रायपुर:- टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह के खिलाफ ऐक्शन लिया है। रायपुर पुलिस ने रमन सिंह को नोटिस भेजकर 24 मई को उनके आवास पर मौजूद रहने के लिए कहा है। पुलिस रमन सिंह से कथित फेक टूलकिट केस में बयान दर्ज करेगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीजेपी द्वारा टूलकिट संबंधित लगाए गए आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज की थी।
बीजेपी ने पिछले दिनों कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिए एक टूलकिट तैयार किया था। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और जमकर कांग्रेस पर हमला बोला था। हालांकि, कांग्रेस ने ऐसी किसी भी टूलकिट से इनकार किया था और बीजेपी नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत व एफआईआर दर्ज करवाई थी। मुख्य विपक्षी पार्टी का कहना है कि बीजेपी ने जिस कथित टूलकिट के दस्तावेज जारी किए हैं वह फर्जी हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
वहीं, बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर भी टूलकिट को लेकर कई ट्वीट्स किए थे, जिसके बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने उनके उस ट्वीट को मैन्युपुलेटेड मीडिया यानी गुमराह करने वाला बताया था। बाद में सरकार ने भी ट्विटर के पास इसे लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है। सूत्रों ने बताया है कि सरकार ने ट्विटर से कहा कि वह तोड़-मरोड़ कर पेश किए गए मीडिया की श्रेणी टैग को हटाए क्योंकि मामला कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष लंबित है। सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि है कि सोशल मीडिया मंच निर्णय नहीं दे सकता वह भी तब जब मामले की जांच जारी हो।
सरकार ने ट्विटर से जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करने को कहा। साथ ही सरकार ने कंपनी से कहा कि सत्यता का पता जांच से चलेगा न कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के माध्यम से। सरकार के हवाले से बताया कि ट्विटर द्वारा इस तरह की टैगिंग न्याय से पूर्व, पूर्वाग्रह और जानबूझकर स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी की जांच प्रभावित करने की कोशिश है। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ट्विटर के इस कथित एकतरफा कदम को निष्पक्ष जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने और अपनी सीमा का उल्लंघन करार दिया है। मंत्रालय ने कहा कि यह पूरी तरह से अवांछित था।
टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस का ऐक्शन, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भेजा नोटिस, 24 मई को होगी पूछताछ…
आज का दिन इन राशियों के लिए हैं बेहद ख़ास…
आज का राशिफल एवं पंचांग-22 मई 2021, शनिवार
🌷🎯💐💐🎉🏵️🌺🍁🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
🌺🌺🌺🌺🌺💐💐💐💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-वज्र
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/मोहिनी एकादशी व्रत (स्मार्त)
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में सौंफ चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯💐🌺🍁🏵️🌷🌸🌸🌹
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🍁
मेष:-
दौड़ धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है।दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे।
🍁🏵️🌹🌸🌷🌺🎯🎯🎉
वृष:-
मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है।
🎯🌺🌷🌸🌹🏵️🍁💐🎉
मिथुन:-
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
🎉💐🍁🏵️🌹🌸🌺🌺🎯
कर्क:-
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है।
🎯🌺🌸🌹🏵️💐🎉🎉🌷
सिंह:-
शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अति विश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलन सारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
🌷🎉💐🏵️🌹🌸🌺🎯🍁
कन्या:-
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
🍁🌺🌺🌸🌹🏵️💐🎉🌷
तुला:-
योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
🌷🎉🏵️🌹🌸🌺🍁🍁🎯
वृश्चिक:-
राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎯🍁🌺🌸🏵️🎉🎉🌷💐
धनु:-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।
💐🌷🎉🏵️🌸🌺🍁🎯🌹
मकर:-
राजकीय बाधा दूर होगी।व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी।परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं।
🌹🎯🍁🌺🌸🏵️🎉🌷💐
कुंभ:-
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या रह सकती है।
💐🌷🎉🏵️🌸🌺🍁🎯🌹
मीन:-
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।
🌹🍁🌺🌺🌸🏵️🎉🌷💐
मटन चिकन और होली में गिफ्ट मांगने वाली एसडीएम की छुट्टी…आरोप लगाने वाले तहसीलदार का भी हुआ तबादला..
जशपुर :- रिश्वत लेने के आरोप में घिरी विवादित बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर का किया गया तबादला। ज्योति बबली के ऊपर मटन चिकन और होली में 2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप जशपुर तहसीलदार टीडी मरकाम तथा वहां के पटवारियों द्वारा लगाया गया था। ज्योति बबली के व्यवहार से उनके कर्मचारी काफी परेशान थे और उन्होंने आखिरकार तंग आकर इसकी शिकायत कलेक्टर महादेव कावरे से की थी। जिस पर कलेक्टर ने कार्यवाही करते हुए उनका तबादला कर दिया है।
हालांकि SDM ज्योति बबली पर आरोप लगाने वाले तहसीलदार टीडी मरकाम की भी छुट्टी हो गयी है।
पुलिस चौकी में खड़ी वाहनों को असामाजिक तत्वों ने किया आग के हवाले,,,अपनी ही रक्षा करने में असमर्थ पुलिस आम नागरिकों की कैसे करेगी रक्षा..??
अम्बिकापुर :– सरगुजा जिले में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि कभी भी पुलिस वालों की पिटाई हो जा रही है तो कहीं थाने में ही घुस कर पुलिस वालों को पीट दिया जा रहा है।
हाल में एक घटना ने पूरे पुलिस विभाग को सकते मे ला दिया है कल दिनांक 21 मई की दरमियानी रात करीब 12:00 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा लखनपुर थाना के अंतर्गत कुन्नी चौकी परिसर मेंं खड़ी प्रधान आरक्षक मनीष तिवारी की चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी WagonR क्रमांक CG 15 DJ 9958 व आरक्षक की हीरो passion pro क्रमांक CG 15 CK 9131 को मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इसमें दुपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया वही चार पहिया का आधा हिस्सा जल गया है। आपको बता दें कि कल हुए बारिश के बाद इलाके में लाइट गुल थी जिससे चारो ओर अंधेरा छाया हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए असमाजिक तत्वों ने चौकी मे खड़ी वाहनों में आग लगा दी।
खुद की संपत्ति की रक्षा न कर पाने वाली पुलिस दूसरो की रक्षा कैसे करेगी :-
पिछले कुछ वक्त से पुलिस महकमे के साथ हुई मारपीट की घटना और अब हुई पुलिस चौकी परिसर में आगजनी कि घटना पुलिस को सवालों के घेरे में खड़े करती हैं। जब पुलिस अपनी ही रक्षा करने में सक्षम नहीं हैं तो आम नागरिकों को रक्षा कैसे करेगी..??
पुलिस महकमे को ऐसे असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्यवाही किया जाना चाहिए ताकि पुलिस की छवि आम नागरिकों के सामने अच्छी बनी रहें।
ब्लैक फंगस से भी ज्यादा खतरनाक है व्हाइट फंगस…. जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय…
कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस के बाद अब व्हाइट फंगस की दस्तक से मुश्किलें बढ़ गई हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. विजयनाथ मिश्रा बताते हैं कि व्हाइट फंगस को चिकित्सकीय भाषा में कैंडिडा कहते हैं। ये फंगस फेफड़ों के साथ रक्त में घुसने की क्षमता रखता है। रक्त में पहुंचने पर इसे कैंडिडिमिया कहते हैं।
व्हाइट फंगस इसलिए अधिक खतरनाक है क्योंकि शरीर के हर अंग को प्रभावित करता है। फेफड़ों तक पहुंचे, तो लंग बॉल कहते हैं। सीटी स्कैन जांच में फेफड़ों के भीतर यह गोल-गोल दिखाई देता है।
कोरोना से सर्वाधिक नुकसान फेफड़ों को हो रहा है। व्हाइट फंगस भी फेफड़ों पर हमला करता है। अगर कोरोना मरीजों में इसकी पुष्टि हुई, तो जान को खतरा बढ़ सकता है।
शरीर के हर अंग पर असर संभव
डॉ. मिश्रा बताते हैं, ये फंगस त्वचा, नाखून, मुंह के भीतरी हिस्से, आमाशय, किडनी, आंत व गुप्तागों के साथ मस्तिष्क को भी चपेट में ले सकता है। मरीज की मौत ऑर्गन फेल होने से हो सकती है। जो ऑक्सीजन या बॉटलेटर पर हैं, उनके उपकरण जीवाणु मुक्त होने चाहिए जो ऑक्सीजन फेफड़े में जाए वह फंगस से मुक्त होनी चाहिए।
रिपोर्ट निगेटिव क्यों?
पटना में व्हाइट फंगस के दो मरीज कोरोना निगेटिव भी है। डॉ . मिश्रा बताते हैं , संभव है की उनकी इम्युनिटी कमजोर हो । इससे वायरस ने नाक में प्रसार नहीं किया और भीतर चला गया। जब स्वैब से सैंपल लिया तो उसमें वायरस नहीं मिला। इस तरह के मामलों में स्कैन के जरिए ही असल संक्रमण की पुष्टि होती है ।
नवजात शिशु में भी संभव पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र नारायण सिंह बताते है कि व्हाइट और ब्लैक फंगस कोई नया नहीं है। व्हाइट फंगस में चेस्ट इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। यह नवजात शिशु में भी हो सकता है। उन्होंने बताया, जिन मरीज का रैपिड एंटीजन और आरटी पीसीआर नेगेटिव है। उन्हें भी फंगस का टेस्ट कराना चाहिए।
ब्लैक फंगस से लक्षण होते हैं थोड़ा अलग
1.संक्रमण जोड़ों तक पहुंच गया तो आर्थराइटिस जैसी तकलीफ महसूस होगी, चलने-फिरने में दिक्कत संभव।
2.मस्तिष्क तक पहुंचा तो सोचने विचारने की क्षमता पर असर, सिर में दर्द या अचानक दौरा आने लगेगा
त्वचा पर छोटा और दर्द रहित गोल फोड़ा जो संक्रमण की चपेट में आने के एक से दो सप्ताह में हो सकता है।
3.व्हाइट फंगस फेफड़ों में पहुंच गया तो खांसी, सांस में दिक्कत, सीने में दर्द और बुखार भी हो सकता है।
दुनिया के लिए राहत भरी खबर….बढ़ते दबाव के बीच Israel ने रोके हमले, Palestine के साथ सीजफायर पर बनी सहमति….
गाजा :- इजरायल और फिलिस्तीन के बीच आखिरकार संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है. करीब 11 दिनों तक दोनों देशों में चले खूनी खेल के बाद सीजफायर की घोषणा पूरी दुनिया के लिए राहत की बात है. क्योंकि इस लड़ाई के विश्व युद्ध में बदलने की आशंका लगातार तेज होती जा रही थी. इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में 11 दिनों के सैन्य अभियान को रोकने के लिए संघर्ष विराम को मंजूरी दे दी है.
इन देशों की एंट्री की आशंका थी
हमास के एक अधिकारी ने भी सीजफायर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि यह संघर्ष विराम शुक्रवार तड़के 2 बजे से प्रभावी हो गया है. दो देशों की इस जंग में तुर्की, रूस और अमेरिका की प्रत्यक्ष एंट्री की संभावना काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से माना जा रहा था कि ये जंग वर्ल्ड वॉर का रूप ले सकती है. हाल ही में लेबनान की तरफ से भी इजरायल पर रॉकेट हमला किया गया था.
इजरायल पर हमले रोकने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा था. यहां तक कि उसके सबसे घनिष्ठ सहयोगी अमेरिका ने भी हमास पर हमलों पर रोक लगाने की अपील की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संघर्ष विराम की घोषणा से एक दिन पहले बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी और उन्हें युद्ध बंद करने को कहा था. हालांकि, शुरुआत में इजरायल ने अमेरिकी अपील को नकारते हुए लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने की बात कही थी, लेकिन अब वो इसके लिए तैयार हो गया है.
58,000 को छोड़ना पड़ा अपना घर
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस युद्ध में अब तक 64 बच्चे और 38 महिलाओं सहित कम से कम 227 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 1,620 लोग घायल हुए हैं. वहीं, इस्लामिक जिहाद संगठन ने अपने 20 लड़ाकों के मारे जाने की बात कही है. इस युद्ध के चलते करीब 58,000 फिलिस्तीनी अपने घरों को छोड़कर जा चुके हैं. स्थानीय मीडिया के अनुसार, इजरायल के रक्षा अधिकारियों ने सरकार को बताया कि इजरायल ने फिलिस्तीनी आतंकी समूह के खिलाफ तटीय इलाके में सभी संभावित उपलब्धियों को हासिल कर लिया है.
Indian Air Force का फाइटर प्लेन Mig-21 क्रैश, पायलट की मौत…
पंजाब :- पंजाब के मोगा (Moga) में गुरुवार देर रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर वायु सेना का एक फाइटर एयरक्राफ्ट मिग-21 क्रैश हो गया. फाइटर एयरक्राफ्ट मोगा के गांव लंगेआना के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ. इस क्रैश में पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई.
रूटीन ट्रेनिंग पर था मिग-21
बता दें कि इस मिग-21 ने राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी थी. मिग-21 इनायतपुरा में प्रैक्टिस करके वापस सूरतगढ़ लौट रहा था. पायलट रूटीन ट्रेनिंग कर रहा था. दुर्घटना की खबर मिलते ही वायु सेना की टीमें बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन और हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से मौके पर पहुंची.
आबादी से दूर खेतों में क्रैश हुआ फाइटर प्लेन मिग-21
मिग-21 देर रात करीब 11:15 बजे लंगेआना गांव के घरों से लगभग 500 मीटर दूरी पर खेतों में जा गिरा. दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई. 4 घंटे की मशक्कत के बाद पायलट अभिनव चौधरी का शव खेतों से बरामद हुआ. हालांकि प्लेन क्रैश की वजह से गांव में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ.
पायलट को ढूंढने के लिए किया गया टीमों का गठन
एसपी हेड क्वार्टर गुरदीप सिंह ने कहा कि मोगा के गांव में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने का कंट्रोल रूम से मैसेज मिला था. जिसके बाद मोगा के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पायलट को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया.उन्होंने बताया कि मौके पर बठिंडा एयरफोर्स और हलवारा एयरफोर्स की टीमें भी पहुंच गई थीं, जिन्होंने पायलट अभिनव चौधरी को ढूंढना शुरू किया. लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद पायलट अभिनव चौधरी का शव खेतों से मिला.
गुरदीप सिंह ने बताया कि पायलट अभिनव चौधरी ने सूरतगढ़ से जगराओं के इनायतपुरा एयरबेस के लिए उड़ान भरी थी, उसके बाद वे वापस सूरतगढ़ जा रहे थे. इस दौरान यह दुर्घटना हो गई.
आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात…. जाने अपने राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग- 21 मई 2021, शुक्रवार
🌷🏵️🌺🌹💐🍁🌸🎯🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-शुक्रवार
🍁🌺🏵️🎉🌹💐🌸🎯🌷
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)-कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-देवप्रतिष्ठा/अन्नप्राशन/गृहप्रवेश
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में छैने से बनी मिठाई चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🌸🍁💐🌹🌺🏵️🌷🎉
आज का राशिफल
🏵️🏵️🌺🌺🌺
मेष:-
दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा।
🌺🏵️🎉🌷🌹💐🍁🌸🎯
वृष:-
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।
🎯🌸🍁💐🌹🌷🎉
मिथुन:-
अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
🏵️🏵️🎉🌷🌹💐🍁🌸🎯
कर्क:-
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। रोजगार मिलेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।
🎯🌸🍁💐🌹🎉🏵️🌺🌺
सिंह:-
लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
🌺🏵️🎉🌹💐🍁🌸🎯🌷
कन्या:-
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
🎯🎯🌸🍁💐🌹🎉🏵️🌺
तुला;-
नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है।
🌺🏵️🎉🌹💐🍁🌸🎯🌷
वृश्चिक:-
कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।
🌷🎯🌸🍁💐🌹🎉🏵️🌺
धनु:-
पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी।स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।
🌺🏵️🎉🌹💐🖋️🌸🎯🌷
मकर:-
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।
🌷🎯🌸🖋️💐🌹🎉🏵️🌺
कुंभ:-
शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
🌺🏵️🎉🌹💐🖋️🌸🎯🌷
मीन:-
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।
🌷🎯🌸💐🌹🎉🏵️🌺🍁
आज का दिन लेकर आया है आपके लिए क्या खास,,,, जाने अपने राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग-20 मई 2021, गुरुवार
🍁💐🎯🎉🌹🏵️🌺🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
🌷🌺🏵️🌹🎉🎯💐🍁🌸
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-श्रीबगलामुखी जयंती/श्रीजानकी नवमी/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर आम अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🏵️🌹🎉🪁🍁💐💐🎯
आज का राशिफल
💐💐💐💐🍁
मेष:-
मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा।
🌸🍁💐🎯🎉🏵️🏵️🌺🌷
वृष:-
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
🌷🌺🏵️🎉🎯💐🍁🌸🌹
मिथुन:-
भाग्योन्नति होगी।यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी।
🌸🌸🍁💐🎯🎉🌺🌷🌷
कर्क:-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
🌷🌺🎉🎯💐🌸🌸🌹🏵️
सिंह:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
🏵️🌹🌸💐🎯🎉🌷🍁🍁
कन्या:-
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे।
🍁🌷🎉🎯💐🌹🌹🏵️🌺
तुला:-
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
🏵️🌹💐💐🎉🌷🍁🍁🌸
वृश्चिक;-
समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।
🌸🍁🌷🎉💐🌹🏵️🌺🎯
धनु:-
राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
🎯🌺🌹🌹💐🎉🌷🍁🌸
मकर:-
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढोत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।
🌸🍁🌷🎉💐🌹🌺🎯🏵️
कुंभ:-
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
🎯🎯🌺🌹💐🎉🍁🌸🌸
मीन:-
दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
🌸🍁🎉💐🌹🌺🏵️🏵️🌷
अंबिकापुर में स्कूटी सवारों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मां -बेटा और 10 साल की बेटी की गई जान…
अंबिकापुर:- मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार 10 साल की बच्ची और उसके बड़े भाई और मां की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों के शव सड़क पर 150 मीटर की दूरी तक बिखरे हुए थे। वहीं कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस को शवों की शिनाख्त करने में घंटों लग गए। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बतौली क्षेत्र के मांजा चिरागा निवासी मीना बाई (45) पत्नी सोहर साय, उनका बेटा शंकर कुमार (21) और बेटी सुशीला कुमारी (10) स्कूटी से एक शादी में शामिल होने के लिए ग्राम कोट जा रहे थे। स्कूटी शंकर चला रहा था। अभी वे NH-43 पर ग्राम बेलकोटा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मीना बाई सड़क पर गिर पड़ी। जबकि बेटा शंकर और बेटी सुशीला घिसटते हुए दूर तक चले गए।
तीनों की मौके पर ही मौत, स्कूटी के दो टुकड़े हुए
हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी के भी दो टुकड़े हो गए।
वहीं कार का भी आगे का शीशा टूट गया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे, जो हादसे के बाद भाग निकले। कार पर नंबर भी अधूरे लिखे हुए हैं। सुबह हुए हादसे के बाद पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी कराई। इसके बाद दोपहर तक तीनों के शवों की शिनाख्त हो सकी। फिलहान उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए 10 बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट…ऐसे चेक करे अपना रिजल्ट…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CGBSE 10वीं का रिजल्ट 2021 आज 19 मई को सुबह 11 बजे जारी 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया। स्टूडेंट्स सीजीबीएसई की आधिकारिक साइट cgbse.nic.in पर सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 चेक कर सकते हैं। सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो गया है। कक्षा 10 का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां भी साझा किया जाएगा।
इससे पहले, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए मानदंड जारी किया था। यह घोषणा की गई थी कि छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा के लिए पास किया जाएगा। साथ ही, जो छात्र प्रक्टिकल में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें पास अंक दिए जाएंगे। सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया गया है। थ्योरी विषयों में 75 में से अधिकतम 72 अंक दिए जाएंगे, जबकि व्यावहारिक परीक्षा के लिए 70 अंकों में से 68 अंक दिए जाएंगे। लगभग 4.6 लाख छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्रों और साथियों को सलाह दी जाती है कि वे सीजीबीएसई 10वीं परिणाम 2021 पर अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक साइट चेक करते रहें।
CGBSE 10th Result 2021: 100% रहा पास प्रतिशत
कक्षा 10 की परीक्षा के लिए नामांकित सभी छात्रों को पास घोषित किया गया, क्योंकि राज्य बोर्ड ने 100 प्रतिशत पासिंग प्रतिशत दर्ज किया। स्टूडेंट्स का मूल्यांकन आंतरिक असाइनमेंट के आधार पर किया गया था।
CGBSE 10th Result 2021: 446393 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन पास
इसके लिए 4,67,261 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 446393 ने फर्स्ट डिवीजन और 9024 सेकंड डिवीजन पास हुए। जो छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा देने वाले थे, वे अपना परिणाम घोषित होने के बाद cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।
CGBSE 10th Result 2021: . cgbse.nic.in पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार वेबसाइट cgbse.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डाउनलोड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। पंजीकरण, रोल नंबर दर्ज करें। कक्षा 10 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात जाने अपने राशिफल में…
आज का राशिफल एवं पंचांग 19 मई 2021, बुधवार
🏵️🌺🎯🌹🎉🪁🌷💐🍁
आचार्य डा अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-बुधवार
🍁💐🌷🪁🎉🌹🎯🌺🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/देवदर्शन
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक को हरा वस्त्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌺🎯🌹🎉🏵️🪁🌷💐🍁
आज का राशिफल
🍁🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।
🏵️🌺🎯🌹🎉🪁🌷💐🍁
वृष:-
मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।
🍁💐🌷🪁🎉🌹🎯🌺🏵️
मिथुन;-
लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी।
🏵️🎯🎯🌹🎉🪁🌷💐🍁
कर्क;-
चोट व रोग से हानि संभव है।विवाद न करें।आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।
🍁🌷🌷🪁🎉🌹🎯🏵️🌺
सिंह:-
शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
🌺🏵️🎯🌹🎉🪁🌷🍁💐
कन्या:-
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी।जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।
💐🍁🌷🪁🎉🌹🎯🏵️🌺
तुला:-
कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
🌺🏵️🎯🌹🎉🪁🌷🍁💐
वृश्चिक:-
चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा।अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।
💐🍁🌷🪁🎉🌹🏵️🏵️🌺
धनु:-
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी।
🌺🏵️🌹🎉🪁🌷🍁💐🎯
मकर:-
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।
🎯💐🍁🌷🪁🎉🌹🏵️🌺
कुंभ:-
शत्रु परास्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।
🌺🏵️🌹🎉🪁🌷🍁💐🎯
मीन:-
विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं।
🎯💐🍁🌷🪁🎉🌹🏵️🌺
महिला एसडीएम पर लगा वसूली करने का आरोप,,, पटवारियों ने कलेक्टर से की लिखित शिकायत,,, कहा- उपहार न देने पर तहसीलदार को मीटिंग से निकाला…
जशपुर :- पटवारियों ने कलेक्टर से महिला एसडीएम ज्योति बबली कुजूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारियों ने अपनी शिकायत में कहा है कि महिला अधिकारी कलेक्टर को होली में उपहार देने के लिए वसूली का फरमान जारी किया था। वसूली की राशि 2 लाख न होने पर तहसीलदार को मीटिंग से बाहर निकाल दिया था।
यह पूरा मामला बगीचा का है। जहां सन्ना ब्लाॅक के पटवारी, राजस्व निरीक्षक और राजस्व अधिकारियों ने मिलकर बगीचा की एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी ने मिलकर आरोप लगाया है कि महिला अधिकारी सभी को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी ज्योति बबली कुजूर पर कई आरोप लगे थे, जिनकी विभागीय जांच चल रही है।
पटवारियों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि अपने घर का राशन और अन्य खरीदारी का बिल पटवारियों को भेज देती है। यदि पटवारी बिल नहीं चुकाता तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देती है। कलेक्टर ने इस मामले की कार्रवाई की बात कही है।



हिंद स्वराष्ट्र की खबर का असर..झोलाछाप डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज….
अम्बिकापुर :- चठिरमा स्थित व्यापारी मेडिकल स्टोर जहां अजीत व्यापारी द्वारा गैर कानूनी तरीके से अस्पताल चलाया जा रहा था। जिसकी सूचना एसडीएम अम्बिकापुर को मिलने के बाद एसडीएम अम्बिकापुर प्रदीप साहू द्वारा दो कमरों में संचालित अस्पताल को सील कर संचालक को ऐसा दुबारा ना करने की समझाइश दी गई थी।लेकिन झोलाछाप डॉक्टर द्वारा अपने कार्य प्रणाली में किसी भी प्रकार का सुधार ना लाते हुए पहले की तरह ही सुई दवा किया जा रहा था।
जिसके खिलाफ हिंद स्वराष्ट्र द्वारा आवाज उठाया गया और साथ ही साथ मामले के बारे में एसडीएम अम्बिकापुर को सूचित किया गया जिसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम द्वारा कल पुनः व्यापारी मेडिकल स्टोर में छापा मारी की कार्यवाही की गई जहां एसडीएम महोदय ने स्वयं मेडिकल स्टोर के तथाकथित संचालक अजीत व्यापारी को लोगो का इलाज करते पाया जिसके बाद एसडीएम द्वारा अजीत व्यापारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया।
अवैध तरीके से संचालित था मेडिकल स्टोर
हम आपको बता दें कि व्यापारी मेडिकल पूरी तरह से फर्जी तरीके से संचालित किया जा रहा था जिसकी सूचना पूर्व में ही हिंद स्वराष्ट्र द्वारा एसडीएम अम्बिकापुर को दी गई थी लेकिन एसडीएम महोदय द्वारा कार्यवाही के लिए मेडिकल स्टोर संचालक को इतना अधिक समय दे दिया गया कि मेडिकल संचालक अपने मेडिकल स्टोर को सील होने से बचा लिया।
हिंद स्वराष्ट्र के पास इस बात के पुख्ता सबूत भी है जिसे समय आने पर प्रस्तुत किए जाएंगे।
झोलाछाप डॉक्टर की पत्नी देती है झूठे केस में फशाने की धमकी
आप सब को जानकर आश्चर्य होगा कि झोलाछाप डॉक्टर बेखौफ अपने कार्य में लगा हुआ था जबकि एसडीएम द्वारा मेडिकल स्टोर के साथ संचालित अस्पताल को सील कर दिया गया था। इसका कारण यह है कि अजीत व्यापारी का अम्बिकापुर के कुछ रसूखदार लोगो से परिचय है जिनका इस्तेमाल वह अपने आप को ऐसे मामलो से बचाने में करता है। साथ ही अजीत व्यापारी की पत्नी दुर्गा व्यापारी अपने खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को झूठे केस में फसाने कि धमकी देकर लोगो को डराने का प्रयास करती हैं।
रायपुर से झारखंड जा रही बस पलटी,, 20 घायल…
उदयपुर :- रायपुर से गढ़वा जा रही महिंद्रा बस मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगा के समीप सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
इस दौरान अधिकांश यात्री नींद में थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए, इनमें से 3 को गंभीर चोट आने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
रायपुर से गढ़वा जा रही महिंद्रा बस क्रमांक सीजी 19 एफ-0272 मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के चक्कर में हुई। बस पलटने से डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इस दौरान सभी नींद में थे।
इसी बीच किसी ने 108 पर कॉल किया व पुलिस को घटना की सूचना दी। 15 मिनट के भीतर 108 की टीम ईएमटी कृष्णा श्रीवास व उदयपुर पुलिस थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा, एएसआई अजीत मिश्रा, राजेन्द्र प्रताप सिंह तथा आरक्षक सचिन बड़ा मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।
संजीवनी 108 वाहन ने घायलों के लिए संजीवनी का काम करते हुए 9 लोगों को आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा देते हुए पहली बार में अस्पताल पहुंचाया, इसमें तीन गंभीर रूप से घायल भी शामिल थे। घायलों की संख्या ज्यादा होने पर उदयपुर 108 की टीम दूसरी बार घायलों को लेने घटना स्थल रवाना हुई तथा लखनपुर के 108 की टीम को भी बुलाया गया। दोनों एम्बुलेंस के माध्यम से 11 लोगों को फिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
इधर घटना की सूचना पर उदयपुर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अर्पित सिंह पहले से तैयारी में थे। इनके साथ स्टाफ नर्स अंजना भगत व पिंकी खलखो ने घायलों के पहुंचने के बाद सबसे पहले गम्भीर मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। इसके बाद अन्य घायलों का भी प्राथमिक उपचार किया गया। दो यात्रियों को कंधे में चोट थी तथा एक यात्री का हाथ टूट गया था। एक व्यक्ति के सिर में तथा अन्य घायलों के सिर, पैर पीठ व हाथ मे चोटें आई थी।
3 गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर
हादसे में गम्भीर रूप से घायलों में से 3 लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। तीनों घायलों को उदयपुर के संजीवनी 108 के माध्यम से पायलट कृष्णा कुमार व ईएमटी कृष्णा द्वारा सकुशल अंबिकापुर पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर उदयपुर तहसीलदार सुभाष शुक्ला सुबह 5 बजे अस्पताल पहुंचे तथा तथा घायलों का हाल चाल जानने के बाद घटना स्थल के लिए रवाना हुए।
वहां पहुंच कर सुरक्षित यात्रियों से चर्चा की। उदयपुर उप सरपंच शेखर सिंह भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुर्घटना में सुरक्षित यात्रियों व हल्की चोट वाले मरीजों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
हादसे में ये हुए घायल
बस हादसे में झारखंड के साथ ही बलरामपुर जिले के यात्री घायल हुए हैं। इनमें भैरोनाथ, विशुन कुमार, इंद्रदेव, संजय कुमार, दिनेश कुमार, विजय दास, धनुकधारी सिंह, विकास, रामलखन चौधरी, विजय राम, वकील दास, नवल महतो, देवनाथ व अन्य यात्री शामिल हैं।
बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आकर हेड कांस्टेबल शहीद, एक कांस्टेबल घायल; एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी टीम..
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आकर मंगलवार को जिला पुलिस बल के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए। जबकि एक कांस्टेबल घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए कैंप के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शहीद जवान के शव को अभी जिला मुख्यालय नहीं लाया गया है। मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। SDOP शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान कुटरू क्षेत्र के अंबेली गांव में जवान IED की चपेट में आ गए। ब्लास्ट के चलते नारायणपुर निवासी हेड कांस्टेबल कालेंद्र कुमार नायक शहीद हो गए। जबकि एक अन्य कांस्टेबल कमल ठाकुर घायल हैं। बताया जा रहा है कि गांव के अंतिम घर के पास पुल से पहले ही नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखा था।
सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुए एनकाउंटर को लेकर विवाद
वहीं दूसरी ओर सुकमा-बीजापुर बार्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ सवालों के घेरे में है। गांववालों का आरोप है कि वहां नक्सली थे ही नहीं। जवानों ने फायरिंग की थी। इसमें 9 लोग मारे गए, जबकि कई घायल हुए हैं। वहीं बस्तर IG सुंदरराज पी. ने दावा किया है कि फायरिंग में 3 लोगों की मौत हुई है। उनके शव भी बरामद हुए हैं। अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
CBSE 12 Board Exams 2021: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा नहीं होगी रद्द…
नई दिल्ली :- CBSE Class 12 Board Exams 2021, Class 12 CBSE Board Exams सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज अहम दिन रहा। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 रद नहीं होगी। सोमवार, 17 मई को देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण से बिगड़ रहे हालातों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ कोरोना संक्रमण के हालात जानने के लिए वर्चुअल मीटिंग की। इस बैठक में राज्यों से मिले फीडबैक के आधार पर शिक्षा मंत्रालय सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पर अंतिम निर्णय लेगा। इधर सीबीएसई सूत्रों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर थमती दिख रही है, ऐसे में 12वीं बोर्ड परीक्षा रद नहीं होगी।
सीबीएसई कर रहा 12वीं बोर्ड परीक्षा पर गहन मंथन
हालांकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पहले से 1 जून को सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पर अंतिम फैसला लेने की तिथि तय कर रखी है। लेकिन हाल के दिनों में हर तरफ से सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा रद करने की मांग उठने के बाद बोर्ड इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रहा है। बीते दिन सीबीएसई ने आधिकारिक रूप से उन तमाम मीडिया रिपोर्टस का खंडन किया जिसमें सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद करने के दावे किए जा रहे थे।
ममता शर्मा अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है परीक्षा रद करने की याचिका
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा को रद करने की चौतरफा मांग के बीच ममता शर्मा अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर नई सनसनी पैदा कर दी है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सीबीएसई को 12वीं बोर्ड परीक्षा रद कर देना चाहिए और छात्रों को सीधे रिजल्ट दे दिया जाना चाहिए। इसके लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर 12वीं के छात्राें का भी इंटरनल असेसमेंट से उनका परिणाम जारी करना चाहिए। बहरहाल अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद ही इस पर आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।
क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं,,,जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
आज का राशिफल एवं पंचांग 18-मई 2021,मंगलवार
🎯🌷🌺🌸💐🏵️🎉🌹🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- ग्रीष्म
वार-मंगलवार
💐🌷🪁🏵️🎉🌹🎯🌺🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुष्य
योग (सूर्योदयकालीन)-वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-मूल प्रारंभ/गंगा सप्तमी/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में बूंदी के लड्डू अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌹🏵️💐🌸🌺🌺🌷🎯
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष:-
व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।
🌺🎯🌷🌸🏵️🌹🍁🎉🎉
वृष:-
नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी।जीवन में आनंद शक्ति का संचार होगा। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।
🎉🍁🏵️🌸🌷🎯🌺🌺💐
मिथुन:-
विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है।जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें।
💐🌺🎯🌷🪁🏵️🍁🎉🌹
कर्क:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे।
🌹🎉🍁🏵️🪁🌷🌺🌺💐
सिंह:-
मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा।
💐🌺🪁🏵️🍁🎉🌹🎯🎯
कन्या:-
कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है।
🎯🌹🎉🏵️🪁🌺💐🌷🌷
तुला:-
वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।
🌷🌺🪁🏵️🎉🎉🌹🎯🍁
वृश्चिक:-
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।
🍁🎯🌹🎉🏵️🪁🌺🌷💐
धनु:-
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।
💐🌷🌺🪁🏵️🎉🌹🎯🍁
मकर:-
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।
🍁🎯🌹🎉🏵️🪁🌺🌷💐
कुंभ:-
बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।
💐🌷🌺🪁🏵️🎉🌹🎯🍁
मीन:-
मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।
🍁🎯🌹🎉🏵️🪁🌷💐💐
कोरोना की दवा भारत में लॉन्च,,, जाने कहां और कैसे मिलेगी डीआरडीओ की दवा, मरीजों को कैसे दी जाएगी? जानिए सबकुछ….
कोरोना महामारी के खिलाफ अहम लड़ाई में भारत को एक और बड़ा हथियार मिल गया है, जिसका नाम 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) है। यह एक कोरोना रोधी दवा है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने बनाया है। ये दवा एक पाउडर के रूप में है। इस दवा को बनाने में लगभग एक साल का समय लगा है। सोमवार को इस दवा को अस्पतालों और आम लोगों के लिए जारी कर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इसे लॉन्च किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दवा को सबसे पहले दिल्ली के डीआरडीओ कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को दिया जाएगा।
क्या कोरोना पर इस ‘हथियार’ से विजय संभव है?
डीआरडीओ और सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह दवा (2-डीजी) अस्पताल में भर्ती मरीजों की तेजी से रिकवरी करने में मदद करती है और बाहरी ऑक्सीजन की निर्भरता को कम करती है। चूंकि कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है, जिसकी वजह से ऑक्सीजन की भारी किल्लत भी देखने को मिली है। ऑक्सीजन की कमी से काफी लोगों की जान भी चली गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह दवा कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचा सकती है।
कोरोना मरीजों को कैसे दी जाएगी दवा?
डीआरडीओ के मुताबिक, यह दवा पाउडर के रूप में पाउच में है, जिसे पानी में घोलकर कोरोना मरीजों को दी जाएगी। डीआरडीओ के प्रमुख जी. सतीश रेड्डी ने बताया कि यह दवा कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिकाओं पर सीधा काम करेगी। शरीर का इम्यून सिस्टम काम करेगा और मरीज जल्दी ठीक होगा। इसे मरीज के वजन और डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के आधार पर कम से कम 5-7 दिन सुबह-शाम दो डोज लेनी है। ध्यान रहे कि यह दवा फिलहाल अस्पतालों में डॉक्टर की सलाह पर ही मरीजों को दी जाएगी।
कहां और कितने लोगों पर किया गया है दवा का ट्रायल?
पिछले साल अप्रैल में इस दवा के पहले चरण का ट्रायल किया गया था, जिसमें पाया था कि यह दवा कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकती है। इसी के आधार पर दूसरे चरण का ट्रायल किया गया, जिसमें 110 मरीजों को शामिल किया गया था। दूसरे चरण में छह अस्पतालों में ट्रायल किया गया, इसके बाद देशभर के 11 अस्पतालों में फेज II B (डोज रैंगिंग) क्लीनिकल ट्रायल किया गया था। फिर देशभर के 27 अस्पतालों में इस दवा का आखिरी ट्रायल किया गया था, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के अस्पताल शामिल हैं। यह ट्रायल 220 मरीजों पर किया गया था।
क्या बाजार में भी मिल जाएगी यह दवा?
फिलहाल इस दवा को केवल आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। इसलिए जब तक इस दवा को सामान्य इस्तेमाल के लिए मंजूरी नहीं मिल जाती है, तब तक यह बाजार में उपलब्ध नहीं हो पाएगी। यही वजह है कि इसकी कीमत का भी खुलासा अभी नहीं किया गया है। डीआरडीओ के प्रमुख जी. सतीश रेड्डी ने कहा, ‘अभी सप्ताह में 10,000 के आसपास इस दवा का कुल उत्पादन होगा। आज एम्स, आर्म्स फोर्सेज मेडिकल कॉलेज और डीआरडीओ अस्पतालों में दे रहे हैं। बाकी राज्यों को अगले चरण में देंगे।अभी थोड़ी देरी है। जून के पहले हफ्ते से सभी जगहों पर 2-DG दवा उपलब्ध होगी।’
क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं,,,जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
आज का राशिफल एवं पंचांग-17 मई 2021, सोमवार
🌷🌷🌹🎉🏵️🌺🍁🌸💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-सोमवार
🌹🎉🏵️💐🌸🌺🌷🎯🎯
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पुनर्वसु
योग (सूर्योदयकालीन)-गण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कर्क
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थसिद्धियोग/मलूकदास जयंती/श्री सूरदास जयंती।
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-जरूरतमंदों में खीर दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
💐🌸🍁🌺🏵️🎉🌹🌷🎯
आज का राशिफल
🎯🌷🎯🎯🎯
मेष:-
रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है।
💐🌸🍁🌺🏵️🎉🌹🌷🎯
वृष:-
आज कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं।
🎯🌷🌹🎉🏵️🌺🍁🌸💐
मिथुन:-
आज शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा।
💐🌸🍁🌺🏵️🎉🌹🌷🎯
कर्क:-
नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी।
🎯🌷🌹🎉🏵️🌺🍁🌸💐
सिंह:-
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी।
💐🌸🍁🌺🏵️🎉🌹🌷🎯
कन्या:-
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा।
🎯🌷🌹🎉🏵️🌺🍁🌸💐
तुला:-
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी।परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा।
💐🌸🍁🌺🎉🎉🌹🌷🎯
वृश्चिक:-
चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने होंगे।
🎯🌷🌹🎉🌺🍁🌸💐🏵️
धनु:-
विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वास प्रद माहौल रहेगा।
🏵️💐🌸🍁🌺🌹🌷🎯🎯
मकर:-
पुराना रोग उभर सकता है।दु:खद समाचार मिल सकता है। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है।
🎯🌷🌹🌺🍁🌸💐🏵️🎉
कुंभ:-
प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।
🎉🏵️💐🌸🍁🌺🌷🌷🎯
मीन:-
पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा।
🎯🌷🌺🍁🌸💐🏵️🎉🌹