आज की सकारात्मकता इन राशियों को दिला सकती हैं बढ़ी कामयाबी,,, देखे अपने राशिफल मे…

0

आज का राशिफल एवं पंचांग:- 6 फरवरी 2021, शनिवार
🧨🌹🍀🥀🍁🎯🌸🌺🎉
आचार्य डॉ अजय दीक्षित
k
🌺🌺🌸🌺🌷🥀🥀🌹
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2021
अयन- उत्तरायण
मास-माघ
पक्ष-कृष्ण
ऋतु- शिशिर
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
🎉🌺🌸🎯🥀🍀🌹🧨🧨
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी/दशमी (क्षय)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अनुराधा
योग (सूर्योदयकालीन)-ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मकर
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/मूल प्रारंभ/सर्वार्थसिद्धि योग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-मंदिर में इमरती चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

🎉🌺🌸🎯🍁🥀🍀🧨🌹
आज का राशिफल
🧨🧨🧨🧨🧨
मेष:-

अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। किसी पारिवारिक समस्या के चलते चिंता तथा तनाव रहेंगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। आफिस का माहौल ठीक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी।
🌸🧨🥀🎯🎉🍀🍁🌺🌹

वृष:-

आज काफी साल से रूकी हुई रकम मिलने की संभावना है। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
🌹🌺🍁🍀🎯🎯🧨🌸🌸

मिथुन:-

कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आपके भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। नई योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। व्यवसाय का विस्तार संभव है। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।
🌸🧨🎯🍀🍁🌹🎉🎉🥀

कर्क:-

आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। शांतचित्त और विवेक से कार्य करें। कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल के दर्शन का लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन व सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।
🥀🎉🌹🍁🎯🧨🧨🌸🌺

सिंह:-

आज आपको बेहद सतर्क रहना होगा। आने-जाने में कार्य करते समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भारी सामान, मशीनरी आदि के इस्तेमाल के दौरान लापरवाही न करें। आज किसी काम में धनहानि की आशंका है। नौकरीपेशा की उन्नति हो सकती है।
🌺🌸🧨🎯🍁🌹🎉🥀🍀

कन्या:-

पारिवारिक व सामाजिक जीवन मे मान सम्मान मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। अंजान लोगों से दूरी रखें।
🍀🥀🎉🌹🍁🎯🌸🌸🌺

तुला:-

आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। अच्छा खासा फायदा होने की संभावना है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति बेहतर होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारि‍क चिंता दूर होगी।
🌺🌸🎯🍁🌹🎉🥀🍀🧨

वृश्चिक:-

परिवार के साथ कहीं यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आध्यात्मिक, ज्ञानार्जन तथा पठन-पाठन के कार्य सफल रहेंगे। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। विवाद न करें। अचानक लाभ होगा ।
🧨🍀🥀🎉🌹🍁🎯🌸🌺

धनु:-

आज परिश्रम ज्यादा करना होगा। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। कोई बुरी सूचना मिलने से दुखी हो सकते हैं। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा।
🌺🌸🎯🍁🌹🎉🥀🍀🧨

मकर:-

आज कारोबार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरे शहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक शांति रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी कार्य के प्रति आशंका-कुशंका रह सकती है ।
🧨🍀🥀🎉🍁🎯🌸🌸🌺

कुंभ:-

आज आपको खुशखबरी मिलेगी। घर में सगे संबंधियों का आगमन हो सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता तथा उत्साह में बढ़ोतरी होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। किसी कार्य में जानकारों की मदद मिलेगी।
🌺🌸🎯🍁🥀🥀🍀🧨🌹

मीन:-

आज आप काफी खुश रहेंगे। किसी वरिष्ठ, अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। कोई उलझन दूर होकर सुख-शांति बनी रहेगी। भेंट व उपहार मिलेंगे। धन लाभ होगा । नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं ।
🌹🧨🍀🥀🍁🎯🌸🌺🎉

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here