विश्रामपुर:- विश्रामपुर एसईसीएल की बंद खदान की पोखरी में मंगलवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गये 12 वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमपुर निवासी गोवर्धन चेरवा का 12 वर्षीय पुत्र आदित्य चेरवा अपने 3-4 दोस्तों के साथ बिश्रामपुर के पोखरी नंबर-5 में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे नहाने गया था। सभी पोखरी में नहा ही रहे थे कि अचानक आदित्य गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। साथ नहाने गए दोस्तों ने यह देखा तो शोर मचाया लेकिन आस-पास कोई नहीं होने के कारण कोई भी बचाव को नहीं आ सका फिर सभी बच्चे भागते हुए आदित्य के घर पहुंचे और इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन दौड़ते भागते पोखरी के पास पहुंचे और बिश्रामपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। देर शाम हो जाने के कारण शव को कल नहीं निकाला जा सका। पुलिस की सूचना पर बाढ़ बचाओ की टीम ने आज बुधवार की सुबह पोखरी में रेस्क्यू करने उतरी और काफी मशक्कत के बाद 20 घंटे बाद शव को निकाला जा सका।
बंद कोल खदान की पोखरी में डूबकर 12 वर्षीय बालक की मौत,,, 20 घंटे बाद निकाला जा सका शव…
कोरोना संक्रमण के बाद मरीजों को ब्लैक फंगस की आशंका,,, जानें इसके लक्षण और इससे कैसे करे बचाव…
नई दिल्ली :- कोरोना संक्रमितों के फेफड़ों का इंफेक्शन कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं हाईडोज स्टेरॉयड से शहर के अस्पतालों में भी ब्लैक फंगस ( म्यूकरमायकोसिस) के मामले आ रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा खतरा डायबिटीज के मरीजों को है जो कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रिकवरी के दौरान और रिकवरी के बाद भी ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती स्टेज में ही बीमारी पकड़ में आ जाती है तो मरीज का पूरी तरह इलाज किया जा सकता है। यदि नाक में ही फैली है और ब्रेन व फेफड़ों तक नहीं पहुंची है तो भी मरीज के बचने के चांस 50-50 हैं। यदि फेफड़ों तक फैल गई तो मरीज के बचने के चांस 25 प्रतिशत रह जाते हैं और यदि म्यूकरमायकोसिस ब्लड में फैल गई है तो मरीज के बचने के चांस बहुत कम हो जाते हैं। इसलिए अलर्ट रहने के साथ ही शक होने पर नेजल एंडोस्कॉपी कराना बेहद जरूरी है।
क्या होता है म्यूकरमायकोसिस (ब्लैक फंगस)
डॉक्टरों के अनुसार म्यूकरमायकोसिस (ब्लैक फंगस) घातक इंफेक्शन होता है कि जो कि हमारे शरीर में ब्लड सप्लाई को प्रभावित करता है। जहां पर यह ब्लैक फंगस हो जाता है वहां से आगे की ब्लड सप्लाई रुक जाती है और एक प्रकार से यह जितनी दूरी तक फैल चुका होता है वहां के नर्व सिस्टम में ब्लड की सप्लाई को डैमेज कर देता है। सर्जरी के बाद ही उतने हिस्से से ब्लैक फंगस हटाकर मरीज को बचाया जाता है। इस समय कोरोना वाले मरीजों में नाक में मरीजों को ब्लैक फंगस हो रहा है।
डायबिटीज के मरीजों में सबसे ज्यादा खतरा
डॉक्टरों के अनुसार सबसे ज्यादा इसका खतरा डायबिटीज के मरीजों में है। इसके अलावा ऐसे मरीज जिनका इम्यून सिस्टम बेहद कमजोर है। इनमें एचआईवी, एड्स, कैंसर व दूसरे गंभीर मरीज भी शामिल हैं। वहीं, आम मरीजों में देखने आ रहा है कि जिन्होंने कोरोना से बचाव के लिए स्टोरॉयड की हाईडोज इस्तेमाल कर ली हैं उन्हें भी समस्या हो रही है। डायबिटीज के मरीजों का इम्यून सिस्टम पहले से ही कमजोर होता है साथ ही लंग्स इंफेक्शन को कंट्रोल करने के लिए उन्हें स्टेरॉयड देना ही पड़ता है जिससे उनमें इस इफेक्शन के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं।
ये हैं ब्लैक फंगस के लक्षण
-नेजल ड्राइनेस
-नाक बंद होना
-नाक से अजीब से कलर या काले खून का डिस्चार्ज होना
– आंख खोलने में दिक्कत होना
– अचानक से दोनों आंख या एक आंख से कम दिखाई देना, आंख में सूजन होना।
ऐसे रहें अलर्ट
-कोरोना होने पर स्टोरॉयड की डोज अपने मन से या किसी के बताए अनुसार न लें। डॉक्टर की सलाह के बाद ही तय मात्रा में स्टोरॉयड का इस्तेमाल करें।
-डायबिटीज के मरीज हैं तो कोरोना रिकवरी के बाद कई महीने तक अलर्ट रहने की जरूरत है।
-जरा सा भी लक्षण होने पर सीधे डॉक्टर के पास जाएं। नेजल एंडोस्कॉपी या जरूरत के अनुसार नेजल बायोप्सी से इसका पता लगाया जाता है।
-जितनी जल्दी बीमारी पकड़ में आएगी उतनी ही बेहतर रिकवरी होगी।
नई नहीं है यह बीमारी
इस बीमारी को लेकर यथार्थ अस्पताल के सीनियर ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. बी वागीश पडियार और शहर में डायबिटीज के जाने माने एक्सपर्ट डॉ. जीसी वैष्णव से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शहर के मरीजों में ऐसे मामले बढ़ गए हैं। ब्लैक फंगस कोई नई बीमारी नहीं है। यह पहले से हमारे देश में लोगों को होती रही है लेकिन अब कोरोना के दौरान इस्तेमाल हो रहे हैं स्टेरॉयड की वजह से इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। डॉ. बी वागीश ने बताया कि वह पिछले एक महीने में ब्लैक फंगस वाले 7 मरीजों का यथार्थ अस्पताल में ऑपरेशन कर चुके हैं।
बड़ी खुशखबरी, जल्द ही बच्चों के लिए आ रही है कोरोना वैक्सीन, ट्रायल की तैयारी शुरू..
देश में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में वैक्सीन अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं, अभीतक तो 18 साल तक की आयुवर्ग के लिए कोरोना के टीके उपलब्ध हैं, लेकिन इस बीच बड़ी खुशखबरी ये मिल रही है कि जल्द ही 2 साल से 18 साल तक के बच्चों के लिए आने वाले दिन में कोरोना की वैक्सीन मिलने लगेगी. इसके लिए एक एक्सपर्ट समिति ने मंगलवार को 2-18 आयुवर्ग के लिए भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के दूसरे/तीसरे चरण के लिए ट्रायल की सिफारिश की है.
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुबाबिक यह ट्रायल दिल्ली एवं पटना के एम्स और नागपुर स्थित मेडिट्रिना मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट समेत विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा. अगर ट्रायल सफल रहे तो जल्द ही बच्चों की वैक्सीन भी आ जाएगी.
Subject Expert Committee (SEC) gives nod to Bharat Biotech's Covaxin for phase 2 and 3 human clinical trials on 2 to 18-year-olds: Sources#COVID19 pic.twitter.com/0FD1y3IGYh
— ANI (@ANI) May 12, 2021
सीडीएससीओ ने भारत बायोटेक के आवेदन पर किया विचार
केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSEO) की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को भारत बायोटेक द्वारा किए गए उस आवेदन पर विचार-विमर्श किया जिसमें उसके कोवैक्सीन टीके की दो साल से 18 साल के बच्चों में सुरक्षा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत अन्य चीजों का आकलन करने के लिए परीक्षण के दूसरे/तीसरे चरण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था.
कोरोना के डबल म्यूटेंट पर असरदार है कोवैक्सिन
बता दें कि अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने खबर दी थी कि कोवैक्सिन रूप बदलने वाले कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने का काम करती है और असरदार है. इससे कुछ दिनों पहले, तीसरे ट्रायल के नतीजे घोषित करते हुए आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने कहा था कि सामान्य कोरोना मरीजों पर कोवैक्सिन टीका 78 फीसदी तक असरदार है.
भारत बायोटेक ने राज्यों को वैक्सीन भेजनी शुरू की
एक खबर में जारी एक सूत्र ने कहा कि कंपनी के आवेदन पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने प्रस्तावित दूसरे/तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दिए जाने की सिफारिश की है और इसके बाद भारत बायोटेक ने देश के तमाम राज्यों को अपने कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन की सप्लाई शुरू कर दी है. इसकी जानकारी खुद भारत बायोटेक कंपनी ने ट्वीट के जरिए दी है. जिन राज्यों को सप्लाई दी जा रही है, उनमें आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.
जानें आज के दिन क्या कहती हैं आपकी भाग्य रेखाएं…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-12 मई 2021, बुधवार
🎉🎯🏵️💐💐🌸🌸🌷🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन् 2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-बुधवार
🌷🌸🏵️🏵️🎯🎉🌹🌺🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-किंस्तुघ्न
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धि योग/ऋषि पराशर जयंती
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🌷🌹🏵️🍁🍁🎯💐🎉
आज का राशिफल
🎉🎉🎉🎉🎉
मेष:-
आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।
💐💐🍁🏵️🌹🌷🌷🌸🌺
वृष:-
लेनदारी वसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की प्रशंसा होगी।शत्रु पराजित होंगे।
🌺🌸🌷🌹🍁💐💐🎯🎯
मिथुन:-
कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्त्री से कष्ट संभव है । कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे।
🎯💐🍁🌷🌸🌸🌺🏵️🎉
कर्क:-
यात्रा सफल रहेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना। मातृपक्ष की चिंता। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना है।
🎉🌺🌸🌷🍁💐💐🎯🌹
सिंह:-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।राज्य से लाभ होगि । शत्रु शांत होंगे।
🌹🎯💐🍁🌷🌸🌺🏵️🏵️
कन्या:-
बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी।धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। शत्रु परेशान होंगे। शारीरिक पीड़ा होगी।
🏵️🌺🌸🌷💐🎯🌹🌹🎉
तुला:-
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना। चिंताएं कुछ कम होंगी।
🎉🌹🎯💐🌷🌸🌺🍁🍁
वृश्चिक:-
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना। कुसंग से हानि। धनागम सुखद रहेगा। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा।
🍁🌺🌷💐💐🎯🌹🎉🏵️
धनु:-
भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दु:समाचार प्राप्त होंगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा।
🏵️🎉🌹💐💐🌷🌺🍁🌸
मकर:-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। कुछ कष्ट होने की संभावना है। लाभ के योग बनेंगे। स्त्री वर्ग को कष्ट।
🌸🌺🌷💐🌹🎉🏵️🎯🎯
कुंभ:-
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कुछ कार्यसिद्धि की संभावना। चिंताएं जन्म लेंगी।
🎯🏵️🌹💐🌷🌺🌺🌸🍁
मीन:-
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। लाभ होगा। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह-अपमान से बचें। संभावित यात्रा होगी।
🍁🌸🌺💐🌹🏵️🎯🎯🎉
भाजपा सरगुजा के सोशल मीडिया प्रमुख बने मुनेश्वर यादव….
मैनपाट भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय व भाजपा आईटी सेल छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्के की सहमति एवं भाजपा सरगुजा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं भाजपा मैनपाट के मंडल अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय की अनुशंसा से भाजपा आईटी सेल सरगुजा के जिला संयोजक दुर्गा शंकर दास ने आईटी सेल एवं सोशल मीडिया सरगुजा के जिला कार्यसमिति व मंडल संयोजकों की घोषणा की जिसमें फेसबुक/इंस्टाग्राम टोली प्रमुख सोशल मीडिया मैनपाट से मुनेश्वर यादव एवं व्हाट्सएप टेलीग्राम टोली सह प्रमुख बालेश्वर यादव जी को को नियुक्त किया गया मुनेश्वरदव एवं बलेश्वर यादव को भाजपा जिला सोशल मीडिया में जगह मिलने पर मैनपाट के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष की भावना व्याप्त है।
कलेक्टर ने शादी समारोह के लिए अनुमति नहीं देने के दिए निर्देश, अक्षय तृतीया के दिन बिना अनुमति के शादी करने वालों पर कार्रवाई करने की नसीहत दी…..
बनमाली यादव जशपुर- वैश्विक कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में कलेक्टर महादेव कावरे ने आज वर्चुअल माध्यम से साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि संक्रमण से जशपुर जिले को शीघ्र मुक्त कर सकें । वर्चुअल से पुलिस अधीक्षक बालाजी राव , जिला पंचायत सीईओ के एस मंडावी सभी एसडीएम जनपद सीईओ पुलिस विभाग के एसडीओपी थाना प्रभारी विकास खंड चिकित्सा अधिकारी , और तहसीलदार सीधे जुड़े थे ।
आपको बता दें कि कलेक्टर ने प्रारंभ में टिकाकरण की प्रगति की जानकारी ली और जिले में बनाए गए टिका केन्द्र में अन्तोदय राशनकार्ड धारकों बीपीएल परिवारों और एपीएल परिवार के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर के लिए अलग अलग जगह या अलग कमरे में व्यथा करने के निर्देश दिए हैं । और बैनर भी लगाने के लिए कहा गया । उन्होंने पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग वन विभाग , राजस्व विभाग पंचायत विभाग , महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानीन समाज कल्याण विभाग या अन्य राज्य शासन के सरकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों और उनके निकट के परिजन माता पिता पत्नी उनके बच्चे फ्रंट लाइन वर्कर में शामिल होंगे । कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधिनस्थ अम्लों और अधिकारियों कर्मचारियों को फ्रंट लाइन वर्कर मानकर निर्धारित प्रारूप में टिकाकरण के लिए प्रमाण पत्र जारी करना के निर्देश दिए हैं । परिवहन विभाग और बस चालक कन्डेक्टर का टिकाकरण करवाने के लिए कहा गया है। समाज कल्याण विभाग को वृद्धा आश्रम अन्य उनके अंतर्गत संचालित संस्था को भी टिकाकरण के लिए प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिए हैं कि सीमित लोगों की कर्मचारियों की उपस्थिति में जरुरी कार्य के लिए अपना कार्यालय खोल सकते हैं।टेंडर प्रक्रिया या अन्य जरूरी कार्य हो तो । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमण के दौरान कोई भी अधिकारी बिना कलेक्टर के अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे इसका विशेष ध्यान रखे । साथ ही किसानों की सुविधा को देखते हुए सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक को कोरोना का मापदंड का पालन करते हुए सोसायटी में किसानों के लिए खाद बीज कि भंडारन करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं कि शादी के लिए कोई अनुमति नहीं दे और पुराने आवेदन को भी निरस्त करने के नसीहत दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि लोग शादी समारोह में 10 से अधिक व्यक्तियों को शामिल करके कोरोना संक्रमण को बढ़ा रहे।ऐसी शिकायतें आ रही हैं ।इसके कारण अब कोई भी शादी के आवेदन आने पर अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने कहा कि पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम अपने क्षेत्र के गांव में जाकर यह सुनिश्चित करें की टेंट हाउस वाले , गाजे बाजे वाले और घरों में अधिक लोगों के लिए भोजन तो नहीं बन रहा है ।इसकी भी अधिकारी को अपने स्तर पर पुष्टि करने के निर्देश दिए हैं । और उलंघन करने वाले पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं ।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी 14 तारीख और अक्षय तृतीया के दिन बिना मुहूर्त के शादी करते हैं। और बिना शासन के अनुमति के शादी समारोह कर रहे हैं।ऐसी सूचना मिलने पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही 14 मई को ईद भी है इस दिन मुस्लिम समुदाय और भाईयों को नमाज अपने अपने घरों में अदा करने का आग्रह किया है ।लोग ई पास लेकर अपने गाड़ियों में अनुमति से ज्यादा लोगों को सवारी करवाने सड़कों पर पेट्रोल भरवाने के नाम से भीड़ भाड़ की शिकायते मिल रही है ऐसे लोगों पर 1000 रुपया का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं । साथ ही पेट्रोल पंप ,दवाई दुकान उचित मूल्य दुकान में घेरा करने और सोशल डिस्टेंस का अनिवार्य रूप से लोगों को पालन करवाने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने विकास खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाजिटिव मरीज को बार बार टेस्ट करवाने की आवश्यकता नहीं ।केवल कोविड केयर सेंटर में निर्धारित अवधि तक रहे और कोरोना दवाई का नियमित सेवन करें साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों बाहर ना घूमें इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं । जिनके घरों में पाजिटिव आए उनके परिजनों को सभी को दवाई देने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों से एक करके टी एल के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आवेदनों का प्राथमिक से निराकरण करने के अहम निर्देश दिए हैं।
नायक नित्यानन्द साय शासकीय महाविद्यालय आरा इकाई के द्वारा “मेरी सेहत मेरी जिम्मेदारी” के तहत् ऑनलाइन कोविड-19 जागरूकता का परिचय दिया….
बनमाली यादव जशपुर/आरा:- Covid-19 वैश्विक महामारी के इस दोहरी त्रासदी में आज नायक नित्यानन्द साय शासकीय महाविद्यालय आरा इकाई के द्वारा “मेरी सेहत मेरी जिम्मेदारी” थीम के तहत् ऑनलाइन कोविड -19 जागरूकता वेबीनार
दिनांक 11/5/2021 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में आज कार्यक्रम अधिकारी के रूप में हमारे बीच आमंत्रित हुए प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. “तेजस्वी सिंह” प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आरा, इन्होने सर्व प्रथम छात्र-छात्राओं को कोविड के कारण निर्मित लॉकडाउन में अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए गांव घर में से संबंधित भ्रांतियों को दूर कर सभी 18 वर्ष से 44 वर्ष के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा तथा जो 18 वर्ष पूर्ण कर लिया हो उन्हें भी वैक्सीन लगवाने को प्रेरित किया। और साथ ही साथ शोशल डिस्टेंस रहते हुए मास्क का उपयोगिता तथा हाथ को सेनेटाइज करते हुए इस महामारी में कैसे हमें इसका सामना एवम् सुरक्षा स्वयं करें, इसके बारे में छात्र-छात्राओं को गाइडलाइन के बारे में अहम जानकारियां दी।
आपको बता दें कि इस दोहरी आपदा से निपटने हेतु हमें डॉ. परामर्श लेना बेहद जरूरी है, एवं अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त हेतु आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में जानकारियां प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने व आर्गेनाइज हेतु महाविद्यालय के प्रिंसिपल संरक्षक श्रीमती वन्दना पाठक जी, कार्यक्रम अधिकारी श्री गोपाल कृष्ण यादव (सहायक प्राध्यापक), आई आई क्यू एसी प्रभारी आशीष कुमार राजपाल (सहायक प्राध्यापक) व सभी टीचिंग स्टाफ, और नॉन टीचिंग स्टॉप, तथा महाविद्यालय के सभी विद्यर्थियां उपस्थित रहे। और क्षात्र क्षात्राओं द्वारा इस covid-19 के बारे में मन में जो भी सवाल थे, उन्होंने डॉ. से पूछे और अपना समाधान पाया।
अंत में महाविद्यालय के प्रिंसिपल संरक्षक श्रीमती वन्दना पाठक जी ने भी चन्द शब्दों द्वारा इस covid-19 के बारे में अहम जानकारियां प्रस्तुत किए। और साथ ही साथ हमारी बीच आमंत्रित वक्ता डॉ. तेजस्वी सिंह को धन्यवाद् कर आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया गया।
कोवैक्सिन, कोविशील्ड या स्पूतनिक? अब मनचाही वैक्सीन लगाने का मिलेगा विकल्प..
नई दिल्ली :- देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब लोगों को मनचाही वैक्सीन लगाने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए कोविन पोर्टल पर बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में अब कोविन पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने से पूर्व यह भी देखा जा सकेगा कि किस टीकाकरण केंद्र पर कौन सा टीका लग रहा है। साथ ही उम्र के हिसाब से टीकाकरण केंद्रों खोजने की सुविधा भी प्रदान की गई है। क्योंकि सभी केंद्रों में सभी उम्र के लोगों को टीके नहीं लगते हैं।
45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण से पूर्व पंजीकरण की सलाह दी जाती है। जबकि 18-44 आयु वर्ग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। कोविन पर पंजीकरण कराने के बाद टीकाकरण केंद्र के चयन की सुविधा दी गई है। इस दौरान पोर्टल पर यह भी प्रदर्शित किया जा रहा है कि किस केंद्र पर कोविशील्ड लग रही है और कहां पर कोवैक्सीन। इससे लोगों को टीके का चयन करने की सुविधा मिलने लगी है। पहले सरकार ने कहा था कि लोगों को टीके के चयन की सुविधा नहीं दी जा सकती है।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह बदलाव इसलिए भी जरूरी हो गया था क्योंकि जिन लोगों को दूसरी डोज लेनी है, उन्हें यह पता रहे कि किस केंद्र पर कौन सा टीका लग रहा है। दरअसल, कोवैक्सीन की आपूर्ति कम है तथा बहुत कम केंद्रों पर उसकी उपलब्धता है। दूसरे, एक-डेढ़ महीने पहले जिस केंद्र पर किसी व्यक्ति ने कोवैक्सीन लगाई है, यह जरूरी नहीं कि आगे भी उस केंद्र पर वही टीका उपलब्ध हो। फिर कोई भी व्यक्ति किसी भी केंद्र पर टीका लगा सकता है। इसलिए कोविन पर यह जानकारी दी जा रही है कि किस केंद्र पर कौन सा टीका लगाया जा रहा है। टीके को क्लिक करके केंद्र सर्च करने की सुविधा भी है। इससे दूसरी खुराक लेने वालों को भी सहूलियत होगी।
टीकाकरण केंद्र सर्च करने की सुविधा भी
इसी प्रकार आयु के हिसाब से भी टीकाकरण केंद्र सर्च करने की सुविधा भी दी गई है। 45 से अधिक आयु के लोगों को जिन केंद्रों पर टीका लग रहा है, उनमें जरूरी नहीं कि 45 से कम वालों को भी लगता हो। इसलिए उम्र के हिसाब से सर्च करने की सुविधा भी दी गई है। 45 से कम उम्र के लोगों के लिए ज्यादातर राज्यों ने अलग टीकाकरण केंद्र बनाये हैं। ऐसे में इन आयु वर्ग के लोगों को कोविन पर अपना टीकाकरकर केंद्र सर्च करने में सहूलियत होती है। इसी प्रकार पिनकोड और जिले के आधार पर भी टीकाकरण केंद्र खोजने की सुविधा पोर्टल पर दी गई है।
बिना अप्वाइंटमेंट के टीकाकरण
पोर्टल पर यह भी सुविधा दी गई है कि 45 साल से अधिक उम्र के लोग बिना किसी केंद्र के चयन के भी पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण पूरा करने के बाद उनका चार अंको का विशेष सुरक्षा कोड आ जाता है जिसे नोट कर या सेव कर वह किसी भी टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं। और फोन नंबर और विशेष कोड बताकर वह टीका लगा सकते हैं। ऐसे में उनकी किसी एक टीकाकरण केंद्र पर इंतजार करने की बाध्यता नहीं रहेगी। बता दें कि हाल में कोविन पर चार अंकों का विशेष सुरक्षा कोड शुरू किया गया है। जब टीका लगाने वाला यह कोड़ बताता है और उसे पोर्टल में दर्ज किया जाता है तभी माना जाएगा कि टीकाकरण हो गया है। इसके बाद ही टीके का प्रमाण पत्र उत्पन्न होता है।
छत्तीसगढ़ में शराब की होम डिलीवरी:ऑनलाइन ऑर्डर करने वालों के खातों से कटे रुपए, शराब भी नहीं मिली; ज्यादा डिमांड की वजह से क्रैश हुआ सर्वर..
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में सोमवार से शराब की ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी शुरू हो गई है। शराब की दुकानें ग्राहकों के लिए बंद रखी गई हैं, सिर्फ एप के जरिए ही बुकिंग लेकर डिलीवरी के आदेश हैं। सोमवार सुबह 9 बजे से लोगों ने सरकार की तरफ से जारी CSMCL Online एप पर शराब के लिए ऑर्डर करना शुरू कर दिया। करीब 2 घंटे के भीतर इतने ऑर्डर आए कि एप ही क्रैश हो गया।
एप का सर्वर अचानक हुए अधिक संख्या में डाउनलोड और ऑर्डर बुकिंग को एक साथ झेल न सका। हालांकि विभाग की टेक्निकल टीम ने खामियों को दूर करने का दावा किया है, लेकिन दोपहर 1 बजे तक लोग ऑर्डर करने के लिए जूझते रहे। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ रायपुर शहर में सुबह 2 घंटे के भीतर 50 हजार से ज्यादा ऑर्डर प्लेस हुए।
लोगों ने कहा कैसा एप बना है पैसे कट गए शराब नहीं मिली
एप से शराब ऑर्डर करने वाले ज्यादातर लोगों की दिन भर यही शिकायत रही कि उनके खाते से रकम कट गई मगर रुपए मगर शराब नहीं मिली। बहुत से लोगों ने बाकायदा गूगल के प्ले स्टोर पर एप को 1 स्टार की रेटिंग देकर इसे वाहियात एप बताया। 
लोगों का दावा है कि उन्होंने सुबह से ही ऑर्डर किया मगर शराब नहीं मिली, रुपए भी कट गए। इस पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्वर के क्रैश होने की वजह से ऐसा हुआ है। ऑर्डर प्लेस होने के 4 घंटे के भीतर शराब डिलीवर करने ना होने पर 24 घंटे के भीतर लोगों के रुपए खुद ब खुद उनके खातों में पहुंच जाएंगे। सर्वर सुधार पर काम जारी है।
शराब की डिलीवरी मंगलवार को दी जाएगी
आबकारी विभाग के अफसरों के मुताबिक होम डिलीवरी का काम सोमवार को CSMCL पोर्टल से शुरू किया गया। सर्वर डाउन हुआ था। लगभग 1 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें 29 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने 4 करोड़ 32 लाख रुपए की शराब का ऑर्डर दिए। जिन लोगों को सोमवार को शराब नहीं मिली उन्हें मंगलवार को डिलीवरी दी जाएगी।
CSMCL Online एप 1 लाख डाउनलोड
आबकारी विभाग के अफसर अरविंद पटले ने बताया कि सुबह एप का सर्वर क्रैश हुआ था, इसे ठीक कर लिया गया है। गूगल के प्ले स्टोर से शराब को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए 1 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। दुकानों का संचालन कर रही प्राइवेट एजेंसी के लोग ही घरों में शराब पहुंचाने का काम कर रहे हैं। शराब डिलीवर करने के लिए अलग से डिलीवरी ब्वॉय नहीं रखे गए हैं। दुकानें बंद हैं तो वहीं के स्टाफ इस काम में लगाए हैं।
ऐसे हो रही बुकिंग
आबकारी विभाग के मुताबिक, शराब की डिलीवरी के लिए सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक का वक्त तय किया गया है। पिछले बार की ही तरह इस बार भी CSMCL Online नाम के ऐप से शराब बुक की जा सकेगी। इसके लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पूरा पता देना होगा।
ऑनलाइन ऑर्डर करने के दौरान शराब का नाम और उसका रेट ऐप पर दिखेगा। शराब की दुकान से 15 किलोमीटर के रेंज के भीतर शराब मंगाई जा सकेगी। इसके लिए 100 रुपए तक डिलीवरी चार्ज देना पड़ सकता है। पेमेंट भी ऑनलाइन होगा।
इन राशियों के लिए आज का दिन होने वाला है बहुत खास…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-11 मई 2021, मंगलवार
🌸🌷🌹🌺🎉🏵️🍁🎯💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- ग्रीष्म
वार-मंगलवार
💐🎯🍁🏵️🌺🌹🌷🌷🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-चतुष्पद
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-ईशान
गुरू तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चन्द्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त्त-देव-पितृकार्य अमावस्या/भौमवती अमावस/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ऊँ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-मन्दिर में दही बड़े अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎉🌷🎯🍁🌸🌹💐🌺🌺
आज का राशिफल
🌺💐🌹🌸🍁
मेष:-
आज लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद की स्थिति हो सकती है। सगे संबंधियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। धन लाभ होगा। नए कार्य मिलेंगे। जिन्हें आपको पूरा करना होगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
🍁🌸🌹💐🌺🌷🎉🏵️🏵️
वृष:-
धन लाभ होने की संभावना है। कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। हालांकि आप अपनी कुशलता से सभी समस्याओं को दूर कर लेंगे। आप यात्रा पर जा सकते हैं।आपको शुभ सूचना मिलेगी।आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष की समस्या का हल निकलेगा।
🏵️🎉🌷🌺💐🌹🌸🍁🎯
मिथुन:-
किसी से मतभेद हो सकते हैं। अपने काम को पूरा करें। किसी कार्य को टालने का प्रयास न करें। वित्तीय निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें। व्यवसायियों को सफलता मिलेगी। नई योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।
🎯🍁🌸🌹🌺🌷🎉🎉🏵️
कर्क:-
व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। आज आपको कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भावनात्मक रूप से आपको मजबूत रहेंगे। विवादों से दूर रहना होगा। आपको शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद के चलते आपको भागदौड़ करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा।
🏵️🎉🌷🌺🌹🌸🍁🎯💐
सिंह:-
आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। आप यात्रा पर जा सकते हैं।आपको नई योजनाओं को शुरू करने का मौका मिलेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। मित्र वर्ग से लाभ होगा। लेनदेन कर सकते हैं। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।
💐🍁🌸🌸🌺🌺🌷🎉🏵️
कन्या:-
रूके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों की दिक्कतें दूर होंगी। युवाओं को सफलता मिलेगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी कामों में कामयाबी मिलेगी। उत्साह बना रहेगा। धन लाभ होगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है।
🏵️🎉🌷🌺🍁🍁💐🎯🌹
तुला:-
आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बचत योजनाओं में निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं।नई जानकारी मिलेगी। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। यात्रा के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अपने किसी निवेश के काम को पूरा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की समस्याओं को दूर करेंगे।
🌹🎯💐🍁🌺🎉🎉🏵️🌸
वृश्चिक:-
आज आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। पारिवारिक जरूरतें पूरी करेंगे। संतान पक्ष से शुभ सूचना मिलेगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।किसी काम में रूकावट आ सकती है। किसी से विवाद होने की आशंका है। धन लाभ हो सकता है। यात्रा करते हुए सतर्क रहें।
🌸🏵️🎉🌺💐💐🌹🌹🌷
धनु:-
दिन की शुरूआत में आपको खुशखबरी मिलेगी। जरूरी लेनदेन को पूरा कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। युवाओं के कैरियर में गति आएगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
🌷🌹💐🌺🎉🏵️🌸🍁🎯
मकर :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और दोस्तों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। मित्र वर्ग से आपको लाभ होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। सामाजिक रूप से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। कारोबार संबंधी यात्रा कर सकते हैं। आपको धन लाभ होगा।
🎯🍁🌸🏵️🎉🌺💐🌹🌷
कुंभ:-
आर्थिक दिक्कत दूर होने से तनाव कुछ कम होने की संभावना है। कारोबार में लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। किसी रिश्तेदार से मतभेद दूर होंगे। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। तनाव और गुस्से की अधिकता रहेगी।
🌷🌹💐🌺🎉🏵️🍁🍁🎯
मीन:-
आज परिवार के सदस्य की मदद से आपको लाभ होगा। लेन-देन के मामलों में भी सतर्कता रखना होगा। सामाजिक स्थिति ठीक रहेगी। आप बेहद आत्मविश्वास और मजबूत स्थिति में होंगे। आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। आपकी वजह से कई लोगों की दिक्कतें दूर होंगी।
🎯🍁🏵️🎉🌺🌹🌷🌷🌸
ये कैसा संयोग की कोरोना से मृत्यु के पश्चात इस गांव में अर्थी को चार कंधे भी नहीं हुआ नसीब …
बनमाली यादव जशपुर/फरसाबहार:- कुदरत की ये कैसी विडंबना है कि मृत्यु की सईय्या पर मृतक को कभी 4 कंधों का नसीब ना हो ऐसा ही घटना आज कोरोना ने अपने को अपनों से दूर कर दिया है। इस कोरोना काल से पहले लोगों की किसी भी बीमारी से मृत्यु होने पर लाश को कंधा देने के लिए हजारों लोग मिल जाते थे, पर आज जब जशपुर जिला के फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत तुमला में कोरोना से एक 60 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई, तो कंधा देने के लिए 4 लोग भी नसीब नहीं हुए। किसी ने भी उनका मदद नहीं किए ना ही उनके पड़ोसी और ना ही उनके समाज वालों ने इस परिवार की मदद की।
आपको बता दें कि मृतक लाश को केवल 3 लोगों ने बड़ी मुश्किल से मृतक को श्मशान घाट तक लेकर आए मिली जानकारी के मुताबिक जब मृतक के बेटे द्वारा उसकी मां की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गया तब उसने 108 को कई बार फोन किया पर 108 नहीं आया रात भर मृतक के घर वाले परेशान होते रहे ,और सुबह करीब 6:00 बजे फरसाबहार एसडीएम श्री चेतन साहू को सूचना दिया गया कि उसकी माता की तबीयत बहुत ही खराब है, उसका ऑक्सीजन लेवल 60 है और वह कोरोना पॉजिटिव है तब एसडीएम द्वारा एंबुलेंस खाली नहीं होने के बावजूद निजी वाहन का व्यवस्था कर तत्काल भिजवाए परंतु जैसे ही वहां पहुंचे और मृतक को हॉस्पिटल ले जाने के लिए तैयार हुए महिला की मृत्यु हो गई । इसके पश्चात एसडीएम द्वारा तत्काल मृतक की अंतिम संस्कार के लिए सारी व्यवस्था किया गया दूसरी तरफ ग्राम पंचायत के सचिव मोहन पात्रा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपी की लकड़ी आदि व्यवस्था कर महिला की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया गया
2 लाख की घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाले सरगुजा स्पेशल पुलिस ! के खिलाफ एडिशनल एसपी ने बैठाई जांच टीम,,, 7 दिनों में पेश करेगी जांच रिपोर्ट….
अंबिकापुर :- शुक्रवार की शाम को पुलिस की स्पेशल टीम ने झारखंड के नंबर की एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी थी जिसके बाद कहा जा रहा है कि स्पेशल पुलिस टीम ने 2 लाख रुपए लेकर दोनों तस्करों को छोड़ दिया था। जब इस बात की सूचना मुखबिर द्वारा एएसपी सुनील शर्मा को दी गई तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की पड़ताल करने आजाक थाने पहुंचे। स्पेशल टीम द्वारा दोनों तस्करों को वहीं रखे जाने की सूचना मिली थी। जब एडिशनल एसपी वहां पहुंचे तो वहां कोई नहीं था आजाक थाने में कोई नहीं मिला तो वे तत्काल कोतवाली पहुंचे और चारों तरफ इसकी जांच की पर कहीं कुछ पता नहीं चल सका। एडिशनल एसपी ने आजाक थाने में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी जब्त किया है और फुटेज की जांच सीएसपी को सौप दिया है।
जांच दल गठित 7 दिनों में आएगा फैसला
एएसपी सुनील शर्मा से हुई हिंद स्वराष्ट्र की बातचीत में उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल पुलिस के एएसआई सरफराज फ़िरदौसी तथा उनके दल के ऊपर सीएसपी अम्बिकापुर के नेतृत्व में एक जांच दल गठित की गई है जो मामले की जांच करेगी और 7 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करेंगी।
मामला सही पाए जाने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
एडिशनल एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच सीएसपी को दी गई है। जांच के बाद अगर मामला सही पाया जाता है तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अम्बिकापुर के राधेश्याम होटल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार….
अंबिकापुर :- कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अंबिकापुर शहर सहित जिलेभर में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन करने सख्ती से कलक्टर ने निर्देशित किया है। इसके बावजूद कई लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं।
इसी कड़ी में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर शहर के एक होटल में जुआ चल रहा था। इसकी जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 8 जुआरियों के पास से 57 हजार रुपए जब्त किया है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाली पुलिस को 8 मई को मुखबिर से जानकारी मिली कि शहर के राधेश्याम होटल परिसर में कई लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल परिसर में दबिश दी तो जुआरी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 8 जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 57 हजार रुपए जब्त किया है। सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
ये हैं पकड़े गए जुआरी
पकड़े गए जुआरियों में प्रकाश मनवानी पिता 29 वर्ष निवासी बाबूपारा के पास से 5500 रुपए, नितिन अग्रवाल उम्र 30 वर्ष निवासी नमनाकला से 7000 रुपए, हामीद उम्र 26 वर्ष निवासी भगवानपुर से 7500, छोटू शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक के पास से 9500 रुपए, पप्पू गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक के पास से 8000 रुपए,
राहुल उम्र 24 वर्ष निवासी मणिपुर से से 6000 रुपए, विनय अग्रवाल उम्र 29 वर्ष निवासी सत्तीपारा से 8500 रुपए तथा शुभम शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी से 5000 रुपए जब्त किया। कुल 57 हजार रुपए जब्त कर सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आज का राशिफल एवं पंचांग….
आज का राशिफल एवं पंचांग:-10 मई 2021,सोमवार
🏵️💐🌹🌸🍁🎯🎯🌷🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
विक्रम संवत् 2078, शक संवत 1943, वैशाख कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी दिन सोमवार
सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 7 बजकर 02 मिनट पर
तिथि चतुर्दशी– रात 9.55 पीएम तक तत्पश्चात अमावस्या
नक्षत्र अश्विनी – रात 8.26 पीएम तक तत्पश्चात भरणी
योग आयुष्मान – रात 9.40 पीएम तक, तत्पश्चात सौभाग्य
वार सोमवार
पक्ष कृष्ण
करण विष्टि-सुबह 8.41 एएम तक, शकुनि- रात 9.55 पीएम तक तत्पश्चात – चतुष्पाद
सूर्य राशि मेष राशि पर
चंद्र राशि मेष राशि पर
अभिजित मुहूर्त
पूर्वान्ह 11:51 एएम से 12:45 पीएम तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02.32 पीएम से 03.26 पीएम तक
निशिथ काल रात 11.56 एएम से 12.38 एएम तक (11 मई)
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.48 पीएम से 07.12 पीएम तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.09 एएम से 04.51 एएम तक (11 मई)
अमृत काल दोपहर 12:21 पीएम से 02:08 पीएम तक
शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में मखाने चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाऐं।
💐🏵️🍁🍁🌺🎯🎉🌷
आज का राशिफल
🎯🌺🎯🎯🎯
मेष:-
सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में काम का दबाव कम रहेगा। किसी बुद्धिजीवी से मुलाकात होगी। कार्यस्थल में परिवर्तन हो सकता है। विवादित स्थिति से दूर रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपकाे आर्थिक लाभ होगा।
🎯🌺🌷🎉🍁🏵️💐🌸🌹
वृष:-
सेहत बिगड़ने की आशंका है। रिश्तेदारों का का आगमन हो सकता है। खुशखबरी मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात के बाद तनाव दूर होगा। बिजली, वाहन आदि के प्रयोग के दौरान सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🌹🌸💐🏵️🎉🌷🌷🎯🎯
मिथुन:-
युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ के योग हैं। कारोबार ठीक रहेगा। किसी योजना में निवेश से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य को लेकर नई योजना बनेगी। दिनचर्या में सुधार होगा। नया काम शुरू हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव बढ़ेगा।
🎯🌷🎉🏵️💐🌸🌹🍁🌺
कर्क:-
सरकारी दफ्तरों में रूके हुए काम पूरे होंगे।सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। निवेश से लाभ होगा। आज शत्रु परास्त होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी।
🌺🍁🌹🌸💐🏵️🎉🌷🎯
सिंह:-
भाग्य का साथ मिलेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें। आज किसी फैसले को लेने में आप असहज महसूस करेंगे। नया काम शुरू न करें। आर्थिक लाभ होगा। कर्ज की रकम वसूल कर पाएंगे। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। रोजगार में बढ़ोतरी होगी।
🎯🌷🎉🏵️💐🌸🍁🌺
कन्या:-
युवा वर्ग को सफलता मिलेगी। कैरियर से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। किसी कार्यक्रम शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।अल्प प्रयास से ही काम बनेंगे। काम की सराहना होगी। नए अवसर मिलेंगे। सम्मान हासिल होगा।
🌺🍁🌸💐🏵️🎉🌷🎯🌹
तुला:-
व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी होगी। परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे। अनजानी घटना को लेकर भय बना रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। चिंता बनी रहेगी। संपत्ति खरीद सकते हैं। कैरियर से जुड़ी चिंता दूर होगी। बिना कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। पुरानी बीमारी उभरने की आशंका है।
🌹🎯🌷🎉🏵️🌸🌸🍁🌺
वृश्चिक:-
आज पारिवारिक जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आपका कार्य लंबित रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ मिलेगा ।किसी कार्य के पूरा नहीं होने से तनाव बढ़ेगा।
🌺🍁🌸🏵️🎉🌷🌹🌹💐
धनु:-
उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखे। सेहत ठीक रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा।खुशखबरी मिलेगी। विवाद दूर होंगे। कार्यस्थल पर आपको मुलाकात नए लोगों से हो सकती है।
💐🌹🌷🎉🏵️🌸🍁🌺🎯
मकर:-
छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे।
🎯🌺🍁🌸🎉🎉🌹🌹💐
कुंभ:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को विशेषज्ञों की मदद मिलेगी। युवाओं कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। आपको धनलाभ हो सकता है। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कारोबारी स्थिति मजबूत होगी।
🌹🌹🎉🌸🍁🌺🎯🌷🌷
मीन:-
आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। चोट लगने की आशंका हैं। आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको लाभ होगा। युवाओं को कैरियर से जु़ड़ी जानकारी मिलेगी। परिवार के सदस्यों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।
🌷🎯🌺🍁🌸🌹🌹💐🏵️
विवाह में 50-60 से अधिक व्यक्ति पाए गए विवाह भोज करते ,,,विवाह कार्यक्रम के नियमों के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज..
सुरजपुर :- कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण, बचाव एवं उसके फैलाव को रोकने के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्धारित गाईडलाइन जारी किए गए हैं। कोरोना के गाईडलाइन के आदेश का पालन कराने, समझाईश देने एवं जागरूक करने निरंतर जिला प्रशासन एवं पुलिस अमला द्वारा किया जा रहा है, लेकिन लोगों के द्वारा उल्लंघन एवं अवहेलना किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन अवधि में विवाह में व्यक्तिों की निर्धारित संख्या तय की थी लेकिन अब कोरोना संक्रमण के बढ़ोतरी को देखकर संपूर्ण जिले में विवाह कार्यक्रम को निरस्त करने का आदेश जारी किया है।
8 मई को भैयाथान तहसील के अंतर्गत ग्राम गंगोटी में राम किशुन सिंह दुल्हन के बड़े पिता एवं रमेश सिंह दुल्हन के पिता विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां लॉकडाउन एवं शादी में निर्धारित संख्या का उल्लंघन करते पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित संख्या से 50-60 से अधिक लोगों को शाम 07.00 बजे बुलाकर भोज कराया जा रहा था। जिस पर भैयाथान एसडीएम श्री प्रकाश सिंह राजपूत के निर्देश पर तहसीलदार श्री प्रतीक जायसवाल, पुलिस अमला एवं हल्का पटवारी द्वारा निरीक्षण किया गया। हल्का पटवारी द्वारा शादी प्रारंभ होने से पूर्व भी निर्धारित गाईडलाइन का पालन एवं अनुमति का पालन करने सूचना दी गई थी। आदेश की अवहेलना एवं नियमों का उल्लंघन करने पर राम किशुन सिंह एवं रमेश सिंह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री प्रतीक जयसवाल, पुलिस अमला एवं हल्का पटवारी मौजूद थे।
SBI ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बदल पाएंगे ब्रांच, स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा तरीका…
क्या आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं और आप अपना अकाउंट दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करना चाहते हैं। तो इसके लिए अब आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे कोई भी अपना ब्रांच आसानी से बदल सकता है। एसबीआई ने कोरोना महामारी को देखते हुए यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है।
स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा तरीका
• स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट Onlinesbi.com पर लाॅगइन करें।
• ‘पर्सनल बैंकिंग’ ऑप्शन सिलेक्ट करें और यूजर नेम और पासवर्ड लिखें।
• ई सर्विस टैब पर क्लिक करें।
• ट्रांसफर सेविंग अकाउंट पर क्लिक करें।
• अब अपने अकाउंट सिलेक्ट करें जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं।
• जिस ब्रांच में आप अपना अकाउंट ट्रांसफर करना चाहते हैं वहां का आईएफएससी कोड लिखें।
• अपना डीटेल्स ध्यान से चेक करने के बाद कन्फर्म करें।
• आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे लिखें और कन्फर्म करें।
• यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक आपके रजिस्टर्ड नंबर ब्रांच ट्रांसफर की जानकारी देगा।
कोरोना काल और लॉकडाउन में वित्तीय संकट से बचने के 5 उपाय
ऑनलाइन के अलावा कस्टमर योनो एसबीआई, योनो लाइट के जरिए भी अपना ब्रांच बदल सकते हैं। लेकिन यह प्रक्रिया तभी पूरी हो पाएगी जब कस्टमर का मोबाइल नंबर खाते से लिंक होगा।
छत्तीसगढ़ में टीकाकरण का नया फॉर्मूला जारी ,,,अब इस आधार पर किया जाएगा टीकाकरण…नए फार्मूले मे पत्रकार और वकील को मिला फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता का नया फार्मूला तय कर लिया है। इसके तहत अब टीकाकरण के एक केंद्र पर एक साथ चार कैटेगरी में टीका लगाया जाएगा। अन्त्योदय, गरीबी रेखा से नीचे और सामान्य श्रेणी के लोगों के अलावा सरकार ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों, सरकारी कर्मचारियों, पत्रकारों और संक्रमण के सबसे अधिक खतरे वाले कामगारों के लिए चौथी कैटेगरी बनाई है। इस फार्मूले के साथ छत्तीसगढ़ कोरोना टीकाकरण में इस तरह आनुपातिक वर्गीकरण करने वाला पहला राज्य हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, “टीकाकरण का अनुपात तय हो गया है जल्द ही इसके आदेश जारी हो जाएंगे।” प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण अभियान 1 मई से शुरू हुआ है। सरकार ने सबसे पहले अन्त्योदय राशनकार्ड वालों को टीका लगाना शुरू कर दिया था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने इसको उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। 4 मई को अदालत ने कहा कि इस तरह टीकाकरण गलत है। बीमारी अमीरी-गरीबी देखकर नहीं आती। ऐसे में सरकार को सभी वर्गों में अनुपात तय करना चाहिए। उसके बाद टीकाकरण को रोक दिया गया। बाद में उच्च न्यायालय के कहने पर शनिवार से फिर टीकाकरण शुरू हुआ। इस बीच मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में बनी सचिवों की उच्च स्तरीय समिति ने टीकाकरण में सभी वर्गों का यह अनुपात तय किया है।
अब यह होगा अनुपात
वर्क फोर्स + गंभीर बीमारी से पीड़ित– 20%
गरीबी रेखा से नीचे – 52%
अन्त्योदय – 16%
गरीबी रेखा से ऊपर – 12%
फ्रंटलाइन वर्कर्स की नई श्रेणी में यह लोग आएंगे
फ्रंट लाईन वर्कर की नई सूची में जिन श्रेणियों को शामिल किया है उनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिभाषित कोमार्बिडिटी वाले व्यक्ति, भोजन परोसने वाले, सब्जी विक्रेता, बस ड्राइवर, कंडक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पंचायत सचिव/कर्मी, पीडीएस दुकान प्रबंधक और विक्रेता, इंस्टिस्च्यूशनल केयर में रहने वाली महिलाएं, गांव के कोटवार एवं पटेल, राज्य सरकार के कर्मचारी, राज्य पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के कर्मचारी, वकील, पत्रकार और नजदीकी परिजन शामिल हैं। सूची में वृद्धाश्रम में, महिला देखभाल केन्द्रों एवं बच्चों की देखभाल में कार्यरत व्यक्ति, शमशान, कब्रिस्तान में कार्यरत व्यक्ति, दिव्यांग व्यक्ति, आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, मार्कफेड, सहकारी बैंक में कार्यरत कर्मचारी, कलेक्टर द्वारा कोरोना ड्यूटी पर लगाए गए व्यक्तियों को भी शामिल किया गया है।
बंदियों को भी प्राथमिकता
सरकार ने इस बार बंदियों को भी प्राथमिकता सूची में रखा है। सरकार की ओर से कहा गया है, जेल में रहने वाले बंदियों को भी टीकाकरण में वही प्राथमिकता दी जाए जो फ्रंटलाइन वर्कर को दी जाएगी। ऐसा इसलिए क्योकि वे अपनी सुरक्षा नही कर सकते।
फ्रंटलाइन वर्कर के पास BPL कार्ड तो कार्ड वाली श्रेणी में टीका लगेगा
अधिकारियों ने बताया, फ्रंटलाइन वर्कर श्रेणी का कोई व्यक्ति अगर APL काे छोड़कर अन्य कोई राशनकार्ड लाता है तो उसे भी उस राशनकार्ड की श्रेणी का माना जाएगा। यदि ऐसा व्यक्ति राशनकार्ड लेकर नही आता है तो उसे फ्रंट लाईन वर्कर की श्रेणी में माना जाएगा।
टीकाकरण में ऐसा वर्गीकरण करने वाला पहला प्रदेश
इस फार्मूले के साथ छत्तीसगढ़ कोरोना टीकाकरण में इस तरह आनुपातिक वर्गीकरण करने वाला पहला राज्य हो गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों का चार वर्ग बनाया था। इन वर्गोंं का टीकाकरण अभी भी जारी है। लेकिन इन वर्गों में टीकाकरण का कोई अनुपात तय नहीं है। यह टीका कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लगाया जा रहा है।
सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वैश्विक महामारी कोविड-19 के कठिन समय में भेदभाव रहित टीकाकरण का दिया सुझाव….
अम्बिकापुर :- सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को सुझाव पत्र लिखकर कहां है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस कठिन समय में भेदभाव रहित टीकाकरण किया जाना चाहिए।
उन्होंने बढ़ते महामारी पर चिंता जताते हुए बतौर सुझाव कहा कि कोरोना के इस काल में भारत में ही बने दोनों टीके फिलहाल हमारे लिए आशा की एकमात्र किरण है , लेकिन प्रदेश में टीकाकरण के संबंध में हो रही राजनीति दुखद है, निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रदेश भाजपा कुछ सुझाव देते हुए यह उम्मीद करती है कि इसे लागू कर छत्तीसगढ़ को कोरोना मुक्त बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।
माननीय उच्च न्यायालय के संबंधित आदेश के अनुपालन में कृपया ऐसी नीति बनाई जाए जिसमें कोई भेदभाव ना हो जिसमें सर्व समाज का हित निहित हो।
अंत्योदय बीपीएल और एपीएल श्रेणी के लिए अलग-अलग कस्बों में केंद्र का निर्माण किया जाना निहायत ही और अव्यावहारिक निर्णय है, हर केंद्र पर सभी श्रेणी के बूथ होने चाहिए।
भारतीय टीका के खिलाफ में प्रदेश में राजनीतिक कारणों से लगातार दुष्प्रचार किए गए इस कारण गांव कस्बों में टीका लगाने गए कर्मियों पर हमले की खबरें लगातार आ रही है, ऐसे कर्मियों की सुरक्षा हो, टीका कर्मियों का पर्याप्त बीमा भी हो, साथ ही फैलाई गई भ्रांतियों को दूर करने प्रदेश व्यापी जन जागरण अभियान चलाया जाना चाहिए।
टीके की वर्तमान कमी का एक कारण समय से आर्डर नहीं दे पाना भी है, हमारे पड़ोसी नये राज्य ने अनुमति मिलते ही 8 करोड़ टीकों के लिए आदेश कर दिया जबकि हम अंतिम दिन तक पत्र लिखते रहे, अतः आग्रह है कि अनावश्यक पत्राचार ना कर त्वरित निर्णय लें।
प्रदेश में करीब ढाई लाख टीके बर्बाद हुए हैं, इसे रोकने केरल मॉडल से प्रेरणा लें , वहां उन्होंने वेस्टेज सेक्टर के मद्देनजर दिए जाने वाले खुराक का बेहतरीन उपयोग कर केंद्र द्वारा मिले कुल डोज का 102% टीकाकरण कर लिया इस से सीखना चाहिए।
छत्तीसगढ़ में टेस्टिंग कम होते जाना चिंताजनक है, आरटीपीसीआर एंटीजन और टू नॉट सभी पर्याप्त संख्या में हो, जांच की कमी के कारण भी प्रदेश मे मृत्यु दर बढ़ना चिंताजनक है।
प्रत्येक पंचायत में ऑक्सीमीटर थर्मामीटर और दवा का कीट आदि शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए इनका प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण हो।
नियमों को धता बताकर टीके लगवाने की अन्य खबरें चिंताजनक है , इस पर सख्ती से लगाम लगाया जाना चाहिए, नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो।
कोविड-19 के नियमों तहत सभी समाज से और सभी राजनीतिक दल से कार्यकर्ताओं को अनुमति प्रदान करें।
भीड़ से बचाव को देखते हुए कलेक्शन सेंटर की संख्या बढ़ाई जाए तथा मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में वेंटिलटर की संख्या बढ़ाई जाए।
क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीज ज्यादा निकल रहे हैं , अतः सरगुजा जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक केंद्रों मे ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या बढ़ाई जाए, और जरूरत पड़ने पर बड़े ग्राम पंचायत में जहां संक्रमण ज्यादा है वहां सामुदायिक भवनों में भी ऑक्सीजन युक्त बेडों की व्यवस्था की जाए।
उक्त आशय की जानकारी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दिया।
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर,,,शराब की होंगी होम डिलीवरी… इस ऐप से करे ऑर्डर..
रायपुर :- कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है, इसके चलते जरूरी सेवाओं के अलावा बाकी व्यावसायिक गतिविधियां बंद हैं. यहां के कई जिलों में 15 और 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान शराब पीने वालों को समस्या न हो इसके लिए अब राज्य के सभी जिलों में शराब की होम डिलीवरी की जाएगी.
आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
घर के दरवाजे तक शराब पहुंचाने की इस सेवा के लिए आबकारी विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं. इसके तहत यह सुविधा 10 मई से शुरू होगी. शराब की होम डिलिवरी सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक की जाएगी. वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड होम डिलिवरी के लिए शराब की दुकानों का निर्धारण करेगा.
ऐप से होगी बुकिंग
शराब की होम डिलिवरी की बुकिंग करने के लिए बाकायदा एक ऐप भी बनाया गया है. csmcl नाम के इस ऐप से शराब बुक की जा सकेगी, इसके लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पूरा पता ऐप पर रजिस्टर करना होगा. ऑनलाइन शराब ऑर्डर करने के दौरान शराब का नाम और उसका रेट ऐप पर दिखेगा. इस सेवा के तहत शराब की दुकान से 15 किलोमीटर की रेंज के भीतर शराब मंगाई जा सकेगी. हालांकि इसके लिए उपभोक्ता को पहले ऑनलाइन पेमेंट करना होगा और 100 रुपए तक डिलीवरी चार्ज देना होगा.
जानें क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं,, पढ़े अपना राशिफल…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-9 मई 2021, रविवार
🍁🌸🎯🎉🏵️🌹🌺🌷💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-रविवार
🎉🎯🌺🍁🌹🏵️💐💐🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)-प्रीति
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत/भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग/ पंचक समाप्त
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में केसर चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌷🌺🌹🏵️🎉🌸🎯🍁
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
धनार्जन सुगम होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा।मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
💐🌷🌺🌹🏵️🎯🎯🌸🍁
वृष:-
किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
🍁🌸🎯🏵️🌹🌺🌷💐🎉
मिथुन:-
शत्रु नतमस्तक होंगे।प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है।मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
🎉🌷🌺🌹🎯🌸🌸🍁
कर्क:-
लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।व्यवसाय ठीक चलेगा।
🍁🌸🌹🌺🌷🎉💐🏵️🌺
सिंह:-
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
🌺🏵️💐🎉🌷🌹🌸🍁🎯
कन्या:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
🎯🍁🌸🌷🌷💐💐🌺🌺
तुला:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
🌺💐🌷🌸🍁🌹🌹🎉🏵️
वृश्चिक:-
नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है।
🏵️🎉🌹🍁🌸🌷💐🌺🎯
धनु:-
चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
🎯🌺💐🌷🌸🍁🌹🎉🏵️
मकर:-
विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
🏵️🎉🌹🍁🌸💐💐🌺🎯
कुंभ:-
कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
🎯🌺💐🍁🌹🌹🏵️🌷🌷
मीन:-
धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।
🌷🏵️🌹🍁🌺🌺🎯🎉🎉