जाने आज का अपना भविष्य, अपने राशिफल में

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-22 जनवरी 2021, शुक्रवार
🍁🥀💐🎉🌹🌺🎯🏵️🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-तीर्थ स्नान मुहूर्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में खीर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

💐🎉🍁🎯🏵️🥀🥀🌹🌸
ज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी । पुन्य कर्मों का फल मिलेगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में बड़ा लाभ होगा। कोर्ट के मामलों में सफलता मिलेगी ।
🏵️🌸🌹🥀🎯🎉💐🌺🌺

वृष:-

आज आपको लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके सभी काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।अचानक आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी मित्र से मतभेद दूर होंगे। समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🌺💐🎉🎯🥀🌹🏵️🏵️🍁

मिथुन:-

आज आपकी आय बढ़ेगी। धन लाभ होने की संभावना है। आज का दिन अच्छा रहेगा।आज शत्रुओं पर आज हावी रहेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। आज ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी ।
🍁🏵️🌹🎯🎯💐💐🌺🌸

कर्क:-

आज का दिन व्यस्तता से भरा होगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। कुछ मामलों में आप भावुक हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखना होगा।
🌸🌺💐🎯🌹🍁🥀🎉🎉

सिंह:-

आज व्यवसाय में अच्छे लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। काराेबार में साझेदारों के कारण दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
🎉🥀🍁🌹🎯🌺🌸🏵️🏵️

कन्या:-

आज शुभ सूचना मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। युवाओं को कैरियर में नए मौके मिलेंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। सामाजिक कार्य करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में बदलाव कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
🏵️🌸🌺🌹🌹🥀🥀🎉💐

तुला:-

आज के दिन सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज यात्रा कर सकते हैं। आपकी जीवन दिशा में परिवर्तन होगा। कामकाज अच्छा चलेगा।
💐🎉🥀🌹🌺🏵️🏵️🎯🍁

वृश्चिक:-

आज खर्च ज्यादा होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा । विद्यार्थियों को लाभ होगा। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा ।
🍁🎯🏵️🌺🌹🥀🎉💐🌸

धनु:-

सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा।कैरियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह जरूर लें। आज कोई भी फैसले लेने से बचें। परिवार के लोगों के साथ तनाव हो सकता है।आज जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सतर्कता रखना जरूरी है।
🌸💐🎉🌹🌹🌺🏵️🎯🍁

मकर:-

आज आर्थिक लाभ के योग हैं। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। व्यापार, नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काफी काम करने के बाद भी उचित परिणाम न मिलने से निराशा रहेगी। आज यात्रा न करें ।
🍁🎯🌺🌺🌹🎉💐🥀🥀

कुंभ:-

व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको कैरियर को लेकर आपको मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है।
🥀💐🎉🌹🌺🎯🏵️🏵️🌸

मीन:-

आप जोखिम लेंगे तो सफलता मिल सकती है। आज कोई अच्‍छी सूचना मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
🌸🏵️🎯🌺🌹🎉💐🥀🍁

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here