अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के मछली पालन विभाग के विभिन्न सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के अशासकीय संस्थाओं एवं फमों द्वारा तालाब निर्माण करवाकर मछली पालन कराने संबंधी विभिन्न योजनाएं प्रसारित की जा रही है। इन संस्थाओं द्वारा मछली पालकों से बड़ी राशि लेकर उनकी भूमि पर मत्स्य पालन का व्यवसाय करने पर उन्हें निश्चित मासिक आय का प्रलोभन दिया जा रहा है। मछली पालन विभाग राशि दो गुना करने संबंधी बात को प्रमाणित नहीं किया है। अतः मछली पालक स्वयं विचार कर ही वैधानिक आर्थिक पक्षों को समझकर ही राशि का निवेश करें।
लड़की ने अपने पहले प्रेमी की दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:- पवई क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम दलिपपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र घनश्याम की प्रेमिका बेबी ने अपने दूसरे प्रेमी प्रवेश के साथ मिलकर प्रदीप कुमार को गन्ने के खेत में ईंट से मार मार के गला दबाकर मार डाला और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गये थे । जिनको थाना पवई की पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार किया । यह तथ्य प्रकश में आया है कि मृतक प्रदीप , बेबी नाम की एक लडकी से प्रेम करता था उसी लडकी से गांव का एक और प्रवेश नाम का लड़का भी बेबी से प्यार करता था । कुछ दिनों बाद प्रवेश को छोडकर बेबी प्रदीप से प्रेम करने लगी । इस बात से प्रवेश मृतक प्रदीप से नाराज चल रहा था । कुछ दिनो बाद बेबी को यह जानकारी हुई कि प्रदीप उसके अलावा प्रवेश के बहन से भी प्रेम करता है । यह सारी बाते बेबी ने प्रवेश से बतायी । प्रदीप को रास्ते से हटाने के लिए प्रवेश और वेवी दोनो ने मिलकर साजिश के तहत प्रदीप को गन्ने के खेत मे बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से उसके सिर पर प्रवेश ने ईंट से प्रहार किया जिससे प्रदीप मौके पर गिर गया । उसके पश्चात बेबी की मदद से प्रवेश ने प्रदीप के सीने पर चढकर दोनो हाथो से गला दबा दिया । जिससे प्रदीप की मृत्यु हो गयी । तत्पश्चात प्रवेश तथा बेबी ने मृतक प्रदीप के दोनो मोबाईलो से सिम निकालकर तोड कर फेंक दिया तथा मोबाईलो को पालीथीन में रखकर सरसो के खेत में गाड़ दिये । हत्या में प्रयुक्त ईंट को उसी खेत में फेक दिये । दोनों हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है ।
दरिंदगी की हद पार 6 वर्ष की बालिका के साथ किया गया दुष्कर्म,,,
कानपुर देहात:-थाना मंगलपुर क्षेत्र के अन्तर्गत 6 वर्ष की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की के पिता बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं और बच्ची अपनी मां तथा दादी के साथ गांव में रहती है । हम आप को बताते चलें कि लड़की की मां निमंत्रण में अपने रिश्तेदारों के यहां गई थी। बच्ची दादी के साथ घर में अकेली थी ।बच्ची किसी काम से अपने घर के पास स्थित खेत में गई थी जब खेत से बच्ची वापस आ रही थी तभी गांव के एक लडके ने बच्ची को बहला फुसलाकर कर अपने घर ले आया और दुराचारी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया । थाना मंगलपुर प्रभारी श्री विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि पीड़िता के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए दुष्कर्मी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अपराधी की तलाश जारी है ।
विधायक आदर्श ग्राम के सपनों में पानी फेरती हुई जनकपुर ग्राम पंचायत….
पप्पू बैगा
जनकपुर कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्यमंत्री माननीय गुलाब कमरो जी ने विधायक आदर्श ग्राम पंचायत जनकपुर को बनाया है। जोकि विधायक जी का अति सराहनीय पहल जनकपुर की आम जनता के लिए होगा….
मगर विधायक आदर्श ग्राम जनकपुर बनाने के सपने को ग्राम पंचायत जनकपुर के द्वारा पानी फेरता ही नजर आ रहा है।हम आपको बता दें कि जनकपुर में विधायक आदर्श ग्राम के लगे हुए बोर्ड आप को दिख जाएंगे मगर जमीनी स्थिति में देखा जाए तो जनकपुर में हर जगह कचडा का ढेर आप को दिख जाएगा, जैसे 15 टोली में चौबीसों घंटे नाली का पानी सड़क पर बहता रहता है, और वही पानी आने जाने वाले राहगीरों के ऊपर उसके छींटे पडते हैं, मगर ग्राम पंचायत इस ओर अपना ध्यान ही आकृर्षित नहीं कर रहा है । वीडियो में आप देख सकते हैं कई अलग-अलग जगह कचरे के ढेर को आप सब देख सकते हैं
विधायक आदर्श ग्राम के बारे में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पवन शुक्ला ने बताया कि जनकपुर में स्ट्रीट लाइट कभी जलती ही नहीं है, पूरी रोड गड्ढे से भरी हुई है, जिधर देखो उधर कचरा फेंका हुआ रहता है यह हमारी समझ से परे है कि किस चीज को देखते हुए जनकपुर को विधायक आदर्श ग्राम पंचायत कहां जा सकता है।
जनकपुर पंचायत के सदस्य श्री राजेश मिश्रा जी से पूछने पर उन्होंने बताया कि विधायक आदर्श ग्राम के कुछ निम्नावलियां होती हैं जैसे स्वच्छता,जल प्रदाय और स्ट्रीट लाइट यह ग्राम पंचायत के मुख्य कार्य होते हैं जिस पर हम जनकपुर ग्राम पंचायत के लोग खरे नहीं उतरे हैं। हम असफल हुए हैं जो सत्य है इसे नहीं नकारा जा सकता। और उन्होंने कहा कि जनकपुर के जो सक्षम जनप्रतिनिधि हैं उन्हें चाहिए कि बड़े स्तर पर कार्य योजना तैयार कराएं जिसमें स्वच्छता पेयजल और जल निकासी का काम एक प्लान बनाकर कार्य करें तभी जनकपुर एक विधायक आदर्श ग्राम पंचायत बन सकता है।
नशीले पदार्थों का इंजेक्शन बेचने वाला शातिर अपराधी 1800 इंजेक्शनों के साथ हुआ गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:- थाना जूही पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर झकर कटी बस स्टेशन होटल के बगल में संतोष सिंह उर्फ बंटी पुत्र बेचन सिंह को 1800 नशीले इंजेक्शनों बरामद किये गये। (जिसके डिब्बे के रैपर पे NPSAT लिखा है जो नारकोटिक्स ड्रग्स के अन्तर्गत आता है) के साथ गिरफ्तार किया गया । मौके पर औषधि निरिक्षक श्रीमती सीमा सिंह ने पहुंच कर बरामद इंजेक्शनों का सैंपल लिया । नशीले पदार्थ का व्यवसाय करने के लिए शातिर अपराधी ने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए एक दुकन किराये पर लेकर यह ऐलान किया कि मैं आगंतुकों का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर पंहुचाता हूं ।शातिर अपराधी उसी सामान के साथ नशीले पदार्थ के इंजेक्शनों की बिक्री करता था । अपराधी से पूंछताछ जारी है। अपराधी पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
कैसा होगा आज आपका दिन अपने राशिफल में पंचांग सहित
।। 🕉 ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का पञ्चांग »»»📜
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास……………………………….अश्विन
पक्ष………………………………..शुक्ल
तिथी………………………………अष्टमी
प्रातः 06.59 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 06.27.37 पर
सूर्यास्त…………संध्या 05.54.11 पर
सूर्य राशि………………………….तुला
चन्द्र राशि………………………..मकर
गुरु राशी…………………………..धनु
नक्षत्र……………………………श्रवण
रात्रि 02.31 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
योग……………………………….शूल
रात्रि 12.39 पर्यंत पश्चात गंड
करण……………………………….बव
प्रातः 06.59 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………….शरद
दिन……………………………शनिवार
आंग्ल मतानुसार :-
24 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ तिथि विशेष :
दुर्गाअष्टमी, महाअष्टमी |
🔱 माता पूजन (कुलदेवी पूजन) :-
अष्टम महागौरी पूजन (आठवां दिवस) :-
महागौरी : मां दुर्गा का अष्टम स्वरूप :-
शंख और चन्द्र के समान अत्यंत श्वेत वर्ण धारी “माँ महागौरी” माँ दुर्गा का आठवां स्वरुप हैं। भगवान शिव को पाने के लिए किये गए अपने कठोर तप के कारण माँ पार्वती का रंग काला और शरीर क्षीण हो गया था, तपस्या से प्रसन्न होकर जब भगवान शिव ने माँ पार्वती का शरीर गंगाजल से धोया तो वह विद्युत प्रभा के समान गौर हो गया। इसी कारण माँ को “महागौरी” के नाम से पूजते हैं। महागौरी की चार भुजाएं हैं जिनमें से दो अभयमुद्रा और वरमुद्रा में हैं तथा दो में त्रिशूल और डमरू धारण किया हुआ है। अपने सभी रूपों में से महागौरी, माँ दुर्गा का सबसे शांत रूप है। अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विधान है।
☸ शुभ अंक………………………6
🔯 शुभ रंग………………………हरा
⚜ *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 11.48 से 12.33 तक ।
👁🗨 *राहुकाल :-*
प्रात: 09.20 से 10.45 तक ।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
*तुला*
05:58:42 08:18:35
*वृश्चिक*
08:18:35 10:37:32
*धनु*
10:37:32 12:41:54
*मकर*
12:41:54 14:24:30
*कुम्भ*
14:24:30 15:52:12
*मीन*
15:52:12 17:17:23
*मेष*
17:17:23 18:52:51
*वृषभ*
18:52:51 20:48:42
*मिथुन*
20:48:42 23:03:40
*कर्क*
23:03:40 25:24:22
*सिंह*
25:24:22 27:42:03
*कन्या*
27:42:03 29:58:42
🚦 दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.53 से 09.19 तक शुभ
दोप. 12.11 से 01.37 तक चर
दोप. 01.37 से 03.03 तक लाभ
दोप. 03.03 से 04.29 तक अमृत
संध्या 05.55 से 07.29 तक लाभ
रात्रि 09.03 से 10.37 तक शुभ ।
📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ महागौर्ये नम: ॥
*॥ ध्यान मंत्र ॥*
सर्वसंकट हंत्री त्वंहि धन ऐश्वर्य प्रदायनीम्।
ज्ञानदा चतुर्वेदमयी महागौरी प्रणमाभ्यहम्॥
सुख शान्तिदात्री धन धान्य प्रदीयनीम्।
डमरूवाद्य प्रिया अद्या महागौरी प्रणमाभ्यहम्॥
📢 संस्कृत सुभाषितानि –
स्त्रीणां हि साहचर्याध्द्ववति चेतांसि भर्तृसदृशानि ।
मधुरापि हि मूर्च्छयेत् विपविटपिसमाश्रिता वल्ली ॥
अर्थात :-
साहचर्य के कारण स्त्री का अन्तःकरण पति के जैसा बनता है; जिस प्रकार लता मधुर होते हुए भी विषवृक्ष को लिपटे रहने से विषैली बन जाती है ।
🍃 आरोग्यं सलाह :-
अष्टम महागौरी (तुलसी) –
दुर्गा का अष्टम रूप *महागौरी* है। जिसे प्रत्येक व्यक्ति औषधि के रूप में जानता है क्योंकि इसका औषधि नाम तुलसी है जो प्रत्येक घर में लगाई जाती है। तुलसी सात प्रकार की होती है। सफेद तुलसी, काली तुलसी, मरुता, दवना, कुढेरक, अर्जक, षटपत्र। ये सभी प्रकार की तुलसी रक्त को साफ करती है। रक्त शोधक है एवं हृदय रोग का नाश करती है।
तुलसी सुरसा ग्राम्या सुलभा बहुमंजरी।
अपेतराक्षसी महागौरी शूलघ्नी देवदुन्दुभि:
तुलसी कटुका तिक्ता हुध उष्णाहाहपित्तकृत् ।
मरुदनिप्रदो हध तीक्षणाष्ण: पित्तलो लघु:।
इस देवी की आराधना हर सामान्य एवं रोगी व्यक्ति को करना चाहिए।
तुलसी के गुणकारी घरेलू नुस्खे :-
– जुकाम, हरारत, फ्लू व मौसमी बुखार में तुलसी, काली मिर्च व मिश्री मिलाकर पानी में पकाकर, अथवा तीनों को पीसकर गोलियाँ बना दिन में तीन-चार बार लेने से लाभ होता है।
– खाँसी में तुलसी की पत्तियों व अदरक को पीसकर शहद के साथ चाटने से लाभ पहुँचता है।
– दस्त लगने पर तुलसी के 10 पत्तों को एक माशा जीरे में पीसकर दिन में 3-4 बार चाटने से दस्त बंद हो जाते हैं।
– मुख की दुर्गंध दूर करने के लिए दिन में दो बार तुलसी के 4-5 पत्ते चबाएँ।
– घाव शीघ्र ठीक करने के लिए तुलसी पत्र व फिटकरी खूब बारीक पीसकर घाव पर छिड़कें।
⚜ आज का राशिफल :-
🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कारोबार कामकाज अनुकूल लाभ देंगे । शारीरिक कष्ट संभव है । किसी अनहोनी की आशंका बनी रहेगी । व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी । लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं । बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे । सेहत का ध्यान रखें । आराम के साधन प्राप्त हो सकते हैं ।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नई योजनाओं पर कार्य कर सकेंगे । कार्यप्रणाली में सुधार होगा । समाज कार्यों में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । मान सम्मान बढ़ेगा । कारोबार को लेकर नए अनुबंध हो सकते हैं । मान सम्मान मिलेगा । दुष्ट जनों से दूरी बनाए रखें । निवेश में विवेक का उपयोग करें । नौकरी में भी नए कार्य कर पाएंगे । कोई पुराना रोग परेशान करेगा ।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शारीरिक थकान हो सकती है । धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी । किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है । सफलता प्राप्त हो सकती है । व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे । लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है । नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है ।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है । अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें । व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा परंतु प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी । आय बनी रहेगी । शारीरिक हानि एवं कष्ट की संभावनाएं हैं । पुरानी व्याधि पर खर्च करना पड़ेगा ।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी शारीरिक समस्या से परेशान हो सकते हैं । कचहरी के कार्यों में अनुकूलता आएगी । वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं । लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे । प्रमाद ना करें तो धन प्राप्ति सुगम होगी । शत्रुता बढ़ सकती है अतः वाणी में नियंत्रण रखें ।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी । शेयर मार्केट से अनुकूल लाभ प्राप्त हो सकता है परंतु जल्दी बाजी ना करें । स्थाई संपत्ति में अभिवृद्धि के योग हैं । नए कारोबार या बड़ा सौदा बड़ा लाभ देगा । परिवार के किसी छोटे सदस्य के अध्ययन के संबंध में चिंता रह सकती है ।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
लेखन व पठन-पाठन में समय व्यतीत करें । शारीरिक कष्ट की संभावनाएं हैं । चोट व रोग से बचे । किसी मनोरंजक यात्रा का भी योग है । किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है । आराम के साधनों पर खर्च हो सकता है । स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा । सफलता प्राप्त करेंगे ।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी व्यक्ति से विवाद संभव है अतः वाणी पर नियंत्रण रखें । दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है । चिंता व तनाव रहेगा । कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है जिससे क्लेश रहेगा । मन में दुविधा रहेगी । जल्दबाजी में निर्णय ना ले । कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है ।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मित्रों का सहयोग कर पाएंगे । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा । धन अर्जन होगा । दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा जिससे प्रसन्नता में अभिवृद्धि होगी । कोई बड़ा कार्य अथवा लंबे प्रवास का मन बनेगा । किसी विवाद में ना पड़े ।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी एवं निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी । निवेश से लाभ हो सकता है । धन प्राप्ति सुगमता के भी योग हैं परंतु वाणी पर संयम रखें । शुभ समाचार प्राप्त होंगे । घर में अतिथि का आगमन होगा । किसी कानूनी फेर में ना पड़े । मस्तिष्क में पीड़ा रह सकती है ।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
बेरोजगारी दूर होकर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । कारोबार में वृद्धि के योग हैं । लेन-देन में जल्दी बाजी ना करें । शेयर मार्केट में विवेक से निर्णय लेकर ही निवेश आदि करें । व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी जिससे अप्रत्याशित लाभ हो सकता है । परीक्षा साक्षात्कार आदि में सफलता के भी योग हैं ।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपने मन की बात को किसी को ना बताएं एवं अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें । किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है । लाभ होने के योग हैं परंतु जमानत और जोखिम के कार्यों को टालना पड़ेगा । अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे जिनसे चिंता एवं तनाव रहेगा ।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
आचार्य श्री लक्ष्मी नारायण पाण्डेय डिब्रूगढ़ असम।
।। शुभम भवतु ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩
नगर निगम के स्लम एरिया के लोगों को जल्द मिलेगी मोबाईल मेडिकल वैन की सुविधा,,,वैन में चिकित्सको की टीम के साथ निःशुल्क दवा की भी होगी सुविधा
अम्बिकापुर:- अम्बिकापुर / नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में स्थित 19 नोटिफाईड एवं 10 नान-नोटिफाईड स्लम क्षेत्र में निवासरत लोगों को जल्द ही मोबाईल मेडिकल वैन की सुविधा मिलेगी जिससे अपने निवास के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं बीमारी से होने वाले आर्थिक नुकसान से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अन्तर्गत नगर निगम अम्बिकापुर के स्लम क्षेत्र में चलाने के लिए 8 मोबाईल मेडिकल वाहन की स्वीकृति मिली है जिसमे प्रथम चरण में 4 वाहनो को चलाई जाएगी।
नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी ने बताया कि अम्बिकापुर निगम क्षेत्र के स्लम क्षेत्र हेतु मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत चिकित्सा की उन्नत सेवा हेतु 8 मोबाईल मेडिकल वाहन जिसमें चिकित्सक, अन्य स्टाफ, दवाईया, पैथालाजी लैब की सुविधा सहित उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रथम चरण में 4 मोबाईल मेडिकल वाहन प्रारंभ किया जाएगा।
इस सुविधा के प्रारंभ होने से स्लम क्षेत्र में निवासरत परिवार को स्वास्थ्य जांच हेतु बडे अस्पताल जाने की आवयश्कता नही होगी बल्कि उनके मोहल्ला एवं पारा में ही मोबाईल मेडिकल वाहन में उपलब्ध चिकित्सक एवं जांच सुविधा से उपचार हो सकेगा एवं आवयकतानुसार दवाईयां भी उपलब्ध हो सकेगा। इस मोबाईल वाहन के प्रारंभ होने से स्लम में निवासरत परिवार के सदस्यो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के साथ समय की भी बचत होगी।
खाद्य एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा प्याज की कालाबाज़ारी रोकने थोक दुकानों का किया गया निरीक्षण जिले में 315.7 क्विंटल प्याज का स्टॉक उपलब्ध
जिले में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा जिले के 8 थोक विक्रेताओं के संस्थान में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 315.7 क्विंटल प्याज का स्टॉक पाया गया। थोक व्यापारियों ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में प्याज उपलब्ध है और आगे भी प्याज की आवक में समस्या नही होने के कारण प्याज की उपलब्धता में कोई समस्या नही होगी।
प्याज का थोक भाव 60 से 65 रुपये प्रति किग्रा है। निरीक्षण टीम द्वारा व्यापारियों को प्याज की उपलब्धता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अजय त्रिपाठी, जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, नायब तहसीलदार श्री भूषण मण्डावी, खाद्य निरीक्षक श्री रोशन सोनी मौजूद थे।
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा …
नई दिल्ली:- भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने की खबरें आई हैं। मीडिया में आई रिपोर्टस के अनुसार कपिल की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। कपिल मधुमेह से संबंधित परेशानियों से भी पिछले कुछ समय से जूझ रहे थे। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में और जानकारी का इंतजार है।
इस बीच कपिल के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के सार्वजनिक होते ही उनके फैंस ने दुवाएं मांगना शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार वर्ल्ड कप जीताने वाले अपने पहले कप्तान के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
गौरतलब है कपिल देव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं। वनडे इंटरनैशनल करियर में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था।
अंदर से बाहर कोई ना जा सके ,बाहर से अंदर कोई ना आ सके…..पिछले 8 महीने से सी.आर.पी.एफ.का मेन गेट ना खुलने से धरना प्रदर्शन
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
लखनऊ:-सरोजनी नगर के विजनौर स्थित सी आर पी एफ कैंप में अधिकारियों और जवानों का हजारों की संख्या में परिवार रहता है लेकिन कालोनी में रहने वाले जवानों के परिवार के सदस्यों ने मार्च से अब तक गेट ना खोले जाने पर हंगामा किया ।
अंदर ही सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है । सी आर पी एफ प्रशाशन द्वारा अंदर एक दुकान लगवाई गई है। उसी से सामान खरीदने के लिए कहा जाता है। कैसी विडम्बना है कि जो देश की रक्षा करते हैं उन्हीं के परिवारिक जनों के साथ ऐसा होता है ।सामान खरीदने के लिए दुकान में घंटों लाइन लगाना पड़ता है तब कहीं जाकर सामान मिलता है आखिर ये कबतक चलेगा।सी आर पी एफ, के डीआईजी, यूपी उपाध्याय ने कहा कि कोरोना के चलते कोरोना से बचाव के लिए यह किया गया है । कोरोना जब रहेगा तब तक गेट बंद रहेगा । तब तक परिसर के अंदर की दुकान से ही सामान खरीदना होगा ।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 10वीं एवं 12वीं के पूरक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा,डीएलडी की भी परीक्षा होगी साथ
रायपुर छ्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक पूरक परीक्षा वर्ष 2020 28,11,2020से प्रारंभ होगी तथा डी एल डी मुख्य परीक्षा प्रथम वर्ष 2020 भी पूरक परीक्षाओं से प्रारंभ की जाएगी।
हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक परीक्षा हेतु आवेदन 24,10,2020 से भरे जाएंगे तथा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31,10,2020 होगी।
इस वर्ष हाई स्कूल पूरक परीक्षा में 108632 छात्र पात्र हैं तथा 12वीं के पूरक परीक्षा में 60731 छात्र पात्र हैं।
नियमित छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र उन्हीं विद्यालयों को बनाया जाएगा जिनमें में अध्ययनरत थे तथा स्वाध्याय छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र उन विद्यालयों को बनाया जाएगा जहां से उन्होंने फॉर्म भरा है।
आवेदन भरने की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर दिनांक 23,10,2020 को शाम 5:30 मिनट तक रहेगी
दो शातिर लुटेरो के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ , 2 बदमाश घायल
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर थाना अर्मापुर पुलिस टीम और लुटेरों के बीच मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल होकर दोनों लुटेरे जमीन पर गिर गये। पुलिस ने दोनों अपराधियों को धर दबोचा। अपराधियों की पहचान अमित पुत्र गेंदा सिंह निवासी गली नम्बर 4 इन्द्रानगर रोड़ सी टी एस कच्ची बस्ती कल्यानपुर, कुंदन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी इंद्रानगर रोड कच्ची बस्ती कल्यान पुर के नाम से हुई है। तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से 4 चेन, 2000/-नकद रुपये, 2 तमंचे 315 बोर ,2 कारतूस जिंदा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस ,1 अपाचे मोटरसाइकिल यू पी 78 डी आर 1340 बरामद की गई । दोनों अपराधियों के खिलाफ अन्य थानों में लूट, डकैती,हिंसा आदि के 28 अन्य मुकदमे दर्ज हैं । अपराधियों को हिरासत में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है ।
जाने आज का राशिफल एवं आज का पंचांग
. ।। 🕉 ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का दैनिक पंचांग »»»📜
आचार्य श्री लक्ष्मी नारायण पाण्डेय
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास…………………………….अश्विन
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………सप्तमी
प्रातः 06.57 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय……….प्रातः 06.27.23 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.55.29 पर
सूर्य राशि………………………..तुला
चन्द्र राशि…………………………धनु
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र………………………उत्तराषाढ़ा
रात्रि 01.22 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग………………………………धृति
रात्रि 01.21 पर्यंत पश्चात शूल
करण………………………….वणिज
प्रातः 06.57 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………..शरद
दिन………………………….शुक्रवार
आंग्ल मतानुसार :-
23 अक्तूबर सन 2020 ईस्वी ।
🌚 *त्रिरात्रोत्सव आरंभ :-
🔱 सप्तम कालरात्रि –
कालरात्रि माता : मां दुर्गा का सप्तम स्वरूप :-
माँ दुर्गा के सातवें रूप को *”माँ कालरात्रि”* के नाम से पूजा जाता है। माँ कालरात्रि का वर्ण रात्रि के समान काला है परन्तु वे अंधकार का नाश करने वाली हैं। दुष्टों व राक्षसों का अंत करने वाला माँ दुर्गा का यह रूप देखने में अत्यंत भयंकर लेकिन शुभ फल देता है इसलिए माँ “शुभंकरी” भी कहलाई जाती हैं। माँ कालरात्रि के ब्रह्माण्ड के समान गोल नेत्र हैं। अपनी हर श्वास के साथ माँ की नासिका से अग्नि की ज्वालाएं निकलती रहती हैं। अपने चार हाथों में खड्ग, लोहे का अस्त्र, अभयमुद्रा और वरमुद्रा किये हुए माँ अपने वाहन गर्दभ पर सवार हैं।
☸ शुभ अंक…………………..5
🔯 शुभ रंग……………आसमानी
⚜ *अभिजीत मुहूर्त :-*
प्रातः 11.48 से 12.33 तक ।
👁🗨 *राहुकाल (अशुभ) :-*
प्रात: 10.45 से 12.10 तक ।
🚦 *दिशाशूल :-*
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
*तुला*
06:02:39 08:22:32
*वृश्चिक*
08:22:32 10:41:29
*धनु*
10:41:29 12:45:50
*मकर*
12:45:50 14:28:26
*कुम्भ*
14:28:26 15:56:09
मीन
15:56:09 17:21:20
मेष
17:21:20 18:56:48
वृषभ
18:56:48 20:52:38
मिथुन
20:52:38 23:07:36
कर्क
23:07:36 25:28:19
सिंह
25:28:19 27:45:59
कन्या
27:45:59 30:02:39
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.54 से 09.19 तक लाभ
प्रात: 09.19 से 10.45 तक अमृत
दोप. 12.10 से 01.35 तक शुभ
सायं 04.25 से 05.50 तक चंचल
रात्रि 09.00 से 10.35 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ कालरात्र्यै नम: ॥
॥ ध्यान मंत्र ॥
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता, लम्बोष्टी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा, वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी॥
📢 संस्कृत सुभाषितानि
यथा गजपतिः श्रान्तः छायार्थी वृक्षमाश्रितः ।
विश्रम्य तं द्रुमं हन्ति तथा नीचः स्वमाश्रयम् ॥
अर्थात :-
जैसे थका हुआ हाथी छांव लेने वृक्ष का आश्रय लेता है, और विश्राम के बाद वृक्षका नाश करता है वैसे नीच मानव खुदको आश्रय देनेवाले का नाश करता है ।
🍃 आरोग्यं सलाह
सप्तम कालरात्रि (नागदौन)
दुर्गा का सप्तम रूप कालरात्रि है जिसे महायोगिनी, महायोगीश्वरी कहा गया है। यह नागदौन औषधि के रूप में जानी जाती है। सभी प्रकार के रोगों की नाशक सर्वत्र विजय दिलाने वाली मन एवं मस्तिष्क के समस्त विकारों को दूर करने वाली औषधि है। इस पौधे को व्यक्ति अपने घर में लगा ले तो घर के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यह सुख देने वाली एवं सभी विषों की नाशक औषधि है। इस कालरात्रि की आराधना प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को करना चाहिए।
⚜ आज का राशिफल
🐏 राशि फलादेश मेष
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
घर परिवार खुशी का माहौल रहेगा । योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं परंतु तत्काल लाभ नहीं मिलेगा । नौकरी में सुख चैन बना रहेगा । नवीन व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं ।प्रसन्नता एवं उत्साह में अभिवृद्धि होगी । ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है । निवेश के कार्य शुभ रहेंगे । कारोबार में वृद्धि होगी ।
🐂 राशि फलादेश वृष
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबार मन के अनुकूल चलेगा । नौकरी पेशे में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी । किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व से संपर्क बनेगा । कोर्ट कचहरी की अड़चन दूर होगी एवं किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है । पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि होगी । घर बाहर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा । पूजा पाठ तंत्र-मंत्र इत्यादि में रुचि रहेगी।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यवसाय ठीक चलेगा धन हानि की आशंका है । स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ेगा । लापरवाही से बचें ।क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखना पड़ेगा । कार्य करते समय चोट लग सकती है । ग्रहणीया गृह कार्य में जल्दी बाजी से बचें ।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसाय लाभप्रद रहेगा । निवेश आदि विचार करने के पश्चात करें । कानूनी बाधाएं दूर होंगी । उत्साह एवं प्रसन्नता में अभिवृद्धि होगी परंतु प्रमाद ना करें । किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है । विवाह के इच्छुक लोगों को जीवनसाथी मिलने का भी योग है ।
🦁 राशि फलादेश सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रमाद से बचें । घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा । रोजी रोजगार में वृद्धि होगी । धर्मपत्नी का सहयोग प्राप्त होगा । परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि विषयों में सफलता प्राप्त हो सकती है । धन प्राप्ति का कार्य सुगमता से होगा । संपत्ति के बड़े सौदे लाभ दे सकते हैं, जिससे उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा ।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा । मनोरंजक यात्रा के योग हैं । लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं । किसी मांगलिक आनंद उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है । शैक्षणिक एवं शोध कला इत्यादि रचनात्मक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे । सुस्वाद भोजन का आनंद प्राप्त होगा ।
⚖ राशि फलादेश तुला
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मेहनत अधिक करना पड़ेगी । लाभ में कमी होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । विवाद आदि विषयों को बढ़ावा ना दें । वाणी का संयम रखना पड़ेगा । जमानत व जोखिम के कार्य टाल देवें । शोक समाचार प्राप्त हो सकता है । व्यर्थ बातों में समय ना नष्ट करें । व्यापार व्यवसाय आदि ठीक रहेगा ।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा । शेयर बाजार से लाभ हो सकता है । किसी लंबी व्यवसाय की यात्रा की योजना बन सकती है परंतु जोखिम एवं जमानत के कार्य टालना पड़ेंगे । थोड़े ही प्रयास से कार्य सिद्धि होगी एवं कार्य में अपना पूर्ण ध्यान दे पाएंगे ।
🏹 राशि फलादेश धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे । उत्साह एवं प्रसन्नता में अभिवृद्धि होगी । पूर्व में चल रहे विवादों का खात्मा होगा । व्यापार निवेश नौकरी अनुकूल होंगे । दूर से अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं । समय अनुकूल है । अच्छे समाचार प्राप्त होंगे । कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बन सकती है । घर में मेहमानों का आगमन होगा । क्रोध ना करें, विवाद से बचें ।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें । पारिवारिक सहयोग मिलेगा । प्रसन्नता बनी रहेगी । जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें । नवीन वस्त्र आदि पर व्यय हो सकता है । परीक्षा साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी । बेरोजगारी दूर होकर रोजगार की व्यवस्था बन सकती है ।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धन हानि के योग हैं । जोखिम ना लें । आर्थिक परेशानी रहेगी । व्यय में वृद्धि होगी । कुसंगति से हानि हो सकती है । लापरवाही ना करें । स्वास्थ्य कमजोर रहेगा । कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें । लेन-देन में जल्दबाजी ना करें । किसी अपने के व्यवहार से आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकती है ।
🐋 राशि फलादेश मीन
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बुद्धिमत्ता का प्रयोग कर कार्यों को संपादित करें । रुके काम पूर्ण हो सकते हैं । प्रमाद ना करें । बाहर पूछ परख रहेगी । डूबी हुई रकम भी प्राप्त हो सकती है । कारोबार में वृद्धि संभव है । निवेश शुभ रहेगा एवं लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं । यात्रा शुभ फलदायक रहने वाली है ।
☯️ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
!
।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।
माननीय श्री अमरजीत भगत ने किया नव निर्मित 10800 मेट्रिक क्षमता के गोदाम का उद्घाटन
अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज सीतापुर विकासखंड के ग्राम बनेया में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग के नव निर्मित 10800 मेट्रिक क्षमता के गोदाम का उद्घाटन रिबन काटकर किया। गोदाम को लोक निर्माण विभाग द्वारा 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।
आसपास के लोगों को मिल सकेंगे रोजगार
लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि बनेया में नवनिर्मित 10 हजार 800 मैट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण गोदाम के बन जाने से अब जिले में खाद्यान्न भंडारण की क्षमता में वृद्धि हुई है तथा खाद्यान्न भंडारण में सहुलियत होगी। वेयर हाउस के बन जाने से चावल का रख-रखाव बेहतर ढंग से सकेगा और आस-पास के राईस मिल का चावल भी इसी वेयर हाउस में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वेयर हाउस के बनने से भंडारण क्षमता में वृद्धि तो हुई है साथ ही आस-पास के लोगों को यहां रोजगार भी मिल सकेगा।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि 27 एवं 28 अक्टूबर को होने विधानसभा की विषेश सत्र में केन्द्र सरकार के कृषि बिल पर चर्चा की जाएगी। किसानों का अहित न हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहां धान से एथेनाल बनाया जाएगा जो जैव इंधन के क्षेत्र में काम करेगा। एथेनाल के निर्माण से आने वाले समय में किसानों को निश्चित ही दूरगामी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो किसान साल में एक बार धान की खेती करते थे वे अब खरीफ के साथ रबी में भी धान की खेती करके शासन को बेचने में सक्षम होंगे। श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आम आदमी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री ने मैनपाट के सुपलगा, करदना में पुल निर्माण तथा पेंट से पीडिया तक सड़क निर्माण की घोषणा की है। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहुलियत होगी।
बैंक में 7 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस,,,,,
हरियाणा :- हरियाणा के झज्जर जिले में पंजाब नेशनल बैंक से हथियारबंद बदमाशों ने 7 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वारदात को अंजाम हरियाणा के झज्जर जिले के माछरौली गांव में दिया गया है जहां पंजाब नेशनल बैंक से करीब पांच हथियारबंद बदमाशों ने 7 लाख 11 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने बैंक के सुरक्षा गार्ड की बंदूक भी छीन ली। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। बदमाश बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे। इस दौरान बदमाशों ने अपने मुंह को ढक रखा था। बदमाशों ने बैंक के बाहर फायरिंग भी की मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और पुलिस जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि कुछ बदमाश दो बाइक पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने फायरिंग की और बैंक के कैशियर से करीब 7 लाख रूपये लूट लिए, इस मामले की जांच की जा रही है मामले की जांच दो डीएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। मामले को लेकर एसपी का कहना है कि घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
अम्बिकापुर में तेज रफ्तार बाईकों की भिड़ंत,दो की हालत गंभीर
अम्बिकापुर रेनॉल्ट शोरूम के दो बाइक में जबरजस्त भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमे दो को गंभीर चोटें आयी है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक काफी तेज गति से थे भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण अपना नियंत्रण खो बैठे और अनियंत्रित हो कर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और उनमें से दो लोगो को गंभीर चोट लग गई।।
एकघायल व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी हालत गंभीर है
सभी घायलों वहां मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।
लड़की का अपहरण करने वालों अपहरण कर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
आजमगढ़:-थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 अपहरणकर्ताओं से एक स्कार्पियो तथा एक देशी तमंचा,कारतूस सहित लड़की को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हवलदार पाण्डेय पुत्र रामजीत पाण्डेय ग्राम बभनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ की बेटी को अर्जुन पुत्र हनुमान यादव ग्राम हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ने अपहरण करके लड़की से जबरजस्ती शादी करना चाहता था । इस लिए लड़की का अपहरण करके स्कार्पियो में बिठाकर भागा ले जा रहा था । परन्तु पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्कार्पियों को चारों तरफ से घेर लिया और गाड़ी के अन्दर से लड़की को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता अर्जुन यादव
तथा उसके साथी आजद पुत्र असलम के खिलाफ मुकदमा 184/2020 पंजीकृत कर धारा 366, 3/25 में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। ।
बाजार से घर जा रहे युवक के साथ बाइक सवार चोरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या:- बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के श्री कृष्णा महाविद्यालय मंगारी के पास प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने दूसरी बाइक पर सवार युवक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित अंकुर गुप्ता निवासी कोछा बाजार द्वारा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली में दिये गये प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 394 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित द्वारा बताया गया है कि वह बाइक से अपने घर कोछा बाजार लौट रहा था। उन्होंने बताया कि वो बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के श्री कृष्णा महाविद्यालय मंगारी के पास प्रयागराज हाईवे पर पहुंचा तो सफेद अपाची पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा मारा पीटा और बैग छीन लिया। बैग में 40 हजार रुपए नगद तथा महत्वपूर्ण कागजात थे। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।
कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए अपने राशिफल में
राशिफल-22-अक्टूबर-2020-गुरुवार
🍁🔥🏵️🌺🐚🍀🔥🏵️🌳
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
मेष:-
किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।
🌳💐🏵️🔥🍀🐚🌺🌸🍁
वृष:-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
🍁🌸🌺🐚🍀🔥🏵️💐🌳
मिथुन:-
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें।
🌳💐🏵️🔥🍀🐚🌺🌸🍁
कर्क:-
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
🍁🌸🌺🐚🍀🔥🏵️💐🌳
सिंह:-
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
🌳💐🏵️🔥🍀🐚🌺🌸🍁
कन्या:-
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।
🍁🌸🌺🐚🍀🔥🏵️💐🌳
तुला:-
रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
🏵️🔥🍀🍀🐚🌺🌸🍁🍁
वृश्चिक:-
कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।
🌳🌸🌺🐚🍀🍀💐🔥🏵️
धनु:-
बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।
🏵️🔥💐🍀🍁🐚🌺🌸🌳
मकर:-
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
🌳🌸🌺🐚🍁🍀💐🔥🏵️
कुंभ:-
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी।
🏵️🔥💐🍀🍁🐚🌺🌸🌳
मीन:-
कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
🌳🌸🌺🐚🍁🍀💐🔥🏵️
40 फीट गहरी खाई में बस के गिरने से 5 की हुईं मौत, 35 घायल
महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र के नंदुरबार में बुधवार भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें खामचौंदर गांव के पास एक बस 40 फीट गहरी खाई जा गिरी। खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 35 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत जा रही थी। सभी घायलों को नंदुरबार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में कई लोगो की हालत गंभीर है। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंची ही थी कि तभी अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
बस के सीधे नीचे गिरने की वजह से ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा रही है तथा रेस्कु ऑपरेशन अभी भी जारी है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या आगे और भी बढ़ सकती हैं।