Home Blog Page 277

संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ विस्फोट,,,महिला की मौत बेटे की हालत गंभीर।।

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
सीतापुर:-
कोतवाली बिसवां चौकी सांडा के निकट पटाखा व्यवसाय से जुड़े अख्तर पुत्र बदरुद्दीन के घर में अचानक आग लगने के बाद भयंकर विस्फोट हुआ। देखते ही देखते पूरे घर में आग की भयंकर लपटें उठने लगी ।पूरा घर जलने लगा । मौके पर पहुंची बिसवां पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । उसके बाद महिला शकीना का शव और घायल अवस्था में उसके बेटे अख्तर को बाहर निकाला। पुलिसिया सूत्रों के अनुसार कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर से आग लगने की बात कही जा रही है । अख्तर को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसवां में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम जांच करने में जुटी है।

अवैध खनन करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
अयोध्या:-
थाना प्रभारी निरीक्षण श्री आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री राम प्रकाश मिश्रा चौकी प्रभारी रायगंज और उनकी पुलिस टीम ने बैकुंठ धाम के निकट सरयु नदी से अवैध खनन करते हुए सिकंदर पुत्र संतलाल यादव, मनोज यादव पुत्र धर्मेन्द्र, अमरजीत वर्मा पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विगत कई वर्षों से सरयु नदी से बालू निकाल कर बिक्री कर पैसे कमा रहे थे। पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर पुलिस ने इन्हे धर दबोचा। पुलिस की इस कार्यवाही मे आरोपियों के पास से 1 जेसीबी, 1 ट्राली टैक्टर व 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई ।

आज का राशिफल एवम् पंचांग ,,,जानें क्या है आज आपके लिए खास ।।।

आज का पंचांग एवं राशिफल:-28-अक्टूबर-2020-बुधवार
🐚🍁🌳💐💐🌸🏵️🔥🍀🏵️🌸💐🌺🌳🍁🐚🌺💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

आज के मुहूर्त:-
💐🌺🐚🍁

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन (द्वितीय)
पक्ष-शुक्ल

🍁🐚🌺💐🌳🌸🏵️🍀🔥

संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-हेमंत
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद

🔥🍀🏵️🌸🌳🌺🌺🐚🍁

लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
🍁🐚🌺🌸🌸🏵️🍀🔥💐

शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक

💐🍀🍀🏵️🌸🐚🐚🍁🌳

राहु काल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक

दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-नैऋत्य

🌳🍁🐚🌸🏵️🍀💐🔥🌺

व्रत–मुहूर्त--प्रदोष व्रत
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।

🌺🔥💐🍀🏵️🐚🐚🍁🌳

आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🌳🍁🐚🏵️🍀💐🔥🌺🌸

आज का उपाय-किसी बटुक को धर्मशास्त्र दान करें।
🌸🌺🔥💐🍀🏵️🐚🍁🌳

वनस्पति तंत्र उपाय– अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌳🍁🐚🏵️🍀💐🌺🌺🌸

उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि-मुहूर्त-समय में परिवर्तन होना संभव है।
🌸🌺💐🍀🏵️🐚🌳🌳🔥

आज का राशिफल:-
🔥🌳🐚🏵️🏵️

🌸🌳🏵️🔥💐🌺🍁🍀🐚

मेष:-

समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

🍀🍁🌺💐🔥🏵️🏵️🌳🌸

वृष:–

विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

🌸🌳🏵️🐚🔥💐🌺🍁🍀

मिथुन:-

राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🍀🍁🌺💐🔥🐚🏵️🌳🌸

कर्क:-

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।

🌸🌳🏵️🐚🔥💐🌺🍁🍀

सिंह:-

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

🍀🍁🌺💐🔥🐚🏵️🌳🌸

कन्या:-

मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

🏵️🐚🔥💐💐🌺🍁🍁🍀

तुला:-

कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

🍁🌸🌺💐🔥🌳🌳🐚🏵️

वृश्चिक:-

जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

🏵️🐚🌳🔥🍀💐🌺🌸🍁

धनु:-

आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।

🍁🌸🌺💐🍀🔥🌳🐚🏵️

मकर:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

🏵️🐚🌳🔥🍀💐🌺🌸🍁

कुंभ:-

दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

🍁🌸🌺💐🍀🔥🌳🐚🏵️

मीन:-

कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें।
🏵️🐚🌳🔥🍀💐🌺🌸🍁

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की संपत्ति को किया जाएगा कुर्क,,, नगर निगम आयुक्त ने दिए आदेश।। …

रायगढ़:- रायगढ़ नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की संपत्ति कुर्क करने का आदेश नगर निगम के ईई को दिया गया है । जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा बकाया 39 करोड़ 45 लाख 75 हजार 733 रुपये की धन राशि निगम में जमा नहीं किया गया है इसीलिए नगर निगम को जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की अचल सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया गया है । आदेश में कहा गया है कि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने नोटिस के बावजूद बकाया 39 करोड़ 45 लाख 75 हजार 733 रुपये की धन राशि निगम में जमा नहीं की है इसलिए उनकी अचल संपत्ति की कुर्की के आदेश दिए जाते हैं । कर वसूली के लिए उनके दरवाजे तथा खिड़कियों को भी तोड़कर कुर्क किया जाए साथ ही उन्होंने अपने आदेश में कहा हैं की कुर्की में आने वाले खर्च को भी इसमें जोड़ा जाए।
गौरतलब है कि कर को लेकर जिंदल प्रबंधन और नगर निगम के बीच कई सालों तक न्यायालय में मामला चलता रहा। अब नगर निगम को कर वसूली का अधिकार मिल गया है। ऐसा पहली बार है जब जेएसपीएल जैसे बड़े संस्थान की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। निगम आयुक्त ने जारी किए गए वारंट में साफ कहा है कि जेएसपीएल को कर की राशि अदा करनी पड़ेगी।

31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ई-मेगा कैम्प में बड़े पैमाने पर किया जाएगा लम्बित प्रकरणों का निराकरण

अम्बिकापुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी.पी. वर्मा के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 31 अक्टूबर को ई मेगा कैम्प का जिले में सफल आयोजन हेतु आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ई-मेगा कैम्प लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। ई-मेगा कैम्प में श्रम विभाग, महिला बाल विकास, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग तथा विद्युत विभाग आदि से संबंधित योजनाओं से लाभान्वित करने तथा लम्बित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
बैठक में बताया गया राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजना के संबंध में जागरूकता लाने एवं लम्बित प्रकरणों के निराकरण के लिए पूरे प्रदेश में ई-मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। ई-मेगा कैम्प में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आम जनता के विधिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ई-मेगा कैम्प में गांव के समूह को चिन्हांकित किए जाने के उपरांत नालसा की स्कीम के आधार पर मेगा कैम्प की मुख्य थीम को निर्धारित किया जा सकता है। यह मुख्य थीम चिन्हांकित किए गए स्थान को ध्यान में रखते हुए श्रमिक अधिकार, महिलाओं के अधिकार, बच्चों के शिक्षा संबंधी एवं अन्य अधिकार, घरेलु हिंसा, मानव एवं बाल तस्करी, वरिष्ठजनों के अधिकार से संबंधित विषयों को शामिल किया जा सकता है। ई-मेगा कैम्प में समय शासन के विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं, अधिनियमों, आदि को चिन्हांकित किया जाना है। टीम के सदस्य लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराएंगे तथा उसी समय उनकी समस्याओं का निराकरण किये जाने के प्रयोजन से उनकी समस्याओं को प्राधिकारण के न्याय एप्प के शिकायत पेटी के माध्यम से सालसा की आरे प्रेषित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त नालसा के इन्टीग्रेटेड हेल्पलाईन नम्बर 15100 के प्लेटफार्म को भी उपयोग किया जा सकता है।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री जनार्दन खरे, डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो उपस्थित थे।

अपहरणकर्ताओं ने छात्रा का किया अपहरण और मांगी 1 लाख की फिरौती….

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना चकेरी क्षेत्र के अन्तर्गत श्याम नगर में बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा का अपहरण करके छात्रा की मां से 1 लाख रुपए की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार ने अन्य 2 व्यक्तियों की सहायता से छात्रा को बहला फुसलाकर मूर्ख बनाकर अपहरण कर लिया है। जब छात्रा की मां से अपहरणकर्ताओं ने दुकानदार के द्वारा 1 लाख रुपए मांगा तो छात्रा की मां दुकानदार के पास पहुंची और अपनी बेटी को सही सलामत वापस करने की बात कही तब दुकानदार ने कहा जब तक 1 लाख रुपये नहीं मिलेंगे तब तक छात्रा को वापस नहीं करूंगा। छात्रा की मां ने थाने में दुकानदार के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र देकर बेटी की वापसी की गुहार लगाई है। थाना चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित मां के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम ने 2 तस्करों को करीब 2 लाख की पौने 2 किलो अफीम के साथ किया गिरफ्तार

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शाहजहांपुर:-
थाना कटरा की पुलिस टीम ने पौने दो लाख की अफीम तस्करों के कब्जे से बरामद की । ये शातिर तस्कर बीते कई सालों से तस्करी कर रहे थे लेकिन आज रंगे हाथ पकड़े गए। तस्करों की पहचान आशू और शादिक के नाम से हुई है ।

पुलिस टीम दोनों शातिर अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि यह अफीम कहां से लाते हैं और कहां पर बिक्री के लिए ले जाते हैं। पुलिस अधीक्षक बड़ी सतर्कता से अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हर समय तत्पर हैं। बताया गया है कि तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

आज का राशिफल एवम् पंचांग…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित

आज का पंचांग और राशिफल
🐚💐🌸🍁🏵️🔥🍀🍀
27-अक्टूबर-2020-मंगलवार
🍀🔥🏵️🍁🌸💐🐚🌳🌺

शुभ मुहूर्त:-
🌺🌳🐚

शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020

🐚🌳🌺💐🌸🍁🏵️🔥🍀

अयन- दक्षिणायण
मास- आश्विन (द्वितीय)
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- हेमंत
वार-मंगलवार

🍀🔥🏵️🍁🌸💐🌺🌳🐚

तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- तुला
🐚🌳🌺💐🌸🏵️🏵️🔥🍀

शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
🍀🔥🏵️🌸💐🌺🌳🐚🍁

राहु काल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
🍁🐚🌳🌺💐🌸🏵️🔥🍀

दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-आग्नेय
🍀🔥🏵️🌸💐🌺🌳🐚🍁

व्रत-पापांकुशा एकादशी व्रत

यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।

आज का मंत्र-
ॐ अं अंगारकाय नम:।
🍁🐚🌺🌺💐🌸🏵️🔥🍀

आज का उपाय–
हनुमान मंदिर में बेसन से बनी मिठाई अर्पित करें।

वनस्पति तंत्र उपाय-
खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🍀🔥🏵️🌸💐🌺🐚🍁🌳

राशिफल:-
🌳🍁🐚

मेष:-

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

🌳🍀🔥🏵️🍁🌸💐💐🐚

वृष:-

व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। धैर्य रखें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।
🐚💐🌺🌸🍁🏵️🔥🍀🌳

मिथुन:-

घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।

🌳🍀🔥🏵️🍁🌸🌺💐🐚

कर्क:-

शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।

🐚💐🌺🌸🍁🏵️🔥🍀🌳

सिंह:-

किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

🌳🍀🔥🏵️🍁🌸🌺💐🐚

कन्या:-

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

🐚💐🌺🌸🍁🏵️🔥🍀🌳

तुला:-

पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

🌳🍀🔥🏵️🍁🌸🌺💐🐚

वृश्चिक:-

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे।

🐚💐🌺🌸🍁🏵️🔥🍀🌳

धनु:-

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

🌳🍀🔥🏵️🍁🌸🌺💐🐚

मकर:-

सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी।

🐚💐🌺🌸🍁🏵️🔥🍀🌳

कुंभ:-

आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें। चोट व रोग से परेशानी संभव है।

🌳🍀🔥🏵️🍁🌸🌺💐🐚

मीन:-

आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

🐚💐🌺🌸🍁🏵️🔥🍀🌳

लड़के और लड़की ने लगाई फांसी, दोनों की हुई मौत, कहीं जा रही प्रेम प्रसंग की बात…..

पप्पू बैगा
जनकपुर
(कोरिया )जिला के जनपद क्षेत्र भरतपुर के ग्राम तरतोरा की घटना जहां लड़का और लड़की ने एक ही पेड़ की डाली में फांसी लगा ली, जिससे दोनों की फांसी लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फांसी लगाए हुए लड़के का नाम राजभान पिता तेजभान है जो ग्राम तरतोरा के रहने वाले हैं और वही लड़की की पहचान मोहन टोला निवासी कमल प्रसाद की लड़की के रूप में की जा रही है। हम आपको बता दें कि ग्राम तरतोरा के बांध के पास जंगल में चार के पेड़ कि एक ही डाली में दोनों ने फांसी लगा ली।लोगों को शाम होते होते इस घटना की जानकारी हो गई और कई लोगों ने घटनास्थल पर जाकर इन मृतकों की पहचान की।खबर लिखे जाने तक जनकपुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी।

जल्दी से फुल करा लें अपनी गाड़ी की टंकी, 6 रुपये तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल…

नई दिल्लीः अपनी गाड़ी की टंकी को जल्द से फुल करा लें, क्योंकि केंद्र सरकार जल्द ही फेस्टिव सीजन (Festive Season) में महंगाई का तड़का देने की तैयारी में है। पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel prices) को छह रुपये तक महंगा किया जा सकता है। केंद्र सरकार इन दोनों उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) को बढ़ाने जा रही है। इससे पहले सरकार ने मई 2020 में पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर ड्यूटी बढ़ाई थी।
सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। ऐसे में संसाधनों की पूर्ति के लिए यह एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इकोनॉमी को महामारी की वजह से काफी तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में इकोनॉमी में जान फूंकने और नुकसान की भरपाई के लिए फंड्स की काफी जरूरत है। सरकार एक और राहत पैकेज का भी ऐलान कर सकती है। इन सभी के लिए फंड्स की जरूरत पड़ेगी जो कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी से पूरी होगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को हुई 3 साल की सजा….

नई दिल्ली:- सीबीआई की एक स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में तीन साल की कैद की सजा सुनाई। दिलीप रे 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री थे,यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले में 105.153 हेक्टेयर गैर-राष्ट्रीयकृत और खाली पड़े कोयला खनन क्षेत्र के आवंटन से संबंधित है, जो 1999 में कोयला मंत्रालय की 14 वीं स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा कैस्ट्रोन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के पक्ष में आवंटित किया गया था।

दोषियों ने कोर्ट से अनुरोध किया कि उनकी उम्र को देखते हुए उनके प्रति उदार दृष्टिकोण अपनाए। 6 अक्टूबर को कोर्ट ने मामले में उन्हें दोषी ठहराया था और कहा था कि इन लोगों ने कोयला ब्लॉक के आवंटन की खरीद को लेकर एक साथ साजिश रची थी।

दिलीप रे 1985 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वो 1985 से 1990 के बीच राउरकेला से विधायक भी रहे। दिलीप रे, बीजू पटनायक के काफी करीबी थे। बाद में वो पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर राउरकेला से विधायक चुने गए। 2019 के चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ दी थी।

आखिर कब होगा दहेज प्रथा का अंत, दहेज के लोभियों ने दहेज की खातिर बहू को पीट पीट कर मार डाला

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कन्नौज:-
थाना तालग्राम क्षेत्र के अन्तर्गत दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई ससुराल वालों ने मिलकर अपनी बहू को पीट पीट कर अधमरा कर दिया । यह घटना ग्राम अलमा पुर की है। जहां बबली नाम की लड़की (25वर्ष) की शादी 6वर्ष पहले सूरज पुत्र परशुराम के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी । मृतका के मामा हंसराज ने बताया कि हमने अपनी भांजी की शादी अपने सामर्थ्य के अनुसार की थी। कुछ दिन बाद पता चला कि ससुराली जन संतुष्ट नहीं हैं,आये दिन लड़की के साथ मारपीट करके मेरी भांजी को प्रताड़ित करते थे। गांव के सम्भ्रांत लोगों को बिठाकर कई बार समझौता हुआ लेकिन इन दहेज लोभियों पर कोई फर्क नही पड़ा, मुझ पर 1 लाख रुपये और 1 बाईक देने का निरंतर दबाव बनाया जा रहा था। दहेज ना पाने के कारण मेरी भांजी के पति, देवर,सास, ससुर,ननद ने मिलकर मेरी भांजी को मार मार कर लहूलुहान कर दिया । स्थानीय निवासियों की सूचना पाकर जब मैं मौके पर पहुंचा तो मेरी भांजी अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी उसे उठाकर अपने निजी वाहन से फरुखाबाद लोहिया अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच चल रही है कोई भी अपराधी नहीं बचेगा पी एम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी ।

सरकारी टैंकरों से पेट्रोल व डीजल चुराने वाले 4 चोर गिरफ्तार…

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना प्रभारी पनकी श्री अतुल कुमार सिंह और उनकी पुलिस टीम ने स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड के गोदाम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम एवं इंडियन आयल डिपो के पेट्रोल व डीजल के टैंकरों से पेट्रोल व डीजल चुराकर बेचने वाले 4 चोरों को गिरफ्तार किया ।शेष 4 चोर मौके से फरार हो गये । चारों चोरों के कब्जे से 1850 लीटर डीजल और 1550 लीटर पेट्रोल व 15,500/-नकद रुपए ,एक आयसर ट्रैक्टर मय ट्राली, 33 ड्रम व 8 कैन,एक स्कूटी, 1 मोटरसाइकिल होंडा साइन, 1 मोटरसाइकिल बजाज प्लेटनिम बरामद की गई । ये भौतिक व आर्थिक लाभ हेतु डीजल व पेट्रोल बेचने के अभ्यस्त अपराधी हैं जो विगत 20 सालों से जघन्य अपराध करते चले आ रहे हैं । अपराधियों की पहचान आशीष पुत्र प्रकाश नारायन निवासी दुधौरा अचल गंज उन्नाव ,धर्मेन्द्र पुत्र कल्लू , सुरेंद्र पुत्र सरवन कुमार निवासी गढेवा, चौबेपुर, छोटे पुत्र अजयपाल निवासी चौडगरा जिला फतेहपुर के नाम से हुई है ।

दशानन रावण का अदभुत मंदिर, जिसका दरवाजा खुलता है वर्ष में एक दिन

आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
देशभर में विजयादशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। विजयादशमी यानी दशहरा के दिन रावण दहन असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की विजय के रुप में मनाया जाता है। दशानन यानी रावण दहन के अलग-अलग अंदाज देशभर में देखने को मिलते है, लेकिन यूपी के कानपुर नगर में रावण का एक मंदिर है जो साल में सिर्फ एक बार ही खुलता है और फिर सालभर के लिए बंद हो जाता है।

यह मंदिर यूपी के कानपुर के शिवाला में स्थित है। यह मंदिर दशानन मंदिर के नाम से जाना जाता है जो साल में सिर्फ एक बार खुलता है। इस मंदिर में दशहरे के दिन रावण की पूजा होती है और फिर इसे बंद कर दिया जााता है। लिहाजा यह सिर्फ विजयादशमी के दिन ही खुलता है और फिर से साल भर के लिए बंद हो जाता है। यह मंदिर दशहरे के दिन सुबह 8 बजे से ही खुल जाता है और श्रद्धालु रावण की पूजा करते हैं। रावण की प्रतिमा का साज श्रृंगार किया जाता है। फिर रावण की आरती होती है। उसके बाद शाम में मंदिर के कपाट एक साल के लिए बंद कर दिए जाते है।
जानकारी के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण 120 साल पहले महाराज गुरू प्रसाद शुक्ल ने कराया था। दरअसल शिवाला इलाके में कई मंदिर हैं जिनमें एक मंदिर लंका के राजा रावण का भी है।
इस मंदिर के पुजारी के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि दशहरे के ही दिन रावण का जन्म और मृत्यु दोनों हुआ था। इसलिए यह रावण की जन्म तिथि के साथ पुण्यतिथि भी है।

जो भी श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं उन्हें रावण के प्रति श्रद्धा होती है और ऐसा माना जाता है कि दशहरे के दिन रावण के मंदिर में जो भी मांगा जाए वह अवश्य पूरी होती है। यहां परिसर में स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने और पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु शिव की पूजा के बाद रावण के मंदिर में पूजा अर्चना करते है ।

भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में जिला राजनांदगांव के आबकारी विभाग ने घोरदा से रीवागहन मार्ग में वाहन चेकिंग के दौरान 24 अक्टूबर को अवैध मदिरा परिवहन करते मोटर-सायकल को पकड़ा और अवैध देशी शराब 17.28 बल्क लीटर जप्त किया तथा 23 अक्टूबर को थाना जोब क्षेत्र में 47.7 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त किया है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिलते ही कलेक्टर राजनांदगांव श्री टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी राजनांदगांव के निर्देशन में 24 अक्टूबर को आबकारी विभाग की टीम ने घोरदा से रीवागहन मार्ग में डोंगरगढ़ निवासी सुनील बोरकर एवं अनमोल सांगेड़े से 96 पाव देशी शराब सोनी सौंप केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल 17.28 लीटर जप्त किया गया है। आबकारी विभाग ने 23 अक्टूबर को जयतुरा गोंड़ से 265 पाव देशी शराब फिरकी संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल मात्रा 47.7 बल्क लीटर जप्त कर किया गया। छापामार कार्रवाही में सहायक आबकारी अधिकारी सहित कर्मचारीगण शामिल थे।

सांभर के अवैध शिकार के प्रकरण में पांच आरोपि हुए गिरफ्तार

रायपुर राज्य के बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत वन्यप्राणी सांभर के अवैध शिकार के प्रकरण में सभी 5 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। इस संबंध में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरूण पाण्डेय ने बताया कि विगत दिवस 22 अक्टूबर को वन विभाग की टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चरौदा के श्री अनूप दीवान तथा ग्राम पकरीद निवासी श्री लोकनाथ दीवान के घर में तलाशी लेकर सांभर का मास जब्त किया गया। इसमें संलिप्त सभी 5 आरोपियों लोकनाथ दीवान, अनूप दीवान, पुष्पराज ठाकुर, श्रवण ठाकुर तथा दिलीप कुमार ठाकुर के विरूद्ध बारनवापारा अभ्यारण्य द्वारा वन्य जीव अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार श्री आलोक तिवारी तथा अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य श्री आर.एस. मिश्रा के निर्देशन में गठित टीम में परिक्षेत्र अधिकारी श्री कृषाणु चन्द्रकार तथा श्री सुरेन्द्र कुमार सिदार, श्री विजय निषाद आदि विभागीय अमले का उक्त कार्रवाई में सराहनीय योगदान रहा।

बच्चे का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार


आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर नगर:-
थाना कल्यानपुर अमित शुक्ला का बेटा रिषी शुक्ला अपनी दुकान के सामने खेल रहा था । खेलते खेलते गायब हो गया। इसकी सूचना अमित शुक्ला ने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से थाने में दी ।प्रर्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम ने पूछताछ शुरू की तभी अपहरणकर्ताओं ने 15 लाख की फिरौती लेने के लिए अमित शुक्ला को एक पत्र भेजा जिसमें लिखा गया कि फिरौती की रकम लेकर ग्राम नारामऊ
पहुंच जाओ तुम्हारा बेटा हमारे पास है । पुलिस टीम ने बिना समय गंवाये अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर बच्चे को सही सलामत बरामद कर पिता के सुपुर्द किया । गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शैलैन्द्र पुत्र बिमलेश,आदित्य पाठक पुत्र अवधेश के नाम से हुई । उपनिरीक्षक देवीशरण सिंह ने बताया कि अपराधियों पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

क्या कहती हैं आज आप की ग्रह दशाएं,जानिए अपने राशिफल में और देखें आज का पंचांग

।। 🕉 ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩

📜««« *lआज का दैनिक पञ्चांग »»»📜
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास…………………………….अश्विन
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी…………………………….नवमी
प्रातः 07.42 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय……….प्रातः 06.27.36 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.53.47 पर
सूर्य राशि………………………..तुला
चन्द्र राशि……………………….मकर
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र…………………………..धनिष्ठा
दुसरे दिन प्रातः 04.14 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग………………………………..गंड
रात्रि 12.26 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण………………………….कौलव
प्रातः 07.42 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………..शरद
*दिन……………………….रविवार*

*🌺 🙏 🌺 🇮🇳 राष्ट्रीय सौर दिनांक*
*०३ अश्विन मास !*

आंग्ल मतानुसार दिनांक*
*२५ अक्टूबर सन २०२० ईस्वी !*

🔱 *नवम सिद्धिदात्री पूजन (नवम दिवस) :-*
*सिद्धिदात्री* : मां दुर्गा का नवम स्वरूप :-
सिद्धियों की दाता “माँ सिद्धिदात्री” देवी दुर्गा का अंतिम स्वरुप हैं। नवमी के दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा और कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि का अंत होता है।
मां का स्वरूप: माँ सिद्धिदात्री भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियाँ प्रदान करती हैं। मान्यता अनुसार भगवान शिव ने इन्हीं की उपासना कर सिद्धियों को प्राप्त किया था। माँ सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं, जिनमें गदा, कमल पुष्प, शंख और चक्र लिये माँ कमल के फूल पर आसीन हैं। माँ सिद्धिदात्री का वाहन सिंह है।

☸ शुभ अंक…………………….7
🔯 शुभ रंग…………………….लाल

⚜ *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 11.47 से 12.33 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल :-*
संध्या 04.24 से 05.4९ तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
*तुला*
05:54:46 08:14:38
*वृश्चिक*
08:14:38 10:33:36
*धनु*
10:33:36 12:37:57
*मकर*
12:37:57 14:20:33
*कुम्भ*
14:20:33 15:48:16
*मीन*
15:48:16 17:13:27
*मेष*
17:13:27 18:48:55
*वृषभ*
18:48:55 20:44:45
*मिथुन*
20:44:45 22:59:43
*कर्क*
22:59:43 25:20:26
*सिंह*
25:20:26 27:38:06
*कन्या*
27:38:06 29:54:46

🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।

✡ चौघडिया :-

प्रात: 07.55 से 09.20 तक चंचल
प्रात: 09.20 से 10.45 तक लाभ
प्रात: 10.45 से 12.09 तक अमृत
दोप. 01.34 से 02.59 तक शुभ
सायं 05.48 से 07.24 तक शुभ
संध्या 07.24 से 08.59 तक अमृत
रात्रि 08.59 से 10.34 तक चंचल ।

📿 आज का मंत्रः
॥ ॐ सिद्धिदात्र्यै नम:॥

॥ ध्यान मंत्र ॥
सिद्धगन्धर्वयक्षाघैरसुरैरमरैरपि ।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥

संस्कृत सुभाषितानि :-
द् दत्त्वा तप्यते पश्चादपात्रेभ्यस्तथा च यत् ।
अश्रद्धया च यद्दानं दाननाशास्त्रयः स्वमी ॥
अर्थात :-
देने के बाद पश्चात्ताप होना, अपात्र को देना, और श्रद्धारहित देना – इनसे दान नष्ट हो जाता है ।

🍃 आरोग्यं सलाह :-
नवदुर्गा के औषधि रूप :-
नवम सिद्धदात्री (शतावरी) –

दुर्गा का नवम रूप सिद्धिदात्री है। जिसे नारायणी या शतावरी कहते हैं। शतावरी बुद्धि बल एवं वीर्य के लिये उत्तम औषधि है। रक्त विकार एवं वात पित्त शोध नाशक है। हृदय को बल देने वाली महाऔषधि है। सिद्धिधात्री का जो मनुष्य नियमपूर्वक सेवन करता है, उसके सभी कष्ट स्वयं ही दूर हो जाते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति को सिद्धिदात्री देवी की आराधना करना चाहिए।
इस प्रकार प्रत्येक देवी आयुर्वेद की भाषा में मार्कण्डेय पुराण के अनुसार नौ औषधि के रूप में मनुष्य की प्रत्येक बीमारी को ठीक कर मनुष्य को स्वस्थ करती है। अत: मनुष्य को देवी की आराधना के साथ साथ औषधियों का सेवन भी करना चाहिए।

⚜ *आज का राशिफल* ⚜
🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। आशंका-कुशंका रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लंबे प्रवास की योजना बन सकती है।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। ईष्यालु व्यक्तियों से बचें। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी किंतु तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कारोबारियों को लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मेहनत अधिक होने से स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी तीर्थस्थान के दर्शन हो सकते हैं। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी साधु-संत का आशीष मिल सकता है।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

यात्रा यथासंभव टालें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। व्यापार, नौकरी व निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे। लाभ होगा।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

छोटे भाइयों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है। व्यापारियों को खुशखबर मिल सकती है। पति-पत्नी में संबंध मधुर होंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश लाभप्रद रहेगा।

🙎🏻‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें। धनार्जन होगा।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। थकान रह सकती है। व्यापार लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कारोबार में लाभ होगा। नए संबंध बनाने के पहले विचार कर लें। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। कार्यभार रहेगा। आय बनी रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार से लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धनागम होगा।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। व्यापार-व्यवसाय से आय बढ़ेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा कार्य व लंबे प्रवास का मन बनेगा। जल्दबाजी न करें।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। झंझटों से दूर रहें।

🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आर्थिक परेशानी आ सकती है। फालतू खर्च होगा। समय पर व्यवस्था नहीं होगी। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। विचारों में स्पष्टता नहीं होने से समस्या बढ़ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। विवाद न करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

*🚩 🎪 ‼️ 🕉 घृणि सूर्याय नमः ‼️ 🎪 🚩*

*☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ☯*

*‼️ शुभम भवतु ‼️*
*आचार्य श्री लक्ष्मी नारायण पाण्डेय डिब्रूगढ़ असम।*
🚩 🇮🇳 ‼️ *भारत माता की जय* ‼️ 🇮🇳 🚩

अम्बिकापुर कोविड हॉस्पिटल में मरीजों को ना हो किसी भी प्रकार की कोई असुविधा इसलिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वयं करते हैं सभी चीजों का निरीक्षण

अम्बिकापुर कोविड हॉस्पिटल में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी प्राप्त करने के लिए हिंद स्वराष्ट्र की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री पी एस सिसोदिया जी से मुलाकात की जिसपर उन्होंने बताया कि कोरोना के मरीजों का उपचार, अस्पताल की स्वच्छता,मरीजों को दिए जाने वाले भोजन आदि का निरीक्षण प्रतिदिन वो स्वयं करते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता काफी बेहतर है और मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का निरीक्षण वो स्वयं करते है तथा उनकी संतुष्टि के बाद ही वह भोजन मरीजों को दिया जाता है।
साथ ही श्री पी एस सिसोदिया ने बताया कि एक समिति का गठन किया गया है जो प्रत्येक चीजों का निरीक्षण बड़ी ही बारीकी से करता है जिससे मरीजों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।

error: Content is protected !!