आज किस के चमकेंगे सितारे और किसको मिलेगी मात जाने अपने राशिफल में

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-24 अप्रैल 2021, शनिवार
🌹🎉🎯🌺🏵️🍁🌸💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021

अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
🌷💐🌸🍁🏵️🎯🎯🎉🌹
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-शनि प्रदोष/त्रिपुष्कर योग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में तिल का तेल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌹🎉🎯🏵️🍁🌸💐🌷🌺
आज का राशिफल
💐💐💐💐💐

मेष:-

मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी।
💐🌺🌷🌸🍁🏵️🎯🎉🌹

वृष:-

दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ बढ़ेगा।
🌹🎉🎯🏵️🍁🌸🌷🌺💐

मिथुन:-

यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय है।
💐🌺🌷🌸🍁🏵️🎯🎉🌹

कर्क:-

पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। लाभ में वृद्धि होगी । आय बनी रहेगी।
🌹🎉🎯🏵️🍁🌷🌺🌺💐

सिंह:-

परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। समय अनुकूल है।
💐🌺🌷🍁🏵️🎯🎉🌹🌸

कन्या:-

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा।
🌸🌹🎉🎯🏵️🍁🌷🌺💐

तुला:-

पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ।
💐🌺🌷🍁🏵️🎯🎉🌹🌸

वृश्चिक:-

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।
🌸🌹🎉🎯🏵️🍁🌷🌺💐

धनु:-

जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
💐🌺🌷🍁🏵️🎉🎉🌹🌸

मकर:-

भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
🌸🌹🎉🏵️🌷🌺💐💐🎯

कुंभ:-

कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें। अचानक लाभ होगा ।
🎯💐🌺🌷🏵️🎉🌹🌸🍁

मीन:-

दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🍁🌸🌹🎉🏵️🌷🌺💐🎯

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here