Home Blog Page 260

PM मोदी के सामने लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे, भड़कीं ममता ने भाषण देने से किया इंकार….

कोलकाता ‍:- विक्टोरिया मेमोरियल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। कार्यक्रम में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगने से नाराज ममता बनर्जी ने आगे बोलने से इनकार कर दिया। ममता ने बमुश्किल एक मिनट का भाषण दिया और मंच पर पीएम के बगल में जाकर बैठ गईं। दरअसल जब ममता बनर्जी अपने संबोधन के लिए मंच पर चढ़ रही थीं, उसी दौरान नीचे खड़े लोगों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ की नारेबाजी शुरू कर दी। मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। बता दें कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती को केंद्र सरकार पराक्रम दिवस के रूप में मना रही है।
नाराज ममता बनर्जी ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया है। किसी का अपमान करना ठीक नहीं है। ममता ने कहा- ‘सरकार के कार्यक्रम की गरिमा होनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। आपको किसी को आमंत्रित करने के बाद उसकी बेइज्‍जती करना शोभा नहीं देता है। विरोध के रूप में मैं कुछ भी नहीं बोलूंगीं।’ इसके बाद ‘जय हिंद-जय बांग्‍ला’ बोलकर वह माइक के सामने से हट गईं। इससे पहले ममता बनर्जी ने कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संस्‍कृति मंत्रालय का आभार भी जताया।

बच्चों के अस्थायी संरक्षण के लिए भावी अभिभावकों से आवेदन आमंत्रित

सुरजपुर किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 41 के अंतर्गत पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं मे निवासरत देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 44 तथा माॅडल गाईड लाईन फाॅर फाॅस्टर केयर 2016 के प्रावधानानुसार अस्थायी संरक्षण में दिए जाने के लिए फाॅस्टर केयर में जिले के दंपत्तियों से आवेदन मंगाए गए हैं। फाॅस्टर केयर परिवार का दायित्व होगा कि वह बालक को समुचित भोजन, वस्त्र, आश्रय, शिक्षा, उच्च शिक्षा, देखभाल एवं संरक्षण, आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की चिकित्सा, उपचार, आयु एवं रुचि अनुसार व्यवसायिक प्रशिक्षण, बालक की विकास संबंधी, आवश्यकताओं की पूर्ति, बालक के शोषण, दुव्र्यवहार, हानि, उपेक्षा से सुरक्षा तथा बालक एवं उसके जैविक परिवार की निजता का सम्मान करें। इसके साथ ही फाॅस्टर केयर मार्गदर्शिका 2016 में उल्लेखित सभी दायित्व एवं शर्तों तथा बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा

कोरजा व गुमगराकला के पीडीएस दुकान आवंटन निलंबित

अम्बिकापुर अनुविभागीय दंडाधिकारी उदयपुर श्री विश्वदीप के द्वारा उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोरजा तथा लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गुमगराकला के द्वारा संचालित पीडीएस दुकानों के द्वारा बारदाना जमा नहीं करने पर उक्त दुकान का आबंटन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पीडीएस दुकान संचालकों को खाली बारदाने जमा करने निर्देश दिए गए थे लेकिन बार-बार के निर्देश के बाद भी बारदाने जमा नहीं किया जा रहा था। अनुविभागीय अधिकारी ने कहा है कि बारदाने जमा नहीं करने वाले पीडीएस संचालकों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

कैसा होगा आज आपका दिन क्या रखनी होगी कोई सावधानी,जाने अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-23 जनवरी 2021, शनिवार
🎯🌺🏵️💐🌸🎉🍁🥀🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
ऋतु- शिशिर
संवत्सर नाम- प्रमादी
वार- शनिवार
🌹🥀🍁🎉🌸💐🏵️🌺🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)- शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- प्रात: 7.35 से 9.11, 1.57 से 5.08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9.00 से 10.30 तक
दिशाशूल- पूर्व
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृषभ
मुहूर्त- अमृतसिद्धि योग
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स. शनयै नम:’।
आज का उपाय- जरूरतमंदों में इमरती बांटें।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🏵️🎯🌺🎉🎉💐🥀🍁
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

आज आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। कार्यस्थल पर किसी से कुछ बहस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। विरोधी शांत रहेंगे। कारोबारी यात्रा कर सकते हैं। जरूरी फैसले लेने के लिए जल्दबाजी न करें।
🍁🥀💐🎉🌺🎯🏵️🌸🌹

वृष:-

आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी भी विवादित स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। नुकसान हो सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में लोन ले सकते हैं। संतान पक्ष की समस्या दूर कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।
🌹🌸🏵️🎯🌺🎉💐🥀🍁

मिथुन:-

आपको आज किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक आपको धन लाभ हो सकता है।
🍁🥀💐🎉🎯🎯🌸🌹🌹

कर्क:-

आज आपकी परेशानी दूर होगी। सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने की संभावना है। आपको रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं। कैरियर आगे बढ़ेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें।
🌹🌸🎯🎉💐🍁🍁🏵️🏵️

सिंह:-

आज नई जिम्मेदारी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कैरियर आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। किसी से मतभेद दूर होंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। निवेश के प्रस्ताव मिलेंग। विरोधियों से सावधान रहें।
🏵️🍁💐🎉🎯🌸🌹🌺🌺

कन्या:-

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है।
🌺🌹🌸🎯🎉🍁🏵️🥀🥀

तुला:-

आज अचानक लाभ होने की उम्मीद है। ऑफिस का माहौल मनोनुकूल रहेगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। किसी से मतभेद दूर हो सकते हैं। आपका रूका हुआ कार्य पूरा होगा। दिनचर्या में बदलाव होगा।
🥀🏵️🍁🎉🎯🌸🌹🌺💐

वृश्चिक:-

दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन जरूरी सूचना मिलेगी।युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। आज धन संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी।
💐🌺🌹🌸🎯🎉🍁🏵️🥀

धनु:-

नया काम आपको लाभ देगा। किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है।आज व्यापार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। यात्रा पर जाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक समस्या दूर होगी।
🥀🏵️🍁🎉🎯🌸🌹🌺💐

मकर:-

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से कुछ मतभेद हो सकता है। आज आपके सभी कार्य पूरे होने की संभावना है। दिनभर भागदौड़ रहेगी। व्यस्तता के कारण परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी।
💐🌺🌹🌸🎯🎉🍁🥀🥀

कुंभ:-

आज शुभ सूचना मिलेगी। काम का दबाव कम रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। संतानपक्ष की जरूरतें पूरी करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। विरोधियों से सावधान रहना होगा। कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं।
🥀🍁🎉🎯🌸🌺💐🏵️🏵️

मीन:-

कानूनी मामले लंबित रहेंगे। धन संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है। किसी से विवाद की आशंका है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। ज्यादा क्रोध करने से बचें। विवाहितों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🏵️💐🌸🌸🎉🎉🍁🥀🌹

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी… 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा 3 मई से होगी शुरू…देखे पूरी समयसारणी…

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी। 10वीं परीक्षा 15 अप्रैल से 1 मई तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 3 मई से 24 मई तक संचालित होगी। इस वर्ष छात्रों को उन्ही के स्कूलों में परीक्षा केंद्र में बैठने की व्यवस्था दी गयी है। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है। एक विषय की परीभा एक दिन में 2-3 शिफ्ट में होगी।
देखे पूरी समय सारिणी-

विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में धमाका,,, 8 मजदूरों की मौत,,,, पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए झटके…

बेंगलुरु:- कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बृहस्पतिवार रात को ट्रक में भरकर ले कर जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया जिससे छह लोगों की मौत हो गई और आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार उत्पन्न हो गई। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ। ट्रक में मौजूद छह मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय तौर पर कंपन महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट बताया कि पीएम ने कहा है कि शिवमोगा में हुए हादसे के कारण हुए नुकसान से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

शासकीय पोल्ट्री फार्म में प्रतिदिन 1500 अंडे का हो रहा उत्पादन वैज्ञानिक पद्धति से हैचिंग कर तीन जिलों को की जा रही चूजे की सप्लाई

अम्बिकापुर / संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के सकालो स्थित शासकीय पोल्ट्री फार्म में प्रतिदिन 1500 अंडे का उत्पादन हो रह है। इनक्यूबेटर एवं हैचिंग के जरिये वैज्ञानिक पद्धति से अंडों से चूजे निकालने तथा संवर्धित करने का काम किया जा रहा है। चूजों को यहां से सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर रामानुजगंज जिलों के फील्ड कार्यालयों को सप्लाई किया जा रहा है। यहां ब्लैक रॉक एवं आईआरआई प्रजाति के 4 लेयर में करीब 2 हजार 200 मुर्गे एवं मुर्गियों हैं। पॉल्ट्री फार्म का मुख्य उद्देश्य हैचिंग के जरिये चूजे विकसित करना है जिसे पशुपालन विभाग द्वारा बैकयार्ड योजना के तहत हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाता है। पॉल्ट्री फार्म के वैक्सीनेटर ने बताया कि एक सामान आकार वाले अंडों को इनक्यूबेटर में 21 दिन तक रखने के बाद चूजे निकलते हैं। यहां चार इनक्यूबेटर है जिनकी प्रत्येक की क्षमता 12 से 15 हजार अंडे है। इन्क्यूबेटर से चूजे को निकालकर 3 दिन तक हैचर में संवर्धन के लिए रखा जाता है। हैचर मशीन भी यहां 4 है। 3 दिन हैचिंग के बाद चूजों को वुडर में शिफ्ट कर दिया जाता है। वुडर में चूजों को उपयुक्त तापमान देने के लिए बल्ब लगाए गए हैं। वुडर में चूजों के दाना देने, टीकाकरण के साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। वुडर में 28 दिन रखने के बाद चूजों को फील्ड कार्यालयों में भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां कड़कनाथ प्रजाति के कुक्कुट का भी पालन किया जाता है। वर्तमान में इस प्रजाति के कुक्कुट उपलब्ध नहीं है। उड़ीसा से मंगाया गया है जिससे शीघ्र ही उपलब्ध हो जाएगा। बैकयार्ड योजना के तहत चूजे स्व सहायता समूहो को प्राथमिकता के तौर पर दिया जाता है। प्रति समूह को एक यूनिट दिया जाता है जिसमे 45 चूजे होते है। इसके साथ ही 17 से 20 किलोग्राम कुक्कुट आहार भी दिया जाता है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कुक्कुट पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने में लिए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा सकालो पॉल्ट्री फार्म का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए थे।

बड़ा दमाली पहुँचा मंत्री अमरजीत भगत द्वारा प्रेषित मोबाइल वैन तकनीक के इस्तेमाल से भौतिक उपस्थिति के अंतर को पाटने की पहल

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत मोबाईल वैन के जरिये लोगो से ऑनलाईन जुड़कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दे रहे है। इसी कड़ी में आज अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ा दमाली बाजार में पहुँचा मोबाईल वैन। मंत्री श्री अमरजीत भगत तकनीक के इस्तेमाल से भौतिक उपस्थिति के अंतर को पाटने की कोशिश कर रहे हैं। इस सिलसिले में आज बड़ा दमाली बाजार आये लोगों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इस दौरान एक-एक करके उपस्थिति लोगों ने अपनी बातें व समस्याएँ मंत्री श्री भगत से साझा की।
बातचीत से पता चला कि क्षेत्रवासियों की मुख्य समस्या हैंडपंप, सड़क निर्माण एवं पट्टा नही मिलना है। जिसके तत्काल निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों ने बताया कि बडा दमाली में पशु चिकित्सालय न होने से पशुधन के रख-रखाव और उपचार में दिक्कत हो रही है। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए निराकरण की पहल की। मंत्री श्री भगत ने यहाँ जल्द से जल्द पशु चिकित्सालय खुलवाने की घोषणा की।
बड़ा दमाली में लोगों ने बताया कि बारदाने की कमी से धान-खरीदी प्रभावित हो रही है। मंत्री श्री अमरजीत भगत ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यवस्था कर ली है, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही इस समस्या का निवारण कर दिया जाएगा। कुछ लोगों को यहां राशन कार्ड बनने में समस्या आ रही है जिसके निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर निराकरण के निर्देश दिये। बड़ा दमाली के कई निवासियों की भूमि डुबान क्षेत्र में है, इस वजह से उन्होंने पुनर्वास हेतु सहयोग का आग्रह किया। इसके लिए मंत्री श्री भगत ने पुनः सर्वे करा कर पुनर्वास व मुआवजा दिलवाने हेतु आश्वस्त किया। इस वर्चुअल आमसभा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

242 लाभार्थियों को लगा टीका ,76 प्रतिशत रहा टीकाकरण

अम्बिकापुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया ने बताया है कि कोरोना टीकाकरण के तहत गुरुवार 21 जनवरी को जिले के 6 टीकाकरण केन्द्र में 346 के विरुद्ध 242 लाभार्थियों को टीका लगाया। इसप्रकार गुरुवार को 76 प्रतिशत रहा टीकाकरण। अम्बिकापुर स्थित टीकाकरण केन्द्र शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में 19, मातृ एवं शिशु अस्पताल अम्बिकापुर में 80, जीवन ज्योति अस्पताल में 40, होलीक्रास अस्पताल में 20, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में 50 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द सीतापुर में 33 लाभार्थियों को कोविशिल्ड टीका लगाया गया।
सभी टीकाकरण केन्द्रों में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक टीका लगाया गया। लाभार्थियों को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी जिनमें स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। लाभार्थियों के टीकाकरण केन्द्र आने के बाद सूची के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के बाद विधिवत टीका लगाया गया।

जाने आज का अपना भविष्य, अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-22 जनवरी 2021, शुक्रवार
🍁🥀💐🎉🌹🌺🎯🏵️🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-तीर्थ स्नान मुहूर्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में खीर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🎉🍁🎯🏵️🥀🥀🌹🌸
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी । पुन्य कर्मों का फल मिलेगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में बड़ा लाभ होगा। कोर्ट के मामलों में सफलता मिलेगी ।
🏵️🌸🌹🥀🎯🎉💐🌺🌺

वृष:-

आज आपको लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके सभी काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।अचानक आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी मित्र से मतभेद दूर होंगे। समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🌺💐🎉🎯🥀🌹🏵️🏵️🍁

मिथुन:-

आज आपकी आय बढ़ेगी। धन लाभ होने की संभावना है। आज का दिन अच्छा रहेगा।आज शत्रुओं पर आज हावी रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। आज ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी ।
🍁🏵️🌹🎯🎯💐💐🌺🌸

कर्क:-

आज का दिन व्यस्तता से भरा होगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। कुछ मामलों में आप भावुक हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखना होगा।
🌸🌺💐🎯🌹🍁🥀🎉🎉

सिंह:-

आज व्यवसाय में अच्छे लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काराेबार में साझेदारों के कारण दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
🎉🥀🍁🌹🎯🌺🌸🏵️🏵️

कन्या:-

आज शुभ सूचना मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। युवाओं को कैरियर में नए मौके मिलेंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कार्य करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में बदलाव कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
🏵️🌸🌺🌹🌹🥀🥀🎉💐

तुला:-

आज के दिन सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज यात्रा कर सकते हैं। आपकी जीवन दिशा में परिवर्तन होगा। कामकाज अच्छा चलेगा।
💐🎉🥀🌹🌺🏵️🏵️🎯🍁

वृश्चिक:-

आज खर्च ज्यादा होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा । विद्यार्थियों को लाभ होगा। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा ।
🍁🎯🏵️🌺🌹🥀🎉💐🌸

धनु:-

सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा।कैरियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह जरूर लें। आज कोई भी फैसले लेने से बचें। परिवार के लोगों के साथ तनाव हो सकता है।आज जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सतर्कता रखना जरूरी है।
🌸💐🎉🌹🌹🌺🏵️🎯🍁

मकर:-

आज आर्थिक लाभ के योग हैं। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। व्यापार, नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काफी काम करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी। आज यात्रा न करें ।
🍁🎯🌺🌺🌹🎉💐🥀🥀

कुंभ:-

व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको कैरियर को लेकर आपको मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है।
🥀💐🎉🌹🌺🎯🏵️🏵️🌸

मीन:-

आप जोखिम लेंगे तो सफलता मिल सकती है। आज कोई अच्‍छी सूचना मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
🌸🏵️🎯🌺🌹🎉💐🥀🍁

ऑटो के सहारे लटकती मिली युवक की लाश,,हत्या की आशंका को लेकर ऑटो चालक संघ ने किया चक्काजाम….

रायपुर :- राजधानी रायपुर के उरला थाना इलाके में आज सुबह एक युवक की लाश ऑटो से बंधी रस्सी के सहारे लटकी मिली।
गौततलब है की अज्ञात युवक के शव को कुछ लोगों ने सुबह देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। उरला थाने की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद पता लगा की युवक इसी इलाके का रहने वाला था। युवक की पहचान हिरापुर में रहने वाले धनंजय शुक्ला के तौर पर हुई। चश्मदीद और मृतक के परिचित विशाल पाण्डेय ने बताया कि पेशे से ऑटो चलाने वाला धनंजय बीती रात से ही घर नहीं लौटा था और सुबह अचानक उसकी इस तरह से उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर ऑटो चालक संघ के पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने इसे हत्या करार देते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल अभी पता नहीं चल पाया है की युवक की हत्या हुई या युवक ने सुसाइड किया है। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस द्वारा दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले कि जांच की जा रही है।

आज किसके सितारे चमकेंगे और किसको झेलनी पड़ेगी हार जाने सब अपने राशिफल मे…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-21 जनवरी 2021, गुरुवार
🎉🌺🍁🌸🎯🌹🌹🏵️🥀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-गुरुवार
🥀🏵️🎯🎯🍁🍁🌺🎉💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बेसन से बनी मिठाई चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🥀🏵️🌺💐🍁🎉🎯🌹🌹
आज का राशिफल
🥀🥀🥀🥀🥀

मेष:-

कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। सहयोगियों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। वाहन चलाते समय आज काफी सावधान रहना होगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू समस्या के चलते तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ जरूरी कार्य से जा सकते हैं।
🥀🌹🎯🎉💐🌺🌺🏵️🌸

वृष:-

आज आपको कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होगा। रूके कार्य पूरे होंगे। शारीरिक कष्ट से निजात मिल सकती है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। जरूरी कार्य के लिए बाहर जाएंगे।आज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे।
🌸🏵️🌺💐🎉🌹🥀🥀🍁

मिथुन:-

आज शुभ सूचना मिल सकती है। आपका व्यवहार सभी को प्रभावित करेगा। कार्यस्थल पर चुनौतियाें का सामना करना पड़ेगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाहन या मकान खरीदने का प्लान बनाएंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🍁🥀🌹🎉💐🌺🏵️🌸🎯

कर्क:-

आज अचानक आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आय की स्थिति ठीक रहेगी। अनजान लोगों से कुछ नुकसान हो सकता है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। ऋण चुका सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🎯🌸🏵️🌺💐🎉🌹🥀🍁

सिंह:-

आज समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नए काम से लाभ होगा। व्यवसायी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। आज शुभ सूचना मिल सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बाहर जाते समय सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है।
🍁🥀🌹🎉💐🏵️🌸🎯🎯

कन्या:-

आज किसी की बात से कष्ट हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ मतभेद होने की आशंका है। आपको धन लाभ होगा। कार्यस्थल में परिवर्तन संभव है। नया काम शुरू करेंगे। कैरियर की चिंता दूर हो सकती है।
🎯🌸🏵️🎉🌹🥀🍁🍁🌺

तुला:-

आज आपके कार्य मनमाफिक होंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा। कार्यस्थल पर नई जानकारी मिलेगी। कारोबार में मुनाफा होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे।
🌺🍁🥀🌹🎉🏵️🌸🎯💐

वृश्चिक:-

आज आपको धन लाभ होगा। किसी से अनबन हो सकती है। तनाव बढ़ेगा। घर-परिवार में किसी बाद को लेकर कलह की स्थिति रहेगी। किसी कार्य को पूरा करने में दिक्कत महसूस करेंगे। पैतृक मामले को लेकर मतभेद उभरेंगे।
💐🎯🌸🏵️🎉🥀🍁🌺🌺

धनु:-

आज आपको सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आज शुभ सूचना मिलेगी। दंपत्ति खुश रहेंगे। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी से बहस हो सकती है। आय की स्थिति ठीक रहेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। विरोधियों पर नजर रखें।
🌺🍁🥀🏵️🌸🎯💐🌹🌹

मकर:-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अचानक कुछ अप्रिय घटना हो सकती है। सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। किसी काम में घाटा होने की आशंका है। निजी चर्चा हर किसी से न करें। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।
🌹💐🎯🌸🥀🍁🌺🌺🎉

कुंभ:-

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। आपका दिन अच्छा रहेगा। शासकीय काम आसानी से होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। अचानक आपको खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। संतान पक्ष की समस्या को दूर कर पाएंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🎉🌺🍁🥀🌸🎯💐🌹🏵️

मीन:-

आज आपके विरोधी हावी हो सकते हैं। आपको धन लाभ हो सकता है। नया काम फिलहाल शुरू न करें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। अपनों का साथ मिलेगा ।कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
🏵️🌹💐🎯🌸🍁🌺🎉🎉

प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में भृष्टाचार में लिप्त कुन्नी सहकारी समिति के पूर्व प्रबन्धक के खिलाफ कराया गया एफआईआर

कुन्नी सहकारी समिति ने पूर्व प्रबन्धक राजीव उर्फ राजूकुन्नी सहकारी समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव उर्फ राजू वर्मा को पूर्व में भ्र्ष्टाचार के आरोप में संचालक मण्डल कुन्नी में बर्खास्त कर दिया था औऱ सहकारी विभाग द्वारा तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच की जा रही है राजीव वर्मा द्वारा किये गए गबन हेराफेरी की जांच की जा रही है इस जांच टीम में सहकारिता विभाग के ही दीपा केरकेट्टा ए आर पैंकरा औऱ एन तिग्गा शामिल है
दिनांक 18 जनवरी को राजू वर्मा ने अपने साथी मनीष उपाध्याय अपने को कहित पत्रकार के साथ जाकर शिक्षा सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह जी का फर्जी लेटर पेड बनाकर डी आर सहकारिता विभाग अम्बिकापुर को सौंपा अपने आप को पुनः जोइनिंग कराने का निर्देश फर्जी तरीके से स्वयं आदेश किया औऱ मंत्री का फर्जी सिग्नेचर किया इसकी जानकारी डी आर ने मंत्री को दि तो पता चला कि मंत्री जी को इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कहे व उनके खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवा व्यवसायी की मौत…

उदयपुर:- नेशनल हाइवे पर ग्राम डाहिमार के समीप सोमवार को दोपहर हुए सड़क हादसे में साल्ही के युवा व्यवसायी अंकित सिंघल की मौत हो गई। मृतक बाइक से घर लौट रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी और फरार हो गया। हादसे में व्यवसायी के सिर में गंभीर चोट आई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्ही निवासी 35 अंकित सिंघल पिता श्रीनिवास सिंघल था। सोमवार की दोपहर लगभग 3 बजे वह बाइक से उदयपुर की ओर से वापस अपने गृह ग्राम साल्ही जा रहा था। रास्ते में अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर ग्राम डाहिमार के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी व फरार हो गया। दुर्घटना में अंकित को सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर तारा व उदयपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

क्या कहती है आज आपकी ग्रह दशाएं जानिए अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-20 जनवरी 2021, बुधवार
🥀🏵️🌺💐🍁🎉🌸🎯🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
🌹🎯🌸🎉🍁💐🌺🏵️🥀
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-पंचक समाप्त/भद्रा
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को धर्मशास्त्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🌺💐🎉🌹🍁🎯🎯🥀
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯

मेष:-

आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धन से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको नई जानकारी मिलेगी। विवाद दूर होंगे। जमीन-जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगें। युवा वर्ग को नौकरी मिल सकती है।
🎯🥀🍁🌹🎉💐🌺🏵️🌸

वृष:-

शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपको आज आज किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। लेनदेन के दौरान विवाद की आशंका है।आपको आज अप्रिय खबर मिल सकती है।
🌸🏵️🌺💐🎉🌹🍁🥀🎯

मिथुन:-

आपकी धन-संपत्ति में इजाफा होगा। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिल सकता है। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। आपकी सराहना होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
🎯🥀🍁🌹🎉🌺🌺🏵️🌸

कर्क:-

परिवार के किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। निवेश के अवसर मिल सकते हैं। आपको धन लाभ होगा। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। पुरानी दिक्कतें दूर होने की उम्मीद है। मकान खरीद सकते हैं।कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।
🌸🏵️🌺🎉🌹🍁🥀🎯💐

सिंह:-

दुर्घटना से हानि संभव है। आज आपको काफी सतर्क रहना होगा। जरूरी जानकारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा रूकी हुई रकम वापस मिलने की उम्मीद है। नए काम से लाभ होगा। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी।
💐🎯🥀🍁🎉🎉🏵️🏵️🌸

कन्या:-

कैरियर में बदलाव पर विचार कर सकते हैं। दफ्तर में किसी से मतभेद होने की आशंका है। आज तनाव में रहेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। दिक्कतें दूर होंगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।
🌸🏵️🎉🍁🥀🎯💐🌹🌺

तुला:-

आज आपको आज खुशखबरी मिलेगी। आपका रूका हुआ कार्य पूरा होगा। आज आपकी मुराद पूरी होगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश से लाभ होगा।
🌺🌹💐🎯🥀🍁🎉🌸🎯

वृश्चिक:-

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियां पूरी करनी पड़ सकती है। खर्च ज्यादा होगा। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान पढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। नई सूचना मिलेगी। पदोन्नति के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।
🎯🌸🎉🍁🥀💐🌹🌺🏵️

धनु:-

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको खुशखबरी मिल सकती है। फील्ड में कार्य करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आमदनी में वृद्धि संभव है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी।
🏵️🌺🌹💐🥀🍁🎉🌸🎯

मकर:-

आज परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। दफ्तर में ज्यादा काम रहेगा। किसी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। वाहन आदि खरीद सकते हैं। धन लाभ होगा।
नौकरी में स्थानांतरण संभव है।
🎯🌸🎉🍁🥀💐🌺🏵️🏵️

कुंभ:-

आपके कार्य आज आसानी से होंगे। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। लेनदेन में परेशानी का सामना कर सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलने में संदेह है। आज किसी कार्य को शुरू करने का फैसला ले सकते हैं। विरोधियों की वजह से किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है।
🏵️🌺💐🍁🎉🌸🌸🎯🌹

मीन:-

आज निर्णय ले पाने में असमर्थ रहेंगे। युवा अपने भविष्य के लिए चिंतित हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। निवेश के नए प्रस्ताव को फिलहाल टाल दें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्रों को लाभ होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
🌹🎯🌸🎉🍁💐🌺🏵️🥀

कैसा होगा आज आपका दिन जानिए अपने राशिफल में

आज का राशिफल एवं पंचांग:-19 जनवरी 2021, मंगलवार
🏵️🌺💐🎉🌹🌸🍁🎯🥀

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार-मंगलवार
🥀🎯🍁🌸🌹🎉💐🌺🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में मसूर की दाल चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🎉🏵️🍁🌸🌺🏵️🌺🌸
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आज किसी कार्य को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्र वर्ग को लाभ होगा। विशेषज्ञों की मदद से उनकी समस्या का हल निकलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकता है। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। किसी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी से विवाद होने की आशंका है।
🏵️🌸🌺🍁🎉💐🌹🌹🎯

वृष:-

कारोबार अच्छा चलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप नई योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। आप को आज खुशखबरी मिलेगी।
🎯🌹💐🎉🌺🌸🏵️🥀🥀

मिथुन:-

आज जरूरी फैसले को टाल दें। किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। आपको शत्रु पक्ष से सतर्क रहना होगा। व्यवसाय में इजाफा होगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है।
🏵️🌸🌺🎉🌸🌹🍁🎯🌹

कर्क:-

आज शुभ सूचना मिलेगी। कामयाबी मिलेगी। विवाद दूर होंगे। कानूनी मामले का निपटारा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। अचानक लाभ होगा ।पुरानी रकम वापस मिलने की संभावना है । नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं ।
🌸🌹🎯🍁🎉🌺🏵️🥀💐

सिंह:-

आज किसी से मतभेद उभर सकते हैं। आपका काम आज प्रभावित रहेगा। अचानक किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। आपकाे बाहर जाना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। लेनदेन करते समय सतर्क रहें।
💐🥀🏵️🌺🎉🍁🌹🌸🍁

कन्या:-

शत्रु पक्ष आज हावी हो सकते हैं। आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा को टालने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की समस्या हल कर पाएंगे। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे।
🍁🌸🌹🎉🌺🏵️🥀💐🌺

तुला:-

विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। कार्यस्थल का माहौल शांत रहेगा। आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। नए काम से लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। किसी से मतभेद दूर होंगे।
🌺💐🥀🏵️🎉🌹🌸🍁🎯

वृश्चिक:-

सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। आज शुभ सूचना मिलेगी। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है। शत्रुओं पर नजर रखें।
🎯🍁🌸🌹🎉🎉💐🌺🏵️

धनु:-

आज आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद उभर सकता है। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। विवादित स्थिति से दूर रहें। आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🏵️🌺💐🎉🌹🌸🍁🎯🥀

मकर:-

आज जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहें। किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए आलस्य न करें। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में वृद्धि होगी। योजना बनाकर कार्य करें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
🥀🎯🍁🌸🌹🎉💐🌺🏵️

कुंभ:-

आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा, नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
🏵️🌺💐🎉🌹🌸🍁🎯🥀

मीन:-

उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आय के नए मौके सामने आएंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा कार्यस्थल में परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। आपकी पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने विवाद का आज निपटारा हो सकता है। रूकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है।
🥀🎯🍁🌸🌹🎉💐🌺🏵️

‘तांडव’ पर विवाद: यूपी में वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज, हो सकती हैं गिरफ्तारियां

नई दिल्ली : एमेजॉन प्राइम की नई वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीरीज के निर्माताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस सीरीज में कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किए जाने का आरोप लगाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में गिरफ्तारी की चेतावनी दी है।
बता दें कि कथित रूप से केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने महाराष्ट्र के बीजेपी नेता राम कदम की शिकायत के बाद इस मामले एमेजॉन प्राइम से जवाब मांगा था, जिसके बाद यह केस दर्ज किया गया है. सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े स्टार वाली इस सीरीज के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर सहित एमेजॉन प्राइम के इंडिया ओरिजिनल कंटेंट के हेड पर इस सीरीज के जरिए देश में धार्मिक शत्रुता और पूजा के स्थान का अपमान करने का आरोप लगा है।

यह शिकायत लखनऊ के हज़रतगंज पुलिस स्टेशन में वहीं पर पोस्टेड एक सब-इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज कराया गया है।
केस दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्विटर पर इसकी कॉपी शेयर की और लिखा, ‘जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घटिया वेब सीरीज की आड़ मं नफरत फैलाने वाली वेब सीरीज तांडव की पूरी टीम के खिलाफ योगीजी के उत्तर प्रदेश में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी
शिकायत दर्ज कराने वाले पुलिसकर्मी ने बताया कि ट्विटर पर फिल्म की आलोचनाओं को देखने के बाद उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद उसे यह सीरीज देखने का आदेश मिला था. इस शिकायत में कहा गया है, ‘पहले एपिसोड में 17वें मिनट में हिंदू देवी-देवताओं को बेहद विद्रूप ढंग से रूप धारण कर धर्म से जोड़कर अमर्यादित तरीके से देवी-देवताओं को बोलते हुए दिखाया गया है और निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग किया गया है, जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला एवं आघात पहुंचाने वाला है।’

केंद्रीय मंत्री बोले- न फैलाएं अफवाह, अच्छे से पकाकर चिकन खाने में खतरा नहीं…

नई दिल्ली :- केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है बर्ड फ्लू पर लोग अफवाह न फैलाएं। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू भारत में साल 2006 से ही है। उचित सावधानी से इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर पॉल्ट्री उत्पादों को अच्छी तरह से उबालकर और पकाकर खाया जाये तो इंसानों को इस बीमारी से कोई खतरा नहीं है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अबतक दिल्ली समेत 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने अक्टूबर में ही बर्ड फ्लू की आशंकाओं को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए थे।

बर्ड फ्लू के मामलों की निगरानी के लिए पशुपालन मंत्रालय में एक कंट्रोल रूम काम कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय के सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर बर्ड फ्लू की गाइडलाइन भेजी है। पत्र में ये भी लिखा है कि बर्ड फ्लू को लेकर खौफ पैदा न करें।

जैतून के तेल में छिपे हैं सेहत के कई राज…आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान…

ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जैतून के तेल के फायदे को लेकर हाल के कुछ सालों में कई शोध किये गए और उनमें ऑलिव ऑयल को सेहत के लिए काफी गुणकारी बताया गया है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के साथ साथ त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभकारी है। ऑलिव ऑयल जैतून के फलों से बनाया जाता है और बाकी अन्य तेलों की तुलना में इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है।
अभी तक अपने देश में खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता था लेकिन हाल के कुछ सालों से ऑलिव ऑयल के फायदों को देखते हुए अब कई लोग खाना पकाने और त्वचा के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने लगे हैं। खासतौर पर दिल की बीमारियों से और डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की यह पहली पसंद है।  इसके अलावा बच्चों की मालिश के लिए जैतून का तेल का प्रयोग करना बहुत प्रचलित है और कई डॉक्टर भी इसी तेल से बच्चों की मालिश की सलाह देते हैं। यह हड्डियों की मजबूती बनाये रखता है और इससे बच्चों की त्वचा मुलायम रहती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद :-
ऑलिव ऑयल में लगभग 70% मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार जैतून का तेल शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए आप ऑलिव ऑयल का सेवन कर सकते हैं।

सेवन विधि : रोजाना के खाने में सरसों के तेल की बजाय रिफाइंड ऑलिव ऑयल का उपयोग करें।

डिप्रेशन से आराम :-
एक रिसर्च के अनुसार ऑलिव ऑयल शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाती है। सेरोटोनिन मस्तिष्क में पाया जाने वाला एक रासायनिक तत्व है जो डिप्रेशन में लड़ने में मदद करता है। आयुर्वेद में डिप्रेशन की मुख्य वजह शरीर का वात का असंतुलन बताया गया है। जैतून का तेल वात को कम करता है और डिप्रेशन से आराम दिलाता है।

कैंसर से बचाव :-
जैतून का तेल शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। शोध में यह पाया गया कि ऑलिव ऑयल में मौजूद हाइड्रोजेट्रोसोल  कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर देती है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल में ओलियोरोपिन पाया जाता है जिसमें एंटीट्यूमर गुण होते हैं और यह भी कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती है।

हाइपरटेंशन :-
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में मौजूद पालीफेनोल शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।जैतून का तेल कैल्शियम चैनल ब्लॉकर की तरह काम करता है और हाइपरटेंशन के खतरे को कम करता है। अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं तो जैतून के तेल का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

सेवन विधि :  रोजाना के खानपान में ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें।

पाचन में सुधार :-
जैतून का तेल पाचन तंत्र के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से कब्ज़ आदि समस्याओं से आराम मिलता है। आयुर्वेद के मुताबिक जैतून का तेल पेट की पाचक अग्नि को बढ़ाती है और आंतों को मजबूती प्रदान करती है जिससे पचे हुए खाने का अवशोषण और बाहर निकालने की प्रक्रिया आसान होती है। इसके अलावा यह कब्ज़ की समस्या से भी आराम दिलाती है। इस तरह ऑलिव ऑयल पूरे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है।

सेवन विधि : रात में सोने से पहले 30ml ऑलिव ऑयल को गुनगुने पानी के साथ लें।

माइग्रेन के सिरदर्द से आराम :-
ऐसा पाया गया है कि लगभग दो महीनों तक लगातार रोजाना ऑलिव ऑयल की कुछ मात्रा का सेवन करने से माइग्रेन में होने वाले सिरदर्द से आराम मिलता है। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए अभी इस विषय पर और शोध चल रहे हैं।  

उपयोग विधि : सिर में दर्द होने पर जैतून के तेल से सिर की मालिश करें।

त्वचा के लिए फायदेमंद:-
जैतून के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई त्वचा के लिए बहुत गुणकारी हैं। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा की चमक बढ़ जाती है। यह खासतौर पर चेहरे की झुर्रियों और निशानों को भी कम करती है जिससे बढ़ती उम्र का असर कम पता चलता है।

उपयोग विधि : त्वचा के निखार के लिए रोजाना रात में सोते समय त्वचा पर जैतून का तेल लगाएं या हल्के हाथों से इस तेल से मसाज करें। फिगारो ऑलिव ऑयल त्वचा की मालिश के लिए सबसे उपयुक्त ब्रांड माना जाता है।  

आज का दिन इन राशियों के लिए हैं बहुत खास,, इन उपायों को अपनाकर अपने दिन को बनाए सफल…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-18 जनवरी 2021, सोमवार
🧨🌹🏵️🍁🎯🌸🌺🌺🛶
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-सोमवार
🌺🌸🎯🍁🏵️🌹🎉💐🥀
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में सफ़ेद तिल चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌺🌸🏵️🎯🧨🐚🛶🌹🍁
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁

मेष:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ और वृद्धि के योग हैं। कानूनी मामलों को लेकर स्थिति अनुकूल रहेगी। कारोबार में नए काम मिल सकते हैं। दुुष्टों से सावधान रहें। सत्संग का लाभ मिलेगा। आपके कार्य आसानी से होंगे।
🍁🌹🛶🐚🧨🏵️🌸🌸🌺

वृष:-

आज का दिन दिक्कतों से भरा हो सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है। किसी से विवाद की आशंका बनी हुई है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय के सिललिसे में यात्रा कर सकते हैं।
🌺🌸🏵️🧨🐚🛶🌹🍁🎯

मिथुन:-

आज युवाओं को नौकरी मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। अचानक किसी कार्य में लाभ होने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। कारोबार को लेकर की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। नए काम मिलेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा ।
🎯🍁🌹🛶🐚🏵️🌸🌸🌺

कर्क:-

स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा की अफसरों से मुलाकात होगी। स्थानांतरण या पदोन्नति फिलहाल लंबित रहेगी। आपको धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे। कारोबार को लेकर नई योजना बनेगी। सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।चोट लग सकती है। सावधान रहें।
🌺🌸🏵️🐚🛶🍁🎯🎯🧨

सिंह:-

आज रिश्तेदारों की मदद करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिसा लेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में गति आएगी। मतभेद सुलझ सकते हैं। छात्रों की समस्या का हल हो सकता है। पारिवार व रिश्तेदारों का सहयोग मिलता रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी।
🧨🎯🍁🛶🐚🏵️🌸🌹🌹

कन्या:-

आज किसी काम को लेकर यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।आपकी जीवन दिशा में परिवर्तन हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी विवादजनक स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। युवा वर्ग अपने कार्य सफलतापूर्वक कर पाएंगे। छात्रों को परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश का प्रस्ताव मिल सकता है।
🌹🌸🏵️🐚🛶🍁🧨🌺🌺

तुला:-

आज काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी। नए लोगों से भेंट होगी। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है ।
🌺🧨🍁🛶🐚🏵️🌸🌹🎯

वृश्चिक:-

आज संपत्ति में बढ़ोतरी के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत की जानकारी मिलेगी। मित्रों से मतभेद दूर होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। आज धनहानि की आशंका है। तबियत खराब होने के चलते बनते कामों में विघ्न हो सकता है। गुस्से व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार बेहतर रहेगा।
🎯🌹🐚🛶🍁🧨🌺🍁🏵️

धनु:-

किसी विवाद में आज न पड़ें। संतान संबंधी कष्ट की आशंका है। छात्रों के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की सराहना होगी। किसी कार्य को पूरा करने की इच्छा प्रबल होगी। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। आज आपकी पुरानी दिक्कत दूर हो जाएंगी। व्यवसाय के विस्तार के बारे में गंभीरता से विचार करें। कानूनी मामले आगे बढ़ सकते हैं।
🏵️🍁🌺🧨🛶🐚🎯🎯🌸

मकर:-

आज यात्रा न करें। किसी से बिना वजह अनबन हो सकती है। अप्रिय खबर मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। आज धन हानि हो सकती है। सावधान रहें। कारोबार को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🌸🎯🐚🛶🧨🍁🏵️🌹🌹

कुंभ:-

आज कारोबार से लाभ में वृद्धि के योग हैं। कानूनी मामलों को लेकर स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। कुटिल लोगों से बचकर रहें । किसी काम को लेकर यात्रा हो सकती है।
🌹🏵️🍁🛶🐚🐚🎯🌸🌺

मीन:-

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों की मदद मिलेगी। किसी काम के नहीं होने से बेचैनी रह सकती है। ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
🌺🌸🎯🐚🍁🏵️🏵️🌹🧨

error: Content is protected !!