Home Blog Page 239

चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी बोला: चचेरे भाई के कारण मेरी पत्नी की हो रही थी बदनामी, इसलिए मार डाला…

कुसमी :- अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से सिर काटने वाले हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 14 अप्रैल को ग्राम देवसरा कला में वारदात को अंजाम दिया गया था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चचेरा भाई उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। इस कारण उसकी पत्नी की गांव में बदनामी हो रही थी। यह उससे सहन नहीं हो रहा था, इसलिए उसे मार डाला।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवसराकला निवासी 18 वर्षीय भीम सिंह मार पिता चंदन सिंह अपने खेत की जुताई करने हल सहित अन्य सामग्री लेकर शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे अपने खेत की तरफ जा रहा था।
रास्ते में लुकचना नाले के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से उसका चचेरा भाई 25 वर्षीय सागर सिंह हाथ में टांगी लेकर आ गया और गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर कट जाने से भीम की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान खेतों में काम कर रहे आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो कुसमी एसडीओपी मनोज तिर्की एवं टीआई प्रकाश राठौर तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरु की।

हत्या के बाद छिप गया था आरोपी

घटना के बाद से फरार आरोपी सागर को पुलिस की टीम ने चुड़ैल ढोंढा जंगल से कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने चचेरे भाई भीम की हत्या करना कबूल किया।
इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, एसआई कोमल तिग्गा, एएसआई अर्जुन यादव, आरक्षक धीरेंद्र चंदेल, अमरेंद्र सिंह,अनुज गुप्ता, श्याम बिहारी पैकरा सहित अन्य शामिल रहे।

इस कारण की हत्या

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मृतक भीम उसकी पत्नी के ऊपर गलत नियत रखता था और उसके समझाने के बाद भी नही समझ रहा था। इससे उसकी पत्नी की गांव में बदनामी हो रही थी। इसी कारण गुस्से में आकर मैंने उसकी हत्या कर दी।

इजरायल ने हमास नेता का उड़ाया घर, 33 फलस्तीनी और मरे, नेतन्याहू ने कहा, गाजा में हमारा अभियान रहेगा जारी..

गाजा :- इजरायली सेना और आतंकी संगठन हमास के बीच संघर्ष सातवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को गाजा शहर में 12 मंजिला इमारत अल जाला ध्वस्त किए जाने के विरोध में हमास ने रात भर में इजरायल पर 120 राकेट दागे। जवाब में इजरायल ने रविवार तड़के हवाई हमले कर हमास नेता का घर उड़ा दिया। इजरायल के ताजा हमलों में 13 बच्चों समेत 33 फलस्तीनी और मारे गए। इस संघर्ष में अब तक कुल 181 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं जिनमें 52 बच्चे हैं।
इजरायली सेना ने रविवार को बताया कि गाजा शहर में शनिवार को ध्वस्त की गई अल जाला इमारत में हमास का भी आफिस था। हमने एक घंटे की पूर्व चेतावनी देकर इस बिल्डिंग को उड़ा दिया। इजरायली सेना ने रविवार को तड़के दक्षिण गाजा के शहर खान यूनुस में हमास नेता यहिया अल सिनवार का घर उड़ा दिया। ये वर्ष 2011 में इजरायल की जेल से छूटा था। वह हमास की सैन्य और राजनीतिक शाखा का प्रमुख है। उधर हमास की ओर से लगातार राकेट हमले जारी रहने से तेल अवीव और बीरशेबा शहर में खतरे के सायरन बजते रहे। सायरन की आवाज पर शरण के लिए भागने की आपाधापी में दस इजरायली नागरिक घायल हो गए। इस संघषर्ष में अब तक दो बच्चों समेत 10 इजरायली मारे जा चुके हैं।

जब तक जरूरी होगा, गाजा में हमारा अभियान जारी रहेगा: नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में जब तक जरूरी होगा हमारा सैन्य अभियान जारी रहेगा। यह लड़ाई हमने शुरू नहीं की इसलिए हमें कोई अपराधबोध नहीं है। इस जंग में हम इतना ख्याल जरूर रख रहे हैं कि सामान्य नागरिकों को जानमाल का नुकसान कम से कम हो। नेतन्याहू ने शनिवार को टीवी पर एक संदेश में कहा हमास नागरिकों की आड़ लेकर हमारे नागरिकों को निशाना बना रहा है। जबकि हम फलस्तीनी नागरिकों का पूरा ध्यान रख रहे हैं। हमारी कोशिश है कि सैन्य कार्रवाई में उन्हें कोई क्षति न हो या कम से कम क्षति हो।

इस्लामिक देशों के संगठन ने की आपात बैठक

गाजा में चल रही इजरायल की सैन्य कार्रवाई को लेकर दुबई में 57 इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) ने रविवार को आपात बैठक आयोजित की। बैठक में ज्यादातर देशों ने संघर्ष के लिए इजरायल को दोषी ठहराते हुए उसे सबक सिखाने की बात कही। बैठक की शुरूआत में फलस्तीन के विदेश मंत्री रियाद मल्की ने इजरायल की कार्रवाई को कायराना बताते हुए कहा कि हमें अल्लाह को बताना है कि हम आखिरी दिन तक जंग लड़ेंगे। हालांकि मल्की की गाजा या उसके प्रशासन में कोई हैसियत नहीं है। आतंकी संगठन हमास ने वर्ष 2007 से वहां की प्रशासनिक व्यवस्था अपने कब्जे में कर रखी है। कुछ इस तरह के विचार तुर्की, ईरान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों ने भी व्यक्त किए।

नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक और सफलता,,गांधीनगर पुलिस ने नशीली सिरफ के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

  1. अम्बिकापुर :- नशे के कारोबारियों के खिलाफ किए जा रहे कार्यवाही के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार बनारस से नशीली दवाओं के एक बड़ी खेप लेकर सूरजपुर जिले के योगेंद्र प्रजापति अपने दो अन्य साथी मनोज गुप्ता और शोएब खान के साथ स्कूटी में नशीली सिरप, ओनरेक्स कंपनी की ओडिन फास्फेट लेकर अम्बिकापुर के रास्ते सूरजपुर आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस के द्वारा काली घाट अजीरमा नाका पर आरोपियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई जिस दौरान योगेंद्र प्रजापति उम्र 40 वर्ष ने साथी मनोज गुप्ता उम्र 30 वर्ष ने एक दूसरे को एक ही मोहल्ले का बताया था साथी शोएब खान के कार से भागने की बात बताई।

 

तलाशी में स्कूटी के हैंडल और शीट में रक्खे 2 कार्टून में 100 एमएल के 8 पैकेट मिले जिसमे एक पैकेट में 30 नग शीरप मिले कुल 240 नग नशीली सिरप मिली जिसकी बाजार में कुल कीमत 28,800 रुपए बताई जा रही है। 20000 की स्कूटी के साथ गांधीनगर पुलिस ने कुल 48,800 जप्त की।

इन अपराधियों के उपर NDPS की धारा के तहत न्यायिक रिमांड मे भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अनूप इक्का, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे प्र आ शत्रुघ्न सिंह आ किशोर,विजय सिंह,राघवेन्द्र सिंह नगर सैनिक अनिल साहू का सक्रिय योगदान रहा।

अब फ्री में देख पाएंगे वेब सीरीज, Amazon ले आया नई सर्विस, नहीं चाहिए कोई सब्सक्रिप्शन..

पॉप्युलर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने एक नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस miniTV को लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स वेब सीरीज, कॉमेडी शोज, टेक न्यूज, फूड, फैशन और ब्यूटी समेत ढेरों कॉन्टेंट देख पाएंगे। खास बात यह है कि इस सर्विस के लिए यूजर्स को पैसे नहीं देने है। हालांकि उन्हें विज्ञापन जरूर दिखाए जाएंगे। अमेजन मिनीटीवी कंपनी के शॉपिंग ऐप पर ही उपलब्ध है। अमेजन ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘मिनीटीवी के लॉन्च के साथ, Amazon.in शॉपिंग ऐप पर अब ग्राहक खरीदारी करने और पेमेंट करने के अलावा मुफ्त इंटरटेनमेंट वीडियो भी देख पाएंगे।’

प्राइम वीडियो से अलग होगा miniTV

फिलहाल नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस सिर्फ Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है। iOS और मोबाइल वेब वर्जन भी आने वाले महीनों में जारी किए जाएंगे। अमेजन का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर आने वाले हफ्तों में ढेर सारे नए और एक्सक्लूसिव वीडियो आने वाले हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Amazon Prime और MiniTV दोनों ही दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं।
अमेजन ने बताया कि मिनीटीवी पूरी तरह से फ्री है और इसके लिए अलग ऐप की आवश्यकता नहीं है। यह कंपनी की शॉपिंग ऐप में ही मौजूद है। वहीं, प्राइम वीडियो के लिए प्राइम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है, जहां अवॉर्ड विनिंग अमेजन ओरिजिनल, लेटेस्ट फिल्में, टीवी शो को अंग्रेजी और 9 भारतीय भाषाओं में देखा जा सकता है। प्राइम वीडियो को एक्सेस करने के लिए ऐप की जरूरत होती है।

मिलेगा भरपूर कॉन्टेंट

अमेजन ने मिनी टीवी के लिए कई दिग्गज चैनल्स और कॉमेडियन के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें टीवीएफ, पॉकेट एसेस, आशीष चंचलानी, अमित भड़ाना, राउंड 2 हेल, हर्ष बेनीवाल, श्रुति अर्जुन आनंद, एल्विश यादव, प्राजक्ता कोली, स्वैगर शर्मा, आकाश गुप्ता जैसे पॉप्युलर कॉन्टेंट क्रिएटर शामिल हैं। इसके अलावा दर्शकों को टेक, फैशन और ब्यूटी पर कंटेंट भी देखने को मिलेगा। फूड लवर्स के लिए कबीता किचन, कुक विद निशा और गोबले के वीडियो देखने को मिलेंगे।

15 गांव के लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, आदिवासियों से मारपीट का भी लगाया आरोप ; SP बोले- ये नक्सलियों की चाल है..

बीजापुर :- बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर बसे 15 गांव के ग्रामीण अचानक सिलेगर में जमा हो गए। यहां सभी जंगल में धरना देने बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दरअसल इस इलाके में सुरक्षाबलों का कैंप शुरू हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पुलिस अब उन्हें नक्सल मामलों को लेकर परेशान करेगी। लोगों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप भी लगाए।
ग्रामीण काफी देर तक जमा रहे। ग्रामीणों ने फोर्स की एक बात नहीं मानी और कैंप के विरोध में डटे रहे। काफी देर तक उन्हें अफसर समझाते रहे तब जाकर ग्रामीण घरों को लौटने के लिए राजी हुए। पुलिस के अफसरों ने ग्रामीणों से मारपीट करने की बात से इंकार किया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां शनिवार को फिर से गहमा-गहमी की स्थिति बन सकती है।

SP बोले- ये नक्सलियों की चाल है

सुकमा SP केएल ध्रुव ने दैनिक भास्कर को बताया कि ग्रामीणों का ये प्रदर्शन दरअसल नक्सलियों की चाल है। ग्रामीण खुद नहीं आए, बल्कि उन्हें डरा, धमकाकर नक्सलियों ने ये विरोध करने के लिए मजबूर किया है। इस इलाके में फोर्स की पैठ बढ़ने से बड़े नक्सली लीडर बौखलाए हुए हैं। यहां जवानों की मौजूदगी में नक्सली पहले की तरह अपना साम्राज्य नहीं चला पाएंगे। 12 मई को इस इलाके में फोर्स का ज्वाइंट कैम्प खुला है, इसमें CRPF, DRG और STF के जवान रहेंगे। इस एरिया में एंटी नक्सल ऑपरेशन मजबूत होगा, लोगों को बिजली, पानी, सड़क स्वास्थ्य की सुविधा देने में सुरक्षाबल मदद करेंगे।

नक्सली लीडर हिड़मा का है इलाका

हाल ही में बीजापुर में हुए नक्सल हमले में 22 जवान शहीद हुए थे। बस्तर का झीरम कांड जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता मारे गए। इस तरह की दर्जनों घटनाओं की प्लानिंग और फिर कातिलाना एक्शन को नक्सली लीडर हिड़मा अंजाम देता है। जहां ग्रामीणों से प्रदर्शन किया है ये उसी का इलाका है। फोर्स के आने से पहले तक आए दिन नक्सली यहां ग्रामीणों की बैठक लेते रहे हैं, बड़े नक्सली नेताओं की यहां आवाजाही रही है। फोर्स की चहलकदमी बढ़ने से नक्सलियों को अपनी जमीन खोने का डर सता रहा है।

इन राशियों के लिए आज का दिन होगा तनाव भरा..रखे ये सावधानियां मिलेगा लाभ…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-16 मई 2021, रविवार
🌸🎉🏵️🎯💐🌷🌺🍁🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-रविवार
🎯🌷🌹🎉🏵️🌺🍁🌸💐
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-आर्द्रा
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-रवियोग/भद्रा
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में गुड़ चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌺🌷🌸🎉🏵️🏵️🎯💐
आज का राशिफल
💐🎯🏵️🎉🌸

मेष:-

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
🌹🍁🌺🌷🎯🏵️🎉🌸🌸

वृष:-

अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। संतान की चिंता दूर होगी।
🌸🎉🏵️🎯🌷🌺🍁🌹💐

मिथुन:-

रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।
💐🌹🍁🌺🌷🎯🏵️🎉🌸

कर्क:-

वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
🌸🎉🎯🎯🌷🌺🍁🌹💐

सिंह:-

निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।
💐🌹🍁🌺🌷🎯🎉🏵️🏵️

कन्या:-

जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी।
🏵️🎉🎯🌷🍁🌹💐🌸🌸

तुला:-

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।
🌸💐🌹🍁🌷🎯🎉🏵️🌺

वृश्चिक:-

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी।पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
🌺🏵️🎉🎯🌷🍁🌹💐🌸

धनु:-

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
🌸💐🌹😎🌷🎯🎉🏵️🌺

मकर:-

शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।
🌺🏵️🎉🎯🌷🌹🌷🎯🌹

कुंभ:-

कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
🎯🌷🌹🎉🏵️🌺🍁🌸💐

मीन:-

पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।
💐🌸🍁🌺🏵️🎉🌹🌷🎯

सूरजपुर जिले में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन,,, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जारी किया आदेश..

सूरजपुर :- बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर जिले में लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने इस बार 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में शनिवार व रविवार को सम्पूर्ण लाकडाउन रहेगा।

सरगुजा जिले में भी 31 मई तक बढ़ा लॉक डाउन,,देखे आदेश..

अम्बिकापुर :- सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज आदेश जारी कर जिले में 31 मई तक लॉकडाउन आगे बढ़ा दिया है। इस अवधि में सरगुजा जिले कि सीमाएं पूर्णतः सील रहेंगी। हालांकि अबकि बार कुछ रियायतें भी प्रदान की गई है।

इन राशियों के जातकों को आज मिलेगा अपने भाग्य का साथ…

आज का राशिफल एवं पंचांग:-15 मई 2021, शनिवार
🍁🌺🌷🌹🌸🎉🏵️🎯💐
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
ऋतु- ग्रीष्म
संवत्सर नाम-आनन्द
वार-शनिवार
💐🎯🏵️🎉🌸🌹🌷🌺🍁
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया 7:59तक तत्पश्चात चतुर्थी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/रवियोग
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-शनि मंदिर में इमरती चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🏵️🎉🌸🌹💐🎯🍁🌺🌷
आज का राशिफल
🌺🌺🌺🌺🍁

मेष:-

आज आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके चलते किसी से आपका विवाद हो सकता है। आज आपका पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से ठीक रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में आज यात्रा कर सकते हैं।धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।
🍁🌺🌷🎯💐🌹🌸🎉🏵️

वृष:-

आज का दिन ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आप दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। संतान पक्ष से आज आपकाे नई जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों की दिक्कत दूर होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
🏵️🎉🌸🌹💐🎯🌷🌺🍁

मिथुन:-

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें। सामाजिक रूप से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। काम को लेकर आपकी चिंता दूर होगी।कारोबार में प्रगति होगी किसी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा करने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
🍁🌺🌷🎯💐🌹🌸🎉🏵️

कर्क:-

वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने पहले कभी विचार न किया हो। आज खर्च ज्यादा होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज आपको धन लाभ होगा। आपके परिवार के सदस्यों से विवाद हो सकता है।
🏵️🎉🌸🌹💐🌷🌷🌺🍁

सिंह:-

आज सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपको योग्यता के अनुसार ही सफलता मिलेगी। आपके पिछले कुछ समय से अपने कैरियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का परिणाम मिलेगा। जमीन या सोने में निवेश कर सकते हैं।आज धन लाभ होने की संभावना है। आपके शत्रु पस्त रहेंगे। रिश्तेदारों से पैतृक विवाद दूर करने को लेकर चर्चा हो सकती है।
🍁🌺🌷💐🌹🌸🎉🏵️🎯

कन्या:-

आज आपको कार्यक्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी। दिन की शुरुआत सामान्य होगी। व्यवसाय को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। किसी प्रकार से जोखिम न लें। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
🎯🏵️🎉🌸🌹💐🌷🌺🍁

तुला:-

आज किसी आध्यात्मिक प्रवृति वाले व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। दानपुण्य के कार्य कर सकते हैं। दफ्तर में किसी काम को लेकर दिक्कत आ सकती है। युवाओं की कैरियर से जुड़ी समस्या का हल निकलेगा। नौकरी मिल सकती है। बुजुर्गों की समस्याओं का हल निकलेगा।आज किसी की बातों मे आकर कोई भी काम शुरू न करें।
🍁🌺🌷💐🌹🌸🎉🏵️🎯

वृश्चिक:-

आज किसी से आपका मतभेद हो सकता है। तनाव लेने से बचना होगा। दाम्पत्य जीवन बेहद खुशनुमा रहेगा। कारोबार में आज उम्मीद से अधिक लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशाजनक परिणाम नहीं मिलेंगे। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आप दूसरों की देखभाल में आपका समय बीतेगा। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी।
🎯🏵️🎉🌸🌹💐🌷🌺🍁

धनु:-

आज आपके ज्यादातर रूके हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। धन लाभ होने की संभावना है। ऋण से मुक्ति मिलेगी। आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
🍁🌺🌷💐🌹🌸🎉🏵️🎯

मकर:-

प्रभु की आराधना करने से मानसिक व आत्मिक शांति मिलेगी। आपके व्यवहार में सकारात्मकता ज्यादा रहेगी। निवेश के प्रस्ताव को टालें।। विरोधी पक्ष शांत रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा हैं। परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
🎯🏵️🎉🌸🌹💐🌷🌺🍁

कुंभ:-

आज किसी से की बातों से आप गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। खुशखबरी मिलेगी।
🍁🌺🌷💐🌹🌸🎉🏵️🎯

मीन:-

आज किसी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों की मदद से आपके कई काम पूरे होंगे। सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपको परिवार से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा । आज आप अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखे। तनाव दूर होगा। धन लाभ होने की संभावना है।
🎯🏵️🎉🌸🌹🌷🌺🌺🍁

छत्तीसगढ़ में 31 मई तक बढ़ा लॉक डाउन,,,मिलेंगी अबकी बार कुछ रियायतें…

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने की शुरुआत से शुरू हुआ लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। सरकार ने कलेक्टरों की इसकी विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी। इसके आधार पर कलेक्टर रियायतों के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का अलग-अलग आदेश जारी करेंगे।
सरकार ने पहले से चल रही रियायताें के अलावा स्थापित बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन इसकी दुकानें ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगी। मतलब एक दिन 1, 3, 5, 7, और 9 नंबर की दुकानें खुलेंगी तो दूसरे दिन 2, 4, 6, 8, 10 नंबर की दुकान। सड़क के एक तरफ की दुकान एक दिन और सड़क की दूसरी ओर की दुकान अगले दिन खोलने का प्रयोग भी किया जा सकता है।
अनाज की थोक दुकानों को भी शाम 5 बजे तक कारोबार की अनुमति होगी। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को भी कारोबार की अनुमति मिलने जा रही है। होटल और रेस्टोरेंट से रात 10 बजे तक भोजन की होम डिलीवरी हो सकती है। खाने के आर्डर रात 9 बजे तक ही लिए जा सकेंगे।
बाजारों में माल को लोड-अनलोड करने का काम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। जिला प्रशासन दूसरा समय भी तय कर सकता है, लेकिन यह सुबह 6 बजे के बाद किसी हालत में नहीं होगा। प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, हार्डवेयर और एसी-कूलर की व्यक्तिगत दुकानों को भी अनुमति मिल सकती है।

स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद ही रहेंगे

सरकार ने स्कूल-कॉलेज और कोचिंग कक्षाओं को अभी नहीं खोलने का फैसला किया है। केवल परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स को छोड़कर किसी को हॉस्टल में रहने की अनुमति भी नहीं मिलेगी। विशिष्ट आदेश को छोड़कर सरकारी कार्यालय भी अभी बंद ही रखे जाएंगे।

शराब दुकानें नहीं खुलेंगी

सरकार ने शराब दुकानों को भी खोले जाने की अनुमति नहीं दी है। शराब की ऑनलाइन डिलीवरी सुविधा ही बनी रहेगी। 9 अप्रैल को रायपुर में लॉकडाउन लगने के साथ ही शराब दुकानों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। यह प्रतिबंध आगे भी जारी रहेंगे।

शाम 5 बजे तक ही कारोबार, रविवार को टोटल लॉकडाउन

सरकार ने जो दिशानिर्देश जारी किए हैं उसके मुताबिक छूट के साथ भी शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। यानी 5 बजे के बाद कारोबार की अनुमति नहीं होगी। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होगा। इस दिन केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल स्टोर, पीडीएस दुकान, समाचार पत्र, फलों-सब्जियों व दूध की होम डिलीवरी, पालतू पशुओं की दुकानें और ऐक्वेरियम केवल फीडिंग के लिए और एलपीजी सेवा जारी रहेगी।

कंधे पर हल लेकर खेत जोतने जा रहा था युवक,,, पीछे चल रहे चचेरे भाई ने टांगी से वार कर सिर को किया धड़ से अलग…

कुसमी:- ग्राम देवसरा कला में शुक्रवार की सुबह एक सिरफिरे युवक ने मामूली बात पर अपने ही चचेरे भाई के गले पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया व मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कुसमी एसडीओपी मनोज तिर्की व थाना प्रभारी प्रकाश राठौर मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नौकरी न लगने से परेशान था तथा उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवसरा कला निवासी 18 वर्षीय भीम सिंह पिता चंदन सिंह एक दिन पूर्व क्षेत्र में जमकर बारिश होने के कारण कारण वह अपने खेत की जोताई करने कंधे पर हल सहित अन्य सामग्री लेकर शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे जा रहा था।
उसके साथ उसका चचेरा भाई 26 वर्षीय सागर सिंह भी हाथ में टांगी लेकर पीछे से आ रहा था। बताया जा रहा है कि भीम अपने चचेरे भाई का भी हल को उठाकर चल रहा था। इस बीच रास्ते में हल को उठाकर चलने की बात को लेकर सम्भवत: उनके बीच विवाद हो गया।
इससे आवेश में आकर सागर ने टांगी से भीम की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे भीम का सिर धड़ से अलग हो गया व उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी मनोज तिर्की एवं टीआई प्रकाश राठौर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी की मानसिक स्थिति खराब

बताया जा रहा हैं कि आरोपी सागर पढ़ा-लिखा है। वह सरकारी नौकरी के लिए काफी समय से प्रयासरत था। पुलिस, अर्धसैनिक बलों सहित अन्य कई जगह आवेदन जमा कर नौकरी के लिए प्रयासरत था लेकिन अब तक उसे निराशा हाथ लगी थी। इससे वह काफी हताश हो गया, उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और परिजन उसका उपचार भी करा रहे थे।
विगत वर्ष ही परिजनों द्वारा उसकी शादी कराई गई। मृतक व आरोपी आपस में चचेरे भाई थे और वे संयुक्त परिवार में एक ही जगह रहते थे। उनके बीच इससे पूर्व कोई विवाद भी नही था लेकिन आरोपी एकाएक इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे देगा, परिजन ने सोचा भी नहीं था।

इस जिले को 16 मई से खोलने का लिया गया निर्णय,,बैठक के बाद कलेक्टर ने लिया निर्णय…

धमतरी :- जिले में 16 मई से सभी दुकानें खुलेंगी। कलेक्टर ने जिला प्रशासन, व्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया। व्यापारियों के साथ हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया। सभी बाजार एवं दुकानें सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खोली जा सकेंगी। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शराब दुकानें भी खोली जा सकेंगी। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, शराब दुकान खुलने का समय क्या होगा। इस संबंध में कुछ देर बाद आदेश जारी किया जाएगा।
16 मई से धमतरी आधा खुला और आधा बन्द रहेगा, अभी तक जिन प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति नही थी अब वे भी खुल सकेंगे, लेकिन खोलने के साथ कई सख्त गाइडलाइन का भी पालन करना अनिवार्य होगा। कोविड गाइड लाइन को तोड़ने पर, भारी जुर्माना और लाइसेंस रद्द की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने हालांकि ये भी माना कि अभी कोरोना संक्रमण का दर काफी ज्यादा है लेकिन एक माह से बन्द बाज़ार को थोड़ी रियायत की भी जरूरत थी। इसलिए ये छूट दी जा रही है।

आज का राशिफल एवं पंचांग..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-14 मई 2021, शुक्रवार
🏵️🌺🎯🌷🍁💐🌸🎉🌹
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021

अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-शुक्रवार
🌺🍁🎯💐🌹🌸🎉🎉🏵️
तिथि (सूर्योदयकालीन)-तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)-तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-अक्षय तृतीया (आखातीज)/अबूझ मुहूर्त/परशुराम जयंती।
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में जल से भरा पात्र अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🌸💐🏵️🌺🎯🌷🌷🍁🍁
आज का राशिफल
🍁🌷🎯🌺🏵️

मेष:-

आज आप अपने कार्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करके लोगों की सराहना हासिल करेंगे। पूजा पाठ में रुचि बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज मंदिर जाकर आराधना करें। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।
🌹🎉🌸💐🍁🌷🎯🌺🏵️

वृष:-

परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके काफी काम आएगा। किसी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अनजान लोगों से लेनदेन करने में सावधानी रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। दिन ठीक रहेगा।
🏵️🌺🌷🍁💐🌸🎉🌹🌹

मिथुन:-

कार्य की अधिकता के बावजूद भी आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। रिश्तेदारों से सुखद सूचना मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। कार्य को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं।
🌹🎉🌸💐🌷🌺🏵️🎯🎯

कर्क:-

आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन इंतजाम करने में काफी दिक्कत होगी।अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है, जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है।
🎯🏵️🌺🌷💐🌸🌹🌹🍁

सिंह:-

यदि घर में किसी लंबे समय से किसी सदस्य की तबियत खराब रही हो तो उसमें सुधार दिखेगा। वाणी की मधुरता आज आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं । कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। निवेश से फायदा होगा। मित्रों की मदद मिलेगी।
🍁🌹🌸🌷🌺🏵️🎯🎉🎉

कन्या:-

कारोबार में विस्तार को लेकर आज निर्णय ले सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी।वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। किसी को आपकी बातों से ठेस लग सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरा कर पाएंगे। धन की स्थिति ठीक रहेगी
🌹🎉🌸💐🍁🌷🎯🌺🏵️

तुला:-

मन में नकारात्मक विचार की अधिकता रहेगी। किसी मित्र की मदद से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नया काम लाभ देगा। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं।आज व्यय अधिक होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ तनाव दूर होगा।
🎉🎯🌺🌺🌷🌸🌹🍁💐

वृश्चिक:-

आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा । किसी कार्य के पूरा नहीं होने से तनाव में आ सकते हैं। लेकिन धैर्य रखना होगा। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। किसी की बातों के चलते घर का माहौल बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
💐🍁🌹🌸🌷🌺🎉🎉🏵️

धनु:-

आज आप किसी विषय पर ज्यादा अपनी राय न दें, विपरीत असर पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ेगा लेकिन ईश्वर की आराधना करने से मन को शांति प्राप्त होगी । अपने कार्य के क्षेत्र पर किसी के साथ गुस्से का प्रयोग न करें। इससे लड़ाई झगड़ा होने की आशंका रहेगी।
🏵️🎉🌺🌷🌸🌹🍁💐🎯

मकर:-

सुखद समाचार मिलेगा। सेहत में सुधार दिखेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। पुरानी रकम की वापसी होगी। धन संबंधी दिक्कत दूर होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लाभ होगा।
🎯💐🌹🌹🌸🌷🎉🎉🏵️

कुंभ:-

आज के दिन कैरियर से जुड़ी समस्या का हल होगा। नौकरी मिल सकती है। धन लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में नए फैसले ले सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ मधुरता रहेगी। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा सकते हैं।
🏵️🎉🌷🌸🌹💐🎯🍁🌺

मीन:-

आप के स्वभाव में क्रोध रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का लाभ पा सकते हैं। अचानक नया खर्च सामने आने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। अपरिचित व्यक्ति से सतर्क रहना होगा। नुकसान हो सकता है। किसी से अनबन होने की आशंका है।
🏵️🌺🎯🌷🍁💐🌸🎉🌹

जिले में 23 मई तक बढ़ा लॉकडाउन..कलेक्टर ने किया आदेश जारी..

बलरामपुर :- सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाया गया है। इसे लेकर जिला कलेक्टर श्याम धावड़े ने आदेश जारी कर दिया है।
नए आदेश के अनुसार 23 मई तक ​जिले में लॉकडाउन प्रभावी रूप से लागू रहेगा। बता दें कि बलरामपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए जिला कलेक्टर ने लॉकडाउन की अवधी को बढ़ा दिया हैं।

ये हैं आदेश-

1. कंटेनमेंट अवधि में मेडिकल दुकानें, अस्पताल, क्लिनिक एवं पशु चिकित्सालय को उनकी निर्धारित अवधि में खुलने की अनुमति होगी। मेडिकल संचालक होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे।
2. सभी प्रकार की मंडिया, थोक एवं फुटकर दुकान बंद रहेंगे। वहीं फल, सब्जी व किराना दुकान तथा सीधे किसानों एवं उत्पादकों से सप्लाई के आधार पर सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक विक्रय की अनुमति रहेगी। वहीं सुबह 6 से सुबह 10 बजे तक अंडा, पोल्ट्री, मटन की बिक्री केवल होम डिलीवरी के माध्यम से की जाएगी। यदि दुकान संचालकों व उसके परिवार का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो यह अनुमति उसके लिए निरस्त हो जाएगी।

3. शासकीय उचित मूल्य दुकानों में टोकन व्यवस्था जारी रहेगी तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा।
4. पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा सभी प्रकार के वाहनों को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।
5. गैस एजेंसियां ऑनलाइन या टेलीफोनिक ऑर्डर ही लेंगे तथा होम डिलीवरी करेंगे।
6. दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण तथा न्यूज पेपर हॉकर द्वारा वितरण का समय सुबह 6 से 10 तथा शाम 5 से 6.30 बजे तक होगा।

इन पर रहेगा प्रतिबंध-

1. सभी प्रकार के साप्ताहिक दैनिक बाजार।
2. होटल-ढाबा व रेस्टोरेंट (यहां से सिर्फ होम डिलीवरी की छूट)।
3. मैरिज हॉल, सभी धार्मिक स्थल, सभी कोचिंग क्लासेस, सभी स्कूल-कॉलेज, पान-सिगरेट व तंबाकू की दुकानें, शराब की दुकानें, सभी प्रकार के टूरिस्ट स्थल, ठेले द्वारा सड़क के किनारे संचालित सभी प्रकार की खाद्यान्न सामग्री की दुकानें, नाई की दुकान, पार्क, मंडी, जिम, सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक-धार्मिक व राजनैतिक आयोजन।

लॉकडाउन में दुकान खोलने पर कन्हैया अलंकार मंदिर ज्वेलरी शॉप पर लगा 20 हजार का जुर्माना…

अम्बिकापुर :- लॉकडाउन अवधि में दुकान खोलकर आभूषण बेचने पर जिला प्रशासन के द्वारा दुकान संचालक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और लॉक डाउन अवधि में दुकान बंद रखने की समझाईश दी गई।
एसडीएम श्री प्रदीप साहू ने बताया कि गुरुवार को निरीक्षण के दौरान अम्बिकापुर के सदर रोड स्थित कन्हैया अलंकार मंदिर ज्वेलरी शॉप का दुकान संचालक बाहर से दुकान बंद कर अंदर ज्वेलरी बेचते पाया गया। इसपर लॉकडाउन नियमो का उल्लंघन करने के कारण दुकान संचालक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
उलेखनीय है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्रामीण क्षत्रो में बड़ी संख्या में विवाह का आयोजन होने वाला है जिससे सोने-चांदी के आभूषण की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा उठाने के लिए आभूषण दुकान संचालक नियमो का उल्लंघन कर रहे है।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार विभिन्न टीमों के द्वारा निगम क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमो के उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। लॉकडाउन अवधि में बेवजह घूमने वालों तथा बिना मास्क के आने-जाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दुकानों को बंद रखने की समझाईश दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से हुई पहली मौत, CMHO ने सभी निजी अस्पतालों को किया अलर्ट..

दुर्ग :- छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से एक युवक की मौत हो गई है। ब्लैक फंगस का मामला सामने आने के बाद यह पहली मौत की खबर है जिसने स्वास्थ्य महकमे की चिंता अब और बढ़ा दी है। भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक कोरोना से संक्रमित हुआ था। वहीं इलाज के बाद ब्लैक फंगस से संक्रमित हो गया। मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके बाद अब दुर्ग CMHO ने सभी निजी अस्पतालों को अलर्ट किया है।
वही ब्लैक फंगस बीमारी को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों में फंगस के उपचार के लिए सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दिए हैं।

पटवारी की जमकर कुटाई करने वाले 8 लोगो पर एफआईआर दर्ज,,,

अम्बिकापुर :- लॉकडाउन का फायदा उठाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने गईं प्रशासन के टीम पर हमला करने वाले 8 ग्रामीणों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है वही एसडीएम द्वारा दो लोगो पर धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई।
नायब तहसीलदार श्री किशोरो वर्मा ने बताया कि अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत ग्राम बढ़नीझरिया में भूमि अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने की सूचना पर बुधवार को राजस्व एवं पुलिस की टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी। इस पर ग्रामीण उग्र होकर टीम पर ईंट, पत्थर, सब्बल से हमला कर दिए। ग्रामीणों ने पटवारी के साथ मार-पीट की तथा शासकीय वाहन और दस्तावेज को क्षतिग्रस्त कर आधा घंटे तक बंधक बना लिए। मामले की सूचना पर एसडीएम एवं सीएसपी मौके पर पहुंचकर टीम को ग्रामीणो से मुक्त कराकर दस्तावेज वापस कराया। प्रशासनिक अमले पर मार-पीट करने तथा शासकीय वाहन और दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने पर नायब तहसीलदार द्वारा राजकुमार, सुखसाय, नधिरत, इंद्र कुंवर, मनिरथ, दिलकुंवर, टिबन और सुशीला सभी निवासी बढ़नीझरिया के विरुद्ध गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 186, 294, 332, 353, 427 एवं 506 अधिरोपित की गई है।

व्यापारी मेडिकल स्टोर का एक और कारनामा,,, झोलाछाप डॉक्टर के बेटे ने ले ली एक महिला की जान? कब जागेगा प्रशासन नींद से..?? कितनों को देनी होगी अपनी जान की कुर्बानी….

अंबिकापुर : – अंबिकापुर जिला सरगुजा के गांधी नगर थाना अंतर्गत चठीरमा ग्राम में स्थित व्यापारी मेडिकल विवादों से हटने को नाम ही नहीं ले रही हैं। व्यापारी मेडिकल का एक और कारनामा देखने को मिल रहा है व्यापारी मेडिकल जिसका संचालन अजीत व्यापारी के द्वारा किया जाता है जहां अजीत व्यापारी के बेटे विशाल व्यापारी द्वारा एक महिला मरीज को बोतल चढ़ाया जाता है जिसके बाद उसकी तत्काल मृत्यु हो जाती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार महिला को उल्टी दस्त हो रहा था जिसके बाद उसे इलाज के लिए व्यापारी मेडिकल लेकर जाया गया जहां पर मेडिकल स्टोर के बगल में बने रूम पर उसे बतौर भर्ती के रूप में लेते हुए उन्हें ड्रिप चढ़ाया गया साथ ही साथ ओआरएस का घोल दिया जाता है। ड्रिप अजीत व्यापारी के बेटे विशाल व्यापारी द्वारा चढ़ाया जाता है। और विशाल व्यापारी की लापरवाही एवं नासमझी के कारण उक्त महिला की तत्काल मौके पर ही मृत्यु हो जाती हैं।
हम आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अंबिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू द्वारा अवैध अस्पताल जहां अजीत व्यापारी अपने व्यापारी मेडिकल स्टोर की आड़ में अपने अवैध अस्पताल में ग्रामीण मरीजों का इलाज करता है और बिना किसी जांच के इंजेक्शन और बोतल चढाता हैं,को सील कर दिया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका धनेश्वरी केरकेट्टा पति रामेश्वर राजवाड़े उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी महेशपुर ढोडीपारा जोकि गंगापुर प्रयास हॉस्टल के पास संतोष मिंज के मकान में किराए से रहते थे। रामेश्वर राजवाड़े अपनी पत्नी धनेश्वरी केरकेट्टा को व्यापारी मेडिकल स्टोर कम हॉस्पिटल ज्यादा में इलाज के लिए लेकर जाता है, और इलाज में लापरवाही के कारण इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो जाती है। महिला के मौत के बाद उसके दाह संस्कार के समय विवाद की स्थिति बन जाती है और मामले को बढ़ता देख मामला स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से थाना पहुंच जाता है जहां पर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग क्रमांक 45 /21 धारा 174 जा फ दर्ज करते हुए मामले का विवेचना करती हैं जिसमें जांच उपरांत डायरी गांधीनगर थाना को सौंप दी जाती है।

पुलिस पर लग रहा है पैसे लेकर मामले को दबाने का आरोप –

इस तरह के गंभीर मामले को व्यापारी मेडिकल के संचालक अजीत व्यापारी द्वारा पुलिस के ऊपर मोटी रकम देकर मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की व्यापारी मेडिकल के संचालक अजीत व्यापारी का लड़का विशाल व्यापारी इस तरह कई लोगों के साथ इलाज के नाम पर बड़ी समस्या उत्पन्न कर चुका है इस तरह के मामले को दबाने एवम अपने लड़के को जेल जाने से बचाने के लिए अजीत व्यापारी द्वारा पुलिस और हर उस व्यक्ति को जो उसके बेटे के द्वारा किए गए कृत्य को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें खरीदने की कोशिश की जा रही हैं।

जांच के नाम पर गुमराह कर रहे पुलिस? –

जिस तरह से मामले की गंभीरता एवं लापरवाही सामने आ रही है और ऐसे में भी पुलिस के द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक के ऊपर एफआईआर दर्ज ना करना एवं सिर्फ मर्ग कायम कर जांच की बात करना कहीं ना कहीं पुलिस को सवालों के घेरे में लाती है। पुलिस पर पैसे लेकर मामले को दबाने का जो आरोप आम लोगों के द्वारा लगाए जा रहे हैं..कहीं इसमें सत्यता तो नहीं है।

विशाल व्यापारी किस हैसियत से मेडिकल दुकान एवं अघोषित हॉस्पिटल में कर रहा काम –

मिली जानकारी के अनुसार विशाल व्यापारी जोकि व्यापारी मेडिकल के संचालक अजीत व्यापारी का लड़का है उसने मेडिकल से जुड़ी किसी भी प्रकार कोई पढ़ाई नहीं की हैं जिसके सहारे वो मेडिकल स्टोर और अघोषित हॉस्पिटल का संचालन कर सके लेकिन बेखौफ होकर मेडिकल स्टोर में बैठकर बगल के रूम में बने हॉस्पिटल में आम ग्रामीणों का बतौर इलाज के नाम पर ठगी एवं मरीज को मौत के मुंह में पहुंचाने का रास्ता दिखाता हैं । साथ ही मामले को बिगड़ता देख अन्य बड़े हॉस्पिटल में इलाज कराने का सलाह देता है। इस तरह ग्रामीणों का उसके ऊपर आरोप है की पहले मरीजों से अनाप-शनाप इलाज कर पैसा ठग लेता है उसके बाद मरीज का हालत बिगड़ता देख जिला चिकित्सालय या अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाने की बात करता है जोकि अत्यंत दुखदाई है ।

आज के दिन किसकी चमकेगी किस्मत और किसको मिलेगी मात जाने सब अपने राशिफल में…..

आज का राशिफल एवं पंचांग:-13 मई 2021, गुरुवार
🌹🎉🏵️🌷💐🌺🌺🎯🎯
आचार्य डॉ अजय दीक्षित

शुभ विक्रम संवत्-2078, शक संवत्-1943, हिजरी सन्-1442, ईस्वी सन्-2021
अयन- उत्तरायण
मास-वैशाख
पक्ष-शुक्ल
संवत्सर नाम-आनन्द
ऋतु-ग्रीष्म
वार-गुरुवार
🍁🌹🌷🎯🎉🌺🏵️💐🌸
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-अतिगण्ड
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-नामकरण/जातकर्म/सूतिका स्नान मुहूर्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय-किसी विप्र को आम भेंट करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
🍁🌺🌹🎉🏵️🌸🌷💐💐
आज का राशिफल
💐🌷🏵️🎉🌹

मेष:-

आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्रो में लगे लोगो के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आय के नए साधन मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
🎯🌺💐🌷🏵️🌹🌸🌸🍁

वृष:-

छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।आज निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे।परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर चुनौती मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है।
🍁🌸🌹🏵️🌷💐🌺🎯🎉

मिथुन:-

आज कार्य की अधिकता रहेगी। आज रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। कारोबार को लेकर नए प्रस्ताव मिलेंगे। नई जानकारी मिलेगी।
🎉🎯🌺💐🌷🏵️🌹🌸🍁

कर्क:-

आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आमदनी के नए स्रोत की जानकारी मिलेगी। चोट लगने की आशंका है। विरोधियों से सावधान रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं।
🍁🌸🌹🏵️🌷💐🎯🎯🎉

सिंह:-

आज आपको मित्र वर्ग से लाभ होगा। युवाओं को मेहनत का फल मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।सेहत ठीक रहेगी। परिवार के लोगों के साथ कुछ नए कार्य पर चर्चा कर सकते हैं। कर्ज देते समय सावधान रहें। संतान पक्ष की समस्या का हल निकलेगा।
🎉💐💐🌷🏵️🌹🌸🍁🌺

कन्या:-

आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधन पर खर्च कर सकते हैं। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन होगा। आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।उधार की रकम वापस मिलेगी।
🌺🍁🌸🌹🏵️🌷💐🎉🎯

तुला:-

आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कैरियर को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। धन लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी।कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है।
🎯🎉💐🏵️🌹🌸🍁🌺🌺

वृश्चिक:-

आज आपका दिन ठीक रहेगा। धऩ लाभ होगा। किसी के साथ मिलकर साझेदारी में कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🌺🍁🌸🌹💐🎉🎯🌷🌷

धनु:-

आज का दिन शानदार रहेगा।नए बिज़नेस में निवेश करने के योग बन रहे हैं। नया कारोबार शुरु कर सकते है।आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा।
🌷🎯🎉💐🌸🌸🌺🏵️🏵️

मकर:-

आज का दिन ठीक रहेगा। धनलाभ के योग हैं।सार्वजनिक जीवन के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है। वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।नौकरी पेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
🏵️🌺🌸🎉🎯🌷🌹🍁🍁

कुंभ:-

आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। सत्संग में मन लगेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बड़े फैसले लेने से भी बचें। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शत्रुओं से आज आपको सावधान रहना चाहिये।
🍁🌹🌷🎯🎉🌸🌺🏵️💐

मीन:-

आज का दिन ठीक रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी।सामाजिक कार्य कर सकते हैं। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी से मतभेद की आशंका है।
💐🏵️🌺🎉🎯🌷🌹🍁🍁

अतिक्रमण हटाने पहुंचे पटवारी को ग्रामीणों ने बेदम पीटा,कपड़े भी फाड़े,,, एसडीएम-तहसीलदार की समझाइश के बाद हुआ मामला शांत ……

अंबिकापुर :- शहर से लगे ग्राम बढऩीझरिया में अतिक्रमण हटाने पहुंचे राजस्व अमले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने मिलकर पटवारी की बेदम पिटाई भी कर दी है। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार व सीएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
स्थिति ऐसी निर्मित हो गई कि काफी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात करना पड़ा। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी द्वारा जो निर्माण को तोड़ा गया है वह वैध है और पंडो जनजाति का है। पंडों जनजाति की जमीन पर अन्य जाति के लोग अवैध निर्माण कर बसे हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा बढऩीझरिया में स्थगन आदेश भी लागू कर दिया है। इसके बावजूद कई लोग अवैध निर्माण करा रहे हैं।
जिला प्रशासन को सूचना मिली कि लॉकडाउन के बीच अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम बढऩीझरिया में विवादित जमीन पर एक ग्रामीण द्वारा अवैध तरीके से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पटवारी देवसाय मिंज दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंचे थे।
जैसे ही राजस्व अमले ने निर्माणाधीन मकान पर जेसीबी चलाई, वैसे ही मौके पर मौजूद ग्रामीण आग बबूला हो गए। इस दौरान पटवारी देवसाय मिंज अपने वाहन में बैठे हुए थे। तभी ग्रामीणों ने पटवारी को वाहन से बाहर निकालकर उसकी बेदम पिटाई कर दी। यही नहीं, पटवारी के कपड़े तक फाड़ दिए। मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने पटवारी की जान बचाई। इसके अलावा आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी में भी तोडफ़ोड़ की। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान गांव में काफी तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था। गांव में उत्पन्न हुए तनाव को देख प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा। यह विवाद घंटों चलता रहा। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

बिना नोटिस के ही मकान पर चला दी जेसीबी

इधर ग्रामीणों का आरोप है कि नोटिस दिए बिना प्रशासन ने निर्माणाधीन मकान पर जेसीबी चला दी। मकान मालिक नकिरत राम का कहना है कि उक्त वन भूमि पर हम 1952 से बसे हैं। हम पिछले 3 वर्ष से उसे धीरे-धीरे कर मकान तैयार करा रहे थे। एक मुश्त पैसा न होने के कारण मकान का निर्माण धीरे-धीरे कराया जा रहा था, स्थगन आदेश से पूर्व से काम बंद था। अचानक आज पटवारी दल-बल के साथ आए और पूरे मकान को तुड़वा दिया।

पंडो जनजाति की जमीन पर हैं कई अवैध निर्माण

ग्राम बढऩीझरिया में पंडो जनजाति को वन भूमि पट्टा देकर बसाया गया है। पंडो जनजाति के लोगों को बहला-फुसला कर अन्य जाति के लोगों ने वहां जमीनों पर कब्जा कर लिया है। संज्ञान में आने पर कलेक्टर के आदेश पर बढऩीझरिया में स्थगन आदेश जारी कर दिया गया है।
वहीं सर्वे का काम भी चल रहा है। गांव में कुछ परिवारों का कहना है कि वह पंडो समुदाय के लोगों से जमीन खरीद कर वर्षों से गांव में बसे हैं। वही पंडो समुदाय का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा कर भवन का निर्माण कराया गया है।
इस मामले को लेकर काफी समय से पंडो जाति एवं गांव में बसे अन्य जाति के लोगों के बीच विवाद चल रहा है। वही इस मामले के निपटारे के लिए शासन ने प्रशासन को गांव में सर्वे कराने का निर्देश दिया है।

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई

एसडीएम प्रदीप साहू का कहना है कि सर्वे के दौरान लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस वजह से गांव में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। इस मामले की जांच के लिए राजस्व अमला मौके पर पहुंचा था।
इस दौरान कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई जिस वजह से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं एसडीएम ने कहा कि जिन लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान जो भी अवैध पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!