Home Blog Page 321

कोरोंना मुक्त घोषित होने के बाद, घर वापसी से बड़े मामले

नई दिल्ली
• गोवा में कोरोना मुक्त होने के 25 दिन बाद ही महाराष्ट्र गुजरात से लौटे 7 लोग एक ही दिन में संक्रमित पाए गए थे, इस महीने 260 नए मरीज मिले।

• मिजोरम 31 मई तक कोरोना संक्रमण से मुक्त था,1 जून को दिल्ली और कोलकाता से लौटे 12 लोग संक्रमित मिले थे।
पिछले 9 दिनों में 41 मामले सामने आए हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 1 अप्रैल को कोरोना का पहला मामला सामने आया था तथा इलाज के बाद संक्रमित ठीक हुआ और 17 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया था। इकलौते कोरोना मरीज के ठीक होने के बाद अरुणाचल प्रदेश कोरोना मुक्त घोषित हो चुका था, परंतु कुछ नए मामले सामने आ चुके हैं।
अगले 10 दिनों में इस लिस्ट में चार और राज्यों के नाम जुड़े यह राज्य थे गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, और मिजोरम, इन राज्यों अपने यहां मौजूद संक्रमितो के ठीक हो जाने के बाद अपने अपने राज्यों को कोरोना मुक्त कहा था।
अप्रैल में कई दिनों तक नए केस ना मिलने के बाद कोरोना के खिलाफ इन राज्य के बेहतर तैयारियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चाएं हो रही थी, लेकिन मई के महीने में संक्रमण फिर लौट आया, इन राज्यों में कोविड-19 की वापसी दूसरे राज्यों से हुए लोगों द्वारा हुई,ये वो लोग थे जो लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे हुए थे।

कोरोना मुक्त हुए पांच राज्यों में 9 दिन में 1134 संक्रमित मिले
अब जून में इन पांच राज्यों के हालात यह है कि 9 दिनों में 1134 संक्रमित केस मिले हैं और इनके लगातार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अच्छी खबर यह है कि इन पांच राज्यों में अब तक कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है।

गौवध करने वालों की अब खैर नहीं ,होगी 10 साल की सजा और 5लाख जुर्माना….

कैबिनेट की अध्यादेश को मंजूरी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गोवध के मामले में कड़े सजा का प्रावधान करने की तैयारी में है. प्रदेश में गोवध करने वालों पर 10 साल की जेल और 5 लाख जुर्माना लगाने की तैयारी चल रही है. वहीं अंग भंग करने पर 7 साल की जेल और 3 लाख तक जुर्माना लगेगा.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गोवध निवारण संशोधन अध्यादेश लाई है. गोवध का यह अध्यादेश मंगलवार को कैबिनेट ने पास कर दिया जो 2 से 3 दिन में लागू हो जाएगा. ऐसे मामले में दूसरी बार पकड़े जाने पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें उत्तर प्रदेश गो-वध निवारण (संशोधन) अध्यादेश, 2020 के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई.

राज्य कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश, 2020 लाने का फैसला किया है. इस अध्यादेश को लाने और उसके स्थान पर विधानमंडल में विधेयक पेश कर पुन: पारित कराये जाने का फैसला भी कैबिनेट ने किया है. राज्य विधानमंडल का सत्र ना होने और शीघ्र कार्रवाई किये जाने के मद्देनजर अध्यादेश लाने का फैसला किया गया.

ये उत्तर प्रदेश गोवध निवारण कानून, 1955 को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाने के साथ गोवंशीय पशुओं की रक्षा करेगा।

अब नहीं चलेगी पुलिस वालों की गुंडागर्दी ,पुलिस महानिदेशक ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर
हाल ही में हुए जनता से दुर्व्यवहार एवं जबरन मारपीट की घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी जी ने समस्त पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को यह निर्देशित किया है पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा आम जनता से दुर्व्यवहार एवं जबरन मारपीट की घटनाओं पर विभागीय जांच कराई जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
साथ ही श्री अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में यदि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ने किसी भी आम जनता से दुर्व्यवहार किया तो उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए तथा उस पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं।
पुलिस द्वारा जनता पर हो रहे दुर्व्यवहार एवं जबरन मारपीट की घटनाओं सी पुलिस की छवि आम जनता के सामने खराब हो रही थी इसी कारण श्री अवस्थी ने यह कठोर कदम उठाया है तथा यह निर्देश प्रेषित किया है।

बिग ब्रेकिंग न्यूज़:- सरगुजा जिले में 3 साल की बच्ची सहित 10 लोग संक्रमित…

अंबिकापुर:-
अभी मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में 10 नए मरीज पाए गए हैं जिनमें 8 लखनपुर तथा दो अंबिकापुर के मरीज हैं। लखनपुर में मिले 8 मरीज क्वॉरेंटाइन सेंटर मे थे तथा अंबिकापुर में पाए गए 2 मरीज पेड़ क्वॉरेंटाइन सेंटर में थे।
मिली जानकारी के अनुसार लखनपुर में पाए गए 8 मरीजों में से 4 महिला तथा एक 3 साल की बच्ची शामिल है तथा इनमें तीन युवक भी है, वहीं दूसरी ओर अंबिकापुर में एक महिला और एक पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार लखनपुर में पाए गए 8 मरीज प्रवासी मजदूर है,वे सभी 4 जून को महाराष्ट्र एवं तेलंगाना से लखनपुर आए थे इन सभी को लखनपुर विकासखंड के ग्राम टपरअकेला स्थित डीएवी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था

15 जून के बाद फिर से हो सकता है संपूर्ण लॉकडाउन गृह मंत्रालय ने दिये संकेत , ट्रेन और हवाई सफर पे लगेगा ब्रेक।

नई दिल्ली
देश में कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत हुई है तथा संक्रमण के मामले भी हर दिन उत्तरोत्तर बढ़ने से इस अवधि में सर्वाधिक 9987 नये मामले सामने आये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 9987 नये मामलों को मिलाकर देश में कोरोनासंक्रमितों की कुल संख्या 266598 हो गयी जबकि इस बीमारी से 7466 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना के 129917 सक्रिय मामले हैं, जबकि 129215 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटों में 2553 नये मामले दर्ज किये गये
महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2553 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 109 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 88528 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3169 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1661 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 40975 हो गयी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शर्तों के साथ कुछ रियायतें देते हुए राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाकर इसकी अवधि 30 जून तक करने की घोषणा एक दिन पहले की थी। राज्य सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में ढील देने की भी घोषणा की थी। बनर्जी ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा था कि मंदिरों और शादी समारोहों में केवल 25 लोगों को ही एकत्र होने की अनुमति होगी। इससे पहले यह संख्या 10 तय की गयी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 से मरने वाले व्यक्ति के अंतिम संस्कार को उसके परिजनों को देखने की अनुमति दी जायेगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी माता हुई कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली
कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में भाजपा नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं उनकी माता माधवी राजे सिंधिया भी आ गईं हैं, मध्य प्रदेश के गुना से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना संक्रमण हो गया है जिन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है अस्पताल प्रशासन ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नहीं आए थे। उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के लिए समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे जानकारी के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक था, तथा वे इस दौरान अपने समर्थकों से फोन के माध्यम से संपर्क बनाए हुए थे एक दिन पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

कर्नाटक सरकार ने लगाई दलित शब्द पर रोक

कर्नाटक के सरकारी विभागों में अब किसी भी कागज या बातचीत में ‘दलित’ शब्द का उपयोग नहीं किया जाएगा। अमूमन देश के सभी राज्यों में अनुसूचित जाति के लोगों को ‘दलित’ कहकर ही संबोधित किया जाता है। लेकिन राज्य सरकार ने एक सर्कुलर जारी करते हुए इस शब्द का उपयोग किसी भी मामले, सौदेबाजी, सर्टिफिकेटों आदि में नहीं किए जाने का आदेश अपने सभी विभागों और मंत्रालयों को दिया है।राज्य सरकार ने सर्कुलर में कहा है कि संविधान में अनुच्छेद 341 के तहत अधिसूचित जातियों के लोगों के लिए अंग्रेजी में शेड्यूल कास्ट और अन्य सभी भारतीय भाषाओं में उसका उचित अनुवाद दिया गया है। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए इन्हीं अनुवादों का उपयोग किया जाए।

20 मई को जारी किए गए सर्कुलर में केंद्र सरकार की तरफ से 2018 में जारी निर्देशों का हवाला दिया गया है। ये निर्देश केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ के आदेश के आधार पर जारी किए थे। केंद्र सरकार ने अपने निर्देशों में दलित शब्द के उपयोग पर रोक लगाई थी।
राज्य सरकार ने यह भी कहा है कि केंद्र सरकार पहले ही अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के लिए ‘हरिजन’ और ‘गिरिजन’ शब्दों के उपयोग पर रोक लगा चुकी है। इसलिए इन शब्दों का उपयोग भी ‘दलित’ शब्द के स्थान पर नहीं होना चाहिए। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि कर्नाटक सरकार भी 2010 में ही इन शब्दों का उपयोग नहीं करने के लिए आदेश जारी कर चुकी है।

भारत ने की बॉयकॉट की बात तो चीन के छूटने लगे पसीने , देने लगा धमकी

नई दिल्लीः पहले कोरोना वायरस और फिर LAC पर तनाव के बीच भारत में चीन के बहिष्कार की आवाजें बुलंद होने लगी हैं. इन्हीं आवाजों से अब चीन घबरा गया है. चीन ने इसके खिलाफ प्रोपेगेंडा भी शुरू कर दिया है और अपने मुखपत्र के जरिए भारत को चेतावनी तक दे डाली है।
चीन के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार हैं जिससे वो हर साल लाखों करोड़ों का सौदा करता है. भारत के लगभग हर सेक्टर में चीन के सामान मौजूद हैं. लेकिन अब इस मौजूदगी को घटाने के लिए देश में कई बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं. खुद देश का व्यापारी समूह चीन के खिलाफ एकजुट होकर एक बहुत बड़े अभियान का आगाज करने जा रहा है.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत में चीन की कंपनियों का निवेश वर्ष 2014 में 12 हजार करोड़ रुपये था, जो अब पांच गुना बढ़कर 60 हज़ार करोड़ रुपये हो गया है. असल में चीन किसी तीसरे देश की कंपनियों के जरिए भारत में कई सेक्टर में निवेश कर रहा है. वर्ष 2019 में भारतीय स्टार्ट-अप्स में चीन का निवेश करीब 94 फीसदी बढ़ा है. 2018 में चीन के निवेश का आंकड़ा करीब 15 हज़ार करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष बढ़कर 29 हजार करोड़ रुपये हो गया है.
भारत में 30 बड़े Start-ups में से करीब 18 स्टार्ट-अप में चीन के निवेशकों का पैसा लगा है. भारत की 75 से ज़्यादा ऐसी कंपनियां हैं, जिनमें चीन के निवेशकों ने पैठ बना ली है. ये कंपनियां ई-कॉमर्स, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, मीडिया और सोशल मीडिया और लॉजिस्टिक की फील्ड में काम करती हैं. सिर्फ यही नहीं चीन के वीडियो ऐप टिकटॉक ने भारत में गूगल के यूट्यूब को पीछे छोड़ दिया है. भारतीय बाज़ार में चीन के OPPO और XIAOMI जैसी कंपनियां सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेच रही हैं. इनका मार्केट शेयर करीब 72 फीसदी हो चुका है.
एक तरफ चीन जहां अमेरिका के साथ भारत के मजबूत होते रिश्तों से परेशान है तो दूसरी तरफ दुनिया के आठ देशों ने चीन के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाया है. ये गठबंधन न सिर्फ चीन के खिलाफ रणनीति बनाएगा बल्कि उसे जवाब भी देगा. चारों तरफ से घिरता चीन अब बौखलाया गया है. चीन के खिलाफ दुनिया ने मोर्चाबंदी तेज कर दी है. चीन पहले से ही दक्षिण सागर, हांगकांग और कोरोना वायरस के मुद्दे पर दुनिया के कई देशों के निशाने पर है और अब चीन के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दुनिया के 8 देश एकजुट हो गए हैं.
चीन के खिलाफ बने गठबंधन का नाम इंटर पार्लियामेंटरी अलायंस ऑन चाइना (IPAC) रखा गया है. इसमें अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, स्वीडन, नॉर्वे और यूरोप की संसद के सदस्य शामिल हैं. गठबंधन का मकसद चीन से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से रणनीति बनाना और सहयोग के साथ उचित जवाब देना है. अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर मार्को रूबियो IPAC के सह-अध्यक्षों में से एक हैं. आठों देश चीन को वैश्विक चुनौती के तौर पर देख रहे हैं.

अब चीन को घेर कर पटखनी देने के लिए आठ देशों ने मिलकर चक्रव्यूह तैयार किया है. भारत के साथ लद्दाख सीमा पर जारी तनाव पर भी दुनिया की नजर है. ऐसे में अमेरिका समेत 8 देशों ने चीन की ताकत को वैश्विक व्यापार, सुरक्षा और मानवाधिकारों के लिए खतरा मानते हुए एक महागठबंधन बनाया है.अब तक खुलकर सामने नहीं आये इन देशों ने अब गठबंधन बनाकर चीन के खिलाफ दुश्मनी का ऐलान कर दिया है. ये गठबंधन चीन की हर हरकत का माकूल जवाब देने की रणनीति पर काम करेगा और संप्रभुता की आड़ में चीन की मनमानी को नाकाम करेगा.

लॉक डाउन में नहीं चलेंगी निजी स्कूलों की मनमानी, फीस वसूली पर लगी रोक

सरगुजा:-जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने लॉक डाउन पीरियड में शहर के निजी स्कूलों द्वारा फीस जमा करने के लिए अभिभावकों पर डाले जा रहे दबाव पर रोक लगा दी है, अपने दिए गए आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि निजी विद्यालयों द्वारा लॉक डाउन के समय में व्हाट्सएप, मैसेज अथवा किसी अन्य माध्यम से फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जो की अनुचित है, और विद्यालयों द्वारा आगामी आदेश तक फीस वसूली पर रोक लगाई जाती है।

गौरतलब है कि आज ही अभिभावक संघ द्वारा सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं को रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था। तथा निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से फीस जमा करने को लेकर अभिभावकों पर दबाव बनाए जाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश देते हुए फीस वसूली पर रोक लगा दी है।
निजी संस्था होली क्रॉस, कार्मेल व अन्य स्कूलों द्वारा अभिभावकों को व्हाट्सएप, मैसेज एवं अन्य माध्यमों से संदेश भेज कर फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया में भी निजी स्कूलों के द्वारा मनमाने तरीके से फीस वसूली को लेकर अभिभावकों द्वारा काफी विरोध किया जा रहा था।

बिग ब्रेकिंग:- देश में संक्रमितो की संख्या 2.62लाख पहुंची, बंगाल से ओडिसा लौटे एनडीआरएफ के 178 जवान कोरोना संक्रमित

ओडिसा:-देश में अब तक 2.62 लाख केस सामने आ चुके हैं। मुंबई में मरीजों का आंकड़ा 50,000 के पार जा चुका है देश में कोरोना से अब तक 7372 मौते, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3169 मौतें हो चुकी हैं। टॉप 10 राज्यों में गुजरात में मृत्यु दर सबसे ज्यादा 6.2% और बिहार में सबसे कम 0.6% है।
देश में कोरोना संक्रमितो की संख्या 262646 हो गई है सोमवार को महाराष्ट्र में 2553 मामले सामने आए हैं और 109 मौतें भी हुई है।
मुंबई में संक्रमितो का आंकड़ा 50000 के पार पहुंच गया है, और 702 लोगों की मौत हो चुकी है पूरे महाराष्ट्र में 88528 मरीज मिल चुके हैं और 40000 से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं उधर उड़ीसा के कटक में एनडीआरएफ के 49 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तूफान के राहत कार्य के बाद बंगाल से लौटने पर तीसरी बटालियन के अब तक 178 जवान संक्रमित मिल चुके हैं।

टॉप 10 संक्रमित राज्य में से 6 राज्यों की मृत्यु दर 3% से भी कम है।

कामवाली बाई से पूरी कॉलोनी में फैला कोरोना, पूरी कोलोनी सील

दिल्ली:-
दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां घर में काम करने आने वाली बाई यानी हाउसमेड की वजह से 20 लोग कोरोंना संक्रमित हो गए और 750 लोगों को क्वारांटाइन होना पड़ा है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने 24 मई को इलाके में पहला कोरोना का मामला सामने आया था उसके बाद मामला बढ़ते ही गया जिसके कारण पूरा इलाका सील कर दिया गया है। दरअसल इस क्षेत्र में घर में काम करने के लिए आने वाली एक बाई की वजह से कोरोना संक्रमण इतनी तेजी से फैल गया है। इस महिला के संपर्क में आने की वजह से पहले एक बच्चा और फिर घर के अन्य सदस्य संक्रमित हो गए।
दिल्ली के पीतमपुरा प्रशासन के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है यहां के तरुण एंक्लेव में एक के बाद एक 20 लोग कोरोना पोजीटिव पाए गए हैं जिसके बाद 3 जून को पूरे इलाके को संक्रमित जोन घोषित कर दिया गया है। इतने सारे लोगों के एक साथ संक्रमित होने के बाद इसकी खोजबीन की गई तो मामला सामने आया कि यह संक्रमण घर में काम करने वाली एक बाई की वजह से हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, कोरिया जिले में मिले 5 नए मरीज

कोरिया:- पिछले 24 घंटे के अंदर कोरिया जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है कल रात 2 मरीज सामने आए थे जिनमें एक बैकुंठपुर शहर के मध्यस्थ स्कूल पारा के एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वही दूसरा मरीज बैकुंठपुर विधानसभा के चर्चा प्राथमिक शाला का है मनेंद्रगढ़ विधानसभा के खड़गवां क्षेत्र के बड़े सालही में भी एक मरीज मिला है भरतपुर सोनहत के घाघरा क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है कोरिया में कुल 43 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से 5 मरीज जी को कर घर वापस आ चुके हैं जिसके बाद अब कोई एक्टिव मरीजों की संख्या 38 हो गए हैं।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है जिसके कारण जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गई है।

महाराष्ट्र की जेलों से छोड़े गए 20 हजार से अधिक कैदी…

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने महाराष्ट्र की 60 जेलों में बंद 11000 कैदियों को इमरजेंसी पैरोल पर छोड़ने का फैसला लिया है। 9671 कैदी पहले से ही छोड़े जा चुके थे, इस पर महाराष्ट्र गृह मंत्री श्री अनिल देशमुख ने बताया कि राज्य के जिलों में कुल 38000 कैदी है जिनको सुरक्षा के ऐतिहतान इमरजेंसी पैरोल पर छोड़ा जा रहा है। जेल में बंद कैदियों के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाने के कारण महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए इनमें से 20000 कैदी पहले ही बाहर आ चुके हैं। इसके अलावा किसी भी असामान्य गतिविधि से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 24 जिलों में 31 अस्थाई जेल बनवाई है, जेलों में संख्या कम करने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने यह कदम उठाया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी,जाने कितने बढ़े दाम।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को 60 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है. सरकारी कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये से बढ़कर 71.86 रुपये प्रति लीटर हो गई. इसी तरह डीजल की कीमत 69.39 रुपये से बढ़कर 69.99 रुपये प्रति लीटर हो गई.

एक अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेल कंपनियां नियमित अंतराल पर विमान ईंधन और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) कीमतों में बदलाव कर रही थीं. लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं. इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उतार-चढ़ाव था.सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने के बाद इनकी कीमतें स्थिर हो गईं. इसके बाद सरकार के 6 मई को पेट्रोल पर 10 और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क और बढ़ाने के बावजूद भी इसकी कीमतें स्थिर बनी रहीं.इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाने से कंपनियों को जो फायदा हुआ. उन्होंने इससे सरकार की ओर से बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क की बढ़ोतरी की. जिसके बाद मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 59 पैसे बढ़कर क्रमश: 78.91 रूपये और 73.89 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई हैं.

डीजल के दामों की बात करें तो मुंबई में इसकी कीमत 58 पैसे बढ़ाकर 68.79 रुपये और कोलकाता में 55 पैसे बढ़ाकर 66.77 रुपये कर दी गई. चेन्नई में, कीमत 68.22 रुपये से बढ़ाकर 68.74 रुपये हो गई है.

COVID-19: दुनिया का पांचवा सबसे प्रभावित देश बना भारत, मरीजों की संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. भारत शनिवार को स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है. अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख 45 हजार 670 हो गए हैं.

पिछले 24 घंटे से भी कम समय में भारत इस महामारी के मामलों की संख्या की दृष्टि से इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया. अब अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं. इस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में अब तक इस महामारी के 2 लाख 41 हजार 310 मामले सामने आ चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 9887 नये मरीज सामने आये और 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है. देश में अब इस संक्रमण के मामले दो लाख 36 हजार 657 हो गये जबकि मृतकों की संख्या 6642 हो गयी. देश में लगातार तीसरे दिन नौ हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक लाख 15 हजार 942 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि एक लाख 14 हजार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से 4,611 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं।

1 जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूलें, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

रायपुर:-स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ऐलान किया है कि बढ़ते हुए कोरोना महामारी के मद्देनजर 1 जुलाई से स्कूल का संचालन नहीं किया जाएगा, गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने 1 जुलाई से स्कूल संचालन की सारी तैयारियां प्रारंभ कर दी थी स्कूलों को व्यवस्थित और सैनिटाइज करने की प्रक्रिया की जानी थी लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के आदेश के बाद अब स्कूलों का संचालन 1 जुलाई से नहीं होगा।
राज्य सरकार द्वारा जुलाई माह से स्कूलों का संचालन किया जाना था परंतु बढ़ते हुए कोराना महामारी के मद्देनजर संभव नहीं हो पा रहा है।
अभिभावकों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर स्कूल खोले जाते हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग खत्म हो जाएगी जिससे कोरोना का खतरा और भी बढ़ जाएगा, अब देखने वाली बात है कि इस महामारी के कारण स्कूलें दुबारा कब खुल पाएंगी।

जिले में हो रहे अवैध उत्खनन पर प्रशासन खामोश

समरेश प्रजापति

जिले के रामानुजनगर विकासखंड में अवैध तरीके के बालू और गिट्टी के अवैध उत्खनन का काम बहुत जोरो से चल रहा है।रोजाना सैकड़ो गाड़ी बालू और गिट्टी यहां से ले जाकर तस्कर माला- माल हो रहे है लेकिन इन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है जिससे जिम्मेदार अधिकारियों पर बड़ा सवाल उठता है। रामानुजनगर के मकरबंधा, तिवरागुड़ी ग्राम पंचायत से जहां रोजाना सत्तर से अस्सी ट्रेक्टर गिट्टी पड़ोसी जिला कोरिया के क्रेसर में तो तीस से चालीस ट्रक गिट्टी देवनगर,पस्ता,साल्ही आमगांव के क्रेसर में खपाया जा रहा है। यही हाल बालू का भी है जिसे रोज ट्रेक्टर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है । जिससे शाशन को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जिन्हें इस प्रकार के अवैध कारोबार को रोकने की जिम्मेदारी है वो सभी लोग आंख बंद कर के बैठे है अब ये लोग ऐसा क्यों कर रहे है आसानी से समझा जा सकता है।गिट्टी और बालू के अवैध परिवहन और इस्तेमाल करने की आजादी किस शर्त के आधार पर इन लोगो को दिया गया है यह जगजाहिर है।जिस प्रकार से दिनदहाड़े ये लोग मुख्य सड़क से खुलेआम परिवहन का काम कर रहे है वो बिना अधिकारियों के सहमति के बिना संभव नही है। अभी तक तो जैसा चला ठीक है लेकिन क्या अब जिले के नवपदस्थ कलेक्टर के आने के बाद अधिकारी अपनी आंख बंद किए ही रहते है या कोई सुधार होता है खबर के बाद देखने वाली बात होगी ।बहरहाल आज खनिज विभाग के अधिकारियों से इस मामले में संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नही हो सका है।अब देखना होगा कि इसमें आगे क्या कार्यवाही होता है।

COVID-19: प्रभावितों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंचा भारत

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. भारत शनिवार को स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है. अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख 45 हजार 670 हो गए हैं.

पिछले 24 घंटे से भी कम समय में भारत इस महामारी के मामलों की संख्या की दृष्टि से इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया. अब अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं. इस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में अब तक इस महामारी के 2 लाख 41 हजार 310 मामले सामने आ चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 9887 नये मरीज सामने आये और 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है. देश में अब इस संक्रमण के मामले दो लाख 36 हजार 657 हो गये जबकि मृतकों की संख्या 6642 हो गयी. देश में लगातार तीसरे दिन नौ हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक लाख 15 हजार 942 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि एक लाख 14 हजार 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिनमें से 4,611 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं

8 जून को शर्तों के साथ ही खुलेंगी धार्मिक स्थले एवं रेस्तरां

रायपुर… सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार 8 जून को शर्तों के साथ ही खुल पाएंगी धार्मिक स्थले, रेस्टोरेंट, होटल, सार्वजनिक स्थल, पार्क इत्यादि।
सरकार द्वारा जारी इस गाइडलाइन में कंटेनमेंट क्षेत्रों में अति आवश्यक सेवाएं ही खुलेंगे, इसके अतिरिक्त अन्य सभी गतिविधियां निष्पादित नहीं की जाएंगी।
इस गाइडलाइन में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाएगा तथा धार्मिक स्थलों, रेस्टोरेंट आदि में हैंड वॉश तथा सैनिटाइजर का प्रबंध किया जाना अनिवार्य होगा।

कोरोना वैक्सीन:- एक अरब डोज के लक्ष्य के साथ सुरु हुआ पुणे में कोरोना वैक्सीन का निर्माण

ब्रिटिश फार्मास्युटिकल कंपनी आस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर वैक्सीन निर्माण शुरू कर दिया है। ये दोनों मिलकर 1 अरब कोरोना वैक्सीन को भारत समेत कम आय वाले देशों में पहुंचाएंगे।

कोरोना वायरस से जंग के बीच पुणे में वैक्सीन का उत्पादन शुरू हो गया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से तैयार वैक्सीन के लिए ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मास्युटिकल कंपनी आस्ट्रेजनेका ने भारत से हाथ मिलाया है। आस्ट्राजेनेका ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर वैक्सीन निर्माण शुरू कर दिया है। ये दोनों मिलकर 1 अरब कोरोना वैक्सीन
को भारत समेत कम आय वाले देशों में पहुंचाएंगे। इनमें से 40 करोड़ वैक्सीन की 2020 के अंत तक सप्लाइ करने का लक्ष्य है।
बता दें कि वैक्सीन बनाने की रेस में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सटी सबसे आगे है। यहां वैक्सीन का ट्रायल दूसरे फेज में पहुंच गया है। वहीं पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट (SII) यहां विकसित होने वाली वैक्सीन के साथ काम कर रही है। हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने AZD1222 के दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल की घोषणा की, जिसमें 10 हजार व्यस्कों को शामिल किया जाएगा। कई देशों में इसके बाकी के ट्रायल शुरू होने वाले हैं। ब्राजील ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है।ब्रिटिश दवा निर्माता नई वैक्सीन के निर्माण और डिस्ट्रिब्यूशन में मदद देने वाली संस्था सेपी और गवी के साथ डॉलर 750 मिलियन के समझौते के लिए पहुंच चुकी है। इसके माध्यम से संभावित वैक्सीन के 30 करोड़ डोज की खरीद और वितरण किया जाएगा। वैक्सीन की डिलिवरी इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। SII के सीईओ पूनावाला ने बताया, ‘हम इस वैक्सीन को भारत के साथ-साथ दूसरे छोटी आय वाले देशों में पहुंचाने के लिए एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी करके खुश हैं। पिछले 50 सालों में SII ने विश्व स्तर पर वैक्सीन निर्माण और आपूर्ति में महत्वपूर्ण क्षमता बनाई है।’
पुणे स्थित SII इस वक्त यूके की ऑक्सफोर्ड, अमेरिका के कोडेजेनिक्स और ऑस्ट्रेलिया की बायोटेक फर्म थेमिस द्वारा विकसित की गई वैक्सीन कैंडिडेट्स पर काम कर रही है। पूनावाला ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन से सबसे ज्यादा उम्मीदें दिखाई है क्योंकि यह ट्रायल में सबसे आगे बताई जा रही है। इसके अलावा SII अपनी खुद की भी विकसित कर रहा है।

error: Content is protected !!