Home Blog Page 34

3 दिन से लापता युवक-युवती की फांसी पर लटकती मिली लाश…

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी : 3 दिन से लापता युवक-युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों का शव रविवार की शाम पेड़ में लटकती मिली जिसकी सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया हैं। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घुटरा निवासी अमर सिंह पिता प्रेम सिंह 24 वर्ष 12 जून को घर से निकला था। वहीं उसी गांव की युवती 20 वर्षीय चंपाई बाई पिता भगवान सिंह अगरिया भी गायब थी। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे हुए थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच रविवार की दोपहर मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत गरुडोल स्थित तीनधरिया नाला के पास एक पेड़ पर दोनों की फांसी पर लटकी लाश मिली। ग्रामीणों ने शव देख मनेंद्रगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतरवाया। इस दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने दोनों की शिनाख्त अमर सिंह व चंपा बाई के रूप में की।
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया कि दोनों 3 दिन से घर से लापता थे। पुलिस ने शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव भी आबादी भी पर ना राजस्व के नक्शे में ना जंगल के, 45 वर्षों से प्रशासनिक लापरवाही का दंश भोग रहे  है 37 आदिवासी परिवार…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : विकासखंड सोनहत अंर्तगत स्थित ग्राम पंचायत कछाडी के ग्राम लोलकी के 37 आदिवासी परिवार प्रशासनिक उपेक्षा एवं लापरवाही के कारण पिछले 45 सालों से जमीन की स्थिती अस्पष्ट होने का दंश झेल रहे है। शुरुवात में तो आलम था की ग्राम वासीयों सहित प्रशासनिक अधिकारीयों को भी नही पता था की ये ग्राम किस भूमि में बसा है उल्लेखनीय है की इस मामले को लेकर पिछले 15 सालों में सोनहत क्षेत्र के पुष्पेन्द्र राजवाड़े लव प्रताप सिह एवं अन्य ने लोलकी ग्राम के  ग्राम वासीयों के साथ मिल कर कई बार प्रशासन को कभी मौखिक रूप से तो कभी ज्ञापन सौप कर और कई बार जन समस्या निवारण शिविर में जाकर अपनी समस्या को अवगत कराया लेकिन प्रशासन स्तर पर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नही हुई है । ग्राम स्तर पर स्कूल आंगनबाड़ी बन विभाग के भवन समेत कई सुविधाएं मौजूद है लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारीयों की माने तो यह ग्राम राजस्व नक्शे से छूट गया है।

ग्रामीणों का नही बन रहा जाति निवास

ग्राम लोलकी लगभग 570 एकड भूमि पर बसा है जिसमें क्षेत्र के निवासी लगभग 300 एकड भूमि पर कृषि एवं कस्तकारी करते है। परन्तु उक्त भूमि की स्थिती अभी तक स्पष्ट नही हो पाई है की आखिर ये भूमि वन विभाग की है या फिर राजस्व विभाग की। भूमि की स्थिती स्पष्ट नही होने के कारण ग्राम वासीयों को न तो राजस्व विभाग का पटटा मिला है और न ही भूमि वन अधिकार पत्र । उल्लेखनीय है की भूमि के पटटे के आभाव में आदिवासी ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र नही बन पा रहा है जिससे उनके शिक्षा एवं सरकारी रोजगार मूलक कार्यो में अनेक कठिनाईयां आ रही है । हलाकी वर्तमान समय में मिली जानकारी अनुसार पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर स्कूली बच्चों के अस्थाई जाति प्रमाण पत्र के आवेदन आए है लेकिन दस्तावेजों के आभाव में उनका स्थाई होना संभव नही लग रहा है।



शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही

ग्रामीण तिलकधारी सिह बालम कलावती अवधेश कुमार सहित अन्य ने जानकारी देते हुए बताया की भूमि स्वामी नही बन पाने के कारण हमें भूमि आधारित पंचायती योजना अंतर्गत कई योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है साथ ही पढे लिखें युवाओं को आरक्षण का लाभ नही मिल पा रहा है ।इसके अतिरिक्त भूमि का पटटा नही होने के कारण ग्राम जनों को ओला वृष्टि का मुवाबजा भी नही मिल पाया जिससे ग्राम जनों के बीच मायूसी छाई हुई है।

कलेक्टर कोरिया ने दिया था भरोषा
पुष्पेंद्र राजवाड़े ने बताया कि इस संबंध में पुर्व समय में जब ग्राम वासीयों के साथ आवाज उठाया था तो तत्कालीन कलक्टर कोरिया ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा था की की गांव का एक भाग नक्शे से छूट गया है जिसकी जांच चल रही है साथ ही उसके सेटेलमेंट के लिए शासन को पत्र लिखेंगे जिसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी लेकिन आज तक ग्रामीणों की इस समस्या का कोई समाधान नही हुआ।

1998 में हुआ था मौका जांच

क्षेत्र के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया की सन 1998 में प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा इस समस्या को लेकर मौका जांच किया गया था और उस समय एक उम्मीद जगी थी शायद इस समस्या से निजात मिल सके परन्तु उस मौका जांच के बाद 17 वर्ष हो गए कभी कोई अधिकारी इस ओर पहल करने नही आया ।

बगल के ग्राम में सुविधा बरकरार

ग्रामीणों ने बताया की ग्राम लोलकी से लगे ग्राम पंचायत कछाडी के ही मझगवां व जोगिया को दस्तावेज में राजस्व ग्राम माना गया है और वहां पर राजस्व विभाग के सभी योजना एवं सुविधा लागू है परन्तु ग्राम लोलकी के साथ ये बर्ताव क्यूं किया जा रहा है यह समझ से परे है ।

वन विभाग ने किया था हस्तांतरण

इस संबंध में जब वन विभाग के अधिकारीयों से बात की गई तो उन्होने बताया की वन विभाग द्वारा पूर्वी रामगढ संरक्षित वन से राज्य शासन की स्वीकृति उपरांत लोलकी ग्राम की भूमिहिनों के व्यवस्थापन हेतू राजस्व विभाग को 1967 में हस्तांतरण किया गया था । इस संबंध में राजस्व विभाग को पुनः पत्र के माध्यम से 16.9.14 को अवगत कराया गया था ।

अधिकारियों ने दिखाई सक्रियता
पूर्ववर्ती सरकार में भी लोलकी को राजस्व नक्से से जोड़ने कई प्रयास किये गए पूर्व विधायक के निर्देश पर तत्कालीन एस डी एम एवं तहसीलदार ने सर्वे इत्यादि का कार्य करा कर रुढ़की को जानकारी भेजी गई, सरकार बदलने के बाद वर्तमान एस डी एम राकेश साहू के निर्देशन प्रक्रिया सतत जारी रही और उन्होंने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली, विभागीय सूत्रों की माने तो लोलकी जल्द राजस्व नक्से से जुड़ सकता है

इनका कहना है
इश्तेहार का प्रकाशन कर लिया गया है दवापत्ति का भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है साथ ही प्रतिवेदन के लिए चला गया है,यहां से पूरी कार्यवाही पूर्ण कर जिले में भेजा जाएगा फिर आगे की कार्यवाही होगी।
उमेश कुशवाहा तहसीलदार सोनहत

लोलकी ग्राम को राजस्व नक्शे से जोडने एवं ग्रामीणों को भूमि का पटटा देने के सबंध में पिछले 15 सालों से संघर्ष जारी है कई बार कलेक्टर सहित एस डी एम एवं तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया गया आंदोलन किया गया  ,पिछली सरकार में सर्वे आदि का काफी कुछ काम पूर्ण हुआ बाकी अभी हो जा रहा है, हालांकि यह राजनीति का विषय नही है पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन लगभग सभी औपचारिकता पूरी हो गई है जल्द लोलकी राजस्व ग्राम से जुड़ेगा ऐसी जानकारी मिल रही है यह बहुत ही खुशी की बात है।
पुष्पेन्द्र राजवाड़े  सोनहत

भूमि संबंधित दस्तावेज नही होने के कारण लोगों को पंचायत स्तर पर जाति प्रमाण पत्र बनवाने में भारी परेशानी होती थी, अन्य योजनाओं का लाभ भी नही मिल पाता था,  सुशासन की सरकार में बहुत जल्द लोलकी राजस्व नक्शे से जुड़ेगा यह सभी के लिए खुशी की बात है, लंबे समय से संघर्ष किये सभी ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लोलकी वासियों के धैर्य को सम्बल प्रदान करता रहा। जिसका जल्द सुखद परिणाम निकलेगा
मनोज साहू
मण्डल महामंत्री भाजपा

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम : डिजिटल इंडिया ने नए भारत की नींव को मजबूत किया है- विधायक रेणुका सिंह

हिंद स्वराष्ट्र बैकुण्ठपुर राजन पाण्डेय : संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रोफेशनल्स मीट एवं प्रदर्शनीय कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्यक्ष एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, विधायक रेणुका सिंह, वक्ता नरेन्द्र सोनी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, राजेश सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री बसंत राय, जिला सह मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, पूर्व नपाध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अमित श्रीवास्त उपस्थित रहें।
वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में देश हर क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान , टेकनोलॉजी और पर्यावरण में लगातार प्रगति कर रहा है, हमारा लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली भारत बनाना है जो विश्व मंच पर मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेंगा। यह अमृत काल महिला सशक्ति करण का युग है, उज्जवला और मुद्रा योजनाओं से माताओं-बहनों को असली ताकत मिली है, मोदी जी ने महिलाओं को राष्ट्र की शक्ति माना है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजनाओं से सरकार का फोकस अंतिम व्यक्ति तक है। उन्हांेने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा,स्वास्थ्य मजबूती राष्ट्रीय नीतियां, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और डिजिटल इंडिया को प्राथमिकता दी है, डिजिटल इंडिया के माध्यम से गांव-शहर तक तकनीक पहुंची है, जिससे नवाचार और युवा उद्यमिता को बढ़ावा मिला है।


भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षो में जहां नारी शक्ति विकास की परिधि से निकलकर केन्द्र में आई है, मध्यम वर्ग को रोजमर्रा की जिंदगी में सम्मान मिला है और साहसिक सुधारों ने व्यापार को नई उड़ान दी है वहीं डिजिटल इंडिया ने नए भारत की नींव को मजबूत किया है, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ तक पहुंच गया है साथ ही स्वदेशी हेलीकॉप्टर प्रचंड मिसाइल सिस्टम आकाश और ब्रम्होस का इस्तेमाल कर सेना ने अपने दुश्मनों को तबाह कर दिया, मोदी जी के साहस और दरदर्शी विजन के चलते ही भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर (7 मई 2025)  में पीओके और पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयर बेस तबाह किए गए। पिछले कांग्रेस सरकार के शासनकाल में देश ने वो भयावह दिन देखे है जब एक के बाद एक आतंकी हमले होते थे, और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती थी, मुम्बई 26/11 हमला हो, पुणे की जर्मन बेकरी, दिल्ली हाईकोट या हैदराबाद का दिलसुखनगर हर जगह लहूलुहान भारत, और दिल्ली का सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार सिर्फ शोक संदेश भेजती थी, वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में भारत की नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है अब भारत सुनता नहीं है, अब सीधा जवाब देता है, भारत की सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति को दुनिया के सामने रखा है। भाजपा की सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि, आतंक के खिलाफ सिर्फ बाते नहीं, ठोस कदम भी उठाए जाते है, अब भारत डरता नहीं है अब भारत डटकर जवाब देता है।
वक्ता नरेन्द्र सोनी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों और निर्णयों ने यह साफ कर दिया है कि भारत आज एक नई दिशा में, नए आत्मविश्वास और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, सशक्त भारत-सुरक्षित भारत केवल एक विचार नहीं, बल्कि मोदी सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व का ठोस और जीवंत प्रमाण बन चुका है।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, सरकार ने छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त अभियान की दिशा कठोर कदम उठाया है आज बस्तर में विकास को नई रफ्तार दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 11 सालों  का कार्यकाल कई मायनों में ऐतिहासिक है। उनके दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास, समृद्धि और खुशहाली के नए दौर में कदम रखा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने चौतरफा प्रगति की नई कहानी लिखी है, ऐसी-ऐसी उपलब्धि हासिल की गई है जिसकी इससे पहले कल्पना भी नहीं थी, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किया जाना आदि दर्जनों उपलब्धियों का वर्णन इतिहास करेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का हर दिन अंत्योदय की साधना को समर्पित रहा है, सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के सभी वर्ग विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके कार्यकाल में देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। छत्तीसगढ़ ने डबल इंजन की सरकार में चौतरफा विकास के नये आयाम गढ़े हैं। चाहे विकास की बात हो या माओवादी आतंक से निपटने की, केन्द्र सरकार के राज्य सरकार को भरपूर समर्थन और सहयोग मिला है।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मैनेजर राजवाडे, किशोर सिरदार, रामलखन यादव, संजय चिकनजूरी, राजाराम राजवाड़े, किशोर सिरदार, दीपा विश्वकर्मा, शारदा गुप्ता, मुन्ना चक्रधारी, सचिन गुप्ता, मनोज साहू, सुरेश राजवाड़े, रमन गुप्ता,सचिदानंद द्विदेवी, दीपक जायसवाल, सतेन्द्र राजवाड़े, रामेश तिवारी, सत्यम साहू, सुरेश सिरदार, दिनेश यादव, हितेश प्रताप सिंह, रवि त्रिपाठी, राकेश पैकरा, सुशीला साहू, सुरेश सिरदार, दिनेश साहू, मुन्ना चक्रधारी, संगीता गुप्ता, रीता यादव, रामसुंदर राजवाड़े, राजेश सोनी, टिंकू, मनीषा देवांगन, छत्रपाल राजवाड़े, अशोक यादव, संतोष सिंह, ललिता यादव, गणेश यादव, जगदीश साहू, प्रवीण साहू, रमेश तिवारी, लक्ष्मी राजवाड़े,सुभाष जायसवाल, दिनेश चक्रधारी, उर्मिला देवी, चन्द्रकली राजवाड़े, सुमित राजवाड़े, संतोष राजवाड़े, दीपक जायसवाल, प्रदीप तिवारी, छत्रपाल राजवाड़े, संतोष सिंह, गणेश यादव, रेखा वर्मा, मीरा सोनी, उर्मिला देवी, राज कुमारी राजवाड़े, सुरेन्द्र चक्रधारी, पुष्पा राजवाड़े सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

अवैध वसूली के आरोप में एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर :  12/06/2025 को थाना राजपुर के सामने मेन रोड में मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही थी। मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के दौरान थाना राजपुर में पदस्थ पुलिसकर्मियों के विरूद्ध वाहनों से अवैध वसूली करने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा थाना राजपुर में पदस्थ कुल 06 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र बलरामपुर सम्बद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने जिले के पुलिस बल को सख्त निर्देशित किया गया है कि, अनैतिक कृत्यों की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

निलंबित पुलिसकर्मियों में सउनि प्रकाश तिर्की, प्र.आर. कलेश पैकरा, प्र.आर. शिवलाल कुजूर, आर. नरेश तिर्की, आर. राकेश टोप्पो, आर.चा. अजय टोप्पो शामिल हैं।

जुआ खेलते 11 अंतरजिला जुआड़ी गिरफ्तार, 96 हजार 900 रूपये, स्कार्पियों, कार व मोटर सायकल किया जप्त…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले की पुलिस ने 11 अंतरजिला जुआडियों को रेड मारकर धर दबोचा है। इनके पास से 96 हजार 9 सौ रूपये बरामद की गई है। मामला जिले के थाना प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम नवाडीह के यादवपारा का है। जुआ खेलने की सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर जंगल भेजा गया था।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध  सजगता से लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी बीच दिनांक 14.06.2025 की सुबह थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नवाडीह के यादवपारा में कई जुआड़ी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।
सूचना से डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर को अवगत कराने पर उन्होंने थाना प्रतापपुर की एक बड़ी पुलिस टीम गठित कर पूर्ण सावधानी के साथ भेष बदलकर मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ग्रामीणों का भेष धारण कर मौके से काफी दूर पैदल चलकर ग्राम नवाडीह यादवपारा पहुंची और दो अलग-अलग जुआ फड में रेड कार्यवाही कर 11 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 96 हजार 9 सौ रूपये, एक स्कार्पियों, एक बैलेनो कार एवं 3 नग मोटर सायकल जप्त किया गया। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर इन 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए आरोपी

(1) अम्बिकेश जायसवाल पिता स्व. अनिल उम्र 30 ग्राम मसगा थाना प्रतापपुर (2) शिवकुमार पिता रामशरण उम 25 वर्ष ग्राम चौरा, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर (3) विक्की लकड़ा पिता शिवबहाल उम्र 29 वर्ष ग्राम केरता, चौकी खड़गवां (4) रामप्रकाश पिता रिझन राम उम्र 38 वर्ष ग्राम पकराडीह चौकी डबरा, थाना पस्ता जिला बलरामपुर (5) धर्मेन्द्र जायसवाल पिता जागेन्द्र उम्र 36 वर्ष ग्राम कर्री, थाना चलगली जिला बलरामपुर (6) मनवुअर अंसारी पिता जलील अंसारी उम्र 42 वर्ष ग्राम बलरामपुर थाना बलरामपुर (7) रामनाथ मरकाम पिता सुखदेव उम्र 34 वर्ष ग्राम चमनपुर, चौकी रनहत जिला बलरामपुर (8) सुनील जायसवाल पिता रामचन्द्र उम्र 36 वर्ष ग्राम कर्री, थाना चलगली जिला बलरामपुर (9) अंकित पिता पवित्र उम्र 19 वर्ष ग्राम कर्री थाना चलगली जिला बलरामपुर (10) अजय प्रताप पिता मोहरराम उम्र 21 वर्ष ग्राम पकडारी, चौकी डबरा जिला बलरामपुर (11) पंकज गुप्ता पिता विजय गुप्ता उम्र 32 वर्ष ग्राम सिलौटा, थाना प्रतापपपुर को गिरफ्तार किया है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, प्रधान आरक्षक विनोद परीड़ा, हरिशंकर चौबे, आरक्षक भीमेश आर्मो, राजेश तिवारी, निशांत टोप्पो, गणेश मिंज, निरंजन एक्का, जयपाल सिंह, जयप्रकाश पन्ना सक्रिय रहे।

इतने सारे मीडिया संस्थानों ने लगाई खबर पर तहसीलदार संजय राठौर को परेशानी सिर्फ तीन न्यूज़पेपर पर लगी खबर से,, आखिर क्यों??

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : भैयाथान तहसीलदार संजय राठौर द्वारा  बुजुर्ग जीवित महिला को मृत बताकर सौतेले बेटे के साथ साठगांठ कर जमीन की अफरा तफरी की गई। जमीन के लालच में उन्होंने अपने पद की प्रतिष्ठा को धूमिल किया जिसकी खबर हमारे द्वारा प्रमुखता के साथ सभी साक्ष्यों के आधार पर लगाई गई। हिंद स्वराष्ट्र की खबर के बाद प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कराई गई और मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के कारण संभाग आयुक्त नरेंद्र सिंह दुग्गा द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

मामले में अभी पूरी जांच होना बाकी हैं तहसीलदार और उनके सहयोगियों के विरुद्ध अब तक अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया हैं। इतना कुछ होने के बावजूद तहसीलदार संजय राठौर की हेकड़ी कम नहीं हुई हैं और वे अपने बचाव के लिए हिंद स्वराष्ट्र की संपादक श्रीमती मृण्मयी पाण्डेय को वैधानिक नोटिस भेजकर 15 दिवस के भीतर तहसीलदार संजय राठौर के विरुद्ध चलाए गए खबर का खंडन छापने का फरमान सुना रहे हैं।

हिंद स्वराष्ट्र की खबर को व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस में लगाने वाले पत्रकार को भी भेजा नोटिस

विनाश काले विपरीत बुद्धि को चरितार्थ करते हुए तहसीलदार संजय राठौर हिंद स्वराष्ट्र से इतना ज्यादा खुन्नस खा बैठे हैं कि एक पत्रकार जिसके द्वारा सिर्फ हमारी खबर को अपने फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया गया उसे भी इनके द्वारा नोटिस भेज दिया गया।

अनेक मीडिया संस्थानों ने चलाई खबर लेकिन 3 समाचारपत्रों से हुई तकलीफ

तहसीलदार द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी जब मीडिया संस्थानों को लगी तो कई समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और पोर्टलों द्वारा तहसीलदार के विरुद्ध खबर का प्रकाशन किया गया लेकिन तहसीलदार साहब को तकलीफ सिर्फ तीन मीडिया संस्थानों हिंद स्वराष्ट्र, सिंधु स्वाभिमान और एक अन्य समाचार पत्र में लगी खबर से हैं। इन तीनों समाचारपत्रों में लगी खबर उनके लिए गले में फंसी कच्ची मछली के समान लग रही हैं जिसे न तो वो निगल पा रहे हैं और न ही उगल पा रहे हैं।

सिंधु स्वाभिमान के संपादक को भी भेजा नोटिस

सिंधु स्वाभिमान समाचार पत्र के संपादक प्रशांत पाण्डेय को भी तहसीलदार द्वारा नोटिस भेजा गया है। तहसीलदार द्वारा उन्हें भी 15 दिवस के भीतर खबर का खंडन छापने का फरमान सुनाया गया है, पर सवाल यह उठता है कि जब प्रशासनिक आधार पर ही मामले की सत्यता की पुष्टि हो गई है तो फिर खंडन छपवा कर भी तहसीलदार साहब को कौन सी कामयाबी हाथ लग जाएगी।

हिंद स्वराष्ट्र की खबर का बड़ा असर भैयाथान तहसीलदार संजय राठौर निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : हिंद स्वराष्ट्र की खबर का बड़ा असर हुआ हैं जहां जीवित महिला को मृत बताकर जमीन की अफरा तफरी मामले में भैयाथान तहसीलदार संजय सिंह राठौड़ को निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार की निलंबन की कार्यवाही सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र सिंह दुग्गा द्वारा की गई है। आपको बता दे की संजय सिंह राठौड़ द्वारा तहसीलदार पद पर रहते हुए अपने पद की गरिमा को तांक पर रहते हुए कुछ जमीन दलालों और महिला के सौतेले पुत्र के साथ मिलकर फर्जी तरीके से जमीन का नामांतरण किया गया था। वही महिला की जमीन के कुछ अंश का क्रय अपनी पत्नी शारदा राठौर के नाम से किया गया था।

संभाग आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि :

कलेक्टर, सूरजपुर के प्रस्ताव पत्र कमांक /3162/ स्थापना / 2025 दिनांक 12.06.2025 अनुसार आवेदिका शैल कुमारी दुबे, पत्नी स्व. राधेश्याम दुबे, निवासी ग्राम कोयलारी, तह० भैयाथान द्वारा दिनांक 26.05.2025 द्वारा इस आश्य का शिकायत प्रस्तुत किया गया की, श्री संजय राठौर, तहसीलदार भैयाथान जिला सूरजपुर द्वारा सांठ-गांठ करके उन्हे मृत बताकर उनकी निजी स्वामित्व की भूमि खसरा न. 45/3 रकबा 0.405 है. जिसका रिनम्बरिंग में खसरा कमांक 344 दर्ज है, का नामान्तरण तथा विक्रय के साथ उनकी सम्मिलित खाते की भूमि का अनुचित बटवारा किया गया है।

उक्त शिकायत की जाँच अपर कलेक्टर सूरजपुर / अनु०अधि० (रा.) प्रतापपुर एवं तहसीलदार लटोरी की संयुक्त टीम से कराया गया। संयुक्त टीम द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक जॉच प्रतिवेदन क्रमांक/99/अ.कले./2025 दिनांक 09.06.2025 के निष्कर्ष अनुसार श्री संजय राठौर, तहसीलदार भैयाथान द्वारा आवेदिका मु. शैल कुमारी दूबे, पत्नी स्व. राधेश्याम दूबे, निवासी ग्राम कोयलारी तहसील भैयाथान जो वर्तमान में जीवित हैं, को मृत बताकर आवेदिका द्वारा कय की गयी भूमि को आवेदिका के सौतेले पुत्र श्री विरेन्द्रनाथ दूबे स्व. राधेश्याम दूबे, निवासी ग्राम कोयलारी तहसील भैयाथान के पक्ष में नामान्तरण करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी है।

उक्तानुसार श्री राठौर पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति सनिष्ठ नहीं रहते हुए उनके द्वारा स्वेच्छाचारिता बरता गया है। श्री राठौर का उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है। अतएव पूर्ण विचारोपरान्त श्री संजय राठौर, तहसीलदार भैयाथान जिला सूरजपुर को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में श्री राठौर का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, बलरामपुर – रामानुजगंज नियत किया जाता है।

“यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा”

उप निरीक्षक अखिलेश सिंह और कॉलेज की प्राचार्य के बीच अवैध संबंध को लेकर मचा बवाल, SI को वर्दी का ऐसा रौब की मुंह बंद करवाने तान दी सर्विस रिवॉल्वर…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : कल तक मणिपुर थाना का प्रभार संभालने वाले उप निरीक्षक अखिलेश सिंह के खिलाफ गांधीनगर थाने में एक पीड़ित पति ने शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर गांधीनगर पुलिस द्वारा अपराध पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल यह पूरा मामला शादीशुदा उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह और शादीशुदा महिला नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य तृप्ति सोनी का हैं जिनके बीच अवैध संबंधों का आरोप पीड़ित ने लगाया है। पीड़ित द्वारा अपनी पत्नी और उप निरीक्षक अखिलेश सिंह पर कई संज्ञीन आरोप लगाए हैं। दरअसल रायपुर से अचानक अम्बिकापुर पहुंचे पीड़ित पति ने 9 जून की रात इन दोनों को महिला के क्वार्टर में रंगे हाथों पकड़ लिया जिसके बाद काफी बवाल मचा। पति द्वारा क्वार्टर के बाहर ताला जड़ दिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हो हल्ला सुन मामले की भनक जैसे ही मीडियाकर्मियों और आसपास के लोगों को लगी वहां काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद डायल 112 की टीम के साथ गांधीनगर थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगे।

पीड़ित द्वारा बनाया गया वीडियो

आपको बता दे की गौरव पाण्डेय द्वारा बाहर लगे ताले को खोलकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया लेकिन अखिलेश सिंह और महिला तृप्ति सिंह द्वारा अंदर से दरवाजा बंद कर लिया गया और दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया गया। इसी बीच कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और अपने थाना क्षेत्र से बाहर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने सहकर्मी(पुलिस वाले) अखिलेश सिंह को मौके से लेकर निकल गए। पीड़ित पति का आरोप है कि मनीष सिंह परिहार द्वारा पीड़ित पति को डराया, धमकाया गया और लाइट बंद करवाते हुए अंधेरे का फायदा उठाते हुए अखिलेश सिंह को मौके से फरार कर दिया और मौके पर खड़ी अखिलेश सिंह की कार को एक आरक्षक के माध्यम से मौके से हटा दिया गया। मनीष सिंह परिहार द्वारा उन्हें गांधीनगर थाने पहुंचने और मामले की शिकायत करने को कहा गया। गांधीनगर थाने में मनीष सिंह परिहार अकेले पहुंचे थे उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह वहां नहीं थे जब इस संबंध में पीड़ित पति द्वारा मनीष सिंह परिहार से सवाल किया गया तो उन्होंने किसी अखिलेश सिंह को न जानने की बात कही।

मौके पर पहुंचे गांधीनगर थाना प्रभारी


इससे पहले भी महिला के क्वार्टर में रात बिताते पीड़ित ने पकड़ा था रंगेहाथ

आपको बता दे कि इससे पहले भी 4 सितंबर 2022 को पीड़ित द्वारा अखिलेश सिंह को महिला के क्वार्टर में रात बिताते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था जिस पर अखिलेश सिंह द्वारा घर की चाबी भूल जाने और बारिश होने का हवाला दिया गया था।

बार –बार समझाइस के बावजूद नहीं सुधरे दोनो

पीड़ित का कहना है कि उनके द्वारा समय-समय पर अखिलेश सिंह और अपनी पत्नी तृप्ति सोनी को एक दूसरे से बात न करने और एक दूसरे से दूर रहने की समझाइए दी गई लेकिन बावजूद इसके दोनों की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया और दिन-ब-दिन दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई। 

उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह द्वारा पत्नी प्रियंका सिंह के सामने पीड़ित पर तानी गई सर्विस रिवाल्वर

12 जनवरी 2025 को जब मामले की जानकारी अखिलेश सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह को दी गई तब वह समझाइस के लिए तृप्ति सोनी के क्वार्टर पहुंची और उसे अपने घर परिवार पर ध्यान देने और अपने पति अखिलेश सिंह से दूर रहने को कहा, लेकिन यह बात तृप्ति सोनी और अखिलेश सिंह को नागवार गुजरी और बसंतपुर थाने में पदस्थ अखिलेश सिंह कुछ ही देर में अंबिकापुर पहुंच गए और पीड़ित और अपनी पत्नी से विवाद करते हुए धक्का मुक्की और मारपीट करने लगे इसी बीच उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर पीड़ित कर तान दी। जिसकी पुष्टि खुद प्रियंका सिंह और पीड़ित के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग से होती है।

अखिलेश सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह और पीड़ित के बीच हुई बातचीत का ऑडियो


इसके बाद हो हल्ला सुन आस पड़ोस की लोग इकट्ठे हो जाते हैं और अखिलेश सिंह अपनी पत्नी को अपने साथ लेकर मौके से निकल जाते हैं।

अपनी चोरी छुपाने पीड़ित को भेजा मानहानि का नोटिस

अखिलेश सिंह द्वारा अपनी चोरी छुपाने के लिए मानहानि का नोटिस भेजा गया इस मामले में सवाल यह उठता है पीड़ित द्वारा बार बार समझाइस के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आने के कारण अखिलेश सिंह के हरकतों की जानकारी उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को देना क्या मानहानि के दायरे में आता है???

तृप्ति सोनी द्वारा भी करवाया गया FIR
अखिलेश सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह तृप्ति सोनी से मिलने पहुंचती है और अपने पति से दूर रहने की समझाइस तृप्ति सोनी को देती है तो तृप्ति सोनी द्वारा प्रियंका सिंह और अपने पति नंदकुमार सोनी के विरुद्ध गांधीनगर थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवा दी जाती है।
9 जून की रात हुए बवाल के बाद भी तृप्ति सोनी द्वारा अपने पति और दो अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज करवाया गया हैं।

पिछले 3 वर्षों से प्रताड़ित हो रहा पति

पीड़ित का कहना हैं कि वो पिछले 3 वर्षों से प्रताड़ित होता आ रहा हैं, उसकी पत्नी और अखिलेश सिंह मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित अपने दो बच्चों के साथ रायपुर में रहता है और रेलवे में नौकरी करता है। अकेले 2 बच्चों की देखभाल करना और उनको अकेले छोड़कर अंबिकापुर आकर केस लड़ना उनके लिए संभव नहीं हैं। पीड़ित की पत्नी द्वारा अखिलेश सिंह के बहकावे में आकर पीड़ित से तलाक के लिए न्यायालय में आवेदन किया हैं। अखिलेश सिंह द्वारा पीड़ित के हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया गया हैं। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा से कर न्याय की मांग की हैं।


अब यह देखने का विषय हैं कि पुलिस द्वारा इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाती है या फिर खाकी खाकी को बचाने के लिए कानून को तांक पर रख कर पीड़ित के साथ अन्याय करती हैं।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ़ के तुरंत बाद प्लेन क्रेस, 242 सवारों की मौत…

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ. विमान में 242 लोग सवार थे. यह विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बचाव और राहत कार्य में लगी हैं. यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ।सभी आपात सेवाओं को बचाव और राहत कार्य में लगा दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में हर तरह धुंआ ही धुंआ छाया रहा, आसमान काले धुंए से ढका हुआ था। 

देखें लाइव वीडियो

169 भारतीय यात्रियों समेत 242 लोग थे सवार

प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें से दो पायलट समेत 12 क्रू मेंबर, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। प्लेन क्रैश आज दोपहर 1:38-1:39 के बीच हुआ। इस हादसे में सभी यात्रियों की मौत हो गई।

दिल्ली में एक इमरजेंसी बैठक के बाद मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन राम मोहन नायडू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे हैं।

सरगुजा पुलिस विभाग में तबादले: मणिपुर थाने का प्रभार अंततः निरीक्षक के हाथ,, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा आज बुधवार की देर रात एक आदेश जारी कर कर पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा मणिपुर थाने का प्रभार निरीक्षक अश्वनी सिंह को सौंपा है, आपको बता दे की इससे पहले भी हमारे द्वारा एक खबर का प्रकाशन किया गया था जिसमें जिले के कुछ थानों का प्रभार दो स्टार को दिए जाने की बात लिखी गई थी। आज अंततः मणिपुर थाने का प्रभार एक निरीक्षक को मिल गया हैं।

देखें आदेश :

विक्षिप्त युवक ने पत्नी और बेटी को टांगी मारकर उतारा मौत के घाट…

हिंद स्वराष्ट्र मैनपाट/कमलेश्वरपुर : सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड अंतर्गत नर्मदापुर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपनी पत्नी और मासूम पुत्री की टांगी मारकर निःशंश हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम सुशील माझी (35 वर्ष) हैं, जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा हैं।

सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं या नहीं फिलहाल पुलिस इसकी भी जांच कर रही हैं।

ऑपरेशन तलाश के तहत सरगुजा पुलिस कों मिल रही बड़ी सफलता, 10 दिनों के भीतर 43 गुमशुदा किये गए दस्तयाब…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन मे गुम इंसानो की तलाश हेतु ऑपरेशन तलाश अभियान की शुरुवात 1 जून से किया गया है जो पुरे जून महीने तक चलेगा, अभियान कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के अधीनस्थ थाना/चौकी प्रभारियों कों ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या मे गुम इंसानो की पता तलाश कर दस्तायाब कर परिजनों कों सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
दिशा निर्देशों के परिपालन मे जिले की पुलिस टीम द्वारा 01 जून से 10 जून तक की स्थिति मे 43 गुम इंसानो कों खोज निकाला है, जिसमे 31 महिला एवं 13 पुरुष शामिल है, सभी गुम इंसानो कों उनके परिजनों कों सुपुर्द किया गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना अंबिकापुर कोतवाली द्वारा 09 गुम इंसान, थाना गांधीनगर द्वारा 02 गुम इंसान, थाना सीतापुर द्वारा 07 गुम इंसान, थाना लखनपुर द्वारा 10 गुम इंसान, थाना उदयपुर द्वारा 02 गुम इंसान, थाना बतौली द्वारा 03 गुम इंसान, थाना दरिमा द्वारा 07 गुम इंसान, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 03 गुम इंसान बरामद किये गए है, थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा अभी तक सार्वधिक गुम इंसानो की दस्तायाबी की गई है।
अभियान के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसानो के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए गुम इंसानों को सकुशल दस्तायाब किया है, ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुम इंसानो की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है जो पुरे जून माह तक चलेगा जिसमे और अधिक संख्या मे गुम इंसान दस्तायाब किये जाएंगे।

बिना माइनिंग प्लान और पर्यावरणीय स्वीकृति के पत्थर परिवहन की अनुमति, खनि अधिकारी निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर – रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ शासन के खनिकर्म विभाग ने एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पदस्थ सहायक खनि अधिकारी कुमार मण्डावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बिना माइनिंग प्लान और पर्यावरणीय स्वीकृति के भारी मात्रा में पत्थर परिवहन की अस्थायी अनुमति जारी करने के गंभीर आरोपों के तहत की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में सहायक खनि अधिकारी के पद पर पदस्थ कुमार मण्डावी द्वारा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में गौण खनिज पत्थर के परिवहन हेतु छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 59 के तहत् कुल 13,00,000 घन मीटर पत्थर के परिवहन हेतु 03 अस्थाई परिवहन अनुमतियों स्वीकृत की गई। गौण खनिज नियमों के परिप्रेक्ष्य में बिना माईनिंग प्लान/पर्यावरण स्वीकृति के इतनी अधिक मात्रा में अस्थाई परिवहन अनुनतियों स्वीकृत किया जाना नियमानुकूल न पाये जाने के फलस्वरूप मण्डावी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु लेख किया गया था, जिसका अनुपालन मण्डावी द्वारा नहीं किया गया।
एतद् द्वारा उपरोक्त कृत्य हेतु छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 उपनियम (2) खण्ड (क) के तहत् कुमार मण्डावी, सहायक खनि अधिकारी, जिला कार्यालय (खनिज शाखा), जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
2/- निलंबन अवधि में मण्डावी का मुख्यालय संचालनालय भौनिकी तथा खनिकर्म, छत्तीसगढ़ रायपुर रहेगा।
3/- निलंबन अवधि में मण्डावी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

देखें आदेश :

झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही, दो अवैध क्लीनिक सील, एक को कारण बताओ नोटिस जारी…

हिंद स्वराष्ट्र कोरिया : छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग होम एक्ट 2013 के तहत अवैध रूप से चिकित्सा कर रहे झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला (अंबिकापुर, सरगुजा) के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में 9 व 10 जून 2025 को की गई।
आज बैकुंठपुर ब्लॉक के चरचा कॉलरी क्षेत्र में जिला स्तरीय जांच दल द्वारा दो क्लीनिकों की जांच की गई। उड़िया दफाई, राम मंदिर के पास सुधीर कुमार मिश्रा द्वारा संचालित क्लीनिक में बिना किसी वैध डिग्री के चिकित्सकीय गतिविधियाँ संचालित की जा रही थीं। मौके पर नीडल, दवाइयाँ और इंजेक्शन आदि सामग्री पाई गई, परंतु किसी भी तरह का वैध पंजीयन या डिग्री उपलब्ध नहीं कराई गई। इस आधार पर मिश्रा का क्लीनिक तत्काल सील कर दिया गया।

इसी प्रकार टीना दफाई में ‘डॉ. आर. खान’ के नाम से संचालित घरेलू क्लीनिक की भी जांच की गई। मौके पर आईवी स्टैंड, बेड और चिकित्सा उपकरण पाए गए, परन्तु कोई मान्य डिग्री प्रस्तुत नहीं की गई। नर्सिंग होम एक्ट 2013 के प्रावधानों के तहत इस कक्ष को भी सील करने की कार्रवाई की गई।

इससे पूर्व, 9 जून को सोनहत ब्लॉक के तेलीमुड़ा ग्राम में महेन्द्र पटेल नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से इलाज किए जाने की जानकारी पर जांच की गई थी। मौके पर चिकित्सकीय उपकरण मिलने के बावजूद कोई पंजीयन प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। फलस्वरूप उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत एवं योग्य चिकित्सकों से ही उपचार कराएं। किसी भी अवैध रूप से चिकित्सा कर रहे व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित स्वास्थ्य केंद्र या सीएमएचओ कार्यालय को सूचित करें।
जांच दल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक असरफ अंसारी, औषधि निरीक्षक आलोक मिंज, प्रभारी डिप्टी एमआईईओ सरोजनी राय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

2021 बैच के 8 IPS अधिकारियों को प्रमोशन के साथ मिली नई पदस्थापना, देखें आदेश…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन द्वारा 2021 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है, प्रमोशन के साथ ही इन सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश मे उदित पुष्कर, आकाश कुमार शुक्ला, रोहित कुमार शाह, रविन्द्र कुमार मीणा, अमन कुमार रमन कुमार झा. आकाश श्री श्रीमाल, अजय कुमार , अक्षय प्रमोद साबद्रा के नाम शामिल हैं। रोहित कुमार शाह नगर पुलिस अधीक्षक सरगुजा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्श) जिला सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया है।

देखें आदेश :

पत्नी और 9 माह के बेटे पर टांगी से हमलाकर बेटे की ली जान, आरोपी गिरफ्तार…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : दिनांक 09.06.2025 को ग्राम चंदरपुर भटगांव निवासी राजसाय बखला ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.06.2025 की सुबह 5 बजे इसका भतीजा शिवराम टोप्पो अपनी पत्नी एवं 9 माह के पुत्र को टांगी से प्रहार कर पत्नी के चेहरे में दोनों तरफ तथा पुत्र को गंभीर चोट पहुंचाया था जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सूरजपुर लाया गया जहां 9 माह के बालक की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायमी उपरान्त धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना भटगांव पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए दबिश देकर आरोपी शिवराम टोप्पो पिता स्व. चलितर टोप्पो उम्र 21 वर्ष ग्राम चंदरपुर थाना भटगांव को पकड़ा। पूछताछ पर उसने टांगी से प्रहार कर 9 माह के बालक की हत्या करना एवं पत्नी को प्राणघातक चोट पहुंचाना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी व उनकी टीम सक्रिय रही।

युक्तियुक्तकरण में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षाधिकारी पंडित भारद्वाज निलंबित…

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के दौरान गलत जानकारी एवं पदों में कुटरचना करने के आरोप में विकास खण्ड शिक्षाधिकारी, रामानुजनगर, जिला सूरजपुर पंडित भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा जारी आदेशानुसार, भारद्वाज ने वरिष्ठ कार्यालय को भ्रामक एवं तथ्यहीन जानकारी भेजी, जिससे युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां सामने आईं।
शा. उ. मा. वि. भुवनेश्वरपुर में अंग्रेजी विषय के दो रिक्त पद गलत तरीके से दर्शाए गए, जबकि वहां पहले से चार व्याख्याता कार्यरत थे। परिणामस्वरूप, दो अतिरिक्त व्याख्याताओं की अनुचित पदस्थापना हुई।
प्रा. शा. सरईपारा, जगतपुर एवं देवनगर में छात्र संख्या के अनुपात से अधिक शिक्षक पद दर्शाए गए, जिससे वहां भी अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति हुई।
हाई स्कूल सुमेरपुर में कला संकाय के व्याख्याता राजेश कुमार जायसवाल को विज्ञान विषय का बताकर विज्ञान विषय का पद रिक्त दर्शाया गया, जिससे एक और अतिरिक्त पदस्थापना हुई।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए भारद्वाज को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत नियम 9(1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा, तथा उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) नियत किया गया है।

लव, गोल्ड और मर्डर की स्क्रिप्ट, शिलॉन्ग में रचा गया साजिश का जाल, सोनम ने दिया था लोकेशन..?

नई दिल्ली: एक सुनियोजित टूर, भारी सोने के आभूषण, संदिग्ध लेन-देन और रिश्तों के भीतर पलती साजिश. सबने मिलकर इस पूरे मामले को देशभर में सुर्खियों में ला दिया है. शुरुआत सोनम द्वारा बुक किए गए टूर से हुई, जहां परिवार को ज्यादा जानकारी नहीं दी गई. हनीमून पर 10 लाख से ज्यादा का गोल्ड लेकर जाने का रहस्य अब जांच का बड़ा क्लू बन गया है.  शादी के दौरान बड़े बैंक ट्रांजेक्शन और राज कुशवाहा से लंबी बातचीत ने सोनम पर शक की सुई घुमा दी.  मेघालय और इंदौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सोनम ने आखिरकार परिवार से संपर्क साधा।

शुरुआत एक टूर से हुई
सोनम ने ही इस टूर की पूरी तैयारी की थी. फ्लाइट टिकट से लेकर होटल बुकिंग तक सभी व्यवस्थाएं उसी ने की थीं. दिलचस्प बात यह थी कि सोनम के परिवार को इस टूर की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी. शादी के बाद सोनम अपने मायके से ही पहली बार विदा होकर सीधे एयरपोर्ट पहुंची थी.

गोल्ड का रहस्य

हनीमून पर जितना सोना सोनम और राजा लेकर निकले थे, वही इस कहानी का बड़ा क्लू बना. राजा की मां ने भी सवाल उठाया था कि आखिर हनीमून पर कौन इतना सोना पहनकर कौन जाता है? अकेले राजा के पास ही 10 लाख से ज्यादा का गोल्ड था. डायमंड रिंग, गले की चेन, ब्रेसलेट समेत कई आभूषण थे. 

शिलॉन्ग जाना पहले से तय था
सोनम के परिजन पहले भी शिलॉन्ग घूम कर आ चुके थे. सोनम की मां ने यह जानकारी राजा की मां को भी दी थी. अब समझा जा रहा है कि यह पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा था.

संदिग्ध लेन-देन की कहानी
शादी के दौरान ही सोनम ने राजा के साथ बड़े बैंक ट्रांजेक्शन किए थे. ये लेन-देन अब पुलिस के लिए जांच का बड़ा आधार बन गए हैं.

राज कुशवाहा से गहरी बातचीत
इंदौर क्राइम ब्रांच ने सोनम और राजा की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें सामने आया कि सोनम लगातार राज कुशवाहा से लंबी बातचीत करती थी। यही से शक की सुई सोनम पर आ टिकी।

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मेघालय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गाइड के माध्यम से संदिग्धों की पहचान की. इसमें मध्य प्रदेश के 3-4 लोगों के नाम सामने आए. जानकारी इंदौर पुलिस को सौंपी गई और फिर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू हुई.

परिवार ही आखिरी सहारा
हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश नाकाम हो गई. घटनास्थल से काफी दूर होने के कारण साजिशकार घबरा गए.  सोनम के सभी संपर्क टूट चुके थे, आखिरकार उसने परिवार से संपर्क साधा.

ऑपरेशन तलाश में सूरजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,, दिल्ली, गोवा, बिहार से लापता 20 महिला व पुरूष को ढूंढ परिजनों को लौटाई खुशियां…

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले की पुलिस को ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए दिल्ली, गोवा, बिहार सहित राज्य के कई जिलों व थाना क्षेत्र से 20 गुम इंसानों को सकुशल खोज निकाला है। गंभीरतापूर्वक गुम इंसानों की दस्तयाबी करने वाले पुलिस टीमों को डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है ताकि वे और अधिक ऊर्जा के साथ इस ऑपरेशन को सफलता की ओर ले जाए।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 जून 2025 से शुरू हुए इस अभियान में सूरजपुर पुलिस ने विगत 8 दिनों में 20 गुमशुदा महिला व पुरूष को खोज निकाला है और उन्हें सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुमशुदा बालिका, महिला व पुरूषों की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है जिसमें थाना सूरजपुर के द्वारा 05, थाना चंदौरा 01, थाना भटगांव 04, चौकी बसदेई 02, चौकी कुदरगढ़ 01, चौकी खड़गवां 01, थाना रामानुजनगर 02, चौकी करंजी 01, थाना झिलमिली 01, थाना प्रतापपुर 01 व थाना ओड़गी 01 कुल 20 महिला व पुरूष को दिल्ली, गोवा, बिहार, अन्य जिलों सहित जिले के थाना क्षेत्र में गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर दस्तयाब किया गया है। सभी गुम इंसानों को सकुशल उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। इस अभियान में पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और परिजनों से मिली जानकारी का बेहतर उपयोग किया है।
गुम इंसान की जांच में पाया गया कि एक महिला इंस्ट्राग्राम के माध्यम से एक व्यक्ति के साथ दोस्ती होने उससे मिलने चली गई थी, एक महिला एक व्यक्ति के बहकावे में आकर विवाह करने सहित एक बालिका जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी वह संभाग में इधर-उधर घुम रही थी तथा एक महिला परिजनों के डाट फटकार से नाराज होकर दिगर प्रदेश चली गई थी। सूरजपुर पुलिस ने इन सभी गुम इंसानों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर दस्तयाब किया है।

BIG BREAKING: सुकमा में आईईडी ब्लास्ट, एडिशनल एसपी शहीद, TI, SDOP घायल…

हिंद स्वराष्ट्र : सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में कोंटा एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार वे गोलापल्ली की ओर से नए कैंप स्थापना कर कोंटा लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईडी की चपेट में आ गई जिसमें उन्हें गंभीर घायल अवस्था में कोंटा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई वही इस हादसे में ब्लास्ट में कोंटा TI और SDOP घायल हुए है। जिनका इलाज जारी हैं। उल्लेखनीय हैं कि भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया गया हैं जिसके मद्देनज़र किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए वे ड्यूटी पर तैनात थे।

error: Content is protected !!