आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर : थाना टिकैत नगर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर शातिर अपराधी ताजू पुत्र भुसई उर्फ बदरुद्दीन निवासी ग्राम चिर्रा को चिर्रा मोड से गिरफ्तार किया है । जामा तलाशी के दौरान शातिर अपराधी के पास से:- एक 12बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस 12बोर का बरामद हुआ है । शातिर अपराधी के खिलाफ 2 यूपी गैंगेस्टर , 5 गौ बध आदि कई मुकदमे दर्ज हैं । अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी हैं । अभियुक्त से पूंछ ताछ कर मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है ।
बाराबंकी :-थाना टिकैत नगर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को तंमचा तथा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
ऑनलाइन परीक्षा में परीक्षार्थियों के द्वारा खर्च होने वाले पैसे को लौटाया जाए- छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी
सरगुजा – छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी सरगुजा के जिलाध्यक्ष रचित मिश्रा के द्वारा ईमेल के माध्यम ज्ञापन सौंपा कर संत गिहिर गुरु विश्विद्यालय सरगुजा के कुलसचिव को बताया किकोविड19 के तहत रोके गए परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से लिया जाना सुनिश्चित किया गया है। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा शुल्क लिए जाने के बाद भी महाविद्यालय से उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है और ना ही कोई सहायता राशि महाविद्यालय के द्वारा दिया जा रहा है।
ऐसे में खर्च का पूरा भार परीक्षार्थियों के मत्थे आ रहा है साथ ही जब विश्वविद्यालय न तो उत्तरपुस्तिका दे रहा है न पेपर दे रहा है न ही शिक्षकों के परीक्षा ड्यूटी का खर्च आ रहा है तो फिर विश्वविद्यालय छात्रों के परीक्षा शुल्क का खर्च कर कहाँ रहा है या फिर छात्रों के इन पैसों से विश्वविद्यालय की बिल्डिंग निर्माण करने की कोई योजना बन रही है । इन समस्याओं को देखते हुए आपके समक्ष निम्नलिखित मांगों को लेकर प्रस्तुत हुए हैं-
1. परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा शुल्क दिया गया है और उत्तर पुस्तिका महाविद्यालय उपलब्ध नहीं करा रहा है तो परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका बाहर से ले रहे हैं उसमें पैसे अधिक खर्च हो रहा है ऐसे में छात्र पर दोहरा भार आ रहा है विश्वविद्यालय छात्रों द्वारा लिए गए परीक्षा शुल्क में से कॉपी जांच व रिजल्ट का खर्च काट कर बाकी शुल्क को छात्रों को वापस करें ।
2. अगर विश्वविद्यालय यह शुल्क वापस नही करता है तो छात्रों को पोस्ट आफिस से उत्तरपुस्तिका पोस्ट करने के सम्पूर्ण खर्च का वहन करे व छात्रों को निशुल्क पोस्ट करने की सुविधा प्रदान करें ।
3. जो छात्र पोस्ट द्वारा उत्तरपुस्तिका भेजने में असमर्थ हैं उन्हें अपने महाविद्यालय में उत्तरपुस्तिका जमा करने की सुविधा प्रदान करें , जैसे छात्रों को कुछ दिनों पूर्व प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने हेतु महाविद्यालय बुलाया गया था वैसी उत्तरपुस्तिका जमा करवाने हेतु भी उन्हें महाविद्यालय आ कर जमा करने की आज्ञा प्रदान की जाए ।
छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी मांग करता है कि कोरोना महामारी के इस समय में गरीब छात्रों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है पहले शुल्क लिया जा चुका है तो विश्वविद्यालय/महाविद्यालय प्रबंधन को चाहिए कि परीक्षा में आर रहे खर्च का वहन छात्रहित में करें।
कानपुर नगर:- थाना चकेरी पुलिस ने हाइवे पर चोरी व लूट पाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 शातिर अपराधियों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर – पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और सहायक पुलिस अधीक्षक छावनी के कुशल निर्देशन पर चकेरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर निहुरा तिराहा,श्यामनगर से 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जामा तलाशी के दौरान शातिर अपराधियों के पास से :-एक तमंचा 315बोर,2जिंदा कारतूस 315बोर,एक चाकू,एक इनोवा कार यूं पी 78बी ई 4581, एक ओमनी यू पी 78सी पी 0127,एक मोटर साइकिल पैशन प्रो यूपी 71 एऐ के 9571 तथा 3कट्टा रिफाइंड बरामद किया गया है । शातिर अपराधियों की पहचान प्रदीप सिंह ठाकुर पुत्र बखत बली निवासी 261 ई डब्ल्यू एस बर्रा 3 , रिंकू मौर्या पुत्र सालिग राम निवासी एस डी एम कालोनी जरौली शेरपुर, रामशंकर द्विवेदी उर्फ रिंकू पुत्र स्व.भानुप्रसाद निवासी ग्राम बक्सरा बकेवर , मनीष तिवारी उर्फ पंडित पुत्र किशोरी लाल निवासी उमरी घाटमपुर, गिरजा शंकर यादव पुत्र स्व.सिपाही लाल यादव निवासी 1584ऐ राजेन्द्र नगर के नाम से हुई है । एक शातिर अपराधी होशियार पुत्र अज्ञात निवासी बर्रा मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस प्रेस नोट में बताया गया है कि शातिर अपराधियों से पूंछ ताछ कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा ।
इन राशियों के भाग्योदय का दिन है आज…मिल सकती हैं आज बहुत बड़ी उपलब्धि…
राशिफल-25-सितंबर-2020-शुक्रवार
🥀🍀🌺🐚🏵️🌳🍁🍁💐
आचार्य डा.अजय दीक्षित
मेष:-
रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कानूनी अड़चन आ सकती है। जोखिम न उठाएं। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। कारोबार में बड़ा लाभ संभव है।
💐🍁🌸🌳🏵️🐚🌺🍀🥀
वृष:-
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। नए संपर्क बनेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। चोट व रोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। चारों तरफ प्रसन्नता बनी रहेगी।
🍀🌺🐚🏵️🌳🌸🌸🍁💐
मिथुन:-
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दौड़धूप होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
🍁🌸🥀🌳🏵️🏵️🐚🌺🍀
कर्क:-
बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ में कमी होगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। तनाव रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। आय बनी रहेगी।
🌺🐚🏵️🌳💐🥀🥀🌸🍁
सिंह:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। प्रशंसा मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
🥀🍀💐🌳🏵️🏵️🐚🐚🌺
कन्या:-
भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
🌺🐚🍁🏵️🌸🌳💐🍀🥀
तुला:-
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। जल्दबाजी व प्रमाद न करें।
🥀🍀💐🌳🌸🏵️🍁🐚🌺
वृश्चिक:-
चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। जल्दबाजी व लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ के अवसर टलेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक शांति में कमी रह सकती है।
🥀🌺🐚🍁🏵️🌸🌳💐🥀
धनु:-
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। निवेश इत्यादि लाभदायक रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
🍀💐🌳🌸🏵️🍁🐚🌺🥀
मकर:-
किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। आर्थिक परेशानी रहेगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आवेश पर नियंत्रण रखें। दूसरों के लाभ के लिए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
🌺🐚🍁🏵️🌸🌸🌳💐🍀
कुंभ:-
योजना फलीभूत होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन पर व्यय हो सकता है। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। भागदौड़ रहेगी।
💐🌳🌸🥀🏵️🍁🐚🐚🌺
मीन:-
आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बन सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।
🐚🍁🍀🏵️🥀🌸🌸🌳💐
आज जिले में 67 नए पॉजिटिव केस, 66 डिस्चार्ज हुए तथा 39 होम आइसोलेशन में हैं। जानिए कहां – कहां मिले कितने मरीज
अम्बिकापुर जिले में आज के कुल कोरोना अपडेट में पाए मरीजों कि कुल संख्या 67 है तथा 66 मरीज डिस्चार्ज हुए।कुल बेड संख्या 334 में से 135 रिक्त

आज के राशिफल में जाने कैसा रहेगा आज का दिन….
राशिफल-24-सितंबर-2020-गुरुवार
💐🌳🌸🌺🥀🏵️🍀🍁🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। राजकीय बाधा संभव है। नए काम मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा की योजना बनेगी।
🐚🍁🍀🏵️🥀🌺🌸🌳💐
वृष:-
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग समय पर मिलेगा।
💐🌳🌸🌺🥀🏵️🍀🍁🐚
मिथुन:-
झंझटों में न पड़ें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। आय में कमी हो सकती है। धनहानि की आशंका बनती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। न चाहकर भी विवाद हो सकता है।
🐚🍁🍀🏵️🥀🌺🌸🌳💐
कर्क:-
तंत्र-मंत्र में रुझान रहेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य नरम हो सकता है।
💐🐚🍁🍀🏵️🥀🌺🌺🌸
सिंह:-
नए काम मिलने की संभावना है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य की अनुकूलता है। भरपूर प्रयास करें। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।
🌸🌺🌳🥀🐚🏵️🍀💐🍁
कन्या:-
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक कार्य के लिए लंबी यात्रा की योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। धनलाभ में वृद्धि के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।
🍁💐🍀🏵️🐚🥀🌸🌺🌳
तुला:-
किसी अपने ही वाले व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मकता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। व्ययवृद्धि होगी। दूसरों के कार्य कर पाएंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
🐚🏵️🍀💐🍁🥀🌸🌺🌳
वृश्चिक:-
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य की अनुकूलता रहेगी।
🌳🌺🌸🥀🍁💐🍀🏵️🐚
धनु:-
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
🐚🏵️🍀💐🍁🥀🌸🌺🌳
मकर:-
दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। मेहनत अधिक होगी। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षा बढ़ेगी। कोई नकारात्मक सूचना मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
🌳🌺🌸🥀🍁💐🍀🏵️🐚
कुंभ:-
सभी तरफ से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। काम में मन लगेगा। पुराने मित्र व रिश्तेदारों से मेल बढ़ेगा। संपर्क बनाएं। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में मातहतों का साथ मिलेगा।
🐚🏵️🍀💐🍁🥀🌸🌺🌳
मीन:-
सामाजिक कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आलस्य न कर भरपूर प्रयास करें।
🌳🌺🌸🥀🍁💐🍀🏵️🐚
आज इन कार्यों को करने से नहीं होंगी कोई हानि…जाने क्या करे क्या ना करें अपने राशिफल में…
राशिफल-23-सितंबर-2020 बुधवार
💐🌺🌸🥀🏵️🍁🐚🌳🍀
आचार्य डा.अजय दीक्षित
मेष:-
सुख के साधनों पर व्यय होगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।
🍀🌳🐚🍁🏵️🥀🌸🌺💐
वृष:-
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
🌺🌸🥀🏵️🍁🐚🐚🌳🍀
मिथुन:-
सुख के साधन जुटेंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें।
🍀🌳🐚🍁💐🏵️🥀🌸🌺
कर्क:-
किसी भी तरह के विवाद-बहस इत्यादि में न पड़ें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
🌺🌸🥀🏵️💐🍁🐚🌳🍀
सिंह:-
धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।
🍀🌳🐚🍁💐🏵️🥀🌸🌺
कन्या:-
शारीरिक पीड़ा से बाधा संभव है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।
🌸🥀🏵️💐🍁🐚🌳🌳🍀
तुला:-
वाणी में हल्के हंसी-मजाक से बचें। बात बिगड़ सकती है। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है। पार्टी व पिकनिक का आनंद उठाएंगे।
🍀🌳🌺🐚🍁💐🏵️🥀🌸
वृश्चिक:-
दुश्मनों से सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
🥀🏵️💐🍁🐚🌺🌺🌳🍀
धनु:-
किसी पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
🌳🌺🌸🐚🍁💐💐🏵️🥀
मकर:-
अकारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पार्टी व पिकनिक में व्यस्त रहेंगे। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
🏵️💐🍁🍀🐚🌸🌺🌺🌳
कुंभ:-
कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
🌳🌺🥀🌸🐚🍀🍁💐🏵️
मीन:-
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें।
🏵️💐🍁🍀🐚🌸🥀🌺🌳
शिक्षा मंत्री ने सत्र 2020 -21 के लिए एकेडमिक कैलेंडर किया जारी… अब इन तिथियों में होंगी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं….
नयी दिल्ली 22 सितम्बर 2020 शिक्षा मंत्री ने देश भर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वायत्तशासी महाविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एकेडेमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे और देश में लागू अनलॉक 4.0 के बीच कॉलेज खोलने को लेकर बड़ा ऐलान किया है. शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा करते हुए कहा कि 1 नवंबर से देशभर में ग्रेजुएशन की क्लास शुरू होंगी। देशभर में 31 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. वहीं अप्रैल में सेमेस्टर ब्रेक और जून में नया सेशन शुरू करने की घोषणा की गई है। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के कारण सत्र में कटौती हुई है।
शिक्षा मंत्रालय के सत्र को लेकर केलेंडर जारी किया है
31 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
1 नवंबर से ग्रेजुएशन की क्लास शुरू हो जाएगी।
1 मार्च से 7 मार्च तक प्रिपरेशन लिव दिया जाएगा।
8 मार्च से 26 मार्च के बीच सेमेस्टर का एग्जाम लिया जाएगा।
4 अप्रैल से दूसरे सेमेस्टर की क्लास शुरू की जाएंगी।
9 अगस्त से 21 अगस्त तक दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी करते हुए बताया कि ‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से विचार के बाद स्कूल, कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को नियमित क्लास के लिए 30 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है।
मंत्रालय ने आगे कहा कि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज को जारी रखने के आदेश देने के साथ ही इसे बढ़ावा देने की बात भी कही गई है. रियायतों को कंटेनमेंट जोन से बाहर लागू करने का आदेश दिया गया है।
कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराएं – कलेक्टर
अम्बिकापुर : अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किए गए क्षेत्रो में प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराएं ताकि कंटेनमेंट जोन घोषित करने का उद्देश्य सार्थक हो। उन्होंने कहा कि जिन्हें छूट मिला है उन्हें ही मास्क लगाकर बाहर निकलने दें बाकी को बिल्कुल भी घर से नही निकलने दें। कलेक्टर ने यह निर्देश आज विभिन्न योजनाओं के ऑनलाईन समीक्षा बैठक में एसडीएम एवं तहसीलदार को दिए।
कलेक्टर श्री झा ने कहा कि कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रो में प्रतिबंधों के निगरानी तथा अनुपालन के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार जिम्मेदार होंगे। विशेष सेवाओं को ही छूट दिया गया है इसलिये दुकानों पर विशेष निगरानी रखें। कोई भी दुकानदार पिछले दरवाजे से सामान विक्रय न करें। उन्होंने कहा कि सभी कंटेनमेंट जोन में पुलिस पेट्रोलिंग टीम का गठन करें। कंटेनमेंट जोन के लिए चिन्हांकित क्षेत्र की सीमाओं की बेरिकेटिंग करायें और पुलिस के साथ अन्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। कलेक्टर ने कहा कि पेट्रोलिंग या निगरानी के दौरान लोगों के साथ दुर्व्यवहार न करें स्वयं के साथ समझाईस दें और नियमों का पालन नहीं करने वालो पर सख्ती से जुर्माना वसूल करें। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को आने जाने के लिए उनके प्रवेश पत्र को ही सक्षम पास माना जाए। चिकित्सा कर्मियों को आने-जाने में कोई रोक न लगाएं।
बिना अनुमति के कोई मुख्य्यालय से बाहर न रहे- कलेक्टर ने कहा कि लॉकडाउन अवधि में विशेष कार्यों की आवश्यकता होती है ऐसे में कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मुख्यालय से बाहर न रहे। जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय से बाहर जाने पर कलेक्टर तथा अन्य कर्मचारी विकसखण्ड मुख्यालय से बाहर जाने पर संबंधित एसडीएम से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ें। बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एप्प से भी जारी होगा ई-पास – कलेक्टर श्री झा ने कहा कि यदि किसी को लॉकडाउन अवधि में तत्काल रायपुर जैसे कोविड हॉट स्पॉट जगह जाने की जरूरत पड़ता है तो वे राज्य शासन द्वारा विकसित मोबाईल एप्प सीजी कोविड-19 ई-पास से बहुत ही आसानी से ई-पास प्राप्त कर सकते हैं।
कानपुर नगर:- गिरफ्तार शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनु थाना चमनगंज से हुआ फरार…
आचार्य डॉ अजय दिक्षित
कानपुर नगर – शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनु पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चमन गंज थाने से फरार हो गया है । अपराधी के भाग जाने से थाने में हड़कंप मचा हुआ है । पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनु को ताले तोड़ने में महारत हासिल है । अपराधी जुगनु का ये डायलॉग मशहूर है :- जुगनु को देख कर ताले मुस्कराते हैं ।उसका कहना है कि मुझे देख कर ताले छूते ही टूट जाते हैं । ये जानते हुए भी पुलिस से बहुत बडी चूक कैसे हो गयी ।यह चूक पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाती है । सी ओ तिरपुरारी पांडे ने बताया मुंसी की लापरवाही की वजह से शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनु टायलेट का बहाना करके थाने से फरार हो गया है ।शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनु की तलाश जारी है। जल्द ही पकड़ा जायेगा ।
अगर आप भी अपनी पत्नी से घर जाकर मांगते हैं खाना तो हो जाइए सावधान…
बैकंठपुर- मजदूरी का काम करने वाले राकेश पनिका को घर में अपनी ही पत्नी से खाना मांगना महंगा पड़ गया क्योंकि पत्नी और बेटी ने उसकी पिटाई कर दी ।
मामला चर्चा थाना अंतर्गत 19 सितंबर की रात 9:30 बजे की है। जब राकेश घर पहुंचा और पत्नी कमलाबाई एवं बेटी आशा से खाना मांगा तो बेटी और पत्नी भड़क गई और कहने लगी क्यों खाना मांगते हो कमा कर लाओगे तभी खाना मिलेगा और और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे जिससे राकेश के सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। मामले में पति ने पत्नी और बेटी के खिलाफ कार्रवाई करने केस दर्ज कराया है।
क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं….जाने आज का राशिफल
राशिफल-22-सितंबर 2020-मंगलवार
🌺🌸🏵️🐚🍀🥀🍁💐🌳
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🐚🏵️🌸🌺🌳🍀🥀🍁💐
वृष:-
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी से अकारण विवाद हो सकता है। हृदय को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी ।
💐🍁🥀🍀🌳🌺🌸🏵️🐚
मिथुन:-
राजभय रहेगा। जल्दबाजी तथा विवाद करने से बचें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।
🐚🏵️🌸🌺🌳🍀🥀🍁💐
कर्क:-
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य लगन से कर पाएगा। अध्ययन में मन लगेगा। संगीत व चित्रकारी आदि रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
💐🍁🥀🍀🌳🌺🌸🏵️🐚
सिंह:-
किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रु नतमस्तक रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी लाभदायक योजना बनेगी। कारोबार से बड़ा मुनाफा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
🌳🍀🥀🍁💐🌺🌸🏵️🐚
कन्या:-
लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। चोट व रोग से हानि की आशंका है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्त्री पक्ष से लाभदायक सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता रहेगी।
🐚🏵️🌸🌺💐🍁🥀🍀🌳
तुला:-
कुसंगति से हानि होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से बड़े विवाद की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
🌳🍀🥀🍁💐🌺🌸🏵️🐚
वृश्चिक:-
जीवनसाथी की तरफ से चिंता का वातावरण बनेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। यात्रा सफल रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम बिलकुल न लें।
🏵️🌸🌺💐🍁🍁🥀🍀🌳
धनु:-
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लापरवाही न करें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जल्दबाजी न करें।
🌳🍀🥀🍁🐚💐🌺🌸🏵️
मकर:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम मिलेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। आय में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
🏵️🌸🌺💐🐚🍁🥀🍀🌳
कुंभ:-
अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुए-सट्टे से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल होगा। भाग्य का साथ रहेगा विवाद से बचें। भय रहेगा। राजमान मिल सकता है। प्रमाद न करें।
🌳🍀🥀🍁🐚💐🌺🌸🏵️
मीन:-
चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें।
🏵️🌸🌺💐🐚🍁🥀🍀🌳
नवपदस्थ कमिश्नर ने किया मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण …साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देश….
अम्बिकापुर – अम्बिकापुर / सरगुजा संभाग के नवपदस्थ कमिश्नर सुश्री जिनेविवा किंडो ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के उपरांत मेडिकल कालेज अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कोविड केयर सेंटर में मरीजों की संख्या, उनके ईलाज की व्यवस्था, कोविड जांच के प्रति दिन की संख्या, मरीजों के भोजन की गुणवत्ता में संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कमिश्नर ने अस्पताल में साफ-सफाई तथा व्यवस्थओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमसीएच बिल्डिंग में सड़क पर फैल रहे ड्रेनेज के पानी की समस्या को ठीक करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के निर्देश दिए वहीं अस्पताल परिसर स्थित वाटर एटीएम को भी सुधारने कहा।
कमिश्नर सुश्री किंडो ने कोविड जाँच सेंटर वायरोलॉजी लैब एवं ट्रूनॉट लैब का निरीक्षण कर सैंपल जांच की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच रिपोर्ट में शुद्धता का ध्यान रखें। इसमे किसी प्रकार की लापरवही न हो। उन्होंने ओटी एंड एनेस्थेसिया कक्ष के सामने मरीजो के परिजनों के लिए भोजन बनाने हेतु बनाये गए शेड की साफ-सफाई तथा वहॉ बिखरे हुए फर्नीचरों को अन्यत्र रखने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र स्थित रसोई के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के लिये तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने रसोई को साफ रखने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने इस दौरान अधिकारियों से निर्माणाधीन मेडिकल कालेज भवन के प्रगति तथा मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या, प्राध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों की संख्या की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज के डीन डॉ. आर. के. सिंह, संयुक्त संचालक एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ. मूर्ति, डॉ. वर्मा, अस्पताल प्रबंधक श्रीमती प्रियंका कुरील सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित……
बनमाली यादव
रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट एवं हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2020 का परीक्षा परिणाम आज यहां जारी किया गया। हाई स्कूल की परीक्षा में 88.97 परीक्षार्थी उत्तीर्णरहे ,जबकि हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा में 92.26 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल की परीक्षा में 65879 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 31,983 ने प्रथम श्रेणी में, 20314 ने द्वितीय श्रेणी में तथा 6253 परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 58,599 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जिसमें 89.47 प्रतिशत बालक तथा 88.26 प्रतिशत बालिकाएं है।
इसी तरह हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए 69561 परीक्षार्थियों में से कुल 57325 परीक्षार्थी सफल रहे है । परीक्षाफल 92.26 रहा है। हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा में 29322 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में, 21,072 ने द्वितीय श्रेणी में तथा 6874 परीक्षार्थियों ने तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण की है । सफल परीक्षार्थियों में 92.89 प्रतिशत बालक तथा 91.53 प्रतिशत बालिकाएँ शामिल है।
आपको बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की असाइनमेंट बेस पर परीक्षा 22 अगस्त 2020 को समाप्त हो चुकी है और तब से परीक्षार्थी अपने सीजी सोस रिजल्ट 2020 का इंतजार कर रहे थे छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर डालना होगा आपको बता दें कि इस वर्ष पहले सेशन की लिखित परीक्षा कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दी गई थी और बाद में ओपन स्कूल बोर्ड ने परीक्षा को असाइनमेंट पद्धति के आधार पर कराने का निर्णय लिया गया। विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट cgsos.co.inपर विजिट कर सकते हैं
कानपुर नगर:- थाना चमनगंज पुलिस ने शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनु को किया गिरफ्तार,देशीतमंचा,कारतूस और आधा किलो चरस बरामद
आचार्य डॉ अजय दिक्षित
कानपुर नगर – डी.आई.जी.के निर्देश पर कानपुर में पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ने का धर पकड अभियान जारी है ।
देर रात मुखबिर की सूचना पर एस ओ राजबहादुर सिंह और एस आई तनवीर अहमद की अगुवाई में चमनगंज पुलिस ने घोसियाना निवासी शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनु को भन्नाना पुरवा तिराहे पर घेर कर पकड़ लिया जामा तलाशी के दौरान अपराधी के पास से देशी तमंचा,कारतूस और आधा किलो चरस बरामद हुई है । सी.ओ तिरपुरारी पांडे ने बताया कि शातिर अपराधी जावेद उर्फ जुगनु के खिलाफ चमनगंज,नौबस्ता,बर्रा आदि थानों में हत्या के प्रयास,लूट,गैंगेस्टर,गुंडा एक्ट,एन डी पी एस,आर्म एक्ट और नकदजनी के तहत 3 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं । पूछ-ताछ के बाद जेल भेजा जाएगा ।
महाराष्ट्र: भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढहने से 8 की मौत, कई लोगों के फंसे होने का आशंका
महाराष्ट्र – महाराष्ट्र में थाणे जिले के भिवंडी में सोमवार रात तड़के एक तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया है ठाणे नगर निगम के पीआरओ के मुताबिक, मलवे में दबने से अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम मलवे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगी हुई है। अबतक करीब 25 लोगों को बचाया गया है।
नगर निगम के पीआरओ ने बताया कि हादसा सुबह 3:20 बजे भिवंडी के पटेल कंपाउंड में हुआ। उस दौरान लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अभी तक मलबे से 8 लोगों के शव निकाले गए हैं। मरने वालों की पहचान की जा रही है, बाकी लोगों की तलाश जारी है।
एनडीआरएफ टीम ने मलवे में दबे एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 1984 में बने जिलानी अपार्टमेंट, मकान नंबर 69 नामक इमारत का आधा हिस्सा तड़के ढह गया। ये इमारत पहले से ही डेंजर लिस्ट में शामिल थी। साथ ही इसे खाली करने के लिए नोटिस भी भेजा गया था। नोटिस मिलने के बाद कुछ लोग तो यहां से चले गए, लेकिन कई लोग यहीं रुके हुए थे।
आज का राशिफल : इस राशि के लोगों को व्यापार में मिलेंगे विशेष लाभ
राशिफल-21-सितंबर-2020-सोमवार
💐🌺🍀🍀🏵️🥀🐚🌸🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
नई योजना बनेगी। किसी प्रभावशाली का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोट व रोग से बाधा की आशंका है।
🍁🌸🐚🥀🏵️🍀🌳🌺💐
वृष:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया कार्य करने का मन बनेगा। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मित्र मिलेंगे। जल्दबाजी न करें।
💐🌺🌳🍀🏵️🥀🐚🌸🍁
मिथुन:-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
🍁🌸🐚🥀🏵️🍀🌳🌺💐
कर्क:-
किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। प्रसन्नता रहेगी।
💐🌺🌳🍀🏵️🥀🐚🌸🍁
सिंह:-
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संभव है। बेचैनी रह सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दुष्टजनों से बचकर रहें।
🍁🌸🐚🥀🏵️🍀🌳🌺💐
कन्या:-
शत्रुभय बना रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कारोबार से लाभ में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी इत्यादि में स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी विवाद में विजय प्राप्त हो सकती है। व्यापार में नए काम मिल सकते हैं। चिंता रहेगी। दुष्टजनों से बचकर रहें।
💐🌺🌳🍀🏵️🥀🐚🌸🍁
तुला:-
यात्रा में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। भागदौड़ के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न करें। किसी दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
🍁🌸🐚🥀🏵️🍀🌳🌺💐
वृश्चिक:-
विवाद को बढ़ावा देने से बचें। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी बड़े कार्य को करने की इच्छा प्रबल होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
💐🌺🌳🍀🏵️🥀🐚🌸🍁
धनु:-
लेन-देन में सावधानी रखें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। किसी से विवाद की आशंका है। मानहानि हो सकती है, सावधान रहें।
🍁🌸🐚🥀🏵️🍀🌳🌺💐
मकर:-
धनहानि की आशंका है। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट से बनते कामों में विघ्न हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता रहेगी।
💐🌺🌳🍀🏵️🥀🐚🌸🍁
कुंभ:-
प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य सफलतापूर्वक कर पाएंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग का प्रस्ताव मिल सकता है।
🌸🐚🥀🏵️🍀🍀🌳🌺💐
मीन:-
मानसिक बेचैनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में गति आएगी। विवाद का हल हो सकता है। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
💐🌺🌳🍀🍁🏵️🥀🐚🌸
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हड़ताल पर गए संविदा कर्मचारियों को 24 घण्टे के भीतर ड्यूटी पर लौटने नोटिस ….. नही लौटने वाले कर्मचारी होंगे सेवा से पृथक…
अम्बिकापुर- अम्बिकापुर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया ने संविदा एनएचएम स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों को जो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, उन्हें नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि कोविड महामारी के दौर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी महत्वपूर्ण है। सूचना प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर यदि अपने कर्तव्य पर उपस्थित होकर सामान्य रूप से कार्य निष्पादित नहीं करते हैं तो हड़ताली अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
सीएमएचओ ने जारी नोटिस में कहा है कि स्वास्थ्य विभाग में एस्मा नियमावली प्रभावशील है। अधिनियम की कंडिका 5 का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में कंडिका 7(1) के तहत दण्डात्मक कार्यवाही का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ अत्यावश्क सेवा संधारण तथा विक्षिन्ता निवारण अधिनियम 1979 के प्रावधान के तहत भी स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने से इनकार किये जाने को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। ऐसी स्थिति में अपने कर्तव्यों से विमुख होकर हड़ताल पर जाना घोर लापरवाही एवं उदासीनता का प्रतीक है साथ ही सिविल सेवा आचरण नियम 1956 के विपरीत है।
इन दवाईयों का समय पर छिड़काव कर किसान बचा सकते है अपनी धान की फसल ….
अम्बिकापुर अम्बिकापुर / कृषि विज्ञान केंद्र अम्बिकापुर के वरिष्ठ कृषि वैज्ञनिक डॉ. रविन्द्र तिग्गा एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा वर्तमान में धान के फसलों में कीट-व्याधि को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान देखा गया कि इस वर्ष धान का फसल अच्छा है। किसी किसी क्षेत्र में धान की फसल में कीड़े एवं रोग का प्रकोप है। डॉ. तिग्गा ने बताया कि यदि किसान समय पर अनुशंसित दवाइयों का उचित तरीके से उपयोग करें तो कीड़े एवं रोग से होने वाली फसल हानि को बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिन खेतों में पानी रुक हुआ है वहां सफेद फुदका और भूरा माहूं कीटो का प्रकोप देखने को मिला और धान की बाली निकलने के पहले ही खेत पीला होते हुए जला दिखाई देने लगा।
इस स्थिति में खेत से जल्दी पानी निकालकर अनुसंशित दवा जैसे एसिटामाप्रिट एवं एमिडाक्लोप्रिड 5 ग्राम प्रति 15 लीटर पानी मे घोल बनाकर अच्छी तरह छिड़काव करें। इसके साथ साथ धान की वर्तमान अवस्थाओं में शीथ ब्लाईट एवं शीथ रॉट की समस्या भी देखने को मिला। इसमे पानी के ऊपर पौधे के पत्तियो में भूरे रंग के धब्बे बन जाते है और धीरे-धीरे पौधा सूख जाता है। इसके लिए प्रोपिकोनाजोल या हेक्साकोनाजोल या कार्बेंडाजीम दवा 1.5 से 2 ग्राम प्रति लीटर 4 पानी या कासुगामाईसीन दवा 3 से 4 मिलीलीटर प्रतिलीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर अच्छी छिड़काव करें। डॉ. तिग्गा ने बताया कि जहां तना छेदक का प्रकोप है वहां यदि पौधों की ऊंचाई कम हो और आसानी से खेतों में प्रवेश किया जा सके तो किसान प्रोपेनोफास या लैम्डा साईहैलोथ्रिन दवा 1.5 से 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी या क्लोररइंट्रानिलिप्रोल 5 ग्राम प्रति 15 लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर छिड़काव करें। यदि पौधे ऊंचे हो और बाली निकलने की अवस्था मे हो तो कार्टेप हाइड्रोक्लोराइड 4 प्रतिशत दानेदार 10 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से उपयोग करें। दलहन फसलों मे फल्ली भेदक कीटो के प्रकोप से बचाव के लिए ईमामेक्टिन बेंजोएट 0.3 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर छिड़काव कर सकते हैं। डॉ. तिग्गा ने बताया कि वर्तमान मौसम में आर्दता और तापमान अधिक होने के कारण कीड़ों एवं रोगों के प्रकोप के लिए अनुकूल है।
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व…
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
🍁💐🌳🌳🐚🥀🌺🏵️🌸
हिन्दू महिलाओं के लिए गहनों का विशेष महत्व है। हर एक गहने का अपना अलग महत्व है।
क्या आप जानते हैं ? की नारी गहने क्यों पहनती है ? और उनका क्या महत्व है ?
🌸🏵️🌺🥀🐚🌳💐🍁🍀
🍀🍁💐🥀🏵️🌸🐚🌳
कथा :–
भगवान राम ने धनुष तोड दिया था, सीताजी को सात फेरे लेने के लिए सजाया जा रहा था तो वह अपनी मां से प्रश्न पूछ बैठी, ‘‘माताश्री इतना श्रृंगार क्यों ?’’
‘‘बेटी विवाह के समय वधू का 16 श्रृंगार करना आवश्यक है, क्योंकि श्रृंगार वर या वधू के लिए नहीं किया जाता, यह तो आर्यावर्त की संस्कृति का अभिन्न अंग है?’’ उनकी माताश्री ने उत्तर दिया था।
💐🌺🌳🐚🌸🏵️🍁🍀
‘‘अर्थात?’’ सीताजी ने पुनः पूछा, ‘‘इस मिस्सी का आर्यवर्त से क्या संबंध?’’
‘‘बेटी, मिस्सी धारण करने का अर्थ है कि आज से तुम्हें बहाना बनाना छोड़ना होगा।’’
‘‘और मेहंदी का अर्थ?’’
मेहंदी लगाने का अर्थ है कि जग में अपनी लाली तुम्हें बनाए रखनी होगी।’’
‘‘और काजल से यह आंखें काली क्यों कर दी?’’
‘‘बेटी! काजल लगाने का अर्थ है कि शील का जल आंखों में हमेशा धारण करना होगा अब से तुम्हें।’’
‘‘बिंदिया लगाने का अर्थ माताश्री?’’
‘‘बिंदि का अर्थ है कि आज से तुम्हें शरारत को तिलांजलि देनी होगी और सूर्य की तरह प्रकाशमान रहना होगा।’’
‘‘यह नथ क्यों?’’
‘‘नथ का अर्थ है कि मन की नथ यानी किसी की बुराई आज के बाद नहीं करोगी, मन पर लगाम लगाना होगा।’’
‘‘और यह टीका?’’
‘‘पुत्री टीका यश का प्रतीक है, तुम्हें ऐसा कोई कर्म नहीं करना है जिससे पिता या पति का घर कलंकित हो, क्योंकि अब तुम दो घरों की प्रतिष्ठा हो।’’
‘‘और यह बंदनी क्यों?’’
‘‘बेटी बंदनी का अर्थ है कि पति, सास ससुर आदि की सेवा करनी होगी।’’
‘‘पत्ती का अर्थ?’’
‘‘पत्ती का अर्थ है कि अपनी पत यानी लाज को बनाए रखना है, लाज ही स्त्री का वास्तविक गहना होता है।’’
‘‘कर्णफूल क्यों?’’
‘‘हे सीते! कर्णफूल का अर्थ है कि दूसरो की प्रशंसा सुनकर हमेशा प्रसन्न रहना होगा।’’
‘और इस हंसली से क्या तात्पर्य है?’’
‘‘हंसली का अर्थ है कि हमेशा हंसमुख रहना होगा सुख ही नहीं दुख में भी धैर्य से काम लेना।’’
‘‘मोहनलता क्यों?’’
‘‘मोहनमाला का अर्थ है कि सबका मन मोह लेने वाले कर्म करती रहना।’’
‘‘नौलखा हार और बाकी गहनों का अर्थ भी बता दो माताश्री?’’
‘‘पुत्री नौलखा हार का अर्थ है कि पति से सदा हार स्वीकारना सीखना होगा,
कडे का अर्थ है कि कठोर बोलने का त्याग करना होगा, बांक का अर्थ है कि हमेशा सीधा-सादा जीवन व्यतीत करना होगा, छल्ले का अर्थ है कि अब किसी से छल नहीं करना,
पायल का अर्थ है कि बूढी बडियों के पैर दबाना, उन्हें सम्मान देना क्योंकि उनके चरणों में ही सच्चा स्वर्ग है और अंगूठी का अर्थ है कि हमेशा छोटों को आशीर्वाद देते रहना।’’
‘‘माताश्री फिर मेरे अपने लिए क्या श्रृंगार है?’’
‘‘बेटी आज के बाद तुम्हारा तो कोई अस्तित्व इस दुनिया में है ही नहीं, तुम तो अब से पति की परछाई हो, हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रहना, वही तेरा श्रृंगार है और उनके आधे शरीर को तुम्हारी परछाई ही पूरा करेगी।’’
‘हे राम!’’ कहते हुए सीताजी मुस्करा दी। शायद इसलिए कि शादी के बाद पति का नाम भी मुख से नहीं ले सकेंगी, क्योंकि अर्धांग्नी होने से कोई स्वयं अपना नाम लेगा तो लोग क्या कहेंगे…।
🌺🍀🍁🏵️🌸🐚🌳💐🥀