हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय द्वारा 58 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं यह तबादले स्वयं के व्यय और प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।
देखें आदेश :





हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय द्वारा 58 चिकित्सा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं यह तबादले स्वयं के व्यय और प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।
देखें आदेश :





हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : राज्य की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु एक 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर – 180-233-1905 जारी किया है
यह हेल्पलाइन नागरिकों को अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध विदेशी नागरिकों अथवा उनकी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में गोपनीय रूप से पुलिस को सूचना देने का माध्यम प्रदान करेगी। यह नंबर सप्ताह के सातों दिन और दिन के 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा
“देश की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है कि छत्तीसगढ़ को अवैध गतिविधियों और घुसपैठियों से मुक्त रखा जाए। आम जनता इस अभियान की अहम भागीदार है और यह हेल्पलाइन उन्हें राष्ट्रहित में सहयोग करने का सीधा और सुरक्षित माध्यम देती है।
शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्राप्त सूचनाओं की सावधानीपूर्वक जांच की जाएगी और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान न किया जाए, यह सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई त्वरित रूप से की जाए।
साथ ही, राज्य में इस अभियान को लेकर आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। नागरिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान या गतिविधि पर संदेह होने पर तुरंत इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।
“यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि छत्तीसगढ़ को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सशक्त बनाए रखें,” उपमुख्यमंत्री ने कहा।
हिंद स्वराष्ट्र मनेंद्रगढ़ : मनेद्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय चनवारीडांड में आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत कर शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना रहा।
हालांकि इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र से जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का नाम गायब होने पर कड़ी आपत्ति जताई।

पूर्व विधायक ने कहा कि “जिला व जनपद उपाध्यक्ष शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं। जब मनेंद्रगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया है और दोनों उपाध्यक्षों का गृहक्षेत्र यही है, तो उन्हें आमंत्रित न करना अनुचित और दुर्भाग्यजनक है।”
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों के नाम भी आमंत्रण में नहीं होना एक चिंताजनक और असम्मानजनक बात है।
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : महिला बाल विकास विभाग में बड़े बनाने पर तबादला किए गए हैं। ये तबादले प्रशासनिक, स्वयं के व्यय और आपसी समझौते के आधार पर किए गए हैं।
देखें आदेश :







हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक), नई दिल्ली द्वारा डॉ. विनोद कुमार पांडेय को कोरिया चैप्टर का को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति इंटेक के छत्तीसगढ़ प्रांत के कन्वीनर श्री अरविंद मिश्रा की अनुशंसा पर की गई है।
डॉ. पांडेय वर्तमान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुरातत्व विभाग/पर्यटन विभाग में जिला नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बीते 25 वर्षों में कोरिया जिले के अनेक ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। डॉ. पांडेय को वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई थी, जो उनकी विद्वता और समर्पण का प्रमाण है।
इंटेक विश्व की प्रमुख संस्थाओं में से एक है, जो देशभर में मूर्त एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए कार्य करती है। संस्था द्वारा सेमिनार, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण जैसे विविध आयोजन किए जाते हैं, जिनमें जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है।
डॉ. पांडेय की नियुक्ति पर कोरिया चैप्टर के कन्वीनर रमेश चंद्र सिंह, को-कन्वीनर अशोक जायसवाल सहित संस्था के स्थायी सदस्य राजेश जायसवाल, शिव गुप्ता, राजेश गोयल, विद्याधर गर्ग, रफीक मेमन, रानू जैन एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी ने आशा व्यक्त की कि डॉ. पांडेय की सक्रियता और अनुभव से कोरिया क्षेत्र में पुरातत्व, पर्यटन एवं इतिहास संरक्षण के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के भैयाथान तहसील कार्यालय में अजब गजब कारनामा देखने सुनने को मिल रहा है। यहाँ पदस्थ अधिकारियों का भूमि माफियाओं से गजब का गठजोड़
देखने को मिला जहां कई बहुमूल्य भूमियो का फर्जीवाड़ा कर बिक्री कर दिया गया हैं। तहसील कार्यालय भैयाथान में पदस्थ पूर्व निलंबित तहसीलदार के कारनामे एक एक कर सामने आने लगे है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में देखने को मिला जहां भैयाथान तहसील के ग्राम कोयलारी निवासी प्रभात दुबे ने तत्कालीन तहसीलदार राठौर और उनके गुर्गों पर गंभीर आरोप लगा कलेक्टर को शिकायत सौंपा हैं। आवेदक ने दिए गए आवेदन में बताया हैं कि बीते माह तक उनकी पुस्तैनी जमीनें उनके व उनके भाई थानेश दुबे और महेश के नाम पर थी जो कि अचानक से मधुसूदन दुबे के नाम पर नामांतरित हो गई है। यह जादुई चमत्कार कैसे हुई पता करने शिकायत लेकर तत्कालीन तहसीलदार संजय राठौर के पास पहुँचे तो उन्होंने रिकार्ड दुरस्त करने के लिए 20 हजार रुपयों की मांग की थी। जिस संबंध में 16 जून 2025 को उनके द्वारा जनदर्शन में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद बीते गुरुवार 20/06/25 को मकसूदन दुबे उर्फ मधुसूदन दुबे ने एक समाचार के माध्यम से वीडियो जारी किया जिसमें उनके द्वारा बोला गया है कि प्रभात दुबे के पिता जनार्दन दुबे थे ही नहीं, जिससे उसे शक हुआ और उसने भुइया के पोर्टल पर दिखवाया तो उसकी समस्त भूमि मकसूदन दुबे के नाम पर नामांतरण हो चुकी थी। जिसके बाद आज उसने पुनः कलेक्टर के समक्ष आवेदन सौंपा है।






पीड़ित ने बताया कि यह उनकी पैतृक भूमि है उनके पिता जनार्दन दुबे भारतीय सेना में थे ,रिटायरमेंट के बाद उन्होंने प्रसार भारती अंबिकापुर में भी कार्य किया। पिता की मृत्यु पश्चात दोनों स्थानों से उनकी माता को जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में पेंशन भी मिल रहा था। पैतृक भूमियों के फर्द बंटवारा में प्राप्त भूमियों का पिता के मृत्यु पश्चात माता व सभी भाइयों का नाम एवं माता की मृत्यु होने पर समस्त भूमियो पर प्रभात दुबे के साथ उनके भाइयो का नाम चढ़ा था। कलेक्टर को दिए आवेदन में आवेदक ने बताया है कि वह गरीब है और कम पढ़ा लिखा है जिसका भरपूर फायदा तत्कालीन तहसीलदार एवं उसके गिरोह के ग्राम कोइलारी के ही शिवम दुबे व आदर्श दुबे नामक दोनों गुर्गे द्वारा उठाया गया है। दिनांक 25.05.2025 के पूर्व 14 पैतृक भूमि,खसरा न.140/1, 133, 141, 206/2, 332/1, 186/3, 186/4, 241/2, 32/3, 490, 394/1, 191/1, 378/2, 473 पर उनके व उनके भाइयो का नाम दर्ज था, अब यह भूमि मधुसूदन दुबे के नाम पर दर्ज है। उन्होंने ने इस बावत मधुसूदन दुबे से बात की तो उन्होंने उनके अस्तित्व को ही नकार दिया।
आपको बता दे की मधुसूदन दुबे भाजपा की मंडल महामंत्री सत्यवती दुबे उर्फ सत्या दुबे के ससुर हैं और सूत्रों की माने तो सत्या दुबे द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ही राजस्व के अधिकारियों के साथ साठगांठ कर आवेदक की सारी जमीन अपने ससुर मधुसूदन के नाम करवाया गया हैं।
पीड़ित ने कलेक्टर जन दर्शन में शिकायत कर नामांतरीत भूमियों को प्रार्थी व उसके भाइयों के नाम कराने और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई हैं।
हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : राजपुर मुख्य मार्ग में राजपुर फॉरेस्ट ऑफिस के सामने तेज रफ्तार महिंद्रा XUV 500 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए एक बैल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी दुकान संचालक के अनुसार टक्कर इतनी भयानक थी कि बैल कई फीट ऊपर हवा में रहने के बाद काफी दूर जाकर गिर गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बैंट हो गया और गाड़ी की नंबर प्लेट नीचे गिर गई। कार चालक राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर प्रशांत कुमार पंखा बताया जा रहा हैं। लोगों ने बताया कि डॉक्टर काफी नशे में था और काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद डॉक्टर अपनी गलती मानने को राजी नहीं थे और वहां मौजूद लोगों से ही गालीगलौज करने उतारू हो गए। जिसके बाद वहां गरमा गर्मी का मौहौल बन गया और वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना डाला। वीडियो में भी डॉक्टर साहब लोगों से उलझते नजर आ रहे हैं। गहमा गहमी के बीच मामला थाने पहुंच गया और राजपुर पुलिस द्वारा आरोपी डॉ प्रशांत पंखा पिता शोभनाथ (33वर्ष) के विरुद्ध धारा 281, 325 BNS और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया है।
देखें वीडियो :
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में पिछले 3 महीने में दो चैन स्नैचिंग की घटनाओं के बाद विश्रामपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा की कार्यशैली और उनकी निष्क्रियता पर सवाल उठने खड़े हो गए हैं। 3 महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न कर पाने और इसी बीच दूसरी चेन स्नेचिंग की घटना घट जाने से लोगों में काफी आक्रोश है। दरअसल विश्रामपुर के एसईसीएल की टू –ए कॉलोनी में मंगलवार की शाम बाइक सवार 3 बदमाश अपने पति के साथ इवनिंग वॉक पर निकली शिक्षिका के गले से चैन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों द्वारा इस दौरान विरोध करने पर शिक्षिका के पति पर कट्टा भी सटा दिया। SECL कॉलोनी में हुई इस लूट की वारदात से कॉलोनी वासियों में काफी आक्रोश है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय हैं कि बिश्रामपुर क्षेत्र में लूट की यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब दो से ढाई महीने पहले भी कुमदा कॉलोनी में एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। उस मामले में भी पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। इसी बीच दूसरी लूट की घटना घट जाने से लोगों में काफी नाराजगी हैं। आरोपियों को पकड़ पाने में असमर्थ विश्रामपुर पुलिस पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं और सक्रियता से काम करते हुए जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
दरअसल मंगलवार की शाम डीएवी विश्रामपुर की शिक्षिका नीलम पाण्डेय अपने पति के. पाण्डेय के साथ इवनिंग वॉक पर निकली हुई थी इसी दौरान बाइक में सवार 3 युवक उनके पास पहुंचे और उनके गले से चैन लूटने का प्रयास करने लगे इस दौरान उनके पति द्वारा इसका विरोध किया गया जिससे बाइक सवार बदमाशों द्वारा उनपर कट्टा तान दी गई जिससे वे पीछे हट गए और बदमाश शिक्षिका की चैन लूटकर फरार हो गए। चैन लूटने के दौरान शिक्षिका गिर गई जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं। पीड़ित पति पत्नी द्वारा मामले की शिकायत विश्रामपुर थाने में की गई हैं।
वहीं इस मामले में कॉलोनीवासियों का कहना है कि अगर कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे और नियमित गश्त होती तो इस तरह की वारदात नहीं होती।
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जशपुर पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है पुलिस द्वारा आरोपी को रांची से पकड़ा गया है। आरोपी प्रमोद गिद्दी रांची से साऊथ इंडिया की ओर भागने की प्लानिंग कर रहा था। दरअसल आरोपी द्वारा तीन लोगों की हत्या की गई थी और दो के शव को नदी किनारे रेत में दफन कर दिया गया था, वही एक महिला के शव को जंगल में फेंक दिया था। हत्या के बाद आरोपी द्वारा शराब के नशे में ग्रामीणों को हत्या कर शवों को ठिकाने लगा देने की बात बताई गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। तपकरा पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर लिया था और मामले की जांच पड़ताल में लग गई थी। ग्रामीणों द्वारा मृतकों की पहचान सुभद्रा ठाकुर और उसके बच्चों के रूप में की थी। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गाँव के ही प्रमोद गिद्धी से सम्बंध है, और वो वही व्यक्ति हैं जिसने हत्या कर लाश को रेत में दफनाने की बातें कही थी और वह फरार भी है। उसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में लग गई। प्रमोद गिद्धी के सारे दोस्त एवं रिश्तेदारों के यहां पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार दबिश दे रही थी, चूंकि प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम करने गया था, इसी संभावना पर से एक टीम प्रत्याशा में रांची की ओर भेजी गई थी, इसी दौरान टेक्निकल टीम द्वारा सूचना मिला कि वह रांची में मौजूद है इस पर तत्काल दबिश देकर भाग रहे आरोपी प्रमोद गिद्धी को अभिरक्षा में लिया गया, इस दौरान आरोपी को लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लगभग 8 घंटा पूर्व जहर का सेवन कर लिया है, पुलिस द्वारा तत्काल उसे जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया गया। आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है, पूछताछ में आरोपी ने प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर की बेल्ट गला घोंटकर हत्या की, उसके बाद दोनों बच्चों को भी बारी-बारी से हत्या किया। आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार कर लिया है।
रायपुर: राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रंक में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा निवासी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी को दिल्ली से हिरासत में लिया है। दोनों को मंगलवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से रायपुर लाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह पैसों का लेनदेन और मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ विवाद था। किशोर पैंकरा अपना मकान 30 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। बाद में आरोपी वकील अंकित उपाध्याय उसी मकान को 50 लाख रुपये में बेच दिया। लेकिन किशोर को इसकी जानकारी नहीं दी। जब मृतक किशोर को इसकी भनक लगी, तो उसने सौदे से हिस्सेदारी मांगते हुए 10 लाख रुपये और मांगे। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि वकील अंकित उपाध्याय ने पत्नी शिवानी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोर की हत्या कर दी।
पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की मदद से रायपुर पुलिस ने अंकित और उसकी पत्नी को पकड़ा। वहीं दो अन्य सहयोगियों को रायपुर पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था।
पुलिस का कहना है कि वकील अंकित उपाध्याय इस हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड है। हत्या की वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
कोरबा : कोरबा जिले से एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक 21 जून की रात को एक 13 वर्षीय बच्ची घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने जब सूचना दी तो पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज किया और बच्ची की तलाश शुरू कर दी. तत्परता से की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्ची को दादर जंगल से बरामद कर लिया. डॉक्टरी जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. पीड़िता ने भी पुलिस को बयान में दुष्कर्म की बात स्वीकारी.
13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दशरथ सिदार (उम्र 19 वर्ष), निवासी पोड़ीबहार वार्ड, बच्ची पर गलत नजर रखता था. उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस का दबाव बढ़ता देख वह बच्ची को जंगल में ही छोड़कर भाग गया. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना से पीड़ित परिवार बुरी तरह टूट गया है. लगभग एक माह पहले इसी परिवार की बड़ी बेटी के साथ भी ऐसा ही हुआ था. उसे भी अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था. उस केस में आरोपी को जेल भेजा जा चुका है. लगातार दो बेटियों के साथ हुई घटनाओं से परिवार गहरे सदमे में है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी.
हिंद स्वराष्ट्र जशपुर : जिले के तपकरा क्षेत्र के साजबहार उतियाल नदी के किनारे एक महिला और दो बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। दरअसल तपकरा पुलिस को दिनांक 23.06.2025 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रमोद गिद्धी शराब के नशे में ग्रामीणों को बोल रहा था कि थाना तपकरा क्षेत्र के साजबहार में 1 महिला और 2 बच्चों को मारकर नदी के किनारे दफना दिया है, इस सूचना पर पुलिस तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में जांच करने मौके पर गई एवं उभार वाले रेत को हटाकर देखने पर 1 बच्चे (उम्र लगभग 6 साल) एवं 1 बच्ची (उम्र लगभग 11 साल) का शव मिला एवं कुछ दूर आगे जंगल में 1 महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला।
तपकरा पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जाॅंच कार्यवाही की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मर्ग पंजीबद्ध किया गया है, PM रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जावेगी। प्रकरण के हर पहलुओं की बारीकी से विवेचना की जा रही है।
वही इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा बताया गया है किः- “प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, चूंकि संदेही प्रमोद गिद्धी ने ग्रामीणों के समक्ष हत्या करने की बात बोला है एवं वह घटना के बाद से फरार है, अतः मुख्य संदेही प्रथम दृष्टया यही प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस द्वारा घटना के सारे संभावित बिन्दुओं पर बारीकी से जाॅंच की जा रही है, अंतिम निष्कर्ष जाॅंच के बाद ही प्राप्त होगा।”
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर PWD विभाग के इंजीनियर पंकज सिन्हा के विरुद्ध महिला ने कलेक्टर सूरजपुर से शिकायत दर्ज कराई हैं। महिला द्वारा लटोरी में हो रहे नाली निर्माण में इंजीनियर द्वारा एक पक्ष पर विशेष मेहरबानी को लेकर कलेक्टर सूरजपुर से शिकायत की हैं। आवेदिका महिला कयासों बेवा विश्वनाथ का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा फेकन सांव नामक व्यक्ति को विशेष रियायत दी जा रही हैं, और नाली निर्माण का कार्य नियम विरुद्ध तरीके से करते हुए धमकियां दी जा रही है। महिला का आरोप है कि महिला के घर के सामने रोड के बीच से दोनों तरफ बराबर बराबर दूरी पर नाली का निर्माण किया जाना था और महिला के घर के सामने नाली बन चुका है और उसके घर के सामने फेकन साव के घर की तरफ अभी नाली निर्माण नहीं हुआ है, फेकन का घर नाली की भूमि पर है इसलिए उसके घर को बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा उसके मकान से काफी दूर छोड़कर नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। अभी नाली के लिए कोई टेंडर या वर्क आर्डर नहीं हुआ है इसके बावजूद इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा ग्राम लटोरी में फेकन साव के घर के सामने उसके नौकर के समान खड़े होकर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। महिला द्वारा पूछे जाने पर इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा कहा जाता है कि फेकन साव का लड़का संतोष गुप्ता मंत्री बनने वाला है इसलिए हम लोग इसका काम अपने पॉकेट से पैसा लगाकर कर रहे हैं जो बीच में आएगा उसको पुलिस केस कर कर जेल भेज देंगे। इंजीनियर पंकज सिन्हा द्वारा कहा गया कि “सड़क मेरे बाप का है मेरा जो मन करेगा मैं वही करूंगा।”
महिला ने जिसकी शिकायत कलेक्टर सूरजपुर से करते हुए पंकज सिन्हा पर उचित कार्यवाही की मांग की हैं।
आपको बता दें कि सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए राजस्व विभाग द्वारा डिमार्केशन का कार्य किया गया हैं जिसमें फेकन सांव का घर नाली निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन पर आ रहा हैं जिसको बचाते हुए इंजीनियर द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े मामले में जिला सत्र न्यायालय ने बीजेपी के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल और वकील दिनेश कुमार सिंह समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल मामला एक ग्रामीण महिला से करोड़ों रुपये की जमीन को ठगने की कोशिश का है, जहां महिला के साथ करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी की गई।
मिली जानकारी के अनुसार आवेदक की ओर से पेश आवेदन अंतर्गत धारा 156 (3) द.प्र.सं. के संबंध में तर्क किया गया है कि चंद्रमणी देवी कुशवाहा गांधीनगर, अम्बिकापुर व कलावती कुशवाहा भैयाथान, जिला-सूरजपुर, छ.ग. की निवासी हैं जो देहाती और अनपढ़ महिला हैं तथा गृहणी हैं। दिनेश कुमार सिंह पेशे से अधिवक्ता है जो शेष छह अभियुक्तगणों रविकान्त सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, नीरज प्रकाश पाण्डेय, राजेश सिंह, निलेश सिंह व राजीव अग्रवाल के साथ मिलकर जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है। सभी का मुख्य व्यवसाय ग्रामीण क्षेत्रों के जमीनों का पता करना कि किस भूमि पर मुकदमा चल रहा है और उन भूमियों के स्वामियों से सम्पर्क कर उन्हें गुमराह कर उनकी जमीनों को कम दाम में खरीदकर, प्लाटिंग कर उसे अधिक दामों में बेचने का कार्य किया जाता है। सभी पेशे से काफी धनाढ्य हैं और राजनीति में भी एक अच्छी पैठ है। शासन किसी का भी हो, इन सभी की अच्छी-खासी पहुंच है। साथ ही सरगुजा जिले के दबंग लोगों में इनका नाम है।
दोनों महिलाओं की पैतृक भूमि ग्राम भगवानपुरखुर्द, तहसील-अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा, छ.ग. में स्थित है। जिसका खसरा नंबर 44/1, 55/1, 119/2, 122/4, 125/2, रकबा क्रमशः 0.07, 0.060, 0.0480, 0.680, 0.300, 0.090, 0.050, 0.340, 0.500 तथा 0.300 हे. कुल रकबा 2.870 हेक्टेयर है। यह भूमि आवेदकगण की पैतृक भूमि है। राजस्व अभिलेखों में आवेदकगण के भाई रघुवर कुशवाहा और छतरू कुशवाहा का नाम दर्ज था, आवेदकगण का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं था। राजस्व अभिलेखों में आवेदकगण अपना नाम, अपने भाईयों के साथ दर्ज कराकर, बंटवारा भी कराना चाहती थी, जिसे लेकर आवेदकगण के भाई सहमत नहीं थे। जिस हेतु आवेदकगण दिनेश सिंह से सम्पर्क किए, जो पेशे से अधिवक्ता हैं। आवेदकगण, अधिवक्ता दिनेश सिंह पर अटूट विश्वास कर अपने सभी कागजात उन्हे सौंप दिए, और पूरे प्रकरण की जबाबदारी भी उन्हें दे दिया। दिनेश सिंह ने आवेदकगण के प्रकरण को समझकर, नाम दर्ज करने तथा बंटवारा के प्रकरण में अपना वकालतनामा पेश कर पैरवी करना शुरू किया। कुछ दिनों के बाद जब आवेदकगण वकील के पास आई तब वकील दिनेश सिंह ने दोनों महिलाओं को झांसा देकर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। इसके बाद वकील ने अपने भू-माफिया साथीगणों से बातचीत कर दोनों महिलाओं को बुलाकर उनके हिस्से की सम्पूर्ण भूमि का विक्रय अनुबंधपत्र राजीव अग्रवाल के नाम पर करा दिया। दोनों महिलाओं से वकील ने दोबारा एक भूमि बिक्रीनामा अनुबंध 21 नवंबर .2016 को करा लिया। उपपंजीयक कार्यालय अम्बिकापुर में एग्रीमेंट कराया। यह अनुबंधपत्र 1,13,00,000 रूपए में प्रथमपक्ष की सम्पूर्ण उक्त भूमि के संबंध में निष्पादित हुआ है। जिसमें 5,50,000 रूपए की राशि देना लिखा गया है और राशि की पावती के रूप में इसी अनुबंध को माना गया है। जबकि आवेदकगण को मात्र 50,000 रूपए की राशि अनुबंध के समय प्रदान की गई है।
चेक के जरिये करना था भुगतान
कानून के मुताबिक उक्त राशि को चेक के माध्यम से दिया जाना चाहिए था, चेक के माध्यम से राशि का भुगतान न किया जाना इस बात का प्रमाण है कि अनुबंध में दर्शित राशि का भुगतान आवेदकगण को नहीं किया गया है।
वकील ने किया धोखाधड़ी
अभियुक्तगण ने प्रथम अनुबंधपत्र 1,75,000,00/- (एक करोड़ पच्हत्तर लाख) रूपये में तथा उसी भूमि का द्वितीय अनुबंधपत्र 1,13,00,000/- (एक करोड़ तेरह लाख) रूपए में करवाया, जबकि ये आवेदकगण अशिक्षित हैं और अपने अधिवक्ता अभियुक्त क्रमांक 1 पर अटूट विश्वास रख रहे थे, जिसका नाजायज फायदा उठाकर अभियुक्त क्रमांक 1 अपने अन्य सहयोगी अभियुक्तगणों के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिए हैं।
भरोसे का उठाया फायदा, वकील ने जहां कहा कर दिया दस्तखत
आवेदकगण के अधिवक्ता जहां कहते वहां आवेदकगण अपना हस्ताक्षर कर देते थे। प्रथम विक्रयपत्र के बाद दिनांक 25.09.2017 को आवेदक क्रमांक 1 चन्द्रमणि कुशवाहा से अभियुक्त क्रमांक 3, 4, 5 और 6 ने दो प्लाट खसरा नंबर 55/1 और 122/4 रकबा क्रमशः 0.06 व 0.59 आरे भूमि का विक्रयपत्र निष्पादित करवाया जो उपपंजीयक कार्यालय अम्बिकापुर में पंजीकृत हुआ। इस अनुबंधपत्र में अनुबंधित दो प्लाटों का कीमत 11,50,000/-(ग्यारह लाख पचास हजार) रूपए चेक क्रमांक 0524 के माध्यम से भुगतान किया गया।
एक जमीन का दो बार कराया एग्रीमेंट
अभियुक्तगण ने प्रथम बार में अनुबंध पूरे प्लाटों का एक करोड़ पचहत्तर लाख रूपए में करवाया उसके बाद उसी प्लाट का एक करोड़ तेरह लाख रूपए में अनुबंध करवाया उसके बाद विक्रयपत्र निष्पादित करते समय अभियुक्तगण ने कुल चालीस लाख सोलह हजार रूपए ही भुगतान किए हैं। जिस भूमि का अनुबंध किया गया है और जिस भूमि की रजिस्ट्री अभियुक्तगण के द्वारा आवेदक को धोखा देकर करवाई गई है उस भूमि पर कब्जा आवेदकगण का नहीं है। उक्त भूमि पर आज भी आवेदकगण के भाईयों तथा उनके परिवार का कब्जा है।
बंटवारा व नामांतरण कराने वकील को दिया था दस्तावेज, कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
दोनों महिलाओं से एक और अनुबंधपत्र पंकज श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति को गुमराह करके कराया गया था, पंकज श्रीवास्तव को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तब पंकज श्रीवास्तव ने इस आवेदक सहित अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाने में शिकायत की थी जिस पर आवेदक सहित अभियुक्त क्रमांक 1 व 2 पर भी अपराध दर्ज हुआ है। अभियुक्तगण, आवेदकगण से उनके हक व स्वामित्व की भूमि का 1,75,00,000/- (एक करोड़ पचहत्तर लाख) रूपए में अनुबंध कराकर, मात्र 40,16,000/- (चालीस लाख सोलह हजार) रूपए का भुगतान कर बेईमानी और धोखाधड़ी किए हैं इसके अतिरिक्त अभियुक्त क्रमांक 1 जो पेशे से अधिवक्ता है जिसे आवेदकगण ने अपना अधिवक्ता नियुक्त कर बंटवारा और नामांतरण कराने हेतु कहा, लेकिन अभियुक्त क्रमांक 1 सारी बातों को समझकर, कार्य को कराने में काफी पैसा खर्च होने और राजनीतिक हस्तक्षेप करवाने की बात कहकर आवेदकगण को गुमराह कर कम दाम में पूरी जमीन को विक्रय करा दिया जो एक अधिवक्ता के कृत्य के ठीक विपरीत है।
जिस पर भरोसा किया उसी ने दिया दगा
अनुबंध और विक्रयपत्र के समय में कुल 28,08,000/- (अट्ठाईस लाख आठ हजार) रूपए तथा धीरे-धीरे 12,08,000/- (बारह लाख आठ हजार) रूपए दिए इस तरह कुल 40,16,000/- (चालीस लाख सोलह हजार) रूपए का ही भुगतान किया है। अभियुक्त क्रमांक 1 के द्वारा उपरोक्त कृत्य अपने-आपको काफी बचाते हुए किया गया है कहीं भी अनुबंधपत्र या विक्रयपत्र में गवाह नहीं बना बना है है लेकिन वह प्रत्येक स्थानों पर आवेदकगण को बुलाया है और सारे कृत्यों को अंजाम दिया है। आवेदकगण अभियुक्त क्रमांक 1 पर भरोसा करती रही लेकिन वह आवेदकगण के साथ अपने साथियों से मिलकर धोखाधड़ी व बेईमानी किया है।
धोखाधड़ी की जानकारी के बाद थाने में कई शिकायत
आवेदकगण को जब अभियुक्त क्रमांक 1 सहित शेष अभियुक्तगणों के कृत्यों की जानकारी लगी तब आवेदकगण द्वारा पुलिस थाना अम्बिकापुर में दिनांक 10.06.2018, 16.02.2019, 07.07.2023 तथा पुलिस अधीक्षक को दिनांक 06.07.2023, 21.08.2023 तथा पुलिस महानिरीक्षक को दिनांक 14.09.2018, 16.02.2019 07.07.2023 को शिकायत की है लेकिन आवेदकगण की शिकायत पर न तो थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक किसी के द्वारा कोई जांच की कार्यवाही नहीं की गई। अभियुक्तगण के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत किये जाने का निवेदन किया गया है।
सीजेएम कोर्ट ने थाना प्रभारी की दिया आदेश
मामले की सुनवाई के बाद सीजेएम कोर्ट ने थाना प्रभारी अंबिकापुर को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीबद्ध कर नियमानुसार विवेचना किया जाना सुनिश्चित करें। प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रति दो सप्ताह के भीतर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : जिले में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) कर्मचारियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर सुखाड़ पुलिया से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह बस भटगांव के जरही क्षेत्र से महान-3 कोयला खदान की ओर जा रही थी, जिसमें कर्मचारी ड्यूटी के लिए सवार थे। जैसे ही बस पुलिया के पास पहुंची अचानक बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह नीचे जा गिरी।हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को तत्काल भटगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और भटगांव अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने डॉक्टरों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय : अच्छी बारिश के बाद अब डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान हैं। खेतों में बुवाई का समय चल रहा है। इसके बावजूद सहकारी समिति और बाजारों में डीएपी खाद नहीं मिल रही। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोनहत विकासखण्ड और आसपास के गांवों में मानसून की पहली बारिश के साथ ही किसान खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन डीएपी खाद की अनुपलब्धता ने पानी फेर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि डीएपी खाद नहीं मिलने से बुवाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। किसान खाद के लिए भटक रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द डीएपी खाद उपलब्ध करवाई जाए। ताकि समय पर बुवाई हो सके और फसल पर असर न पड़े।
सांसद प्रतिनिधि रुद्र साहू ने खाद की शीघ्र उपलब्धता कराने की मांग
क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि बारिश होने के बाद डीएपी उपलब्ध नहीं होने पर किसानों कि परेशानी बढ़ गई है। सहकारी समिति में नहीं मिलने से किसान खाद बीज भंडार से खरीद रहे हैं। लेकिन वो भी किसानों को मंहगे दाम पर दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है। कुछ किसान अन्यत्र ब्लॉक से डीएपी खाद ला रहे हैं जो किराया सहित दो हजार रुपए में पड़ रहा है। खाद नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है। सांसद प्रतिनिधि ने शासन प्रशासन से जल्द ने डीएपी जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंद स्वराष्ट्र कोरिया राजन पाण्डेय – भारतीय जनता पार्टी जिला-कोरिया की जिला कार्यसमिति प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा जिला कार्यसमिति सूची जारी कर दी गई है। कार्यसमिति में शामिल जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं वरिष्ठ व निर्वाचित नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य में शामिल किया गया है। जिला पदाधिकारी – जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय, राजेश सिंह, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर, सुनिता कुर्रे, ईश्वर राजवाड़े, शारदा गुप्ता, प्रदीप तिवारी, कृष्णावती यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी गणेश यादव, वर्षा साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता को पदाधिकारी बनाया गया है, जिला कार्यसमिति सदस्य विनोद साहू, अनिता तिवारी, कुंती चक्रधारी, योगेन्द्र मिश्रा, भानूपाल, सुरेन्द्र चक्रधारी, नवरतन पाण्डेय, धीरेन्द्र साहू, सुभाष साहू, अनिरूद्ध ठाकुर, महेन्द्र वैद्य, रमावती राजवाड़े, धर्मवती राजवाड़े, ओमेश्वरी राजवाड़े, रामसुंदर राजवाड़े, रामप्रताप मरावी, गोपाल राजवाड़े, नरेश्वर रजक, राजेश सोनी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), अभिमन्यु मृदुली, श्रीराम राजवाड़े, मधुसुदन साहू, प्रियंका सिंह, पुष्पलता राजवाड़े, बिजेन्द्र जायसवाल, मनीलाल सोनपाकर, साधुशरण राजवाड़े, संतोष शर्मा, कमलेश एक्का, विवेक गुप्ता, ध्रुवेश प्रताप सिंह, दिलराज रवि, सुरेश तिवारी, सुशील यादव, धर्मजीत सोनवानी, रूपचंद गुप्ता, राय सिंह, राजेश सोनी (पार्षद), कृष्णा प्रजापति, रेखा वर्मा, ज्योति देवांगन, अहिल्या राजवाड़े को बनाया गया है, इसी प्रकार विशेष आमंत्रित सदस्य जवाहरलाल गुप्ता, शैलेष शिवहरे, रविशंकर शर्मा, लक्ष्मण राजवाड़े, कामतानाथ तिवारी, जगदीश साहू, अवधबिहारी जायसवाल, प्रेमनारायण तर्किहार, परमजीत कौर, मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा, आशीष गुप्ता, सुभाष जायसवाल, विमल चंद गुप्ता, संगीता सोनवानी, रंजीत मंडल, मुसाफिर सिंह, मनीलाल सोनपाकर, रामाशंकर साहू, कुबेर साहू, विनोद जायसवाल को बनाया गया है। स्थायी आमंत्रित सदस्य विधायक भईयालाल राजवाडे, विधायक रेणुका सिंह, पूर्व विधायक द्वारिका गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े, संगीता सोनवानी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल व जनपद उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल को बनाया गया है।







हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालयों में मीडिया प्रबंधन के लिए जारी प्रोटोकॉल निर्धारित करने के आदेश को स्थगित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय हैं कि अस्पतालों में कवरेज को लेकर मीडिया के लिए जारी प्रोटोकॉल का मीडिया कर्मियों ने जमकर विरोध किया था और इसे मीडिया की स्वतंत्रता का हनन बताया था। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया कर्मियों के विरोध को देखते हुए आदेश को वापस लेने का आश्वासन दिया था। जिसे लेकर आज शनिवार को आदेश जारी कर दिया गया हैं।
हिंद स्वराष्ट्र जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से एक बड़ी खबर है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के होते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा हैं कि अधिकारी द्वारा निविदा प्रक्रिया से पहले काम दिलाने के एवज में ठेकेदार से दो लाख रुपए एडवांस की मांग की गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ अजय कुमार टेंभूरने ने ठेकेदार रमेश यादव से बिल भुगतान के एवज में 2 लाख रुपये की मांग की थी। जिससे परेशान ठेकेदार ने EE के खिलाफ ACB से शिकायत की थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने रिश्वतखोर अफसर को गिरफ्तार करने ट्रैप का आयोजन किया। इसके बाद शुक्रवार को जगदलपुर शहर के साकेत कॉलोनी में स्थित कार्यपालन अभियंता के सरकारी क्वार्टर में ठेकेदार अफसर को दो लाख रुपये दे रहा था, तभी एसीबी की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, एसीबी द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए अभियंता से पूछताछ की जा रही है।
हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूरजपुर जिले में पूर्व में पदस्थ रहे दो सीएमओ को निलंबित कर दिया है। दोनों ने सूरजपुर नगरपालिका परिषद में पदस्थ रहने के दौरान दुकान के निर्माण और आबंटन में धांधली कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई थी। निलंबित दोनों अफसर वर्तमान में दूसरी जगह पदस्थ हैं। बसंत बुनकर वर्तमान में निगम सचिव नगर पालिका निगम अम्बिकापुर में पदस्थ हैं वहीं मुक्ता सिंह चौहान वर्तमान में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में पदस्थ है।
देखें निलंबन आदेश :

