आज इन राशियों को रखनी होगी सावधानियां,,,नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान…

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:-25 मई 2021, मंगलवार
🌹🌸🏵️🍁🎉🌺🌺💐🌷
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु- ग्रीष्म
वार-मंगलवार
🍁🌷🎉🎉🌸🌸🌹💐🌺
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)-वरियान
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-श्रीनृसिंह जयंती/पूर्णिमा व्रत/भद्रा
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मन्दिर में बेसन का हलवा चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌷💐🌺🎉🍁🏵️🌹🎯🎯
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️

मेष:-

शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें।
🏵️🎯🌹🍁🎉🌺🌷🌸🌸

वृष:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।
🌸🌷🌺🎉🍁🌹🎯🏵️💐

मिथुन:-

पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
🏵️🏵️🎯🌹🍁🎉🌺🌷🌸

कर्क:-

यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🌸🌷🌺🍁🌹🎯🎯🏵️💐

सिंह:-

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें।आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।
💐🏵️🎯🌹🌺🌷🌸🎉🎉

कन्या:-

रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।
🌸🌷🌺🌹🎯🎯🏵️💐🍁

तुला:-

स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे।आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।
🍁🏵️🏵️🎯🌹🌺🌸🌸🎉

वृश्चिक:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।
🎉🌸🌺🌹🏵️🍁💐🌷🌷

धनु:-

राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।
🌷💐🍁🏵️🌹🌺🌸🎉🎯

मकर:-

कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।
🎯🎉🌺🌺🏵️🍁🍁🌷🌷

कुंभ:-

पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं।
🌷🏵️🌺🎉🎯🌸🌹💐💐

मीन:-

बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।योजना अनुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।
💐🌹🌸🎯🎉🏵️🌷🌷🍁

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here