सूरजपुर कलेक्टर की गैरजिम्मेदाराना हरकत,,,सरेआम युवक को मारा थप्पड़,,मोबाइल तोड़ा,,, पुलिस से भी पड़वाई छड़ी…

0

सूरजपुर :- शनिवार को सुरजपुर जिले के कलेक्टर अलग ही तेवर मे नजर आए। वे शहर में पुलिस के साथ लॉकडाउन की गश्त पर निकले ही थे कि रास्ते में उनका सामना एक लड़के से हो गया। उन्होंने उस लड़के से पूछताछ की। लड़के का जवाब सुनकर कलेक्टर अपनी गाड़ी में बैठ ही रहे थे मगर उन्हें कुछ खटका वो लौटे युवक का मोबाइल मांगा और उसे जमीन पर पटक दिया और लड़के को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ इसके बाद कलेक्टर पुलिसकर्मियों से कहा कि ये रिकॉर्डिंग कर रहा है। जिसके बाद साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी और पुलिसवालों की तरफ देखकर कुछ इशारा किया जिसके बाद पुलिस के जवान ने कलेक्टर के सामने खड़े लड़के की पीटाई कर दी। जैसे ही पुलिस वाले ने लड़के पर डंडा बरसाया लड़का चिल्लाकर बोला- भगवान की कसम ये पर्ची देख लीजिए, मैं टेस्ट करवाकर आ रहा हूं। जिसके बाद कलेक्टर इसपर FIR करवाओ कहकर वहा से रवाना हो गए।


वीडियो सामने आते ही शुरू हो गया बवाल

अब IAS अफसर रणबीर शर्मा का ये वीडियो सामने आते ही बवाल शुरू हो गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि अफसर अपने पद के घमंड में जरूरतमंदों की तकलीफ भूल जाते हैं। तो किसी ने कलेक्टर के इस रवैये को बेहद गैर जिम्मेदाराना बताया।

कलेक्टर का जवाब

मामले में कलेक्टर रणबीर शर्मा से हुई बात में उनका दावा था कि शनिवार और रविवार को हम जिले में टोटल लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। मगर कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। वो लड़का कभी खुद को नाबालिग कह रहा था, कभी दवा लेने, तो कभी टेस्ट करवाने की बात कह रहा था। वीडियो में डंडा मारने वाले हिस्से को ही जानबूझकर वायरल किया जा रहा है। वो एडिटेड क्लिप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here