मैनपाट महोत्सव का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा,,आयोजन हेतु प्रबंधन समिति गठित…

0

अम्बिकापुर :- कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया है कि मैनपाट महोत्सव 2021 का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आगमन संभावित है। उन्होंने मैनपाट महोत्सव के आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रबंधन समिति का गठन किया है।
जारी आदेशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसीप्रकार वन मण्डलाधिकारी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, उदयपुर, सीतापुर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक, सर्व शिक्षा अभियान के जिला मिशन समन्वयक, साक्षर भारत मिशन के परियोजना अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण के संयुक्त संचालक एवं राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के प्रभारी अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here