डॉ. विनोद पांडेय भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) के कोरिया चैप्टर के को- कन्वीनर नियुक्त…

0

हिंद स्वराष्ट्र एमसीबी किशन देव शाह : भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक), नई दिल्ली द्वारा डॉ. विनोद कुमार पांडेय को कोरिया चैप्टर का को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति इंटेक के छत्तीसगढ़ प्रांत के कन्वीनर श्री अरविंद मिश्रा की अनुशंसा पर की गई है।
डॉ. पांडेय वर्तमान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुरातत्व विभाग/पर्यटन विभाग में जिला नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बीते 25 वर्षों में कोरिया जिले के अनेक ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। डॉ. पांडेय को वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई थी, जो उनकी विद्वता और समर्पण का प्रमाण है।
इंटेक विश्व की प्रमुख संस्थाओं में से एक है, जो देशभर में मूर्त एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए कार्य करती है। संस्था द्वारा सेमिनार, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण जैसे विविध आयोजन किए जाते हैं, जिनमें जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है।
डॉ. पांडेय की नियुक्ति पर कोरिया चैप्टर के कन्वीनर रमेश चंद्र सिंह, को-कन्वीनर अशोक जायसवाल सहित संस्था के स्थायी सदस्य राजेश जायसवाल, शिव गुप्ता, राजेश गोयल, विद्याधर गर्ग, रफीक मेमन, रानू जैन एवं अन्य सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी ने आशा व्यक्त की कि डॉ. पांडेय की सक्रियता और अनुभव से कोरिया क्षेत्र में पुरातत्व, पर्यटन एवं इतिहास संरक्षण के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here