Home Blog Page 307

ब्रेकिंग न्यूज़ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए कोरोना पॉजिटिव

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्विटर पर जानकारी दी. चौहान ने निकट संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन की सलाह दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि समय पर इलाज से हर व्यक्ति ठीक हो जाता है. मुख्यमंत्री शिवराज ने कोरोना के लक्षणों के बाद टेस्ट करवाया था.

शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा, “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे. टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएं. मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूं. मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा

नाग देवता को प्रणाम… आचार्य डॉ. अजय दिक्षित जी

🌹नागदेवता को प्रणाम🌹
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

*🌷हे! नागदेव तुमको प्रणाम।*
*🌷🌹तुम हो अनन्त तुम कृपाधाम।।*
🌷🌹🌷
*🌷तुम शेष अश्वतर कम्बल हो।*
*🌹वासुकि व तालध्वज अतिबल हो।*
*🌷तुम महाविष्णु की शैय्या हो;*
*🌹तुम महादेव के सम्बल हो।।*
*🌷🌹तुम बलदाऊ लक्ष्मण ललाम।*
*🌷हे!—*
🌷🌹🌷
*🌷तुम आदि मध्य अवसान तुम्हीं।*
*🌹तुम तेजराशि गुणवान तुम्हीं।*
*🌷मतिमान तुम्हीं गतिमान तुम्हीं;*
*🌹भगवानों के भगवान तुम्हीं।।*
*🌷🌹तुम सत्यनाम तुम पूर्णकाम।।*
*🌷हे!—*
🌷🌹🌷
*🌷तुम अजर अमर हो सबल सफल।*
*🌹तुम बलाधीश बलवान प्रबल।*
*🌷दीनों के नाथ सहायक हो;*
*🌹वन्दन करता है “अजय तुम्हें”;*
*🌷🌹तुम फणि पर धारे धरा धाम।।*
*🌷हे! नागदेव तुमको प्रणाम।।*
*🙏🙏*

जानिए नाग पंचमी का महत्व और संपूर्ण कथा !!!

नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

सावन महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की पंचमी नाग देवता को समर्पित है यही कारण है कि इसे नागपंचमी कहते हैं। जनमानस में नागपंचमी पर्व की विविध जनश्रुतियां और पौराणिक कथाएं प्रचलित है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

नागपंचमी की पौराणिक कथाएं :-
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

नागपंचमी कथा- 1
🍁🍁🍁🍁🍁

एक राजा के सात पुत्र थे, उन सबके विवाह हो चुके थे। उनमें से छह पुत्रों के संतान भी हो चुकी थी। सबसे छोटे पुत्र के अब तक कोई संतान नहीं हुई, जिठानियां बांझ कहकर बहुत ताने देती थीं।
एक तो संतान न होने का दुःख और उस पर सास, ननद, जिठानी आदि के ताने उसको और भी दुखी करने लगे। इससे व्याकुल होकर वह बेचारी रोने लगती। उसका पति समझाता कि ‘संतान होना या न होना तो भाग्य के अधीन है, फिर तू क्यों दुःखी होती है?’ वह कहती- सुनते हो, सब लोग बांझ- बांझ कहकर मेरी नाक में दम किए हैं।

पति बोला- दुनिया बकती है, बकने दे मैं तो कुछ नहीं कहता। तू मेरी ओर ध्यान दे और दुःख को छोड़कर प्रसन्न रह। पति की बात सुनकर उसे कुछ सांत्वना मिलती, परंतु फिर जब कोई ताने देता तो रोने लगती थी।

इस प्रकार एक दिन नाग पंचमी आ गई। चौथ की रात को उसे स्वप्न में पांच नाग दिखाई दिए, उनमें एक ने कहा- ‘अरी पुत्री। कल नागपंचमी है, तू अगर हमारा पूजन करे तो तुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति हो सकती है। यह सुनकर वह उठ बैठी और पति को जगाकर स्वप्न का हाल सुनाया। पति ने कहा- यह कौन सी बड़ी बात है?

पांच नाग अगर दिखाई दिए हैं तो पांचों की आकृति बनाकर उसका पूजन कर देना। नाग लोग ठंडा भोजन ग्रहण करते हैं, इसलिए उन्हें कच्चे दूध से प्रसन्न करना। दूसरे दिन उसने ठीक वैसा ही किया। नागों के पूजन से उसे नौ मास के बाद सुंदर पुत्र की प्राप्ति हुई।

नागपंचमी कथा- 2
🍁🍁🍁🍁🍁

किसी राज्य में एक किसान परिवार रहता था। किसान के दो पुत्र व एक पुत्री थी। एक दिन हल जोतते समय हल से नाग के तीन बच्चे कुचल कर मर गए। नागिन पहले तो विलाप करती रही फिर उसने अपनी संतान के हत्यारे से बदला लेने का संकल्प किया। रात्रि को अंधकार में नागिन ने किसान, उसकी पत्नी व दोनों लड़कों को डस लिया।

अगले दिन प्रातः किसान की पुत्री को डसने के उद्देश्य से नागिन फिर चली तो किसान कन्या ने उसके सामने दूध का भरा कटोरा रख दिया। हाथ जोड़ क्षमा मांगने लगी।

नागिन ने प्रसन्न होकर उसके माता-पिता व दोनों भाइयों को पुनः जीवित कर दिया। उस दिन श्रावण शुक्ल पंचमी थी। तब से आज तक नागों के कोप से बचने के लिए इस दिन नागों की पूजा की जाती है।

नागपंचमी कथा- 3
🍁🍁🍁🍁🍁

श्री कृष्ण वृदांवन में जब अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे तो उन्हें मारने के लिये कंस ने कालिया नामक नाग को भेजा। पहले उसने गांव में आतंक मचाया। लोग भयभीत रहने लगे। एक दिन सावन महीने की शुक्ल पक्ष पंचमी को जब श्री कृष्ण अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे तो उनकी गेंद नदी में गिर गई। जब वे उसे लाने के लिये नदी में उतरे तो कालिया ने उन पर आक्रमण कर दिया फिर क्या था कालिया की जान पर बन आई। भगवान श्री कृष्ण से माफी मांगते हुए गांव वालों को हानि न पंहुचाने का वचन दिया और वहां से खिसक लिया। भगवान श्री कृष्ण ने वृदांवन में नाग को हराकर लोगों का जीवन बचा लिया था श्री कृष्ण भगवान ने सांप के फन पर नृत्य किया, जिसके बाद वह नथैया कहलाये कालिया नाग पर श्री कृष्ण की विजय को भी नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

नागपंचमी कथा- 4
🍁🍁🍁🍁🍁

एक पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन सृष्टि रचयिता ब्रह्रमा जी ने इस दिन अपनी कृपा से शेषनाग को अलंकृत किया था पृथ्वी का भार धारण करने के बाद लोगों ने नाग देवता की पूजा करनी शुरू कर दी, तभी से यह परंपरा चली आ रही है|
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

नागपंचमी पूजन और सर्पदोष से मुक्ति :–
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मान्यताओं के अनुसार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष को नागपंचमी के दिन व्रत भी रखा जाता है, व्रत के बारे में गरूण पुराण में लिखा है कि व्रत रखने वाले को मिट्टी या आटे के सांप बनाकर उन्हें अलग-अलग रंगो से सजाना चाहिए, सजाने के बाद फूल, खीर, दूध, दीप आदि से उनकी पूजा करें, क्योंकि नाग देवता को पंचम तिथि का स्वामी माना जाता है पूजा के बाद भुने हुये चने और जौ को प्रसाद के रूप में बांट दें|

जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है उन लोगों को इस दिन नाग देवता की पूजा करनी चाहिए| इस दिन पूजा करने से कुंडली का यह दोष समाप्त होता है|

नाग पंचमी और ब्रह्रमा जी का संबंध :–

सृष्टि रचयिता ब्रह्रमा जी ने इस दिन अपनी कृपा से शेषनाग को अलंकृत किया था पृथ्वी का भार धारण करने के बाद लोगों ने नाग देवता की पूजा करनी शुरू कर दी, तभी से यह परंपरा चली आ रही है|

नाग पंचमी पर क्या करें क्या न करें:–

इस दिन भूमि की खुदाई नहीं की जाती। नाग पूजा के लिये नागदेव की तस्वीर या फिर मिट्टी या धातू से बनी प्रतिमा की पूजा की जाती है। दूध, धान, खील और दूब चढ़ावे के रूप मे अर्पित की जाती है। सपेरों से किसी नाग को खरीदकर उन्हें मुक्त भी कराया जाता है। जीवित सर्प को दूध पिलाकर भी नागदेवता को प्रसन्न किया जाता है।

विधायक ने छोड़ा कांग्रेस पार्टी का साथ, हुए भाजपा में शामिल!!

घनश्याम प्रजापति
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के एक और विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। पटेल ने भाजपा की सदस्यता पार्टी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में ली। विधायक पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, जिसे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मंजूर किया। उसके बाद पटेल ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस को ट्विटर पर चलने वाली पार्टी बताते हुए पटेल के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने पटेल को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने बताया है कि पटेल ने बुधवार को इस्तीफा दिया था, मगर उन्हें अपने फैसले पर विचार करने का अवसर दिया गया। पटेल अपने फैसले पर कायम रहे, लिहाजा उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।
पटेल से पहले प्रद्युम्न सिंह लोधी और सावित्री देवी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अब तक कुल 25 विधायक अपनी सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। शिवराज सरकार के मंत्री और चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने इशारों में कहा है कि अभी और भी कांग्रेस के विधायक भाजपा में आएंगे। उनका कहना है कि यह सिलसिला शुभ अंक तक जारी रहेगा।
ज्ञात हो कि इससे पहले 24 तत्कालीन विधायक अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं। अब पटेल का इस्तीफा दिए जाने से कांग्रेस छोड़ने और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने वाले विधायकों की संख्या 25 हो गई है। इस तरह राज्य में कुल 27 विधानसभा क्षेत्र रिक्त हो गए हैं, जहां आगामी समय में उपचुनाव होंगे।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुकान खोलने अपर कलेक्टर एस. एन. मोटवानी को सौंपा ज्ञापन ….

घनश्याम प्रजापति

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कर व रिंकू सिंह राजपूत ने छोटे दुकानों जैसे ठेले,पान गुमटी,फुटफात की दुकान,छोटे होटल वालो की समस्याओं को लेकर सुरजपुर अपर कलेक्टर एस. एन. मोटवानी को ज्ञापन सौपा ,ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया की जिस तरह से कोरोना महामारी का प्रकोप की वजह से लगातार मार्च के महीने से ही कई महीनों तक लॉकडाउन लगा रहा । यह बहुत जरूरी भी था कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किंतु इस लॉकडाउन में गरीब और मध्यम स्तर के लोगो को बीमारी के साथ साथ आर्थिक समस्याओं से भी गुजरना पड़ा ,क्योंकि गरीब और मध्यम स्तर के लोग अपना जीवनयापन छोटे दुकानों के माध्यम से प्रतिदिन की कमाई से करते थे ,उन छोटे दुकानों में चना मुर्रा के ठेले,छोटे पान गुमटी,फुल्की चाट,फुटफात पर दुकान लगाने वाले गरीब लोग थे । इनका जीवनयापन प्रतिदिन की कमाई से ही चलता था किंतु लॉकडाउन के कारण इनकीं आर्थिक स्थिति दुकानों के बंद होने के कारण बहुत बुरी तरीके में है ,इन सभी लोगो को एवं इन सबके परिवारो को आर्थिक समस्याओं के कारण काफी परेशानी उत्पन्न हो रही है । अभी कुछ दिनों पहले ही पुनः इन्हें दुकानों को संचालित करने की अनुमति दी गयी थी किंतु आज से फिर इन्हें दुकानों को बंद करने की सूचना दी गयी है ,इस कारण यह गरीब स्तर के लोग काफी परेशान है।
। इन्हें कोरोना से ज्यादा अपनी आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है ।

उन्होंने इस गम्भीर समस्याओ को समझते हुए कोरोना महामारी को देखते हुए इस कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाव के पूरे नियमो के साथ भीड़भाड़ को दूर रखने ,मास्क का उपयोग करने के साथ में पुनः छोटे दुकान जैसे चना मुर्रा के ठेले ,फुल्की,पान दुकान ,छोटे होटलों ,फुटफात जैसे दुकानों को संचालित करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की ।

26 जुलाई से होगा बलरामपुर जिले में संपूर्ण लॉक डॉउन

समरेश प्रजापति
बलरामपुर

जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के समस्त नगरी निकाय बलरामपुर, राजपुर, कुसमी, रामानुजगंज वाड्रफनगर, तहसील एवं जनपद मुख्यालय शंकरगढ़ आदि क्षेत्रों में 26/07/2020 रात्रि 12 बजे से
02/08/2020 रात्रि 12 बजे तक
संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
नगर पालिका बलरामपुर क्षेत्र में नगरी निकाय के सार्वजनिक परिवहन, सभी दुकाने, गोदाम, हाट बाजार, फैक्ट्रियां, धार्मिक स्थलों, तथा पर्यटन स्थल आदि को पूर्णता बंद किया जाएगा तथा आपातकालीन सेवाओं अति आवश्यक वस्तुओं के परिवहन आदि पर छूट मिलेगी।
इस लॉक डॉउन में कुछ सरकारी संस्थाओं जैसे कलेक्ट्रेड एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सभी स्वास्थ्य कार्यालय, स्वास्थ्यकर्मी तथा खाद्यान्न आपूर्ति परिवहन आदि को इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं लाया जाएगा।
स्थाई दुकानों तथा फल, सब्जी, दूध, अंडा, चिकन, मटन, मछली आदि विक्रय करने वालों को प्रातः 6:00 बजे से 10:00 बजे तक अनुमति प्रदान की जाएगी।
उपरोक्त में से किसी भी आदेश के उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता 1860 के धारा 188 तहत कार्रवाई की जाएगी

प्रदेश के 16,278 शिक्षाकर्मियों का संविलियन, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश..

बनमाली यादव

रायपुर
मंत्रिमंडल कैबिनेट के साथ बैठक विमर्श में फैसला लिया गया है कि प्रदेश के 16,278 शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाएगा, इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार एक नवंबर से स्कूल शिक्षा विभाग में इनका संविलियन किया जाएगा। नियमों के मुताबिक 2 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले शिक्षकों का संविलियन किया जाएगा।
बता दें कि इसके पहले 14 जुलाई को भूपेश केबिनेट की बैठक में मंत्रिमंडल ने इस फैसले पर मुहर लगाई ​थी। जिसमें कहा गया था कि शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा। जिसके आदेश अब शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए हैं।
आदेश के मुताबिक दो वर्ष एवं उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शेष बचे पंचायत और नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों का संविलियन एक नवंबर 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग में किए जाने का अनुमोदन किया गया। इसका लाभ 16 हजार 278 शिक्षकों को मिलेगा।

किसान सम्मान निधि:- रक्षा बंधन से पहले किसानों के खाते में मोदी सरकार डालेगी 2 हजार रुपए

बनमाली यादव

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाली दो हजार रुपए की अगली किस्त जल्द ही किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 1 अगस्त से किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार ने 6 हजार रुपए सालाना देने का ऐलान किया है। सरकार यह मदद 2-2 हजार रुपए की तीन किश्त के जरिए किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर करती है।
ऐसे में किसानों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे पुख्ता कर लें कि जो जानकारी उन्होंने आवेदन करते हुए दी थी उसमें किसी तरह की कोई कमी तो नहीं। अगर ऐसा होता है तो आपकी किस्त को रोक लिया जाएगा। यह जानना जरूरी है कि आपके आवेदन का स्टेटस क्या है। आवेदक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in के इस लिंक पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
अगर आपने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है तो आप बेहद सरल माध्यम से अपना नाम और अन्य रिकॉर्ड्स की जांच कर सकते हैं। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पारदर्शी बनाने के लिए अब यह सुविधा ऑनलाइन भी मुहैया करा दी है। आप ऑनलाइन अपना रिकॉर्ड देख सकते हैं। अब किसान के पास यदि रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर है तो वह सरकारी वेबसाइट  के फामर्स कॉर्नर में जाकर आसानी से खुद अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने हेतु चौकी प्रभारी राजीव श्रीवास्तव द्वारा व्यापारिक संघ एवं सरपंच सचिव की ली गई बैठक…

गिरधर कुमार
रहुनाथपुर

सरगुजा जिले में तेजी से अपना पाव पसारता हुवा कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा एक सप्ताह का लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसी तारतम्य में रघुनाथपुर पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी राजीव श्रीवास्तव द्वारा रघुनाथपुर, बटवाही के व्यापारियों एवं सरपंच/सचिव की बैठक ली गई । जिसमें काफी लंबे समय तक विचार विमर्श एवं मंथन करने के पश्चात व्यापारिक संघ,सरपंच सचिव द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 24 जुलाई से 31 जुलाई तक अर्थात 1 सप्ताह का लॉक डाउन रघुनाथपुर, बटवाही एवं आसपास के क्षेत्रों में रहेगा । इस दरमियान एक निश्चित समय अवधि के लिए आवश्यक सामग्री संबंधित व्यवसाय प्रतिष्ठान खुले रहेंगे ।व्यापारिक संघ रघुनाथपुर,सरपंच सचिव एवं चौकी प्रभारी द्वारा दुकान खुलने व बंद करने का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2
बजे तक निर्धारित किया गया है। उक्त बैठक में चौकी प्रभारी राजीव श्रीवास्तव द्वारा होटल संचालकों को होटल स्थल पर नाश्ता न करवाने एवं नाश्ता की पैकिंग संबंधित दिशा निर्देश दिया गया ।

पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से नियमों का पालन कराने हेतु तैयार

बैठक के दरमियान राजीव श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रघुनाथपुर द्वारा व्यापारियों को दिशा निर्देश देते हुवे कहा गया कि लॉक डाउन के नियमों का पालन न करने वालों,मास्क,सेनेटाइजर का उपयोग न करने वालो एवं निर्धारित समय के अतिरिक्त दुकानों के खुलने एवं बंद किये जाने वालो पर पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आते हुवे आर्थिक दंड एवं कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नियमों के उलंघन करने वाले इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे ।

नौ बड़े नक्सली नेताओं की मौत से टूटी नक्सलवाद की कमर

देवशरण चौहान

दंडकारण्य समेत देशभर में तेजी से सिकुड़ रहा नक्सलवाद नौ बड़े नक्सली नेताओं की मौत के बाद और कमजोर हुआ है। बस्तर में साढ़े तीन दशक तक नक्सलवाद की कमान संभालने वाले रावुलू श्रीनिवास उर्फ रमन्ना की मौत के आठ महीने बाद भी नक्सली उसकी जगह नया नेता नहीं तलाश पाए हैं। रमन्ना दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव और सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। उसकी मौत से बस्तर में नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। अन्य बड़े नक्सली नेताओं की मौत से संगठन में बिखराव संभव है।
नक्सली 28 जुलाई से मारे गए साथियों की याद में शहीदी सप्ताह मनाने जा रहे हैं। इस मौके पर नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने पर्चा जारी कर यह स्वीकार किया है कि एक साल में देशभर में बीमारी, मुठभेड़ और कथित मुठभेड़ में उनके 105 साथी मारे गए हैं। इनमें बिहार-झारखंड के चार, दंडकारण्य के 67, आंध्र-ओडिशा बॉर्डर इलाके के 14, सेंट्रल रिजर्व कमेटी नंबर-दो का एक, महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन के नौ और पश्चिमी घाट इलाके के चार नक्सली शामिल हैं।

देखिए आज अपना भविष्य ,आज के राशिफल में!!!

राशिफल (25 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:-

कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीज़ों को ख़ुद को क़ाबू न करने दें। व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाक़ात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। अपने दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप आ रहे हैं, नहीं तो काफ़ी वक़्त ख़राब हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि:-

शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज़्यादा शारीरिक मेहनत की ज़रूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाक़ई ज़बरदस्त और सृजनात्मक हों।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :-

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। आपको पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन ख़रीदारी के लिहाज़ से उम्दा है। आपको कुछ अच्छे कपड़ों और जूतों की ज़रूरत भी है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :-

चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :-

गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली ख़बर आपका दिन बना सकती है। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :-

आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए ज़हर काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज़्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है। लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं। आज आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं और आपको समझ आ सकता है कि अच्छे दोस्तों का जीवन में होना बहुत जरुरी है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :-

हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज़ ज़रूरत से ज़्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि:-

आज ख़ास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। आज आपको पता चलेगा कि फ़िजा़ओं में जब प्यार घुलता है तो कैसा महसूस होता है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :-

सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे। छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उस विषय के बारे में आज अपने गुरु से बात कर सकते हैं। गुरु की सलाह आपको उस विषय की जटिलताओं को समझने में सहायक होगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को ख़त्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। अगर आप हिसाब बराबर करना चाहें, तो ऐसा सलीके से ही किया जाना चाहिए। गर्लफ़्रेंड/बॉयफ़्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार न करें। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है। अकेलापन कई बार काफ़ी दिक़्क़त भरा हो सकता है, ख़ास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज़्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :-

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा। छुट्टी ज़ाया हो गयी – इस पर सोचने की बजाय बाक़ी बचे दिन को आप किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं, इस पर विचार करें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

डॉक्टर ने कि कोविड मरीज से दो बार रेप करने की कोशिश!!!

उत्तरप्रदेश
शुभम दुबे

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित दीन दयाल अस्पताल में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को डॉक्टर तुफैल अहमद ने 28 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। डॉ. तुफैल अहमद ने ऐसा तब किया, जब युवती कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अपना इलाज करवा रही थी। अस्पताल प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई को दिल्ली निवासी 28 वर्षीय युवती की तबियत खराब होने के बाद के उसे अलीगढ़ आई और उसी दिन अस्पताल में भर्ती हो गई। इसके बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार को डॉ. तुफैल अहमद चेकअप करने के लिए वार्ड में आए और इंजेक्शन लगाने के नाम पर छेड़छाड़ और ज्यादती करने लगे।
सूत्रों ने बताया हवस की आग में पागल तुफैल अहमद ने बुधवार की सुबह दोबारा वही हरकत फिर दोहराई। इसके बाद महिला ने डॉ तुफैल अहमद के शर्मनाक कुकृत्य की जानकारी अस्पताल प्रसाशन को दी। अस्पताल प्रसाशन की शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर तुफैल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) d के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि डॉ. तुफैल ने इस प्रकार का घिनौना कृत्य कर धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टरी के पेशे पर दाग लगाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीन दयाल के सीएमएस से डॉक्टर के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। उनकी रिपोर्ट आते ही उसे शासन को भेजा जाकर डॉक्टर पर सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा

कैसा होगा आपका दिन जाने आज के राशिफल में!!!

राशिफल (24 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि :–

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। अपने साथी को यूँ ही हमेशा के लिए मिला न मानें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :—

बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :—-

शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि:–

तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीज़ें संभाल लेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :—

आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीक़े से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :–

जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :—

ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :–

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएँ। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :—-

ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :–

क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। सारी दुनिया की मदहोशी उन ख़ुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, जो प्यार में हों। जी हाँ, आप वही ख़ुशनसीब हैं। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :–

अपने ख़राब मूड को शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौक़ा मिल सकता है। आपको क़ामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की ज़रूरत है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। मुमकिन है कि महरी या काम वाली बाई की तरफ़ से कोई परेशानी खड़ी हो, जिससे आपके व आपके जीवनसाथी को तनाव संभव है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :–

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

नाम बदलकर लव जिहाद के जरिए युवती से शादी फिर उसकी हत्या करने वाला आरोपी शमशाद गिरफ्तार

घनश्याम प्रजापति
बिहार के रहने वाले शमशाद ने अपना झूठा नाम बताकर मोदीनगर की प्रिया से दोस्ती कर ली! शमशाद ने प्रिया को अपना नाम अमित गुर्जर बताया और फिर दोस्ती की आड़ में उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया! जिसके बाद शमशाद ने झूठी शादी का झांसा देकर प्रिया के साथ दुष्कर्म किया, लेकिन उसके बाद प्रिया ने कई बार उससे शादी करने के लिए कहा! जिसके बाद उसने शादी कर ली! फिर कुछ समय बाद उसने प्रिय और उनकी बेटी को अपने साथ मेरठ के परतापुर में रहने के लिए बुलाया, लेकिन प्रिय को नहीं पता था कि इसके पीछे उनका मकसद क्या था! प्रिय खुशी खुशी उसके साथ रहने के लिए मेरठ पहुँचती है!
जहां प्रिय को पता चला कि शमशाद पहले से ही शादीशुदा है और उसका नाम अमित भी नहीं है, तो उसने शमशाद से पूछताछ की जिसके बाद शमशाद ने प्रिया की पिटाई शुरू कर दी और वे दोनों लड़ पड़े और फिर 28 मार्च 2020 को दोनों के बीच का झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी के भाई के साथ मिलकर पहले प्रिया का गला घोंटकर हत्या कर दी और उसकी बेटी की भी हत्या कर दी और दोनों शवों को बेडरूम में बंद कर दिया! पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई!

मामले के115 दिनों के बाद पुलिस ने शमशाद के घर पर बुलडोजर चलाकर माँ और बेटी के कंकाल बरामद किए हैं! शमशाद ने अपना अपराध कबूल कर लिया, लेकिन इस दौरान वह पुलिस की हिरासत से बच कर निकालने में कामयाब हो गया, जिसे पुलिस खोजती रही! लेकिन अब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले आरोपी शमशाद को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
पुलिस को देखते ही, फिर से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपी को रुकने को कहा जिसपर उसने पुलिस पर हमला किया जिसके जवाब में पुलिस को जान बचने के लिए जवाबी कार्यवाही करनी पड़ी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैरों में गोली लगी जिसके बाद उसको को अस्पताल में भर्ती कराया गया है! एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है! पैर में गोली लगने के कारण वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है!

कुनकुरी में 43 लोगों पर मास्क नहीं लगाने एवं बाईक पर तीन सवारी करने वालों की गई कार्रवाही

चालान के माध्यम से 4300 रुपए की गई वसूली

बनमाली यादव

जशपुर/कुनकुरी
:- कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही के दिशा निर्देश में कुनकुरी में बिना मास्क लगाने, बाईक पर तीन सवारी करने वाले 43 लोगों पर कार्यवाही की गई और लगभग4300 रुपए का चालान काटा गया है।
पर अभी भी कुछ लोग एेसे हैं जो अपनी सुरक्षा की भी फिकर नहीं है |
आपको बता दें कि कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा था कि कोरोना वायरस नियंत्रण रोकथाम के लिए राज्य शासन के निर्देशानुसार निर्देशों का पालन सभी को करना अनिवार्य होगा। जिले में अब सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, बाजारों, अस्पतालों, सड़कों में मास्क कवर या फेस कवर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इसका पालन नहीं करने वालों पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने इस संबध में यह भी कहे हैं कि शासन ने दुकानों और व्यवसायिक संस्थानों में शारीरिक दूरी बनाए रखने संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य विभाग  में कोविड- 19 का प्रसार रोकने एवं रक्षात्मक उपायों को अपनाना एवं इनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। विभाग ने अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक स्थानों कार्यालयों, बाजारों, भीड़भाड़ वाली जगहों और गलियों में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों के लिए मास्क या फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा। दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहन में यात्रा करने वाले लोगों को भी मास्क लगाना होगा। चेहरा ढ़कने के लिए डिस्पोजेबल या कपड़े के मास्क का उपयेाग किया जा सकता है।  फेस कवर या मास्क उपलब्ध न होने पर गमझा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि से मुह एवं नाक ढ़ंका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग में कपड़े के मास्क, फेस कवर, गमझा, रूमाल, दुपट्टा को दुबारा उपयोग करने के पहले साबुन से अच्छी तरह से साफ करने के लिए और अपनी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें |दिशा निर्देशों को कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। इस बैठक में लिया गया निर्णय जो कि सुरक्षा के दृष्टि से अहम फैसला है|

छत्तीसगढ़ में आज मिले 90 नए कोरोना मरीज, राजधानी में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, मिले 33 मरीज

बनमली यादव

रायपुर
लगातार इन दिनों छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में आज 90 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 6089 हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज रायपुर से 33, कवर्धा से 33, मुंगेली से 15, बिलासपुर से 5, कोरिया से 3 और धमतरी से 1 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। आपको
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 6089 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4230 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1799 मरीजों का उपचार जारी है।

सैलून में बाल कटवाने गए एक ही गांव के 32 लोग हुए कोरोना संक्रमित, अन्य 120 लोगों को किया गया होम क्वारेंटाइन

कबीरधाम
कबीरधाम जिले में आज गुरूवार को कोरोना के 33 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसमें से नगर पंचायत पंडरिया के 32 लोग शामिल है, जो कि एक सैलून संचालक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है. सैलून संचालक के संक्रमित मिलने के बाद संपर्क में आने वाले 120 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर कोरोना सैंपल लिया गया था. जिसमें से 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. केशव ध्रुव ने बताया कि एम्स से जारी रिपोर्ट के अनुसार नगर पंचायत पंडरिया से 32 लोग संक्रमित हुए है. इसमें एक विद्युत विभाग में काम करने वाला कर्मचारी भी शामिल है. इसी तरह कवर्धा विकासखंड के खड़ौदा खुर्द में 10 साल की एक बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमित मिले 33 लोगों में 29 पुरूष, 2 महिला, 10 और 13 वर्ष की दो बालिका भी शामिल है.

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में वार्ड क्रमांक 7 में 1, वार्ड क्रमांक 13 में 1, वार्ड क्रमांक 14 में 3, वार्ड क्रमांक 6 में 1, वार्ड क्रमांक 15 में 3 वार्ड क्रमांक 3 में 2, वार्ड क्रमांक 4 से 3, सीएसपीडीसीएल कार्यालस्थ में 1, खड़ौदा खुर्द में 1 संक्रमित व्यक्ति शामिल है. सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों की पहचान कर बेहतर इलाज के लिए तैयारियां शुरू की जा रही है

देश में पहली बार करोना 45 हजार के पार..

दिल्ली

देश में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. भले केंद्र सरकार हमें बता रही है कि कोरोना वायरस से ठीक होने के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. लेकिन असल बात ये है कि रोजाना कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या अपने खतरनाक ऊंचाई की ओर बढ़ रही है. इसके अलावा इस महामारी से मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है.

एक दिन में आए रिकॉर्ड पॉजिटिव केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर चौबीस घंटे में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों के आंकड़े जारी कर रही है. इस हिसाब से पिछले चौबीस घंटे में आए कोरोना वायरस के मामलों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पिछले एक दिन में रिकॉर्ड 45,720 केस सामने आए हैं. इसके अलावा इस महामारी की वजह से पिछले एक दिन में रिकॉर्ड 1129 लोगों की मौत हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 12.38 लाख से ज्यादा हो चुकी है. इस जानलेवा वायरस से अब तक देश में 29,861 लोग दम तोड़ चुके हैं. हालांकि कुल 7.82 लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं. लेकिन अभी भी लगभग 4.26 लाख एक्टिव केस भारत में मौजूद हैं.

लव जिहाद:- शमशाद ने नाम बदलकर कि प्रिया से शादी सच्चाई सामने आने पर कर दी उसकी हत्या

उत्तरप्रदेश

यूपी के मेरठ में मां-बेटी की हत्या कर शव को घर के अंदर दफनाने का सनसनीखेज मामला सामना आया है. गायब होने के बाद सहेली ने मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप शमशाद नाम के व्यक्ति पर है. इसपर नाम बदलकर शादी का आरोप है.

शमशाद पर आरोप है कि उसने हिंदू नाम बदलकर प्रिया को अपने साथ रखा. शमशाद ने प्रिया और उसकी बेटी कशिश को पांच साल तक अपने साथ बतौर पत्नी बनाकर रखा.

उसके बाद प्रिया को पता चला कि शमशाद विशेष संप्रदाय से जुड़ा हुआ है. इसी बात को लेकर प्रिया ने विरोध शुरू कर दिया. 28 मार्च को शमशाद ने मां-बेटी की हत्या करने के बाद शव घर के अंदर जमीन में गाड़ दिया।

अभियुक्त शमशाद पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000/- रुपये के इनाम की घोषणा की गई है. अभियुक्त की पत्नी को भी साक्ष्य छुपाने/मिटाने का दोषी पाते हुए वांछित बनाया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

जानिए कैसा होगा आपका दिन,कहां रहना होगा सावधान

राशिफल (23 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि :–

बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :–

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। रोमांस के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं – कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :–

दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :–

तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :–

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आपकी मुलाक़ाता एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :–

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। आपका कोई क़रीबी आज काफ़ी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। प्यार, नज़दीकी, मस्ती-मज़ा – जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :–

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है। इससे आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी और इस काम को पाने के लिए झेली गयी सारी मुसीबतें मिट जाएंगी। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि:–

भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि:–

आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि:–

अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :–

अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं- इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :–

आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें – क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

error: Content is protected !!