Home Blog Page 244

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का फैसला- गरीबों को मिलेगा दो महीने का मुफ़्त राशन…

नई दिल्ली :- कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार ने अगले दो महीने (मई और जून) के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम मुफ्त अनाज देने का ऐलान किया है. केंद्र सरकार की इस पहल से 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
बताया गया कि केंद्र सरकार कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगले दो महीने का अनाज मुफ़्त देगी. इसके लिए 26,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे. सरकार की तरफ से यह घोषणा ऐसे समय की गई है, जब देश में कोरोना से हालात बेकाबू होते नजर आ रहे है.
पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, उस वक्त गरीबों को पोषण युक्त अनाज मिले यह बहुत महत्वपूर्ण है. सरकार इस योजना पर करीब 26 हजार करोड़ रुपये खर्च कर 80 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाएगी. गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल लॉकडाउन के समय इसी तरह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों को अनाज बांटे थे.
बता दें कि देश में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है. कई राज्यों में बेडस से लेकर ऑक्सीजन तक की कमी के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी ने शुक्रवार को कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की. बैठक में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल और दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए.

मेड‍िकल ऑक्‍सीजन क्‍या है और कैसे बनती है? कोरोना काल में इसकी किल्‍लत कैसे बन रही मरीजों के मौत का कारण..

कोरोना की दूसरी लहर के श‍िकार लोगों की संख्‍या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. ये संख्‍या इतनी ज्‍यादा बढ़ गई है क‍ि उन्‍हें इलाज, जरूरी दवाएं और ऑक्‍सीजन सिलेंडर न मिलने की खबरें आम हो गई है। दिल्‍ली, मुंबई और राजस्‍थान समेत कई राज्‍यों ने संक्रमण की रफ्तार को थामने के लिए लॉकडाउन लगा दिया है लेकिन ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब हम ऑक्‍सीजन में ही सांस लेते हैं, पर्यावरण में भी प्रचुर मात्रा में ऑक्‍सीजन है तो आख‍िर मरीजों को पर्याप्‍त ऑक्‍सीजन क्‍यों नहीं म‍िल पा रही हैं। ये मेडिकल ऑक्‍सीजन क्‍या है? कहां तैयार होती है? और इसे देने की खास वजह क्‍या होती है?
आइए जानते हैं कि‍ ये मेड‍िकल ऑक्सीजन गैस आम गैस से कैसे अलग है? विशेषज्ञ बताते हैं कि‍ हवा में मौजूद ऑक्‍सीजन को फिल्‍टर की एक प्रक्र‍िया के जरिये मेडिकल ऑक्‍सीजन तैयार की जाती है इस प्रोसेस को क्रायोजेनिक डिस्टिलेशन प्रोसेस कहा जाता है.
इस प्रक्रिया मे कई चरणों में हवा को कंप्रेशन के जरिेये मॉलीक्यूलर एडजॉर्बर से ट्रीट करते हैं. इससे हवा में मौजूद पानी के कण, कार्बन डाई ऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन को अलग होते हैं. इसके बाद कंप्रेस्‍ड हवा डिस्टिलेशन कॉलम में आती है. यहां इसे plate fin heat exchanger & expansion turbine प्रक्र‍िया से ठंडा करते हैं. इसके बाद 185 डिग्री सेंटीग्रेट पर इसे गर्म करके डिस्टिल्ड किया जाता है.
डिस्टिल्ड प्रक्र‍िया कुछ इस तरह होती है कि पहले पानी को उबाला जाता है और उसकी भाप को कंडेंस कर के इकट्ठा करते हैं. इसके बाद अलग अलग स्टेज में इसे दोहराया जाता है जिससे खतरनाक नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और ऑर्गन गैसें एकदम नहीं रहतीं. फिर इसके बाद लिक्विड ऑक्सीजन और गैस ऑक्सीजन मिलती है.
इस पूरी प्रक्र‍िया से तैयार ऑक्सीजन को सिलेंडर में भरकर कंपनियां मार्केट में उतारती हैं. इस ऑक्‍सीजन का उपयोग अस्पताल में विशेषकर सांस के मरीजों के लिए किया जाता है या फिर ऐसे मरीजों के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है जिन्‍हें हार्ट अटैक, ब्रेन हैब्रेज हुआ है या कोई बड़ी दुर्घटना के चपेट में आ गए हैं. ऑपरेशन आदि प्रक्र‍िया के दौरान भी इसका इस्‍तेमाल होता है. कोरोना काल में इसका उपयोग कई गुना बढ़ चुका है. इसके अलावा स्‍‍‍‍टील, पेट्रोलियम आदि उद्योगों में भी ये इस्‍तेमाल होती है.
फिलहाल सरकार ने कोरोना काल में अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन सप्‍लाई की जरूरतों को देखते हुए सभी उद्योगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है. इस कठ‍िन वक्‍त में सिर्फ टाटा स्टील 200-300 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन हर दिन अस्पतालों और राज्य सरकारों को भेज रही है. वहीं जिंदल स्टील की तरफ से महाराष्‍ट्र में 185 टन ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है.
इसी तरह सेल और रिलायंस जैसी कंप‍नियां भी ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई कर रही हैं. इसके बावजूद कोरोना के मामले इस कदर बढ़ रहे हैं क‍ि देश में ऑक्‍सीजन सिलेंडरों की कमी सामने आ रही है. सरकार लॉकडाउन व अन्‍य तरीकों से इस कठ‍िन परिस्‍थ‍ित‍ि को काबू में लाने के प्रयास कर रही है.

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को किया रद्द, 12वीं की परीक्षाएं आगमी आदेश तक टली..

रायपुर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है तथा
12 बोर्ड के परीक्षाओं को आगामी आदेश तक के लिए स्थागित कर दिए गई हैं।
आपको बता दें कि सीबीएसई ने भी 10 वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था, परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाइन असेसमेंट के आधार पर उन्हें पास किए जायेंगे।

कई राज्यों में पहले से ही अपने परीक्षाओं को रद्द कर चुके हैं,छत्तीसगढ़ में कक्षा 10 वी 4 लाख 61 हजार तथा 12वीं में 2 लाख 86 हजार छात्र सम्मिलित हो रहे हैं,
12 वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मई तक होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इन परीक्षाओं के लिए ऐसा निर्णय लिया गया हैं।

अपने रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों की मिलेगा दोबारा
मौका

परीक्षा परिणाम ऑनलाइन असेसमेंट द्वारा दिए जायेंगे परंतु यदि कोई छात्र अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होगा उसे दोबारा मौका दिया जाएगा

आज का राशिफल एवं पंचांग…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-23 अप्रैल 2021, शुक्रवार
🌹🌷🎉🌸🍁🏵️🌺💐🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-कामदा एकादशी व्रत/भद्रा
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में चांदी के पात्र में खीर अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🍁🍁🌸🎉🎉🌹🌷🎯
आज का राशिफल
🌹🌹🌹🌹🌹

मेष:-

आज रिश्तेदारों के सहयोग से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। आपके लगभग सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आफिस का माहौल आज ठीक रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। कैरियर से जुड़ी समस्या का हल निकलेगा।
🌸💐🌺🏵️🍁🎉🌷🌹🎯

वृष:-

आज परिस्थियां आपके अनुकूल न होने कारण आपको काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड सकता है। स्वस्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे ।
🎯🌹🌷🎉🍁🏵️🌺💐🌸

मिथुन:-

आज आपकी कुशलता से सभी कार्य पूरे होंगे । दिन शांत और तनावरहित रहेगा । आज वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है। आज आपको भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि उठानी पडें।
🌸💐🌺🏵️🍁🎉🌹🎯🎯

कर्क:-

आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नहीं रखते । जीवन अप्रत्याशित होता ही है, इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें। जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें । किस्मत से हरसंभव सहायता मिलेगी । आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।
🎯🌹🎉🏵️🌺💐🌸🌷🌷

सिंह:-

आज कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्वस्थ्य के प्रति थोडा सचेत रहने की आवश्यकता हैं । आप किसी साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं । किसी अप्रत्याशित स्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है । आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा।
🌷🌸💐🌺🎉🌹🎯🍁🍁

कन्या:-

छात्रों लिए आज का दिन बेहतर हैं। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। घर के किसी सदस्य की सेहत में खराबी देखने को मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ।
🍁🎯🌹🎉💐🌸🌷🏵️🏵️

तुला:-

लोग आपकी सलाह का सम्मान करेंगे । कर्ज की रकम वापस मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। घर परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेगे। आज आपकी योग्यता के अनुसार आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
🏵️🌷🌸💐🎉🎯🍁🌺🌺

वृश्चिक:-

आय में बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगिता क्षेत्र में आशातीत सफलता मिल सकती है। इस समय में आपको कार्याक्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत खुशखबरी से होगी। काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी । आज धन सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा।
🌺🍁🎯🎉🌸🌷🏵️🏵️🌹

धनु:-

आज शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। नुकसान पहुंचा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी छात्रों की समस्या दूर होगी। आज वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। आज आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा।
🌹🏵️🌷🌸🎉🍁🌺💐💐

मकर:-

आज कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। व्यवसाय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। आज आपको सफलता मिलेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दिक्कतें दूर होने की संभावना है।
🌺🌺🍁🌸🌷🌷🌹🎯🎉

कुंभ:-

कारोबार से जुड़े कार्यो को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी की बात से ठेस लग सकती है। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। युवा वर्ग खुश रहेगा।
🎉🎯🌷🌸🍁🌺💐🍁🌸

मीन:-

आज संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। विरोधियों की वजह से कुछ परेशानी होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। कर्ज देने से बचें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। आपको अच्छी खबर मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण और पदोन्नति की सूचना मिल सकती है।
🍁🍁🏵️🌺🌺🎯🎉🎉🌹

कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 13 मरीजों की दर्दनाक मौत…

मुंबई :- कोरोना की बेकाबू स्पीड से जूझ रहे महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में शुक्रवार तड़के एक कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आग तड़के तीन बजे अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में लगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। आनन-फानन में मरीजों को बचाने का काम शुरू हुआ। जब तक मरीजों को रेस्क्यू कराया जाता, 13 मरीजों की जलकर मौत हो गई। यह आग शुक्रवार सुबह 3.30 बजे के आसपास लगी।
आपदा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि आग लगने से पहले आईसीयू की वातानुकूलन इकाई में विस्फोट हुआ था। अस्पताल में कई मरीजों का इलाज चल रहा था। वसई विरार नगर निगम के अग्नि शामक दल ने आग पर एक घंटे में काबू पा लिया था। हालांकि, इस झकझोर देने वाली घटना में कुछ मरीजों को नहीं बचाया जा सका।

आईसीयू में भर्ती थे 17 मरीज

जब अस्पताल में आग लगी उस समय आईसीयू वॉर्ड में 17 लोग मौजूद थे। आग लगने की घटना के पीछे प्रारंभिक कारण शॉट-सर्किट होना बताया जा रहा है। अस्पताल के गंभीर मरीजों समेत 21 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग?

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि अस्पताल के सेंट्रल एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी और देखते ही देखते आग फैल गई।

चोर ने चाय की दुकान पर लौटाईं शीशियां, माफी मांगते हुए बोला- ‘पता नहीं था ये कोरोना वैक्‍सीन है’…

जींद :- कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए पूरे देश में बड़े पैमाने पर लोगों को वैक्‍सीन लगाया जा रहा है। इस बीच, शुक्रवार सुबह हरियाणा के जींद से खबर आई कि यहां के सिविल हॉस्पिटल से कोरोना वैक्‍सीन की डोज चोरी हो गईं। खबर फैलते ही अस्‍पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शाम होते- होते एक बाइक सवार सिविल लाइन थाने के सामने चाय की दुकान पर प्‍लास्टिक बैग में 622 डोज छोड़कर चला गया। चोर ने इसके साथ एक नोट भी रखा था जिसमें लिखा था- ‘मुझे माफ कर दीजिए। पता नहीं था कि इसमें कोरोना वैक्‍सीन है।’ इस अजीबोगरीब घटना की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।
गौरतलब है कि जींद के सिविल हॉस्पिटल से कोविशील्ड की 1270 और कोवैक्‍सीन की 440 डोज की चोरी सामने आई थी। इसके साथ ही फाइल भी चोरी हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो लोग चोरी करते मिले जिनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस आगे कुछ जांच करती, इससे पहले ही सिविल लाइन थाने के सामने चाय की दुकान पर चोर इनमें से 622 डोज छोड़कर चला गया। इनमें कोवैक्‍सीन की 440 और कोविशील्‍ड की 182 शीशियां हैं। अब पुलिस बचे हुए वैक्‍सीन को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
अस्‍पताल के फ्रीजर में रखी डोज को लेकर भागा था चोर
बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल के पीपी सेंटर में बुधवार शाम को कैंपों से बची हुई वैक्‍सीन की 1710 खुराक फ्रीजर में रखी गई थी। इनमें कोविशील्ड की 1270 खुराक और कोवैक्सीन की 440 खुराक शामिल थी। गुरुवार सुबह वैक्‍सीन गायब मिलीं तो अस्‍पताल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों में चर्चा है कि अस्‍पताल कर्मियों की मिलीभगत से वैक्‍सीन की खुराकें चोरी हुई हैं। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

सरगुजा में 700 के करीब पहुंची कोरोना की रफ्तार,,,अंबिकापुर में ही मिले 600 से ज्यादा मरीज…

अंबिकापुर :- राज्य में कोरोना की दूसरी लहर ने तेजी पकड़ ली है। करीब 15 हजार से ज्यादा मरीज हर दिन सामने आ रहे हैं, मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना की रफ्तार पर रोक लगाने सभी 28 जिलों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है, इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या कम होती दिखाई नहीं पड़ रही है।
सरगुजा जिले की बात करें तो पिछले 15 दिनों में संक्रमितों का प्रतिदिन का आंकड़ा 100 से बढ़कर 700 के करीब पहुंच गया है। 21 अप्रैल को जिले में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ 692 मरीज मिले, इनमें अकेले अंबिकापुर ब्लॉक व शहर के 606 संक्रमित हैं। गंभीर मरीजों को जहां कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अधिकांश को होम आइसोलेट किया गया है। सरगुजा जिले में हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है अब हाल यह है कि पिछले 5 दिन तक जहां संक्रमितों की संख्या 200 के आस-पास रह रही थी, वह तेजी से बढ़ती हुई बुधवार को 692 पहुंच गई। जिले में 13 अप्रैल से लॉकडाउन लगाया गया है, इसका प्रशासन, पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक की सड़कें वीरान हैं लेकिन कोरोना पॉजिटिवों की संख्या लॉकडाउन के 9 दिन बाद भी घटने की जगह बढ़ती ही जा रही है। इस स्थिति ने सबके माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। किसी को कोई पुख्ता उपाय भी नहीं सूझ रहा है।

मौत के आंकड़े में भी इजाफा

कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की बढ़ती संख्या के साथ ही उनकी मौत के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। हर दिन 2-3 मरीजों की मौत अकेले कोविड अस्पताल अंबिकापुर में हो रही है।
पिछले सप्ताह भर की बात करें तो संक्रमितों की मौत की संख्या 25 पहुंच गई है। हालांकि कोरोना को हर दिन काफी संख्या में लोग मात दे रहे हैं लेकिन अगले दिन फिर कई गुना मरीजों में बढ़ोतरी हो जा रही है।

विलंब से रिपोर्ट प्राप्त होने की स्थिति में कोविड के लक्षण वाले व्यक्तियों को दी जाएंगी ये दवाएं…

अम्बिकापुर :- कोविड-19 संक्रमण की दर बढ़ने से जांच रिपोर्ट आने में विलंब हो रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए अब कोविड 19 के लक्षणात्मक व्यक्तियों को कोविड जांच रिपोर्ट विलंब से प्राप्त होने की दशा में कोविड की रोकथाम हेतु राज्य स्तरीय ट्रीटमेन्ट समिति द्वारा प्रस्तावित दवाइयों को संबंधित व्यक्ति को तत्काल उपलब्ध कराकर उपचार शुरू की जाएगी। इसका पालन कराने हेतु स्वाथ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है। राज्य कोविड ट्रीटमेंट समिति द्वारा कोविड के लक्षणात्मक व्यक्तियों के लिए आईवरमेंक्टीन टैब 12 mg प्रतिदिन एक 5 दिन, डॉक्सीसाईक्लिन टैबलेट 100 mg दो बार 7 दिन, पैरासिटामॉल टैबलेट 650 mg 4 बार 3 दिन,विटामिन सी टैबलेट 500 mg दो बार 10 दिन, जिंक टैबलेट 50 mg एक बार 10 दिन दिया जाना प्रस्तावित किया है। इसके साथ ही प्रतिदिन 3 से 4 लीटर गुनगुना पानी पीना, दिन में तीन बार भाप लेना, 8 घंटे आराम करना तथा 45 मिनट व्यायाम करने की सलाह दी गई है।

हाईकोर्ट की केंद्र सरकार को लताड़, भीख मांगिए या चोरी कीजिए, अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कीजिये..

दिल्ली अस्पतालों में ऑक्सीजन के कारण गंभीर होती स्थिति पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सख्त रुख अख्तियार कर लिया। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से यहां तक कहा कि भीख मांगिये, उधार लीजिये या चोरी कीजिये लेकिन अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कीजिये। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से औद्योगिक इकाइयों को दी जाने वाली ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति बंद करने का आदेश दिया। न्यायालय ने कहा कि आखिर केंद्र सरकार सच्चाई और स्थिति की गंभीरता को स्वीकार क्यों नहीं कर रही है।

उच्च न्यायालय ने सभी उद्योगों से कहा है कि वह अपने इस्तेमाल के लिए उत्पादित ऑक्सीजन इस संकट के समय में केंद्र सरकार को दे और सरकार इसे जरूरत के हिसाब से सभी राज्यों के हास्पिटल को इसकी आपूर्ति करे। जस्टिस विपिन सांघी और रेखा पल्ली की पीठ ने केंद्र सरकार को उद्योगों से ऑक्सीजन लेकर अस्पतालों तक पहुंचाने के तरीकों और साधनों पर विचार करने को कहा है। जरूरत पड़ने पर इसके परिवहन के लिए समर्पित कॉरिडोर या विशेष विमान का सहारा लेने को कहा है।
पीठ ने सरकार को हर हाल में अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। पीठ ने मैक्स हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से दाखिल अर्जी पर देर शाम आपात सुनवाई करते हुए टिप्पणी की। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि उनके अस्पतालों में सैकड़ों कोरोना मरीज हैं और ऑक्सीजन की भारी संकट है। कहा कि समय रहते ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हुई तो सैकड़ों मरीजों की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा।

अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं, स्टील प्लांट चल रहे
न्यायालय ने कहा है कि ‘हम अचंभित और निराश हैं कि अस्पतालों को ऑक्सीजन का कमी का सामना करना पड़ रहा है और स्टील प्लांट आसानी से चल रहा है। पीठ ने सवालिया लहजे में केंद्र सरकार से कहा कि ऑक्सीजन की कमी से हजारों लोग मर रहे हैं और आपकी प्राथमिकता स्टील प्लांट का परिचालन जारी रखना है? उच्च न्यायालय ने कहा है कि हम ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। पीठ ने कहा है कि ‘हमें यह कहने में गुरेज नहीं है कि सरकार वास्तविक सच्चाई से अनजान है।

पीठ ने केंद्र सरकार से कहा कि हमने मंगलवार ही आपको उद्योगों के गैस की आपूर्ति तत्काल बंद करके अस्पतालों को देने का निर्देश दिया था, आपने क्या किया। पीठ ने कहा कि सरकार को यह समझना होगा कि यह गंभीर किस्म की आपात स्थिति है और आप लोगों को ऑक्सीजन की कमी के चलते अस्पतालों में मरने के लिए नहीं छोड़ सकते। उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते हुए कहा कि मरीजों के जान बचाने के लिए हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करना आपकी (केंद्र सरकार) जिम्मेदारी है और इसके लिए समुचित कदम उठाने होंगे। पीठ ने सरकार से कहा कि यदि आवश्यक हो तो चिकित्सा इस्तेमाल के लिए स्टील और पेट्रोलियम सहित अन्य उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी तरह से बंद किया जाए और इसे अस्पतालों को दिया जाए।
न्यायालय ने कहा है कि स्टील और पेट्रोकेमिकल उद्योग ऑक्सीजन के सबसे बड़े खपत करने वाला है और सरकार अस्पतालों की जरूरतों और लोगों की जान बचाने के लिए वहां से आक्सीजन ले।
टाटा दे सकते हैं तो अन्य क्यों नहीं
उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि टाटा अपने स्टील प्लांट के लिए पैदा होने वाली आक्सीजन चिकित्सा जरूरतों और लोगों की जान बचाने के लिए दे सकते हैं तो अन्य उद्योग ऐसा क्यों नहीं कर सकते। न्यायालय ने उद्योगों के लिए तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह लालच की पराकाष्ठा है।

पूरे देश में आक्सीजन के लिए क्या किया
उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से कहा कि हमारी चिंता सिर्फ दिल्ली में आक्सीजन की आपूर्ति को लेकर नहीं है। पीठ ने कहा कि हमारी चिंता पूरे देश को लेकर है। न्यायालय ने केंद्र सरकार से यह बताने के लिए कहा है कि आपने पूरे देश में आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए हैं।

मैक्स ने लगाए गंभीर आरोप
उच्च न्यायालय में मैक्स हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि आक्सीजन का जो टैंकर उसके अस्पताल में आ रहा था, उसे एम्स में भेज दिया गया। याचिका में कहा कि इससे उनके सैकड़ों कोरोना संक्रमित मरीजों की जान खतरे में पड़ गई। पीठ ने सरकर को निर्देश दिया है कि मैक्स हास्पिटल के सभी हॉस्पिटलों में आक्सीजन की आपूर्ति बहाल करे।
सिर्फ मेडिकल से जुड़े उद्योगों को मिले गैस
उच्च न्यायालय ने सरकार से कहा कि उद्योगों को पूरी तरह से आक्सीजन की आपूर्ती बंद कर दिया जाए। साथ कहा है कि सिर्फ उन उद्योगों को आक्सीजन दिया जाए जो मेडिकल उपयोग दवा या उपकरण बनाने के काम में लगे हो।

मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजो के उपचार, भोजन, पानी, साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित की गई…

अम्बिकापुर :- मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजो के उपचार, भोजन, पानी, साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गांधी चैक स्थित डाटा सेंटर में सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित की गई है।सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिये कोविड अस्पताल के वार्डो की निगरानी को दुरस्त करने कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को यहां डाटा सेंटर में मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़े प्रमुखों की बैठक लेकर पुख्ता मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
बैठक में कोविड मरीजों के गुणवत्तापूर्ण उपचार तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्तर पर सभी दवाओं का बफर स्टॉक रखे ताकि मरीजो को दवाई की कमी न हो। इसीप्रकार रेमडेसिविर इंजेक्शन का भी अग्रिम स्टॉक रखें।उन्होंने जिले के सभी निजी तथा सरकारी कोविड हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता की जानकारी दिन में 3 बार अपडेट करने के निर्देश दिए ताकि बेड की वास्तविक उपलब्धता की अद्यतन जानकारी रहे। उन्होंने कोविड अस्पताल में चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की कमी को दूर करने नगर निगम के माध्यम प्लेसमेंट के जरिये कर्मचारी उपलब्ध कराने कहा। उन्हने कोविड वार्ड की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड में मरीज के साथ अटेंडर रखने की अनुमति नही देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री झा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड भर्ती कोविड-19 के मरीजों की देखभाल एवं बेहतर उपचार की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना डाटा सेंटर में कई गई है। इस सेंटर से कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे उनके मोबाइल पर वार्ड में उपलब्ध व्यवस्थाओं की फीडबैक ली जा रही है। यहां पर जिला स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य प्रत्येक 6-6 घंटे में मरीजों से बात कर तथा ऑनलाइन मोनिटरिंग के द्वारा उनके स्वास्थ्य तथा मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी के लिए फीडबैक ले रहे है।। यह एक सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सेंटर है जिसमे सभी कोविड वार्ड, आईसीयू वार्ड, एचडीयू वार्ड, सीताराम वार्ड, फीमेल वार्ड तथा 2 जनरल वार्ड की सीसीटीवी के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमे वार्ड की साफ-सफाई से लेकर डॉक्टर की उपस्थिति तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता-भोजन की उपलब्धता, पेयजल तथा विद्युत की आपूर्ति संबंधी सभी व्यवस्था को देखा जा रहा है। इसकी नियमित रिपोर्टिंग की जा रही है। कोविड मरीज से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 7223962998 तथा 9111262998 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
बैठक में निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय, सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया, मेडिकल कॉलेज के डॉ अर्पण, डॉ रोशन, मॉनिटरिंग सिस्टम के नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता उपस्थित थे।

आज के दिन किसको मिलेगा भाग्य का साथ और किसे करना होगा इंतजार जाने सब अपने राशिफल में…..

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 22अप्रैल 2021 गुरुवार
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-गुरुवार
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-गण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त/भद्रा
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को बूंदी के लड्डू दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🏵️🎯💐🌺🍁🌸🎉🌺🌷
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸

मेष:-

उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। लाभ होगा।
🌸🌸🌺🌸🌺🌺🌺🌺🌸

वृष:-

चोट व रोग से बाधा संभव है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें।
🎉🌺🌸🌷🍁💐🏵️🌹🌹

मिथुन:-

विवाद को बढ़ावा न दें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🌹💐💐🍁🌷🌸🌺🎉🎯

कर्क:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
🎯🎉🌺🌸🌷🍁💐🌹🏵️

सिंह:-

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी।
🏵️🌹🍁🌷🌸🌺🎉🎯💐

कन्या:-

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
💐🎉🌺🌺🌸🌷🍁🌹🏵️

तुला:-

बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। घर में तनाव रह सकता है।
🏵️🌹🍁🌷🌸🌺🎉💐🎯

वृश्चिक:-

उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें।
🎯🎉💐🌺🌸🌷🍁🌹🏵️

धनु:-

स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
🏵️🌹🍁🌷🌸🌺💐🎉🎯

मकर:-

रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगी ।
🎯🎉💐🌺🌸🍁🍁🌹🏵️

कुंभ:-

किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
🏵️🌹🍁🌸💐🎉🎉🎯🌷

मीन:-

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी।
🌷🎯🎉💐🌸🍁🌹🏵️🌺

अम्बिकापुर से सटे केशवपुर गांव में हो रही शादी समारोह में अनुमति से जादा लोग लेकिन प्रशासन निद्रा में लीन, आखिर ऐसे कानून का क्या मतलब जिसे पालन ही न कराया जा सके

अम्बिकापुर एक ओर जहां रोज रोज कोरोना के नए नए मामले सामने आ रहे हैं और कितने लोगों की जाने जा रही हैं। रोकथाम की दृष्टिकोण से शासन ने शादी समारोह कराने के लिए सीमित लोगों के साथ दिशा निर्देश जारी किए हैं लेकिन अम्बिकापुर से सटे केशवपुर गांव में साइंस कॉलेज के पास आज हो रहे शादी समारोह में लोगों का तांता लगा हुवा है जिसमे प्रशासन को नजर तक नहीं पड रही है।

कौन है जिम्मेदार
आखिर शादी के लिए तहसीलदार से ऑनलाइन परमिशन दिया जा रहा है जिसमे सीमित लोगों की संख्या दर्शाया गया हवा होता है,पर लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी ये होती हैं की वो किसे बुलाएं और किसे ना,लेकिन क्या प्रशासन शादी की अनुमति देने के बाद अपना पल्ला झाड़ लेता है..
या वो एक बार ये देखना भी जरूरी नहीं समझते की लोग आदेशों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
ऐसे ही एक मामले को हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र ने अपने कैमरे में कैद किया है जिसमे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
ये प्रशासन की लापरवाही है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।


वीडियो में साफ दिख रही गाड़ियों की तादाद से ही पता चल रहा हैं को शादी समारोह में 10 लोग हैं या 100, वीडियो में लोगो भी दिख रहे हैं जिसमे लोगों की संख्या स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
जब प्रशासन ऐसे नजदीक हो रहे मामलों को रोक नहीं सकता तो उसे किसी भी शादी में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि कानून सभी के लिए समान होता है।

ऑनलाइन मोड पे होंगी सभी विद्यालयों की परीक्षाएं, बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लिया गया फैसला

रायपुर सभी विद्यालय एवं विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी। प्रदेश के सभी निजी और सरकारी विश्वविद्यालय में शिक्षा सत्र 2020-2021 की सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।कोई भी परीक्षा बिना अनुमति ऑफलाइन आयोजित नहीं होगी।

अपना ही निकला पूर्व डिप्टी सीएम प्यारेलाल कवर के बेटे बहू और पोती का हत्यारा

कोरबा पूर्व डिप्टी सीएम प्यारेलाल कंवर के बेटे-बहु और पोती की हत्या के मामले पुलिस ने मृतक हरीश के बड़े भाई के साले परमेश्वर को गिरफ्तार किया है।
तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी परमेश्वर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। ग्राम भैसमा में हरीश कंवर के घर पर जब इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, तब हरीश कंवर की नींद खुल गयी थी, और उसने बचाव में संघर्ष भी किया।
हत्यारे ने बड़ी ही नीर्ममता के साथ पति पत्नी और साथ में सोई 4 साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने अपने घर जाकर अपने साथ दुर्घटना के बात कही तथा हॉस्पिटल में जाकर अपने साथ सड़क दुर्घटना की बात कही थी।
उक्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

COVID अस्पताल का ऑक्सीजन टैंक लीक, सप्लाई रुकने से 22 मरीजों को मौत…

नासिक :- देश में एक तरफ ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया. बुधवार को यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. नासिक के इस दर्दनाक हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है.
जाकिर हुसैन अस्पताल नासिक नगर निगम के तहत आने वाला अस्पताल है और पूरी तरह से कोविड-19 अस्पताल है. सुबह 10 बजे अस्पताल में 157 मरीज थे जिसमें 131 ऑक्सीजन पर थे और 15 वेंटिलेटर पर थे. इनमें से 63 मरीजों की हालत क्रिटिकल थी. टायो निप्पन प्राइवेट लिमिटेड चाकन ने 31 मार्च को दोपहर 12.30 बजे 13,000 लीटर वाले टैंक को स्थापित किया था. आज हुई रिसाव को दोपहर करीब 1.30 बजे ठीक कर दिया गया, लेकिन रिसाव की वजह से 22 मरीजों की मौत हो गई.
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई है.
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑफिस की ओर से कहा गया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाएंगे.

गर्भवती होने के बावजूद मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर डटी दंतेवाड़ा डीएसपी की कर्तव्य परायणता को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सराहा

दंतेवाड़ा की डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू पांच माह के गर्भ के साथ सड़कों पर कर रहीं ड्यूटी
दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा जिला में तैनात डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू अपने कर्यव्यबोध के साथ पांच माह के गर्भ होने पर भी फिल्ड में तैनात है, शिल्पा कहती हैं कि पुलिस वालों पर जिम्मेदारियों का सवाल होता है, इन्हें खुद से ज्यादा दूसरों का ख्याल होता है। इन्ही बातों का ख्याल रखते हुए वे कोरोना संक्रमण काल में अपना और अपने अजन्में बच्चे का पूरा ख्याल रख रही हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सन् 2016 में डीएसपी बनी श्रीमती शिल्पा साहू डीआरजी की महिला टीम दंतेश्वरी फाइटर्स को भी लीड करती है। नक्सलगढ दंतेवाड़ा के अंदुरूनी इलाके तेलम, टेटम, नीलावाया, गुमियापाल, चिकपाल, मारजुम सहित कई ऐसे इलाके हैं जहां नक्सल ऑपरेशन पर जाती है, शिल्पा और उनकी पूरी टीम ने माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से लगाए गए आईईडी को भी डिफ्यूज किया है। जिनकी सराहना खुद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कर चुके हैं।

कोरोना ने पुलिस का मानवीय रूप सबको दिखाया है, वे हैं कर्तव्यपरायण यह सबको समझ में आया है। संक्रमण काल में लोगों को समझाइश देने निकली सड़कों पर, डीएसपी शिल्पा साहू कहती हैं कि संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से लोगों के मन में डर बैठ गया है बावजूद इसके आज भी ऐसे कई लोग हैं जो बेवजह सड़कों पर घूमते हैं, आज भी लोगों को मास्क लगाने के लिए कहना पड़ता है, इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए वे खुद ही सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभालती है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा कर्तव्यपरायणता की मिसाल प्रस्तुत की जा रही है। कोरोना काल में कर्तव्यपरायणता की एक ऐसी ही मिसाल दंतेवाड़ा की डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू ने भी प्रस्तुत की है। गर्भवती होने के बावजूद वे सड़क पर उतर कर ड्यूटी कर रही हैं। कोरोना काल के नियम तोड़ने वालों को वे अपनी टीम के साथ समझाइश दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के दौरान डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कर्तव्यपरायणता की अनुकरणीय मिसाल समाज के सामने प्रस्तुत की है।

दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने भी श्रीमती शिल्पा साहू की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी एक जुट होकर कोरोना को मात देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। सारे कोरोना वारियर्स दिन रात मेहनत कर रहे हैं उनके मेहनत को जाया होने न दें। घर में रहें सुरक्षित रहें।

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि शिल्पा साहू बहुत ही बहुत ही बहादुर महिला अधिकारी है। अंदरुनी क्षेत्र में भी उसने जज्बे के साथ काम किया है। मुझे गर्व है शिल्पा पर। लोगों को उनसे सीख लेनी चाहिए और अपने परिवार और खुद के लिए घर पर ही रहना चाहिए।

डीएसपी शिल्पा के पति श्री देवांश सिंह राठौर भी दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल बचेली क्षेत्र में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। उनकी जनता से अपील है कि पुलिस और कोरोना वारियर्स का भी परिवार होता है। एक साल से हम कोरोना के लिए लोगों को समझा रहें हैं पर कई लोगों को समझ में ही नहीं आता बेवजह जान को ताक पर रख कर वे घूम रहे हैं, इसलिए उन्हें भी सड़क पर निकलना पड़ता है। शिल्पा अपने परिवार और काम दोनों का नेतृत्व बहुत अच्छे से कर रही है। अपनी ड्यूटी निभानी हमारी जिम्मेदारी है साथ ही फोर्स को मोटीवेशन देना भी जरूरी है ताकि वे अच्छा काम कर सकें। ड्यूटी के दौरान पर्याप्त दूरी, मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग हम करते हैं।

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
हिंद स्वराष्ट्र समाचार पत्र

कोरोना विस्फोट पिछले 24 घंटों में 3 लाख से जादा नए मामले, 2 हजार से जादा की मौत

दिल्ली वर्ल्डोमीटर के अनुसार,24 घंटे के भीतर भारत में 2 लाख 94 हजार 115 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 2020 लोगों की मौत हुई है।
इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 56 लाख 9 हजार 4 हो गई है और 1 लाख 82 हजार 570 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोविड-19 के के कुल मरीजों की संख्या 21 लाख 50 लाख 119 पहुंच गई है।

कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की दर गिरकर 85 फीसदी हुई
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 32 लाख 69 हजार 863 हो गई है। भारत में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि हुई है साथ ही ठीक होने वालों की संख्या में गिरावट आई है और यह लगभग 85 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत हो गई है. महाराष्ट्र में मृत्यु दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है।

पूर्व डिप्टी सीएम प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और पोती की कोरबा में हत्या…

कोरबा :- अविभाजित मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और पोती की कोरबा जिले के ग्राम भैसमा में उनके निवास पर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह जब घर के अन्य सदस्य जब घूमने गए थे, तब यह घटना हुई। मृतकों के नाम हरीश कंवर, सुमित्रा कंवर और आशी कंवर(5) हैं। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। बताया गया कि हरीश के बड़े भाई हरभजन कंवर सुबह परिवार के साथ टहलने के लिए हर दिन निकलते हैं और बुधवार तड़के करीब चार बजे निकल गए थे। इसके बाद घर में हरीश और पत्नी सुमित्रा व पुत्री आशी रह गए। हत्यारों ने इसी बीच धारदार हथियार से हत्या की घटना को अंजाम दे कर भाग निकले। हरभजन व अन्य लोग जब घर लौटे तब उन्हें इस घटना का पता चला। बुजुर्ग मां जीवन बाई कंवर, 82 साल भी घर पर ही आवाज सुनकर मौके पर पहुंची तो आरोपियो ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। बताया जा रहा है कि जीवन बाई की आंखों की रोशनी चली गई है, इसलिए वह आरोपितों को देख नहीं पाई। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा कि आरोपित परिवार के सदस्यों से भलीभांति परिचित थे।
घटना स्थल पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राज किशोर प्रसाद और अन्य कांग्रेसी नेता पहुंच गए हैं। बता दें कि स्व. हरीश कंवर पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर के भतीजे और कोरबा जनपद पंचायत की अध्यक्ष हरेश कंवर के छोटे भाई थे। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी सहित खोजी डॉग की टीम मौके पर पहुंच गई है। एक साथ तीन लोगों की हत्या की वारदात के सामने आने से पुलिस सकते में आ गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

आज के दिन इन राशियों के जातकों को व्यवसाय में मिलेंगे लाभ के अवसर,, रखें ये सावधानियां…

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 21 अप्रैल 2021, बुधवार
🌸🌺🎉💐🍁🎯🏵️🌹🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-बुधवार
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️🌷🌷🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/श्रीरामनवमी
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-राम मंदिर में मूंग के हलवे का भोग लगाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🍁🌺🌺💐💐🌷🏵️🎯
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

आज के दिन सावधान रहना होगा। विरोधी क्षति पहुंचा सकते हैं। घरेलू विवाद की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आमदनी बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🏵️🌷🌹🎯🍁💐🎉🌺🌸

वृष:-

आज का दिन कुछ दिक्कत वाला रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से दुखद खबर मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहे, चोट लग सकती है। नया काम शुरू कर सकते हैं।
🌸🌺🎉💐🍁🎯🏵️🎯🍁

मिथुन:-

आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कारोबारा में लाभ होगा। राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
🍁🎯🏵️💐🎉🌺🌸🌺💐

कर्क:-

आज का दिन सामान्य रहेगा। चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। महिला वर्ग के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
💐🌺🌸🎉🏵️🎯🍁🎯🏵️

सिंह:-

आज का दिन ठीक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको धन लाभ होगा। आज व्यस्तता रहेगी। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें।
🏵️🎯🍁🎉🌺🌺💐🌹🎉

कन्या:-

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। गाय की सेवा करें।
🎉💐🌺🍁🎯🏵️🌸🏵️🍁

तुला:-

आज आपको कामयाबी मिलेगी। आफिस में आपकी दिक्कत किसी के सहयोग से दूर होगी। आय बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। विवाद से दूर रहें। किसी से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करें। किसी कार्य को न टालेें।
🍁🏵️🌸🎯🌺💐🎉💐🎯

वृश्चिक:-

आज आपको कारोबार में लाभ होगा। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। उधार लेने से बचें।
🎯💐🎉🌺🏵️🍁🌷🍁🏵️

धनु:-

सामाजिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद की आशंका है। आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी में कमी रहेगी। सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना हो सकता है। अप्रिय सूचना मिल सकती है।
🏵️🍁🎉💐🌸🎯💐🌺🌷

मकर:-

आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। समाज से जुड़े कामों की जिम्मेदारी मिलेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। दान संबंधी कार्य कर सकते है। व्यवसाय में अकस्मात लाभ होगा। दफ्तर में सावधान रहे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं।
🍁🌺🎯🌸🎉🏵️🎯💐🌺

कुंभ:-

आज आपको पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। खुशखबरी मिलेगी। अनावश्क कार्यों में समय व्यर्थ न करें।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी कार्य को न टालेें। परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा ।
🌺🎯🏵️🎉🌸🍁🌸🏵️🎯

मीन:-

आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी कार्य में अधीरता न दिखाएं। परिवार का साथ बना रहेगा। आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती है। नई सूचना मिलेगी। कैरियर से जुड़े कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर यात्रा कामयाब रहेगी। जमीन खरीद सकते हैं।
🎯🏵️🌸🍁🌷💐🌹🌺🎉

देश को Lockdown से बचाना है, ये आखिरी विकल्‍प होना चाहिए : PM नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली:- कोरोना संकट (Coronavirus) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी तो लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने की अपील की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान यह भी स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल देश में लॉकडाउन (Lockdown) नहीं लगने जा रहा.

देश बड़ी लड़ाई लड़ रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, कोरोना की दूसरी लहर तूफान लेकर कर आई है. देश बड़ी लड़ाई लड़ रहा, आपकी पीड़ा का अहसास है. उन्होंने कहा, कुछ सप्ताह पहले तक स्थितियां संभली हुई थीं और फिर ये कोरोना की दूसरी वेव तूफान बनकर आ गई. जो पीड़ा आपने सही है, जो पीड़ा आप सह रहे हैं, उसका मुझे ऐहसास है.

परिवार के सदस्य के रूप में, मैं आपके साथ
PM मोदी ने कहा, जिन लोगों ने बीते दिनों में अपनों को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. परिवार के एक सदस्य के रूप में, मैं आपके दुःख में शामिल हूं. चुनौती बड़ी है लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प के साथ इसको पार करना है.

ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी

प्रधनमंत्री ने कहा, इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है. इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है. केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले. ऑक्सीजन प्रोडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं. राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है.

दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में

राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमारे वैज्ञानिकों ने दिन-रात एक करके बहुत कम समय में देशवासियों के लिए vaccine विकसित की हैं. आज दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है. भारत की कोल्ड चेन व्यवस्था के अनुकूल वैक्सीन हमारे पास है. यह एक team effort है जिसके कारण हमारा भारत, दो made in India vaccine के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू कर पाया.

1 मई के बाद 18 वर्ष वालों को भी वैक्सीन

उन्होंने कहा, टीकाकरण के पहले चरण से ही गति के साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों तक, जरूरतमंद लोगों तक वैक्सीन पहुंचे. दुनिया में सबसे तेजी से भारत में पहले 10 करोड़, फिर 11 करोड़ और अब 12 करोड़ वैक्सीन के doses दिए गए हैं. कल ही वैक्सीनेशन को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है. एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा. अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा.

श्रमिक जहां हैं, वहीं रहें

पीएम मोदी ने कहा, हम सभी का प्रयास, जीवन बचाने के लिए तो है ही, प्रयास ये भी है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका, कम से कम प्रभावित हों. वैक्सीनेशन को 18 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों के लिए Open करने से शहरों में जो हमारी वर्कफोर्स है, उसे तेजी से वैक्सीन उपलब्ध होगी. मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें.

COVID अनुशासन का पालन करवाने में मदद करें

प्रधानमंत्री ने कहा, राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा. मेरा युवा साथियों से अनुरोध है कि वो अपनी सोसायटी में, मौहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी छोटी कमेटियां बनाकर COVID अनुशासन का पालन करवाने में मदद करें. हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट जोन बनाने की जरुरत पड़ेगी, न कर्फ्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की.

लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है

पीएम मोदी ने कहा, मैं अपने बाल मित्रों से एक बात विशेष तौर पर कहना चाहता हूं. मेरे बाल मित्र, घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग, घर से बाहर न निकलें. आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है. आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है. मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें. लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है और माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है.

error: Content is protected !!