Home Blog Page 279

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप अधिशेष चावल से एथेनाॅल उत्पादन की दर 54 रूपए 87 पैसे प्रति लीटर निर्धारित करने के निर्णय के लिए दिया धन्यवाद

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार प्रयासों के फलस्वरूप अधिशेष चावल से एथेनाॅल उत्पादन की दर 54 रूपए 87 पैसे प्रति लीटर निर्धारित करने के निर्णय के लिए धन्यवाद दिया है साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान को सीधे एथेनाॅल संयत्रों को जैव ईधन उत्पादन की अनुमति प्रदान करने की मांग भी की है, जिससे राज्य में लगने वाले एथेनाॅल संयंत्रों को किसानों द्वारा सीधे धान का विक्रय किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय जैव नीति 2018 एवं उसके लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में जैव ईंधन के उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य में उत्पादित अतिरिक्त धान से बायो-एथेनाॅल उत्पादन की अनुमति के लिए विगत 18 माह से लगातार प्रयास किए गए।
राज्य शासन के इन प्रयासों के फलस्वरूप आपके द्वारा लिए गए निर्णय के लिए अनुसार तेल वितरण कंपनियों द्वारा अधिशेष चाॅवल (एफसीआई के गोदाम के माध्यम से प्राप्त) से एथेनाॅल उत्पादन की दर 54 रूपए 87 पैसे प्रति लीटर निर्धारित की गई है। इस निर्णय हेतु आपको कोटि-कोटि धन्यवाद।
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि- राज्य शासन की मांग है कि राज्य के किसानो से खरीदे गए अतिशेष धान को सीधे एथेनाॅल संयत्रोें को जैव ईधन उत्पादन हेतु अनुमति प्रदान की जाए, इससे राज्य में लगने वाले एथेनाॅल संयत्रों को किसानों द्वारा सीधे धान का विक्रय किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि अतिशेष धान से सीधे एथेनाॅल उत्पादन की अनुमति राज्य के किसानो की आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

अगर एसडीएम तहसीलदार भी देंगे भू माफियाओं का साथ तो कैसे लगेगी भूमि अतिक्रमण पर लगाम

पप्पू बैगा
कोरिया जिले का दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के तहसील भरतपुर का मुख्यालय ग्राम पंचायत जनकपुर का है जहां जनकपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित पुराना ग्राम पंचायत भवन के तीन तरफ सड़क होने के कारण पंचायत की आमदनी बढ़ाने के लिए पंचायत द्वारा 10 दुकानों का निर्माण कराकर किराया पर दिया था। इनमे से एक किरायादार मोहनलाल आसुदानी पिता हसमत राय आसुदानी ने ग्राम पंचायत जनकपुर से दुकान क्रमांक 02, 04, 05, तीन कमरा को किराया मे लेकर अपने भाई राधामल जगवानी के साथ व्यवसाय शुरू किया। प्रारंभ मे कुछ वर्षों तक नियमित रूप से दुकान का किराया पंचायत को दे रहा था। इस बीच पंचायत के चुनाव मे जीतकर आने वाले कई सरपंचों से मित्रता व अच्छा सम्बन्ध होने की वजह से व्यवसायी मोहनलाल आसुदानी ने दुकान का किराया पंचायत को देना बन्द कर दिया।
वर्तमान सरपंच श्रीमती जयमनिया बाई ने अपने पिछलेे दो पंचवर्षीय के कार्यकाल मे लगातार कई नोटिश जारी कर दुकान का किराया पंचायत मे जमा करने को कहा गया, पर व्यावसायी मोहनलाल आसुदानी ने दुकान का किराया नहीं दिया। बल्कि पंचायत की दुकान व जमीन को हड़पने के लिए पक्का नव निर्माण करने मे जुटा हुआ है।

एसडीएम तहसीलदार ने भी नहीं सुनी गुहार
ग्राम पंचायत की सरपंच ने पुराना बस स्टैंड स्थित पुराना पंचायत भवन की सम्पत्ति को बचाने के लिए 13 अक्टूबर को एसडीएम भरतपुर एवं तहसीलदार भरतपुर को पत्र लिखकर निर्माण कार्य रोकने गुहार लगायी है। पर एक सप्ताह के बाद भी निर्माण कार्य पर रोक नहीं लग सका है। और आज सुबह बिना पंचायत की अनुमति लिए इन्होंने दुकान की छत की ढलाई भी करवा दी।जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। मोहनलाल द्वारा अवैध रूप से किए का रहे ईस निर्माण पर सरकारी अधिकारियों ला मौन रहना अत्यंत निंदनीय है,ऐसे भू माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही कि जरूरत है पर फिलहाल प्रशासन अपनी नींद में अब देखने वाली बात ये है कि प्रशासन अपनी नींद से जागता है या नहीं।

ड्रग्स कारोबार के विरोध में गोरखपुर सांसद व बॉलीवुड अभिनेता रविकिशन बनाएंगे फिल्म।

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

अयोध्या:-अयोध्या धाम पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने पर हमें जान से मारने की धमकी मिली है। हमारा फिल्मी जगत से जुड़ा कारोबार भी प्रभावित हुआ है। सांसद ने कहा अब मैं गोरखपुर में रहकर फिल्म बनाऊंगा। फिल्म का नाम होगा ‘सनकी दरोगा-2’ ड्रग्स कारोबार की सच्चाई पर आधारित होगी ये फिल्म।
हमने गोरखपुर में रहकर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है । हमारी 10 फ़िल्मों की सूटिंग पहले से ही गोरखपुर में चल रही हैं । फिल्म एडिटिंग से जुड़े सभी कारोबार की शुरुआत गोरखपुर में हो गई है। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के निर्णय का मै ह्रदय से स्वागत करता हूं। अब उत्तर प्रदेश में भी सम्मान के साथ कलाकारों और युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा ।

1 लाख 29 हजार रुपए के साथ 13 जुवारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
उन्नाव
:- दशहरा,दीपावली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बमनिया करियाखेड़ा पर दबिश देते हुए पर चारों तरफ से घेराबन्दी करके मौके पर जुआ खेल रहे
13 जुंआरिओं को 1,29,465 रुपये नकद,05 चार पहिया वाहन, 19 मोटरसाइकिल व स्कूटी तथा 18 मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया।
तथा पाँच मौके से फरार हो गये ।
अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं,जानिए अपने राशिफल में

राशिफल-21-अक्टूबर2020मंगलवार
🏵️🌺🌸🔥🌳💐🍀🍁🐚
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🐚🍁🍀💐🌳🔥🌸🌺🏵️

वृष:-

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

🏵️🌺🌸🔥🌳💐🍀🍁🐚

मिथुन:-

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा।

🐚🍁🍀💐🌳🔥🌸🌺🏵️

कर्क:-

कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।

🌺🌸🔥🌳💐🍀🍁🍁🐚

सिंह:-

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

🍀🏵️💐💐🌳🔥🌸🌸🌺

कन्या:-

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

🌸🔥🐚🐚🌳💐🍁🏵️🍀

तुला:-

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।

🍀🏵️🍁💐🌳🐚🌺🔥🌸

वृश्चिक:-

संपत्ति की खरीद बिक्री में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

🌸🔥🌺🐚🌳💐🍁🏵️🍀

धनु:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

🍀🏵️🍁💐🌳🐚🌺🔥🌸

मकर:-

धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

🔥🌺🐚🌳💐💐🍁🏵️🍀

कुंभ:-

लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें।

🍀🏵️🍁💐🌸🌳🐚🌺🔥

मीन:-

शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

🔥🌺🐚🌳🌸💐🍁🏵️🍀

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लोगों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन की कवायद : स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल का महत्व बताने चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मैदानी अमले कोे माह वार विशेष टास्क दिए जा रहे हैं जिससे लोगों को जागरूक कर उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। इस कड़ी में अक्टूबर माह में स्वस्थ जीवन के लिए जनसामान्य को साफ-सफाई, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैैंं।

उल्लेखनीय है कि पोषण अभियान में व्यवहार परिवर्तन एक आवश्यक घटक है। कुपोषण के प्रभावी निदान के लिए परिवार का जागरूक होना जरूरी है। इसके लिए लोगों में साफ-सफाई और उचित खान-पान की आदत का व्यवहार में आना बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ बीमारियों से बचा जा सकता है बल्कि सेहत के लिए भी यह जरूरी है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं गृह भेंट के माध्यम से और आंगनबाड़ियों में लोगों को हांथों की साफ-सफाई रखने और गंदे हाथों और पानी से होने वाले संक्रामक बीमारियों के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि बिना हाथ धोए कुछ खाने से हाथों की गंदगी हमारे शरीर में चली जाती है जो कई बीमारियों का कारण बन जाती है। आसपास साफ सफाई रखना और साबुन से हाथ धोना बीमारियों से बचाव और जीवन सुरक्षा के लिए एक आसान,प्रभावी और बेहतर तरीका है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हाथ धोने का महत्व और भी बढ़ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को बता रही हैं कि कम से कम 20 सेकण्ड तक साबुन से हाथों को अच्छी तरह साफ किया जाना चाहिए। इसके बाद साफ कपड़े से हाथों को पोछा जाना चाहिए। कोरोना महामारी के दौर मे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

पीजी कॉलेज की मांग को लेकर एबीवीपी ने मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर के कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के मांग पीजी कॉलेज का मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया। नगर मंत्री अनुभव कुशवाहा ने बताया कि वाड्रफनगर में पीजी कॉलेज नहीं होने के कारण वहां के तथा वहां के आसपास के छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में बहुत समस्या होती है, कई लोग बाहर जाने में असमर्थ हैं इसके वजह से वह अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देने को मजबुर हो जाते हैं। ज्ञापन देने में आकाश तिवारी, विकास यादव ,महेंद्र कुशवाहा, राजकुमार टेकाम, शोएब सिद्दीकी, साकिब सिद्दीकी, प्रियांशु सिंह, रितिक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आज इन राशियों की हो सकती है सभी मनोकामनाएं पूरी,बस करें ये उपाय

राशिफल-20अक्टूबर-2020मंगलवार
🥀🏵️🍁💐🍀🌸🌳🐚🌺
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

🌺🐚🌳🌸🍀💐🍁🏵️🥀

वृष:-

राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

🥀🏵️🍁💐🍀🌸🌳🐚🌺

मिथुन:-

कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। किसी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध हो सकता है। विवाद न करें।

🌺🐚🌳🌸🍀💐🍁🏵️🥀

कर्क:-

चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। यश बढ़ेगा। दूर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

🥀🏵️🍁💐🍀🌸🌳🐚🌺

सिंह:-

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

🌺🐚🌳🌸🍀💐🍁🏵️🥀

कन्या:-

सुख के साधन प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

🏵️🍁💐🍀🌸🌳🐚🐚🌺

तुला:-

किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में मातहतों से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। कुसगंति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है।

🌺🐚🌳🌸🥀🍀💐🍁🏵️

वृश्चिक:-

शरीर में कमर व घुटने आदि के दर्द से परेशानी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है।

🍁💐🍀🥀🌸🌳🐚🐚🌺

धनु:-

पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

🌺🐚🏵️🌳🌸🥀🍀💐🍁

मकर:-

धार्मिक अनुष्ठान पूजा-पाठ इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय अनुकूल है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शारीरिक कष्ट संभव है।

🍁💐🍀🥀🌸🌳🏵️🐚🌺

कुंभ:-

शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति पर व्यय होगा। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

🌺🐚🏵️🌳🌸🥀🍀💐🍁

मीन:-

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कष्ट व भय सताएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

🍀🥀🌸🌳🏵️🏵️🐚🐚🌺

IPL मैच में सट्टा लगा रहे 5 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सटोरियों के पास से 01 लाख 30 हजार रूपय नगद बरामद

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
जिला जालौन
:- थाना प्रभारी उरई श्री सुधाकर मिश्रा और उनकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सोनी मंदिर के आगे यूथ टाइपिंग इंस्टीट्यूट के पास स्थित काजू सेठ के हाते में बने कमरे से 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 1लाख 30 हजार रुपए नकद व 1एल ईडी टीवी सेटप बाक्स तथा 7 मोबाइल फोन बरामद कये गये । अभियुक्तों की पहचान किरन कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र श्री राम प्रसाद सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व.मानसिह, संदीप सिंह पुत्र इंद्र पाल सिंह,करन सिंह पुत्र किशोर सिंह के रूप में हुई है । गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

खेत के जमीन के मुआवजे के पैसे के लिए बीते 6 वर्षों से किसान लगा रहे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर पर आजतक नहीं मिली कोई मदद

पप्पू बैगा
जनकपुर
कोरिया जिला के जनपद क्षेत्र भरतपुर में जनकपुर से लेकर कोटाडोल तक सन् 2013-14 डामरीकरण रोड का निर्माण कार्य पी.डब्ल्.डी विभाग के द्वारा करवाया गया था, मगर आज 7 साल बीत जाने के बावजूद भी अंन्न दाताओं के खेत के मुआवजे का पैसा इन किसानों को नहीं मिल पाया।
हम आपको बता दें कि भगवानपुर के स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे खेत से रोड का निर्माण पी.डब्ल्.डी विभाग के द्वारा करवाया गया था, मगर आज 6 साल बीत जाने के बावजूद भी हम गरीब अंन्न दाताओं के मुआवजे का पैसा किसानों को नहीं मिल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत लिखित रूप से हमने कोरिया कलेक्टर जी से, भूतपूर्व विधायक चंपा देवी पावले जी से भी की थी मगर इनके कार्यकाल में पैसा नहीं मिल पाया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री गुलाब कमरों जी ने भी चुनाव से पहले आश्वासन दिया था कि यदि मैं चुनकर प्रतिनिधि के रूप में आता हूं तो आप लोगों के मुआवजे का पैसा दिलवाना मेरी प्राथमिकता होगी, मगर आज 2 साल बीत जाने के बावजूद भी माननीय विधायक महोदय ने हमारे कष्ट का निराकरण नहीं करवाया, जबकि समय-समय पर विधायक महोदय को ग्रामीणों के द्वारा लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है।हम आपको बता दें कि ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसकी शिकायत हमने पी. डब्लू.डी विभाग के अधिकारियों से भी की है, उनके द्वारा आश्वासन ही मात्र दिया जा रहा है आज तक पैसा नहीं दिया गया है। हम आपको बता दें कि इस जनकपुर से कोटाडोल रोड निर्माण में लगभग सैकड़ों किसानों के आसपास की जमीन PWD विभाग के द्वारा ली गई, रोड का कार्य भी पूरा हो गया मगर किसानों के मुआवजे का पैसा आज तक PWD विभाग के द्वारा नहीं दिया गयाजिसके कारण गांव के युवाओं का विकास भी रुका हुआ है।

रुका हुआ है गांव का विकास
वही कुछ स्थानीय युवाओं ने बताया कि मुआवजे का पैसा ना मिलने के कारण हमारा विकास रुका हुआ है यदि मुआवजे का पैसा मिल जाता तो मैं जो अभी बेरोजगार हूं मैं उससे कोई दुकान या काम धंधा चालू कर देता। जिसे हम एक युवक की पीड़ा ही कहेंगे कि वह आज 6 साल से इंतजार ही कर रहा है कि पैसा मिलेगा और मैं रोजगार चालू कर सकूंगा।

वही कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी बच्चियों की शादी करनी है मगर पैसे ना होने के कारण,बच्चियों की शादी करने के लिए व्यवधान उत्पन्न हो रहे हैं यदि इनके मुआवजे का पैसा मिल जाता तो एक अन्नदाता का बोझ कुछ कम हो सकता।

अब प्रश्न चिन्ह यहां यह उठता है कि इन गरीबों किसानों के मुआवजे का पैसा अभी तक रुका हुआ है तो क्या इन बीते वर्षों से मुआवजे के रूप में बचे हुए पैसे का ब्याज पी. डब्लू. डी के विभाग के द्वारा दिया जाएगा।

जहां भगवानपुर निवासी वैद उमाशंकर सिंह ने बताया कि

P.W.D विभाग के द्वारा 2013-14 में किसानों को जमीन का मुआवजा देने की बात कहकर हमसे जमीन ले लिया गया मगर आज तक हमें जमीन के मुआवजे का पैसा नहीं मिला, जिसकी शिकायत हमने माननीय तहसीलदार महोदय से लेकर कलेक्टर महोदय तक किया था और वही भूतपूर्व विधायक से भी मुआवजे की मांग हम लोगों ने की थी और अब वर्तमान विधायक से भी मुआवजे की मांग हम लोगों के द्वारा किया जा रहा है, अब देखना यह होगा कि आखिर इन किसानों के मुआवजे का पैसा कितने दिन में मिल पाता है, इसे हम कौन सा तंत्र कहेंगे कि हमारे गरीब किसानों के मुआवजे का पैसा आज तक उनको नहीं मिल सका ।

पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या,मौके से हुआ फरार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
फतेहपुर
:-थाना हुसेनगंज क्षेत्र के अन्तर्गत बदले का पुरवा के महोली गांव के जंगल में पति ने पत्नी का गला चाकू से काटकर शव वहीं छोड़कर फरार हो गया । यह खबर आग की तरह चारों ओर फैल गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया ।
वही मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद पति सहित ससुराल के लोग मृतका को परेशान करते थे । पति ने घरवालों के साथ मिलकर मेरी बेटी का गला काट कर हत्या कर दिया और उसका शव जंगल में फेंक दिया । मृतका के पिता के शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुरालवालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।

अगर नहीं हुई है आपकी शादी तो आप भी हो जाइए सावधान,नहीं तो हो सकते हैं इस तरह की धोखेबाजी के शिकार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर
:-थाना सांढ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गौरी ककरा में शादी का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक धोखेबाज को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया।
हम आप को बताते चलें कि अनिल साहू नाम का यह अपराधी तमाम जगह अपनी रिश्तेदारी होने की बात बताते हुए लोगों के घरों में जाता था और जिनकी शादी नही होती थी उनसे शादी करवाने का वादा कर के पैसे ऐंठता था फिर रफूचक्कर हो जाता था । यहां पर ठीक इसी तरह गौरी ककरा निवासी राजू पासवान के घर मोटरसाइकिल पर पुलिस का लोगो लगाकर शातिर अपराधी पहुंचा और शादी कराने की बात करने लगा तभी बातो बातो में राजू पासवान को शक हुआ जहां उसने अपनी रिश्तेदारी बताई थी वहां राजू पासवान ने फोन करके पूंछा तो रिश्तेदारी होने की बात गलत निकली उन लोगों ने उसे जानने से इंकार कर दिया । तब गांव के लोगों ने उससे उसका असली परिचय पूछा तो वह गोल मोल बातें करने लगा ।
ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया ।
जिस बाइक से वह आया था वह बाइक चोरी की निकली।
चौकी इंचार्ज विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि अपराधी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है ।

बनारस चौक में ट्रक और कार की जबरजस्त भिड़ंत,कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

अम्बिकापुर अभी अभी बनारस चौक में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रक विश्रामपुर से अंबिकापुर की ओर आ रही थी तभी बनारस चौक से थोड़ी दूर एसबीआई एटीएम के पास एक कार से जा टकराई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार चालक ने बिना किसी संकेत के तेज गति से अपने कार को मुख्य मार्ग में मोड़ा जिससे सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतना जोरदार था कि कार ड्राइवर के विंडो साइड पर टक्कर होते ही वह डिवाइडर से जा टकराई।


इस पूरे मामले पर ट्रक ड्राइवर का कहना है कि वह धीमी गति से गाड़ी चला रहा था और अचानक कार सामने आ गई जिससे यह दुर्घटना हो गई।
कार चालक ने बताया की ट्रक तेज गति से आकर कार को टक्कर मारी जिससे वह मरते मरते बचा।
गौरतलब है कि कार को देखने से स्पष्ट हो रहा है ट्रक द्वारा कार को पीछे से नहीं बल्कि ड्राइवर के साइट पर टक्कर मारा गया है जिससे कार जाकर डिवाइडर से जा टकराई।

IPL के इतिहास में दर्ज हुआ एक दिन में तीन सुपर ओवर,जानिए इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी

दिल्ली आईपीएल 2020 का 36वां मुकाबला इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला रहा. मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए इस मैच में 2 सुपर ओवर के बाद नतीजा निकल कर सामने आया
जिसमें किंग्स इलेवन की टीम ने मुंबई को करारी मात दे दी. पंजाब और मुंबई का यह मैच इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है. जब एक मैच में दो-दो बार सुपर ओवर खेला गया हो. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं, इस मैच की पल-पल की पूरी कहानी.

ऐसे हुआ में टाई
गौरतलब है कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 176-6 रनों का स्कोर बनाया. मुंबई की तरफ से क्विंटन डीकॉक ने 53 और कीरोन पोलार्ड ने नाबाद रहते हुए तेजतर्रार 34 रन बनाए. दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने कप्तान के एल राहुल 77 और अंत में दीपक हुड्डा के नाबाद 23 रनों की बदौलत 20 ओवर में 176-6 रनों का स्कोर बनाकर मैच को टाई किया.
दरअसल पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की दरकार थी. पंजाब के क्रिस जॉर्डन और दीपक हुड्डा ने कमाल का खेल दिखाते हुए ट्रेंट बोल्ट की 5 गेंदों में 7 रन बना लिए. लास्ट बॉल पर जॉर्डन 2 रन लेने के चक्कर रन आउट हुआ और मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंच गया.

पहले सुपर ओवर में कब-क्या हुआ

मैच के टाई होने के बाद के किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सुपर ओवर में खेलने आई। पंजाब की तरफ से के एल राहुल और निकोलस पूरन क्रीज पर आए. मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी रही. बुमराह ने पहले सुपर ओवर की दूसरी बॉल पर पूरन और आखिरी बॉल पर के एल राहुल को आउट कर पंजाब को 5-2 रनों के स्कोर पर रोक दिया.
पहले सुपर के तहत 6 रनों के चेज करने के लिए मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर उतरे. लेकिन किंग्स इलेवन के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने घातक बॉलिंग करते हुए 6 रनों को डिफेंड किया, जिसके बाद मुकाबला दूसरे ओवर की तरफ चला गया।

आखिर दूसरे सुपर ओवर में पंजाब को मिली जीत
आईपीएल इतिहास में पहली बार दूसरे सुपर ओवर का मुकाबला खेला गया. मुंबई की तरफ से इस दूसरे सुपर ओवर में कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या खेलने आए. पंजाब के बॉलर क्रिस जॉर्डन के इस ओवर में एम आई पोलार्ड ने एक चौके सहित कुल 11 रन बटोरे और पंजाब के सामने 12 रनों का टारगेट रखा.
दूसरे ओवर में 12 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किंग्स इलवेन पंजाब के क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई. गेल ने इस दूसरे सुपर के दौरान मुंबई इंडियंस के पेसर ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर छक्का जड़ मैच पंजाब की तरफ मोड़ दिया. उसके बाद चौथी गेंद पर चौका मारकर अग्रवाल ने इस रोमांचक मुकाबले को किंग्स इलेवन की झोली में डाल दिया.

एक ही दिन में दो सुपर ओवर मैच का आईपीएल में बना एक अनोखा रिकॉर्ड
मालूम हो कि आईपीएल 2020 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए है. जिसमें पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs SRH) के बीच खेला गया. बता दें कि केकेआर और हैदराबाद का वह मैच भी टाई रहा और मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में आया. ऐसे में पंजाब और मुंबई के दो सुपर ओवर वाले मैच के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में यह पहली बार हुआ, जब एक दिन में दो सुपर ओवर मुकाबले खेले गए हों।

क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं,जानिए अपने राशिफल में

राशिफल-19-अक्टूबर-2020सोमवार
🌺🐚🍁🏵️💐🌳🌸🥀🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

मेष:-

कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

🍀🥀🌸🌳💐🏵️🍁🐚🌺

वृष:-

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

🌺🐚🍁🏵️💐🌳🌸🥀🍀

मिथुन:-

मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें ।

🥀🌸🌳💐🏵️🏵️🍁🐚🌺

कर्क:-

विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

🐚🍁🏵️🍀💐🌳🌸🌸🥀

सिंह:-

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🥀🌸🌺🌳💐🍀🏵️🍁🐚

कन्या:-

किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

🐚🍁🏵️🍀💐🌳🌺🌸🥀

तुला:-

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

🌸🌺🌳💐🍀🏵️🍁🍁🐚

वृश्चिक:-

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

🐚🍁🥀🏵️🍀💐🌳🌺🌸

धनु:-

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

🌺🌳💐🍀🍀🏵️🥀🍁🐚

मकर:-

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।

🐚🍁🥀🏵️🍀🌸💐🌳🌺

कुंभ:-

स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

🌺🌳💐🌸🍀🏵️🥀🍁🐚

मीन:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

🔥🍁🥀🏵️🍀🌸💐🌺🌳

नीट प्रवेश परीक्षा में प्रयास विद्यालय के 17 छात्रों ने लहराया परचम

अम्बिकापुर मेडिकल कालेज में प्रवेश हेतु आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा “नीट“ में प्रयास आवसीय विद्यालय अम्बिकापुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परचम लहराया है। विद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने नीट में क्वालीफाई कर सरगुजा जिले का नाम किया रोशन किया है। इन विद्यार्थियों में 7 अनुसुचित जनजाति के हैं। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया कि इस वर्ष नीट 2020 में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 54 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिनमें से 17 विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया है। क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों मे सुश्री रानी ठाकुर, सुश्री प्रिया पैंकरा, आर्यन बरवा, अनीशा गुप्ता, संध्या प्रजापति, विवेक जाटवर, करिश्मा, केनिता, सोनम पैकरा, विनायक बादल पैकरा, ख़ुश्बू जलतारे, विकास पैकरा, बीरप्पन सिंह, निखिल वर्मा, मीना किरण केरकेट्टा, दीपाक्षी मेश्राम एवं भारती शामिल है। श्री नागवंशी ने बताया कि कॉउंसलिंग के बाद स्पष्ट होगा कि क्वालीफाइ किये विद्यर्थियों में से कितने का प्रवेश एमबीबीएस के लिए होगा।

अम्बिकापुर के गंगापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विषय विशेषज्ञों के द्वारा दिया जा रहा है। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण 12 वी की परीक्षा के बाद प्रत्यक्ष अध्यापन बंद कर दी गई थी किंतु ऑनलाईन के माध्यम से विद्यार्थियों को सतत अध्यापन कर समस्याओं का समाधान किया गया।

पेरेटोनियल डायलिसिस के लिए अब देवभोग में ही उपलब्ध कराया जा रहा है फ्लूइड

रायपुर

सुपेबेड़ा के डायलिसिस वाले मरीजों को अब नहीं आना पड़ेगा रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर सुपेबेड़ा में पेरेटोनियल डायलिसिस के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और रायपुर एम्स का पायलट प्रोजेक्ट

किडनी रोग से प्रभावित सुपेबेड़ा के लोगों को अब पेरेटोनियल डायलिसिस के लिए जरूरी फ्लूइड लेने रायपुर नहीं आना पड़ेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य इकाई ने इसके लिए फ्लूइड अब देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध करा दिया है। नियमित पेरेटोनियल डायलिसिस कराने वाले सुपेबेड़ा के एक मरीज को इसके लिए फ्लूइड 17 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दिया गया। देवभोग में ही फ्लूइड मिलने से कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच अब मरीजों को डायलिसिस के लिए बार-बार रायपुर नहीं आना पड़ेगा। किडनी के मरीजों में कोरोना संक्रमण घातक होता है। स्थानीय स्तर पर फ्लूइड मिलने से मरीजों और उसके परिजनों के रायपुर आने-जाने में लगने वाले समय, श्रम और धन की बचत होगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव की पहल
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर सुपेबेड़ा के किडनी प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और एम्स रायपुर द्वारा पेरेटोनियल डायलिसिस के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।इसके तहत डायलिसिस के लिए एम्स द्वारा मरीज और उनके परिजनों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। देवभोग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों एवं स्टॉफ को भी किडनी रोग के इलाज के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। ये डायलिसिस वाले मरीजों की नियमित निगरानी कर उनका फालो-अप लेंगे। सुपेबेड़ा में डायलिसिस के लिए जरूरी फ्लूइड की आपूर्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा की जा रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सुपेबेड़ा के मरीजों के पेरेटोनियल डायलिसिस के लिए दो करोड़ 40 लाख रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके अंतर्गत वहां 100 मरीजों के डायलिसिस का प्रबंध किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के परिणाम को देखते हुए जरूरत के अनुसार बजट बढ़ाया जाएगा। घर में किए जाने वाले पेरेटोनियल डायलिसिस के दौरान किसी तरह की समस्या आने पर मरीज को तुरंत उपचार के लिए देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा सकता है। गंभीर मरीजों को वहां से रायपुर भी रिफर किया जाएगा

जेठ ने अपने ही बहू के घर को किया आग के हवाले,जलती रही घर लेकिन सूचना देने के बाद भी नहीं आयी पुलिस

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
जनपद शाहजहांपुर :-
शाहजहांपुर के कस्बा कांट मुहल्ला रहमतपुर उस समय हाहाकार मच गया जब जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी के घर में आग लगा दी । भयंकर आग की लपटों ने घर में रखे कपड़े,जेवर,राशन नकद 5000/- रुपये आदि घर का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया ।आस पास के लोगों ने बडी मुश्किल से आग को बुझाने में कामयाब रहे । 112 पर काल करके पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस मौके पर नही पहूंची । आस पास के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी जेठ ने दो बार आग लगाई है। वहीं आस पास के ग्रामीणों में दबंग जेठ के खिलाफ काफी गुस्सा है और लोग कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ।वहीं इस पूरे प्रकरण में पुलिस और ग्राम सभासद की भूमिका संदिग्ध है।
ऐसा लगता है कि पुलिस और सरपंच भी आरोपी के सहयोगी है,इस पूरे मामले की पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस का मौके पर ना पहुंचना पुलिस की मलिभगत और दलाली को दर्शाता है।
आखिर क्यों पुलिस अपने कर्तव्यों को नहीं निभा रही है क्या उन्हें भी गुंडों का डर सता रहा है या पुलिस भी इस प्रकरण में गुंडों के साथ है।

सूरजपुर में धान खरीदी वर्ष 2020-21 की तैयारी हेतु कलेक्टर ने ली खाद्य विभाग एवं राईस मिलर्स की बैठक

शत् प्रतिषत बरदाना समय सीमा में जमा करे मिलर्स-कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी हेतु आवष्यक तैयारियों के संबंध में अपर कलेक्टर श्री एस.एन.मोटवानी की उपस्थिति में जिले के राजस्व अमलों सहित राईस मिलर्स व आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रबंधकों की बैठक ली। जिसमें खाद्य विभाग, जिला विपणन संघ, नागरिक आपूर्ति निगम, सहकारी बैंक सूरजपुर के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-2021 हेतु धान खरीदी के लिए आवष्यक व्यवस्था बतौर बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली। जिसमें सभी राईस मिलर्स ने बरदाना उपलब्धता पर सहमति जताते हुए निष्चित समय अवधि में बरदानें उपलब्ध करानें की बात कही हैं। जिस पर कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने सभी राईस मिलर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहां कि जिले की प्रगति में आप लोगों की महत्वपूर्ण योगदान हैं। जिले की प्रगति के लिए निरंतर अच्छा कार्य करनें को कहा तथा समय सीमा में शत् प्रतिषत मिलर्स को बरदाना जमा करने कहा एवं मिलर्स को किसी प्रकार की समस्या न हो संबंधित विभाग को समन्वय कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देष दिये।

पर्याप्त बारदाने के लिए राज्य शासन के निर्देषानुसार पीडीएस बारदाने के विकासखण्डवार संग्रहण की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने ऐसे पीडीएस दुकान जहाॅ खाद्यान्न वितरण हो चुका है, वहाॅ से बारदाना उठाव कराकर समितियों में शत् प्रतिषत संग्रहित करने कहा है इसके पष्चात सुगमता से धान खरीदी संपन्न करने किसान पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली एवं नवीन पंजीयन तथा पूर्व के पंजीकृत किसानों की भी जानकारी ली गई एवं शत् प्रतिषत किसान पंजीयन की प्रविष्ट करने के निर्देष दिये।

error: Content is protected !!