Home Blog Page 263

वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अंबिकापुर के नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा मॉक ड्रिल

अम्बिकापुर आज जिले में korona वैक्सीन की मॉक ड्रिल की जाएगी इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य वैक्सीन के आने के पूर्व की जानकारी देना है।
इस दौरान सभी आवश्यक बातों का ध्यान रक्खा जाएगा जिसमें वैक्सीन लगने,रजिस्टर मेंटेन करने, वैक्सिंग का रखरखाव, तहसील लगानी पूर्व सावधानियां आदि सभी बातों पर एक ट्रेनिंग का प्रारूप किया जाएगा

नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा परीक्षा
नवापारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन का परीक्षण किया जाएगा इस परीक्षण में सभी जानकारियों को एकत्रित करने का प्रयास किया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा किवैक्सीनेशन के दौरान किसी प्रकार की च** में हो

डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ करेगा निगरानी
भले ही इस टीकाकरण में राज्य सरकार के कर्मचारी हों लेकिन इस टीकाकरण का पूर्ण निरीक्षण डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के द्वारा किया जाएगा इस टीकाकरण का निरीक्षण भारत सरकार के जरा भी किया जाएगा

जनवरी के लिए मिट्टी तेल का आबंटन जारी,जानिए आपके जिले में कुल कितना आवंटित है मिट्टी तेल

रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के उचित मूल्य की दुकानों एवं हॉकरों द्वारा जनवरी माह में उपभोक्ताओं को वितरण के लिए केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रचलित राशनकार्डांे एवं हॉकरों के लिए माह जनवरी 2021 के लिए कुल 4 हजार 488 किलो लीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। जनवरी 2021 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रचलित सभी प्राथमिकता, अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा राशनकार्डाें को केरोसिन की पात्रता होगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम 2 लीटर मिट्टी तेल, ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों में अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम 2 लीटर केरोसिन की पात्रता होगी। केरोसिन वितरण करने वाले हॉकर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित उचित मूल्य के दुकान के समक्ष खड़े होकर राशनकार्डधारियों को केरोसिन वितरण करेंगे। हॉकरों के लिए प्रति हॉकर 85 लीटर के मान से पृथक आबंटन जारी किया गया है।
खाद्य विभाग द्वारा माह जनवरी 2021 के लिए जारी की गई कुल केरोसिन में से बस्तर जिले के लिए 192 किलो लीटर मिट्टी तेल का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर के लिए 60, दंतेवाड़ा 72, कांकेर 156, कोण्डागांव 132, नारायणपुर 36, सुकमा 72, कोरबा 144, बेमेतरा 108, दुर्ग 156, कवर्धा 132, राजनांदगांव 336, धमतरी 96, गरियाबंद 168, बलरामपुर 180 किलो लीटर, बिलासपुर 240, जांजगीर-चांपा 240, मुंगेली 108, रायगढ़ 360, बालोद 96, बलौदाबाजार 192, महासमंुद 156, रायपुर 204, जशपुर 204, कोरिया 144, सरगुजा 228 और सूरजपुर जिले के लिए 216 किलो लीटर एवं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 60 किलो लीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।

राज्यपाल ने ई-समाधान वेबसाईट का किया लोकार्पण : राज्यपाल को भेजे जाने वाले आवेदनों का ऑनलाइन होगा मॉनिटरिंग

रायपुर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 1 जनवरी को राजभवन में ई-समाधान वेबसाईट (https://esamadhan.cg.gov.in/) का लोकार्पण किया। इस वेबसाईट के माध्यम से राज्यपाल को आम जनता द्वारा भेजे गए आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। साथ ही राजभवन सचिवालय द्वारा उन आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही एवं विभिन्न विभाग/कार्यालय स्तर पर लंबित आवेदनों की ट्रैकिंग की जा सकेगी। इससे राजभवन सचिवालय को संबंधित विभाग को भेजे गए आवेदन पत्र की स्थिति, निराकरण की अद्यतन स्थिति की मॉनिटरिंग करने में सुविधा होगी। राज्यपाल ने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। हर जगह पर तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। नई तकनीकों से कार्य में गति और पारदर्शिता आती है।

ई-समाधान प्रणाली से आमजनों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होगा।
एन.आई.सी. के अतिरिक्त राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी श्री टी.एन. सिंह ने इस संबंध में बताया कि इस वेबसाईट में राजभवन में आने वाले आवेदनों को स्कैन करके अपलोड किया जाएगा। इस वेबसाईट को संबंधित विभागों, कलेक्टोरेट और विकासखण्ड कार्यालय तक जोड़ा गया है। आवेदन अपलोड कर उसे संबंधित कार्यालयों में भेज दिया जाएगा। इससे अभी 3200 शासकीय कार्यालयों को संबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस-जिस कार्यालय में आवेदन पत्र अग्रेषित होते जाएंगे, उस स्थिति की जानकारी राजभवन सचिवालय को मिलती जाएगी। साथ ही आवेदक के मोबाईल नंबर में भी एस.एम.एस. के माध्यम से यह सूचना दी जाएगी। मोबाईल में एस.एम.एस की यह सुविधा जल्द प्रारंभ की जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि इसमें विशेष बात यह है कि जो विभाग आवेदक की समस्या, मांग या शिकायत का अंतिम रूप से निराकरण करेगा और की गई कार्यवाही से राजभवन सचिवालय को अवगत कराएगा। इस वेबसाईट को जनशिकायत निवारण विभाग से संबद्ध कर दिया गया है, जिससे संबंधित विभाग को पृथक लॉगिन और पासवर्ड बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह वेबसाईट शुरू होने से राजभवन द्वारा आवेदन पत्रों को संबंधित कार्यालय में भेजने के लिए पत्राचार करने में लगने वाले समय की बचत होगी।

क्या कहते हैं आज आपके सितारे,जाने आज का राशिफल

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 2 जनवरी 2021, शनिवार
🌸💐🎉🎯🔥🌺🏵️🐚🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- शिशिर
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🐚🏵️🌺🔥🎯🎉💐🌸🍁

तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-विषकुंभ
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
🍁🌸💐🎯🔥🌺🌺🏵️🐚

योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-सिंह
मुहूर्त-भद्रा/मूल प्रारंभ/व्रत-गणेश चतुर्थी (चंद्रोदय रात्रि 9:30 पर)

यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में सरसों का तेल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎯🌺🎉🐚🌸💐🍁🏵️🔥
आज का राशिफल
🔥🏵️🍁💐🌸

मेष:-

आज का दिन मिला जुला रहेगा। किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है। आप आज तनावग्रस्त हो सकते हैं। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते है । किसी मित्र से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🌸💐🍁🏵️🔥🐚🎉🌺🎯

वृष:-

आज आपको पदोन्नति मिल सकती है। नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। रिश्तेदारों से विवाद सुलझ सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक जिम्मेदारी मिलेगी। आपको धन लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें।
🎯🌺🎉🐚🔥🏵️🍁💐🌸

मिथुन:-

आज आपकी परेशानी दूर होगी। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। किसी भी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न दिखाएं। कारोबार अच्छा चलेगा।
🌸💐🍁🏵️🔥🐚🎉🌺🎯

कर्क:-

आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस लेने में कुछ दिक्कत हो सकती है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी कार्य में आज ज्यादा खर्च हो सकता है।
🎯🌺🎉🐚🔥🏵️💐💐🌸

सिंह:-

आज आप परिजनों की मदद से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी की तबियत बिगड़ने से आज इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है। जोखिम से जुड़े कार्य को सावधानी सेे करें। दिन अच्छा रहेगा।
🌸💐🏵️🔥🐚🎉🌺🎯🍁

कन्या:-

आज आपको धन लाभ होगा । निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे ।जमीन-जायदाद संबंधी मामले आगे बढ़ेंगे। मानसिक रूप से कुछ उलझन बनी रहेगी। विवाद को टालने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। तबियत बिगड़ सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी ।
🍁🎯🌺🎉🐚🏵️💐💐🌸

तुला:-

आज कारोबार में नए मौके मिलेंगे। आमदनी के नए अवसर सामने आएंगे। आपकाे धन लाभ होगा।आपकी चिंता दूर होने की संभावना है। किसी मित्र के अनुभव का आपको लाभ मिलेगा । आपका किसी सहयोगी के साथ दूसरे शहर जा सकते हैं। अपरिचित लोगों से दूरी बना कर रखें। अचानक आपको खुशखबरी मिल सकती है।
🌸💐🏵️🐚🎉🌺🎯🍁🔥

वृश्चिक:-

आज धन संबंधी दिक्कत के चलते आपके कुछ कार्य रूक सकते हैं। आपको कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आपको किसी रिश्तेदार की ओर से अप्रिय खबर मिल सकती है। छात्रों को काफी परिश्रम करना पड़ेगा। व्यवसाय में कुछ घाटा हो सकता है। दिनभर कुछ तनाव महसूस करेंगे।
🔥🍁🎯🎉🎉🐚💐💐🌸

धनु:-

आजआध्यात्मिक चर्चा में मन लगेगा। सेहत सुधरेगी। योग-व्यायाम को अपनाएं।उधार की रकम वापस मिलेगी। जमीन या वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। किसी कार्य में लाभ होगा। दिन अच्छा बीतेगा।
🌸💐🐚🎉🎯🍁🔥🌺🏵️

मकर:-

बुद्धिजीवियों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। आप धर्म-कर्म की ओर अग्रसर होंगे। दिनभर खुश रहेंगे। किस्मत का साथ रहेगा। आज थकान महसूस कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
🏵️🌺🔥🍁🎯🎉🐚💐🌸

कुंभ:-

आज दिन अच्छा बीतेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ज्यादा तनाव लेने से बचें। नए मौके मिलेंगे। खर्च ज्यादा होगा। काम का दबाव रहेगा। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
🌸💐🐚🎉🎯🍁🔥🌺🏵️

मीन:-

जितनी जल्दी हो सके अपने विवाद को दूर कर लें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। किसी काम में नुकसान होने की आशंका है। आज खर्च ज्यादा होगा। आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। किसी काम के नहीं होने से चिंता बनी रहेगी। धन की स्थिति ठीक रहेगी। अचल संपत्ति के मामले लंबित रहेंगे। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें।
🏵️🌺🔥🍁🎯🎉💐🌸🌸

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु 156 विद्यार्थी चयनित

अम्बिकापुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर नागवंशी ने बताया है कि वर्ष 2020-21 प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा में 156 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.ट्राईबल.सीजी.जीओव्ही.इन पर उपलब्ध है। चयन सूची अनुसार सरगुजा जिले से वर्गवार अनुसूचित जाति के बालक एवं बालिका 12, अनुसूचित जनजाति के बालक एवं बालिका 88, विशेष पिछड़ी जनजाति के बालक एवं बालिका 13, अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक एवं बालिका 27 तथा सामान्य वर्ग के बालक एवं बालिका 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को च्वाईस फीलिंग फार्म वांछित प्रमाण पत्रों सहित भर कर जमा करना होगा। च्वाईस फीलिंग फार्म भरने हेतु प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के प्रशासकीय अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

खाना बनाते वक्त महिला के कपड़ों में लगी आग ,जान बचाने कुएं में लगाई छलांग… पर बचा ना सकी अपनी जान…

अंबिकापुर:- खाना बनाने के दौरान आग की चपेट में आयी महिला अपनी जान बचाने के लिए घर के पास कुएं में कूद गई। इस दौरान घर में कोई नहीं था। कुछ देर बाद जब परिजन आए तो उसे खोजते हुए कुएं के पास पहुंचे। उसे कुएं से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय लीना बेक पति प्रतिपाल तिर्की पंडरीपानी बगीचा की रहने वाली थी। बुधवार की शाम को घर में अकेली थी और खाना बना रही थी। इस दौरान उसके कपड़े में आग लग गई। वह जान बचाने के लिए घर के पास कुएं में कूद गई।
कुछ देर बाद जब परिजन घर आए तो वह घर में नहीं थी। परिजन खोजते हुए कुएं के पास पहुंचे तो वह कुएं के भीतर मिली।
परिजनों द्वारा कुएं से बाहर निकाल कर इलाज के लिए बगीचा अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरु कर दी है।

कैसे होगी आपके नव वर्ष की शुरुआत जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-1 जनवरी 2021, शुक्रवार आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-शुक्रवार
🌺🔥🎉🐚🌸💐🍁🏵️🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
🏵️🍁💐🌸🐚🎉🌺🌺🎯
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-उत्तर
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/आंग्ल नववर्ष 2021 प्रारंभ
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में खीर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🎉🐚🔥🍁🏵️🌺🌸🌸
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺

मेष:-

आज आपको सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आपको कुछ नुकसान हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी से मतभेद दूर हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। नए सौदे हो सकते हैं।
🌺🎯🏵️🍁🔥🐚🎉💐💐

वृष:-

आपकी मनोकामना पूरी होगी ।मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय पर कार्य पूरे होने से आप खुश रहेंगे। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिलेगी। आपको लाभ होगा। नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। आपको सुखद सूचना मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। अचल संपत्ति संबंधित कार्य पूरे होंगे।
🌸🌺🏵️🍁🔥🐚💐🎯🎯

मिथुन:-

आज आपको कुछ घाटा हो सकता है। सेहत ठीक नहीं रहेगी। आपको अपनी वाणी नियंत्रित रखनी होगी। बोलचाल में सावधानी नहीं रखने पर विवाद ज्यादा हो सकता है। जमीन-जायदाद को लेकर चल रहा मामला आगे बढ़ेगा। शासकीय कार्य में कुछ दिक्कत हो सकती है। नए काम से आपको लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने की आशंका है।
🎯💐🐚🔥🏵️🏵️🌺🌸🎉

कर्क:-

आज आपके ज्यादातर कार्य सफल रहेंगे । आपको सुखद सूचना मिलेगी। आप आज काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों का आज ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी विशेषज्ञ की मदद से छात्रों की दिक्कत दूर होगी ।अनजान लोगों से दूरी बना कर रखें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। अचानक आपको बड़ा लाभ हो सकता है।
🎉🌸🌺🏵️🔥🐚💐🎯🍁

सिंह:-

रिश्तेदारों के साथ काफी दिनों से चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। आपको काम में लाभ होगा। आमदनी के ने अवसर मिलेंगे। सहयोगियों की मदद से आपकी समस्या का हल निकलेगा। युवाओं को कैरियर के लिए काफी मेहनत करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। आपको खुशखबरी मिलेगी। कारोबार में उन्नति होगी। कारोबारियों को नए मौके मिल सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।
🍁🎯💐🐚🔥🏵️🌺🌸🎉

कन्या:-

आज जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। लेनदेन करते समय सावधान रहें। गैरजरूरी कार्यों में अपना समय व्यर्थ न करें। अफसर आपकी सराहना करेंगे। वित्तीय निवेश से लाभ होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🎉🌸🌺🏵️🔥🐚🎯🍁🍁

तुला:-

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे । आपकी वजह से कई लोगों के काम बनेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। पुराना निवेश आपकाे लाभ देगा। बुरे व्यसनों से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में जुुटेंगे। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी भी कार्य को टालने से बचें। छात्रों को मदद मिलेगी। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🍁🎯🐚🔥🏵️🌸🎉🎉💐

वृश्चिक:-

आज आपको आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में उन्नति होगी। किसी भी विवाद से दूर रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में जुटेंगे। आपकाे आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
💐🎉🌸🏵️🔥🐚🍁🍁🌺

धनु:-

आज आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। अनजान लोगों की वजह से कुछ नुकसान होने की संभावना है।आज काम का दबाव कम रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आप पास की जगह घूमने जा सकते हैं।
🌺🍁🐚🔥🏵️🌸💐💐🎯

मकर:-

आज किसी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। किसी के इलाज में आज खर्च होगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे। छात्रों को लाभ होगा। नौकरीपेशा को दफ्तर के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपको पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। व्यवसायियों को लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा।
🎯💐🌸🏵️🔥🐚🌺🌺🎉

कुंभ:-

आज सेहत बिगड़ सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। धन संंबंधी परेशानी दूर होगी। समय पर आपके काम पूरे होंगे। किसी मित्र के मदद से आप नया काम शुरू कर सकते हैं। सत्संग का लाभ मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। होगी। शासकीय कार्य के पूरे में संदेह रहेगा।
🎉🌺🐚🏵️🏵️🌸💐🎯🍁

मीन:-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। जमीन या शेयर में रकम निवेश कर सकते हैं। आपका काम अच्छा चलेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी।
🍁🎯💐🌸🐚🌺🎉🎉🔥

CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट

नई दिल्ली:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट जारी कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित की है।
निशंक ने बताया कि 10वीं व 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 4 मई 2021 से शुरू होगी। ये परीक्षाएं 10 जून 2021 तक पूरी की जाएंगी। परिणाम की घोषणा 15 जुलाई 2021 तक की जाएगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च 2021 से शुरू की जाएंगी।
कुछ देर में सीबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी ये डेटशीट्स अपलोड कर देगा। स्टूडेंट्स वहां से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि किस विषय की परीक्षा किस तारीख को ली जाएगी। कहा जा रहा है कि सीबीएसई जल्द ही दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा की विस्तृत डेटशीट जारी करेगा।

खूंटा गाड़ने के लिए गोलियों की बौछार मौके पर एक की मौत

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
सीतापुर:-रामपुर कला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लोकीपुर मजरा सरवा जलालपुर गांव की घटना है । हम आपको बताते चलें कि जयपाल और उसके भाई हनुमान का परिवार एक दूसरे के पास में रहते हैं। दोनों परिवार में खूंटा गाड़ने और अन्य जमीनी विवाद प्रतिदिन हुआ करते थे । लेकिन बुधवार शाम कुछ ऐसा हुआ कि जयपाल का 15 वर्षीय पुत्र कुलदीप खेत से गन्ने की पाती लेकर घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे किशोर घर के करीब पहुंचा। इसी दौरान हनुमान के पुत्र रमाकांत से कहासुनी शुरू हो गई और झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट होने लगी। इसी बीच हनुमान घर के भीतर से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच एक गोली कुलदीप के लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रामपुर कला सहित आसपास थानों की पुलिस गांव पहुंची और स्थितियां सामान्य कराईं, उधर धरपकड़ की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि झगड़ा जमीन की रंजिश में परिवार के दो पक्षों के बीच का है, गोली लगने से कुलदीप की मृत्यु हुई है। आरोपी रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में स्थितियां सामान्य हैं।

जाने कैसा होगा आज आपका दिन,कहां रखनी होगी सावधानी,

आज का राशिफल एवं पंचांग:-31 दिसंबर 2020, गुरुवार
🌸💐🎉🐚🔥🌺🍁🏵️🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-गुरुवार
🎯🏵️🍁🔥🐚🎉💐🌸🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐंद्र
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
🌸🎉🐚🔥🍁🏵️🎯🌺🌺
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-गुरुपुष्य योग/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में पीले फल भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🔥🍁🎯🎠🌸🏵️🌺💐🐚
आज का राशिफल
🏹🏹🏹🏹🏹

मेष:-

मेष राशि के जातकों को आज खुशखबरी मिलेगी। आपकी मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आपका व्यवसाय शानदार चलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। आज खर्च भी ज्यादा हो सकता है। जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आज आप प्रसन्न रहेंगे। बोलचाल के दौरान सावधान रहना होगा।
🐚💐🌺🏵️🌸🎯🍁🔥🎉

वृष:-

आपको शुभ सूचना मिलेगी। अपने कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। छात्रों की दिक्कतें दूर होंगी। आपको आज कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। अनजान लोगों से दूरी रखें। सभी कार्य समय पर पूरा होने की संभावना है।
🎉🔥🍁🎯🌸🏵️💐💐🐚

मिथुन:-

अचानक नया खर्च सामने आने से आपका बजट बिगड़ सकता है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। व्यवसाय में कुछ परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा का दिन आज व्यस्तता में बीेतेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
🐚💐🌸🌸🎯🔥🔥🌺🌺

कर्क:-

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। किसी मित्र से खुशखबरी मिलेगी। आज आपको कुछ सतर्क भी रहना होगा। अकस्मात किसी विवाद में फंस सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपका काम शानदार चलेगा।
🌺🔥🎯🌸💐🐚🏵️🍁🎉

सिंह:-

आज आप अपनी लगभग सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी की बात से ठेस लग सकती है, लेकिन तनाव लेने से बचें। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। लेनदेन करते समय लापरवाही न बरतें।
🎉🍁🏵️🐚🌸🎯🔥🌺🌺

कन्या:-

नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है। परिजनों के सहयोग से आपके कुछ जरूरी कार्य पूरे होंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। युवाओं को लाभ होगा। छात्रों को विशेषज्ञों की मदद मिलेगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🌺🔥🎯🌸🐚🏵️🎉🎉💐

तुला:-

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद कर पाएंगे। आज सकारात्मक रहेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे।
💐🎉🏵️🐚🌸🎯🔥🌺🍁

वृश्चिक:-

किसी की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। सगे संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। आपकी दिक्कतें दूर होने से आज आप तनावरहित रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए काम से लाभ होगा। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। विवाद दूर होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🍁🌺🔥🎯🐚🐚🎉💐💐

धनु:-

आज आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। अपनी वाणी पर काबू रखें। किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। अपरिचित लोगों की वजह से आप मुश्किल में पढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आज बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। जरूरी फैसले को फिलहाल टाल दें।
💐🎉🐚🔥🌺🌺🍁🏵️🏵️

मकर:-

आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। वाहन या जमीन खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
🏵️🍁🌺🔥🐚🎉💐🌸🌸

कुंभ:-

आपको आज रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। संतानपक्ष की समस्या को दूर कर पाएंगे। आज आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है।
🌸💐🎉🐚🔥🌺🍁🏵️🎯

मीन:-

आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में सहयोगियों की मदद करेंगे। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आमदनी के नए अवसर आएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज खर्च ज्यादा होगा।
🎯🏵️🍁🌺🔥🐚🎉💐🌸

तालाब के पास मिले दो नवजात बच्चियों के शव, कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे थे..

अम्बिकापुर :- अंबिकापुर में मंगलवार देर शाम तालाब के पास दो नवजात बच्चियों का शव बरामद हुआ था। शव को कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया था। घटना मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का था।

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज से करीब 150 मीटर की दूरी पर रानी तालाब के पास दोनों बच्चियों के शव पड़े हुए थे। बच्चियों की नाल भी लगी हुई थी। लोग शाम को उधर से निकले तो अंधेरे में कुत्ते कुछ नोंचते हुए दिखाई दिए। इस पर लोग मौके पर गए तो वहां बच्चियों के शव पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर जन्म लिए बच्चियों के बारे में पूछताछ की जिससे मामला खुलकर सामने आया।

चौकी प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर के निवासी प्रसव के लिए कल मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए थे जहां दो जुड़वा मृत बच्चियां पैदा हुई थी इसके बाद परिवार वालों ने बच्चियों को टीले पर दफना दिया था। कुत्तों ने उसे खोद लिया था और खाने लगे थे।

चेक काटने के एवज में 60 हजार की रिश्वत लेते सीईओ को एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

अंबिकापुर :- एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम द्वारा बुधवार को सरगुजा व बलरामपुर जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जनपद सीईओ व बीईओ कार्यालय में पदस्थ बाबू को रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोचा गया। ठेकेदार को चेक काटने के एवज में रामचंद्रपुर जनपद सीईओ द्वारा 60 हजार रुपए की मांग की गई थी।

ठेकेदार की शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने सीईओ को 60 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों धरदबोचा। वहीं दूसरी कार्रवाई में एसीबी (ACB) की टीम ने बतौली बीईओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा। एसीबी ने दोनों को न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत सीईओ विनय गुप्ता को एसीबी अंबिकापुर की टीम ने बुधवार को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी की इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल ठेकेदार द्वारा रामचंद्रपुर ब्लॉक में पुलिया का निर्माण किया गया था। इसकी राशि भुगतान के लिए जनपद सीईओ विनय गुप्ता द्वारा चेक काटा जाना था। चेक काटने के एवज में सीईओ द्वारा ठेकेदार से 1 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। सीईओ की इस करतूत से परेशान ठेकेदार ने मामले की शिकायत एसीबी अंबिकापुर में की थी।

एसीबी के कहे अनुसार ठेकेदार बुधवार को रिश्वत की रकम लेकर सीईओ को देने पहुंचा। इसी बीच पहले से वहां जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते सीईओ को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

रामजन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से चोरी से पैसा निकालने वाले चार चोर गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या धाम :-
क्लोनिंग चेक के माध्यम से रामजन्मभूमि ट्रस्ट के खाते से पैसा निकालने वाले मुम्बई के रहने वाले 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।हम आपको बताते चलें कि धोखाधड़ी करके बैंक से पैसा निकालने में बैंक के किसी कर्मचारी के भी शामिल होने की सम्भावना है। जिसने चेक की क्लोनिंग कराने में मदद की है। इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइन्ड यूपी के बनारस का रहने वाला है। जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। बताया गया है कि क्लोनिंग करने के दो तरीके होते है। एक तो किसी चेक को देखकर क्लोनिंग कर दिया और दूसरा क्लीयरिंग हाउस में आये चेक की क्लोनिंग कर दिया। इसके लिए बैंक कर्मचारी के मिलीभगत की आवश्यकता होती है। चालाकी के साथ चेक की अंतिम डिजिटों का प्रयोग किया गया। चेक बुक समाप्त होने के उपरान्त अगली चेक बुक का इस्तेमाल करने में पिछली चेकबुक की अंतिम चेकों को नहीं काटा गया। जिसका अपराधियों ने प्रयोग किया है। बताया गया है कि पहली बार अभियुुक्तों ने 6 लाख का चेक लगाया जिससे बैंक ने पास कर दिया। दूसरी बार 9 लाख का चेक लगाया तब ट्रस्ट के पास मैसेज गया। क्योंकि ट्रस्ट ने खाते में 6 लाख की लिमिट लगा रखी थी। मामले का 9 सितम्बर को खुलासा हुआ। जिममें कोतवाली अयोध्या में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले में शामिल मुम्बई के रहने वाले प्रशांत महावल शेट्टी, विमल लल्ला, शंकर सीताराम, संजय तेजराज को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ हो रही है।

भारत में फिर से तेजी से फैल रहा कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन

ब्रिटेन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अब भारत में पैर पसारने लगा है और कोविड-19 का नया रूप तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है. भारत में ब्रिटेन से लौटे अब तक 20 यात्री नए स्ट्रेन से संक्रमित हो चुके हैं. मंगलवार को भारत में नए स्ट्रेन के 6 मरीज मिले थे, जिसकी संख्या बढ़कर 20 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया आगाह
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगाह किया है और कहा है कि टेस्टिंग में कोई कोताही नहीं बरती जाए, क्योंकि हो सकता है कि ब्रिटेन से लौटे यात्री, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं नए वेरियंट की चपेट में आ चुके हों, इसलिए लक्षण दिखने पर उसे नजरअंदाज न करें।

ब्रिटेन से आए 100 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित
रिपोर्ट के अनुसार 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से करीब 33 हजार यात्री भारत आए थे, जिनमें से 100 से अधिकर लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि भारत सरकार ने 23 दिसंबर से एतिहात के तौर पर ब्रिटेन से हवाई सेवा बंद कर दी थी।

किन देशों में अब तक मिला है नया स्ट्रेन?

बता दें कि सबसे पहले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि ब्रिटेन में हुई थी, जिसके बाद यह भारत समेत कई देशों में फैल चुका है. नया स्ट्रेन अब तक ब्रिटेन, भारत, अमेरिका, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, फ्रांस, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, लेबनान, सिंगापुर और नाइजीरिया में मिल चुका है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका में कोरोना का एक नया स्ट्रेन मिला है, जो ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन से अलग है.

किसानो और सरकार के बीच आज फिर होगी वार्ता

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 34 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान कानून वापसी की मांग पर डटे हुए हैं। किसान और सरकार के बीच में आज एक बार फिर बातचीत होगी। आज यानी बुधवार को केंद्र और आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के बीच ठहरी हुई सातवें दौर की बातचीत होगी। हालांकि, प्रदर्शनकारी किसान संगठनों ने कहा कि चर्चा केवल तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के तौर-तरीकों एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने पर ही होगी। बता दें कि इससे पहले सरकार और किसान संगठनों के बीच छह दौर की वार्ता हो चुकी है और सभी बेनतीजा ही रहीं। इधर, सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉडर्र और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान तंबू तान कर डटे हुए हैं। तो चलिए जानते हैं दस प्वाइंट में किसान आंदोलन से जुड़े सभी खास बातें।

1. इस बीच केंद्र और किसानों के बीच छठे दौर की वार्ता से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्रियों नरेन्द्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों ने इस बैठक में इस बारे में चर्चा की कि बुधवार को किसानों के साथ होने वाली वार्ता में सरकार का क्या रुख रहेगा।
2. कृषि मंत्री तोमर, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री गोयल और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश किसानों के साथ वार्ता में केंद्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। तोमर ने सोमवार को कहा था कि उन्हें गतिरोध के जल्द दूर होने की उम्मीद है।

3. केंद्र ने सोमवार को आंदोलन कर रहे 40 किसान संगठनों को सभी प्रासंगिक मुद्दों का तार्किक हल खोजने के लिए 30 दिसंबर को अगले दौर की बातचीत के लिए आमंत्रित किया। लेकिन किसान यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को केंद्र को लिखे पत्र में कहा कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के तौर-तरीकों एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने का मुद्दा वार्ता के एजेंडे का हिस्सा होना ही चाहिए।

4. मोर्चा ने आगे कहा कि बैठक के एजेंडे में एनसीआर एवं इससे सटे इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के संबंध में जारी अध्यादेश में संशोधन को शामिल किया जाना चाहिये ताकि किसानों को दंडात्मक प्रावधानों से बाहर रखा जा सके। पत्र के जरिए मोर्चा ने वार्ता के लिए सरकार के आमंत्रण को औपचारिक रूप से स्वीकार किया है।

किसके सितारे होंगे गर्दिश पे,किसको झेलनी होगी हार जाने सब अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-30 दिसंबर 2020, बुधवार
🌺🏵️🌸🍁🐚🎠🎯🎯🔥
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
🔥🎯🎠🐚🌸🏵️🏵️🌺💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-वायव्य
💐🌺🏵️🌸🎠🎯🔥🍁🍁
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-स्नानदान पूर्णिमा

यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌺🎯🌸🔥🏵️🍁🎠🐚💐
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

आज आपके प्रयास की सराहना नहीं होगी। आपको किसी की बातों से ठेस लग सकती है। कार्य की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। पारिवारिक कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
🌸🍁🎠💐🐚🏵️🔥🎯🌺

वृष:-

आज किसी करीबी की तबियत बिगड़ने से आप चिंतित हो सकते हैं। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी भी विवाद को टालने का प्रयास करें। आपका खर्च ज्यादा ज्यादा होगा।
🌺🎯🔥🏵️🐚💐🍁🌸🌸

मिथुन:-

आज आपको लाभ होगा। आज बेहद खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है।
🌸🍁💐🐚🏵️🔥🎯🌺🎠

कर्क:-

आज परिवार में कुछ कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎠🌺🎯🔥🏵️🐚💐🍁🌸

सिंह:-

आज आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कुछ नुकसान होने की आशंका है। नए काम से लाभ होगा। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। कार्य को टालने से बचें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं। धन लाभ हो सकता है।
🍁💐💐🐚🏵️🔥🎯🌺🎠

कन्या:-

नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है । समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। अचानक किसी से विवाद हो सकता है।
🎠🌺🔥🔥🏵️🐚💐🍁🌸

तुला:-

आज सत्संग का लाभ मिलेगा। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप काफी खुश रहेंगे।
🌸🍁💐🐚🔥🌺🎠🎯🎯

वृश्चिक:-

आज किसी से विवाद होने की आशंका है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। दफ्तर की जिम्मेदारी पूरी कर पाने में कुछ असमर्थता रहेगी। किसी सहयोगी से आपको मदद मिलेगी। कर्ज ले सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं। बुजुर्गों की तबियत खराब हो सकती है।
🎯🎠🌺🐚💐🍁🌸🏵️🏵️

धनु:-

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। आगामी दिनों में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में आज आपका सराहना होगी। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🏵️🌸🍁💐🐚🎠🎯🎯🔥

मकर:-

किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। किसी से मतभेद होने की आशंका है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। धन लाभ होगा। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। बोलचाल पर काबू रखें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
🔥🎯🎠🐚💐🍁🌸🏵️🌺

कुंभ:-

आपकी परेशानियां दूर होंगी। नए काम से लाभ होगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। उधार देने से बचें। जरूरी न हो तो आज यात्रा को टालें। मानसिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी।
🌺🏵️🌸🍁💐🐚🎠🎯🔥

मीन:-

मित्रों के सहयोग से आपकी कुछ चिंता दूर होगी। पारिवारिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विवाद को टालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में लाभ होगा।
🔥🎯🎠🐚💐🍁🌸🏵️🌺

मैनपाट महोत्सव का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा,,आयोजन हेतु प्रबंधन समिति गठित…

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया है कि मैनपाट महोत्सव 2021 का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आगमन संभावित है। उन्होंने मैनपाट महोत्सव के आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रबंधन समिति का गठन किया है।
जारी आदेशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसीप्रकार वन मण्डलाधिकारी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, उदयपुर, सीतापुर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक, सर्व शिक्षा अभियान के जिला मिशन समन्वयक, साक्षर भारत मिशन के परियोजना अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण के संयुक्त संचालक एवं राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के प्रभारी अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

ट्रेनों के विलंब पर लगेगा पूर्ण विराम ! पीएम मोदी ने किया डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की शुरुआत।।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के एक हिस्से का किया उद्घाटन। पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेलवे के सबसे बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

5750 करोड़ रुपये में बना 351 KM का हिस्सा

इस कॉरिडोर को करीब 5 हजार 750 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। कानपुर के पास न्यू भाऊपुर और न्यू खुर्जा के बीच बने इस कॉरिडोर की लंबाई 351 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्टर्न कॉरिडोर के सेक्शन के साथ-साथ प्रयागराज में बने कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन करेंगे। देश का यह सबसे भव्य डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कंट्रोल रूम होगा।

क्या होगा इस कॉरिडोर से फायदा

भारतीय रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के उद्घाटन से यात्री ट्रेनों के लिए ट्रैक खाली होगा, जिससे और गाड़ियों को चलाया जा सके। इसके साथ ही इस कॉरिडोर पर मालगाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चल सकेंगी।

1856 KM है कॉरिडोर की कुल लंबाई

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की कुल लंबाई 1856 किलोमीटर है, जो पंजाब के लुधियाना और पश्चिम बंगाल के दंकुनी तक है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से गुजरने वाले इस कॉरिडोर से व्यापार को एक नई दिशा मिलेगी। कई राज्यों से होकर गुजरने वाले इस कॉरिडोर का करीब 57 प्रतिशत हिस्सा यूपी से होकर गुजरेगा।

किसके चमकेंगे तारे किसको करना होगा अभी इंतजार ..जाने अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-29 दिसंबर 2020, मंगलवार
🌸💐🐚🐚🔥🏵️🍁🎠🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार-मंगलवार
🌺🍁🍁🏵️🔥💐🌸🎯🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
🎯🌸💐🔥🏵️🍁🎠🎠🐚
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पश्चिम
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-भद्रा
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम: ।

आज का उपाय- हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।

वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎠🍁🏵️🔥🌸🎯🐚💐💐
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🌸

मेष:-

आपका दिन शानदार रहेगा। आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश के मौके मिलेंगे, लेकिन बिना जानकारी निवेश न करें। युवाओं की कैरियर को लेकर दिक्कत दूर होगी।
🔥🎯🍁🎠🌸🐚🏵️🌺💐

वृष:-

आज आपको आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। समाज में आपकी सराहना होगी। कारोबार ठीक चलेगा। आपको कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। भागदौड़ के चलते तनाव में रहेंगे।
💐🌺🏵️🐚🌸🎠🍁🎯🔥

मिथुन:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज पारिवारिक काम को लेकर बाहर जा सकते हैं आज आप तनाव से दूर रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें।
🔥🎯🍁🎠🐚🏵️🌺🌺💐

कर्क:-

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कौशल बढ़ेगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। किसी मित्र से बहस हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे।
💐🌺🏵️🐚🎠🍁🎯🔥🌸

सिंह:-
आज आप जिम्मेदारी पूरी होने से अच्छा महसूस करेंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पदोन्नति के मौके मिलेंगे। आर्थिक समृद्धि मिलेगी। कैरियर से जुड़े फैसलों के लिए यह समय ठीक नहीं है। सेहत ठीक रहेगी।
🌸🔥🍁🍁🎠🏵️🌺💐💐

कन्या:-

आज आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। बोलचाल पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी आज शांत रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी मिलेगी ।
💐🌺🏵️🎠🍁🔥🌸🎯🐚

तुला:-

आज आपको धन लाभ होगा। आपका आत्मविश्वास उच्च शिखर पर रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते मधुर होंगे। दैनिक कार्यों में बदलाव ला सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
🐚🎯🌸🔥🍁🎠🏵️🌺💐

वृश्चिक:-
आपको कामयाबी मिलेगी। कार्य में आप बहुत व्यस्त रहेंगे। जोखिम लेने की जरूरत नहीं है।परिवार का माहौल सुखद रहेगा।आज आपको कैरियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। धन लाभ होने की प्रबल संभावनायें हैं ।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
💐🌺🏵️🎠🔥🌸🌸🎯🐚

धनु:-

आज महत्वपूर्ण फैसले न लें। आज सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। काम में रूकावट आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, जिससे तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। रिश्तेदारों का आगमन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
🐚🎯🌸🔥🎠🏵️🌺💐🍁

मकर:-

आज आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जरूरी निर्णय लेने के लिए दिन ठीक रहेगा। आज धन लाभ होगा। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। खर्च कम होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।सेहत ठीक रहेगी।
🍁🌺🌺🏵️🔥🌸🎯🐚🐚

कुंभ:-

आज दफ्तर में सहयोगी आपकी मदद करेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर खर्च ज्यादा होगा। ।दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
🐚🎯🌸🔥🏵️🌺🍁🎠🎠

मीन:-

आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। काराेबार को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। निवेश के मौके मिलेंगे, लेकिन बिना जानकारी निवेश न करें। परिवार की दिक्कत दूर होगी। तनाव न लें।
🐚🎠🍁🏵️🔥🌸🎯🎯🌺

20 लोगों को मौत से मचा हड़कंप, कोरोना ने बढ़ाई सरकार की चिंता, आज मिले 1100 से भी ज्यादा मरीज

रायपुर में आज सर्वाधिक 191 कोरोन मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 112, राजनांदगांव में 56, बालोद में 65, बेमेतरा में 16, कबीरधाम में 20, धमतरी में 48, बलौदाबाजार में 31, महासमुंद में 65, गरियाबंद में 25, बिलासपुर में 86, रायगढ़ में 75, कोरबा में 76, जांजगीर में 63, मुंगेली में 11, जीपीएम में 14, सरगुजा में 35, कोरिया में 26, सूरजपुर में 63, बलरामपुर में 16, जशपुर में 19, बस्तर में 6, कोंडगांव में 27, दंतेवाड़ा में 12, सुकमा में 4, कांकरे में 23, नारायणपुर में 0, बीजापुर में 3 नये केस मिले हैं।

रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ में 3-3 मरीजों की मौत हुई है, जबकि बालोद, धमतरी, सरगुजा में 2-2 लोगों की जान गयी है। इधर बलौदाबाजार, महासमुंद, कोरबा, कोंडागांव और कांकेर में 1-1 लोगों की मौत हो गयी है।

error: Content is protected !!