छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने विभिन्न कक्षाओं के होने वाले सेमेस्टर एग्जाम के लिए फॉर्म भरने की तारीख में एक फिर बढ़ोत्तरी की गई है। यूनिवर्सिटी ने टीसीएल पोर्टल अब 15 जनवरी से 31 जनवरी तक खोलने का फैसला लिया है। नियमित छात्रों के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में B.E पांचवें और सातवें समेस्टर, डिप्लोमा इंजीनियरिंग 5th सेमेस्टर, बी आर्किटेक्चर 5th aur 7th सेमेस्टर, बी फार्मा फिफ्थ एंड सेवंथ सेमेस्टर, एमसीए थर्ड और 5th सेमेस्टर, एम फार्मेसी फर्स्ट एंड सेकंड सेमेस्टर, डिप्लोमा इंजीनियरिंग पार्ट टाइम सिक्स एंड सेवंथ सेमेस्टर की परीक्षा होगी।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थित में जिले के 6 केंद्रों में हुआ कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीएमएचओ को लगा पहला टीका
अम्बिकापुर देशव्यापी कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ सरगुजा जिले के 6 केंद्रों में आज प्रातः 11 बजे हुआ। जिला स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम अम्बिकापुर स्थित टीकाकरण केंद्र शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस टीकाकरण केन्द्र में कोविशिल्ड का पहला टीका सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया को लगाया गया। दूसरा टीका मितानिन हसीना बानो को तथा तीसरा टीका महापौर डॉ अजय तिर्की को लगाया गया । इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यान्वयन के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य द्वितेंद्र मिश्रा, आलोक दुबे,सतीश बारी, श्रीमती रूही गजाला सहित अन्य जनप्रतिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को प्रोजेक्टर के माध्यम देखा और सुना गया। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने सभी 6 टीकाकरण केंद्र के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि जिले में एक साथ 6 केंद्रों में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई है। सभी केंद्रों में टीकाकरण के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। टीकाकरण के पूर्वाभ्यास में जिन सावधानियों को ध्यान में रखा गया था उनका पालन करने के निर्देश दिये गए है। उन्होंने कहा कि अभी 6 केंद्रों में शुरुआत हुई है बाद में 85 सेंटरों में शुरू किया जाएगा। पहले चरण के पहले डोज के रूप में 6910 डोज का टीका मिला है। उन्होंने बताया कि कोरोना के टीका सुरक्षित है। टीका के संबंध में किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम न फैलाएं। उन्होंने केंद्र में टीका लगवाने वाले लाभार्थियों को दूसरे डोज के लिए दी जा रही पर्ची में टीकाकरण दिनांक अंकित करने कहा। सभी टीकाकरण केंद्रों में प्रतिदिन 100 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण केंद्र में पहले लाभार्थी का पहचान पत्र से सत्यापन किया जा रहा है।
जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन …देखे आज का राशिफल एवं पंचांग…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-16 जनवरी 2021, शनिवार
🌺🍁🏵️🎯🌹🥀💐🎉🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- शिशिर
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🌸🎉💐🥀🌹🎯🏵️🌺🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्यतिपात
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-आग्नेय
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-भद्रा
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-जरूरतमंदों को काले अथवा नीले कंबल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🐚💐🥀🌹🌸🎉🍁🎯🏵️
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁
मेष:-
आज अकस्मात धन लाभ होने की संभावना है। पुराने मतभेद दूर होंगे। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी।
🍁🏵️🎯🎉🌸🌹🥀💐🐚
वृष:-
आज आपको वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। पैतृक संपत्ति के विवाद उभर सकते हैं। आपको विरोधियों की हरकतों पर नजर रखना होगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। दफ्तर में अफसरों से अनबन हो सकती है।
💐🥀🌹🌸🎉🎯🏵️🍁🌺
मिथुन:-
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। किसी से मतभेद होने की आशंका है। कार्यस्थल पर तनाव बना रहेगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। यात्रा को टालने के प्रयास करें।
🌺🍁🏵️🎯🎉🌸🌹🥀💐
कर्क:-
अपनों का साथ मिलेगा। किसी दिक्कत का समाधान होगा । नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
💐🥀🌹🌸🎉🎯🏵️🍁🌺
सिंह:-
दफ्तर में किसी से विवाद होने के चलते आप नौकरी परिवर्तन का मन बना सकते हैं। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। विवादजनक स्थिति से दूर रहें।
🌺🍁🏵️🎯🎉🌸🌹🥀💐
कन्या:-
आज आप के बिगड़े कार्य बनेंगे। तनाव दूर होने की संभावना है। शासकीय कार्य में सफलता मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। युवा वर्ग को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
💐🥀🌹🌸🎉🎯🏵️🍁🌺
तुला:-
आज खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से लाभ होगा। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं ।
🌺🍁🏵️🎯🎉🌸🌹🥀💐
वृश्चिक:-
आज जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपको धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। भौतिक संसाधन जुटा पाएंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में फिलहाल संदेह है। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। कार्यस्थल पर कुछ तनाव रहेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है।
💐🥀🌹🌸🎉🎯🏵️🍁🌺
धनु:-
दफ्तर में आपके कौशल की साथी सराहना करेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। दंपत्ति खुश रहेंगे। आज नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों से मदद मिलेगी।
🌺🍁🏵️🎯🎉🌸🌹🥀💐
मकर:-
आज आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। कार्यस्थल का माहौल ठीक रहेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंग। विवाद दूर होंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। ज्यादा जोखिम न लें।
💐🥀🌹🌸🎯🏵️🏵️🍁🌺
कुंभ:-
आज का दिन मिला जुला रहेगा। किसी से मतभेद उभर सकते हैं। घर परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहर जाते समय सावधान रहें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। युवाओं को सफलता मिलेगी। आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी।
🌺🍁🏵️🎯🌸🌹🥀💐🎉
मीन:-
शासकीय कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से आपको लाभ होगा। संतान पक्ष से मदद मिलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। किसी कार्य को पूरा करने में आ रही परेशानी दूर होने की संभावना है। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। मतभेद दूर होने की संभावना है।
🎉💐🥀🌹🎯🏵️🍁🍁🌺
गांधीनगर पुलिस की बड़ी सफलता,,भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार…
अंबिकापुर:- गांधीनगर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता। पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का जखीरा किया बरामद साथ ही पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार।जब्त शराब की कुल कीमत 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। शराब को तस्करों द्वारा कार से एमपी से लाया जा रहा था अम्बिकापुर।
मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने शहर के चठिरमा बेरियर के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। दोनों किराए के रूम में शराब स्टॉक रख करते थे शहर में सप्लाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर पुलिस को बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध शराब की तस्करी होने वाली है। संदिग्ध कार बनारस रोड से होते हुए अंबिकापुर शहर की ओर प्रवेश करेगी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर स्थित चठिरमा बेरियर के पास शराब तस्करों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने एक कार को रुकवाकर तलाशी ली तो पुलिस ने उक्त कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया।
इसके बाद पुलिस कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं जब पुलिस ने पकड़ी गई 10 पेटी अवैध शराब का मूल्यांकन किया तो शराब की कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों की शिनाख्त ग्राम परसापानी चम्पाझार थाना पटना बैकुंठपुर निवासी 25 वर्षीय जगरनाथ सिंह जो अंबिकापर में बिशुनपुर में किराए के मकान में रहता है। वहीं दूसरा आरोपी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर का निवासी 28 वर्षीय सुनील कुजूर है, वह सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता है। वहीं पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर अंबिकापुर शहर में खपाने की फिराक में थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप कुमार एक्का, एएसआई विनय सिंह, प्रधान आरक्षक शत्रुघ्न सिंह, मनोज मालवीय, आरक्षक किशोर तिवारी, अमृत सिंह, सुयांश सिंह पैकरा, उमाशंकर साहू, शुरेश गुप्ता व अनिल साहू सक्रिय रहे।
16 जनवरी को जिले के 6 केन्द्रों में कोरोना टीकाकरण का होगा शुभारंभ,, जिले को मिला प्रथम चरण के प्रथम खुराक के रूप में 6910 डोज का कोविड वैक्सिन..
अम्बिकापुर:- विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के सुरक्षा हेतु कोविड वैक्सिनेशन देश में 16 जनवरी 2021 से राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एव् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में 16 जनवरी 2021 को जिले में कोविड-19 का टीकाकरण 6 केन्द्रों में प्रारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर (स्वास्थ्य कार्यकर्ता), आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन को टीका लगाया जाएगा। राज्य से प्राप्त दिशा निर्देश का समुचित पालन करते हुए प्रथम चरण पर 16 जनवरी 2021 को जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के 4 स्थान जिनमें मेडिकल कॉलेज स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जे.जे. हॉस्पिटल एवं हॉलीक्रास हॉस्पिटल तथा 2 विकासखण्ड स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर एवं सीतापुर कुल 6 केन्द्रों में टीका लगाया जाएगा। राज्य स्तर से प्रथम चरण के प्रथम खुराक हेतु कोविड वैक्सिन का 6910 डोज प्रदाय किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड वैक्सिन टीकाकरण संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण के शुभारंभ के पश्चात् जिले में शेष अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में भी टीकाकरण का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। इस हेतु समस्त केन्द्रों की जांच, एम्बुलेस व्यवस्था तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण पूर्णतः सुरक्षित तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। कोविड टीकाकरण को लेकर जनसामान्य में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न नहीं होना चाहिए।
युवाओं के चहेते प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया युवा दिवस पर युवाओं का मार्गदर्शन
अम्बिकापुर
युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के प्रेरणास्रोत चहेते छत्तीसगढ़ कांगेस के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित किया गया।
प्रदेश सचिव इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुच कर सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा देश की पीढ़ी के सबसे अभिन्न अंग है और देश को ऐसे युवाओं की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से सरगुजा का नाम युवाओं ने गौरवान्वित किया है।
5 लाख 50 हजार रुपये के जाली स्टाम्प और नोटरी बरामद, 2 जालसाज गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:- थाना बर्रा पुलिस टीम ने जाली/कूट रचित स्टॉम्प एवं जाली नोटरी टिकट बेचने वाले 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर कब्जे से करीब साढ़े 5 लाख रूपये के कीमत के जाली स्टॉम्प/नोटरी टिकट बरामद किये ।
अपराधियों की पहचान मोहम्मद सीजान पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी 101/257 कर्नलगंज_रंजीत कुमार रावत पुत्र स्व०कन्हैयालाल निवासी 63ई/7सी/2 स्टेनली रोड़ बेली कालोनी कैंट थाना कैंट जिला प्रयागराज के नाम से हुई है ।
क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं जानिए, अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:-15 जनवरी 2021, शुक्रवार
🎉🎯🌸🍀🐚🍁🥀🥀💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-शुक्रवार
💐🥀🍁🐚🍀🌸🎉🎉🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-उत्तर
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-पंचक प्रारंभ
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में सफेद तिल का दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🌸🎯🥀🍁🍀🌹🐚💐
आज का राशिफल
💐🐚🌹🍀🥀
मेष:-
आज घर के लोगों से आपका विवाद हो सकता है। आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से काफी अच्छा है।
कारोबार में मुनाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा ।
🌸🥀🍀🌹🐚💐🍁🎯🎉
वृष:-
परिवार से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। अपने कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का हल निकालेंगे। धन लाभ होगा। किसी से विवाद दूर होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
🎉🍁💐💐🐚🍀🍀🌸🌸
मिथुन:-
आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। लेकिन बेहतर यही होगा कि कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं ।
🌸🍀🐚💐🍁🎉🌹🥀🥀
कर्क:-
छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा हैं। परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आत्मिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर शुभ सूचना मिलेगी। कार्य ज्यादा रहेगा। थकान महसूस कर सकते हैं।
दुर्घटना होने की संभावना है। अचानक धन लाभ होगा ।
🥀🌹🎉🍁💐🐚🍀🌸🎯
सिंह:-
धन लाभ होने की संभावना है। आज आपकी योग्यता के अनुसार आपको फलों की प्राप्ति होगी। आज नीले रंग से परहेज करें। आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा।
🎯🌸🍀🐚🍁🍁🌹🥀🥀
कन्या:-
शिक्षा के क्षेत्र में विपरीत फल मिल सकते हैं। आज आप स्वस्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। किसी मित्र से मुलाकात होगी , जिसके द्वारा आर्थिक लाभ होगा । कर्ज की रकम वापस लेने में परेशानी होगी। संभल कर चलें चोट लगने की प्रबल संभावना है ।
🥀🌹🍁🐚🍀🌸🎯💐🎉
तुला:-
आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आपका रिश्तेदारों एवं मित्रों पर धन खर्च होगाा। आज किसी की बातों मे आकर कोई भी नया काम प्रारंभ न करें। यह करने से परेशानी हो सकती है। दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा । कारोबार में लाभ होगा । दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🎉💐🎯🌸🍀🐚🍁🌹🥀
वृश्चिक:-
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों से किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते है। आज आप अपनी मेंहनत से अपनी हर दिक्कत को आसान कर लेगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखे। आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है। आपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा।
🥀🌹🍁🐚🍀🌸🎯🎉🎉
धनु:-
आज प्रतियोगिता क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। इस समय में आपको कार्यक्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत में लाभ होगा दफ्तर में किसी सहयोगी से मदद मिलेगी।
🎉🎯🌸🍀🐚🍁🌹🥀💐
मकर:-
आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आपकी समस्या का हल निकलेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है। पदोन्नति की सूचना मिलेगी। दिन अच्छा बीतेगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी।
💐🥀🌹🍁🐚🍀🌸🎯🎉
कुंभ:-
आज आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि उठानी पडें। आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में किसी दूसरे के सवालों से बाधा पहुंचेगी। धन लाभ होगा । कारोबार में वृद्धि होगी ।
🎉🎯🌸🍀🐚🍁🌹🥀💐
मीन:-
आज सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको सफलता मिलेगी। आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है । आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा ।
💐🥀🌹🍁🐚🍀🌸🎯🎉
जाने क्या विशेष होने वाला है आज आपकी जिंदगी में,अपने राशिफल मे
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक:-14 जनवरी,2021
🧨🌸🎯🥀🍁🔥🎉🌹🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-गुरुवार
🍀🌹🎉🍁🍁🥀🎯🌸🧨
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु (8:05 ए.एम. से मकर)
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-पूर्व
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-मकर संक्रांति/खरमास समाप्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में तिल से बनी मिठाई चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🍀🔥🎯🍁🎉🌸🥀🧨
मेष:-
पुराने विवाद दूर होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा मामला सुलझ सकता है। आज खर्च ज्यादा होगा। सहयोगियों की मदद मिलेगी । संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🎯🧨🥀🌸🎉🍁🍀🍀🌹
वृष:-
अचानक धन लाभ होगा। आपको कैरियर से संबंधित जानकारी मिलेगी। आपका कामकाज आगे बढ़ेगा। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। निवेश कर सकते हैं।
🌹🍀🍁🎉🌸🥀🧨🎯🔥
मिथुन:-
आज आपको कुछ घाटा हो सकता है। जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आपको आज यात्रा को टालने का प्रयास करना चाहिए। किसी से विवाद हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगाएं।
🔥🎯🧨🥀🌸🎉🍁🍀🌹
कर्क:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी से मतभेद होने की आशंका है। आपको किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे।
🌹🍀🍁🎉🌸🥀🎯🎯🔥
सिंह:-
शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपको आज किसी कार्य में नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। आपका कुछ रूका हुआ काम पूरा होगा।
🔥🎯🥀🌸🎉🍁🍀🧨🧨
कन्या:-
युवाओं की समस्या का हल निकलेगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज ज्यादा खर्च होने की संभावना है। नए काम से लाभ होगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखे।
🧨🍀🍁🎉🌸🥀🎯🌹🌹
तुला:-
घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आज सुखद सूचना मिल सकती है। काम ज्यादा रहेगा। आलस्य न करें। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर अच्छा माहौल रहेगा। आपकाे किसी मित्र से मदद मिलेगी।
🌹🎯🥀🌸🎉🍁🍀🧨🔥
वृश्चिक:-
आज किसी से मतभेद उभर सकता है। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ेगा। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। किसी कार्य में घाटा होने से धन संबंधी दिक्कत होगी। ऋण लेना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। युवाओं को लाभ होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
🔥🧨🍀🍁🌸🌸🥀🎯🌹
धनु:-
आज आपको धन संबंधी लाभ होगा। पुरानी रकम वापस मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका व्यवहार सभी को प्रभावित करेगा।आज यात्रा को टालें। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा।
🌹🎯🥀🍁🍁🍀🧨🔥🎉
मकर:-
आज आपको आर्थिक लाभ होगा।कारोबार अच्छा चलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। अनजान लोगों की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी से विवाद दूर होंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है।
🎉🔥🧨🍀🍁🥀🎯🌸🌸
कुंभ:-
आपकी परेशानी का हल निकलेगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेेंगे। कुछ बड़ी चिंता दूर हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। वाहन खरीद सकते हैं। अकस्मात कहीं जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिल सकती है।
🌸🎯🥀🍁🍀🔥🎉🎉🌹
मीन:-
धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दान पुण्य के कार्य करेंगे। मित्रों से लाभ होगा। बड़ी समस्या दूर होने की उम्मीद है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नौकरीपेशा को सुखद सूचना मिलेगी। आपका कार्य आगे बढ़ेगा ।दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा ।
🌹🎉🔥🍁🍁🥀🎯🌸🧨
सामंत सरना डीपाडीह कला में मकर संक्रांति को श्री हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड का सामूहिक पाठ
अम्बिकापुर:- सामंत सरना डीपाडीह कला में जनजाति गौरव समाज द्वारा ऊपर धाट बरही क्षेत्र डीपाडीह कला सामंत सरना में सोमवार को ऊपर घाट बरही क्षेत्र के जनजाति समाज प्रमुखों का बैठक उमाशंकर भगत के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें ऊपर घाट बरही क्षेत्र के 22 गांव के समाज प्रमुख शामिल हुए और सर्वसहमति से 14 जनवरी, गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सुबह 11 बजे से सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही प्रसाद एवं खिचड़ी वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने की दृष्टि से क्षेत्र से प्रमुख कार्यकर्ताओं का संयोजक मंडल का भी गठन किया गया है, जिसमें संयोजक सुखनाथ पैंकरा, सह-संयोजक सैतु पैंकरा, उमाशंकर भगत, बुधना राम, हीरा साय, गुना राम, माणिकचंद, कमलेश, भजन, अजीत को बनाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने की दृष्टि से जनजाति गौरव समाज के जिलाध्यक्ष रघुवीर भगत ने जिला बलरामपुर व सरगुजा संभाग के सभी जनजाति समाज प्रमुखों एवं जनजाति गौरव समाज के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करते हेतु अपील किया है।
बैठक में सुखनंदन किसान, हमेंन्द्र पैंकरा, पंचु राम, प्रमोद, कुशमत, रमेश के साथ अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
जाने कैसा होगा आज आपका दिन,आज अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक:-13 जनवरी 2021, बुधवार
🐚🥀🌸🎉🍁🎯🔥🔥🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षल
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-स्नान/दान अमावस्या
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी पवित्र नदी में स्नान कर हरे फल सहित दीपदान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🔥🥀🌹🌹🐚🌸🎉🍁🎯
आज का राशिफल
🎯🍁🎉🌸🌸
मेष:-
पुराने विवाद दूर होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा मामला सुलझ सकता है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। पारिवारिक कार्यों के लिए दूसरे शहर जा सकते हैं। आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।
🌸🎉🍁🎯🐚🥀🔥🍀🍀
वृष:-
अचानक धन लाभ होगा। आपको कैरियर से संबंधित जानकारी मिलेगी। आपका कामकाज आगे बढ़ेगा। आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। निवेश कर सकते हैं। धन लाभ की संभावना है।
🍀🔥🥀🐚🎯🍁🎉🌸🌹
मिथुन:-
आज आपको कुछ घाटा हो सकता है। आपको आज यात्रा को टालने का प्रयास करना चाहिए। किसी से विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगाएं।
🌹🌸🎉🍁🎯🐚🥀🔥🍀
कर्क:-
आज व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी से मतभेद होने की आशंका है। आपको किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्य समय पर पूरे होंगे।
🍀🔥🥀🐚🎯🍁🎉🌸🌹
सिंह:-
आज शत्रु सक्रिय रहेंगे। आपको आज किसी कार्य में नुकसान हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। आपका कुछ रूका हुआ काम पूरा होगा।
🌹🌸🎉🍁🎯🐚🔥🍀🍀
कन्या:-
युवाओं की समस्या का हल निकलेगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। नए काम से लाभ होगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें।
🍀🔥🐚🎯🍁🎉🌸🌹🥀
तुला:-
आज सुखद सूचना मिल सकती है। काम ज्यादा रहेगा। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर अच्छा माहौल रहेगा। किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते है। आपकाे किसी मित्र से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी।
🥀🌹🌸🎉🍁🎯🐚🔥🍀
वृश्चिक:-
आज कार्यस्थल पर तनाव बढ़ेगा। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। किसी कार्य में घाटा होने से धन संबंधी दिक्कत होगी। ऋण लेना पड़ सकता है। परिवार के लोगों की ओर से मदद मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय सूचना मिल सकती है । अनजान लोगों से दूर रहें।
🍀🔥🐚🎯🍁🎉🌸🌹🥀
धनु:-
आज आपको धन संबंधी लाभ होगा। पुरानी रकम वापस मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका व्यवहार सभी को प्रभावित करेगा। कार्य का दबाव कम रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा ।
🥀🌹🌸🎉🍁🎯🔥🍀🍀
मकर:-
आपको आर्थिक लाभ होगा।कारोबार अच्छा चलेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। अनजान लोगों की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी से विवाद दूर होंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका है।
🍀🔥🎯🍁🎉🌸🌹🥀🐚
कुंभ:-
आपकी परेशानी का हल निकलेगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेेंगे। कुछ बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आपका कामकाज अच्छा चलेगा। वाहन खरीद सकते हैं। अकस्मात कहीं जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिल सकती है। युवाओं की समस्या दूर होगी।
🐚🥀🌹🌸🎉🍁🎯🔥🍀
मीन:-
आप काफी व्यस्त रहेंगे। मित्रों से लाभ होगा। बड़ी समस्या दूर होने की उम्मीद है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नौकरीपेशा को सुखद सूचना मिलेगी। आपका कार्य आगे बढ़ेगा। किसी की सलाह से आपको लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🍀🔥🎯🍁🎉🌸🌹🥀🐚
काफी दिनों से हैं परेशान,,,आज इन राशियों को मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी…
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक:- 12 जनवरी 2021, मंगलवार
🔥🥀🍀🌹🎯🐚🌸🎉🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार-मंगलवार
🍁🎉🌸🐚🌹🍀🥀🥀🔥
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मूल
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-शकुनि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पश्चिम
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🎉🌸🐚🎯🔥🌹🍀🥀
आज का राशिफल
🔥🔥🔥🔥🔥
मेष:-
कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। परेशानी दूर होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नए काम से लाभ होगा। किसी से विवाद दूर होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कारोबार में फायदा होगा ।
🐚🎯🔥🥀🎉🌸🌹🍁🍀
वृष:-
आज किसी कार्य में लाभ होगा । कर्ज की रकम वापस मिल पाने में संदेह है। कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी मित्र से विवाद होने की आशंका है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। अपने कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है।
🍀🍁🌹🌸🎉🥀🔥🎯🐚
मिथुन:-
किसी मित्र से अप्रिय या दुखद सूचना मिल सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ कार्य पूरे कर पाएंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश की योजना को फिलहाल टाल दें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
🐚🎯🔥🎉🌸🌹🌹🍁🍀
कर्क:-
ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है। कुछ तनाव रहेगा। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नए काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। किसी से कर्ज ले सकते हैं। बैंक, बीमा से जुड़े कार्य पूरे होंगे। यात्रा को आज टालें। विवाद से दूर रहें। खुशखबरी मिल सकती है। व्यस्तता रहेगी।
🍀🍁🌹🌸🎉🔥🎯🐚🥀
सिंह:-
विरोधियों की वजह से आपको कुछ नुकसान हो सकता है।आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। कारोबारियों को खुशखबरी मिलेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। नई योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा को नए ऑफर मिल सकते हैं।
🥀🐚🎯🔥🎉🌹🌹🍁🍀
कन्या:-
आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। धन लाभ होगा। किसी रिश्तेदार से मतभेद दूर होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज किस्मत का साथ मिलेगा ।परिवारिक परेशानी दूर होगी। जमीन या मकान खरीदने के प्लान बनाएंगे।
🍀🍁🌹🎉🔥🎯🐚🥀🌸
तुला:-
आज आपको अचानक कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी मित्र की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। पैतृक संपत्ति में आपको हिस्सा मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कौशल की सराहना होगी।रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिलेगी।
🌸🥀🐚🎯🔥🎉🌹🍁🍀
वृश्चिक:-
आज आपका दिन सुखद रहेगा। पारिवारिक मसले दूर होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपकी सराहना होगी। किसी पुराने विवाद का अंत होगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। आपको शुभ सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ होगा।
🍀🍁🌹🎉🔥🎯🐚🥀🌸
धनु:-
कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। परिवार में किसी से मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। कार्य समय पर पूरे होने में संदेह है। धन संपत्ति की स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार में कुछ घाटा होने की आशंका है।
🌸🥀🐚🎯🔥🌹🌹🍀🍀
मकर:-
आज पुराने मामले सुलझेंगे। धन लाभ होगा। कार्य स्थल पर आपकी सराहना होगी। किसी पुराने मित्र की मदद करेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। महिला वर्ग से लाभ होगा। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। निवेश को टालें।
🍀🌹🔥🎯🐚🌸🎉🎉🍁
कुंभ:-
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। किसी से मतभेद दूर होंगे। आप अपनी लगभग सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। कार्य आसानी से आगे बढ़ेंगे। सुख-समृद्धि रहेगी। आपकी प्रशंसा होगी। संतान पक्ष से मदद मिलेगी। उधार की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
🍁🎉🌸🐚🎯🔥🌹🍀🥀
मीन:–
आज जोखिम न लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी कार्य मेें नुकसान हो सकता है। निवेश का विचार त्याग दें। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है। आपका काम आगे बढ़ेगा।
🥀🍀🌹🔥🎯🐚🌸🎉🍁
भीषण सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री गंभीर रूप से घायल ,,पत्नी की भी हुई मौत..
कर्नाटक :- आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी भीषण हादसे के शिकार हो गए। सड़क हादसे में श्रीपद नाइक घायल हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय दोनों कार में सवार थे। यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अकोला में हुआ उस दौरान श्रीपद नाइक अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद श्रीपद नाइक की पत्नी बेहोश थीं और उन्हें काफी देर तक होश नहीं आया। बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति अम्बिकापुर द्वारा मोटर सायकल रैली कल
महामाया मंदिर से सुबह 11:30 बजे मोटर सायकल रैली प्रारंभ होगी
अम्बिकापुर :-श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति अम्बिकापुर द्वारा 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के अवसर पर जन जागरण की दृष्टि से एक मोटर सायकल रैली कल मंगलवार को सुबह 11:30 बजे महामाया मंदिर से प्रारंभ होगी, जो महामाया पहाड़ की परिक्रमा करने गणपति धाम ( ऑक्सीजन पार्क ), गर्दन पाठ, नवागढ़, घुटरापारा, चाँदनी चौक, मायापुर, गुरुनानक चौक, महामाया चौक, संगम चौक होते हुए विवेकानंद चौक पर समाप्त होगी। समिति ने नगर में निवास करने वाले समस्त रामभक्तों, धर्म-प्रेमियों से मोटर सायकल रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।
विराट कोहली बने पिता,,,घर आई नन्ही परी….
नई दिल्ली:- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। खुद कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी जानकारी फैंस को दी। विराट कोहली ने ट्वीट किया, ‘हमें आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं और अनुष्का आज दोपहर एक बेटी के माता-पिता बन गए। हम आपके प्यार, शुभकामना और दुआ के शुक्रगुजार हैं। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत से बेहद खुश हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे।
बता दें विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट खेलने के बाद वापस लौट आए थे। विराट कोहली ने अनुष्का का ख्याल रखने के लिए पैटरनिटी लीव ली है। विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनुष्का के साथ ट्वीट कर बताया था कि वो जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं और आखिरकार अब वो दिन आ गया जब अनुष्का शर्मा ने सोमवार दोपहर एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी।
आज इन राशियों को मिलने वाली है अप्रत्याशित सफलता,, बस करना होगा ये उपाय..
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक:- 11 जनवरी 2021, सोमवार
🎯🔥🍀🥀🐚🎉🌸🌹🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-सोमवार
🍁🌹🌸🎉🐚🥀🔥🔥🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-दक्षिण
🎯🔥🥀🎉🌸🌹🌹🍁🍀
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/मास शिवरात्रि
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌹🌸🎉🐚🥀🎯🍀🔥
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे।मित्रों की मदद से आपकी कुछ समस्या दूर होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। किसी सहयोगी से अनबन होने की आशंका है। कार्यस्थल पर तनाव रहेगा।
🌹🎉🎉🍁🐚🌸🥀🎯🍀
वृष:-
आज आपको कामयाबी मिलेगी। विवाद सुलझेंगे। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे । किसी कार्य को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है।
🍀🎯🥀🌸🐚🍁🎉🌹🔥
मिथुन:
आपको धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। कार्य पूरा करने में आलस्य न करें। संतान पक्ष से लाभ होगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपको खुशखबरी मिलेगी।आज का दिन अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा।
🔥🌹🎉🍁🐚🥀🥀🎯🍀
कर्क:-
किसी से विवाद होने की आशंका है। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जोखिम के कार्य न करें। आय की स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक कार्यों के कारण बाहर जाना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति के मामलों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। परिवार में कलह का वातावरण रह सकता है।
🍀🎯🥀🐚🍁🎉🌹🔥🌸
सिंह:-
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कारोबार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से कुछ जरूरी सूचना मिल सकती है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।
🌸🔥🎉🎉🐚🥀🎯🍀🍀
कन्या:-
आज किसी काम में आपको नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपको रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। काम ज्यादा रहेगा। सहयोगियों से अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। नया काम शुरू कर सकते हैं। ऋण लेना पड़ सकता है।
🍀🎯🥀🐚🎉🔥🌸🌹🍁
तुला:-
आज आपको अच्छी सूचना मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपको लाभ होग। नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्य आगे बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य न करें। आज अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। सुख-संपन्नता बनी रहेगी।
🍁🌹🌸🔥🎉🐚🥀🎯🍀
वृश्चिक:-
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। शत्रु पक्ष हावी रहेगा । किसी से अनबन हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। कुछ विवाद दूर होंगे। आपके विचारों में परिवर्तन हो सकता है। संतान पक्ष की दिक्कतों को दूर कर पाएंगे। असावधानी से दुर्घटना घट सकती है। जीवनसाथी की तबियत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
🍀🎯🥀🐚🎉🔥🌸🌹🍁
धनु:-
आज आपको कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। रिश्तेदारों से विवाद दूर होने की संभावना है। कार्यस्थल का तनाव दूर होग । धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। आपको लाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी।
🍁🌹🌸🔥🎉🐚🥀🎯🍀
मकर:-
किसी विरोधी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। जोखिम न लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। बच्चों की समस्या हल कर पाएंगे। जरूरी सूचना मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🍀🎯🥀🐚🎉🔥🌸🌹🍁
कुंभ:-
आपके कौशल की सराहना होगी। अनिश्चितता दूर होगी। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। धन लाभ होगा। परिजनों से सामंजस्य बना रहेगा। किसी की वजह से आपको कुछ नुकसान हो सकता है । आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
🍁🌹🌸🔥🎉🐚🥀🎯🍀
मीन:-
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। परेशानी दूर होगी। दिनचर्या सुधरेगी। विवाद दूर होंगे। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। जिम्मेदारी को पूरी कर पाएंगे। कामकाज अच्छा चलेगा।
🍀🎯🥀🐚🎉🌸🌸🌹🍁
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान ससौली मण्डल की बैठक जामडीह में सम्पन्न
अम्बिकापुर :- लुण्ड्रा खण्ड में रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की ससौली मण्डल की बैठक जामडीह के अटल चौक में रखा गया, जिसमें मण्डल के दस गाँव के लोग उपस्थित रहे। बैठक में लुण्ड्रा खण्ड के प्रभारी इन्दर भगत ने अभियान के बारे में बताया एवं प्रभु श्रीराम जी के भव्य मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का अहवाहन करते हुए, जन – जन तक अभियान के संदेश को लेकर जाने की बात कही। लुण्ड्रा खण्ड के अभियान प्रमुख बृषभान यादव ने मण्डल समिति एवं उसके कार्य के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को घर – घर जाकर निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में ससौली मण्डल समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें अभियान प्रमुख सरोज गुप्ता, सह अभियान प्रमुख अमृत लाल यादव, रामकुमार पावले, टबिनाथ नागेश, कार्यालय प्रमुख रामचन्द्र गुप्ता, सह कार्यालय प्रमुख रामकैलाश नागेश, हिसाब प्रमुख प्यारेलाल गुप्ता, सह हिसाब प्रमुख शिवशंकर पोर्ते एवं समिति सदस्य बनाए गए। बैठक में बोधन राम, ओम नारायण यादव, सुधन राम नागेश, सहदेव राम मरावी, हीरालाल पावले, शंभु गुप्ता, भगत राम, अयोध्या सिंह मरकाम, प्रेम दास, धर्म दास, कनक दास, तिलक दास, बालेश्वर दास, प्रवीण कुमार, रघुनाथ नागेश, भीठल राम, संतोष कुमार सिंह, रामचरण सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।
प्यारे हाथी ने ली फिर एक व्यक्ति की जान… टुकड़ों में मिला शव…
प्रतापपुर:- प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पार्वतीपुर में शनिवार की शाम प्यारे हाथी ने एक व्यक्ति की फिर जान ले ली। बताया जा रहा है मृतक सेमराखुर्द का रहने वाला था और अपनी बेटी व समधी के साथ घर वापस आ रहा था। मृतक की बेटी और समधी ने भाग कर अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार प्यारे हाथी कई दिनों से क्षेत्र में विचरण कर रहा है, शनिवार की शाम पार्वतीपुर जंगल में कुछ ग्रामीणों का सामना उससे हो गया और एक व्यक्ति की जान प्यारे हाथी ने ले ली। बताया जा रहा है कि रामधारी पिता बसधारी सेमराखुर्द का निवासी था, दो दिन पहले वह पलढा अपने समधी के यहां गया था और कल शाम को बेटी व समधी के साथ वापस आ रहा था। तीनो पार्वतीपुर सिटिपखना के पास पहुंचे ही थे कि उनका सामना प्यारे से हो गया,रामधारी उसके चपेट में आ गया और प्यारे ने उसे पटक पटक कर मार डाला। मृतक की बेटी और समधी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई,उन्होंने इसकी सूचना पास के गांव और वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद सभी शव को ढूंढने जंगल गए लेकिन घनी झाड़ियों और अंधेरा होने के कारण ढूंढ नहीं पाए। प्यारे हाथी के भी जंगल में ही होने के कारण रात में शव को जंगल मे ही छोड़ दिया गया और आज सुबह शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वन विभाग की ओर से तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये परिजनो को दिया गया।
आज इन राशियों में धन लाभ के है योग….बस रखे ये सावधानियां…
आज का राशिफल एवं पंचांग दिनांक:-10 जनवरी 2021, रविवार
🌹🔥🎉🍁🐚🌸🥀🎯🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-रविवार
🍀🎯🥀🌸🐚🍁🎉🔥🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-गंड
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-धनु
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-नैऋत्य
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत/मूल प्रारंभ/वाहन क्रय
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में गुड़ से बनी खिचड़ी चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🍀🔥🍁🥀🥀🌹🐚🐚
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁
मेष:-
आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आपको कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल की दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी।
🍁🐚🌹🥀🔥🍀🌸🎉🎉
वृष:-
आपकाे आज जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। चोट लगने की आशंका है। कार्यस्थल पर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से जरूरी सूचना मिलेगी। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे ।
🎉🌸🍀🔥🥀🐚🐚🍁🎯
मिथुन:-
कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। जीवनसाथी की मदद से कुुछ दिक्कतें दूर हो सकती हैं। जोखिम से जुड़े कार्यों से हानि संभव है।
🎯🍁🐚🔥🍀🌸🌸🎉🌹
कर्क:-
विरोधी सक्रिय रहेंगे। लेनदेन करते समय सतर्क रहना होगा।आमदनी की स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। मान-सम्मान बढ़ेगा। पुरानी दिक्कत दूर होगी।
🌹🎉🌸🍀🔥🐚🍁🎯🥀
सिंह:-
कर्ज की रकम वापस मिलेगी। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। आपको सफलता मिलेगी। कारोबार आगे बढ़ेगा। कार्यस्थल पर लाभ होगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।
🥀🎯🍁🐚🍀🍀🌸🎉🌹
कन्या:-
आज आपको शुभ सूचना मिलेगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। आपके हस्तक्षेप से कुछ विवाद सुलझ सकता है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
🌹🎉🌸🍀🐚🎯🎯🥀🔥
तुला:-
आपको आज खुशखबरी मिलेगी। कुछ दिनों से जिस कार्य को लेकर चिंतित हो रहे थे, वह पूरा होगा। कार्यस्थल की दिक्कतें दूर होंगी।विरोधी शांत रहेंगे। आपको धन लाभ होगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। नया काम अच्छा चलेगा।
🔥🥀🎯🐚🌸🌸🎉🌹🍁
वृश्चिक:-
आज अपने कार्य को लेकर जरूरी फैसला ले सकते है । आपकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी मित्र की मदद मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। कैरियर से जुड़े फैसले ले सकते हैं। आपको किसी कार्य में लाभ होगा। विरोधियों से आज सावधान रहना होगा।
🍁🌹🎉🌸🎯🥀🔥🍀🍀
धनु:-
आज आपका दिन दिक्कतों में बीतेगा। आपको किसी रिश्तेदार की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस लेने के दौरान विवाद होने की आशंका है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
🍀🔥🥀🎯🌸🎉🌹🍁🐚
मकर:-
आज यात्रा को टालें। कुछ नुकसान होने की आशंका है । पुराने काम से लाभ होगा।धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।आज अच्छी खबर मिल सकती है।
🐚🍁🌹🎉🎯🎯🔥🔥🍀
कुंभ:-
किसी काम में नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर सकते हैं। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। धन लाभ होगा । कार्यस्थल पर किसी से अनबन हो सकती है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।
🍀🔥🎯🎉🍁🍁🐚🌸🥀
मीन:-
आपको आज कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े जरूरी समझौते हो सकते हैं। आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है। आपको कारोबार में लाभ होगा । धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। विरोधियों पर हावी रहेंगे।
🥀🌸🐚🍁🎉🔥🔥🌹🌹
टीकाकरण से मृत्यु का कारण जानने प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अमला पहुंचा ग्राम रूनियाॅडीह…सीएमएचओ ने की अपील- टीकाकरण से बच्चों की शारीरिक मानसिक वृद्धि होती है भ्रामक अफवाहों से बचें एवं टीका नियमित लगवाएं
सुरजपुर:- समाचार पत्रों में 2 माह के बच्चे की टीकाकरण से मृत्यु होने का समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसके संबंध में आज 09 जनवरी 2021 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री एसएन मोटवानी, सूरजपुर एसडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सूरजपुर ग्राम रूनियॉडीह का भ्रमण कर टेकराम राजवाड़े के घर बच्चे की मृत्यु होने की जानकारी ली। उप स्वास्थ्य केन्द्र, रूनियॉडीह में पदस्थ ए०एन०एम० श्रीमती शाशिकला खलखों ने बताया कि जिस पेण्टावेलेण्ट वायल से टेकराम के बच्चे को टीका लगाया गया था उसी पेण्टावेलेण्ट वायल से अन्य 6 बच्चों को भी टीका लगाया गया था। जिन बच्चों को टीका लगा उनमें से गीता, पिता राजेश उम्र -2 माह , रीना, पिता छब्बे लाल उम्र -3 माह को देखा गया दोनों बच्चे स्वस्थ्य पाये गये।
ग्राम रूनियॉडीह के सरपंच श्री श्रवण सिंह, ने बताया कि दूसरे पारे में चार बच्चे पुत्री सुमारी पिता-बागर साय , उम्र 3 माह , अनिता पुत्री विनय सिंह, उम्र-2 माह , सोना, पुत्री सृष्टि नारायण उम्र-4 माह , लक्ष्मी, पुत्री मुनेश्वर यादव, उम्र- ढाई माह को भी टीका लगाया गया था। जिनमें सभी बच्चे स्वस्थ्य है। बच्चों को पेण्टावेलेण्ट के साथ, ओरल पोलियों, रोटावायरस एवं आई० पी०व्ही0 टीका लगाया गया था। खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता को 7 दिनों तक सभी बच्चों की सतत् निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया था।
परिवार वालों को जानकारी दी गई कि बच्चे की मृत्यु लगाये गये टीके से नहीं हुई है। क्योकि उसी वायल से अन्य बच्चों को भी टीका लगाय गया था और वे सभी बच्चे पुरी तरह से स्वस्थ्य है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आरएस सिंह ने बताया कि शव परीक्षण रिपोर्ट में मृत्यु के कारण का खुलासा स्वॉसनली में माँ के दूध चले जाने से हुई है। उन्होनें कहा कि बच्चों को टीका लगाना चाहिये, टीकाकरण से जान लेवा बीमारी से बचाया जाता है, टीकाकरण से बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक वृद्धि होती है। टीकाकरण से बच्चों में किसी भी प्रकार का दुस्प्रभाव होता है, इस प्रकार की भ्रामक अफवाहों से बचें एवं बच्चों को नियमित टीका लगवायें।