बीजापुर- बीजापुर में फॉरेस्ट रेंजर की हत्या नक्सलियों द्वारा कर दी गई है, नक्सलियों ने पहले रेंजर को घेरा मारपीट की और धारदार हथियार से गला काट दिया। हालांकि इस घटना से जुड़ी और जानकारी पुलिस की टीम जुटा रही है। रेंजर का नाम रथराम पटेल था वे भैरमगढ़ अभयारण्य में पदस्थ थे। घटना जांगला थाना इलाके के कोंडराजी के पास हुई है। यह इलाका जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इस घटना से नक्सली लोगों में अपना डर कायम करना चाहते हैं।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही नक्सलियों ने ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले पटवारी, रेंजर और नाकेदार जैसे पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों का मारने की धमकी दी थी। इस घटना के वक्त रेंजर ग्रामीणों की मजदूरी का भुगतान करने गए थे, इसी दौरान नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। बीजापुर जिले में पिछले 15 दिनों में नक्सलियों ने 7 लोगो की हत्या की है।
![](https://www.hindswarashtra.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210630-WA0349.jpg)