Home Blog Page 292

विश्व साक्षरता दिवस आज : विकसित राष्ट्र की यही कल्पना पूरे देश को शिक्षित करना… शिक्षित परिवार सुखी परिवार…..

बनमाली यादव

रायपुर। 8 सितंबर को पूरी दुनिया विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाती है. सन 1966 में पहला विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया था और वर्ष 2009-2010 को संयुक्त राष्ट्र साक्षरता दशक घोषित किया गया. तभी से लेकर आज तक पूरे विश्व में 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है. निरक्षरता को खत्म करने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ मनाने का विचार पहली बार ईरान के तेहरान में शिक्षा के मंत्रियों के विश्व सम्मेलन के दौरान साल 1965 में 8 से 19 सितंबर को चर्चा की गई थी. 26 अक्टूबर, 1966 को यूनेस्को ने 14वें जरनल कॉन्फ्रेंस में घोषणा करते हुए कहा, हर साल दुनिया भर में 8 सितंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा. तब से लेकर आज तक हर वर्ष 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
साक्षरता दिवस पर हमें अपने राष्ट्र के विकास के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना होगा। हर व्यक्ति को शिक्षित होना होगा, शिक्षा को हर घर तक पहुंचाना होगा।

विकसित राष्ट्र की यही कल्पना, शिक्षित पूरे देश को करना.

शिक्षित परिवार, सुखी परिवार।।

अज्ञानता का अंधकार मिटेगा, शिक्षा से सुधार हो जाएगा.

रोटी, कपड़ा और मकान,पर शिक्षा से बनेगा देश महान.

शिक्षा है अतुल्य गहना, इसे हमेशा पहनाते रहना.

विश्व साक्षरता दिवस की बधाई।।

रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार… NCB ने पूछताछ के बाद अरेस्ट करने का दिया निर्देश… भाई पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

मुंबई 8 सितंबर 2020। सुशांत केस में अब एक बड़ी खबर आ रही है। रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि ये गिरफ्तारी सुशांत की मौत मामले में सीधे तौर पर नहीं है, बल्कि ड्रग मामले में NCB की टीम ने गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस बात की जानकारी दे दी है। अब से कुछ देर बाद रिया चक्रवर्ती को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जायेगा, जहां उनकी कोरोना के अलावा अन्य सभी जांच किये जायेंगे। ड्रग मामले में यह 10वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले 9 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी। रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आज लगातार चौथे दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।

क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं जानिए अपने राशिफल में…

राशिफल (8 सितंबर 2020)
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:–

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में रुकावट दूर होगी।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

वृष:–

विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। लाभ होगा।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

मिथुन:–

ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

कर्क:–

किसी भूले-बिसरे शत्रु से हानि की आशंका है। पिछले समय किए गए प्रयासों का लाभ मिलने का प्रारंभ होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

सिंह:–

किसी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति का साथ हानिप्रद रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए संपर्क बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। हल्की मजाक बिलकुल न करें।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

कन्या:–

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

तुला:–

कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

वृश्चिक:–

शारीरिक कष्ट की आशंका है। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है, धैर्य रखें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

धनु:–

धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। किसी लंबी यात्रा की संभावना है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

मकर:–

व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के कार्य मनमाफिक चलेंगे। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

कुंभ:–

स्थायी संपत्ति की वृद्धि के योग हैं। किसी भी तरह के कागजात ध्यान से पढ़कर निर्णय लें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🔥🔥🔥❄️🔥🔥🔥🔥

मीन:–

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भागदौड़ रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम हुए कोरोना संक्रमित….

रायपुर,7 सितंबर 2020। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। देर शाम उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पीसीसी चीफ़ और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को बालाजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम जी का इससे पहले दो बार कोरोना टेस्ट किया जा चुका था लेकिन दोनों बार उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी।
लेकिन इस बार कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उनकी ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह सूचना जारी करते हुए आग्रह किया है कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग अपने आप को क्वारनटाईन कर लें और कोरोना जाँच करा लें।

सचिव के आतंक से त्रस्त पंचो एवं ग्रामीणों ने की सचिव के निलंबन की मांग

देवशरण चौहान
ग्राम बनकोंबो
में सचिव अजय सिंह अपने पद का भरसक दुरुपयोग कर रहा है। जिसके खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी पंचों ने आवेदन दिया है बता दें कि सचिव ने स्वर्गीय संजया चौहान के नाम से स्वीकृत राशन कार्ड को अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसे अपनी माता उर्मिला सिंह पति लालमोहन सिंह के नाम से स्वीकृत कर दिया। और इस गरीबी रेखा के कार्ड का उपयोग निजी तौर पर कर रहा है।
राशन लेने के लिए बायोमेट्रिक या चेहरे (face recognition conization) से पहचान किया जाता है लेकिन इस नियम कि भी धज्जियां उड़ाते रहा। सचिव गैर कानूनी तरीके से किसी और के राशन को खुद ले रहा था। कार्ड धारी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद इस प्रकार का कृत्य निंदनीय है।

गांव वालों से करता है दुर्व्यवहार

गांव के लोगों का कहना है कि सचिव अजय सिंह द्वारा उनसे काफी दुर्व्यवहार किया जाता है इसके साथ ही सचिव द्वारा नरेगा के कार्यों को ठेकेदारों को दिए जाने कभी मामला सामने आया है इसमें सरपंच पंचों इस बात की जानकारी तक नहीं। लोगों का कहना है कि सचिव गांव के लोगों से दुर्व्यवहार करने के साथ-साथ उन्हें डरता धमकाता भी है जिससे लोगों के मन में आक्रोश है,गौरतलब है कि सचिव की गुंडागर्दी से परेशान ग्रामवासीयों ने सचिव पर हटाने कि मांग की है और ऐसे गुंडे पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
सचिव द्वारा सरपंच पंचो आदि को बताए बिना स्वीकृत राशि आहरण की जाती है तथा राशि कितनी स्वीकृत हुई थी और कितना कार्य हुआ संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जाती है।
सचिव संजय सिंह द्वारा शौचालय निर्माण में स्वीकृत राशि की जानकारी मांगने पर पंचों के साथ गाली गलौज तथा f.i.r. करने की धमकी दी जाती है।
अजय सिंह द्वारा गांव में बाजारों के कर एवं मकानों कर का उपयोग करने के बाद उसकी जानकारी सरपंच उपसरपंच आदि लोगों को नहीं दी जाती है।
सचिव अजय सिंह द्वारा ग्राम पंचायत की राशि बिना किसी को बताए आहरण कर ली जाती है तथा उसका उपयोग कहां किया गया कितना किया गया आदि जानकारी नहीं दी जाती है तथा पूछने पर अजय द्वारा धमकियां दी जाती है।

अपने आवेदन में पंचों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सचिव अजय सिंह सनकी दिमाग का है तथा वह किसी भी बात पर सीधे तरीके से जवाब नहीं देता है अपने पद एवं रुतबे का धौंस दिखाते हुए लोगों से मारपीट करने को उतारू हो जाता है तथा लोगों से हमेशा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं

जानिए कैसा होगा आज आपका दिन,आज का राशिफल

राशिफल ( 7 सितंबर 2020)
🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

किसी मित्र या रिश्तेदार की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ बना रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता में वृद्धि होगी ।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

वृष:-

अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। समय पर काम होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

मिथुन:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी हानिकारक होगी। किसी के भी उकसाने में न आएं। भावना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। कारोबार, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

कर्क:-

संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत हो सकती है। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि कार्यों में लगन व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में लाभ हो सकता है।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

सिंह:-

भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम न उठाएं।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

कन्या:-

चोट व दुर्घटना से शारीरिक कष्ट की आशंका है, लापरवाही न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। घर में व्यय होगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

तुला:-

कारोबार में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग विशेषकर प्राप्त होगा। चिंता तथा तनाव रह सकते हैं। दुष्टजनों से सावधान रहें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

वृश्चिक:-

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्‍य का विशेष ध्यान रखें।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

धनु:-

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। नए मित्र बनेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रसन्नता बनी रहेगी। थकान रह सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

मकर:-

लेन-देन में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। कानूनी कागजातों पर विशेष ध्यान दें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्ययवृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌷

कुंभ:-

आर्थिक उन्नति के लिए नए विचार मन में आएंगे। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। मित्रों पर व्यय होगा। विवाद से बचें।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

मीन:-

डूबी हुई रकम प्राप्ति के प्रबल योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ बढ़ेगा। नए काम मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग से संतुष्टि व प्रसन्नता दोनों रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈

आंगनबाड़ी खोलने लेकर राज्य सरकार का फैसला

शुभम शुक्ला
कोरोना संक्रमण एवं उसकी रोकथाम को लेकर चल रही समीक्षा बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कोरोना के मामलों से निपटने आदि विषयों पर चर्चा की गई।
इस समीक्षा बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय नहीं लिया गया है तथा आंगनबाड़ी खोलने का फैसला जिला कलेक्टरों पर छोड़ दिया गया है। इस बैठक में कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टर दिन में दो बार मरीज की जांच करेंगे अस्पताल में बेडों की संख्या भी सार्वजनिक की जाएगी। कोरोना तथा अन्य बीमारियों से होने वाली मौतों की जानकारी अलग-अलग देने का भी फैसला लिया गया है।

हुए फैसलों के मुताबिक अब प्रदेश के अस्पतालों में बेड की जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी। वहीं कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टर दिन में दो बार मरीजों का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। कोरोना और अन्य बीमारी से मौतों की जानकारी अलग—अलग देने का फैसला भी बैठक में लिया गया है।

संक्रमितों संपर्क में आने वाले को दी जाएगी मुफ्त दवाई
सरकार ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को मुफ्त दवा देने की घोषणा की है।
इसके साथ ही 7 सितंबर से खुलने वाले आंगनबाड़ी को लेकर जिलों में कलेक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है
सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को खोले जाने की बाध्यता नहीं रहेगी

अब फ्री में बनाए अपना पैन कार्ड वो भी सिर्फ 10 मिनट में

दिल्ली
पैन कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है इसके बिना आपके कई सारे वित्तीय कार्य अटक सकते हैं. हालांकि आज के समय में पैन कार्ड बनवाना काफी आसान हो गया है. आधार कार्ड की मदद से मिनटों में ई-पैन जारी हो जाएगा. हम आपको पैन कार्ड बनवाने से पहले कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको काफी आसानी हो जाएगी.

इनके लिए पड़ती है पैन कार्ड की जरूरत
इनकम टेक्स जमा करने,इनकम टेक्स रिटर्न फाइल करने, बैंक खाता खुलवाने, डीमेट खाता खुलवाने और डेबिट या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते समय पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। इनकम टेक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक इंस्टैंट पैन सुविधा के तहत एक पैन कार्ड जारी होने में लगभग 10 मिनट का समय लगता है. इस सुविधा के तहत अब तक लगभग 7 लाख पैन कार्ड जारी किए जा चुके हैं.

केवल आधार से जारी हो जाएगा पैन कार्ड
अगर आप इनकम टैक्स वेबसाइट के जरिए पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो इसके लिए डीटेल फॉर्म नहीं भरना होता है. आपकी सारी जानकारी आधार कार्ड से ले ली जाती है. वहीं आपका पैन अपने आप आधार से लिंक हो जाता है.

पत्थलगांव में 12 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते चरण को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश….

बनमाली यादव

पत्थलगांव जशपुर जिले के पत्थलगांव में लगातार कोरोना के बढ़ते चरणों ने मरीजों की संख्या को देखते हुए 12 सितंबर तक टोटल लॉकडाउन किया गया है।
इस दौरान जरुरी सेवाओं में पहले की तरह छूट रहेगी। इसके साथ ही कोरोना के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने इसके निर्देश जारी किए हैं। आपको बतादें छत्तीसगढ़ में रोजाना हजारों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना ने प्रदेश के करीब सभी जिलों में अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना मरीजों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक 2529 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 879 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जबकि आज 19 संक्रमितों की मौत हो गई है।
आज मिले कुल 2529 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 43163 हो गई है। इनमें से 20487 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 22320 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। जबकि प्रदेश में 356 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। जो कि इस स्थिति में हमें गंभरतापूर्वक खुद को आत्म निर्भर होकर सभी नियमों का पालन करना होगा।

कानपुर – थाना बजरिया पुलिस ने 50 किलो ग्राम प्रतिबंधित गोमांस के साथ 7 शातिर गोमांस तस्करों को किया गिरफ्तार

आचार्य डॉक्टर अजय दिक्षित

बजरिया थाना प्रभारी ने मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर एस ओ राम मूर्ति यादव तथा एस आई अवनीश वर्मा के नेतृत्व में बजरिया पुलिस ने छापा मारकर बकरमंडी चौराहे के पास से 7 शातिर गोमांस तस्करों को गिरफ्तार किया है । तस्करों के पास से लग-भग 50 किलो प्रतिबंधित गोमांस बरामद किया है । पकड़े गये तस्करों की पहचान – लाटूश रोड निवासी रईश अहमद, तलाक महल निवासी मेराज अहमद, कुली बाजार निवासी मोहम्मद यासीन और मोहम्मद जैस, बिल्हौर निवासी इरफान, कर्नलगंज निवासी इरसाद, बेकनगंज निवासी अबरार के रुप में हुई है । बजरिया थाना प्रभारी ने बताया पकड़े गये तस्करों से पूंछ तांछ के बाद जेल भेजा जायेगा ।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं,जानिए आज अपने राशिफल में

राशिफल ( 6 सितंबर-2020)
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

योजना फलीभूत होगी। आय में वृद्धि होगी। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। जल्दबाजी न करें।

❤️❤️❤️❤️🛑🛑🛑🛑

वृष:-

तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत हो सकती है। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति के प्रयास भरपूर करें। अधिक लाभ की संभावना है। चारों तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

मिथुन:-

आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा लंबी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में नए काम मिल सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

कर्क:-

कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। विवेक का प्रयोग करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। क्रोध न करें। व्यापार, निवेश व यात्रा लाभदायक रहेंगे।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

सिंह:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। लगन व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

कन्या:-

व्यापार-व्यवसाय मनमाफिक चलेगा। राजकीय सहयोग समय पर प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। भाइयों का साथ रहेगा। सभी कार्य पूर्ण सफल होंगे। प्रसन्नता रहेगी। धन प्र‍ाप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

तुला:-

कारोबार में वृद्धि के योग हैं। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रमाद न कर समय का लाभ लें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

वृश्चिक:-

किसी के उकसाने में न आएं। धनहानि की आशंका है। भावना में न बहकर विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। कोई शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। भागदौड़ रहेगी। आय में निश्चितता बनी रहेगी।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

धनु:-

मेहनत का फल प्राप्त होगा। असहाय लोगों की मदद करने की इच्छा रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

मकर:-

दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवाद से बचें। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

कुंभ:-

काफी समय से कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आय में वृद्धि नए कार्य के साथ हो सकती है। निवेशादि में जल्दबाजी न करें। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

मीन:-

किसी भी कार्य में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। कुसंगति से हानि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा ।

❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची नाबालिक को पुलिस ने कहा तुम इतनी भी खूबसूरत नहीं हो कि कोई तुमसे छेड़छाड़ करें

शुभम दुबे
उत्तरप्रदेश

काकादेव थाना क्षेत्र के आंबेडकरनगर में गली के गुंडों ने दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसकर किशोरी को दबोच लिया, उसके कपड़े फाड़ दिए और शराब से नहला दिया था। मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गए और बदमाशों को वहां से भगाया। शिकायत करने पीड़िता जब थाने पहुंची वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उससे गलत तरीके से बात की। उससे कहा गया कि तुम इतनी खूबसूरत तो नहीं कि कोई तुमको छेड़े। पीड़िता अपनी फरियाद को लेकर शुक्रवार को एसपी पश्चिम के पास पहुंची। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। किशोरी की शिकायतों की जांच पिंक चौकी प्रभारी को दे दी गई है।

अधिकारी ने बोला तुम इतनी भी खूबसूरत नहीं होगी कोई तुम्हें छेड़े
पीडि़ता ने बताया की क्षेत्र के कुछ गुंडों ने 15 जून को उसे घर में दबोच लिया, कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म की कोशिश की और शराब से नहला दिया। इस बीच मोहल्ले के लोग आ गए तो इज्जत बच गई। किशोरी के मुताबिक इन गुंडों की वजह से उसे पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस अधिकारी ने कहा- तुम इतनी खूबसूरत तो नहीं है कि कोई तुमसे छेड़छाड़ करे, तुम्हें अपनी जीप में बिठाकर शहर में घुमाएंगे, देखते हैं कि कौन छेड़ता है। उसकी शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

किसी मत्स्य के लिए जल जितना जरूरी होता है उतना ही छात्र की लिए शिक्षा

जय सिंह
एक छात्र के लिए शिक्षक उतना ही महत्व रखता है जितना एक मत्स्य के लिए जल, पुराण काल से ही शिक्षकों का बखान कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से किया है, और निरंतर करते आ रहे हैं।
परंतु जैसे-जैसे सामाजिक जीवन में परिवर्तन आ रहे हैं वैसे वैसे ही शिक्षक और छात्र की आपसी संबंधों में परस्पर कुछ खामियां भी देखने को मिल रही है। इस बदलते सामाजिक परिवेश में शिक्षक का महत्व पौराणिक तथ्यों के आधार पर घटता जा रहा है इसका मुख्य कारण शिक्षा व शिक्षक के प्रति समाज में एक नई सोच का उत्पन्न होना है।
वर्तमान में देखा जाए तो शिक्षा केवल एक प्रमाण पत्र हासिल करने का साधन मात्र है जिस में मुख्य भूमिका एक शिक्षक की भी होती है।
कदाचित शिक्षक छात्र के बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं परंतु आज के दौर में शिक्षक उन छात्रों को आगे बढ़ाने में जोर देते हैं जिनका बौद्धिक विकास उच्च कोटि का होता है, परंतु ऐसा करना उन छात्रों के लिए उचित नहीं है जिनका बौद्धिक क्षमता निम्न कोटि का होता है, ऐसे छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन नहीं दिया जाता है जिसके फलस्वरूप वे आगे बढ़ने से वंचित रह जाते हैं।
अगर शिक्षक ऐसे छात्रों को आगे बढ़ने हेतु उत्साहित कर सकें तो भविष्य में ऐसे छात्रों को आगे पढ़ने में काफी मदद मिलेगी जिसके फल स्वरूप समाज में शिक्षा व शिक्षक दोनो के लिए समाज में एक नई सोच विकसित होगी जो समाज व देश को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

BSNL के 20 हजार कर्मचारी होंगे बेरोजगार!!

शुभम दुबे
BSNL
ने अपनी सभी इकाइयों को ठेका कार्यों पर खर्चों में कटौती करने का निर्देश दिया है, जिस वजह से करीब 20 हजार कर्मचारी बेरोजगार हो सकते हैं. ये दावा बीएसएनएल की कर्मचारी यूनियन ने किया है।

बाहर किया जा चुके हैं कर्मचारी
न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) की एक खबर के मुताबिक यूनियन ने यह भी दावा किया है कि कंपनी के 30,000 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पहले ही बाहर किया जा चुका है. साथ ही ऐसे कर्मचारियों का पिछले एक साल से अधिक का भुगतान नहीं किया गया है. बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी के पुरवार को लिखे पत्र में यूनियन ने कहा है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति और खराब हुई है. विभिन्न शहरों में श्रमबल की कमी की वजह से नेटवर्क में खराबी की समस्या बढ़ी है.
वीआरएस के बाद भी वेतन नहीं!
यूनियन ने कहा कि वीआरएस के बाद भी बीएसएनएल अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रही है. यूनियन ने कहा कि पिछले 14 माह से भुगतान नहीं होने की वजह से 13 ठेका श्रमिक आत्महत्या कर चुके हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने सभी मुख्य महाप्रबंधकों को आदेश जारी कर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों पर खर्च को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा था. आदेश में कहा गया था कि चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चाहते हैं कि बीएसएनएल का प्रत्येक सर्किल ठेका श्रमिकों से काम नहीं लेने के बारे में तत्काल एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करें।

राष्ट्र हित में शिक्षकों का योगदान ही सर्वोपरी है, राष्ट्र निर्माता शिक्षकों को संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी श्री यूडी मिंज ने दी शुभकामनाएं….

बनमाली यादव

जशपुर,कुनकुरी :- शिक्षक दिवस के स्वर्णिम अवसर पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी श्री यूडी मिंज ने संदेश देकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है उन्होंने शिक्षको को बधाई देते हुए कहा कि “प्रिय शिक्षक साथियों, सादर नमस्कार शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं ।

शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री यूडी मिंज संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने भारत पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण को भी याद करते हुए कहा कि हम सभी डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण को स्मरण करते हुए एवं उनके संस्कार और आदर्शों को भी आत्मसात कर उनसे प्रेरणा लेते हैं ।
शिक्षको को प्रेषित संदेश में उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में माता-पिता के बाद , शिक्षक ही वह प्रथम गुरु है ,जिन्होंने इंसान को सही गलत का भेद दिखाया दुनिया को साक्षर बनाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। शिक्षक अपने ज्ञान से ना सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि समूचे राष्ट्र समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। यही कारण है कि हमारे भारतीय समाज में गुरु को सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः””

बिना गुरु के किसी भी राष्ट्र या समाज या व्यक्ति के विकास की परिकल्पना नहीं किया जा सकता।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है जिसका प्रभाव शिक्षा पर स्पष्ट रुप परीक्षित हो रहा है। स्कूल कॉलेज लंबे समय से बंद है इस परिस्थिति में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव भी करना पड़ा है। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पढ़ई तुँहर द्वार शुरू किया। कई शिक्षक शिक्षा से शिक्षा के लिए नवाचारी उपाय कर रहे हैं ऐसे शिक्षकों को मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं । मैं सभी शिक्षकों से आव्हान करता हूँ कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्ण द्वारा बताया गए मार्ग को आत्मसात कर आने वाले पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करें और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेंगे।
संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी श्री यूडी मिंज ने वर्तमान कोरोना संक्रमण काल में शिक्षकों द्वारा शासन प्रशासन को सहयोग कर समाज के हित में कोरोना वारियर के रूप में काम किया है , उसके लिए मैं आप समस्त शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त करता हूं। आप उस मोमबत्ती की तरह है जो स्वयं जलकर दूसरों को रोशनी देते है।
पुनः आप समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दिए।

अब जनपद पंचायत कार्यालय भी होगा सील ,जनपद पंचायत का पीउन निकला कोरोना पीजिटिव,,,,

बनमाली यादव

जशपुर :- कोरोना संक्रमण के बीच जशपुर जिले के कुनकुरी से खबर है कि जनपद पंचायत कुनकुरी में पदस्थ एक पीउन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।इस बात की पुष्टि स्वयं जनपद पंचायत कुनकुरी के सीईओ ने की है।

रिपोर्ट पोजिटिव आने से जनपद में मचा हड़कंप
आपको बता दें कि शुक्रवार की शाम को कोरोना मरीज ने कुनकुरी के सामुदायिक अस्पताल में एंटीजन टेस्ट कराया था ।टेस्ट की रिपोर्ट पीजिटिव आने के बाद पूरे जनपद पंचायत में अधिकारियो और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है ।जानकारी के मूताबिक आज से कुनकुरी जनपद पंचायत को सील तो किया ही जाएगा साथ ही साथ यहाँ के कई कर्मचारी आईशोलेट भी किये जाएंगे और सभी का कोरोनॉ टेस्ट कराया जाएगा ।
बहरहाल ,पीउन की कोटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है उसी के मूताबिक टेस्टिंग और आईशोलेशन में रखे जाने की कार्रवाई की जाएगी

जनपद कैंपस में ही हैं बीईओ, कृषि विस्तार, विधायक कार्यालय
आपको बता दें कि जनपद पंचायत कार्यालय कैंपस में बीईओ कार्यालय,कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय होने के साथ साथ विधायक कार्यालय भी है।
ऐसे स्थिति में हालात बेहद ही चिंताजनक कहा जा सकता है जिस प्रकार से कोरोवायरस ने अब अपना पांव पसार रहा है।

रायपुर में बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत

शुभम शुक्ला
रायपुर
के मंदिर हसौद में ट्रक और बस में भयानक टक्कर हो गई, दुर्घटना इतना भयानक था कि जिसके चपेट में आए 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत और 20 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए है । घायल मरीजों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में कुछ की हालत नाजुक है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह शनिवार करीब 5.30 बजे यह दुर्घटना हुआ है। बस मजदूरों को लेकर ओडिशा से गुजरात जा रही थी।

रोजी रोटी के लिए जा थे सूरत
मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना संकट में आर्थिक तंगी से जूझ रहे ये मजदूर अपनी रोजी रोटी के लिए 30 से 40 मजदूर बस में सवार होकर सभी सूरत से आई बस में बैठकर ओडिशा के गुंजाम से वापस सूरत जा रहे थे। वही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। फिलहाल मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया है तथा चालक कि तलाश में जुट गई है।

सूरजपुर ,जशपुर सहित छत्तीसगढ के कई इलाकों में भारी बारिश कि चेतावनी

0

रायपुर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र बनने के कारण फिर से छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर अपनी करवट बदल रहा है। उत्तरी सरहदी इलाके के प्रतापपुर क्षेत्र में कल रात से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में है भारी बारिश की संभानाएं
सुरजपुर,जशपुर,कोरबा,जांजगीर चांपा, मुंगेली, बिलासपुर,बालौदाबाजार, महासमुंद,आदि में भारी बारिश कि अंदेशा जताया जा रहा है। दक्षिण आसोम और बंगाल में दो सिस्टम सक्रिय हैं। इन्हीं की वजह से यहां बारिश की संभावना बनी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून द्रोणिका पश्चिम राजस्थान, पिलानी, बदायूं तथा पूर्वी छोर हिमालय की तराई में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले 2 दिन गिरावट होने की संभावना है। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग और उसके लगे हुए जिलों में रहने की संभावना है।

वाहन चालक के पदों पर भर्ती हेतु 10 सितम्बर को वॉक-इन-इंटरव्यू

नारायणपुर जिले के दूरस्थ ग्रामों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराये जाने हेतु योग्यताधारी वाहन चालकों के 4 पदों (अजजा-3, अपिव -01) पर भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू इस महीने की 10 तारीख को प्रातः 10.30 बजे कार्यायल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नारायणपुर में आयोजित किया गया है। वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से शैक्षिणिक योग्यता में प्राप्तांक, कौशल परीक्षा, और मेरिट सूची के आधार पर संविदा नियुक्ति किया जायेगा। नियुक्ति हेतु केवल नारायणपुर जिले के स्थानीय निवासियों को ही शामिल किया जायेगा, अन्य जिलों के आवेदकों के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। भर्ती संबंधी अन्य नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल और जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनारायणपुरडॉटइन पर देखी जा सकती है।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं,जानिए आज के राशिफल में

राशिफल ( 5 सितंबर 2020)
🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। धनार्जन होगा। किसी भी तरह की झंझट में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।

💮💮💮💮💮💮💮💮

वृष:-

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। तनाव रह सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे।

💮💮💮💮💮💮💮💮

मिथुन:-

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय बनी रहेगी।

💮💮💮💮💮💮💮💮

कर्क:-

अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

💮💮💮💮💮💮💮💮

सिंह:-

शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा ।

💮💮💮💮💮💮💮💮

कन्या:-

आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। शत्रु पस्त होंगे। थोड़े प्रयास से रुके कार्य बनेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

💮💮💮💮💮💮💮💮

तुला:-

शारीरिक कष्ट से कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दौड़धूप अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

💮💮💮💮💮💮💮💮

वृश्चिक:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अज्ञात भय रहेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। धनार्जन होगा।

💮💮💮💮💮💮💮💮

धनु:-

संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है। नए मित्र बनेंगे। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। शत्रुओं का पराभव होगा।

💮💮💮💮💮💮💮💮

मकर:-

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। विवाद से बचें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्‍थिति अनुकूल होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। धनहानि हो सकती है। भावना पर नियंत्रण रखें।

💮💮💮💮💮💮💮💮

कुंभ:-

अच्छे लोगों का साथ लाभदायक रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी बिलकुल न करें।

💮💮💮💮💮💮💮💮

मीन:-

व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। धैर्य रखें। किसी दुष्ट व्यक्ति से हानि की आशंका है, सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

💮💮💮💮💮💮💮💮

error: Content is protected !!