Home Blog Page 259

आज इन राशियों के लिए हैं व्यापार के लिए बहुत अच्छा समय,,जाने किस राशि में क्या है आज खास…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-28 जनवरी 2021, गुरुवार
🌹🥀🎯🌺🏵️🌸🍁🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार- गुरुवार
🎉🍁🌸🏵️🎯🎯🌹🌹🍀
तिथि (सूर्योदयकालीन)- पूर्णिमा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)- प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)- विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 6.00 से 7.30, 12.20 से 3.30, 5.00 से 6.30 तक
राहुकाल- दोप. 1.30 से 3.00 बजे तक
दिशाशूल- दक्षिण
योगिनी वास- वायव्य
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कर्क
व्रत/ मुहूर्त- गुरुपुष्य संयोग/ अमृसिद्धि योग/ मूल प्रारंभ
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स. गुरुवै नम:’।
आज का उपाय- मंदिर में स्वर्ण चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🍁🌸🏵️🌺🎯🌹🎉🍀
आज का राशिफल
🌹🌹🌹🌹🌹

मेष:-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा । कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। बिगड़े रिश्ते फिर से बनेंगे। काम को निपटाने की जल्दबादी में न रहे। सावधानी बरतें। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है ।
🌹🥀🍀🎉🎯🌺🏵️🌸🍁

वृष:-

कारोबार जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार और निवेश में फायदा होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का तनाव रह सकता है। धैर्य से काम लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।
🍁🌸🏵️🌺🎯🎉🍀🥀🌹

मिथुन:-

आज सकारात्मक सोच से भरे होंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। कुछ भागदौड़ बनी रहेगी और स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय सावधान रहें ।
🌹🥀🍀🎉🎯🌺🏵️🌸🍁

कर्क:-

अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहें। कैरियर संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। काम के संबंध में यात्रा के योग हैं। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।
कारोबार में फायदा होगा ।
🍁🌸🏵️🌺🎯🎉🍀🥀🌹

सिंह:-

कुछ काम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। जोखिम लेने से बचें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। धन लाभ होगा । नौकरी में परिवर्तन के योग हैं ।
🌹🥀🍀🎉🎯🌺🏵️🌸🍁

कन्या:-

आज आपके लिए दिन आरामदायक रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी और सरलतापूर्वक इसे संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। पदोन्नति होने या इससे जुड़े समाचार मिलने के योग हैं। घर से जुड़े कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। ऑफिस से जुड़े कार्यों में यात्रा के योग हैं।
🍁🌸🏵️🌺🎯🎉🍀🥀🌹

तुला:-

आज आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। इसका फायदा आपको कार्य में मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा है। अतिउत्साह से बचें और विवाद से दूर रहें। यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं ।
🌹🥀🍀🎉🎯🌺🏵️🌸🍁

वृश्चिक:-

आज विरोधी पक्ष आप पर हावी हो सकता है। किसी गैरजरूरी विवाद से बचें। पुराने निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। खुशखबरी मिलेगी ।
🍁🌸🏵️🌺🎯🎉🍀🥀🌹

धनु:-

आज कोई शुभ समाचार आपका दिन बना सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेंगे। करियर में मनचाहा बदलाव करने के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता के आसार हैं। कारोबार अच्छा चलेगा । अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है ।
🌹🥀🍀🎉🎯🌺🏵️🌸🍁

मकर:-

भावनाओं को काबू में रखें और किसी की बातों में बिना कुछ सोचे-समझे ना आयें । वाद-विवाद से खुद को दूर रखना बेहतर है। पारिवारिक कलह के योग हैं इससे कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्य रखने की जरूरत है।
🍁🌸🏵️🌺🎯🎉🍀🥀🌹

कुंभ:-

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। मेहनत के बाद उम्मीद से बेहतर नतीजे मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। अपने दस्तावेज संभाल कर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।आंशिक लाभ होने की संभावना है।
🌹🥀🍀🎉🎯🌺🏵️🌸🍁

मीन:-

लंबे समय से किसी लक्ष्य की प्राप्ति के इंतजार को लेकर आज आपको सफलता मिल सकती है। किसी अच्छे समाचार की उम्मीद कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर सावधान रहें। पत्नी या पुत्र से लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा ।
🍁🌸🏵️🌺🎯🍀🍀🥀🌹

दिल्ली हिंसा के बाद दो किसान संगठनों ने खत्म किया आंदोलन, राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली :- दिल्ली में किसान परेड के दौरान उपद्रवियों द्वारा की गई हिंसा के बाद आंदोलनों को खत्म किया जाने लगा है। दो किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे आंदोलन को वापस लेने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने गाजीपुर और नोएडा बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन को वापस ले लिया। इसके साथ भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप भी लगाए। किसान मजदूर संगठन के नेता वीएम सिंह ने कहा कि हम लोगों को पिटवाने के लिए यहां नहीं आए हैं। देश को हम बदनाम नहीं करना चाहते हैं। वीएम सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत ने एक भी मीटिंग में गन्ना किसानों की मांग नहीं उठाई।
देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली की सीमाओं से किसान ट्रैक्टर परेड निकाली थी। यह परेड आगे जाकर हिंसक घटनाओं में तब्दील हो गई थी। कई किसानों की परेड तो तय रूट पर गई थी, लेकिन कई किसान दिल्ली में उन जगहों पर ट्रैक्टर लेकर चले गए थे, जिनकी अनुमति नहीं मिली थी। इस दौरान, किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़े थे। उपद्रवियों ने काफी देर तक लालकिले में भी हुड़दंग मचाया था।
दिल्ली में हिंसक घटनाओं के बाद किसान नेता वीएम सिंह ने बुधवार को कहा, ‘हम किसी ऐसे व्यक्ति (राकेश टिकैत) के साथ विरोध को आगे नहीं बढ़ा सकते, जिसकी दिशा कुछ और हो। इसलिए, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन वीएम सिंह और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति इस विरोध को तुरंत वापस ले रही है।” सिंह ने कहा कि सरकार की भी गलती है, जब कोई 11 बजे की जगह 8 बजे निकल रहा है तो सरकार क्या कर रही थी। जब सरकार को पता था कि लाल किले पर झंडा फहराने वाले को कुछ संगठनों ने करोड़ों रुपये देने की बात की थी।
वहीं, बीकेयू (भानु) के अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली में जो कुछ भी कल हुआ, उससे मैं काफी आहत हूं और हम अपना 58 दिन पुराना आंदोलन खत्म कर रहे हैं।

उकसाने वाले के खिलाफ की जाए कार्रवाई
गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले काफी दिनों से आंदोलन कर रहे वीएम सिंह ने आईटीओ पर मरने वाले किसान के बारे में भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उसे उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सिंह ने कहा, ”हिन्दुस्तान का झंडा, गरिमा, मर्यादा सबकी है। उस मर्यादा को अगर भंग किया है, भंग करने वाले गलत हैं और जिन्होंने भंग करने दिया, वह भी गलत हैं। आईटीओ में एक साथी शहीद भी हो गया। जो लेकर गया या जिसने उकसाया उसके खिलाफ पूरी कार्रवाई होनी चाहिए।”

प्रभारी मंत्री शिव डहरिया की मौजूदगी में कांग्रेस युवा नेता अनिमेष सिन्हा को महिला और उसकी बेटी ने पीटा…लगाए गंभीर आरोप…

अम्बिकापुर :- गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में अंदर जब कार्यकर्ताओं से प्रभारी मंत्री शिव डहरिया मुलाकात कर रहे थे तभी वहाँ मौजुद कांग्रेस के युवा नेता पर एक महिला ने बेटियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। महिला के बेहद आक्रामक तेवर को देखकर युवा नेता को दौड़ लगानी पड़ी हालाँकि उसे दूर तक माँ बेटियों ने दौड़ाया भी। माँ का आरोप था कि युवा नेता ने उसकी बड़ी बेटी को बंधक बना रखा है। हालाँकि मौक़े पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आरोप की जाँच की गई थी लेकिन युवती बालिग़ है और उसने परिजनों पर अविश्वास जताते हुए मिलने या आने से इंकार कर दिया है, और युवती को बलपूर्वक नहीं लाया जा सकता है। महिला का आरोप है कि उनकी बड़ी बेटी रायपुर पढ़ने गई थी और बीते 14 नवंबर से उसने संपर्क तोड़ लिया है, और इसके पीछे अनिमेष सिन्हा उत्तरदायी है, क्योंकि उसने उसका अपहरण कर रखा है और दबावपूर्वक परिजनों के ख़िलाफ़ बयान दिलवाता है।
हालाँकि कप्तान सरगुजा तिलक राम कोशिमा ने जानकारी दी है कि “युवती रायपुर पुलिस में बयान दे चुकी है कि वह बालिग़ है, मर्ज़ी से रायपुर में है, यदि वह लौटेगी तो उसका विवाह करा दिया जाएगा वो नहीं जाना चाहती है, उस पर किसी क़िस्म का कोई दबाव नहीं है, ना उसे किसी ने बंधक बनाया है, युवती की माँ और अनिमेष एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत करते रहते हैं।”
महिला और उसकी बेटियाँ पुलिस की जाँच से सहमत नहीं
है और सर्किट हाउस में अनिमेष के होने की जानकारी मिलते ही महिला अपनी दो अन्य बेटियों के साथ वहाँ पहुँची और अनिमेष की पिटाई कर दिया।

अपहरण की शिकायत दर्ज करवाने गए पिता से रिश्वत की मांग करने वाले TI को आईजी आरपी साय ने किया निलंबित…

अम्बिकापुर :- किशोरी के अपहरण के मामले में FIR दर्ज ना करना और किशोरी के पिता से ही, अपहरित किशोरी की बरामदगी के लिए दस हज़ार रुपए की माँग करना टी आई को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलते ही आईजी ने टी आई जीवन जांगड़े को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।
मामला जशपुर ज़िले के सन्ना थाना का है,जहां 26 अक्टूबर को 16 साल की नाबालिक लडकी के अपहरण की सूचना मिलने के बावजूद टीआई द्वारा तीन महीने तक FIR दर्ज नहीं की गई वहीं कार्यवाही और किशोरी की बरामदगी के लिए किशोरी के पिता से ही दस हज़ार रुपए की माँग की गई। मामले की शिकायत जब रेंज आईजी आर पी साय तक पहुँची तो शिकायत को सही पाए जाने पर आईजी आर पी साय ने आरोपी टीआई जीवन जांगडे को निलंबित कर दिया।
आईजी आर पी साय ने कहा कि किसी भी थाना चौकी क्षेत्र में ऐसी शिकायत स्वीकार्य नहीं की जाएगी।ऐसे मामलो मे तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिए कि वे ऐसी शिकायत मिलते ही आरोपी विवेचना अधिकारी या थानेदार को निलंबित कर वैधानिक कार्रवाई करें।

ट्रैक्टर रैली की हिंसा में 86 पुलिसकर्मी घायल,,,अब तक कुल 15 मामले दर्ज,,,,लाल किले में भारी फोर्स की तैनाती…

नई दिल्ली :- गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा में बुधवार की सुबह तक 15 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी वहीं मंगलवार पूरे दिन चले इस घटनाक्रम में 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। रैली के रूट से हटकर उग्र होकर लाल किले में पहुंचे सभी प्रदर्शनकारियों को किले से बाहर निकाल दिया गया है और पूरे किले में भारी फोर्स की तैनाती की गई है। लाल किला मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश को बंद कर दिया गया है, हालांकि, निकासी की अनुमति है। बाकी मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
पुलिस ने बताया कि ज्यादातर मुकरबा चौक, गाज़ीपुर, आईटीओ, सीमापुरी, नांगलोई टी पॉइंट, टिकरी बॉर्डर और लाल किले पर हुई हिंसा के मामले 86 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और आठ बसों सहित 17 निजी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है। गाज़ीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स भी तोड़े थे।
पुलिस ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली पुलिस के साथ कई बैठकें की थीं और आश्वासन दिया था कि प्रस्तावित योजना के तहत शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी। लेकिन मगलवार की सुबह रैली शुरू होने के बहुत पहले- सुबह 8 बजे से ही बवाल शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर सुबह साढ़े आठ बजे तक कम से कम 6,000 से 7,000 ट्रैक्टर इकट्ठा हुए थे और तय किए गए रूट की बजाय सेंट्रल दिल्ली में जाने देने की मांग कर रहे थे
पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘दिल्ली पुलिस के मनाने के बावजूद, घोड़ों पर निहंगो, जो तलवार, कृपाण और फरसा वगैरह से सुसज्जित थे, उनके नेतृत्व में किसान पुलिस पर हावी हो गए और कई लाइनों की बैरिकेडिंग तोड़ दी, जो मुबरका चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के बीच में लगाए गए थे।’ पुलिस ने अपने बयान में यह भी कहा है कि आईटीओ में- जहां पुलिस का हेडक्वार्टर है- वहां गाज़ीपुर और सिंघु बॉर्डर से किसानों का बड़ा समूह आया था और नई दिल्ली की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। यहां उन्हें रोका गया तो हिंसा शुरू हो गई।
किसान ‘हिंसक हो गए और बैरिकेडिंग तोड़ दी, लोहे की छड़ों को नुकसान पहुंचाय। यहां तक कि बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पर उन्होंने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।’ और फोर्स बुलाने के बाद हालात काबू में किए जा सके। पुलिस ने कहा कि इसके बाद किसान लाल किले की ओर बढ़ गए।

क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं…? कैसा रहेगा आपका आज का दिन…?? जाने सभी सवालों के जवाब अपने राशिफल में…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 27 जनवरी 2021, बुधवार
🍀🎯🌹🎉🏵️🍁🌸💐🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार- बुधवार
💐🌸🍁🏵️🎉🌹🎯🍀🍀
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)- विषकुंभ
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 6.00 से 9.11, 5.00 से 6.30 तक
राहुकाल- दोप. 12.00 से 1.30 बजे तक
दिशाशूल- ईशान
योगिनी वास- पश्चिम
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- कर्क
व्रत/ मुहूर्त- भद्रा
यात्रा शकुन- हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:’।
आज का उपाय- मंदिर में कांस्य पात्र में मूंग भरकर दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍀🌺🌸🌹🎉🍁💐🎯🏵️
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्र और परिजनों आपकी किसी काम में सहायता करेंगे । आज सतर्क रहकर हर काम करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए संबंध बनेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आप अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे।
🏵️🎯💐🍁🎉🌹🌺🍀🍀

वृष:-

आज खुशखबरी मिल सकती है। चुनौतियाें का सामना भी करेंगे। आज सभी लोग आपके अनुकूल होंगे। कारोबार में आपको अचानक लाभ होगा। आपके तय हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा ।
🍀🌺🌹🎉🍁💐🎯🏵️🌸

मिथुन:-

विरोधी पक्ष आज आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। खर्च में कमी आएगी। कोर्ट के लंबित मामले आगे बढ़ेगें। कैरियर के मामले में सफलता मिलेगी । आज का दिन ठीक रहेगा। व्यवसायियों की स्थिति सामान्य रहेगी।
🌸🏵️🎯💐🍁🎉🌺🍀🍀

कर्क:-

आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज महिलाओं को उपहार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।निवेश में सफलता मिल सकती है। हर काम पूरे होंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी।
🍀🌺🎉🍁💐🎯🏵️🌸🌹

सिंह:-

कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नई योजना बन सकती है। आर्थिक हालत सुधरेगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी।आपकी सेहत कुछ खराब रह सकती है ।
🌹🌸🎯💐🍁🎉🎉🌺🍀

कन्या:-

आज लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके मित्र कुछ कामों में आपकी सहायता करेंगे। रकम के लेन-देन में सावधानी रखें। परिवारिक रिश्तों में मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक हालत अच्छी रहेगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। युवाओं को नौकरी मिलने के संकेत हैं।
🍀🌺🎉🍁💐🎯🌸🏵️💐

तुला:-

छात्रों के लिए सकारात्मक परिणाम वाला दिन रहेगा। आज आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा पायेंगे । आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को आज सराहना मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
💐🏵️🌸🎯🎉🌺🍀🌹🌹

वृश्चिक:-

आज खर्च कम होने और आर्थिक स्थिति सुधरने से आप खुश रहेंगे। कुछ दिनों से चल रहा तनाव कम होगा। आज आपके लिए सभी काम के लिए अनुकूल दिन है। कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं।
🌹🍀🌺🎉🌸🏵️💐🍁🍁

धनु:-

आज के दिन आपकी चिंता दूर होगी। कारोबारियों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा। आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिजनों की सलाह से काम करें। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी।
🍁💐🏵️🌸🎉🌺🍀🌹🎯

मकर:-

आज शुभ सूचना मिलेगी। नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अपने लंबित मामलों पर ध्यान दें।
🎯🌹🌺🎉🌸🏵️💐🍁🍁

कुंभ:-

नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। व्यवसायियों को नए कार्य में सफलता मिल सकती है। आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों के मतभेद दूर होंगे। नए काम मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम वाला होगा।
🍁💐🏵️🎉🌺🌹🎯🎯🍀

मीन:-

आज खर्च में कमी आयेगी। नए संबंध बनेंगे। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आप अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्र और परिजनों की आपको किसी काम में मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🍀🎯🌹🌺🎉🏵️💐🍁🌸

पुलिस ग्राउंड में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज… कोरोना वारियर्स एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सम्मानित…

अम्बिकापुर :- सरगुजा जिले में 72 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 को हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्वक मनाया गया। अम्बिकापुर के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स, अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. डहरिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात् शांति के प्रतीक कपोत और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गये। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया गया। इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में परेड़ कमाण्डर निरीक्षक श्री अलरिक लकड़ा, सेकेण्ड इन कमाण्डर उप निरीक्षक सुश्री अनिता आयाम, दाहिने कमाण्डर उप निरीक्षक श्री संदीप कौशिक तथा बायें कमाण्डर उप निरीक्षक श्री भोज गुप्ता के नेतृत्व में परेड की सलामी दी गयी।
कोरोना वारियर्स एवं अधिकारी, कर्मचारी सम्मानित – डॉ. पीएस सिसोदिया को कलेक्टर आवार्ड फोर एक्सीलेन्स इन गर्वर्मेन्ट सर्विस-2021 हेतु तथा 27 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 15 अधिकारी एवं कर्मचारी, जिला सेनानी कार्यालय के 2, नगर पालिक निगम के 10, महिला एवं बाल विकास विभाग के 2, जिला साक्षरता के 2, पशु चिकित्सा सेवाएं के 2, ई- गवर्नेस एवं सूचना प्रौद्योगिकी के 3, आदिवासी विकास विभाग के 1, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के 1, जिला कोषालय के 2, कृषि विज्ञान केन्द्र मैनपाट के 2, जिला पंचायत के 9, व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के 2, उप संचालक कृषि कार्यालय के 2, संभागायुक्त कार्यालय के 2, जिला शिक्षा अधिकारी के 1, वन विभाग के 2, उद्यान अधीक्षक कार्यलय के 2, राजस्व विभाग के 6 तथा लोक अभियोजन कार्यालय के 1 कर्मचारी शामिल हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, छत्तीसगढ़ श्रम मण्डल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, महापौर डॉ. अजय तिर्की, सरगुजा कमिश्नर सुश्री जी किण्डो, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री आरपी साय, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, मुख्य वन संरक्षक श्री आशुतोष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर कोशिमा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

केरल में हैरान करने वाला वाकया, 17 साल की लड़की से रेप, 44 लोगो पर यौनउत्‍पीड़न का केस दर्ज….

केरल :- केरल के मलप्पुरम जिले के पल्‍लकड़ में एक 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार और छेड़छाड़ के आरोप में 44 पुरुषों के खिलाफ 32 मामले दर्ज किए गए हैं। मामले के सिलसिले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लगभग सभी आरोपियों, जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित विभिन्न आपराधिक धाराएं लगाई हैं और अधिकतर आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और न्यायिक हिरासत में हैं।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न की पहली घटना वर्ष 2016 में तब हुई, जब वह 13 साल की थी और इसके एक साल बाद फिर उसे इस तरह की यातना का सामना करना पड़ा। दूसरी घटना के बाद उसे बाल गृह भेजा गया और करीब एक साल पहले उसे अपनी मां और भाई के साथ रहने की अनुमति दी गई थी।
सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद हनीफा ने बताया कि लड़की बाल गृह से निकलने के बाद कुछ समय से लापता थी और पिछले दिसंबर में पलक्कड़ में उसके होने की जानकारी मिली जहां से उसे निर्भया केंद्र लाया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि परामर्श सत्र के दौरान किशोरी ने निर्भया केंद्र के अधिकारियों को यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग सभी आरोपियों, जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित विभिन्न आपराधिक धाराएं लगाई हैं, गिरफ्तार किए जा चुके हैं और न्यायिक हिरासत में हैं।

आज इन राशियों को निवेश में मिलेंगे बड़े फायदे…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-26 जनवरी 2021, मंगलवार
🌸🏵️🌹🎯💐🎉🍁💐🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार- मंगलवार
🎯💐🍁🎉🌹🌸🌸🌺🍀
तिथि (सूर्योदयकालीन)- त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)- वैधृति
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 10.46 से 1.55, 3.30 5.05 तक
राहुकाल- दोप. 3.00 से 4.30 बजे तक
दिशाशूल- उत्तर
योगिनी वास- दक्षिण
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मिथुन
व्रत/ मुहूर्त- भौम प्रदोष
यात्रा शकुन- दलिये का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ‘ॐ अं अंगारकाय नम:’।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में बताशे चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎉🍁🌺💐🎯🌸🍀🌹🏵️
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आज आपको मित्र वर्ग से लाभ होगा। युवाओं को मेहनत का फल मिलेगा। पदोन्नति होने के योग हैं। खुशखबरी मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।
🌸🏵️🌹🍀🎯💐🌺🍁🎉

वृष:-

आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। संतान की किसी समस्या का हल होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधन पर खर्च कर सकते हैं।
🎉🍁🌺💐🎯🍀🌹🏵️🌸

मिथुन:-

आज आपकी धन संबंधी स्थिति सुधरेगी। युवा कैरियर को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद हो सकते हैं। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। जरूरी न हो तो यात्रा को टाल दें।
🌸🏵️🌹🍀🎯💐🌺🍁🎉

कर्क:-

आज नये काम से लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किसी के साथ मिलकर कारोबार शुरू कर सकते हैं। आज आप सकारात्मक रहेंगे। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे।
🎉🍁🌺💐🎯🌹🏵️🏵️🌸

सिंह:-

नया कारोबार शुरु कर सकते है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। परिवार का सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नए बिज़नेस में निवेश कर सकते हैं।
🌸🏵️🌹🎯💐🌺🍁🎉🍀

कन्या:-

सार्वजनिक जीवन के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। शासकीय कार्य आसानी से होंगे। छात्रों की दिक्कत दूर होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। धनलाभ के योग हैं।
🍀🎉🌺💐🎯🌹🏵️🏵️🌸

तुला:-

आज का दिन आपके लिए मन माफिक होगा। आज आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बड़े फैसले लेने से भी बचें। युवाओं के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। शत्रुओं से आज आपको सावधान रहना चाहिये।
🌸🏵️🌹🎯💐🌺🎉🍀🍁

वृश्चिक:-

आज आर्थिक स्थिति आप की अच्छी रहेगी। सामाजिक कार्य कर सकते हैं। संतान की दिक्कत दूर होगी। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में वृद्धि होगी ।
🍁🍀🎉🌺💐🎯🌹🏵️🌸

धनु:-

व्यवसाय के क्षेत्रो में लगे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आमदनी के नए साधन मिलेंगे। आज सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी से मतभेद हो सकते हैं। विरोधी शांत रहेंगे। जोखिम लेने से बचें।
🌸🏵️🌹🎯💐🌺🎉🍀🍁

मकर:-

यात्रा करते समय अनजान लोगों से सावधान रहें। आज निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है।
🍁🍀🎉🌺💐🎯🌹🏵️🌸

कुंभ:-

आज रिश्तेदारों से पूर्व के मतभेद दूर होंगे। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। काम को लेकर नए प्रस्ताव मिलेंगे। ज्यादा तनाव न लें। नई जानकारी मिलेगी आज का दिन ठीक रहेगा। आज काम की अधिकता रहेगी।
🌸🏵️🌹🎯💐🌺🎉🍀🍁

मीन:-

आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आमदनी के नए स्रोत की जानकारी मिलेगी। जोखिम से जुड़े काम न करें। चोट लगने की आशंका है। विरोधियों से सावधान रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज किसी काम को शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें।
🍁🍀🎉🌺💐🎯🌹🏵️🌸

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी – कमिश्नर सुश्री किंडो

अम्बिकापुर :- सरगुजा कमिश्नर सुश्री जी किंडो द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कमिश्नर सुश्री किंडो ने 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारे पूर्वजों ने सुव्यवस्थित शासन संचालन के लिए गणतंत्र की स्थापना के साथ ही स्वतंत्र निर्वाचन आयोग का गठन कर मतदान के जरिये लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हम सब स्व विवेक से बिना लोभ और भय के मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि नए युवा मतदाता सभी मतदानो में स्व विवेक से मतदान करें तथा मतदान के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया बहुत ही जटिल एवं लंबा है फिर भी बी.एल.ओ. से लेकर मतदान अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी रात दिन काम मे जुटे रहते हैं। सरगुजा जिले को स्वीप में बेहतर कार्य करने पर राज्य स्तर पर पहला पुरस्कार मिला है। यह इसी बात को दर्शाता है। कमिश्नर ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था को बनाये रखने के लिए स्वयं मतदान करें और मतदान के लिए जागरूक भी करें।
प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि निर्वाचन में युवाओं की महती भूमिका है। देश की कुल आबादी का 35 से 40 प्रतिशत युवाओं की है। मतदान के लिए इस प्रतिशत को लक्ष्य में रखना चहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वस्थ राजनीति भी जरूरी है। इसके लिए युवायों को आगे लाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरगुजा जिले के स्वीप की टीम अच्छा काम कर रही है। इसे बरकरार रखें और आने वाले समय में और बेहतर कार्य करें।
नए मतदाताओं को दिया गया ईपिक कार्ड- इस अवसर पर नए मतदाताओ को बैच लगाकर मतदाता ईपिक कार्ड दिया गया। इनमे सुश्री रेश्मी तिवारी, शुभम सोनी, देवेंद्र सिंह, अभिषेक सोनी, संतोष सोनी,नरेश सोनी शामिल है। इसके साथ ही स्वीप एवं निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. को 5 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र तथा नोडल अधिकारी को 7 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

????????????????????????????????????

इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वय श्री ए.एल. ध्रुव एवं श्रीमती तनुजा सलाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चन्देल, एस.डी.एम. अम्बिकापुर श्री अजय त्रिपाठी, एस.डी.एम. सीतापुर सुश्री दीपिका नेताम, स्वीप के सहायक जिला नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता सहित जिला ऑइकन, स्वीप के नोडल अधिकारी एवं एम्बेसडर उपस्थित थे।

31 जनवरी को बूथ पर तथा 01 एवं 02 फरवरी को घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जायेगी पल्स पोलियो की दवा…

सूरजपुर :- जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2021 का आयोजन जिले में 31 जनवरी 2021 को किया जा रहा है। इसी दौरान आज 25 जनवरी को प्रचार-प्रसार के लिए रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान में 31 जनवरी 2021 को बूथ पर तथा 01 एवं 02 फरवरी 2021 घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। जिले में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग एक लाख दस हजार 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराख दी जायेगी। जिसके लिए 725 पोलियो बूथ पर 900 टीम तथा 2336 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलियो बूथ, रेलवे स्टेषन, हाट बजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायगे।
जिले से इस अभियान की सतत् निगरानी के लिए प्रत्येक विकासखण्डो हेतु माॅनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा 31 जनवरी 2021 को बूथ लेबल पर भ्रमण तथा 01 एवं 02 फरवरी 2021 को घर-घर भ्रमण कर उक्त अभियान की सतत् निगरानी की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 आर0एस0सिंह तथा डाॅ0 अजय मरकाम जिला टीकाकरण अधिकारी की देख-रेख में जिले की टीम भ्रमण कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए भ्रमण करेगी। अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में जिले के समस्त जिलाधिकारियों की बैठक का आयोजन 08 जनवरी 2021 को किया गया था। जिसमें कलेक्टर द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपेक्षित सहयोग हेतु जिलाधिकारियों को निर्देषित किया गया हैं।

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस ग्राउण्ड मे… जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे ध्वजारोहण…

अम्बिकापुर :- गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी 2021 को अम्बिकापुर स्थित पुलिस ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, सलामी, कपोत उड्डयन, रंगीन गुब्बारा उड्डयन, मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन, शाहिद के परिजनों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट तथा विभागीय झांकी का आयोजन नही होगा।समारोह के दौरान कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाएगा। समारोह में परेड़ कमाण्डर निरीक्षक श्री अलरिक लकड़ा, सेकेण्ड इन कमाण्डर उप निरीक्षक सुश्री अनिता आयाम, दाहिने कमाण्डर उप निरीक्षक श्री संदीप कौशिक तथा बायें कमाण्डर उप निरीक्षक श्री भोज गुप्ता के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दी जाएगी।

पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने किया 10 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण हेतु भूमिपूजन

अम्बिकापुर छतीसगढ़ शासन के पंचयात एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर के ट्रांसपोर्ट नगर के समीप संत गहिरा गुरु वार्ड में 109.27 लाख रुपये की लागत से 10 लाख लीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण हेतु विधि -विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस टंकी का निर्माण नगर निगम द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत किया जा रहा है। इस टंकी के निर्माण से वार्ड की वर्तमान जनसंख्या 6 हजार को पानी की आपूर्ति होगी। लेकिन इस टंकी की क्षमता 10 से 15 हजार जनसंख्या को जलापूर्ति की है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि संत गहिरा गुरु वार्ड नगर निगम में शामिल होने से पूर्व निगम सीमा से लगा ग्राम था। अभी भी इसका परिवेश ज्यादा नही बदला है। लेकिन इस क्षेत्र में सुविधा विस्तार के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। 10 लाख लीटर लीटर क्षमता के टंकी का निर्माण इस क्षेत्र में पानी पहुंचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। बड़ी सुविधा के रूप में यहां पानी टंकी विद्यमान रहे जिससे इस क्षेत्र के लोगो को पानी के लिए जूझना न पड़े। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन के तहत कतकलो में फिल्टर प्लांट तैयार होकर पानी अम्बिकापुर आ रहा है लेकिन निगम के सभी वार्डो तक पानी पहुंचाना चुनौती है। इस वार्ड में यह और भी कठिन था। यहां टंकी निर्माण हेतु नगरीय प्रशासन विभाग से आवश्यक पहल कर बजट स्वीकृत कराया गया है।
महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि निगम के इस क्षेत्र में पानी की विकट समस्या रही है। लोग शिकायत करते थे कि हमे नदी-नालों का पानी पीना पड़ रहा है। अब यहां विशाल पानी टंकी का निर्माण होगा जिससे इस वार्ड के वासियों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगो को सुविधा देने निगम प्रशासन हमेशा प्रयासरत है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, नगर निगम के सभापति और बीस सूत्रीय कार्यांन्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, पार्षद श्री द्वितेंद्र मिश्र,श्री नरेश, श्री गोरेलाल, श्री विनोद एक्का, श्री दीपक मिश्रा,श्री मेराज रंगगरेज, श्री सतीश बारी,श्रीमती फौजिया नाज इदरीसी, निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

सैनिक स्कूल के कैडेट हर क्षेत्र में श्रेष्ठ -श्री सिंहदेव

अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में कल मेण्ड्राकला स्थित सैनिक स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहित अन्य तिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कैडेटस के द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट, शिक्षक, हाउस और कर्मचारियों को चेक और ट्रॉफ़ी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि के आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सैनिक स्कूल जैसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान यहां होना सरगुजा सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। सैनिक स्कूल के कैडेट का प्रदर्शन अनुसाशन, अध्ययन, खेलकूद, बौद्धिक क्षमता सहित हर क्षेत्र में श्रेष्ठ हैं। यहां के शिक्षक कैडेटों को तराशने में पूरी मेहनत करते है। इसीलिए यहां के कैडेट का चयन एनडीए एव एसएसबी में हर साल होता है। स्कूल में कैडेटों के आवास भोजन की अच्छी व्यवस्था के साथ ही संसाधन भी भरपूर है। अब इस स्कूल में बालिकाओं को भी प्रवेश दिया जा रहा है यह आधी आबादी को समान अवसर देने का अच्छा पहल है। लेकिन अभी शुरुआत है और बालिकाओं के लिए केवल 10 प्रतिशत सीट निर्धारित है। बालिकाओं के लिए सीट प्रतिशत बढ़ना चाहिए ताकि उनका मनोबल बढ़े।
स्कूल के प्राचार्य कर्नल जितेंद्र डोगरा ने स्कूल का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्कूल में कक्षा 6वी से 12वी तक आवासीय अध्ययन की सुविधा है। गतवर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस वर्ष कक्षा 6वी में 90 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। वर्ष 2019-20 में 10 कैडेटों का चयन एनडीए में हुआ है। इसके साथ ही यहां के कैडेट एनटीएसीई स्कॉलरशिप, खेलकूद विधाओं में आदि में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल आर एस सिंह सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक, कैडेट और अभिभावक उपस्थित थे।

शासकीय महाविद्यालय रासेयों द्वारा किया गया एक दिवसीय शिविर का आयोजन

सूरजपुर शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर के रासेयों इकाई ने गोद ग्राम गिरवरगंज में एक दिवसीय शिविर आयोजित की गई। शिविर में सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती के अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती संतोषी सिंह की अध्यक्षता मे प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री डीपी कोरी ने सुभाष चंद्र बोस को याद किए और उसके जीवनी पर प्रकाश डाला तत्पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल परिसर में स्वच्छता का कार्य किया गया। जहा ग्राम में सड़क के दोनों किनारे पाउच, पन्नी को जलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं ग्राम में ही हैंडपंप के साफ सफाई किया गया। ग्राम में सुभाष चंद्र बोस की नारों के साथ रैली निकाली गई एवं ग्राम में ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे सैला नृत्य के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गौरी राजवाड़े, रुपेश, गायत्री, सुषमा, संजय, मनोज मौर्य, सत्यम, नित्यानंद, सुनील, संदीप सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे

जिला पंचायत सभाकक्ष में आज होगा 11वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

सुरजपुर

नये मतदाताओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को किया जायेगा सम्मानित

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 जनवरी 2021 को 11वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया हैं। जिला स्तर पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, वोटर आईडी एवं बैच प्रदाय कर नये मतदाताओं का सम्मान, मतदाताओं के नाम परिवर्धन, संषोधन एवं विलोपन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित बी.एल.ओ. का सम्मान, निवार्चन में सहयोग कार्य के लिए प्राध्यापक नोडल अधिकारी का सम्मान एवं प्रषस्ति पत्र प्रदाय कर निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों का सम्मान किया जायेगा। सूरजपुर जिले में 10346 नये मतदाताओं का पंजीयन किया गया है। जिले में पुरूष मतदाता 278304 तथा महिला मतदाता 276766 हैं। जिले में कुल 555070 मतदाता हैं।
11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए थीम सभी मतदाता बनें- सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए नियुक्त बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्र पर मतदाता दिवस आयोजित किया जायेगा। जिसमें नवीन मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किया जायेगा। जिला स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का अयोजन जिला मुख्यालय पर किया जायेगा। जिसमें नये मतदाताओं को ईंपिक एवं बैच का वितरण मुख्य अतिथि के द्वारा किया जायेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोग द्वारा डिजिटल ई-ईपिक की सुविधा मतदाता के लिये प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके माध्यम से मतदाता अपने ईपिक की जानकारी डिजिटल रूप में प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त मतदान दिवसों में मतदान संबंधी समस्त जानकारी उनके पंजीकृत मोबाईल व पोर्टल पर उपलब्ध होगी। डिजिटल ईपिक होने से मतदाता स्वयं ही मोबाईल नंबर के पंजीयन पश्चात् उसे डाउनलोड कर सकंेगे एवं आवश्यक सुधार कर सकेंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल 26 जनवरी को संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह करेंगी मुख्य समारोह में ध्वजारोहण

सुरजपुर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा ने आज सूरजपुर स्टेडियम ग्राउंड में भारत के 72वें गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आकाश छिकारा तथा जिलाधिकारियों की उपस्थिति में आज गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल किया गया। स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का मिनट टू मिनट पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परेड प्रभारी एवं अन्य कार्यक्रमों के प्रभारियों को निर्धारित कार्यक्रम एवं समय के अनुसार कार्यक्रम संपादित करने कहा है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन किया। उन्होंने ध्वजारोहण, पुरूष एवं महिला पुलिस बल का अवलोकन कर बेहतर प्रस्तुतीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग मुख्य अतिथि होंगी। वे 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा एवं संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह नक्सली हमले में शहीद परिवार जनो को भी सम्मानित करेंगी।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कार्यक्रमों के आयोजन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में आमंत्रितों से कोविड-19 से बचाव के लिए नियत प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने की अपील की है, एवं बताया है, कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस एन मोटवानी ,संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सूरजपुर श्री पुष्पेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

क्या है आज आपकी जिंदगी का हाल,कहां रखनी है आपको सावधानी,जाने अपने राशिफल मे

आज का राशिफल एवं पंचांग:-25 जनवरी 2021, सोमवार
🎉🍁🌺💐🎯🌸🍀🌹🏵️
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार- सोमवार
🏵️🌹🍀🌸🎯💐🌺🍁🎉
तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)- ऐन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 6.00 से 7.30 तक, 9.00 से 10.30 तक, 3.31 से 6.41 तक
राहुकाल- प्रात: 7.30 से 9.00 बजे तक
दिशाशूल- आग्नेय
योगिनी वास- नैऋत्य
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- मिथुन
व्रत/ मुहूर्त- सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- ‘ॐ सौं सोमाय नम:’।
आज का उपाय- मंदिर में चावल चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🍁🌸🎯💐🎉🌹🌺🥀
आज का राशिफल

मेष:-

नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। समाज में आपके व्यवहार की सराहना होगी। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।
🌺🌹🎉💐🎯🌸🍁🏵️🍀

वृष:-

नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बुद्धिजीवी से मुलाक़ात हो सकती है, जो आपको नई दिशा देगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। जरूरी सूचना मिलेगी ।
🍀🏵️🍁🌸🎯💐🎉🌹🌺

मिथुन:-

दोस्तों का किसी कार्य में सहयोग प्राप्त होगा। अपने काम में आज बिजी रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। परिजनों से रिश्तों में सुधार आयेगा। अच्छा खासा आर्थिक लाभ होगा । कानूनी मामले में तेजी आने की संभावना है। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🌺🌹🎉💐🎯🌸🍁🏵️🍀

कर्क:-

बिना काम के यात्रा न करें। किसी योजना में निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें। आज का दिन सामान्य ढंग से गुजरेगा। किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसाय अच्छा चलेगा। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।
🍀🏵️🍁🌸🎯💐🎉🌺🌺

सिंह:-

शत्रु आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी। पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। नया काम लाभ देगा।
🌺🎉💐🎯🌸🍁🏵️🍀🌹

कन्या:-

व्यवसाय में उन्नति होगी। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। पारिवारिक लोगों से मुलाकात होगी। अपनों का साथ मिलेगा।
🌹🍀🏵️🍁🌸🎯💐🎉🌺

तुला:-

आर्थिक लाभ होने के अवसर सामने आएंगे। पूर्व में किए गए मेहनत के आधार पर आज सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। निवेश को टालें।
🌺🎉💐🎯🌸🏵️🏵️🍀🌹

वृश्चिक:-

पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। आज का दिन अनुकूल नहीं है। कहीं यात्रा पर न जाएं। लेनदेन को लेकर सावधान रहें। कारोबाी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। मित्रों से चर्चा हो सकती है। सगे संबंधियों का आगमन होगा।
🌹🍀🌸🎯💐🎉🌺🌺🍁

धनु:-

आज शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ के जबरदस्त योग हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। जरूरी फैसले लेने के लिए अधीरता न दिखाएं। किसी से अनबन हो सकती है। अपने किसी कार्य से दूसरे शहर जा सकते हैं। दिन ठीक रहेगा।
🍁🌺🎉💐🎯🌸🍀🌹🏵️

मकर:-

पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। फिलहाल किसी तरह की नई योजना न बनाएं। कैरियर आगे बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से मतभेद दूर होंगे। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा।
🏵️🌹🍀🌸🎯💐🎉🌺🍁

कुंभ:-

आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज का दिन सुखद रहेगा। अफसरों से मुलाकात होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज सुचारू चलेगा। पूर्व में किए गए निवेश से फायदा होगा।
🍁🌺💐🎯🌸🍀🌹🌹🏵️

मीन:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। आज आप बेहद खुश रहेंगे। जोखिम से जुड़े कार्यों से दूर रहें। सभी कामों को पूरा कर सकेंगे। नई योजना बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
🏵️🌹🍀🌸🎯💐🌺🍁🎉

आज इन राशियों को मिल सकती हैं बड़ी सफलता,,,बस करे ये उपाय…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-24 जनवरी 2021, रविवार
🏵️🌸🎯💐🎉🌺🥀🌹🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)- ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 9.11 से 12.21, 1.56 से 3.32
राहुकाल- सायं 4.30 से 6.00 बजे तक
दिशाशूल- पश्चिम
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृषभ
व्रत/ मुहूर्त- पुत्रदा एकादशी व्रत
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- ‘ॐ घृणि: सूर्याय नम:’।
आज का उपाय- मंदिर में 8 बादाम चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं

🏵️🌸🎯💐🎉🌺🥀🌹🍁
आज का राशिफल

मेष:-

आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। किसी भी विवादित जगह से दूर रहें। रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। नया व्यवसाय चालू करने के लिए अच्छा दिन है।
💐🎉🏵️🍁🎯🍁🌹🌹🧨

वृष:-

आज किसी से तनाव हो सकता है। कीमती सामान चोरी होने की संभावना है । लेनदेन करते समय सावधान रहना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिलने में देर है।
🍁🧨🌹🎯🎯🏵️🎉💐🥀

मिथुन:-

आज यात्रा के प्रबल योग हैं । आज का दिन अच्छा रहेगा । कामकाज अच्छा चलेगा। पुरानी बीमारी उभर सकते ही। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होने की संभावना है ।
🎯🥀🌹🧨🍁🌺🌸🌺💐

कर्क:-

आज आपका भाग्य साथ देगा। कामकाज सुचारू रुप से चलेगा । किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। किसी जरूरी फैसले को जल्दबाजी में न लें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। तनाव दूर होगा।
💐🌺🌸🍁🧨🌹🎯🎯🎉

सिंह:-

आज छात्रों को सफलता मिलेगी। आपके पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🎉🎯🌹🧨🌸🌸🌺🥀🥀

कन्या:-

आज शुभ सूचना मिलेगी। अपनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा कर पाएंगे। यात्रा के लिए जा सकते हैं। छात्रों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।आज माहौल ठीक रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है।
🥀🌺🌸🌹🎯🎉🍁💐🏵️

तुला:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। आपका रूका हुआ कार्य पूरा होगा।
🏵️💐🍁🎉🌹🌹🌺🌺🥀

वृश्चिक:-

आज कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी मित्र से विवाद दूर होंगे। आज यात्रा को टालने का प्रयास करें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ होगा ।
🥀🌺🎉🎉💐🏵️🎯🎯🌸

धनु:-

आज विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें । कारोबार में लाभ होगा। जमीन-जायदाद के मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में कुछ आयोजन हो सकता है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। सेहत ठीक रहेगी।
🌸🎯💐🎉🎉🌺🥀🌹🍁

मकर:-

कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। समय पर आप बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपको अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। सगे संबंधियों के यहां से खुशखबरी मिलेगी। सेहत में सुधार होगा।
🍁🌹🥀🌺🎉💐🎯🌸🏵️

कुंभ:-

आज समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। कामकाज अच्छा चलेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। किसी काम में फायदा होने की संभावना है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी।
🏵️🌸🎯💐🎉🌺🥀🌹🍁

मीन:-

आज काफी सकारारात्मक रहेंगे। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। चोरी होने की संभावना है। सार्वजनिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। घरेलू कार्य पूरे कर पाएंगे। किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद दूर होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🍁🌹🥀🌺🎉💐🎯🌸🏵️

फायर डिपार्टमेंट के आला अफसर कर रहे खुले आम दलाली ,,मरीजो के जान जोखिम में डाल कर रहे बढ़ी रकम की वसूली…

अम्बिकापुर:- राज्य में अक्सर आगजनी के कई मामले सामने आए है लेकिन छत्तीसगढ़ में फायर व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है ऐसा ही भयावह मामला भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजातों के मौत जिसे सुनकर ही रूह कांप जाती है लेकिन इन सभी बड़े हादसों से भी सरगुजा के फायर डिपार्टमेंट के अफसर सबक नही ले रहे प्राइवेट एवं सरकारी अस्पताल प्रबंधन, फायर डिपार्टमेंट के आला अफसर मरीजो के जान जोखिम में डाल खुद मोटी रकम के वसूली में लगे हुए है।
चाहे बात पूरे छत्तीसगढ़ की कर ले या फिर अकेले सरगुजा संभाग की यहाँ के प्राइवेट अस्पताल एवं क्लिनिक बड़े बड़े इमारतों के साथ बनती जा रही है जिस डॉक्टर की शुरुवात एक छोटे से क्लिनिक से होती है वही डॉक्टर देखते ही देखते बड़े बड़े अस्पतालों के मालिक बन जाते है इनकी इस तरह की इमारतों के पीछे ना जाने कितने गरीब मरीजो की घर जमीन गहना बेचवाने का राज भी छिपा हुआ है। अस्पताल के चाक चौबंद में इनके द्वारा लाखो करोड़ो रूपये बड़े आसानी से खर्च किया जाता है लेकिन फायर सिस्टम जैसे फायर अलार्मिंग, पाइप लाइन, फायर सेफ्टी सिलेण्डर जैसे जरूरत की चीजों की बात आती है तो इनके पास इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बजट नाम की चीज ही नही है का बहाना रट लिया जाता है या फिर यह कह ले कि बजट तो एक बहाना मात्र है इन्हें भी मालूम है कि फायर डिपार्टमेंट के आला अफसर जो कि अपने आप को तुर्रम खा समझते है इनके सामने कमीशन की रकम फेको तो लपक कर कमीशन की रकम ले लेते है और फिर मासूम मरीजो के जान को दांव पर लगा कर उनके मौत का सौदा कर जाते है , मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा में फायर डिपार्टमेंट के अफसर सेंटियागो माइकल एवं सरवर खान जो कि अपने आप को फायर सेफ्टी के ज्ञानी समझते है इनके द्वारा NOC का खेल जम कर खेला जा रहा है जम कर बड़े बड़े नियम वाले आदेश निकालते है फिर स्वयं ही NOC उन सभी को दिलवा देते है जिन्होंने फायर सेफ्टी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया होता है।

प्लास्टिक के एल्बो शोकिट से फायर पाईप लाइन का काम…

मिली जानकारी के अनुसार फायर अफसर के दलाली वाले कमाई के सामने अगर किसी अस्पताल या किसी निजी संस्थान में आग लग जाये तो प्लास्टिक की एल्बो शोकिट नही जलेंगी फायर सेफ्टी के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति के लिए दिखावे के लिए पाईप लाइन का कार्य करवाया गया है जिसमे सेंटेक्स टंकी से सीधा सीधा पाईप उतार कर होजरील, नोजल, होजपाईप, हाईडेंट वाल फिट कर मासूम मरीजो, आम जनता को गुमराह करने के साथ साथ जिला प्रशासन को भी गुमराह कर रहे है जिसका सिर्फ एक ही कारण है की इन सभी के द्वारा दिये गए कमीशन के मोटे रकम से फायर ऑफिसर के मुँह कान, नाक, आंख एवं हाथ सभी बंद जो गए है।

इन दलाली वाले अधिकारियों के कारण घट सकता है बड़ा हादसा-

जिस तरह से ये अधिकारी अपने कुर्सी ओर पद का गलत इस्तेमाल करके मोटी रकम लाभ के कारण फायर सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करके खुब माल कमा रहे है उससे आने वाले समय मे बड़े हादसे को बुलावा देना माना जा सकता है।

क्रमशः अगले अंक में किस हॉस्पिटल में कितना कार्य हुआ और किनके रसूख के आगे फायर ऑफिसर उनके क्लिनिक में जांच के लिए भी नही घुस सकते जबकि उनके यहाँ रखे फायर सिलेण्डर भी एक्सपायर होंगे सभी से आम जनता को हम अवगत कराएंगे।

error: Content is protected !!