Home Blog Page 308

सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना संक्रमण के कारण इस बार 15 अगस्त को नहीं होगी परेड!!!!

देवशरण चौहान

भोपाल ।हर साल धूमधाम से मनाया जाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार कोरोना वायरस की वजह से फीका-फीका रहेगा। न तो बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और न ही परेड या सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिला और तहसील स्तर पर भी अधिकारी सादगी के साथ कार्यक्रम करेंगे। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा।
इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा और इसके माध्यम से ही मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कैबिनेट में तय किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर 15 अगस्त के दिन समारोह सीमित व्यक्तियों की उपस्थिति में होगा। शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा

कोरोना अपडेट:- कहीं आपके आसपास तो नहीं है कोई करोना मरीज!!

रायगढ़ कोरोना अपडेट
घनश्याम राजपति

रायगढ़ इलाके में मिले हैं 5 कोरोना संक्रमित
रायगढ़ में मिले पाॅजीटिव में 1 महिला और 4 पुरूष
एफसीआई गोदाम की रहने वाली बतायी जा रही महिला
बिहार से वापस आई थी,होम क्वारेंटीन थी
गेरवानी के स्टील प्लांट में 3 पाॅजीटिव मिले,नवदुर्गा प्लांट में 1 पाॅजीटिव
खरसिया में मिले 3 संक्रमित एक ही परिवार के बताये जा रहे
लैलूंगा में मिला संक्रमित बेंगलुरू से आया था, क्वारेंटीन सेंटर में था

शिक्षा के क्षेत्र में माननीय विधायक गुलाब कमरों की सराहनीय पहल,आदिवासी बैगा जनजाति के बच्चों के शिक्षा के लिए दिया योगदान!!

जनकपुर
पप्पू बैगा

शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी बैगा जनजातियों के बच्चों के लिए माननीय विधायक गुलाब कमरो की सराहनीय पहल
सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक माननीय गुलाब कमरो के प्रयास से बैगा प्रकोष्ठ के तहत भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम नौढिया में कक्षा 1 से कक्षा पांचवी तक बैगा बच्चों के लिए आवासीय स्कूल हेतु एक करोड़ 90 लाख स्वीकृत हुआ

जानिए स्कूल खोलने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री ने क्या कहा ,स्कूल खोलने का निर्णय कब लेगी सरकार? कितना होगा इस साल का सिलेबस…..

बनमाली यादव

अंबिकापुर 22 जुलाई 2020

कोरोना के बढ़ते हुए केस को देखते हुये ये कहा नहीं जा सकता कि छत्तीसगढ़ में स्कूल कब खुलेगा ? ये किसी को नहीं मालूम, खुद शिक्षा मंत्री को नहीं। अंबिकापुर में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने कोरोना संकट के मद्देनजर साफ कर दिया है कि स्कूल कब खुलेगा इस पर अभी कुछ पाना संभव नहीं है। उन्होंने साफ कह दिया है कि केंद्र की गाइडलाइन और राज्य के हालात के मद्देनजर ही स्कूल खोलने को लेकर कोई निर्णय छत्तीसगढ़ में लिया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में बच्चों की सेहत सबसे आगे हैं।
ये पूछे जाने पर कि बच्चों का सिलेबस कम किया जायेगा क्या ? मंत्री प्रेमसाय सिंह ने कहा कि विभाग इस पर भी विचार कर रहा है। 13 मार्च से स्कूलों को बंद किये जाने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों की पढ़ाई का हुआ है। हालांकि इसकी भारपाई कैसे की जाये और बच्चों के शैक्षणिक कलेंडर का भी नुकसान ना हो, इसे लेकर सिलेबस को घटाने या ना घटाने को लेकर विभाग विचार कर रहा है।
शिक्षा मंत्री ने इस बात के संकेत दिये है कि बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर बच्चों की आनलाइन क्लासेस बढ़ायी जायेगी। जो मुख्य तौर पर कहा गया |

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लॉकडाउन कोरोना का हल नहीं, नागरिक नियमों के साथ जीना नहीं सीखे तो होगी मुश्किल

 

बनमाली यादव

अंबिकापुर
लॉक डाउन को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का बयान एक बार फिर से सामने आया है, उन्होने कहा कि ये तय है कि कोरोना का संक्रमण बढ़ेगा। लेकिन कैसे इसे रोका जाए इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि एक एक व्यक्ति कोरोना का सामना कर रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को कोरोना की जंग में भागीदारी निभाना होगा, उन्होने फिर कहा कि लॉकडाउन कोरोना को खत्म करने का हल नहीं है। लोगों की मनः स्थिति को संतोष स्थिति के लिए लॉक डाउन किया गया है।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नागरिक अगर नियमों का पालन करते हुए जीना नहीं सीखते तो मुश्किल होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान ये बात कही है।

इस भारतीय कंपनी ने ढूंढ निकाला कोरोना का इलाज

नई दिल्ली

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने एक नई दवा पेश की है। मामूली रूप से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर को फैबिफ्लू ब्रांड नाम से पेश किया गया है। इसकी कीमत 103 रुपये प्रति टैबलेट होगी। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह दवा 200 एमजी के टैबलेट में उपलब्ध होगी। इसके 34 टैबलेट के पत्ते की कीमत 3,500 रुपये होगी। पढ़ें, इस दवा से जुड़ी हुई 10 बातें:

1- कंपनी का कहना है कि फैबिफ्लू कोरोना वायरस के इलाज के लिए फेविपिराविर दवा है, जिसे मंजूरी मिली है। यह दवा डॉक्टर की सलाह पर 103 रुपये प्रति टैबलेट के दाम पर मिलेगी। पहले दिन इसकी 1800 एमजी की दो खुराक लेनी होगी। उसके बाद 14 दिन तक 800 एमजी की दो खुराक लेनी होगी।
2- ग्लेनमार्क फार्मा ने कहा कि मामूली संक्रमण वाले ऐसे मरीज जो मधुमेह या दिल की बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें भी यह दवा दी जा सकती है। सल्दान्हा ने कहा कि यह खाने की दवाई है। ऐसे में जब अस्पताल के ढांचे पर दबाव हो, तो यह काफी लाभकारी साबित हो सकती है।

3- इस दवा की विनिर्माण क्षमता के बारे में पूछे जाने पर कंपनी ने कहा कि प्रति मरीज दो न्यूनतम दो पत्ते की जरूरत के हिसाब से पहले महीने में ही वह 82,500 मरीजों के लिए फैबिफ्लू उपलब्ध करा पाएगी। कंपनी ने कहा, ‘हमारी स्थिति पर निगाह है और स्थिति के अनुसार कंपनी देश के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के हिसाब से उत्पादन बढ़ाएगी।’
4- कंपनी इस दवा के लिए एक्टिव फार्मास्युटिकल इन्ग्रिडिएंट (एपीआई) का उत्पादन अपने अंकलेश्वर संयंत्र में कर रही है। फार्मूलेशन का उत्पादन हिमाचल प्रदेश के बद्दी संयंत्र में किया जा रहा है। यह दवा अस्पतालों के अलावा खुदरा चैनलों के जरिए भी उपलब्ध होगी।

5- यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी इस दवा की आपूर्ति के लिए अस्पतालों के साथ गठजोड़ पर भी विचार कर रही है, ग्लेनमार्क फार्मा ने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता फैबिफ्लू का विनिर्माण है जिससे इसे मरीजों तक पहुंचाया जा सके। ग्लेनमार्क निश्चित रूप से निजी और सरकारी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को समर्थन पर विचार करेगी। समय और जरूरत के हिसाब से वह अन्य उचित विकल्पों पर भी विचार करेगी।
6- मुंबई की कंपनी ने शुक्रवार को कहा था कि उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से इस दवा के विनिर्माण और विपणन की अनुमति मिल गई है।
7- ग्लेनमार्क फार्मास्युटिल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ग्लेन सल्दान्हा ने कहा, ‘यह मंजूरी ऐसे समय मिली है जबकि भारत में कोरोना वायरस के मामले पहले की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली काफी दबाव में है।’

8- उन्होंने उम्मीद जताई कि फैबिफ्लू जैसे प्रभावी इलाज की उपलब्धता से इस दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। सल्दान्हा ने कहा कि क्लिनिकल परीक्षणों में फैबिफ्लू ने कोरोना वायरस के हल्के संक्रमण से पीड़ित मरीजों पर काफी अच्छे नतीजे दिखाए।

9- उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह खाने वाली दवा है जो इलाज का एक सुविधाजनक विकल्प है। उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार और चिकित्सा समुदाय के साथ मिलकर काम करेगी ताकि देशभर में मरीजों को यह दवा आसानी से उपलब्ध हो सके।

10- कंपनी ने कहा कि उसकी आंतरिक शोध एवं विकास टीम ने सफलतापूपर्वक इसका एक्टिव फार्मास्युटिकल इन्ग्रिडिएंट (एपीआई) और फार्मूलेशन विकसित किया है। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के अध्यक्ष भारतीय फार्मूलेशंस, पश्चिम एशिया और अफ्रीका सुजेश वासुदेवन ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमने फेविपिराविर पर इसलिए काम करने का फैसला किया क्योकि इसे सार्स सीओवी2 वायरस पर प्रभावी पाया गया है। यह वायरस ही कोरोना वायरस महामारी की वजह है

24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा नए मरीज, 12 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

देवशरण चौहान

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने जुलाई में मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी है। अब रोजाना औसतन 35 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में भी कोरोना के 37 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही रोजाना होने वाली मौतों का औसत आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को जहां एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या रिकॉर्ड आंकड़े को छूते हुए 40 हजार को पार कर गई थी। वहीं मंगलवार और बुधवार को भी नए कोरोना मरीजों की संख्या 37 हजार से ऊपर ही मिली है।

37 हजार से ज्यादा संक्रमित, 648 मौतें

देश में कोरोना संक्रमण किस कदर बढ़ता जा रहा है इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार कई गुना तक बढ़ चुकी है। अब सिर्फ तीन दिनों में ही नए मरीजों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 37,724 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 648 मौतें भी हो गई हैं।

अधिकारी हो मेहरबान तो गधा भी पहलवान, यह वाक्य पुलिस अभिरक्षा में मौत पंकज बैक के विभागीय जांच में फिट बैठता है

 प्रशान्त पाण्डेय 

अब आरोपी ही करने लगे खुद की जांच, अधिकारी केवल कागजों पर, बयान के दौरान थे नदारद।

मामला इतना गंभीर है, व्यंग इस्तेमाल करने में भी हमारा क़लम साथ नही दे रहा, परन्तु क्या करें दुष्ट पुलिसकर्मियों की हरकतें ही ऐसी हैं कि इन्हें जो भी उलाहना दे कम है, इनके भर्राशाही और पक्षपात की खाल इस कदर मोटी हो गयी है कि अब सारे कटाक्ष या व्यंग का इनपर कोई असर नही होता.  दरअसल मामला  पुलिस अभिरक्षा में एक निर्दोष की मौत का है 21 जुलाई 2019 को दिन में पंकज बेक एवं इमरान नामक दो युवक को एक मामले में आरोपी बनाकर पुछताछ के लिए कोतवाली थाना अंबिकापुर लाया गया, पुख्ता सूत्र एवं चश्मदीद गवाहों के अनुसार साइबर सेल में पंकज व उसके साथी इमरान को दिन से लेकर रात तक पारी बदल-बदलकर पुलिस वालों ने जबीरया अपराध कबुलवाने के लिए इतना मारा कि 21-22 जुलाई 2019 की दरमियानी रात संदिग्ध परिस्थितियों में पंकज की मौत हो गई, व पुलिस के द्वारा इमरान को घायल अवस्था में ही जेल दाखिल करा दिया गया।

पुलिसकर्मी निलंबित हुए फिर हर स्तर पर सेटिंग और रसूख के साथ पुलिस महकमें ने अपनी धाक और जिले के तस्कर एवं माफियाओं के माध्यम से मिलकर डॉक्टरी मुलाहिजा, गवाहों को धमकाने से लेकर मजिस्ट्रियल जांच तक को प्रभावित किया सत्ता के गलियारों से होते हुए विपक्ष के द्वारा विधानसभा में हंगामें के बीच मात्र 5 पुलिसकर्मियों पर अपराध पंजीबद्ध हो गया पंरतु एक साल तक बड़े आराम से आरोपी पुलिसकर्मी घूमते-फिरते, थाने में आते-जाते नज़र आये खुले-आम सोशल मीडिया पर अभियोजन पक्ष को धमकियां देते रहे लेकिन गिरफ्तारी नही हुई फर्जी दस्तावेज बनवाकर जमानत ले लिए अब अपनी वापस बहाली के फिराक में हैं जिससे खुद शक्तिशाली होकर सीधे अपने केस की खुद जांच कर सकें.

इस बीच विभिन्न सम्बंधित घटनाक्रमों के बीच कोरोना महामारी के कारण जब सभी का ध्यान कोविड-19 संक्रमण पर है तो इस बीच विभागीय जांच बैठाकर आनन-फानन में एक दिन पूर्व पीड़िता रानू बेक एवं घटना के सह-पीड़ित इमरान एवं अन्य साक्षी को सूरजपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपने कार्यकाल दिनांक 16.07.2020 को बयान दर्ज कराने बुलाया जाता है परन्तु वहां पहले से फील्डिंग जमाये उक्त मामले में पांचों आरोपी विनीत दुबे, मनीष यादव, प्रियेश जॉन, लक्ष्मण राम व दीन दयाल सिंह वहां पर पहले से ही मौजूद होते हैं।पुलिसकर्मियों द्वारा ही अपनी जांच खुद की जाती है, पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु मामले के आरोपी तत्कालीन टीआई विनीत दुबे द्वारा स्वयं प्रश्न-उत्तर डेटा ऑपरेटर को निर्देशित कर लिखवाया जाता है, पीड़ित पक्ष कुछ बोले तो उन्हें डांट-डपटकर और अभियोजन साक्षियों के बयान को काट-छाटकर अपनी इच्छानुसार बयान लिखवाकर भयभीत कर हस्ताक्षर लिया जाता है, जांच अधिकारी पूरे समय अलग अपने चैम्बर में रहते हैं तथा आरोपियों को खुली छूट दे दिए होते हैं कि वे मनमानी बयान दर्ज करा लें, उक्त घटना से क्षुब्ध होकर तत्काल पीड़ित पक्ष पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को शिकायत करके पावती प्राप्त करते हैं तथा आईजी सरगुजा रेंज को भी शिकायत कर मामले से अवगत कराते हैं। 

अब जबकि घटना को एक वर्ष पूर्ण होने को है, न्याय तो कोसों दूर है कहीं पर निष्पक्षता तक नजर नही आ रहा है। दरसल सूत्र बताते हैं कि विभागीय जांच में गति लाकर निलंबित पुलिस कर्मियों को बहाल करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। 

इसका मतलब साफ है कि विभागीय जांच नाम मात्र का है, और जांच और कोई नहीं आरोपी स्वयं कर रहे हैं। निलंबित पुलिस कर्मियों को यह अधिकार किसने दिया और क्यों यह तो आज भी सवाल बना हुआ है पंरतु इसके पीछे सुनने में आया है राजनैतिक पहुंच के साथ बेकसूरों को झूठे मामले में फंसाकर कमाई गयी हराम की कमाई से मोटी रक़म भी रिश्वत के रूप में बाटी गयी है यह लोगों में अब चर्चा का विषय बना हुआ है, सूबे के आला अधिकारी की कार्यशैली से आम-जनों में थोड़ी उम्मीद अब भी है बहरहाल देखते हैं उठ किस करवट बैठता है।

असिस्टेंट प्रोफेसर अकील अहमद के अनुसार

किसी भी जांच में दोनो पक्षों को सुनना न्यायिक दृष्टिकोण से आवश्यक एवं लाज़मी है परन्तु पुलिस मैन्युल में विनियम द्वारा स्पष्ट उल्लेख है कि नगण्य मामलों में कर्तव्यपालन में चूक एवं गंभीर किस्म के अपराध,  जिनका विचारण न्यायालय में चलना है दोनो अलग तरह से देखे जायेगें, जांच, अन्वेषण, और विचारण तीनो अलग प्रक्रियाएं हैं, जब किसी मामले में आरोपी थ्री स्टार स्तर का अधिकारी हो तो जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक अन्यथा सहायक पुलिस अधीक्षक होगें, पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु जैसे अत्यंत गम्भीर किस्म के आरोप में तो इन्हें और भी सावधानी बरतनी चाहिए।

परन्तु पीड़ित पक्ष के कथन लेते समय जांच अधिकारी के मौजूद ना रहते हुए स्वयं आरोपियों द्वारा किसी न्यायालय में चल रहे विचारण की तरह मुख्य परीक्षा एवं प्रति-परीक्षा किये जाने का जो आरोप लगा है यह निहायत ही चिंताजनक एवं शर्मनाक है वह महकमा जो हमें सुरक्षा प्रदान करता है उसपर लगने वाले इस तरह के आरोप यदि सही पाए जाते हैं तो इसका अर्थ है कानून का नही क्षेत्र में जंगल राज है। इस तरह की घटना अपने आप में जांच योग्य है, ध्यान रहे पुलिस विभागीय जांच कर सकती है न्यायालय की तरह विचारण नही कर सकती जिसमें आरोपी सेल्फ-एपीयरेन्स बताकर प्रतिपरीक्षा करें यदि किसी जांच में कोर्ट-मार्शल की तरह संभाग की पुलिस ने स्वयं ऐसा कोई नियम बना भी रखा है तब भी पीड़ित पक्ष को भी उनके तरफ से अधिवक्ता रखने की अनुमति दी जानी चाहिए थी।

उक्त घटना घोर निंदनीय है महकमें में सक्षम अधिकारी को पीड़ित पक्ष को सुनिश्चित एवं आश्वस्त करना चाहिए कि वे स्वतंत्रत एवं भयमुक्त वातावरण में अपना कथन दर्ज करा सकें अथवा लिखित दे सकें फिर भी यदि विभाग मनमानी करता है तो विभागीय जांच से संतुष्ट ना होने पर इसके फैसले को अलग से कोर्ट में चुनौती देने को पीड़ित पक्ष स्वतन्त्र है।

नहीं होंगी ये सभी प्रतियोगी परीक्षाएं कैसे होगा एडमिशन जाने प्रक्रिया!!

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस वर्ष होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है, इन परीक्षाओं के निरस्त होने के साथ ही इन प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले छात्र छात्राओं को सूचित करते हुए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
चिकित्सा शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ ने अपने अंतर्गत होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है तथा साथ ही चयन प्रक्रिया के लिए संबंधित परीक्षाओ के अंकों के आधार पर चयन करने के निर्देश दिए हैं।
इन परीक्षाओं में बीएससी नर्सिंग,पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एवं एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है।

भरतपुर विकासखंड में एक युवती ने कुएं कूदकर कि आत्महत्या!!

जनकपुर
पप्पू बैग

जनकपुर विकासखंड भरतपुर में एक युवती ने कुएं में कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार जनकपुर थाना क्षेत्र के
ग्राम जवारी टोला मे गायत्री सिंह पिता राम प्रसाद सिंह दोपहर घर से दूर बने एक कुआं में कूद गई और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दी। घटना के बाद जनकपुर थाने में सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर भेज दिया और घटना की जानकारी में जुट गई। समाचार लिए जाने तक आत्महत्या का कारण को अज्ञात बताया जा रहा है।

क्या है आज आपके लिए खास,आज का राशिफल

राशिफल (22 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य अजय दीक्षित
मेष राशि:–

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :-

बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि:–

जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि:–

आज शान्त और तनाव-रहित रहें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :–

ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके करियर में मददगार साबित होंगे। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि:—

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक़्क़त महसूस होगी। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :-

रुपये-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएँ तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौक़ा मिल सकता है। आपको क़ामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :–

डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को ख़त्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। होशियारी से निवेश करें। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें – क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आपका जीवनसाथी आपकी ज़रूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :-

किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। नया रूप-रंग, नये कपड़े-लत्ते, नये यार-दोस्त आज का दिन ख़ास बनाएंगे। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। दफ़्तर में हुए बदलावों से आपको आख़िरकार लाभ ही मिलेगा। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :–

आपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :–

सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :–

सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। आज आप नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंग जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लेकर आएगा। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है. आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

विकास दुबे के साथियों की पहचान हेतू पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगाये पोस्टर….

आचार्य डा.अजय दीक्षित

कानपुर, विकास दुबे के इनकाउंटर के बाद फरार चल रहे विकास दुबे के साथियों की पहचान के लिए कानपुर पुलिस ने पोस्टर लगाये है ।विकरु काड में 8 पुलिस की हत्या में शामिल विकास दुबे के बचे हुए साथियों के होर्डिंग्स पुलिस ने पूरे कानपुर जनपद के थाना क्षेत्रों, चौराहों, बाजारों तथा हाइबे पर लगाये है । वहीं होर्डिंग में पुलिस के हाथ इनकाउंटर में मारे गये तथा पकड़े गये आरोपियों के फोटो पर क्रास के चिन्ह लगाये हैं ।पोस्टर में सभी आरोपियों के ऊपर पुलिस ने रखा है ईनाम ।

आदर्श गौठान पुरकेला में हरेली पर्व के अवसर पर गोधन न्याय योजना का किया गया आगाज #रासायनिक खाद से मानव स्वास्थ्य के साथ ही फसल एवं कृषि भूमि को हो रहा है नुकसान : डॉक्टर प्रीतम राम

गिरधर कुमार
छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय और सबसे पहला त्यौहार है हरेली । पर्यावरण को समर्पित यह त्यौहार छत्तीसगढ़ी लोगों का प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है । सावन में मनाया जाने वाला त्यौहार हरेली पर्व हिंदी शब्दावली हरियाली से लिया गया है “हरेली पर्व हरियाली का प्रतीक है ” उक्त बातें लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पुरकेला आदर्श गौठान में हरेली पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम द्वारा कही गई । कार्यक्रम का प्रारंभ कृषि औजार गैती,कुदाली,हल की पूजा अर्चना कर की गई । विधायक द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना का आदर्श गौठान पुरकेला में किया गया आगाज । लुंड्रा विधायक डॉक्टर प्रीतम द्वारा अपने चिर परिचित अंदाज में ग्रामवासियो को छत्तीसगढ़ी बोली में हरेली पर्व की बधाई दी गई ।
विधायक द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुवे मानव स्वास्थ्य पर रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के साथ ही फसलों एवं भूमि को होने वाले हानि से ग्रामीणों को जानकारी दी गई । विधायक द्वारा केंचुआ खाद के महत्व को समझाते हुवे खेतों में केंचुआ खाद का उपयोग कर फसल की पैदावार एवं कृषि भूमि की उर्वरा क्षमता बढ़ाने की बात कही । गौठान में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट खाद को सहकारी समिति को 8 रूपये प्रति किलो की दर से क्रय किये जाने संबंधित जानकारी दी गई । छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत परिवहन व्यय सहित 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर क्रय करने संबंधित जानकारी दी गई । उद्यानिकी विभाग द्वारा इस अवसर पर ग्रामीणों को फलदार पौधे का वितरण किया गया । मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रीतम राम एवं अन्य अधिकारियों द्वारा आदर्श गौठान पुरकेला में फलदार पौधों का वृक्षा रोपण किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन विभाग के रेंजर महाजन लाल साहू,करारोपण अधिकारी लुंड्रा सुधीर सिन्हा, मो यूनुस अंसारी, ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी लुंड्रा के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,
बी डी सी अलविस लकड़ा, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे एवं पुरकेला क्षेत्र के सरपंच,सचिव,उपसरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत माडी सरई के गौठान में हरेली तिहार में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ

जनकपुर
पप्पू बैगा

विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत माडी सरई के गौठान में हरेली तिहार में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ के अवसर पर एसडीएम श्री विरेंद्र लकड़ा सीईओ श्री भूपेंद्र सोनवानी अवधेश सिंह संजीव गुप्ता जनपद सदस्य लल्ला बृजलाल वर्मा सचिव वैदेही शरण तिवारी महिला समूह व कृषि विभाग के अधिकारियों व स्थानीय ग्रामीण जनों की उपस्थिति में गोबर खरीदा गया हुआ वृक्षारोपण कर हरेली तिहार मनाया गया

सम्मानीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह जी के दो दिवसीय जनकपुर प्रथम प्रवास पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर के उनका स्वागत

पप्पू बैगा

जनकपुर

सम्मानीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह जी के दो दिवसीय जनकपुर प्रथम प्रवास पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर के उनका स्वागत किया तत्पश्चात हर चौका स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर राम वन गमन मार्ग पर वृक्षारोपण कर फलदार पेड़ लगा कर के उपस्थित ग्रामीणों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते निराकरण करने का प्रयास किया। और आज दिनांक 20/07/2020 को जनकपुर मंडल के भगवानपुर ग्राम में स्थित मां चॉग देवी का दर्शन के उपरांत वहां के पूजारी के द्वारा यह मांग किया गया कि चॉग देवी मंदिर के प्रथम द्वार पर एक हाईमास्ट सोलर लाइट आप के सौजन्य से होना चाहिए अध्यक्ष जी ने उनको पूरा भरोसा दिलाया है कि यह नेक कार्य मै शीघ्र करूंगी, इसके तत्पश्चात भगवानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं अन्य ग्रामीणों से मिलते हुए देवगढ़ पंचायत के गौठान में हरेली सेहार ने गोधन न्याय योजना का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ साथ फलदार वृक्षारोपण किया और अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों एवं समस्त ग्रामीण जनों को छत्तीसगढ़ के पहिली तिहार हरेली की बहुत-बहुत बधाई देते हुए यह बतलाया कि मैं जहां भी गौठान में गई हूं वहां वहां का गौठान बिल्कुल ध्वस्त हो गया है, लेकिन यह गौठान कुछ हद तक ठीक है इसमेें मुख्य रूप से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य श्री रविशंकर जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दुर्गा शंकर मिश्रा जी, श्री कमलेश गुप्ता जी, जिला मंत्री श्री मुकेश जयसवाल जीमंडल अध्यक्ष श्री पवन शुक्ला जी, महामंत्री श्री मणि प्रसाद पांडे जी महामंत्री नरेश यादव जी युवा मोर्चा से आदित्य गुप्ता जी महिला मोर्चा से श्रीमती ज्योति सिंह जी श्रीमती सावित्री दास जी, लालसाय जी आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए

दर्द का इस रूह से रिश्ता पुराना हो गया

आचार्य डा.अजय दीक्षित “अजय”
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

*दर्द का इस रूह से रिश्ता पुराना हो गया*।

*आज हमको मुस्कुराये भी जमाना हो गया*।

*-1-*

*आदमी तो आदमी की जान का प्यासा रहा*।

*खेल राजाओं का था सरवन निशाना हो गया* ।

*-2-*

*किस तरह मक्कारियां करने लगा है आदमी*।

*हम गरीबों का लहू उनका खजाना हो गया*।

*-3-*

*इश्क के अब नाम से भी डर बहुत लगने लगा*।

*हाथ आई बेबशी लेकिन फसाना हो गया*।

*-4-*

*अब मदद करना “अजय” अपराध सा होने लगा*।

*होम करते हाथों को अपने जलाना हो गया* ।

प्रत्रकार संघ कि बैठक में चुने गए नए नए पदाधिकारी!!

जनकपुर
पप्पू बैगा

जनकपुर में फारेस्ट के रेस्टहाउस प्रांगण में श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का बैठक रखा गया, जिसमें संभाग अध्यक्ष कृष्णा सिंह बाबा वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत पारगीर जिला अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता जी की उपस्थिति में भरतपुर में ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से नथ्यू पयासी जी को ब्लॉक अध्यक्ष, रजनीश श्रीवास्तव जी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुनील सिंह जी को कोषाध्यक्ष, नारायण दत्त तिवारी जी को सचिव नियुक्त किए गए। जिसमें अरुण जैन जी संभागीय कोषाध्यक्ष, सुरेश कुमार मिनोचा जी उपजिला अध्यक्ष मनोज कुमार, अशोक कुमार कुजूर, रविशर्मा, कृष्णपाल शर्मा, पत्रकार, शैलेश चंद्र गुप्ता, सत्येन्द्र शर्मा, रवि तिवारी, सतीश मिश्रा, वरुनेंद्र सिंह, ब्रजभान वर्मा, पप्पू बैगा, मदन तिवारी, इश्नू यादव उपस्थित रहे।

क्वॉरेंटाइन सेक्टर में एक प्रवासी मजदूर की मौत और उधर घर से भागे प्रेमी जोड़े अस्पताल मैं

घनश्याम प्रजापति

प्रवासी मजदूर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में मौत होने से हंगामा मचा हुआ है, गौरतलब है कि एक प्रवासी मजदूर की मौत
क्वॉरेंटाइन सेंटर में हो गई है जिससे स्वास्थ्य अमला काफी परेशान है।
पत्थलगांव छत्तीसगढ़ रंगापानी क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई 19 जुलाई को बेंगलुरु से गांव पहुंचा थी मजदूर 20 जुलाई से क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचा था जहां उसकी मौत हो गई।

उधर बैकुंठपुर में घर से भागे प्रेमी युगल जिला अस्पताल में मिले घर से भागे दोनों अस्पताल में मिले 9 दिन से अस्पताल में छिपे मिले बरहाल उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है

गोधन न्याय योजना का हुआ आगाज : अतिथियों ने पारंपरिक तरीके से की गाय बैलों की पूजा…

बनमाली यादव

जशपुर,कुनकुरी

 कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम बनकोम्बो में आज हरेली के दिन गोधन न्याय योजना की शुभारंभ किया गया। इसी बीच कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के करकमलों द्वारा पारंपरिक तरीके से गाय-बैलों की पूजा कर योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नौशिन इरम (BDC), श्री गोवर्धन नायक (PO),श्री पीतरियुस(करोपण अधिकारी),ग्राम के सरपंच श्रीमती सरिता अंगिरा, सचिव श्री अजय सिंह,पँचगण और स्व सहायता (महिला) समुह के समस्त सदस्य,ग्रामसेवक,पशु विभाग के अधिकारियों तथा गोठान समिति के पदाधिकारी गण और समस्त ग्रामवासी मौजूद थे| कार्यक्रम में जन हिताय कृषि उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए किसानों हितग्राहियों को बीज प्रदान किया गया | साथ ही पशु विभाग द्वारा किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार (फूड) प्रदान किया गया| हरेली छत्तीसगढ़ का सबसे प्रथम त्यौहार है। गौठान में आदर्श गौठान का मॉडल भी बनाया गया है। इसके साथ ही उदभोदन में इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखने को कहा गया। बता दें कि हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है और भरण पोषण के लिए आभार व्यक्त किया जाता है।छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी योजना नराव, गरूआ, घुरवा और बाड़ी के अंतर्गत गोधन न्याय योजना के तहत की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत सरकार पशुपालकों से 2 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी करने जा रही है। प्राप्त गोबर से सरकार वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर किसानों को उपलब्ध कराएगी। इससे किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे और जैविक कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा।

कैसा होगा आपका दिन,जाने आज के राशिफल में

राशिफल (21 जुलाई, 2020)
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष राशि:–

आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। दूसरों की कमियाँ ढूंढने का ग़ैर-ज़रूरी काम रिश्तेदारों की आलोचना का रुख़ आपकी ओर मोड़ सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह केवल समय की बर्बादी है और इससे कुछ हासिल नहीं होता है। बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृष राशि :–

भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। आसमान ज़्यादा उजला नज़र आएगा, फूलों में ज़्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा – क्योंकि आप इश्क़ का सुरूर महसूस कर रहे हैं! ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मिथुन राशि :–

विश्वास कीजिए कि ख़ुद पर यक़ीन ही बहादुरी की असली परख है, क्योंकि इसी के बल पर आप लम्बे वक़्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कर्क राशि :–

आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

सिंह राशि :–

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कन्या राशि :–

अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं। सिर्फ़ ख़याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

तुला राशि :–

किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

वृश्चिक राशि :–

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

धनु राशि :–

कॉफ़ी पीना छोड़ दें, ख़ास तौर पर दिल के मरीज़। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मकर राशि :–

आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

कुम्भ राशि :-

ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

मीन राशि :–

जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे,🔥 आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶🛶

error: Content is protected !!