Home Blog Page 287

क्या विशेष है आज आपके जीवन में,जानिए अपने राशिफल में

राशिफल-29-सितंबर-2020मंगलवार
🏵️🍁🍀🌺🐚🥀💐🌳🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें।

🌸🌳💐🥀🐚🌺🍀🍁🏵️

वृष:-

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। मित्रों व रिश्तेदारों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

🏵️🍁🍀🌺🐚🥀💐🌳🌸

मिथुन:-

किसी अपने व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। धैर्य रखें।

🌳💐🥀🐚🌺🍀🍁🏵️

कर्क:-

विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। एकाग्रता बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🏵️🍁🍀🌺🐚🌸🥀💐🌳

सिंह:-

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। बड़े लाभदायक सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शारीरिक कष्ट की आशंका है। जल्दबाजी न करें।

🌳💐🥀🌸🐚🌺🍀🍁🏵️

कन्या:-

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। नौकरी में चैन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🍁🍀🌺🐚🌸🥀💐🌳

तुला:-

पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से बचें। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन तथा सुधार की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। जीवन सुखमय गुजरेगा। लाभ होगा।

🌳💐🥀🌸🏵️🐚🌺🍀🍁

वृश्चिक:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ होगा। धार्मिक कृत्यों पर व्यय होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। विवेक से कार्य करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में चैन रहेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें।

🍁🍀🌺🐚🏵️🌸🥀💐🌳

धनु:-

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। जल्दबाजी न करें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम आवश्यक है।

🌳💐🥀🌸🏵️🐚🌺🍀🍁

मकर:-

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।

🍁🍀🌺🐚🏵️🌸🥀💐🌳

कुंभ:-

धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़े काम को करने की इच्छा बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

🌳💐🥀🌸🏵️🐚🌺🍀🍁

मीन:-

स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है। कर्ज लेना पड़ सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अकारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। कारोबार ठीक चलेगा। बेचैनी रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। धैर्य रखें।

🍁🍀🌺🐚🏵️🌸🥀💐🌳

एबीवीपी रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं ने मनाई शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती

रामानुजगंज – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामानुजगंज इकाई के तत्वाधान में कनकपुर नवापारा में छात्रों व ग्राम के जनप्रतिनिधियों द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ भगत सिंह का जन्म जयंती मनाया गया।नगर मंत्री आकाश तिवारी ने बताया कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों जिन्होंने हंसते-हंसते अपनी जान देश के लिए न्योछावर कर दी ऐसे महान पुरुषों के योगदान से भारत देश आजाद हुआ और आज हम सब बहुत ही खुशी खुशी स्वतंत्रता के साथ भारत देश में अपना जीवन यापन कर रहे हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मंत्री आकाश तिवारी नवापारा सरपंच शंभू मिंज़ कनकपुर सरपंच धनु राम कनकपुर पंच नारायण राम उमेश राम सुनील सिंह शिव कुमार यादव बिंदेश्वर यादव आनंद यादव लल्लन यादवबिरेन्द्र यादव, उपेंद्र यादव ,श्रवण यादव, कपिलदेव यादव, उमेश सिंह,अरुण यादव,बब्लू अजय राम सुनील यादव अमेरिकन यादव नवापारा एबीपी कार्यकर्ता तथा आम नागरिक
अक्षय कुशवाहा
विकास प्रजापति
अखिलेश कुशवाहा
श्री अशोक कुशवाहा पंच
श्री शैलेंद्र कुशवाहा
श्री प्रमोद पाल
राजन पाल
उपेंद्र राम
उपेंद्र सिंह
संदीप कुशवाहा
अजय कुशवाहा
कमलेश कुशवाहा
रुपेश सोनी
श्री राजेंद्र कुशवाहा
जय प्रकाश पाल
रवि शंकर प्रजापति
विनोद पाल
श्री अरुण कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे

अयोध्या:- चला पुलिस का डंडा, आई.पी.एल.सट्टे बाजों की आई शामत

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या

आईपीएल सट्टे बाजों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आई हरकत में । 2 दर्जन स्थानों पर पुलिस ने छापा मारकर 18 सटोरियों को किया गिरफ्तार। जामा तलाशी के दौरान गिरफ्तार सटोरियों के पास से रजिस्टर व कैलकुलेटर के साथ नगद रुपये भी बरामद किये गये। पुलिस की छापेमार कार्यवाही जारी है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस की कार्यवाही को देखकर सट्टे बाजों की रुह थर्रा गयी । सारे सटोरी सट्टेबाज अयोध्या पुलिस की कार्यवाही से परेशान होकर घर छोड़कर इधर उधर भटक रहे हैं ।

कानपुर नगर:- थाना अनवरगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दिक्षित
अनवरगंज

थाना अनवरगंज प्रभारी निरीक्षक श्री गंगाधर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीख सूचना पर सलाम पहलवान वाली मस्जिद के पास से 2 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार जामा तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से नाजायज 49890 रुपये तथा 7अदद मोबाइल आदि बरामद हुए हैं । अपराधियों की पहचान विशाल वर्मा पुत्र नानक चन्द्र वर्मा निवासी कोतवाली कानपुर, आनंद सिंह पुत्र सर्व.रामचन्द्र निवासी खास बाजार कैलाश मंदिर शिवाला के नाम से हुई है। अपराधियों से पूंछ तांछ करके जेल भेजा जा रहा है

कानपुर नगर:- थाना महाराजपुर पुलिस ने किया शातिर अपराधी को तमंचे के साथ गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित कानपुर
थाना अध्यक्ष महराजपुर की अगुवाई में महराजपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शातिर किस्म का लुटेरा व अपराधी अमित सोनी उर्फ राजेश को एक तमंचा,एक जिंदा कारतूस 315 बोर, के साथ शिवपुरी रोड़ कस्बा सरसौल महराजपुर से गिरफ्तार किया गया । शातिर अपराधी के विरुद्ध लगभग 9 थानों में धारा – 60,392,307,394,147,148,149,307, 3/25,110,302 के अन्तर्गत मुकदमे दर्ज हैं ।शातिर अपराधी से पूछताछ कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

आज किन किन राशियों का होगा भाग्योदय जानिए अपने राशिफल में

राशिफल-28-सितंबर-2020-सोमवार
🍁🌳🍀🌺🐚🏵️🌸🥀💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

🥀🌸🏵️🐚🌺🌺🍀🌳🍁

वृष:-

राज्य की तरफ से दिक्कत हो सकती है। विवाद करने व जल्दबाजी से बचें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक समस्या रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा।

🍁🌳🍀🌺💐🐚🏵️🌸🥀

मिथुन:-

घर में वृ‍द्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ने‍त्र पीड़ा हो सकती है। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। नए मित्र बन सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा होगी।

🥀🌸🏵️🐚💐🌺🍀🌳🍁

कर्क:-

पुराने किए गए प्रयासों का फल अब मिल सकता है। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी अनहोनी के होने की चिंता रहेगी। स्वास्‍थ्य पर खर्च हो सकता है।

🌳🍀🌺💐🐚🐚🏵️🌸🥀

सिंह:-

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। चिंता में कमी रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।

🥀🌸🏵️🐚🍁💐🌺🍀🌳

कन्या:-

पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं, संभालकर रखें। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे, धैर्य रखें।

🌳🍀🌺💐🍁🐚🏵️🌸🥀

तुला:-

परिवार के एकाधिक सदस्यों की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में नया काम हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🥀🌸🏵️🐚🍁💐🌺🍀🌳

वृश्चिक:-

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी विशेष कार्य के बारे में चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

🌺💐🍁🐚🏵️🏵️🌸🥀🥀

धनु:-

व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जवाबदारी बढ़ सकती है। धनहानि हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। विवाद से क्लेश हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

🥀🌸🌳🏵️🍀🐚🍁💐🌺

मकर:-

बुद्धि का प्रयोग करें। चिंता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से क्लेश संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

🌺💐🍁🐚🍀🏵️🌳🌸🥀

कुंभ:-

नौकरी में नए कार्य प्राप्त हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

🥀🌸🌳🏵️🍀🐚🍁💐🌺

मीन:-

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। विवाद से बचें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।

💐🍁🐚🍀🏵️🌳🌳🌸🥀

कैसा होगा आज आपका दिन,जानिए आज के राशिफल में

राशिफल-27-सितंबर-2020-रविवार
🥀🌸🌳🏵️🍀🐚🌺🍁💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कष्ट संभव है।

💐🍁🌺🐚🍀🏵️🌳🌸🥀

वृष:-

अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। कानूनी अड़चन आ सकती है। लापरवाही न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। धैर्य रखें।

🥀🌸🌳🏵️🍀🐚🌺🍁💐

मिथुन:-

माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च होगा। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट संभव है। अच्छी खबर प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी ।

🍁🌺🐚🍀🏵️🌳🌸🌸🥀

कर्क:-

मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

🌸💐🌳🏵️🍀🐚🐚🌺🍁

सिंह:-

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। संगीत‍ व चि‍त्रकारी आदि के कार्य सफल तथा पूर्ण होंगे। एकाग्रता बनी रहेगी। अध्ययन में मन लगेगा। धनार्जन होगा।

🍁🌺🐚🥀🍀🏵️🌳💐🌸

कन्या:-

भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। प्रमाद न करें।

🌸💐🌳🏵️🍀🥀🐚🌺🍁

तुला:-

विवाह के उम्मीदवारों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर अवसर हाथ आएंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🌺🐚🥀🍀🏵️🌳🌳💐🌸

वृश्चिक:-

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लाभ का प्रतिशत कम रहेगा। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा।

💐🌳🍁🏵️🍀🍀🥀🐚🌺

धनु:-

जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में कलह हो सकती है। निवेश इत्यादि में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। शारीरिक हानि हो सकती है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

🐚🥀🍀🌸🏵️🍁🍁🌳💐

मकर:-

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।

🍁🌺🏵️🏵️🌸🍀🍀🥀🐚

कुंभ:-

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें। योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कारोबार से लाभ होगा।

🐚🥀🍀💐🌸🏵️🌳🌺🍁

मीन:-

प्रसन्नता में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोध होगा। बेचैनी रहेगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे।

🌺🌳🏵️🌸💐🍀🍀🥀🐚

कहीं आपके घर तक तो नहीं पहुंच गया कोरोना, देखिए आज के आंकड़ें

सरगुजा जिले में आज 64 नए पॉजिटिव केस, 6 हुए डिस्चार्ज, होम 69 आईसोलेशन, कुल जांच 727, कुल बेड संख्या 334, रिक्त बेड संख्या 138

संसदीय सचिव कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने कुनकुरी संकल्प स्कूल का किया शुभारंभ…

बनमाली यादव
जशपुर/कुनकुरी।
आज जशपुर जिले के कुनकुरी में संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज आज कुनकुरी विकासखंड में डीएमएफ मद से संचालित संकल्प स्कूल का शुभांरभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री महादेव कावरे, जिला पंचायत के सीईओ के.एस.मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन.कुजूर एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
वहीं जशपुर कलेक्टर व संसदीय सचिव यूडी मिंज व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये।इस दौरान शिक्षकों से शिक्षण पद्धति पर गंभीरता से चर्चा किया गया।शिक्षकों ने चर्चा के दौरान अपने अपने विषय की संपूर्ण जानकारी साझा किया,इस दौरान शिक्षण कार्य में लगे शिक्षकों ने पूर्ण विश्वास जताया कि वे इस साल शत-प्रतिशत रिजल्ट दिलाएंगे।इसके लिये सभी शिक्षक अपना बेस्ट परफार्मेंश भी पुरे साल दिखाएँगे।सभी शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा व लगन को देख निरिक्षण में मौजूद सभी खुश हुवे।
उन्होंने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी को मिलकर कुनकुरी संकल्प को आगे बढ़ाना है और प्रदेश और जिले में स्कूल का नाम रौशन करें। इस अवसर दौरान स्कूल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया और कार्य को प्राथमिकता से समय-सीमा पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए
जशपुर कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि यहाँ संकल्प शिक्षण संस्थान की नींव विधायक यूडी मिंज के अथक प्रयास से ही संभव हो सका है,इस शिक्षण संस्थान में सभी बच्चे चयनित होकर आये हैं,जिन्हें निखारना व तराशना शिक्षकों का परम कर्तव्य है। आपको बता दें कि
निरिक्षण के दौरान संसदीय सचिव यूडी मिंज ने बच्चों व शिक्षकों को शिक्षण संस्थान के स्थापना पर बधाई देते हुवे संस्था में चयनित बच्चों का स्वागत किया है,साथ ही शिक्षकों से आग्रह किया है वे बच्चों के मानसिक,शैक्षणिक व बौद्धिक विकास में अपना पूरा जौहर दिखाएँगे।बच्चों से अनावश्यक रूप से मोबाइल का उपयोग नहीं करने शिक्षकों व अधीक्षकों को निर्देश भी दिया गया।
इस अवसर पर आज यहां सीईओ के एस मंडावी,एसडीएम रवि राही, व्ही के गुप्ता, बी ई ओ सीताराम साव,सहित संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

अयोध्या :-ससुर ने बहू और बहू के प्रेमी की काटी नाक

0

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर :
पटरंगा थाना अन्तर्गत खड़पिपरा गांव में आठ माह पूर्व देर रात ग्रामीणों द्वारा एक भीमत्स घटना को अंजाम दिया गया था। एक विवाहिता(पांच बच्चों की मां)और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पाये जाने पर विवाहिता के ससुर मनीराम रावत व अन्य गांव वालों ने मिलकर पहले तो दोनों की जमकर धुनाई की और उसके बाद दोनों की नाक काट दी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों गैर सम्प्रदाय के प्रेमियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।जहां घायल प्रेमिका के ससुर मनीराम ने पूछतांछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उसका लड़का रमेश सउदिया में नौकरी करता था।उसकी पत्नी अखिलेश कुमारी अपने बच्चों के साथ घर में रहती है। ग्राम खण्डपिपिरा का निवासी काशिफ पुत्र मो0 अहमद जो हम लोगों की गैरमौजूदगी में चोरी छुपे बहू से मिलने घर आता जाता था।जिसको हमने कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। एक दिन जब काशिफ प्रेमिका के कमरे से निकलकर जाने लगा तो प्रेमिका के ससुर अपने परिवार व गांव वालों के सहयोग से पकड़कर उन दोनों की नाक काट दिया। इस मामले में पुलिस ने कुल नौ लोगों के विरुद्ध धारा 147 148 323 324 326 504 506 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों पर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

कानपुर नगर :- थाना कल्यान पुर पुलिस द्वारा 3 शातिर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर :
थाना कल्यान पुर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर अजय सेठ ने मुखबिर की सूचना पर बगिया क्रासिंग के पास से 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है । अपराधियों के पास से एक ट्रक डीसीएम नं. – यूपी-83 ऐ टी -6112 के साथ 71पंडवा वा 4 पंडिया मवेशी के साथ गिरफ्तार किया गया है । अपराधियों की पहचान – रिजवान पुत्र इश्तगार खान निवासी आवास विकास कालोनी शिकोहाबाद, फिरोजाबाद , यूसूफ पुत्र ईशाक निवासी लालमन चौराहा रामगढ़ फिरोजाबाद , श्यामू पुत्र भईयनलाल निवासी ग्राम अबुआ कौशांबी के नाम से हुई है । एक शातिर अपराधी शाविर हाफिज (मोटर मालिक) निवासी अज्ञात मौका पाकर मौके से फरार हो गया है ।जिसकी तलाश जारी है । उपरोक्त शातिर अपराधियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

सिद्धार्थ नगर :- वांछित अभियुक्त को इटवा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित उत्तरप्रदेश
जिला सिद्धार्थ नगर पुलिस अधीक्षक श्री राम अभिलाष तिवारी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा के पर्यवेक्षण व अजय कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी इटवा के निर्देशन में थाना इटवा के वरिष्ठ उप निरीक्षक रामेश्वर यादव और हे.का. श्रवण यादव ने मुखबिर की सटीक सूचना पर वांछित अभियुक्त रामचंद्र पुत्र शिवकुमार ग्राम लटेरा को चौखडा कुन्गाई मोड के पास से गिरफ्तार किया । वांछित अपराधी पर धारा-343,376,506 में मुकदमा दर्ज है । वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है ।

जानिए क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाऐं

राशिफल-26-सितंबर-2020-शनिवार
🐚🥀🍀🍁💐🌸🏵️🌳🌺
आचार्य डा.अजय दीक्षित

मेष:-

विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खुशी का वातावरण निर्मित होगा। जल्दबाजी न करें। पूर्व में किए गए प्रयासों का फल अब मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धनार्जन होगा। व्यस्तता बनी रहेगी।

🌺🌳🏵️🌸💐🍁🍀🥀🐚

वृष:-

चोट व रोग से बचें। जोखिम न लें। राजभय रहेगा। किसी भी प्रकार की बहस का हिस्सा न बनें, बात बिगड़ सकती है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं।

🐚🥀🍀🍁💐🌸🏵️🌺🌳

मिथुन:-

मनोरंजन का मौका मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विवाद से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। नए मित्र बन सकते हैं। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है।

🌳🌺🐚🏵️🌸💐🍁🍀🥀

कर्क:-

ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। झंझटों में न पड़ें। महत्वपूर्ण निर्णय टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🍁💐🌸🏵️🐚🌺🌳🌳

सिंह:-

आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। काफी समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

🌺🥀🐚🏵️💐🌸🍀💐🍁

कन्या:-

शत्रु पस्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नजरअंदाज न करें। चोट व रोग से बचें। भाग्य का साथ मिलेगा।

🍀🌸🍁💐🌳🏵️🐚🌺🥀

तुला:-

शारी‍रिक कष्ट के योग हैं, सावधानी बरतें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने कार्य एकाग्रता से कर पाएंगे। अध्ययन में मन लगेगा। यात्रा मनोरंजक हो सकती है।

🥀🌺🐚🏵️🌳💐🍁🌸🍀

वृश्चिक:-

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि संभव है। प्रमाद न करें। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

🍀🌸🍁💐🌳🏵️🐚🌺🥀

धनु:-

बेचैनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। एकाग्रता की कमी होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अकारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

🥀🌺🐚🏵️🌳💐🍁🌸🍀

मकर:-

लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ होगा।

🌸🍁💐🌳🏵️🐚🌺🥀

कुंभ:-

नए मित्र बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। सामंजस्य बनाकर रखें। कोर्ट व कचहरी आदि में विजय मिलेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

🥀🍀🌺🐚🏵️🌳💐🍁🌸

मीन:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। किसी कार्य को करने से प्रशंसा मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है।

🛶💐🌳🌳🏵️🐚🌺🍀🥀

सिम्स में कोरोना पीड़ित दो महिलाओं ने दिया स्वस्थ बच्चों को जन्म, अब तक 9 कोरोना पॉजिटिव महिलाओं का कराया गया सुरक्षित प्रसव

शुभम शुक्ला बिलासपुर सिम्स में कोरोना पॉजिटिव दो महिलाओं ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। अब तक यहां 09 कोरोना संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया है। आज शहर के मंगला चैक निवासी 28 वर्षीय पॉजिटिव महिला की डिलीवरी कराई गयी। उन्हें प्रसव पीड़ा के साथ आज सिम्स में लाया गया। उन्हें हॉस्पिटल लाते ही तुरन्त ऑपरेशन किया गया। बच्चे के गले में दो नाल फंसी हुई थी। बच्चे की स्थिति नाजुक थी। नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं थी। बच्चे की स्थिति को देखते हुए सिम्स के डॉक्टरों ने ऑपेरशन कर महिला की सुरक्षित डिलीवरी आज 25 सितंबर को करवाई । इसी प्रकार तखतपुर ब्लॉक के ग्राम गनियारी में रहने वाली 26 वर्षीय पॉजिटिव गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के साथ गंभीर हालत में 24 सितंबर को सिम्स लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच किया तो मालूम चला कि उनकी भी नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं है,इस विपरीत परिस्थिति में भी सिम्स के काबिल डॉक्टरों ने सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर उसी दिन दोपहर में सुरक्षित डिलीवरी करायी। डॉक्टर तस्नीम एवं डॉक्टर बिवेडकर की टीम द्वारा ऑपरेशन किया गया एवं डॉक्टर आरती पांडेय ने सुचारू व्यवस्था करवाई। दोनों महिला एवं बच्चे स्वस्थ हैं।
बच्चे के जन्म पर परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं और इसके लिए उन्होंने सिम्स प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आनलाईन और ऑफलाईन आवेदन 12 अक्टूबर तक

शुभम शुक्ला छत्तीसगढ़ राज्यके वे छात्र जो होटल प्रबंधन के विषय पर तीन वर्षीय स्नातक डिग्री करने के इच्छुक है एवं एनसीएचम जेईई परीक्षा में किसी कारण से उपस्थित नहीं हो सके है वे भी शैक्षणिक सत्र 2020-21 से उपरोक्तानुसार बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में नेशनल काउन्सिल फॉर होटल मैनेजमेंट एण्ड केटरिंग टेक्नालॉजी, नोएडा से मान्यता/ संबद्धता प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ शासन, पर्यटन विभाग के अधीन स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशन नवा रायपुर में सीधे डिग्री कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते है । उक्त डिग्री कोर्स में प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण (विज्ञान/कला/वाणिज्य एवं अन्य विषय) है ।

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड एप्लाईड न्यूट्रीशन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएससी इन हॉस्पिटेलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करने के लिए आवेदन आनलाईन/ऑफलाईन 12 अक्टूबर तक तथा तीन डिप्लोमा कोर्स Diploma in Food Production, Diploma in Food & Beverage Service, Diploma in House Keeping Operation में प्रवेश लेने के लिए 01 अक्टूबर तक आनलाईन/ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित है। डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स हेतु विज्ञापन, नियम शर्ते, शैक्षणिक अर्हता, आवेदन पत्र एवं शैक्षणिक शुल्क की जानकारी वेबसाईट www.ihmraipur.com एवं www.chhattisgarhtourism.in पर उपलब्ध है साथ ही विस्तृत जानकारी के लिए जोहार छत्तीसगढ़ होटल, तेलीबांधा, मनोचा पेट्रोल पंप के सामने स्थित इंस्टीट्यूट के सिटी कार्यालय से दूरभाष क्रमांक 0771-4014166, मो. नंबर 88717-92093,93009-1270 एवं 87701-97441 से प्राप्त की जा सकती है।

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने दरिमा एयरपोर्ट को अपग्रेड करवाने किया प्रयास तेज

अम्बिकापुर : अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत ने अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट को अपग्रेड करवाने के प्रयास तेज कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सरगुजा जिले के अंबिकापुर (दरिमा) हवाई अड्डे का श्रेणी में सुधार करते हुए 3-सी केटेगिरी में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया था। साथ ही पत्र में सेवा विस्तारण अंर्तराज्यीय सेवा के रूप में रायपुर-बनारस (अंबिकापुर होते हुए) उड़ान योजना में स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था।
मंत्री श्री भगत ने पत्र में लिखा था कि ‘छत्तीसगढ़ राज्य का उत्तरी भाग आज तक हवाई सुविधा (हवाई मार्ग) से वंचित रहा है। उड़ान योजना के तहत् इन क्षेत्रों में हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु महानिदेशक नागरिक उड्ययन के निर्धारित मापदण्ड अनुसार 3-सी श्रेणी की सुविधा एवं तकनीकी स्वीकृति दिया जाना आवश्यक है।’
इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा कि राज्य सरकार अंबिकापुर हवाई अड्डे का विकास कर रही है जिसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (भा.वि.प्रा.) आवश्यकतानुसार तकनीकी सहायता दे रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अंबिकापुर हवाई अड्डे को 3-सी श्रेणी के तहत अपग्रेड करने की योजना को मंजूरी दे दी है। साथ ही उन्होंने लिखा कि ‘ऑपरेशन के उन्नयन के लिए रनवे, टैक्सीवे और एप्रन के लिए उच्च पेवमेंट क्लासीफिकेशन नंबर (पीसीएन) मूल्य की आवश्यकता होती है जो कि संचालित होने वाले विमानों के प्रकार पर निर्भर करता है। छत्तीसगढ़ सरकार से मंजूरी मिलने के बाद, स्थानीय पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने रनवे के विस्तार की योजना बनायी है।’
अंबिकापुर, सरगुजा संभाग मुख्यालय होने के साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण शहर है। जगदलपुर एयरपोर्ट के बाद अंबिकापुर एयरपोर्ट के उन्नयन से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही सरगुजा जिले का मैनपाट प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हवाई सेवा आरंभ होने का फायदा क्षेत्रवासियों का मिलेगा, रायपुर व बनारस के लिये उनकी यात्रा अवधि कम हो जाएगी।

धर्मान्तरण और आरक्षण को लेकर युद्धवीर ने कही ये बात…. और ईधर इस समाज के लोगो ने कहा – युद्धवीर की बात मत मानना सरकार !

बनमाली यादव

जशपुर चंद्रपुर के पूर्व विधायक जशपुर जिले के छोटे सरकार युद्धवीर सिंह जूदेव जी ने धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण के लाभ से वंचित रखने के मुख्यमंत्र भुपेश बघेल को पत्र लिखा था । जो कि सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद छग के कैथोलिक समाज ने भी इस पत्र के विरोध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। आपको बता दे की अपने पत्र में युद्धवीर द्वारा आरक्षण खत्म करने को लेकर पेश किए तथ्यों को समाज ने सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री के सामने नए तथ्य रखे हैं। जो कह रहे हैं कि इन तथ्यों के मूताबिक धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता । विदित होगा कि चंद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने अभी कुछ दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपकर धर्मान्तरित लोगों के जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की थी। जिसमे उन्होंने उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए स्पष्ट कहा था कि परम्परा, विवाह रीति और उत्तराधिकार के जनजातीय परम्पराओ का पालन नहीं करते उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए और इन्ही तीन बिंदुओं पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने की बात कहा था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य में इस आदेश का अनुशरण नहीं किया जा रहा, जिस कारण ही आदिवासियों का धर्मांतरण कराने वालों के हौसले बुलंद हैं। इस कारण ही जो जनजातीय परंपराओं का पालन करने वाले आदिवासी हैं, जो उस लाभ के असली हकदार हैं उनको अपने हक से वंचित होना पड़ रहा है।
अब इस पत्र को लेकर अब युद्ध छिड़ गया है, युद्धवीर की इस सियासत के सामने अब छत्तीसगढ़ का कैथोलिक उरांव समाज सामने आया है, और एक ज्ञापन इस समाज ने भी मुख्यमंत्री को सौंपा है।

जिसमे संदर्भ भी युद्धवीर का यह पत्र ही है। जिसमे धर्मान्तरित आदिवासियों के आरक्षण खत्म कर जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की बात कही गई है।

उपरोक्त इस मामले पर सियासी भूचाल नजर आ रही है। दोनों तरफ से संविधान का हवाला है।
आपको बता दें कि युद्धवीर इन दिनों धर्मांतरण पर अपना कड़ा रुख रख रहे हैं। धर्मांतरण और हिंदुत्व जैसे अहम मुद्दों पर इनकी बेबाकी इन दिनों खूब चर्चा में है।
ज्ञातव्य है कि कैथोलिक और उरांव समाज ने जो लिखा है उसमें भी संविधान का हवाला दिया गया है जिसमें अनुच्छेद 342 का हवाला देकर कहा गया है कि आदिवासी समाज किसी भी धर्म का अनुयाई हो सकता है वहीं केरल सरकार चंद्रमोहन के उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला भी दिया है जिसमें धर्म बदलने पर आदिवासी की सदस्यता से वंचित नहीं किया जा सकता वहीं यह भी बताने की कोशिश की गई है कि धर्म परिवर्तन के बाद भी परंपराओं और रूढ़ियों का निरंतर पालन कर रहे हैं।
जाहिर सी बात है कि आने वाले समय में इन मुद्दों पर सियासी रंग देखने को मिलेगा।

अयोध्या :- अयोध्या पुलिस की तत्परता के चलते टली एक बड़ी बारदात

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर : बाराबंकी
निवासी देवेंद्र सिंह की हत्या के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी ने शार्प शूटरों को दी थी 5 लाख की सुपारी देवेंद्र सिंह की हत्या करने के लिए लखनऊ स्थित उनके घर जा रहे थे ।

शाप शूटरों को रास्ते में ही पटरंगा पुलिस ने धर दबोचा पकड़े गये शातिर अपराधी रतन शर्मा और उत्तम रावत के पास से 2 तमंचे और 6 जिंदा कारतूस,एक मोटर साइकिल,तथा 1 लाख रुपए बरामद किये गये हैं । शातिर अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है । पटरंगा एस एच ओ रतन शर्मा को अयोध्या पुलिस द्वारा 5000 रुपये ईनाम दिया गया ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेन्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नवगठित जिले गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही के नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेण्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि प्रदेश के राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने इन नगर पंचायतों के भ्रमण के दौरान वहां के नागरिकों की इस संबंध में भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को देखते हुए इन दोनों ही नगर पंचायतों को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की हैै।

error: Content is protected !!