। यात्रा करते समय सतर्क रहें। आपकी सेहत में सुधार होगा। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा ले सकते हैं।
🎯🦋🔥🐚💐🌸🌺🌺🏵️
कन्या:-
परिवार के लोगों के सहयोग से आपकी समस्या का समाधान होगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी कामयाबी मिलेग। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। ऑफिस में किसी से विवाद होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।
🏵️🌺🌸🍀💐🐚🔥🦋🎯
तुला:-
आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ होगा । शुभ समाचार मिलेगा । वाहन चलाते समय सावधानी बरतें । योग और व्यायाम पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। बुजुर्गों का ध्यान रखना होगा।
🎯🦋🔥🐚💐🍀🌸🌺🏵️
वृश्चिक:-
किसी भय से चिंतित रहेंगे । परिवार के किसी सदस्य तबियत बिगड़ सकती है। आपको धन लाभ होगा। आमदनी के नए मौके मिलेंगे। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। नौकरीपेशा को यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
🏵️🌺🌸🍀💐🐚🔥🦋🎯
धनु:-
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है। फील्ड में काम करने वालों को नए प्रोजेक्ट में अवसर मिल सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
🎯🦋🔥🐚💐🍀🌸🌺🏵️
मकर:-
किसी काम को करने में अधीरता न दिखाएं। नुकसान हो सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सतर्क रहें। यात्रा को टालें। आज का दिन अच्छा रहेगा। वाहन खरीद सकते हैं। आज सभी आपके व्यवहार की सभी बेहद सराहना करेंगे।
🏵️🌺🌸🍀💐🐚🔥🦋🎯
कुंभ:-
आज का दिन बेहद अच्छा गुजरेगा। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा । कारोबार में वृद्धि होगी ।
🎯🦋🔥🐚💐🍀🌸🌺🏵️
मीन:-
आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी। आपकी किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा।
🏵️🌺🌸🍀💐🐚🔥🦋🎯
दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत …. जीप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर… मृतकों में 4 महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल…
जयपुर :- एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी। जीप और ट्रक के बीच हुए भीषण टक्कर में आधा दर्जन से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है। सभी लोग मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रहने वाले हैं।
यह हादसा निंबाहेड़ा हाईवे पर सदुलखेडा के पास हुआ है। जीप और ट्रक की टक्कर इतनी भयानक थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं। उनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
निंबाहहेड़ा-उदयपुरर हाईवे पर हुए इस हादसे में 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. मृतकों में अम्बालाल राठौड (60), नर्मदा (25, राजकुंवर (45, ड्राईवर जीतेन्द्र (30), राहुल (21), शंकरलाल (50)और रूकमणि बाई शामिल हैं। मृतकों के शव सीएचसी निकुम्भ की मर्चुरी में रखे गए हैं। घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पति-पत्नी का इतना गहरा रिश्ता… फिर भी पति को नहीं दे पाई शारिरीक सुख… विवश होकर पति से कराया नाबालिग का बालात्कार…
गौरेला़ :- गौरेला थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां गौरेला के हर्राटोला गांव की रहने वाली आरोपी पूनम कोरी ने अपने पति से ही गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की का कई बार जबरन दुष्कर्म करवाया। मामला तब सामने आया जब नाबालिग ने घर पर नवजात शिशु को जन्म दिया और इलाज के लिए गौरेला स्वास्थ्य केंद्र जांच कराने पहुंची। पीड़िता की गोद में नवजात को देखकर डॉक्टर ने उससे पूछताछ की और घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को दी।
वहीं पूरे मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा तिवारी ने बताया कि हमारे पास 9 दिसंबर 2020 को सीएससी सेंटर से सूचना मिली कि अस्पताल में नाबालिक ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसे सीएससी सेंटर गौरेला लाया गया है। इस सूचना पर पुलिस के द्वारा इस घटना पर पता किया गया और जांच के बाद आरोपी पति हुकुमचंद कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, घटना के बाद से फरार पत्नि पूनम कोरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत जेल दाखिल कर दिया गया है। वहीं सेरोगेसी को लेकर भी बात सामने आने पर एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी पति पत्नि की अपनी कोई संतान तो नहीं थी, लेकिन सेरोगेसी को लेकर किसी तरह का साक्ष्य अभी तक नही मिले हैं।
मुख्यमंत्री बघेल सूरजपुर जिले को देंगे 304.582 करोड़ रू. के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात
सूरजपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 एवं 15 दिसंबर को सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान जिले को 304.582 करोड़ रूपये के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 131.868 करोड़ रुपये की राशि के कुल 213 कार्यों का लोकार्पण तथा 172.714 करोड़ रूपये के कुल 78 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का विवरण
मुख्यमंत्री श्री बघेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 15.64 करोड़ के कुल 162 कार्य, नगर पालिका परिषद सूरजपुर के 3.18 करोड के 1 कार्य, क्रेडा विभाग के 0.26 करोड़ के कुल 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 11.96 करोड़ के कुल 02 कार्य, गृह विभाग के 21.38 करोड़ के कुल 07 कार्य, ग्रामोद्योग विभाग के 1.09 करोड़ के कुल 02 कार्य, लोकनिर्माण विभाग के 1.18 करोड़ के 01 कार्य, वन विभाग के 2.27 करोड़ के 31 कार्य, छत्तीसगढ़ रोड़ एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के 20.80 करोड़ के 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 53.788 करोड़ के 02 कार्य, छत्तीससढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 0.38 करोड़ के 1 कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा किया जायेगा।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 96.25 करोड़ के 16 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 2.85 करोड़ के 21 कार्य, क्रेडा के 34.48 करोड़ के 6 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 8.52 करोड़ के 15 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 27.70 करोड़ के 14 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2.914 के 6 कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।
जाने आज का राशिफल एवं पंचांग
आज का राशिफल एवं पंचांग:-13 दिसंबर 2020, रविवार
🔥🏵️🍀🌺🐚🌸🦋🎯💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-रविवार
💐🎯🦋🌸🐚🌺🏵️🏵️🔥
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
🔥🏵️🌺🐚🌸🦋🎯💐🍀
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-पश्चिम
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत-मास शिवरात्रि
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🎯🦋🌸🐚🌺🍀🔥🏵️
आज का राशिफल
🔥🔥🔥🔥
मेष:-
आज आप बेहद शांत और सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवहार की लोग सराहना करेंगे। नए काम से लाभ होगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। धार्मिक कार्य के लिए परिवार सहित यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। दंपत्ति खुश रहेंगे ।
🔥🍀🌺🐚🌸🦋🎯💐💐
वृष:-
बिना वजह खर्च न करें। आपका किसी से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके कार्य समय पर पूरे होंग । कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।
💐🏵️🎯🦋🌸🐚🌺🍀🔥
मिथुन:-
किसी की सलाह पर आप निवेश के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आगे बढ़ें। आपको धन लाभ होने की संभावना है। देर रात तक काम करने से बचें। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। ज्यादा जोखिम लेने से बचें।
🌺🐚🌸🦋🎯🏵️🏵️💐💐
कर्क:-
किसी की बात से आज ठेस पहुंच सकती है। सामाजिक कार्यों में आप हिस्सा ले सकते हैं। यात्रा पर जाएंगे। आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आपकी वजह से कुछ लोगों के काम बनेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं ।
🔥🏵️🍀🎯🦋🌸🐚🌺🌺
सिंह:-
जुआ, लाटरी से नुकसान हो सकता है। आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम मिलने की उम्मीद है। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त ध्यान दें। परिवारिक सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। खर्च ज्यादा होगा।
🌺🐚🌸🦋💐🎯🍀🏵️🔥
कन्या:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार सहित घूमने जाएंगे। आज खर्च ज्यादा होगा। आपको पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। किसी अनजान की बातों पर भरोसा न करें। जल्दबाजी में सौदे न करें।
🍀🎯💐🦋🌸🐚🌺🌺
तुला:-
काम ज्यादा रहेगा। आपको थकान महसूस हो सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से लाभ होगा। बिना वजह खर्च न करें। बजट का ध्यान रखें। विरोधियों पर नजर रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को लाभ होगा।
🌺🐚🌸🔥🦋🏵️💐🎯🍀
वृश्चिक:-
आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। शत्रुओं की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। किसी से विवाद की आशंका है। काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। दफ्तर में अनमने ढंग से कार्य करेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। बोलचाल के दौरान सावधान रहेें। सेहत बिगड़ने की आशंका बनी है।
🎯💐🏵️🦋🔥🌸🐚🐚🌺
धनु:-
आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। ऑफिस के किसी सहयोगी की मदद कर सकते हैं। आपकी काफी सराहना होगी। आज ज्यादा खर्च करने से बचें।
🌺🐚🍀🌸🔥🦋🏵️💐🎯
मकर:-
आप अपनी सभी जिम्मेदारी समय पर पूरी कर पाएंगे।नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आपको काम में लाभ होगा। जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्य करने से बचें।
🎯💐🏵️🦋🔥🌸🍀🐚🌺
कुंभ:-
आपको ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्य करते समय का ध्यान रखें। खानपान काे लेकर सतर्क रहें। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। छात्रों बेहद परिश्रम करना होगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी।
🌺🐚🍀🌸🔥🦋🏵️💐🎯
मीन:-
आज आपके सभी कार्य आसानी से होंगे। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार को साथ लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बुजुर्गों की सलाह से आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🎯💐🏵️🦋🔥🌸🍀🐚🌺
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरगुजा जिले को देंगे 574 करोड रूपए के लागत के 101 विकास कार्यों का सौगात…
अम्बिकापुर :- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 दिसम्बर को राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अम्बिकपुर में आयोजित कार्यक्रम में 574 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 559 करोड़ 84 लाख रूपए के 79 कार्यों का भूमिपूजन एवं 14 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत के 22 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अम्बिकपुर में विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे तथा छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत, जनजातीय मामले के केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक लुण्ड्रा डॉ. प्रीतम राम, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ राज्य वन औषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धान खरीदी केन्द्र मेण्ड्राकला का निरीक्षण एवं किसानों से चर्चा, ग्राम केशवपुर गोठान के निरीक्षण, उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा अम्बिकापुर निरीक्षण,महामाया ऑक्सीजोन पार्क का निरीक्षण, गोधन एम्पोरियम उद्घाटन एवं निरीक्षण करेंगे।
इनका होगा भूमिपूजन – लोक निर्माण विभाग द्वारा 305 करोड रूपए की लागत के 35 निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग द्वारा 2 करोड 99 लाख रूपए की लागत के गरूवाझारिया व्यपवर्तन योजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण विकास द्वारा 17 करोड 31 लाख रूपए की लागत के पांच निर्माण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 2 करोड 75 लाख रूपए की लागत के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग द्वारा 68 करोड 75 लाखरूपए की लागत के 9 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 64 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत के तीन कार्य, जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा 1 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत के 22 कार्य, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 13 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत के 2 कार्य तथा छत्तीसगढ़ रोड एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्लपमेंट कॉर्पोरेशन लि. अम्बिकापुर द्वारा 82 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत के 1 कार्य सहित कुल 79 निर्माण कार्य शामिल हैं।
इनका होगा लोकार्पण- छत्तीसगढ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन रायपुर द्वारा 50 लाख रूपए की लागत के लखनपुर थाना भवन कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 2 अम्बिकापुर द्वारा 10 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत के 4 कार्य, जिला खनिज संस्थान न्याय द्वारा 62 लाख रूपए की लागत के 6 कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण विकास द्वारा 3 लाख रूपए की लागत के 11 निर्माण कार्य सहित कुल 22 कार्य शामिल हैं।
आज का राशिफल एवं पंचांग…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-12 दिसंबर 2020, शनिवार
🌺🐚🍀🎯🌸🔥🦋🏵️💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- हेमंत
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
💐🏵️🦋🔥🌸🍀🐚🐚🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
🐚🐚🍀🌸🔥🦋🏵️💐🎯
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-नैऋत्य
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत-शनि प्रदोष
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-जरूरतमंदों को काले या नीले कंबल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🐚🍀🎯🌸🔥🦋🏵️💐
आज का राशिफल
💐🏵️🦋🔥🌸🎯🍀🐚
मेष:-
आज खुशखबरी मिलेगी। रूका हुआ काम बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अध्यात्म में भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। ज्यादा जोखिम न लें।
💐🏵️🦋🔥🌸🎯🍀🐚🌺
वृष:-
आज का दिन सतर्क रहने की जरूरत है। कोई महत्त्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आपको धैर्य रखना होगा। ऑफिस में अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता आज प्रभावित हो सकती है। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
🌺🐚🍀🎯🌸🔥🦋🏵️💐
मिथुन:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आज आपकी अधिकतर इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तेदारों का किसी काम में सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज से आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। यात्रा न करें।
🏵️🦋🔥🌸🎯🍀🐚🐚🌺
कर्क:-
आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों को लाभ होगा। किसी आयोजन में अधिक खर्च होगा। नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
🐚🍀🎯💐🌸🔥🦋🦋🏵️
सिंह:-
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी वालों की तरक्की हो सकती है। अपने परिश्रम से आपको अच्छा मुकाम हासिल होगा। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार के बुजुर्गों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। वाणी पर संयम रखें ।
🦋🔥🌺🌸💐🎯🍀🐚🐚
कन्या:-
आपके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगा। किसी से लेनदेन करते समय सावधान रहें। नया काम शुरू करना फिलहाल ठीक नहीं है। दफ्तर में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। धैर्य बनाए रखें। यात्रा पर जा सकते हैं।
🍀🎯🏵️💐🌸🌺🔥🔥🦋
तुला:-
समाज में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी काम में सफल रह सकते हैं। आज आप किसी काम को लेकर जोखिम उठा सकते हैं। आज का दिन हर तरह से अच्छा है। बच्चों से जुड़ी कोई उपलब्धि आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। छात्रों को लाभ मिलेगा। बेवजह खर्च न करें।
🔥🐚🌺🌸💐🏵️🎯🍀
वृश्चिक:-
आज का दिन शानदार रहेगा। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। वित्तीय संस्था में निवेश भी कर सकते हैं। कोई नया कारोबारी प्रस्ताव आपको लाभ देगा। घर में कोई आयोजन हो सकता है, जिसमें मित्र व संबंधी शामिल होंगे। युवाओं के कैरियर से जुड़ा कार्य सफल होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं।
🎯🏵️🦋💐🌸🌺🌺🐚🔥
धनु:-
आज का दिन कुछ समस्या वाला होगा। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपनी वाणी पर भी काबू रखना होगा। ज्यादा भावुकता से खुद का बचाव करें। नौकरी में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कारोबार को लेकर नया प्रस्ताव स्वीकार न करें। युवाओं के लिए दिन बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🔥🐚🌺🌸💐🍀🦋🏵️🎯
मकर:-
आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए पदोन्नति से जुड़ी खबर मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। काफी दिनों से रूके हुए काम फिर से शुरू होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। युवाओं को नया अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
🎯🏵️🦋🍀💐🌸🌺🐚🔥
कुंभ:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। बुजुर्गों की देखभाल अधिक करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा। दफ्तर के अफसरों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। निवेश कर सकते हैं। किसी कार्य को न टालें।
🔥🐚🌺🌸💐🍀🦋🏵️🎯
मीन:-
कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार के लिए जरूरी साधन जुटा सकते हैं। पदोन्नति के काफी अवसर आपको मिलने वाले हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए काम को पूरा करेंगे। आज कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
🎯🏵️🦋🍀💐🌸🌺🐚🔥