आचार्य डॉ अजय दीक्षित
जिला बलरामपुर:- एक 22 वर्षीय लड़की के साथ दो दुष्कर्मियों ने दुष्कर्म करके रिक्से पर बिठाकर उसको उसके घर भेज दिया लड़की की हालत बहुत नाजुक थी उसकी खराब हालत को देखते हुए उसके परिजन उसे तुरंत अस्पताल के लिए ले गये लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के आदेश पर कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद शातिर बलात्कारी शाहिद और शाहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं ।
कोतवाली गैसडी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 बलात्कारियों को किया गिरफ्तार
थाना पनकी पुलिस द्वारा 1 आरोपी को 1 किलो 80 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर :- थाना अध्यक्ष पनकी अतुल कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पनकी मन्दिर ने मुखबिर की सूचना पर कपली मोड पर शातिर अपराधी सूरज सरोज पुत्र मतोले सरोज निवासी ग्राम अखत्यारी थाना हथिगवां कुण्डा जिला प्रतापगढ़ को गिरफतार किया। जामा तलाशी के दौरान अपराधी के पास से नाजायज 1 किलो 80ग्राम गांजा बरामद हुआ ।8/20 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत कर रिमांड हेतु प्रेषित किया जा रहा है ।
कानपुर नगर :-थाना सचेण्डी पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर: थाना अध्यक्ष सचेंडी श्री अजय प्रताप सिंह उप निरीक्षक श्री राहुल शुक्ला की अगुवाई में पुलिस टीम ने रुद्र पुर तिराहे पर अवैध कच्ची शराब के तश्कर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शातिर तश्कर की पहचान धर्मवीर उर्फ टीटू यादव पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम रुद्रपुर कानपुर नगर के नाम से हुई ।शातिर तश्कर काफी दिनों से नाजायज कच्ची शराब का धन्धा करता था । अपराधी की गिरफ्तारी से जनता में हर्ष व उल्लास है। अपराधी के खिलाफ धारा-60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
छात्र अब कॉलेजों में एडमिशन 15 अक्टूबर तक ले सकेंगे, आदेश जारी होते ही रविवि ने प्राचार्यों को दिए निर्देश….
बनमाली यादव
रायपुर। कोविड-19 कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के वजह से कॉलेज बंद है, वहीं इस आपदा की घड़ी में छात्रों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए कॉलेजों में एडमिशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव और सभी कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि पहले कॉलेजों में दाखिले की तारीख 30 सितंबर थी, जिसे अब 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक ने आदेश जारी कर किया है।
आदेश जारी होने के बाद पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र जारी किया है। उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि में बढ़ोतरी करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के लिए सत्र 2020-21 के लिए महाविद्यालयों में 15 अक्टूबर तक प्राचार्य की अनुमति से प्रवेश दिया जा सकता है। उन्होंने समस्त महाविद्यालयों को 30 सितंबर तक प्रवेश छात्रों की सूची विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल पर 2 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपलोड करने कहा है। इसी तरह स्नातक के अन्य कक्षाओं ,स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश शासन की ओर से जारी प्रवेश मार्गदर्शन के अनुरूप होगा। प्राचार्य 15 अक्टूबर तक प्रवेश निर्देशिका के तहत रिक्त सीटों में प्रवेश देंगे। यदि कोई ऑनलाइन प्रवेश लेने से वंचित रह गया है, तो उसे ऑफलाइन पद्धति से प्रवेश दे सकेंगे। जो की छात्र हित में लिया गया फैसला उचित है।
जशपुरनगर विशेष केन्द्रीय सहायता मद अंतर्गत 19 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
जशपुरनगर आदिमजाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष विशेष केन्द्रीय सहायता मद अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के आर्थिक समाजिक, विकास हेतु प्रथम किश्त के रूप में राजस्व मद अंतर्गत प्राप्त आबंटन में से उपसंचालक कृषि जशपुर से प्राप्त प्रस्ताव एवं तकनीकी सलाह के अनुरूप अधोलिखित कार्य की प्रशासकीय 19 लाख 8 हजार 690 रुपए की स्वीकृति दी गई है।
गंदगी मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य को देश भर में मिला दूसरा स्थान
छत्तीसगढ़ में मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल की अगुआई में प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस 2 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 08 अगस्त से 15 अगस्त 2020 तक चलाए गए गंदगी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ने 62 गांव ओ.डी.एफ. प्लस घोषित किए हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि सर्वाधिक ओ.डी.एफ प्लस गांव घोषित करने की केटेगरी में छत्तीसगढ़ राज्य को देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले स्वच्छ भारत दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य को गंदगी मुक्त भारत अभियान के लिए देश भर में द्वितीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार ऑनलाईन दिया जाएगा।
स्वच्छता की मुहिम जारी रहेगी श्री टी एस सिंहदेव
प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने कहा है कि गंदगी मुक्त भारत अभियान में राज्य में इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया है, आगे भी स्वच्छता की मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के मापदण्डों को पूरा करते हुए 62 गांवो को ओ.डी.एफ. प्लस घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेस-1 के क्रियान्वयन में भी छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्व बैंक द्वारा छत्तीसगढ़ को वर्ष 2018 व 2019 में 174 करोड़ रूपए की राशि परफॉर्मेंस ग्रांट के रूप में प्राप्त हुई थी। इस वर्ष भी विश्व बैंक द्वारा 68 करोड़ रूपए की राशि परफॉर्मेंस ग्रांट के रूप में राज्य को प्राप्त हुई है।
होमआइसोलेशन वाले कोरोना संक्रमितों को दिया जा रहा है मेडिसिन किट ,अब तक 38 हजार 669 मेडिसिन किट दिए गए
रायपुर कोरोना संक्रमित मरीज यदि चिकित्सक की अनुमति के बाद होम आइसोलेशन मे रहना चाहते हैं तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें मेडिसिन किट दिया जा रहा है। अब तक 38 हजार 669 मेडिसिन किट संक्रमितों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 12443 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेडिसिन किट में हाइड्राक्सी क्लोरोक्वीन के अलावा बुखार की दवाई, जिंक टेबलेट,विटामिन-सी, ओमेप्रोजाल, एजीथा्रेमाइसीन दी जाती है। होम आइसोलेशन के दौरान वे लगातार चिकित्सक के संपर्क में रहते हैं। यदि इस दौरान तबीयत खराब होती है तो उन्हे चिकित्सक की सलाह से अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
कैसा होगा आज आपका दिन जानिए अपने राशिफल में
राशिफल-1-अक्टूबर-2020-गुरुवार
🌳🥀🏵️🌺💐🌸🍁🍀🐚
आचार्य डा.अजय दीक्षित
मेष:-
नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। बाहर जाने का मन बनेगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। जल्दबाजी न करें।
🐚🍀🍁🌸💐🌺🏵️🥀🌳
वृष:-
कारोबार में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। थकान रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।
🌳🥀🏵️🌺💐🌸🍁🍀🐚
मिथुन:-
किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बचें। नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। घर में तनाव रहेगा। पार्टनरों से मतभेद व कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
🍀🍁🌸🌸💐🌺🏵️🥀🌳
कर्क:-
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सभी कार्य समय पर होंगे। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
🥀🏵️🌺💐🌸🌸🐚🍁🍀
सिंह:-
स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रहेगी।
🍀🍁🐚🌸🌳💐🌺🏵️🥀
कन्या:-
अच्छे समाचार मिलेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नए मित्र बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा।
🥀🏵️🌺💐🌳🌸🐚🍁🍀
तुला:-
मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबारी व्यस्तता रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। प्रमाद न करें। कोई आनंददायक यात्रा का आयोजन हो सकता है।
🍀🍁🐚🌸🌳💐🌺🏵️🥀
वृश्चिक:-
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। आय बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। मेहनत अधिक होगी।
🥀🏵️🌺💐🌳🌸🐚🍁🍀
धनु:-
उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। प्रमाद न करें।
🍀🍁🐚🌸🌳💐🌺🏵️🥀
मकर:-
फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से असहयोग मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। धनहानि हो सकती है। विवाद से बचें। झंझटों से दूर रहें। आय में निश्चितता रहेगी।
🥀🏵️🌺💐🌳🌸🐚🍁🍀
कुंभ:-
रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, प्रयास करते रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🍀🍁🐚🌸🌳💐🌺🏵️🥀
मीन:-
नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। निवेश शुभ रहेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🥀🏵️🌺💐🌳🌸🐚🍁🍀
4 अक्टूबर को ही आयोजित होंगी प्री UPSC परीक्षा 2020
दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा 2020 4 अक्टूबर को ही आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा को टालने को लेकर दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा 2020 टालने लेकर दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी की दलीलों को स्वीकार किया है। UPSC ने कहा था कि परीक्षा टालने के असर अगले साल की परीक्षा पर भी पड़ेगा। यूपीएससी ने कहा है कि प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उचित इंतज़ाम किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा 2020 के स्थगन को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यूपीएससी प्री परीक्षा स्थगित नहीं हो सकती है। इससे दूसरी परीक्षाओं पर भी प्रभाव पड़ेगा। एडवोकेट अनुश्री कपाड़िया के तर्क रखने पर कोर्ट ने कहा है कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए परिवहन की समस्या है। इस पर कोर्ट ने कहा है कि यह नया नहीं है। यह हर जगह की समस्या है। परीक्षा की तैयारियों पर यूपीएससी ने कहा कि यूपीएससी ने कहा है कि यूपीएससी ने परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम में मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य बना दिया है। आयोग ने कहा है कि परीक्षार्थी पारदर्शी बोतलों में सैनिटाइजर भी ला सकते हैं। बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें परीक्षा हॉल/कमरों के साथ परिसरों में भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
लखनऊ: कोर्ट के स्पेशल जज ने कहा- अयोध्या विध्वंस के प्रबल साक्ष्य नहीं, लालकृष्ण आडवाणी समेत सभी आरोपित बरी
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
लखनऊ : देश की राजनीतिक दिशा को परिवर्तित कर देने वाले अयोध्या विध्वंस मामले में बुधवार को सीबीआइ की विशेष अदालत का बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया। 28 साल से चल रहे इस मुकदमे के विशेष जज एसके यादव ने अपने कार्यकाल का अंतिम फैसला सुनाते हुए लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, महंत नृत्य गोपाल दास, कल्याण सिंह समेत सभी आरोपितों को बरी कर दिया। विशेष जज ने कहा कि अयोध्या विध्वंस पूर्व नियोजित नहीं था। घटना के प्रबल साक्ष्य नही हैं।
इस मामले में 49 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, जिनमें 17 की मौत हो चुकी है। जज सुरेंद्र यादव ने अपने फैसले में बचे 32 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है ।
सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के दौरान विशेष जज सुरेंद्र कुमार यादव के सामने इस मामले में कुल 351 गवाहों की पेशी हुई। इसके साथ ही साथ साक्ष्य के रूप में करीब 600 दस्तावेज भी पेश किये गये थे ।
भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, भाजपा सांसद साक्षी महाराज, पूर्व सांसद विनय कटियार व राम विलास वेदांती के साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल व महासचिव चंपत राय बंसल, साध्वी ऋतंभरा व आचार्य धर्मेंद्र इस केस में प्रमुख आरोपी बनाए गए थे। 28 वर्ष की लम्बी सुनवाई के दौरान आरोपित बाला साहब ठाकरे, अशोक सिंघल, विजयाराजे सिंधिया, आचार्य गिरिराज किशोर और विष्णु हरि डालमिया का निधन हो गया।
सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया गया है। अयोध्या में खुशी का माहौल छाया हुआ है ।
डीआइजी दीपक कुमार ने मंगलवार को फैसले के मद्देनजर सुरक्षा व निगरानी के इंतजाम की समीक्षा की।
डीआइजी ने रामनगरी में भीड़ एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी है। बाहरी लोगों से कड़ी पूछताछ और अयोध्या आने का वाजिब कारण जानने के बाद ही उन्हें रामनगरी में प्रवेश देने पर निर्णय लिया जाएगा। रामनगरी में प्रवेश करने वालों का पहचान पत्र भी पुलिस देखेगी। निगरानी के लिए सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों का एक अलग दल रामनगरी में तैनात कर दिया गया है। इनका दायित्व आम लोगों के बीच घुलमिल कर इनपुट एकत्र कराना और संदिग्धों की धरपकड़ करना है।
श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। कार्यशाला के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। डीआइजी ने मंगलवार को रामनगरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। सुरक्षा प्वाइंटों पर तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को हर पल सतर्क रहने की हिदायत दी। डीआइजी ने कहाकि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिखे तो तत्काल उससे पूछताछ करें। उच्चाधिकारियों को सूचना दें। डीआइजी ने रामनगरी की आम जनता से भी आह्वान किया कि सड़क पर अनावश्यक रूप से एकत्र न हों। बुधवार को बाइक, कार व टेंपो सहित सभी वाहनों को चेकिग के बाद ही रामनगरी में प्रवेश दिया जाएगा।
शातिर चोरों ने पुलिस पर चलाई गोली, पुलिस ने 4 लाख मूल्य के जेवरात के साथ 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़ :पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में पवई थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम कछरा गन्ना तौल केन्द्र के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम पर मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज कर चढ़ाने का प्रयास करते हुए मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा हुआ शातिर अपराधी पुलिस वालों को जान से मारने की नियत से लक्ष्य कर फायर किया जो पवई थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के सिर के बालों को छूते हुए निकल गई । पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दोनों शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया ।
अपराधियों की पहचान, चन्द्रशेखर पुत्र रिराम निवासी बहाउददीन पुर,पवई असफाक पुत्र मुर्तजा निवासी किछौछा के नाम से हुई है । दोनों अपराधियों के पास से लगभग 4 लाख मूल्य के चोरी के जेवरात आदि बरामद हुए हैं। इन दोनों शातिर चोरों के ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस टीम को 10,000 रुपये पारितोषिक प्रदान किये ।
शातिर अपराधियों पर गिरी गाज:- थाना काकादेव पुलिस ने 8लाख रुपये की चरस सहित एक अपराधी को किया गिरफ्तार
कानपुर नगर:- थाना काकादेव एस एच ओ रणबहादुर सिंह और उनकी पुलिस टीम ने शातिर तश्कर शुशील कुमार उर्फ बच्चा पुत्र स्व.रामलाल उसकी खुद की निशानदेही पर काकादेव पुलिस ने उसके खुद के अर्धनिर्मित मकान अम्बेदकर नगर विजय नगर से 2 किलो 900 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया । जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए है । ये बड़े स्तर का नशीले पदार्थों का तस्कर है । ये टाप टेन अपराधियों में से एक है। इसके ऊपर 38 मुकदमे दर्ज हैं । शातिर अपराधी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है ।
क्या कहती है आपकी भाग्य रेखाएं जानिए अपने राशिफल में..…
राशिफल-30-सितंबर-2020-बुधवार
🍀🍁🐚🌸🌳💐🌺🏵️🥀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी साधु-संत का आशीर्वाद प्राप्त होगा। चिंता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा।
🥀🏵️🌺💐🌳🌸🐚🍁🍀
वृष:-
हल्की हंसी-मजाक न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से बचें। हानि होगी। किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
🍀🍁🐚🌸🌳💐🌺🏵️🥀
मिथुन:-
कोर्ट व कचहरी के कार्यों की रुकावट किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-परिवार व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।
🥀🏵️🌺💐🌳🌸🐚🍁🍀
कर्क:-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि हो सकती है। किसी से बगैर कारण विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा।
🍀🍁🐚🌸🌳💐🌺🏵️🥀
सिंह:-
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी व्यक्ति के सहयोग से पूर्ण होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। समय अनुकूल है। चोट व रोग से बाधा संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा बेचैनी रहेगी।
🥀🏵️🌺💐🌳🌸🐚🍁🍀
कन्या:-
पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए विचार मन में आएंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।
🍀🍁🐚🌸🌳💐🌺🏵️🥀
तुला:-
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए कार्य प्राप्त होंगे। अप्रत्याशित लाभ होंगे। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपर्क बनाएं। धनलाभ मनोनुकूल रहेगा।
🥀🏵️🌺💐🌳🌸🐚🍁🍀
वृश्चिक:-
पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। अकारण विवाद हो सकता है, मान कम होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है।
🍁🐚🌸🌳💐🌺🏵️🥀
धनु:-
बेवजह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। यात्रा संभव है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यस्तता रहेगी।
🥀🏵️🍀🌺💐🌳🌸🐚🍁
मकर:-
वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पारिवारिक मित्रों के साथ समय सुखमय गुजरेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।
🐚🌸🌳💐🌺🌺🍀🏵️🥀
कुंभ:-
प्रयास सफल रहेंगे। काफी समय से रुके कार्य में गति आएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी संतुष्ट रहेंगे। नए विचार मन में आएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ होगा।
🏵️🍁🍀🌺🥀💐🌳🌸🐚
मीन:-
थकान व कमजोरी रह सकते हैं। चिंता बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
🐚🌸🌳💐🥀🌺🍀🍁🏵️
कलेक्टर ने किया उच्च श्रेणी शिक्षक को निलंबित
धमतरी कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने स्थानीय शिवसिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के उच्च श्रेणी शिक्षक एवं संकुल समन्वयक शाला क्रमांक-01 श्री राजेश मनवानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल एक से छः सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा वर्ष 2020 के तहत जेईई (मेन्स) और 13 सितंबर को नीट परीक्षा के लिए धमतरी जिले के विद्यार्थियों को रायपुर एवं भिलाई के परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षित पहुंचाने तथा वापस लाने के नोडल अधिकारी का दायित्व उक्त उच्च श्रेणी शिक्षक को सौंपा गया था। किन्तु उन्होंने निर्देशों की अवहेलना करते हुए केवल दो सितम्बर को ही उपस्थित हुए। इसके अलावा उनके द्वारा अपने कर्तव्यरत शिक्षकों को कोरोना काल में ड्यूटी नहीं करने संबंधी जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग के विषय में प्रतिकूल टिप्पणी की गई। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के कंडिका (पण्पपण्पपप) के प्रतिकूल है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की धारा-10 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। बताया गया है कि निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा निलंबन मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी होगा।
घर मे बैठकर नही बल्कि खेतों का निरीक्षण कर गिरदावारी जांच रिपोर्ट बनाये- कलेक्टर
अम्बिकापुर : अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा है कि राज्य शासन के मंशानुरूप शुद्ध गिरदावरी कर ऑनलाईन प्रविष्टि करना है। पटवारियों द्वारा की गई गिरदावरी की जांच रिपोर्ट घर मे बैठ कर न बनाये बल्कि खेतो में जाकर देखें कि किस खसरे नंबर की जमीन में कौन से फसल की एंट्री की गई है। पटवारियों द्वारा की गई गिरदावारी का क्रॉस चेक करें। कलेक्टर ने यह निर्देश आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समय सीमा की बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि तहसीलदार एवं एसडीएम गिरदावारी की जांच में पड़त भूमि की ज्यादा से ज्यादा जांच करें। इसके साथ ही गांव के बडे़ किसानों के जमीन की भी जांच करें। उन्होंने कहा कि गिरदावारी कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करें। 8 अक्टूबर तक गिरदावारी की जांच पूरी करें। इसके बाद भी गिरदावरी में गलती पाये जाने पर निरीक्षण कर्ता, अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को धान की फसल में लगने वाले बीमारी एवं कीट व्याधि का निरीक्षण कर किसानों को आवश्यक परामर्श देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में लॉक डाउन खुलने पर नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही करने के लिए जोनवार निरीक्षण टीम का गठन करने तथा टीम द्वारा प्रतिदिन अपने-अपने जोन में 2 से 3 बार भ्रमण कर नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शाम 7 बजे तक सभी दुकानों को तथा होटल एवं रेस्टोरेंट को रात्रि 9 बजे तक अवश्य बंद कराएं। उन्होंने कहा कि नियम पालन कराने में ठेला संचालकों पर मानवीय संवेदना के साथ कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि गुदरी बाजार एवं कला केन्द्र मैदान में सब्जी बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करें। थोक सब्जी मार्केट के लिए स्थल चयन हेतु सब्जी विक्रेता प्रतिनिधियों की बैठक लेकर स्थल का निर्धारण करें। कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैयार की जा रही पॉच सौ बेड के आइसोलेशन सेंटर को अगले सप्ताह तक पूरा कराने के साथ ही नये मरीजों को अब केवल इसी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराने के निर्देश दिए।
जिला आजमगढ़:- बलात्कारी, व्यभिचारी, बलात्कार का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले ब्लैकमेलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़ शातिर अपराधी अनुप पुत्र बृजमोहन ग्राम खाझेपुर थाना तहबरपुर, आजमगढ़ किशोरियों के साथ बलात्कार करता था और उसका साथी पिन्टु उर्फ आदर्श कुमार पुत्र विक्रम ग्राम कनैथा थाना सरायमीर , आजमगढ़ वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करता था, पैसा न मिलने पर वीडियो को वायरल कर देता था । इन दोनों शातिर अपराधियों को पकड़ने के लिए थाना तहबरपुर के प्र0नि0 देवानन्द ने अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की खास सूचना पर उपरोक्त शातिर अपराधियों को घेर कर गिरफ्तार किया । जामा तलाशी के दौरान पिन्टु उर्फ आदर्श कुमार की जेब से एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल रेडमी 6A बरामद हुआ । अभियुक्त पिन्टु उर्फ आदर्श कुमार से मोबाइल के बारे मे पुछने पर बताया कि इसी मोबाइल से वीडियो बना कर वायरल करता हूँ । शातिर अपराधियों से पूंछ ताछ कर धारा 376 भादवि व 3 / 4 पाक्सो एक्ट व 67 BIT एक्ट पंजीकृत करके जेल भेजा जा रहा है ।
छत्तीसगढ़ जनजाति गौरव समाज ने कि अपने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा
जनजाति समाज के गौरवशाली परंपरा को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जनजाति समाज प्रमुखों की एक वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, छग राज्य अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवलाल दुग्गा एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में संपन्न हुई।
वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुये नंदकुमार साय ने कहा कि जनजाति समाज का अतीत बहुत ही गौरवशाली रहा है और इसीलिए हमें अपना भविष्य भी गौरवशाली बनाना है। मध्यभारत के इस क्षेत्र में हमारे पूर्वजों ने लंबे समय तक शासन किया है। हमारे पूर्वजों के शासनकाल में सभी समाज के लोग आपसी सामंजस्य और सौहार्द्र के साथ रहते हुये सनातन धर्म का पालन करते आये हैं। हमें अपने उस गौरवशाली इतिहास की जानकारी अपने युवा पीढ़ी को देना है तथा जनजाति समाज मे शिक्षा का प्रचार-प्रसार करते हुये अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करना है।
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि जनजाति समाज के इस गौरवशाली इतिहास और परंपरा को देखते हुये कुछ राष्ट्रविरोधी विघटनकारी तत्व जनजाति समाज को तोड़ने व समाज मे विभेद उत्पन्न करने का षडयंत्र कर रहे हैं। हमे इस षडयंत्र को दूर करने के लिये सम्पूर्ण जनजाति समाज को जागरूक करना होगा और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये छत्तीसगढ़ में जनजाति गौरव समाज की स्थापना की जा रही है।
तत्पश्चात सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ गौरव समाज के प्रदेश पदाधिकारियों, संभागीय अध्यक्षों तथा महिला/युवा/ कर्मचारी संगठन प्रमुखों की घोषणा की गई है, जो निम्नानुसार है;
जनजाति गौरव समाज के सभी प्रांतीय पदाधिकारी महोदय
छत्तीसगढ़ जनजाति गौरव समाज
संरक्षक: नंदकुमार साय
रामविचार नेताम
देवलाल दुग्गा जी
केदार कश्यप जी
रिषेश्वर महाराज
राजाराम तोडम
अध्यक्ष: एम. डी. ठाकुर
उपाध्यक्ष: मोहन सिंह टेकाम
बंशीधर उरांव
चैत राम अटामि
विदेशी राम ध्रुव
यज्ञराम सिदार
महासचिव: विकास मरकाम
सचिव: डॉ गंभीर सिंह
रामलखन पैंकरा
रामजी ठाकुर
रघुराज सिंह उइके
गोपाल नाग
कोषाध्यक्ष: आर. एन. साय
प्रवक्ता: डॉ देवेंद्र माहला
इन्दर भगत
परमानंद तेता
सोशल मीडिया प्रभारी: रामप्रसाद मौर्य
संभागीय अध्यक्ष
सरगुजा: परमेश्वर सिंह
बिलासपुर: देवेन्द्र प्रताप सिंह
रायपुर: बुद्धेश्वर ध्रुव
बस्तर: भोजराज नाग
दुर्ग: टेकराम भंडारी
जनजाति गौरव महिला समाज
अध्यक्ष: श्रीमती गीतांजलि परमानंद तेता
महासचिव: श्रीमती पिंकी शिवराज शाह
जनजाति गौरव युवा समाज
अध्यक्ष: भूपेंद्र नाग
महासचिव: रवि भगत
जनजाति गौरव कर्मचारी समाज
अध्यक्ष: उत्तर सिंह सिदार
महासचिव: लखेश्वर कुदराम
बलरामपुर,महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
बलरामपुर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना राजपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता तथा सहायिका के 39 पदों में भर्ती की जानी है। शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त होने, मृत्यु होने एवं त्याग पत्र देने के पश्चात रिक्त हुए पदों में भर्ती शीघ्र किया जाना है। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजपुर में 39 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन 26 सितम्बर 2020 से 10 अक्टूबर 2020 तक परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना राजपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक से भेजे जा सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।
जशपुरनगर में 01 अक्टूबर से लोगों की सुविधा के लिए कोरोना जांच होगा
जशपुरनगर
वशिष्ठ कम्यूनिटी हाॅल में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक और भागलपुर सामुदायिक भवन में दोपहर 2 बजे से 4 बजे किए जाएगे जांच
कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जशपुर विकासखंड के वशिष्ठ कम्यूनिटी हाॅल जशपुर और भागलपुर सामुदायिक भवन में आगामी 01 अक्टूबर से लोगों की सुविधा के लिए कोरोना जांच प्रारंभ किया जा रहा है। इनमें वशिष्ठ कम्यूनिटी हाॅल में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक और भागलपुर सामुदायिक भवन में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कोरेाना जांच किया जाएगा। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आकर अपना कोरोना जांच कराएं ताकि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बच सकें।
देखन में छोटे लगें, असर करें गंभीर : कोरोना से बचने छोटे- छोटे उपाय कारगर
रायपुर
शुभम शुक्ला
कोरोना के प्रकोप से अपने आप को बचाने के लिए फिलहाल छोटे-छोटे उपाय करने होंगे। ये उपाय कारगर साबित हुए हैं और इन्हे अपना कर हम इस महामारी से सुरक्षित रह सकते हैं।
घर से निकलते समय जैसे हम और आप चेक करते हैं कि मोबाइल रखा है कि नही और नही होने पर वापस आकर फोन लेकर जाते हैं। वैसा ही अब मास्क के साथ करना होगा । परिवार के सदस्यों की भी जिम्मेदारी है कि जो भी घर से बाहर जाए उसे मास्क की याद दिलाएं और सही तरीके से मुंह और नाक को ढंक कर पहनने को कहे। गले में मास्क लटकाने से जुर्माने से बच सकते है,लेकिन कोरोना से नहीं। कुछ समय तक मास्क हमारी जिंदगी का हिस्सा बना रहेगा और इससे दोस्ती रखेंगे तो अच्छे दोस्त की तरह हम सबको यह बचाएगा भी।
कपड़े के मास्क को हर बार उपयोग करने के बाद साबुन और एंटीसेप्टिक घोल से धोना जरूरी है। सर्जिकल मास्क एक बार ही पहना जाता है। इसे सही तरीके से डिस्पोज करना भी आवश्यक है। हाथ साबुन/ सेनेटाइजर से धोते रहें। मास्क पहनने के बाद मुंह,नाक को बार-बार न छुएं। दरवाजे आदि खोलते समय उल्टे हाथ का अधिक प्रयोग करेें जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।