जाने कैसा होगा आज आपका दिन,कहां रखनी होगी सावधानी,

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-31 दिसंबर 2020, गुरुवार
🌸💐🎉🐚🔥🌺🍁🏵️🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-गुरुवार
🎯🏵️🍁🔥🐚🎉💐🌸🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐंद्र
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
🌸🎉🐚🔥🍁🏵️🎯🌺🌺
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-गुरुपुष्य योग/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में पीले फल भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🔥🍁🎯🎠🌸🏵️🌺💐🐚
आज का राशिफल
🏹🏹🏹🏹🏹

मेष:-

मेष राशि के जातकों को आज खुशखबरी मिलेगी। आपकी मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आपका व्यवसाय शानदार चलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। आज खर्च भी ज्यादा हो सकता है। जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आज आप प्रसन्न रहेंगे। बोलचाल के दौरान सावधान रहना होगा।
🐚💐🌺🏵️🌸🎯🍁🔥🎉

वृष:-

आपको शुभ सूचना मिलेगी। अपने कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। छात्रों की दिक्कतें दूर होंगी। आपको आज कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। अनजान लोगों से दूरी रखें। सभी कार्य समय पर पूरा होने की संभावना है।
🎉🔥🍁🎯🌸🏵️💐💐🐚

मिथुन:-

अचानक नया खर्च सामने आने से आपका बजट बिगड़ सकता है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। व्यवसाय में कुछ परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा का दिन आज व्यस्तता में बीेतेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
🐚💐🌸🌸🎯🔥🔥🌺🌺

कर्क:-

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। किसी मित्र से खुशखबरी मिलेगी। आज आपको कुछ सतर्क भी रहना होगा। अकस्मात किसी विवाद में फंस सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपका काम शानदार चलेगा।
🌺🔥🎯🌸💐🐚🏵️🍁🎉

सिंह:-

आज आप अपनी लगभग सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपको धन लाभ होगा। किसी की बात से ठेस लग सकती है, लेकिन तनाव लेने से बचें। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। लेनदेन करते समय लापरवाही न बरतें।
🎉🍁🏵️🐚🌸🎯🔥🌺🌺

कन्या:-

नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है। परिजनों के सहयोग से आपके कुछ जरूरी कार्य पूरे होंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। युवाओं को लाभ होगा। छात्रों को विशेषज्ञों की मदद मिलेगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🌺🔥🎯🌸🐚🏵️🎉🎉💐

तुला:-

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद कर पाएंगे। आज सकारात्मक रहेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे।
💐🎉🏵️🐚🌸🎯🔥🌺🍁

वृश्चिक:-

किसी की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। सगे संबंधियों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। आपकी दिक्कतें दूर होने से आज आप तनावरहित रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए काम से लाभ होगा। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। विवाद दूर होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🍁🌺🔥🎯🐚🐚🎉💐💐

धनु:-

आज आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। अपनी वाणी पर काबू रखें। किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। अपरिचित लोगों की वजह से आप मुश्किल में पढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आज बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। जरूरी फैसले को फिलहाल टाल दें।
💐🎉🐚🔥🌺🌺🍁🏵️🏵️

मकर:-

आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत की स्थिति ठीक रहेगी। आप प्रसन्न रहेंगे। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। वाहन या जमीन खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
🏵️🍁🌺🔥🐚🎉💐🌸🌸

कुंभ:-

आपको आज रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। संतानपक्ष की समस्या को दूर कर पाएंगे। आज आपके व्यवहार में सकारात्मकता रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है।
🌸💐🎉🐚🔥🌺🍁🏵️🎯

मीन:-

आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में सहयोगियों की मदद करेंगे। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आमदनी के नए अवसर आएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज खर्च ज्यादा होगा।
🎯🏵️🍁🌺🔥🐚🎉💐🌸

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here