क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं,जानिए अपने राशिफल में

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-25 अप्रैल 2021 रविवार

🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🌸🌸

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

 

 

 

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021

अयन- उत्तरायण

मास-चैत्र

पक्ष-शुक्ल

संवत्सर नाम-आनन्द

ऋतु-ग्रीष्म

वार-रविवार

🎯🌷🎯🎯🎯🎯🎯🌷🌷

तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी

नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त

योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात

करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल

लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष

शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32

राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक

दिशा शूल- पश्चिम

योगिनी वास-दक्षिण

गुरु तारा-उदित

शुक्र तारा-उदित

चंद्र स्थिति-कन्या

व्रत/मुहूर्त-अनंग त्रयोदशी/सर्वार्थसिद्धि योग/अमृत योग

यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।

आज का उपाय-किसी विप्र को ताम्रपात्र दान करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🌸🎯🌷🌹🌺🏵️🏵️🎉🍁

आज का राशिफल

🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

 

मेष :-

 

आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा फैसला करना पड़ेगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा, चारो तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी। मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े लोगों को आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

🏵️🍁🎉🌹🌷🎯🌸💐💐

 

वृष :-

 

आज ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर आपकी मदद करेंगे। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं, इसके लिए उन्हें थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है।

💐🌸🎯🌷🎉🎉🍁🏵️🌺

 

मिथुन :-

 

आज कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करेंगे तो फायदा जरुर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

🏵️🏵️🍁🎉🎯🌸💐🌹🌹

 

कर्क :-

 

आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। इस राशि के जो लोग टीचर हैं उनका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार वाले घर के कार्यो में मदद करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

🌹💐🌸🎯🎉🍁🌺🌺🌷

 

सिंह :-

 

आज आपको कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। जीवन के हर क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं वह जल्द ही पूरा हो जायेगा। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करेंगे तो आपको फायदा जरुर मिलेगा।आज किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा अपका पैसा अटक सकता है।

🌷🌺🍁🎯🌸💐🌹🏵️🏵️

 

कन्या:-

 

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी, जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है।आज किसी पुराने मित्र से आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा। आप के मित्र किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद की मांग कर सकते हैं।

🏵️🌹💐🌸🎯🌺🌷🎉🎉

 

तुला:-

 

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरुरी सरकारी काम आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है, उन्हे अच्छी डिल मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

🎉🌷🌺🎯💐🌹🏵️🏵️🍁

 

वृश्चिक:-

 

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस राशि के जो छात्र मेडिकल से जुडें हैं आज उन्हें सफलता मिलेगी ।आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

🍁🏵️🌹💐🎯🌺🎉🌸🌸

 

धनु :-

 

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आज परिवार वालो का सहयोग बना रहेगा। वकीलो को आज किसी पूराने केस में बड़ी सफलता हासिल होगी।

🌸🎉🎯🎯💐🏵️🍁🍁🌷

 

मकर :-

 

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव विचार को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ होने की सम्भावनायें बन रही हैं । आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, पदोन्नति की काफ़ी संभावना है।

🌷🍁🏵️💐🎯🌸🌺🌺🌹

 

कुंभ :-

 

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, आप अपने आत्म विश्वास का आनंद लें। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। मीडिया से जुडें लोगो के लिए आज का दिन अच्छा है।

🌹🌺🌸🎯🏵️🏵️🍁🌷🎉

 

मीन :-

 

आपका आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसको खुले मन से स्वीकार करें। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

🎉🌷🍁🏵️🎯🌸🌺🌹💐

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here