रायपुर :- डीजीपी डीएम अवस्थी ने “समाधान” का एक अनूठा कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत व्हाट्सएप नंबर पर कोई भी किसी की भी शिकायत प्रमाण के साथ कर सकता है। डीजीपी डीएम अवस्थी की इस पहल के बाद पुलिस महकमे से जुडे लोगों के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया। इसी कड़ी में जिले के पसान थाना अंतर्गत इमरान खान ने समाधान कार्यक्रम के व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत की थी कि उसकी बहन की दहेज प्रताड़ना से मौत हुयी है, जिसकी शिकायत करने के एक साल बाद भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। शिकायत पर डीजीपी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कोरबा के पसान थाना प्रभारी अभय सिंह को सस्पेंड करने का आदेश दिया। डीजीपी ने शिकायतकर्ता से वीडियो कॉल कर पूरे मामले को सुना। मृतका के भाई ने बताया कि वह एक साल से भटक रहा है लेकिन उसकी मृत बहन को न्याय नहीं मिल रहा है। इसके बाद डीजीपी ने तत्काल कोरबा एएसपी को फोन कर मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि टीआई अभय सिंह ने पूरे मामले में लापरवाही बरती है और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी नहीं दी। इस पर अवस्थी ने पसान टीआई अभय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिये।
NSUI की रैली के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक जवान को रौंदा,,, गंभीर हालत में किए गए अस्पताल में भर्ती…
रायपुर :- राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक जवान को रौंद दिया। घटना में ट्रैफिक जवान के सिर में गंभीर चोट आयी है, जिसके बाद वहां तैनात पुलिस अधिकारी की गाड़ी से जवान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना आज दोपहर ढाई बजे की है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए NSUI के कार्यकर्ता एयरपोर्ट से राजीव भवन के लिए विशाल रैली निकाल रहे थे। भीड़ को देखते हुए पंडरी बस स्टैंड में पदस्थ ट्रैफिक जवान विष्णु निषाद की ड्यूटी माना पीटीएस के पास लगायी गयी थी। करीब ढ़ाई बजे के आसपास जब रैली माना पीटीएस के पास पहुंची थी, तभी एयरपोर्ट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने भीड़ की वजह से कंट्रोल खोते हुए ड्यूटी में तैनात जवान को रौंद दिया। हादसे में जवान के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आयी है, जिसके बाद मौके पर मौजूद माना सीएसपी ने अपनी वाहन से जवान को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल जवान का इलाज जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। वहीं आरोपी भिलाई निवासी कार ड्रायवर मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी ने जारी किए बीएससी प्रथम वर्ष के अपडेटेड रिजल्ट,,, रसायन शास्त्र में सभी विद्यार्थियों को फेल किए जाने पर INTUC और RGSSU ने सहायक कुलसचिव से कि थी जांच की मांग…
अम्बिकापुर :- संत गहीरा गुरु यूनिवर्सिटी द्वारा कुछ दिन पूर्व घोषित किए गए B.SC प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय अम्बिकापुर के B.SC प्रथम वर्ष के लगभग सभी बच्चों को रसायन शास्त्र में सप्लीमेंट्री दे दिया गया था तथा कुछ विद्यार्थियों को जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाऐं जमा की थी उन्हे भी एब्सेंट दे दिया गया था जिसके कारण वे सीधे तौर पर फैल हो गए थे। जिस पर INTUC जिला अध्यक्ष आशीष शील तथा RGSSU जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत के नेतृत्व में उन सभी विद्यार्थियों को लेकर सहायक कुलसचिव को मामले से अवगत कराया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए सभी परीक्षा परिणामों की पुनः जांच हुई तथा उन सभी को पास करते हुए परीक्षा परिणामों को (03-01-2021) वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है, तथा जिनके परिणाम अपडेट नही हो पाए हैं उन्हें भी जल्द अपडेट करने का आश्वासन विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया है।
प्रियंका गांधी के काफिले की 4 गाड़ियां आपस में टकराई….
नई दिल्लीः- गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह की मौत पर सियासत तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने रामपुर जा रही हैं। आज रामपुर जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियां हापुड़ रोड पर आपस में टक्करा गईं, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। आपको बता दें कि ट्रैक्टर हादसे के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें देखा गया था कि आईटीओ के पास पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट जाता है, इस ट्रैक्टर के नीचे नवरीत सिंह दब जाते हैं और उनकी मौत हो जाती हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवरीत सिंह की मौत दुर्घटना के कारण ही हुई थी।
प्रियंका गांधी के अलावा आज राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) नेता जयंत चौधरी भी नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचेंगे। आज नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी और परिजनों को सांत्वना देंगी।
आज इन राशियों को मिलेंगी सफलताएं,,बस रखनी होंगी कुछ सावधानियां…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-4 फरवरी 2021, गुरुवार
🎉🌹🥀🍀🌺🎯🌸🧨🧨
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-गुरुवार
🧨🌸🎯🌺🍀🥀🌹🎉🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-स्वाति
योग (सूर्योदयकालीन)-गंड
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-अन्नप्राशन/नामकरण/ बुध गोचर
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में पीले फल चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🎯🍀🌸🌺🧨🌹🌹🍁🌸
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🌺
मेष:-
कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है । आज नई योजना न बनाएं। आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्य में रूकावट आ सकती है।
🌺🌸🍁🌹🧨🎯🎯🥀🎉
वृष:-
आज मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जरूरी निर्णय लेने के लिए दिन ठीक रहेगा। आज धन लाभ की स्थिति बन सकती है।
🎉🥀🎯🧨🌹🍁🌸🌺🍀
मिथुन:-
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। सहयोगी आपकी मदद करेंगे। ज्यादातर कार्यों में सफलता मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। आंशिक लाभ होगा ।
🍀🌺🌸🍁🌹🧨🎯🎉🍁
कर्क:-
जमीन या बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं । युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी से मतभेद हो सकते हैं। आज का दिन ठीक रहेगा। व्यवसाय को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
🍁🎉🎯🧨🌹🌸🌺🍀🥀
सिंह:-
आज कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान देना होगा। आलस्य न करें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपको अदालती मामले में सफलता मिलेगी।
🥀🍀🌺🌸🌹🎯🎉🎉🍁
कन्या:-
आज आप तनाव से दूर रहेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज पारिवारिक काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। तरक्की मिल सकती है।
🍁🎉🎯🌹🌺🍀🍀🥀🧨
तुला:-
परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण महसूस करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है ।
🧨🥀🍀🌺🎯🎯🍁🍁🌸
वृश्चिक:-
संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। यात्रा पर न जाएं। आज का दिन कुछ दिक्कतों वाला हो सकता है। तरक्की होने के साथ ही स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। खर्ज की रकम डूबने की आशंका है।
🌸🍁🎯🌺🍀🥀🌹🌹🎉
धनु:-
आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी। कैरियर से जुड़े फैसलों के लिए यह समय ठीक नहीं है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। तनाव दूर होगा। धन लाभ होगा ।
🎉🌹🥀🍀🌺🎯🍁🌸🧨
मकर;-
रूके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी आज शांत रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
🧨🌸🍁🎯🌺🍀🥀🌹🎉
कुंभ:-
घर में धार्मिक कार्य आयोजित होंगे। जीवनसाथी से आपको अच्छी खबर मिलेगी। दैनिक कार्यों में बदलाव ला सकते हैं। आज आपको धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है।
🎉🌹🥀🍀🌺🎯🍁🌸🧨
मीन:-
आज आपको कैरियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है। दफ्तर में आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। जोखिम लेने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
🧨🌸🍁🎯🌺🍀🥀🌹🎉
जाने आज का राशिफल, कैसा होगा दिन और क्या करना होगा उपाय
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 3 फरवरी 2021, बुधवार
🍁🌹🧨🌺🎉🌸🍀🎯🥀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-चित्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/जातकर्म मुहूर्त
यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-किसी बटुक या विप्र को हरे फल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🧨🥀🍀🌹🌸🎯🎉🌺
आज का राशिफल
🧨🧨🧨🧨🧨
मेष:-
आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा। आज के दिन आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। अधिक खर्च से आपके घर का बजट बिगड़ने की आशंका है।
🧨🌺🎉🎯🌸🌹🍀🥀🍁
वृष:-
किसी बड़ी जिम्मेदारी के पूरा नहीं हो पाने के कारण दिन तनाव भरा हो सकता है। आपके मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी। सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कामयाबी मिल सकती है। आंशिक लाभ होगा ।
🍁🥀🍀🌹🌸🎯🎉🌺🧨
मिथुन:-
आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा ।आपको पुराने से निवेश से फायदा होगा। किसी से बुद्धिजीवी मुलाकात होने की संभावना है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। आलस्य न करें। नया काम शुरू कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। कार्य आसानी से पूरे होंगे।
🧨🌺🎉🎯🌸🌹🍀🥀🍁
कर्क:-
आपको धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों की समस्या का समाधान मिलेगा। युवाओं का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अपने कार्य को आसानी से पूरा करेंगे ।
🍁🥀🍀🌹🌸🎯🎉🌺🧨
सिंह:-
आज आपके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो सकती हैं । आज सावधान रहना होगा। आपको किसी की बात से ठेस लग सकती है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आज के दिन आपको सेहत के प्रति विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है।
🧨🌺🎉🎯🌸🌹🍀🥀🍁
कन्या:-
आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आज के दिन सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं । आपको यात्रा को टालने का प्रयास करना होगा। आज के दिन आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपको निवेश के मौके मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे।
🍁🥀🍀🌹🌸🎯🎉🌺🧨
तुला:-
आपका कारोबार अच्छा रहेगा। आज के दिन निवेश करने में सावधानी बरतें। अनजान शख्स से सावधान रहें। नई जानकारी मिलेगी। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। धन लाभ होगा।
🧨🌺🎉🎯🌸🌹🍀🍁🍁
वृश्चिक:-
परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत देखने को मिल सकती है। जोखिम से जुड़े कार्य न करें। किसी नए प्रोजेक्ट का खुलासा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
🍁🍀🌹🌸🎉🌺🧨🥀🥀
धनु:-
नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। आज का दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी की बातों में न आएं। युवा कैरियर से जुड़ा फैसला ले सकते हैं।
🥀🧨🌺🎉🌸🍀🍁🍁🎯
मकर:-
आज आप बेहद सावधान रहें। अप्रिय खबर मिल सकती है।आज आपको किसी कार्य में घाटा हो सकता है। परिवार के सदस्यों की मदद से आप कुछ दिक्कतों को दूर कर पाएंगे। अपने कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
🎯🍁🍀🌸🎉🌺🧨🥀🌹
कुंभ:-
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका किसी से मनमुटाव हो सकता है । आज के दिन आपके भीतर उत्साह रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
🌹🥀🧨🌺🎉🌸🍀🎯🎯
मीन:-
आज के दिन किस्मत से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। प्रबल धन लाभ के योग हैं। आज के दिन आपको घर में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। यात्रा कर सकते हैं।
🎯🍀🌸🎉🌺🧨🌹🍁🍁
भारत सम्मान के संपादक जितेन्द्र जायसवाल की माता को हुआ निधन, पुत्र जितेंद्र ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
बलरामपुर नगर के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ प्रबुद्ध श्री राम लखन जायसवाल की धर्मपत्नी तथा राजेंद्र जायसवाल वरिष्ठ नेता भाजपा, महेंद्र जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल एवं भारत सम्मान के प्रधान संपादक जितेंद्र जायसवाल की माता श्रीमती शांति देवी पंचतत्व में विलीन हो गई। श्रीमती शांति देवी का निधन 30/01/2021 दोपहर 11:00 बजे रांची के RIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। आज उनके दुखद निधन की खबर सुनते ही कुटुंब के सभी सदस्यों के साथ सभी क्षेत्रवासी उनके निवास पहुंच गए। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी वाड्रफनगर मुख्य मार्ग स्थित अजगरा की बहती धारा के किनारे किया गया। उनके अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा इस अवसर पर रिश्तेदारों व करीबियों के अतिरिक्त नगर तथा संभागीय स्तर के कई पत्रकार मौजूद थे, जिन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी, श्रीमती शांति देवी के छोटे पुत्र जितेंद्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। श्रीमती शांति देवी चार पुत्रियों तथा चार पुत्रों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर चली गई। उनके निधन से नगर में शोक का माहौल व्याप्त है।
मानवता शर्मसार पुलिस ने गरीब विकलांग महीला से मांगे डीजल के पैसे।
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
कानपुर पुलिस का एक और बेशर्म चेहरा सामने आया है. दरअसल, एक विकलांग गरीब लाचार महिला की बेटी को एक महीने पहले कुछ लोग उठा ले गए, लेकिन पुलिस उसको ढूंढने के लिए इस मजबूर महिला से हर बार दो-ढाई हजार रुपये के डीजल भरवाती रही है।वृद्ध महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया है की बेटी को ढूंढने के लिए पुलिस वालों ने मुझसे डीजल पेट्रोल के नाम पर 12 हजार रुपये ले लिये है । वृद्ध महिला ने बताया कि
भीख मांग कर किसी तरह पैसे जुटाये थे वह भी पुलिस वालों ने ले लिए इसके बाद भी बेटी को नहीं ढूंढा ।
डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने युवती का पता लगाने के लिए सर्विलांस व अन्य टीमों को लगाया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप की जांच कराई जा रही है।
हैरानी ये है इसके बावजूद न महिला की बेटी बरामद हुई, न कोई आरोपी पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, गुड़िया की 15 साल की नाबालिग बेटी को एक महीने पहले ठाकुर नाम का व्यक्ति उठा ले गया था, जिसकी चकेरी पुलिस ने एफआईआर तो लिखी, लेकिन जांच करने वाली पुलिस उससे बेटी खोजने के नाम पर दो-ढाई हजार रुपये का डीजल जबरन भरवाती रही। सोचने वाली बात तो यह है कि जब सरकार से पुलिस विभाग को अपने कार्यों के लिए सभी प्रकार के राशि स्वीकृत किए जाते हैं ऐसे में एक गरीब और विकलांग महिला से पैसे की मांग करना मानवता को शर्मसार करता है साथ में ही पुलिस का एक ऐसा चेहरा समाज के सामने प्रस्तुत करता है जोकि बहुत ही निंदनीय है। ऐसे पुलिस वाले वर्दी को कलंकित तो करते ही हैं और साथ पुलिस विभाग का नाम लोगों के सामने बदनाम करते हैं।
क्या कहती हैं आज आपकी ग्रह दशाएं,जानिए अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:-2 फरवरी 2021, मंगलवार
🏵️🌺🎉🎯🌸🌹🍀🥀🍁
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-पंचमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-हस्त
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-सीमान्तोनयन संस्कार/ वाहन क्रय
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय-हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🥀🍀🌹🌸🎯🏵️🎉🌺🌺
आज का राशिफल
🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
मेष:-
आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। रूका हुआ काम बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जमीन में निवेश के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकाता है।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
🌸🏵️🌺🍁🎉🎯🍀🌹🥀
वृष:-
आज जिम्मेदारी ज्यादा होने के चलते कार्यक्षमता आज प्रभावित हो सकती है। धन संबंधी स्थिति सामान्य रहेगी। विरोधी पक्ष हावी हो सकता है। आज सावधान रहने की जरूरत है। कोई महत्त्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। युवाओं को धैर्य रखना होगा ।
🥀🌹🍀🎯🎉🍁🌺🌸🌸
मिथुन:-
आज किसी से विवाद हो सकता है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आज आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। संबंधियों का किसी काम में सहयोग मिलेगा।
🌸🌺🍁🎉🎯🍀🌹🥀🏵️
कर्क:-
आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। कारोबार में परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहेगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ होगा। किसी कार्यक्रम में अधिक खर्च होगा। तबादला हो सकता है।
🏵️🥀🌹🍀🎯🍁🌺🌺🌸
सिंह:-
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। आज का दिन शानदार रहेगा। सरकारी नौकरी वालों की तरक्की हो सकती है। किसी से विवाद दूर हो सकते हैं। युवाओं को मेहनत का फल मिलेगा। समाज में आपको सम्मान मिलेगा।
🌸🌺🍁🎯🍀🥀🏵️🎉🎉
कन्या:-
ऋण से मुक्ति मिलेगी। नया काम शुरू करना फिलहाल ठीक नहीं है। शासकीय कार्य पूरे होने की संभावना है। धैर्य रखना होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे।
🎉🏵️🥀🍀🎯🍁🌺🌸🌹
तुला:-
आज आप किसी कार्य को लेकर जोखिम ले सकते हैं। आज का दिन हर तरह से अच्छा है। कारोबार में लाभ आपको प्रसन्नता प्रदान करेगी। समाज में भी आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी काम में कामयाब सकते हैं। युवाओं की जॉब लग सकती है। जगह परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।
🌹🌸🌺🍁🎯🥀🥀🏵️🎉
वृश्चिक:-
कारोबार को लेकर आज कोई महत्त्वपूर्ण फैसला भी आप ले सकते हैं। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी।आज का दिन शानदार रहेगा। उन्नति के अवसर मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। सोना या जमीन आदि में निवेश भी कर सकते हैं।
🎉🏵️🥀🎯🍁🌸🌹🍀🍀
धनु:-
नौकरी में परिवर्तन देखने को मिल सकता हैं। साथियों से विवाद हो सकता है। कारोबार को लेकर नया प्रस्ताव स्वीकार न करें। युवाओं के लिए दिनबेहतर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
🍀🌹🌸🍁🎯🥀🏵️🎉🌺
मकर:-
पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। युवाओं के लिए आज का दिन नया अवसर लाएगा। आर्थिक लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। रूके हुए काम फिर से शुरू होंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए तरक्की से जुड़ी खबर मिलेगी।
🌺🎉🏵️🥀🎯🍁🌸🌹🍀
कुंभ:-
अचानक नया खर्च सामने आने से बजट प्रभावित होगा। अफसरों व मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। किसी काम को न टालें। रिश्तेदारों के साथ चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से दूर होगा।
🍀🌹🌸🍁🎯🏵️🎉🎉🌺
मीन:-
कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कारोबार के लिए जरूरी साधन जुटा सकते हैं। पदोन्नति के अवसर आपको मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बातचीत के दौरान सावधान रहें। विरोधी पक्ष शांत रहेगा आज का दिन बेहद सुखद रहेगा।
🌺🎉🏵️🎯🍁🌸🌹🍀🥀
Budget 2021: बजट में हुए ये बड़े ऐलान,,,, जानें किस सेक्टर को क्या मिला..?
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में साल 2021-22 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट में सबसे ज्यादा हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया। इसके बाद उन्होंने बैंकिंग, शिक्षा, इंश्योरेंश और किसान के लिए कई घोषणाएं की।
स्वास्थ्य सेक्टर को बजट में क्या मिला
– साल 2021-22 के लिए स्वास्थ्य सेक्टर को 2.38 लाख करोड़ रुपये आवंटित होंगे. ऐसे में स्वास्थ्य बजट पिछले साल के मुकाबले 135 फीसदी बढ़ गया है।
– कोविड वैक्सीन के लिए साल 2021-22 के लिए 35 हजार करोड़ रुपये रखे गए हैं. अगर जरूरत पड़ी तो और आवंटित किया जाएगा।
– केंद्र की एक नई योजना प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना लॉन्च की जाएगी, इस योजना पर 6 वर्षों में करीब 64180 करोड़ खर्च होगा।
– वित्त वर्ष 2021-22 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर 223846 करोड़ खर्च होंगे।
– मिशन पोषण 2.0 शुरू किया जाएगा और न्यूट्रिशन पर भी ध्यान दिया जाएगा। 5 साल में 2.87 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।
– शहरी स्वच्छ भारत मिशन पर 1.48 लाख करोड़ 5 साल में खर्च होंगे और शहरी इलाकों के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया जाएगा।
– निमोकोक्कल वैक्सीन को देशभर में शुरू किया जाएगा, जिससे 50 हजार बच्चों की जान हर साल बचाई जा सकेगी.
– इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन पोर्टल शुरू किया जाएगा, ताकि पब्लिक हेल्थ लैब्स को कनेक्ट कर सकें।
– देशभर में 15 हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर्स शुरू किए जाएंगे. इसके अलावा 9 बायो सेफ्टी लेवल 3 लैब शुरू होंगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को बजट में क्या मिला
– वित्त मंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट की जरूरत है और इसके लिए एक बिल लाया जाएगा।
– फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट के लिए 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे, ताकि 5 लाख करोड़ रुपये का लैंडिंग पोर्टफोलियो 3 साल में बनाया जा सके।
– बंगाल, तमिलनाडु और केरल में नए इकॉनोमिक कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया है।
– तमिलनाडु में नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट (1.03 लाख करोड़) का ऐलान किया गया है, इसी में इकॉनोमिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इसके अलावा केरल में भी 65 हजार करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे बनाए जाएंगे, मुंबई-कन्याकुमारी इकॉनोमिक कॉरोडिर का ऐलान।
– देश में 7 टेक्स्टाइल पार्क बनाए जाएंगे ताकि इस क्षेत्र में भारत निर्यात करने वाला देश बने। ये पार्क तीन साल में तैयार किए जाएंगे।
– जम्मू-कश्मीर में भी गैस पाइपलाइन योजना की शुरुआत करने की घोषणा।
– उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ और लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा, अभी तक 8 करोड़ लोगों को ये मदद दी गई।
– बिजली क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की योजनाएं लॉन्च की गईं, जिससे देश में बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
रेलवे के लिए वित्त मंत्री की घोषणाएं
– रेलवे के लिए 1,10,055 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि आवंटित, जिसमें 1,07,100 करोड़ रुपये केवल पूंजीगत व्यय के लिए हैं।
– भारतीय रेलवे ने भारत के लिए 2030 में एक राष्ट्रीय रेल योजना तैयार की है. यह योजना 2030 तक भविष्य के लिए तैयार रेलवे प्रणाली बनाने की है।
– जून 2022 तक ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तैयार हो जाएगा. सोमनगर-गोमो सेक्शन पीपीपी मोड में बनाया जाएगा।
– मेक इन इंडिया को सक्षम करने के लिए वित्त मंत्री ने रणनीति के मूल में एक उद्योग की लागत को नीचे लाने का ऐलान किया।
– दिसंबर 2023 तक 100 फीसदी ब्रॉडगेज का इलेक्ट्रिफिकेशन होगा.
– यात्रियों का अनुभव बढ़ाने के लिए विस्टा डोम कोच शुरू होंगे. इसके अलावा हाई डेंसिटी नेटवर्क, हाई यूटिलाइज नेटवर्क पर ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम शुरू किए जाएंगे. ये सभी सिस्टम देश में ही बनेंगे।
एजुकेशन सेक्टर के लिए ऐलान
– 100 नए सैनिक स्कूल बनाए जाएंगे, इसमें एनजीओ, राज्य सरकारों और प्राइवेट सेक्टर की मदद ली जाएगी।
– वित्त मंत्री ने बजट भाषण में हायर एजुकेशन कमीशन बनाने की घोषणा की। इसके लिए कानून में संशोधन किया जाएगा।
– वित्त मंत्री सीतारमण ने लद्दाख के लेह में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की भी घोषणा की।
– आदिवासी इलाकों में 758 एकलव्य स्कूल बनाए जाएंगे. एक स्कूल पर 38 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
– अनुसूचित जातियों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये के स्कॉलरशिप दिए गए. इससे चार करोड़ स्टूडेंड को फायदा हुआ।
– नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाया जाएगा. इस पर 50 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
– गुड गवर्नेंस-ट्राइब्यूनल रिफॉर्म के लिए नए प्रस्ताव का ऐलान।
– नेशनल कमीशन फॉर अलायड प्रोफेशनल एक्ट लाया जाएगा।
– वित्त मंत्री ने नेशनल नर्सिंग एंड मिडवाफरी बिल लाने की बात कही।
मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए बड़ी घोषणाएं
मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार और सिटी बस सेवा की वृद्धि के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन के हिस्से को बढ़ाने के लिए काम होगा।
– 702 किलोमीटर मेट्रो अभी चल रही हैं और 27 शहरों में कुल 1016 किलोमीटर मेट्रो पर काम चल रहा है.
– कम लागत से टियर-2 शहरों में मेट्रो लाइट्स और मेट्रो नियो शुरू होंगी।
– कोच्चि मेट्रो में 1900 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर हिस्सा बनाया जाएगा।
– चेन्नई में 63 हजार करोड़ रुपये की लागत से 180 किमी लंबा मेट्रो रूट बनेगा।
– बेंगलुरु में 14788 करोड़ रुपए से 58 किमी लंबी मेट्रो लाइन बनेगी।
– नागपुर में 5976 करोड़ और नासिक में 2092 करोड़ रुपये से मेट्रो बनेगी।
किसानों के लिए सरकार की घोषणाएं
– वित्त मंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर उत्पादन लागत का 1.5 गुना किया गया है और सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।
– 2020-21 में किसानों को गेहूं के लिए 75,060 करोड़ रुपये, दालों के लिए 10,503 करोड़ रुपये और धान के लिए भुगतान राशि 1,72,752 करोड़ रुपये भुगतान होने का अनुमान है।
– कृषि उत्पादों के निर्यात में 22 और उत्पादों को शामिल किया जाएगा।
– गेहूं उत्पादन करने वाले लाभान्वित किसानों की संख्या 2019-20 में 35.57 लाख से बढ़कर 2020-21 में 43.36 लाख हो गई है।
– 2021-22 में एग्रीकल्चर क्रेडिट टारगेट 16.5 लाख करोड़ का है।
– कोच्चि, चेन्नई, विशाखापट्टनम, पारादीप और पेटुआघाट जैसे शहरों में 5 बड़े फिशिंग हार्बर बनेंगे। तमिलनाडु में मल्टीपर्पज सी-विड पार्क बनेगा।
– एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड तक एपीएमसी की भी पहुंच होगी।
देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 महिलाओं की मौत, 13 घायल…
बस्तर: छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा के कोटपाड़ के हांडी गांव में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन पलटने से 11 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के गए थे, देर रात लौटते वक्त पिकअप वाहन पलट गया।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में मारे गए सभी लोग बस्तर जिले के कलचा के निवासी थे। फिलहाल घायलों को ग्रामीणों की मदद से कोटपाड़ और कोरापुट नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
जाने क्या है खास आज आपके राशिफल मे ,, साथ ही देखें आज की शुभ घड़िया….
आज का राशिफल एवं पंचांग:-1 फरवरी 2021 सोमवार
🌺🏵️🌹🍁🌸🎉🎯🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-सोमवार
🎯🎉🌸🍁🏵️🌺🌺🏵️🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-उत्तराफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)-बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-पुंसवन संस्कार मुहूर्त/बुधास्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में खीर चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸🎯🥀🎉🌺🌺🍀🌹🍁
आज का राशिफल
🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मेष:-
आज कारोबार में आपको अकस्मात लाभ होगा। आपके पूर्व में निर्धारित हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवन की कठिन परिस्थितियाें में सुधार आएगा। सेहत का ध्यान रखें। आज जोखिम न लें। दिन अच्छा रहेगा।
🍁🌹🍀🌺🎉🥀🎯🌸🏵️
वृष:-
शत्रु पक्ष आज आपको परेशान करने का प्रयास करेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आज का दिन ठीक रहेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। अदालत के लंबित मामले आगे बढ़ेगें। नौकरी के मामले में सफलता मिलेगी।
🏵️🌸🎯🎉🌺🍀🌹🍁🌸
मिथुन:-
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निवेश से लाभ होने की संभावना है। हर काम पूरे होंगे। युवाओं को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
🌸🍁🌹🍀🌺🎉🎯🏵️🌺
कर्क:-
कारोबार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नई योजना बन सकती है। आर्थिक हालत सुधरेगी। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी।छात्रों को लाभ होगा। नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है।
🌺🏵️🎯🎉🍀🌹🍁🌸🌹
सिंह:-
परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। आपके दोस्त कार्य में आपकी मदद करेंगे। रकम के लेन-देन में सावधानी रखें। परिवारिक रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। आपकी आर्थिक हालत अच्छी रहेगी। युवाओं को नौकरी मिलने के संकेत हैं।
🌹🌸🍁🍀🎉🏵️🌺🌺🎉
कन्या:-
धन लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए सकारात्मक परिणाम देने का दिन रहेगा। आज आप अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा पाएंगे। यात्रा को टालें। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को आज सराहना मिलेगी।
🎉🌺🏵️🍀🍁🌸🌹🎯🌸
तुला:-
कुछ दिनों से चल रहा तनाव दूर होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके लिए काम के लिए अनुकूल दिन है। कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। खर्च कम होने और आर्थिक स्थिति सुधरने से आप खुश रहेंगे।
🌸🎯🌹🍀🏵️🏵️🎉🎉🍀
वृश्चिक:-
आज आपकी चिंता दूर होगी। कारोबारियों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा। सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। दफ्तर में आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
🍀🎉🏵️🌹🌸🍁🌺🌺🌸
धनु:-
परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबार में नए निवेश के अवसर मिलेंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। पुराने कार्य के अच्छे नतीजे मिलेंगे, नया काम मिल सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
🌸🌺🍁🌹🏵️🍀🎯🥀🍀
मकर:-
आज खुशखबरी मिलेगी। नई योजना शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी । पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।।
🍀🎯🏵️🌹🎉🌺🌸🍁🌹
कुंभ:-
नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। कारोबारियों को नए कार्य में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों के मतभेद दूर होंगे। नए काम मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा।
🏵️🌹🍁🌸🌺🎉🎯🍀🥀
मीन:-
परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सतर्क रहकर काम करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🍀🎯🎉🌺🌸🍁🌹🏵️🌺
जाने कैसा होगा आज आपका दिन,अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:-31 जनवरी 2021, रविवार
🎯🍁🥀🌹🎉🏵️🌺🍀🍀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-शिशिर
वार-रविवार
🍀🌺🏵️🎉🥀🥀🎯🌸🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाफाल्गुनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कन्या
व्रत/मुहूर्त-संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत (चंद्रोदय रात्रि 9:00 बजे)/भद्रा/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- सूर्यास्त से पूर्व बिना नमक वाला भोजन करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌸🎉🌹🥀🎯🎯🍁🍁
आज का राशिफल
🎯🎯🎯🎯🎯🎯
मेष:-
आज कार्य की अधिकता रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। संपत्ति विवाद सुलझने की उम्मीद है। किसी से विवाद दूर हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
🎉🌺🏵️🍀🎯🍁🌹🥀🥀
वृष:-
किसी बड़ी समस्या का आज समाधान हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है।
🥀🌹🍁🎯🍀🏵️🌺🎉🌸
मिथुन:-
आज व्यवसाय में लाभ होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। दिनभर सकारात्मकता बनी रहेगी। युवाओं को लाभ होगा। कर्ज की रकम लौटा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
🌸🎉🌺🏵️🍀🍁🌹🌹🥀
कर्क:-
आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। तनाव दूर होगा। आपके व्यवहार की सराहना होगी। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विरोधी शांत रहेंगे।
🥀🌹🍁🍀🌺🎉🌸🌸🎯
सिंह:-
आज का दिन मिला जुला रहेगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी से विवाद होने की आशंका है। आपको कुछ घाटा हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति बन सकती है। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। आपको सावधान रहना होगा।
🎯🌸🎉🌺🍀🍁🌹🥀🏵️
कन्या:-
अज्ञात भय आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। मन अशांत रहेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है। कार्य को पूरा कर पाने में असमर्थता महसूस करेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।
🏵️🥀🌹🍁🍀🌺🎉🌸🎯
तुला:-
आज खुशखबरी मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। बड़ी समस्या का समाधान होगा। विरोधी पर नजर रखें। जोखिम न लें। यात्रा को टालने का प्रयास करें।धन लाभ होने की संभावना हैं। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे।
🎯🌸🎉🌺🍀🌹🥀🏵️🏵️
वृश्चिक:-
आज आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं।
🏵️🥀🌹🍀🎉🌸🌸🍁🍁
धनु:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। समस्या दूर होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य करेंगे। युवाओं को लाभ होगा। समय पर कार्य पूरा कर पाएंगे। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। कारोबार अच्छा रहेगा।
🍁🌸🎉🍀🌹🥀🌺🌺🎯
मकर:-
किसी की बात से आज ठेस लग सकती है। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। किसी काम में नुकसान होने की संभावना हैं। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कार्य मेें उन्नति होगी।
🎯🌺🥀🌹🎉🎉🌸🏵️🏵️
कुंभ:-
दुष्ट लोगों से दूर रहें। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। कुछ नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे।
🏵️🌸🎉🌹🥀🌺🎯🍀🍁
मीन:-
कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सगे संबंधियों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबारी मामले आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष की समस्या दूर कर पाएंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। किसी से विवाद दूर होने की संभावना है।
🍁🍀🎯🌺🥀🌹🎉🌸🏵️
भीषण सड़क हादसे में 10 की मौत 10 घायल
उत्तर प्रदेश
उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मिनी बस और कैंटर ट्रक के बीच हुई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और 10 के करीब लोग घायल हो हुए है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में अपना दुख व्यक्त किया और जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाया जाए।
आज इस राशि के लोगो को अपने क्रोध पे रखना होगा नियंत्रण, अन्यथा हो सकता है भारी नुकसान…
आज का राशिफल एवं पंचांग:-30 जनवरी 2021, शनिवार
🏵️🌹🍀🍁🌸🎯🌺🎉🥀
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- शिशिर
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🥀🎉🌺🎯🌸🍁🍀🌹🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मघा
योग (सूर्योदयकालीन)-सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त-मूल समाप्त
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में उड़द से बनी वस्तुएं चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🌹🍀🌺🎉🥀🍁🌸🎯
आज का राशिफल
🎯🌸🍁🥀🎉
मेष:-
आज किसी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें। कुछ नुकसान होने की आशंका है। कार्यस्थल पर अनबन होने की आशंका है। विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। अनजान स्थल पर जाने बचें। जमीन-जायदाद के मामले लंबित रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।
🏵️🌹🍀🌺🎉🥀🍁🌸🎯
वृष:-
आज संतान पक्ष की कामयाबी से प्रसन्न रहेंगे। किसी निवेश में घाटा होने की आशंका है। आज किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। जोखिम वाले कार्य को करने से बचें।
🎯🌸🍁🥀🎉🌺🍀🌹🏵️
मिथुन:-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके कौशल की सराहना होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। निवेश से लाभ होगा। जमीन, वाहन या मकान खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पास के किसी स्थल की यात्रा कर सकते है। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी।
🏵️🌹🍀🌺🎉🥀🍁🌸🎯
कर्क:-
आज किसी कार्य में नाकामयाबी मिलने से आपको तनाव हो सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। कैरियर आगे बढ़ेगा। धन संबंधी स्थिति सामान्य रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
🎯🌸🍁🥀🎉🍀🍀🌹🏵️
सिंह:-
आज कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। नए काम से लाभ होगा। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। बाहर जाते समय सावधान रहें।
चोट लगने की संभावना है।
🏵️🌹🍀🎉🥀🍁🌸🎯🌺
कन्या:-
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। काफी प्रसन्न रहेंगे। पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आमदनी स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा। कारोबार से जुड़े नए सौदे हो सकते हैं। विवाद दूर होने की संभावना है। संतान पक्ष से मदद मिलेगी। कार्य आसानी से पूरे होंगे।
🌺🎯🌸🍁🥀🎉🍀🌹🏵️
तुला:-
आज आपको सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। धन लाभ होगा। निवेश के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं। सकारात्मक रहेंगे। आपके व्यवहार की सराहना होगी।
🏵️🌹🍀🎉🥀🍁🌸🎯🌺
वृश्चिक:-
आज धन लाभ होने की संभावना है। नई जानकारी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। शासकीय कार्य आगे बढ़ सकते हैं। नए सौदे होने की संभावना है। कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।आपका सम्मान बढ़ेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।
🌺🎯🌸🍁🥀🎉🍀🌹🏵️
धनु:-
आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। विरोधी शांत रहेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा।कार्यस्थल पर सहयोगियों की मदद मिलेगी। पुरानी दिक्कत दूर होगी। आसानी से कार्य पूरे होंगे।
🏵️🌹🍀🎉🥀🍁🌸🎯🌺
मकर:-
कार्य में किसी की दखलंदाजी से परेशानी होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।कामयाबी मिलने की संभावना है। शत्रुओं की हरकत से नुकसान होने की आशंका है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। धनलाभ होने की संभावना है।
🌺🎯🌸🍁🥀🍀🍀🌹🏵️
कुंभ:-
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। शुभ सूचना मिलेगी। समय पर कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय संबंधी समस्या का हल निकलेगा। नए सौदे हो सकते हैं। पुराने विवादों का अंत होगा। नया काम लाभ देगा।
🏵️🌹🍀🥀🍁🌸🎯🌺🎉
मीन:-
सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। अनजान लोगों से दूरी रखने का प्रयास करें। आज किसी से अनबन हो सकती हैं। नए काम शुरू होंगे। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी।
🎉🌺🎯🌸🍁🍀🍀🌹🏵️
नई दिल्ली : इजराइली दूतावास के पास ब्लास्ट,,, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात…
नई दिल्ली:- दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन और भारी भीड़ के बीच दिल्ली में ब्लास्ट की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक राजधानी में स्थित इजरायली दूतावास के पास ये धमाका हुआ है। इजरायली दूतावास अब्दुल कलाम रोड पर है। धमाके में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि मौके पर स्थित 4-5 गाड़ियां क्षतिग्रस हुई हैं।
जहां धमाका हुआ है वो जगह विजय चौक से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है. बता दें कि विजय चौक पर इस समय ‘बीटिंग द रीट्रीट’ चल रही है, इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य लोग मौदूद हैं।
#WATCH | Delhi Police team near the Israel Embassy where a low-intensity explosion happened.
Nature of explosion being ascertained. Some broken glasses at the spot. No injuries reported; further investigation underway pic.twitter.com/RphSggzeOa
— ANI (@ANI) January 29, 2021
मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद है। हालांकि ये IED धमाका है या कुछ और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि राजधानी में दहशत फैलाने के लिए ये धमाका किया गया है ,धमाका लो इंटेंसिटी का था।
छत्तीसगढ़ : स्कूली बच्चों को जनरल प्रमोशन,,, पहली से आठवीं तक के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश ….
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालकों को निर्देश दिया है कि पढई तुंहर द्वार और ऑनलाइन – ऑफलाइन कक्षाओं के जरिये बच्चों का एसेसमेंट के बाद बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाये।

जाने कैसा होगा आज आपका दिन,अपने राशिफल में
आज का राशिफल एवं पंचांग:- 29 जनवरी 2021, शुक्रवार
🏵️🌹🍀🌺🎯🎉🥀🍁🌸
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2021
अयन- उत्तरायण
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- शिशिर
वार- शुक्रवार
🌸🍁🥀🎉🌺🍀🍀🌹🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)- प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)- आनंद
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 7.30 से 10.45, 12.20 से 2.00 तक
राहुकाल- प्रात: 10.30 से 12.00 बजे तक
दिशाशूल- वायव्य
योगिनी वास- पूर्व
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- सिंह
व्रत/ मुहूर्त- तीर्थ स्नान मुहूर्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं स. शुक्राय नम:’।
आज का उपाय- मंदिर में मखाने चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍀🌹🎯🏵️🌸🍁🎉🌺🥀
आज का राशिफल
🌸🌸🌸🌸🌸
मेष:-
आज जरूरी जानकारी मिलेगी, जो भविष्य के लिए लाभदायक होगी। कारोबार से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा । कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है।संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है। दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
🌸🥀🌺🎉🍁🎯🌹🍀🍀
वृष:-
व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नई योजनाएं बनेंगी। आप अपने आर्थिक उन्नति के लिए नया प्लान बनायेंगे। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। किसी की बात में न आएं, सतर्क रहें।
🍀🌹🎯🍁🌺🌺🌸🏵️🏵️
मिथुन:-
लोग आपके सरल व सौम्य व्यवहार की सराहना करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा करने के लिए समय अच्छा है। परिजनों से सुखद सूचना मिल सकती है। कारोबारी लेनदेन के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ होगा ।
🏵️🌸🌺🍁🎯🌹🎉🎉🥀
कर्क:-
सगे संबंधियों से खुशखबरी मिलेगी ।आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ों से बातचीत करने के बाद आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है । ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। किसी बात को लेकर दंपत्तियों के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।
🥀🎉🌹🎯🍁🌺🌸🏵️🍀
सिंह:-
आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होग। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोग सावधान रहें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। काफी दिनों से रूके हुए काम आज पूरे होंगे। आपकी कड़ी मेहनत का आपको फायदा मिलेगा। सावधान रहें,शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
🍀🏵️🌸🌺🍁🎯🌹🎉🥀
कन्या:-
आज कारोबार में उन्नति के साथ नए साधनों में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। सही समय पर आपकी मदद से परिवार की किसी समस्या का समाधान होगा। नए काम में सफलता मिल सकती है।
🥀🎉🌹🎯🌺🌸🏵️🏵️🍀
तुला:-
लंबे समय से कर रहे किसी काम का फल आज मिल सकता है। आज का दिन अच्छे ढंग से बीतेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। पुराने निवेश का भी लाभ आज मिलेगा। आपके व्यवसाय में मंदी के आसार हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
🍀🏵️🌸🌺🎯🌹🎉🥀🍁
वृश्चिक:-
किसी से मतभेद हो सकता है। आज के दिन नए विचार आएंगे। कानूनी मामलों का निपटारा हो सकता है। नया सामान लेने का समय अभी नहीं है। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी।
🍁🥀🎉🌹🎯🌺🌸🏵️🍀
धनु:-
सामाजिक जीवन मजबूत बनेगा। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। पदोन्नति हो सकती है। निवेश के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं।
🍀🏵️🌸🌺🎯🎉🎉🥀🍁
मकर:-
परिवार के सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। समाज में आपके काम की सराहना होगी। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आज के दिन किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कैरियर आगे बढ़ेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
🍁🥀🎉🎯🌺🏵️🍀🌹🌹
कुंभ:-
आज आर्थिक लाभ के आसार हैं। कारोबार में उन्नति और तरक्की के योग हैं। नई योजना शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लें। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे। किसी काम में सफलता नहीं मिलने पर निराश न हों।
🌹🍀🌺🌺🎯🎉🥀🍁🌸
मीन:-
आज रूकी हुई रकम मिल सकती है। नए काम की शुरूआत न करें। काम में आज आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार आएंगे। आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। विद्यार्थियों को नौकरी में कामयाबी मिल सकती है।
🌸🍁🥀🎉🎯🌺🍀🌹🏵️
कांग्रेस नेता ने जहर पी की आत्महत्या की कोशिश,,, दो दिन पहले महिला ने कि थी पिटाई….
अंबिकापुर :- कांग्रेस नेता ओनिमेष सिन्हा ने चूहे मारने की दवा पीकर आत्महत्या की कोशिश की हैं। सिन्हा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है, फिलहाल जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हम आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन कांग्रेस नेता ओनिमेष सिन्हा की सर्किट हाउस में एक महिला ने सरेआम पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद कांग्रेस नेता खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। हालांकि कांग्रेस नेता ने इसी वजह से जहर पीया है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
बता दें कि इसके पहले महिला ने कांग्रेस नेता पर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। कांग्रेस नेता अनिमेष सिन्हा पूर्व में कांग्रेस जिला सचिव रह चुके हैं।
एक साथ उठी छः अर्थियां,,, भयावह मंजर देख सहम उठे लोग..
मध्य प्रदेश :- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जब एक साथ 6 अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंख छलक आई। मौत के कुछ घंटे पहले ही सफर में जिंदगी का आखिरी जन्मदिन पिता पुत्र ने मनाया था जन्मदिन । राजस्थान के टोंक में तेज रफ्तार ट्रेलर और जीप की भिड़ंत से यह भयानक हादसा हुआ था जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। राजगढ़ में जीरापुर के दो चचेरे भाई ललित पिता श्याम सोनी और पवन पिता सुंदरलाल सोनी 1 जनवरी को खाटू श्याम की पदयात्रा पर निकले थे। दोनों करीब 25 दिन पैदल चलकर खाटू श्याम पहुंचे थे। उनके खाटू श्याम पहुंच जाने के बाद परिवार के सदस्य, दोनों चचेरे भाइयों को लेने के लिए दो गाड़ियां लेकर राजस्थान पहुंचे थे। 26 जनवरी को दर्शन करने के बाद पूरा परिवार दो गाड़ियों में वापस लौट रहा था। इस दौरान आगे चल रही गाड़ी के साथ हादसा हो गया।
जयपुर की ओर से आ रही सवारी गाड़ी “तूफान” को पीछे की ओर से तेज़ गति से आ रहे ट्रेेलर नें टक्कर मारी थी जिसमें मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थी। ये हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ था। मृतकों में 3 पुरूष, 2 महिलायें व 3 बच्चे शामिल हैं जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें तुरंत ही प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिये रेेफर किया गया था। तूफान गाड़ी में सवार चालक व एक बालिका सुरक्षित बचे हैं जिनमें से चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। इस घटना के बाद ट्रेलर चालक भी ट्रेलर को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया था। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि तूफान गाड़ी, ट्रेलर व मज़ार वाली पुलिया के बीच में फंस गई और चालक निकलकर पुलिया की दीवार पर लटक गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर आठ शवों, चार घायलों व एक सुरक्षित बची बालिका को बाहर निकाला। घटना में घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तुरंत जयपुर रवाना कराया गया था। हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई जिनमें जीरापुर के दो सगे भाई रामबाबू (37) और श्याम सोनी (41) शामिल हैं। रामबाबू के इकलौते बेटे नयन (15) और श्याम सोनी के बेटे ललित (24) (पदयात्री) ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, ममता (29) और बबली (22) नाम की दो बहनों (रामबाबू और श्याम की चचेरी बहनें) और ममता के बेटे अक्षत (3) वर्ष की मौत हो गई। अक्षिता (6) नाम की एक बच्ची ने भी दम तोड़ दिया, जिसकी मां सरिता घायल है। वहीं, सरिता की 3 साल की दूसरी बच्ची नन्नू को हादसे में खरोंच तक नहीं आई। इन सभी मृतकों में से 6 लोगों का अंतिम संस्कार बुधवार की शाम जीरापुर में हो गया है जबकि ममता और अक्षत का अंतिम संस्कार गुरुवार को मक्सी में होना है। श्याम खाटू से लौटते समय मरने के कुछ घंटे पहले ही रामबाबू सोनी का जन्मदिन उनके पूरे परिवार ने सफर के दौरान मनाया था। हादसे में मृत रामबाबू सोनी के बेटे नयन ने फूल का गुलदस्ता देकर पिता को बधाई दी थी और कुछ घंटे बाद राजस्थान के टोंक के पास हादसे में दोनों पिता-पुत्र के साथ परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई।